कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
ॐ तैत्तिरीयोपनिषद् ॐ ३५५
सप्तम अनुवाक
सम्बन्ध—छठे अनुवाकमें ब्रह्मज्ञानीके अन्न और प्रजा आदिसे सम्पन्न होनेकी बात कही गयी, उसपर यह जिज्ञासा होती है
कि ये सब सिद्धियाँ भी क्या ब्रह्माक्षात्कार होनेपर ही मिलती हैं, या इन्हें प्राप्त करनेका दूसरा उपाय भी है। इसपर उन सबकी
प्राप्तिके दूसरे उपाय भी बताये जाते हैं—
अन्नं न निन्द्यात् । तद्व्रतम् । प्राणो वा अन्नम् । शरीरमन्नादम् । प्राणे शरीरं प्रतिष्ठितम् ।
शरीरे प्राणः प्रतिष्ठितः । तदेतदन्नमन्ने प्रतिष्ठितम् । स य एतदन्नमन्ने प्रतिष्ठितं वेद प्रतितितिष्ठति ।
अन्नवानन्नादो भवति । महान् भवति प्रजया पशुभिर्ब्रह्मवर्चसेन । महान् कीर्त्या ।
अन्नम् न निन्द्यात् = अन्नकी निन्दा न करे; तत् = वह; व्रतम् =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३५६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ज्योतिष्यापः प्रतिष्ठिताः । तदेतदन्नमन्ने प्रतिष्ठितम् । स य एतदन्नमन्ने प्रतिष्ठितं वेद प्रतितिष्ठति ।
अन्नवानन्नादो भवति । महान्भवति प्रजया पशुभिर्ब्रह्मवर्चसेन । महान्कीर्त्या ।
अन्नम् न परिचक्षीत = अन्नकी अवहेलना न करे; तत् = वह; व्रतम् = एक व्रत है, आपः = जल; वै = ही;
अन्नम् = अन्न है, ( और ) ज्योतिः = तेज, अन्नादम् = ( रसस्वरूप ) अन्नका भोक्ता है; अप्सु = जलमें; ज्योतिः = तेज;
प्रतिष्ठितम् = प्रतिष्ठित है, ज्योतिषि = तेजमें, आपः = जल, प्रतिष्ठिताः = प्रतिष्ठित है, तत् = वही; एतत् = यह; अन्ने =
अन्नमें, अन्नम् = अन्न, प्रतिष्ठितम् = प्रतिष्ठित है, यः = जो मनुष्य, ( इस प्रकार ) अन्ने = अन्नमें, अन्नम् = अन्न; प्रतिष्ठितम् =
प्रतिष्ठित है; एतत्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३५७
-अन्नम् = अन्नको; बहु कुर्वीत = बढ़ाये; तत् = वह; व्रतम् = एक व्रत है; पृथिवी = पृथ्वी; वै = ही; अन्नम् = अन्न है;
आकाशः = आकाश; अन्नादः = पृथ्वीरूप अन्नका आधार होनेसे (मानो) अन्नाद है; पृथिव्याम् = पृथ्वीमें, आकाशः =
आकाश; प्रतिष्ठितः = प्रतिष्ठित है; आकाशे = आकाशमे, पृथिवी = पृथ्वी; प्रतिष्ठिता = प्रतिष्ठित है; तत् = वही; एतत् =
यह, अन्ने = अन्नमें; अन्नम् = अन्न, प्रतिष्ठितम् = प्रतिष्ठित है, यः = जो मनुष्य; (इस प्रकार) अन्ने = अन्नमें, अन्नम् =
अन्न; प्रतिष्ठितम् = प्रतिष्ठित है, एतत् = इस रहस्यको; वेद = भलीभाँति जान लेता है; सः = वह; (उस
विषयमें) प्रतितिष्ठति = प्रतिष्ठित हो जाता है, अन्नवान् = अन्नवाला; (और) अन्नादः = अन्नको खानेवाला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३५८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अन्नं, राध्यते= प्राप्त होता है; (यदि यह अतिथिको ) मध्यतः=मध्यम श्रेणीकी श्रद्धा और प्रेमसे; एतत् = यह; राद्धम् =
तैयार किया हुआ; अन्नम् = भोजन (देता है तो); चै = निःसन्देह; अस्मै = इस (दाता) को; मध्यतः = मध्यम श्रद्धा और
प्रेमसे ही, अन्नम् राध्यते=अन्न प्राप्त होता है; (और यदि यह अतिथिको) अन्ततः = निकृष्ट श्रद्धा-सत्कारसे, एतत् = यह;
राद्धम् = तैयार किया हुआ; अन्नम् = भोजन (देता है तो), वै = अवश्य ही; अस्मै = इस (दाता) को, अन्ततः = निकृष्ट श्रद्धा
आदिसे; अन्नम् = अन्न; राध्यते = मिलता है; यः = जो; एवम् = इस प्रकार; वेद = इस रहस्यको जानता है (वह अतिथिके
साथ बहुत उत्तम बर्ताव करता है)।
**व्याख्या—**दसवें अनुवाकके इस अंशमें अतिथि-सेवाका महत्त्व और फल बताया गया है। भाव यह है कि जो
मनुष्य अतिथि-सेवाका पूरा लाभ उठाना चाहे, उसको सबसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- तैत्तिरीयोपनिषद् * ३५९
दैवी = दैवी उपासनाओंका वर्णन करते हैं; (वह परमात्मा) वृष्टौ = वृष्टिमें; तृप्तिः इति = तृप्ति-शक्तिके रूपमें है;
विद्युति = बिजलीमें; बलम् इति = बल (पावर) बनकर स्थित है; पशुषु = पशुओंमें, यशः इति = यशके रूपमें स्थित है;
नक्षत्रेषु = ग्रहों और नक्षत्रोंमें; ज्योतिः इति = ज्योतिरूपसे स्थित है, उपस्थे = उपस्थमें; प्रजातिः = प्रजा उत्पन्न करनेकी
शक्ति, अमृतम् = वीर्यरूप अमृत (और); आनन्दः = आनन्द देनेकी शक्ति, इति = बनकर स्थित है, आकाशे = (तथा)
आकाशमें; सर्वम् इति = सबका आधार बनकर स्थित है ।
व्याख्या-दसवें अनुवाकके इस अंशमें परमेश्वरकी विभूतियोंका संक्षेपमें वर्णन किया गया है । भाव यह है कि
सत्यरूप वाणीमें आशीर्वादादिके द्वारा जो रक्षा करनेकी शक्ति प्रतीत होती है, उसके रूपमें वहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ये = जो, परि = (उसका) सब प्रकारसे, अप्रियाः भ्रातृव्याः = अनिष्ट चाहनेवाले अप्रिय बन्धुजन हैं, [ ते अपि
म्रियन्ते = वे भी मर जाते हैं।]
व्याख्या-इस मन्त्रमे सकाम उपासनाका भिन्न-भिन्न फल बताया गया है। भाव यह है कि प्रतिष्ठा चाहनेवाला पुरुष
अपने उपास्यदेवकी प्रतिष्ठाके रूपमे उपासना करे, अर्थात् 'वे उपास्यदेव ही सब की प्रतिष्ठा-सबके आधार हैं' इस भावसे
उनका चिन्तन करे। ऐसे उपासककी संसारमे प्रतिष्ठा होती है। महत्त्वकी प्राप्तिके लिये यदि अपने उपास्यदेवको 'महान्'
समझकर उनकी उपासना करे तो वह महान् हो जाता है—महत्त्वको प्राप्त कर लेता है। यदि अपने उपास्यदेवको महान्
मनस्वी समझकर मनन करनेकी शक्ति प्राप्त करनेके लिये उनकी उपासना करे तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३ तैत्तिरीयोपनिषद् * ३६१
है और जो परमानन्दस्वरूप है, वे इस पुरुषमे अर्थात् मनुष्यमे और सूर्यमे एक ही है। अभिप्राय यह कि सम्पूर्ण प्राणियोंमे
अन्तर्यामीरूपसे विराजमान एक ही परमात्मा है। नाना रूपोंमे उन्हीकी अभिव्यक्ति हो रही है। जो मनुष्य इस तत्त्व-
को जान लेता है, वह वर्तमान शरीरसे अलग होनेपर उन परमानन्दस्वरूप परब्रह्मको प्राप्त हो जाता है, जिनका वर्णन
अन्नमय आत्मा, प्राणमय आत्मा, मनोमय आत्मा, विज्ञानमय आत्मा और आनन्दमय आत्माके नामसे पहले किया गया है।
इन सबको पाकर अर्थात् स्थूल और सूक्ष्म भेदसे जो एककी अपेक्षा एकके अन्तरात्मा होकर नाना रूपोंमे स्थित हे और
सबके अन्तर्यामी परमानन्दस्वरूप हैं, उनको प्राप्त करके मनुष्य पर्याप्त भोग-सामग्रीसे युक्त और इच्छानुसार रूप धारण करनेकी
शक्तिसे सम्पन्न हो जाता है। साथ ही वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ भृगुवल्ली समाप्त ॥ ३ ॥
३६२ ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕
के अंश हैं। जो कोई इस प्रकार परमात्माके तत्त्वको जानता है, वह भी इसी स्थितिको प्राप्त कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
कल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
श्वे ाश्व रोपनि दू
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा
विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ कठोपनिषद्के आरम्भमें दिया गया है।
प्रथम अध्याय
हरिः ॐ ब्रह्मवादिनो वदन्ति-
किं कारणं ब्रह्म कुतः स्म जाता जीवाम केन क्व च सम्प्रतिष्ठाः ।
अधिष्ठिताः केन सुखेतरेषु वर्तामहे ब्रह्मविदो व्यवस्थाम् ॥ १ ॥
'हरिः ओम्' इस प्रकार परमात्माके नामका उच्चारण करके उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
३६५ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
(क्या) कालः = काल, स्वभावः = स्वभाव, नियतिः = निश्चित फल देनेवाला कर्म, यदृच्छा = आकस्मिक घटना;
भूतानि = पाँचों महाभूत, (या) पुरुषः = जीवात्मा योनिः = कारण हैं, इति चिन्त्या = इसपर विचार करना
चाहिये; एषाम् = इन काल आदिका, संयोगः = समुदाय, तु = भी, न = इस जगत्का कारण नहीं हो सकता;
आत्मभावात् = क्योंकि वे चेतन आत्माके अधीन हैं (जड होनेके कारण स्वतन्त्र नहीं हैं), आत्मा = जीवात्मा, अपि =
भी; [न=इस जगत्का कारण नहीं हो सकता,] सुखदुःखहेतोः = (क्योंकि वह) सुख-दुःखोंके हेतुभूत प्रारब्धके;
अनीशः = अधीन है ॥ २ ॥
व्याख्या—वे कहने लगे कि वेद-शास्त्रोंमें अनेक कारणोंका वर्णन आता है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६५
पचास अरोंवाले; विंशतिप्रत्यराभिः = बीस सहायक अरोंसे, (तथा) षड्भिः अष्टकैः = छः अष्टकोंसे, [ युक्तम् = युक्त ;]
विश्वरूपैकपाशम् = अनेक रूपोंवाले एक ही पाशसे युक्त; त्रिमार्गभेदम् = मार्गके तीन भेदोंवाले, (तथा) द्विनिमित्तैक-
मोहम् = दो निमित्त और मोहरूपी एक नाभिवाले (चक्रको), [ अपश्यन् = उन्होंने देखा ] ॥ ४ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें विश्वका चक्रके रूपमें वर्णन किया गया है। भाव यह है कि परम देव परमेश्वरकी
स्वरूपभूता अचिन्त्य शक्तिका दर्शन करनेवाले वे ऋषिलोग कहते हैं—हमने एक ऐसे चक्रको देखा है, जिसमें एक नेमि है ।
नेमि उस गोल घेरेको कहते हैं, जो चक्रके अरों और नाभि आदि सब अवयवोंको वेष्टित किये रहती है तथा यथास्थान
बनाये रखती है । यहाँ अव्याकृत प्रकृतिको ही 'नेमि' कहा गया है; क्योंकि वही इस व्यक्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—इस मन्त्रमें संसारका नदीके रूपमें वर्णन किया गया है। वे ब्रह्मज्ञ ऋषि कहते हैं—हम एक ऐसी
नदीको देख रहे हैं, जिसमें पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ ही पाँच स्रोत हैं। संसारका ज्ञान हमें पाँच ज्ञानेन्द्रियोंके द्वारा ही होता है, इन्हींमेंसे
होकर संसारका प्रवाह बहता है। इसीलिये इन्द्रियोंको यहाँ स्रोत कहा गया है। ये इन्द्रियाँ पञ्च सूक्ष्मभूतों (तन्मात्रों) से
उत्पन्न हुई हैं, इसीलिये इस नदीके पाँच उद्गमस्थान माने गये हैं। इस नदीका प्रवाह बड़ा ही भयंकर है। इसमें गिर जानेसे
बार-बार जन्म-मृत्युका क्लेश उठाना पड़ता है। संसारकी चाल बड़ी टेढ़ी है, कपटसे भरी है। इसमेंसे निकलना कठिन है।
इसीलिये इस संसाररूप नदीको वक्र कहा गया है। जगत्के जीवोंमें जो कुछ भी चेष्टा--हलचल होती है, वह प्राणोंके द्वारा ही
होती है। इसीलिये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६७
व्याख्या—जिनकी महिमाका वेदोंमें गान किया गया है, जो परब्रह्म परमात्मा सबके सर्वोत्तम आश्रय हैं, उन्हींमें
तीनो लोकोंका समुदायरूप समस्त विश्व स्थित है। वे ही ऊपर बताये हुए सबके प्रेरक, कभी नाश न होनेवाले परम
अक्षर, परम देव हैं। जिन्होंने ध्यानयोगमें स्थित होकर परमात्माकी दिव्यशक्तिका दर्शन किया था, वे वेदके रहस्यको समझनेवाले
ऋषिलोग उन सबके प्रेरक परमात्माको यहाँ—अपने हृदयमें अन्तर्यामीरूपसे विराजमान समझकर, उन्हींकेपरायण होकर अर्थात्
सर्वतोभावसे उनकी शरणमे जाकर, उन्हींमें लीन हो गये और सदाके लिये जन्म मरणरूप योनिसे मुक्त हो गये। उनके मार्ग-
का अनुसरण करके हम सब लोग भी उन्हींकी भाँति जन्म मरणसे छूटकर परमात्मामे लीन हो सकते है ॥ ७ ॥
सम्बन्ध—अब उन परमात्माके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
विभिन्नताको समझते हुए भी इन्हें ब्रह्मरूपमे उपलब्ध कर लेता है अर्थात् प्रकृति और जीव तो उन परमेश्वरकी प्रकृतियाँ है
और परमेश्वर इनके स्वामी हैं—इस प्रकार प्रत्यक्ष कर लेता है, तब वह सब प्रकारके बन्धनोसे मुक्त हो जाता है ॥ ९ ॥
क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः क्षरात्मानावीशते देव एकः।
तस्याभिध्यानाद्योजनात्तत्त्वभावाद्भूयश्चान्ते विश्वमायानिवृत्तिः ॥१०॥
प्रधानम् = प्रकृति तो, क्षरम् = विनाशशील है, हरः = इसको भोगनेवाला जीवात्मा; अमृताक्षरम् = अमृतस्वरूप
अविनाशी है, क्षरात्मानौ = इन विनाशशील जड-तत्त्व और चेतन आत्मा—दोनोको; एकः = एक; देवः = ईश्वर; ईशते =
अपने शासनमें रखता है; (इस प्रकार जानकर) तस्य = उसका;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३६९
व्याख्या—ये परमदेव परब्रह्म पुरुषोत्तम अपने ही भीतर—हृदयमे अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं। इनको जाननेके
लिये कहीं बाहर जानेकी आवश्यकता नहीं है। इन्हींको सदा जाननेकी चेष्टा करनी चाहिये; क्योंकि इनसे बढ़कर जानने-
योग्य दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं। इन एकको जाननेसे ही सबका ज्ञान हो जाता है, ये ही सबके कारण और परमाधार हैं।
मनुष्य भोक्ता (जीवात्मा), भोग्य (जड़वर्ग) और इन दोनोंके प्रेरक ईश्वरको जानकर सब कुछ जान लेता है। फिर कुछ
भी जानना शेष नहीं रहता। जिनके ये तीन भेद बताये गये हैं, वे ही समग्र ब्रह्म हैं। अर्थात् जड़ प्रकृति, चेतन आत्मा
और उन दोनोंके आधार तथा नियामक परमात्मा—ये तीनों ब्रह्मके ही रूप हैं ॥ १२ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—जिस प्रकार तिलोंमे तेल, दहीमें घी, ऊपरसे सूखी हुई नदीके भीतरी सोतोंमें जल तथा अरणियोंमे अग्नि
छिपी रहती है, उसी प्रकार परमात्मा हमारे हृदयरूप गुफामें छिपे हैं। जिस प्रकार अपने-अपने स्थानोंमे छिपे हुए तेल
आदि उनके लिये बताये हुए उपायोंसे उपलब्ध किये जा सकते हैं, उसी प्रकार जो कोई साधक विषयोंसे विरक्त होकर
सदाचार, सत्यभाषण तथा संयमरूप तपस्याके द्वारा साधन करता हुआ पूर्वोक्त प्रकारसे उनका निरन्तर ध्यान करता रहता है,
उनके द्वारा वे परब्रह्म परमात्मा भी प्राप्त किये जा सकते हैं ॥ १५ ॥
सर्वव्यापिनमात्मानं क्षीरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७१
व्याख्या—हमलोग सबको उत्पन्न करनेवाले परमदेव परमेश्वरकी आराधनारूप यज्ञमे लगे हुए मनके द्वारा परमा-
नन्दप्राप्तिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्न करें। अर्थात् हमारा मन निरन्तर भगवान्की आराधनामें लगा रहे और हम भगवत्-
प्राप्तिजनित परमानन्दकी अनुभूतिके लिये पूर्ण शक्तिसे प्रयत्नशील रहे ॥ २ ॥
युक्त्वाय मनसा देवान्त्सुवर्यतो धिया दिवम् ।
बृहज्ज्योतिः करिष्यतः सविता प्रसुवाति तान् ॥ ३ ॥
सविता = सबको उत्पन्न करनेवाला परमेश्वर, सुवः = स्वर्गादि लोकोंमें; (और) दिवम् = आकाशमें, यतः =
गमन करनेवाले, (तथा) बृहत् = बड़ा भारी; ज्योतिः = प्रकाश, करिष्यतः = फैलानेवाले, तान् = उन; (मन और इन्द्रियोंके
अधिष्ठाता) देवान् = देवताओंको, मनसा = हमारे मन, (और) धिया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३७२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अग्निर्यत्राभिमथ्यते वायुर्यत्राधिरुध्यते ।
सोमो यत्रातिरिच्यते तत्र संजायते मनः ॥ ६ ॥
यत्र = जिस स्थितिमें; अग्निः = परमात्मारूप अग्निको, ( प्राप्त करनेके उद्देश्यसे ) अभिमथ्यते = ( ॐकारके
जप और ध्यानद्वारा ) मन्थन किया जाता है; यत्र = जहाँ; वायुः अधिरुध्यते = प्राणवायुका भलीभाँति विधिपूर्वक निरोध
किया जाता है; ( तथा ) यत्र = जहाँ; सोमः = आनन्दरूप सोमरस; अतिरिच्यते = अधिकतासे प्रकट होता है; तत्र =
वहाँ ( उस स्थितिमें ), मनः = मन; संजायते = सर्वथा विशुद्ध हो जाता है ॥ ६ ॥
व्याख्या - जिस स्थितिमें अग्नि प्रकट करनेके लिये अरणियोंद्वारा मन्थन करनेकी भाँति अग्निस्थानीय परमात्माको
प्राप्त करनेके लिये पहले अध्यायमें कहे हुए प्रकारसे शरीरको नीचेकी अरणि और ॐकारको ऊपरकी अरणि बनाकर उसका
जप और उसके अर्थरूप परमात्माका निरन्तर चिन्तनरूप मन्थन किया जाता है, जहाँ प्राणवायुका विधिपूर्वक भलीभाँति
निरोध किया जाता है, जहाँ आनन्दरूप सोमरस अधिकतासे प्रकट होता है, उस ध्यानावस्थामे मनुष्यका मन सर्वथा विशुद्ध
हो जाता है ॥ ६ ॥
सवित्रा प्रसवेन जुषेत ब्रह्म पूर्व्यम् ।
तत्र योनिं कृणवसे न हि ते पूर्वमक्षिपत् ॥ ७ ॥
सवित्रा = सम्पूर्ण जगत्को उत्पन्न करनेवाले परमात्माके द्वारा; प्रसवेन = प्राप्त हुई प्रेरणासे; पूर्व्यम् = सबके आदि-
कारण; ब्रह्म जुषेत = उस परब्रह्म परमेश्वरकी ही सेवा ( आराधना ) करनी चाहिये; तत्र = ( तू ) उस परमात्मामें
ही, योनिम् = आश्रय, कृणवसे = प्राप्त कर; हि = क्योंकि; ( यों करनेसे ) ते = तेरे; पूर्वम् = पूर्व संचित कर्म; न अक्षिपत् =
विघ्नकारक नहीं होंगे ॥ ७ ॥
व्याख्या - हे साधक ! सम्पूर्ण जगत्के उत्पादक सर्वान्तर्यामी परमेश्वरकी प्रेरणासे अर्थात् ऊपर बताये हुए
प्रकारसे परमात्माकी स्तुति करके उनसे अनुमति प्राप्तकर तुम्हे उन सबके आदि परब्रह्म परमात्माकी ही सेवा ( समाराधना )
करनी चाहिये । उन परमेश्वरमें ही आश्रय प्राप्त करना चाहिये - उन्हींकी शरण ग्रहण करके उन्हींमे अपने-आपको विलीन
कर देना चाहिये । यों करनेसे तुम्हारे पहले किये हुए समस्त सचित कर्म विघ्नकारक नहीं होंगे - बन्धनरूप नहीं
होंगे ॥ ७ ॥
सम्बन्ध - ध्यानयोगका साधन करनेवालेको किस प्रकार बैठकर कैसे ध्यान करना चाहिये, इस जिज्ञासापर कहते हैं-
त्रिरुन्नतं स्थाप्य समं शरीरं हृदीन्द्रियाणि मनसा संनिवेश्य ।
ब्रह्मोडुपेन प्रतरेत विद्वान् स्रोतांसि सर्वाणि भयावहानि ॥ ८ ॥
विद्वान् = बुद्धिमान् मनुष्य ( को चाहिये कि ); त्रिरुन्नतम् = सिर, गला और छाती - इन तीनों स्थानोंपर उभरे हुए;
शरीरम् = शरीरको, समम् = सीधा, ( और ) स्थाप्य = स्थिर करके, ( तथा ) इन्द्रियाणि = समस्त इन्द्रियोंको; मनसा =
मनके द्वारा; हृदि = हृदयमे, संनिवेश्य = निरुद्ध करके, ब्रह्मोडुपेन = ॐ काररूप नौकाद्वारा, सर्वाणि = सम्पूर्ण; भयावहानि =
भयङ्कर; स्रोतांसि = स्रोतों ( प्रवाहों ) को, प्रतरेत = पार कर जाय ॥ ८ ॥
व्याख्या - जो ध्यानयोगका साधन करे, उस बुद्धिमान् साधकको चाहिये कि ध्यानके समय जब आसन जमाकरे
सुखपूर्वक बैठे, उस समय अपने सिर, गले और छातीको ऊँचा उठाये रक्खे, इधर-उधर न झुकने दे, तथा शरीरको सीधा
और स्थिर रक्खे । क्योंकि शरीरको सीधा और स्थिर रक्खे बिना तथा सिर, गला और वक्षःस्थल ऊँचा किये बिना आलस्य,
निद्रा और विक्षेपरूप विघ्न आ जाते हैं। अतः इन विघ्नोंसे बचनेके लिये उपर्युक्त प्रकारसे ही बैठना चाहिये । इसके
बाद समस्त इन्द्रियोंको बाह्य विषयोंसे हटाकर उनका मनके द्वारा हृदयमें निरोध कर लेना चाहिये । फिर ॐकाररूप
नौकाका आश्रय लेकर अर्थात् ॐकारका जप और उसके वाच्य परब्रह्म परमात्माका ध्यान करके समस्त भयानक प्रवाहोंको