सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ
इस ग्रन्थ के बारे में
सन्त दादू दयाल (1544–1603) राजस्थान के प्रसिद्ध निर्गुण सन्त और दादू पन्थ के प्रवर्तक थे। उनका जन्म अहमदाबाद में माना जाता है और उन्होंने आमेर, साँभर और अन्त में नराणा में रहकर उपदेश दिया, जहाँ आज भी दादू पन्थ का प्रमुख स्थान है। कबीर की परम्परा में उन्होंने जाति-पाँति, बाह्य आडम्बर और साम्प्रदायिक भेदभाव का विरोध करते हुए राम-नाम के स्मरण, सद्गुरु और अन्तःसाधना पर बल दिया।
दादूवाणी में उनकी साखियाँ विषय के अनुसार 'अंगों' में बँटी हैं, जैसे गुरुदेव, स्मरण, विरह, परचा, माया, मन, साँच, भेष, साधु और विश्वास के अंग; इसके बाद विभिन्न रागों में रचे गए उनके पद हैं। भाषा राजस्थानी-मिश्रित सधुक्कड़ी है, जिसमें सरल शब्दों में गहरे आध्यात्मिक अनुभव व्यक्त हुए हैं।
यह संस्करण 'श्री दादूवाणी (मूल पाठ)' है, जिसे श्री दादूलीला राम नाम परिक्रमा शोध संस्थान ने विद्युत संस्करण के रूप में प्रस्तुत किया है। आभार-पृष्ठ पर दादूपीठाधीश्वर आचार्य श्री गोपालदास जी महाराज और महन्त श्री क्षमाराम जी महाराज का स्मरण है। इसमें टीका नहीं, केवल मूल वाणी है, और कुल 504 पृष्ठ हैं।
श्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
साधु पारिख लक्षण
साधु शिरोमणि शोध ले, नदी पूर पर आइ।
संजीवनि साम्हा चढै, दूजा बहिया जाइ ॥ 58 ॥
जिनके मस्तक मणि बसै, सो सकल शिरोमणि अंग।
जिनके मस्तक मणि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
संगति कुसंगति फल
दादू असाधु मिलै अन्तर पड़ै, भाव भक्ति रस जाइ।
साधु मिलै सुख ऊपजै, आनन्द अंग न माइ ॥ 68 ॥
दादू साधु संगति पाइये, राम अमीफल होइ।
संसारी संगति पाइये,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
जग जन विपरीत
दादू आनंद सदा अडोल सौं, राम सनेही साध ।
प्रेमी प्रीतम को मिले, यहु सुख अगम अगाध ॥ 78 ॥
पुरुष प्रकाशिक
यहु घट दीपक साध का, ब्रह्म ज्योति प्रकाश ।
दादू पंखी संतजन,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
समाचार सत पीव का, कोइ साधु कहेगा आइ ।
दादू शीतल आत्मा, सुख में रहे समाइ ॥ 89 ॥
साधु शब्द सुख वर्षहि, शीतल होइ शरीर ।
दादू अन्तर आत्मा, पीवे हरि जल नीर ॥ 90 ॥
साधु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
साधु परमार्था
को साधु जन उस देश का, आया इहि संसार।
दादू उसको पूछिये, प्रीतम के समाचार ॥ 100 ॥
दादू दत्त दरबार का, को साधु बांटै आइ।
तहाँ राम रस पाइये, जहाँ साधु तहँ जाइ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
अज्ञान मूर्खः हितकारी, सज्जनो हि समो रिपुः ।
ज्ञात्वा(परि)त्यजंति ते, निरामयी मनोजितः ।। 111 ।।
कुसंगति केते गये, तिनका नांव न ठांव ।
दादू ते क्यों उब्बरैं, साधु नहीं जिस गाँव ।। 112 ।।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-साधु का अंग 15
दादू ऊरा पूरा कर लिया, खारा मीठा होइ ।
फूटा सारा कर लिया, साधु विवेकी सोइ ॥ 122 ॥
बंध्या मुक्ता कर लिया, उरझ्या सुरझ समान ।
बैरी मिंता कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमध्य
का
अंग
www.dadooram.org
अथ मध्य का अंग १६
मंगलाचरण
दादू नमो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
सुख दुख मन मानै नहीं, राम रंग राता।
दादू दोनों छाड़ि सब, प्रेम रस माता ॥ 4 ॥
मति मोटी उस साधु की, द्वै पख रहित समान।
दादू आपा मेट कर, सेवा करै सुजान ॥ 5 ॥
कछु न कहावै आपको, काहू संग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
मन चित मनसा आत्मा, सहज सुरति ता मांहि ।
दादू पंचों पूरि ले, जहँ धरती अंबर नांहि ॥ 16 ॥
अधर चाल कबीर की, आसंघी नहिं जाइ ।
दादू डाकै मृग ज्यों, उलट पड़े भुवि आइ ॥ 17 ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
एक देश हम देखिया, जहाँ ऋतु नहीं पलटै कोइ ।
हम दादू उस देश के, जहाँ सदा एक रस होइ ॥ 27 ॥
एक देश हम देखिया, जहाँ बस्ती ऊजड़ नाहिं ।
हम दादू उस देश के, सहज रूप ता मांहि ॥ 28 ॥
एक देश हम देखिया, नहिं नेड़े नहिं दूर ।
हम दादू उस देश के, रहे निरंतर पूर ॥ 29 ॥
एक देश हम देखिया, जहाँ निशदिन नाहीं घाम ।
हम दादू उस देश के, जहाँ निकट निरंजन राम ॥ 30 ॥
बारहमासी नीपजै, तहाँ किया परवेश ।
दादू सूखा ना पड़े, हम आये उस देश ॥ 31 ॥
जहाँ वेद कुरान की गम नहीं, तहाँ किया परवेश ।
तहँ कछु अचरज देखिया, यहु कुछ औरै देश ॥ 32 ॥
भ्रम विध्वंस
ना घर रह्या न वन गया, ना कुछ किया क्लेश ।
दादू मन ही मन मिल्या, सतगुरु के उपदेश ॥ 33 ॥
काहे दादू घर रहै, काहे वन-खंड जाइ ।
घर वन रहिता राम है, ताही सौं ल्यौ लाइ ॥ 34 ॥
दादू जिन प्राणी कर जानिया, घर वन एक समान ।
घर मांही वन ज्यों रहै, सोई साधु सुजान ॥ 35 ॥
सब जग मांही एकला, देह निरंतर वास ।
दादू कारण राम के, घर वन मांहि उदास ॥ 36 ॥
घर वन मांही सुख नहीं, सुख है सांई पास ।
दादू तासौं मन मिल्या, इनतैं भया उदास ॥ 37 ॥
ना घर भला न वन भला, जहाँ नहीं निज नांव ।
दादू उनमन मन रहै, भला तो सोई ठांव ॥ 38 ॥
- 200 -
श्री दादूवाणी–मध्य का अंग 16
बैरागी वन में बसै, घरबारी घर मांहि।
राम निराला रह गया, दादू इनमें नांहि ॥ 39 ॥
दीन दुनी सदिकै करूं, टुक देखण दे दीदार।
तन मन भी छिन छिन करूं, भिश्त दोजग भी वार ॥ 40 ॥
दादू जीवन मरण का, मुझ पछतावा नांहि।
मुझ पछतावा पीव का, रह्या न नैनहुँ मांहि ॥ 41 ॥
स्वर्ग नरक संशय नहीं, जीवन मरण भय नांहि।
राम विमुख जे दिन गये, सो सालैं मन मांहि ॥ 42 ॥
स्वर्ग नरक सुख दुख तजे, जीवन मरण नशाइ।
दादू लोभी राम का, को आवै को जाइ ॥ 43 ॥
मध्य निष्पक्ष
दादू हिन्दू तुरक न होइबा, साहिब सेती काम।
षट् दर्शन के संग न जाइबा, निर्पख कहबा राम ॥ 44 ॥
षट् दर्शन दोन्यों नहीं, निरालंब निज बाट।
दादू एकै आसरे, लंघे औघट घाट ॥ 45 ॥
दादू ना हम हिन्दू होहिंगे, ना हम मुसलमान।
षट् दर्शन में हम नहीं, हम राते रहमान ॥ 46 ॥
जोगी जंगम सेवड़े, बौद्ध सन्यासी शेख।
षट् दर्शन दादू राम बिन, सबै कपट के भेख ॥ 47 ॥
दादू अल्लाह राम का, द्वै पख तैं न्यारा।
रहिता गुण आकार का, सो गुरु हमारा ॥ 48 ॥
उभय असमाव
दादू मेरा तेरा बावरे, मैं तैं की तज बान।
जिन यहु सब कुछ सिरजिया, करता ही का जान ॥ 49 ॥
- 201 -
श्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
दादू करणी हिन्दू तुरक की, अपनी अपनी ठौर ।
दुहुं बिच मारग साधु का, यहु संतों की रह और ॥ 50 ॥
दादू हिन्दू तुरक का, द्वै पख पंथ निवार ।
संगति साचे साधु की, सांई को संभार ॥ 51 ॥
दादू हिन्दू लागे देहुरे, मुसलमान मसीति ।
हम लागे एक अलेख सौं, सदा निरंतर प्रीति ॥ 52 ॥
न तहाँ हिन्दू देवरा, न तहाँ तुरक मसीति ।
दादू आपै आप है, नहीं तहाँ रह रीति ॥ 53 ॥
यहु मसीत यहु देहुरा, सतगुरु दिया दिखाइ ।
भीतर सेवा बन्दगी, बाहिर काहे जाइ ॥ 54 ॥
दोनों हाथी ह्वै रहे, मिल रस पिया न जाइ ।
दादू आपा मेट कर, दोनों रहें समाइ ॥ 55 ॥
भयभीत भयानक ह्वै रहे, देख्या निर्पख अंग ।
दादू एकै ले रह्या, दूजा चढै न रंग ॥ 56 ॥
जानै बूझै साच है, सबको देखन धाइ ।
चाल नहीं संसार की, दादू गह्या न जाइ ॥ 57 ॥
दादू पख काहू के ना मिले, निर्पख निर्मल नांव ।
सांई सौं सन्मुख सदा, मुक्ता सब ही ठांव ॥ 58 ॥
दादू जब तैं हम निर्पख भये, सबै रिसाने लोक।
सतगुरु के परसाद तैं, मेरे हर्ष न शोक ॥ 59 ॥
निर्पख ह्वै कर पख गहै, नरक पड़ैगा सोइ ।
हम निर्पख लागे नाम सौं, कर्त्ता करै सो होइ ॥ 60 ॥
हरि भरोसा
दादू पख काहू के ना मिलैं, निष्कामी निर्पख साध ।
एक भरोसे राम के, खेलैं खेल अगाध ॥ 61 ॥
- 202 -
श्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
मध्य
दादू पखा पखी संसार सब, निर्पख विरला कोइ ।
सोई निर्पख होइगा, जाके नाम निरंजन होइ ॥ 62 ॥
अपने अपने पंथ की, सब को कहै बढाइ ।
तातैं दादू एक सौं, अन्तरगति ल्यौ लाइ ॥ 63 ॥
दादू द्वै पख दूर कर, निर्पख निर्मल नांव ।
आपा मेटै हरि भजै, ताकी मैं बलि जांव ॥ 64 ॥
संजीवन
दादू तज संसार सब, रहै निराला होइ ।
अविनाशी के आसरे, काल न लागै कोइ ॥ 65 ॥
मत्सर ईर्ष्या
कलियुग कूकर कलमुँहा, उठ-उठ लागै धाइ ।
दादू क्यों करि छूटिये, कलियुग बड़ी बलाइ ॥ 66 ॥
संसार का त्याग
काला मुँह संसार का, नीले कीये पाँव ।
दादू तीन तलाक दे, भावै तीधर जाव ॥ 67 ॥
दादू भावहीन जे पृथ्वी, दया विहूणा देश ।
भक्ति नहीं भगवंत की, तहँ कैसा प्रवेश ॥ 68 ॥
जे बोलैं तो चुप कहैं, चुप तो कहैं पुकार ।
दादू क्यों कर छूटिये, ऐसा है संसार ॥ 69 ॥
न जाणूं, हाँजी, चुप गहि, मेट अग्नि की झाल ।
सदा सजीवन सुमिरिये, दादू बंचै काल ॥ 70 ॥
पंथ चलैं ते प्राणिया, तेता कुल व्यवहार ।
निर्पख साधु सो सही, जिनके एक अधार ॥ 71 ॥
दादू पंथों पड़ गये, बपुरे बारह बाट ।
इनके संग न जाइये, उलटा अविगत घाट ॥ 72 ॥
- 203 -
श्री दादूवाणी-मध्य का अंग 16
आशय विश्राम
दादू जागे को आया कहैं, सूते को कहैं जाइ ।
आवन जाना झूठ है, जहाँ का तहाँ समाइ ॥ 73 ॥
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य
सोलहवां मध्य का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 16 ॥ साखी 73 ॥
- 204 -
सारग्राही
का
अंग
www.dadooram.org
अथ सारग्राही का अंग १७
मंगलाचरण
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ।। 1 ।।
दादू साधु गुण गहै, औगुण तजै विकार ।
मानसरोवर हंस ज्यूं, छाड़ि नीर, गहि सार ।। 2 ।।
हंस गियानी सो भला, अन्तर राखे एक।
विष में अमृत काढ ले, दादू बड़ा विवेक ।। 3 ।।
पहली न्यारा मन करै, पीछे सहज शरीर ।
दादू हंस विचार सौं, न्यारा किया नीर ।। 4 ।।
- 205 -
श्री दादूवाणी-सारग्राही का अंग 17
आपै आप प्रकाशिया, निर्मल ज्ञान अनन्त ।
क्षीर नीर न्यारा किया, दादू भज भगवंत ॥ 5 ॥
क्षीर नीर का संत जन, न्याव नबेरैं आइ ।
दादू साधु हंस बिन, भेल सभेले जाइ ॥ 6 ॥
दादू मन हंसा मोती चुणै, कंकर दिया डार ।
सतगुरु कह समझाइया, पाया भेद विचार ॥ 7 ॥
दादू हंस मोती चुणै, मानसरोवर जाइ ।
बगुला छीलर बापुड़ा, चुण चुण मछली खाइ ॥ 8 ॥
दादू हंस मोती चुगैं, मानसरोवर न्हाइ ।
फिर फिर बैसैं बापुड़ा, काग करंकां आइ ॥ 9 ॥
दादू हंस परखिये, उत्तम करणी चाल ।
बगुला बैसे ध्यान धर, प्रत्यक्ष कहिये काल ॥ 10 ॥
उज्ज्वल करणी हंस है, मैली करणी काग ।
मध्यम करणी छाड़ि सब, दादू उत्तम भाग ॥ 11 ॥
दादू निर्मल करणी साधु की, मैली सब संसार ।
मैली मध्यम ह्वै गये, निर्मल सिरजनहार ॥ 12 ॥
दादू करणी ऊपर जाति है, दूजा सोच निवार ।
मैली मध्यम ह्वै गये, उज्ज्वल ऊँच विचार ॥ 13 ॥
उज्ज्वल करणी राम है, दादू दूजा धंध ।
का कहिये समझै नहीं, चारों लोचन अंध ॥ 14 ॥
दादू गऊ बच्छ का ज्ञान गहि, दूध रहै ल्यौ लाइ ।
सींग पूंछ पग परिहरै, स्तन हि लागै धाइ ॥ 15 ॥
दादू काम गाय के दूध सौं, हाड़ चाम सौं नांहि ।
इहिं विधि अमृत पीजिये, साधु के मुख मांहि ॥ 16 ॥
- 206 -
श्री दादूवाणी-सारग्राही का अंग 17
स्मरण नाम
दादू काम धणी के नाम सौं, लोगन सौं कुछ नाहिं।
लोगन सौं मन ऊपली, मन की मन ही मांहि ॥ 17 ॥
जाके हिरदै जैसी होइगी, सो तैसी ले जाइ।
दादू तू निर्दोष रह, नाम निरंतर गाइ ॥ 18 ॥
दादू साध सबै कर देखना, असाध न दीसै कोइ।
जिहिं के हिरदै हरि नहीं, तिहिं तन टोटा होइ ॥ 19 ॥
साधू संगति पाइये, तब द्वन्द्वर दूर नशाइ।
दादू बोहिथ बैस करि, डूँडे निकट न जाइ ॥ 20 ॥
जब परम पदार्थ पाइये, तब कंकर दिया डार।
दादू साचा सो मिले, तब कूड़ा काज निवार ॥ 21 ॥
जब जीवन-मूरी पाइये, तब मरबा कौन बिसाहि।
दादू अमृत छाड़ कर, कौन हलाहल खाहि ॥ 22 ॥
जब मानसरोवर पाइये, तब छीलर को छिटकाइ।
दादू हंसा हरि मिले, तब कागा गये बिलाइ ॥ 23 ॥
जहँ दिनकर तहँ निशि नहीं, निशि तहँ दिनकर नाहिं।
दादू ऐकै द्वै नहीं, साधुन के मत मांहि ॥ 24 ॥
दादू ऐकै घोड़े चढ चलै, दूजा कोतिल होइ।
दुहुँ घोड़ों चढ बैसतां, पार न पहुंता कोइ ॥ 25 ॥
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्ति योगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य
सत्रहवां सारग्राही का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 17 ॥ साखी 25 ॥
- 207 -
विचार
का
अंग
www.dadooram.org
अथ विचार का अंग १८
मंगलाचरण
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः ।
वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगततः ।। 1 ।।
ज्ञान परिचय
दादू जल में गगन, गगन में जल है, पुनि वै गगन निरालं ।
ब्रह्म जीव इहिं विधि रहै, ऐसा भेद विचारं ।। 2 ।।
ज्यों दर्पण में मुख देखिये, पानी में प्रतिबिम्ब ।
ऐसे आत्मराम है, दादू सब ही संग ।। 3 ।।
- 208 -
श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18
सांच
जब दर्पण मांहि देखिये, तब अपना सूझै आप।
दर्पण बिन सूझै नहीं, दादू पुन्य रु पाप ॥ 4 ॥
ज्ञान परिचय
जीयें तेल तिलनि में, जीयें गंध फूलनि।
जीयें माखणु खीर में, ईयें रब्ब रूहनि ॥ 5 ॥
ईयें रब्ब रूहनि में, जीयें रूह रगनि।
जीयें जेरो सूर मां, ठंडो चन्द्र बसंनि ॥ 6 ॥
दादू जिन यहु दिल मंदिर किया, दिल मंदिर में सोइ।
दिल मांही दिलदार है, और न दूजा कोइ ॥ 7 ॥
मीत तुम्हारा तुम्ह कनै, तुम ही लेहु पिछान।
दादू दूर न देखिये, प्रतिबिम्ब ज्यों जान ॥ 8 ॥
विरक्तता
दादू नाल कमल जल ऊपजै, क्यों जुदा जल मांहि?
चंद हि हित चित प्रीतड़ी, यो जल सेती नांहि ॥ 9 ॥
दादू एक विचार सौं, सब तैं न्यारा होइ।
मांहि है पर मन नहीं, सहज निरंजन सोइ ॥ 10 ॥
दादू गुण निर्गुण मन मिल रह्या, क्यों बेगर ह्वै जाहि।
जहँ मन नांही सो नहीं, जहाँ मन चेतन सो आहि ॥ 11 ॥
विचार
दादू सबही व्याधि की, औषधि एक विचार।
समझे तैं सुख पाइये, कोइ कुछ कहो गँवार ॥ 12 ॥
दादू इक निर्गुण इक गुणमयी, सब घट ये द्वै ज्ञान।
काया का माया मिले, आतम ब्रह्म समान ॥ 13 ॥
दादू कोटि अचारिन एक विचारी, तऊ न सरभर होइ।
आचारी सब जग भव्या, विचारी विरला कोइ ॥ 14 ॥
- 209 -