सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

भारत में अंग्रेजी राज (पण्डित सुन्दरलाल - ब्रिटिश औपनिवेशिक लूट व षड्यन्त्रों का प्रामाणिक इतिहास)

Bharat Mein Angreji Raj by Pandit Sunderlal

पण्डित सुन्दरलाल (प्रस्तावना: महात्मा गाँधी) द्वारा

DevanagariHindipublished727 पृष्ठ

छठा अध्याय
मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद
मीर जाफ़र के बड़े बेटे मीरन की हत्या का हाल ऊपर आ चुका
[हाशिया: नवाब नजमुद्दौला] है। मीर जाफ़र का दूसरा बेटा नजमुद्दौला अब
[हाशिया: और उसके साथ] मुर्शिदाबाद की मसनद पर बैठा, किन्तु असम्भव
[हाशिया: नई सन्धि] था कि अंगरेज़ हर ऐसे अवसर से पूरा लाभ न
उठाते। कलकत्ते का अंगरेज़ गवर्नर उन दिनों
“बंगाल में फ़ोर्ट विलियम क़िले का गवर्नर” कहलाता था।
अंगरेज़ ‘गवर्नर और कौन्सिल’ के पास मुर्शिदाबाद की सरकारी
सेना से कहीं अधिक सेना थी। बिना इस ‘गवर्नर और
कौन्सिल’ की रज़ामन्दी के मुर्शिदाबाद का कोई सूबेदार अब अपने
आप को क्रियात्मक सूबेदार न समझ सकता था। उस समय
के गवर्नर स्पेन्सर ने जो बन्सीटार्ट का उत्तराधिकारी था और
उसकी अंगरेज़ कौन्सिल ने नजमुद्दौला को उस समय तक

२१= भारत में अंगरेज़ी राज
सूबेदार मानने से इनकार किया, जब तक कि उससे एक नई सन्धि
पर दस्तख़त न करा लिए । इस नई सन्धि की मुख्य शर्तें ये थीं :—
( १ ) नवाब नजमुद्दौला 'नायब सूबेदार' का एक नया ओहदा
क़ायम करे, नायब सूबेदार नवाब के नाम पर शासन का सारा
काम करे, और अंगरेज़ों का एक ख़ास आदमी मोहम्मद रज़ा ख़ाँ
इस नए ओहदे पर नियुक्त किया जावे ।
( २ ) माल के महकमे में बिना कलकत्ते की अंगरेज़ कौन्सिल
की रज़ामन्दी के नवाब न किसी को बरख़ास्त करे और न कोई
नया आदमी नियुक्त करे ।
( ३ ) कम्पनी को फ़ौज के ख़र्च के लिए पाँच लाख रुपए
माहवार बराबर मुर्शिदाबाद के ख़ज़ाने से मिलते रहें ।
( ४ ) सिवाय इतनी फ़ौज के जो सरकारी मालगुज़ारी वसूल
करने और दरबार की इज़्ज़त क़ायम रखने के लिए ज़रूरी हो,
नवाब और अधिक फ़ौज अपने पास न रक्खे । और
( ५ ) देश भर में हर तरह के व्यापार पर अंगरेज़ों के लिए
महसूल माफ़ रहे ।
इन शर्तों के बाद बंगाल के सूबेदार की सत्ता केवल छाया मात्र
रह गई । किन्तु नजमुद्दौला को ये सब शर्तें स्वीकार करनी पड़ीं,
और इनके अलावा बीस लाख रुपये नक़द बतौर दोस्ताने या रिश्वत
के स्पेन्सर और उसके साथियों की नज़र करने पड़े । यह बीस लाख
की रक़म गवर्नर और उसकी कौन्सिल के मेम्बरों ने आपस में
बाँट ली ।

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २१६
नए नवाब ने महाराजा नन्दकुमार को अपना दीवान नियुक्त
करना चाहा। अंगरेज़ नन्दकुमार से काफ़ी
[हाशिया: नन्दकुमार की गिरफ़्तारी] सावधान हो चुके थे। उन्होंने इजाज़त न दी
और नवाब पर उसकी बेबसी प्रकट कर देने के
लिए वे महाराजा नन्दकुमार को क़ैद करके ज़बरदस्ती मुर्शिदाबाद
से कलकत्ते ले आए।
कम्पनी का कारबार अब काफ़ी बढ़ गया था। उसकी आकां-
क्षाएँ बहुत ऊँची हो गई थीं। अपने कारबार की
[हाशिया: क्लाइव का दोबारा भारत आना] ठीक व्यवस्था करने और इन आकांक्षाओं को
पूरा करने के लिए डाइरेक्टरों ने क्लाइव को, जो
अब 'लॉर्ड क्लाइव' था, दोबारा भारत भेजना आवश्यक समझा।
क्लाइव फिर एक बार 'फोर्ट विलियम का गवर्नर' नियुक्त हुआ
जिस समय क्लाइव इंगलिस्तान से कलकत्ते आ रहा था मद्रास में
उसने मीर जाफ़र की मृत्यु का समाचार सुना । उसका ख़ास
उद्देश इस समय बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दिवानी के अधि-
कार शाह आलम से प्राप्त करना था। इतिहास लेखक होलर
लिखता है:—
"मीर जाफ़र की मृत्यु की ख़बर सुनकर क्लाइव बहुत खुश हुआ । वह
अब बंगाल प्रान्तों के राज्य शासन में उस नई पद्धति को जारी करने के लिए
उत्सुक था, जिसका सात साल से अधिक हुए वह इंगलिस्तान के प्रधान मंत्री
पिट से ज़िक्र कर चुका था। वह चाहता था कि एक ऐसे नए आदमी को
नवाब बना दिया जाय जो केवल शून्य मात्र हो, सारा शासन प्रबन्ध

२२० भारत में अंगरेज़ी राज
हिन्दोस्तानी कर्मचारियों के हाथों में रहे, असली मालिक अंगरेज़ रहे। वे ही
मालगुज़ारी वसूल करें, वे ही बाहर के हमलों और भीतर के विद्रोहों
से तीनों प्रान्तों की रक्षा करें, जंग करें और सन्धियाँ करें; किन्तु अंगरेज़ों
की यह बादशाइत जन सामान्य की आँखों से छिपी रहे, अंगरेज़ इस
तरह नवाब के नाम पर और मुग़ल सम्राट के दिए हुए अधिकार से शासन
करते रहें।" *
क्लाइव को उस समय तक यह मालूम न था कि अंगरेज़ों ने
नजमुद्दौला को नवाब मान लिया है। उसकी
क्लाइव की तजवीज़ यह थी कि मीर जाफ़र के छै साल के
तजवीज़ एक पोते को मुर्शिदाबाद की मसनद पर बैठाकर
उसके नाम पर अपनी यह सारी योजना पूरी की जावे।
मई सन् १७६५ में क्लाइव कलकत्ते पहुँचा। यहाँ आकर जब
उसने सुना कि स्पेन्सर और उसके साथियों ने नजमुद्दौला को
नवाब स्वीकार कर लिया और इस सौदे में बीस लाख रुपए नक़द
अपनी जेबों में भर लिए, तो क्लाइव को बड़ा क्रोध आया। किन्तु

  • ". . . was delighted at the news. He was anxious to introduce
    the new system for the Government of the Bengal provinces, which he had
    unfolded to Pitt more than seven years before. He would set up a new
    Nawab who should be only a cypher. He would leave the administration in
    the hands of native officials. The English were to be the real masters ; they
    were to take over the revenues, defend the three provinces from invasion
    and insurrection, make war and conclude peace. But the sovereignty of the
    English was to be hidden from the public eye. They were to rule only in
    the name of the Nawab and under the authority of the Moghul Emperor."—
    Wheeler's Early Records of British India, pp. 329, 330.

१

सम्राट् शाहआलम लार्ड क्लाइव को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्रदान कर रहा है
[By the courtesy of the Trustees, Victoria Memorial, Calcutta.]

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २२१
वह उसी समय से अपनी ऊपर लिखी योजना को पूरा करने के
प्रयत्नों में लग गया।
सम्राट शाहआलम अभी तक इलाहाबाद में था। सम्राट और
क्लाइव का इलाहा- नवाब वज़ीर शुजाउद्दौला दोनों अंगरेज़ों से दबे
बाद आना हुए थे। बंगाल के तीनों प्रान्तों के 'दीवानी' के
अधिकार सम्राट से प्राप्त कर लेने की अंगरेज़
पहले भी कोशिशें कर चुके थे। यही बात क्लाइव की ऊपर लिखी
योजना में भी शामिल है। उसने इस काम के लिए अब सीधे
इलाहाबाद पहुँचने का इरादा किया।
मार्ग में सबसे पहले क्लाइव मुर्शिदाबाद ठहरा। वहाँ पर
मोहम्मद रज़ा ख़ाँ की सहायता से क्लाइव ने
शुजाउद्दौला से पाँच लाख रुपये नक़द बतौर नज़र के अपने
नई सन्धि लिए नवाब नजमुद्दौला से वसूल किए और इस
तरह का पक्का इन्तज़ाम कर दिया कि जिससे आइन्दा के लिए
क़रीब क़रीब सारी अमली हुकूमत अंगरेज़ों के हाथों में आ गई
और सूबेदार केवल एक नाम मात्र की चीज़ रह गया। वहाँ से
चलकर क्लाइव जनरल कारनक के पास बनारस पहुँचा। शुजा-
उद्दौला भी उस समय बनारस में था। शुजाउद्दौला और अंगरेज़ों
के बीच हाल ही में सन्धि हो चुकी थी। दो अगस्त को क्लाइव की
शुजाउद्दौला से भेंट हुई। उसी दिन इस हाल की सन्धि की ख़ाक
परवा न करते हुए क्लाइव ने शुजाउद्दौला को फिर से लड़ाई की
धमकी देकर उससे एक नई सन्धि मंजूर करा ली, जिसके अनुसार

२२२ भारत में अंगरेज़ी राज
नवाब वज़ीर ने अब इलाहाबाद और कड़ा दोनों स्थान सम्राट के
लिए (?) कह कर कम्पनी को दे दिए और लड़ाई का जो हरजाना
पिछली सन्धि में पचास लाख रुपये नियुक्त किया गया था उसे
बढ़ाकर अब ६ लाख पाउण्ड यानी क़रीब ६० लाख रुपये कम्पनी
को भर देने का वादा किया ।
बनारस से आगे बढ़ कर क्लाइव इलाहाबाद पहुँचा । ६ अगस्त
[कम्पनी को दीवानी] सन् १७६५ को उसने सम्राट शाहआलम से भेंट
[के अधिकार] की और उसी रोज़ बंगाल, बिहार और उड़ीसा
की दीवानी के अधिकार अंगरेज़ कम्पनी को
देकर निर्बल और अदूरदर्शी शाहआलम ने मुर्शिदाबाद की सूबेदारी
और मुग़ल साम्राज्य दोनों की मौत के परवाने पर दस्तख़त कर दिए ।
इसका मतलब यह था कि आइन्दा से दोनों प्रान्तों का लगान और
दूसरे सरकारी टैक्स वसूल करने और उसमें से २६ लाख रुपये सम्राट
की मालगुज़ारी दिल्ली भेजते रहने और मुर्शिदाबाद दरबार के खर्च
के लिए रक़म अदा करने का काम कम्पनी के सुपुर्द हो गया । तीनों
प्रान्तों का शेष शासन प्रबन्ध सूबेदार के हाथों में रहा और बची
हुई मालगुज़ारी कम्पनी की सम्पत्ति हो गई । इस समय से बंगाल में
दो अलग अलग 'सरकारें' साफ़ दिखाई देने लगीं—एक मुर्शिदाबाद
की भारतीय सरकार और दूसरी कलकत्ते की अंगरेज़ सरकार ।
इसमें सन्देह नहीं, सम्राट से इस महत्त्वपूर्ण परवाने के हासिल
करने में बल प्रदर्शन से भी काम लिया गया । 'सीअरुल मुताख़रीन'
में लिखा है कि सम्राट और वज़ीर दोनों को—

This page appears to be blank (containing only a stray speck/scanner artifact) and contains no legible text to transcribe.

नजमुद्दौला
[ From the "History of Murshidabad", by Major Walsh

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २२३
“अपनी इच्छा के विरुद्ध मजबूर होकर यह प्रार्थना स्वीकार करनी पड़ी।”
क्लाइव अब अपना उद्देश पूरा कर इलाहाबाद से कलकत्ते वापस
आ गया।
क्लाइव जब मुर्शिदाबाद से बनारस के लिए रवाना हुआ था
[हाशिया: नजमुद्दौला की] उसी समय अचानक नवाब नजमुद्दौला की मृत्यु
[हाशिया: हत्या] हो गई। जिन हालात में यह मृत्यु हुई वे काफी
शक पैदा करने वाले थे। 'सीअरुल मुताख़रीन'
से मालूम होता है कि नजमुद्दौला और मोहम्मद रज़ा ख़ाँ दोनों
मुर्शिदाबाद के बाहर एक बाग़ तक क्लाइव को छोड़ने के लिए आए।
क्लाइव के रवाना हो जाने पर जब ये दोनों अपने अपने महलों की
ओर लौटे तो मार्ग ही में नौजवान नवाब के पेट में एकाएक ज़बर-
दस्त दर्द पैदा हुआ और महल तक पहुंचते पहुंचते उसकी मृत्यु हो
गई। लिखा है कि उन दिनों आम लोगों का ज़ोरों के साथ यह
ख़याल था कि मोहम्मद रज़ा ख़ाँ ने नजमुद्दौला को मरवा डाला।
मोहम्मद रज़ा ख़ाँ अंगरेज़ों का खास आदमी था। वेरेल्स्ट
नामक अंगरेज़ के एक ख़त से मालूम होता है कि कलकत्ते में उन
दिनों यह ज़बरदस्त अफ़वाह थी कि नवाब नजमुद्दौला की हत्या में
लॉर्ड क्लाइव और उसके कई अंगरेज़ साथियों की साज़िश थी। *
इसमें सन्देह नहीं, क्लाइव नजमुद्दौला के ख़िलाफ़ था। पाँच लाख
रुपये नक़द ले लेने के बाद उसने डाइरेक्टरों के नाम एक ख़त में
लिखा—“नजमुद्दौला के हाथों सत्ता सौंप देना और ख़ैरियत से

  • Third Report 1773, p. 325.

२२४ भारत में अंगरेज़ी राज
रह सकना नामुमकिन है ।"* इसके अलावा कोई नीच से नीच
काम ऐसा न हो सकता था जिसे अपनी इष्टसिद्धि के लिए क्लाइव
करने को तैयार न हो जाता । नजमुद्दौला के मृत्यु से एक लाभ
कम्पनी को और हुआ। उन्होंने 'दीवानी' मिलने पर नवाब के सैनिक
ख़र्च के लिए ५५ लाख रुपये सालाना देश की आमदनी में से देने का
वादा किया था । अब उसे घटा कर ४१ लाख ८१ हज़ार कर दिया ।
नजमुद्दौला की मृत्यु के साथ साथ मुर्शिदाबाद के नवाबों की
सत्ता की रही सही छाया भी बंगाल के इतिहास से लोप हो जाती
है। यद्यपि नाम या उपचार के लिए नजमुद्दौला के बाद उसका एक
छोटा भाई मसनद पर बैठा दिया गया और यह दोअमली वारन
हेस्टिंग्स के समय तक जारी रही, किन्तु वास्तव में बंगाल का सूबे-
दार अब केवल एक 'शून्य' रह गया, तीनों प्रान्तों का शासन
अंगरेज़ों के नियुक्त किए हुए तीन 'नायबों' के हाथों में आगया और
'अंगरेज़ सरकार' का ही बंगाल भर में ज़हूर दिखाई देने लगा । उस
समय से बंगाल का इतिहास केवल अंगरेज़ गवर्नरों के कारनामों
का इतिहास रह जाता है।
ईस्ट इण्डिया कम्पनी के तमाम छोटे बड़े अंगरेज़ मुलाज़िमों
[हाशिया: भयंकर लूट और दोअमली] में धन का लोभ और दुराचार दोनों अब इस
दर्जे फैल गए थे कि नेकी, बदी या न्याय अन्याय
का विचार तो दूर रहा, अपने व्यक्तिगत स्वार्थ


  • "It is impossible, therefore, to trust him with power, and be safe."—
    Clive's letter to the Court of Directors, dated 30th September, 1765.

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २२५
के सामने ये लोग कम्पनी के हित अहित की भी परवा न करते थे।
३० सितम्बर सन् १७६५ को क्लाइव ने कम्पनी के डाइरेक्टरों के
नाम एक लम्बा पत्र लिखा, जिससे उस समय के अंगरेज़ों की
हालत का ख़ासा पता चलता है। इस पत्र में क्लाइव लिखता है :—
“ x x x ये लोग ( कम्पनी के अंगरेज़ मुलाज़िम ) अपने अपने
व्यक्तिगत और थोड़ी देर के लाभ के पीछे इस जोश के साथ बढ़े चले जा रहे
हैं कि इनमें से अपनी इज़्ज़त का ख़्याल या अपने मालिकों की ओर अपना
कर्त्तव्य पूरा करने का ख़याल दोनों जाते रहे। इन लोगों के पास दौलत एका
एक बढ़ गई है और बहुतों ने उसे नाजायज़ तरीक़ों से हासिल किया है;
जिसकी वजह से तरह तरह की ऐश परस्ती इन लोगों में घर कर गई है
और यह ऐश परस्ती बड़ी ख़तरनाक हद को पहुँच गई है। x x x यह
बुराई रोग की तरह एक से दूसरे को लगती गई और दीवानी तथा फ़ौजी
दोनों महकमों के अंगरेज़ मुहर्रिरों, झंडा बरदारों और स्वतन्त्र व्यापारियों तक
में फैल गई है। x x x
“मैं अभी समझ भी न पाया था कि यह धन किन किन विविध उपायों
से प्राप्त किया गया है कि इतने में मैं यह देख कर अत्यन्त चकित रह
गया कि ये लोग इतनी जल्दी धनवान हो गए हैं कि अंगरेज़ी बस्ती भर में
शायद ही कोई एक अंगरेज़ ऐसा होगा, जिसने बहुत ही थोड़े समय के अन्दर
अपनी विशाल पूँजी सहित इंगलिस्तान लौट जाने का निश्चय न कर रक्खा हो।”
कम्पनी के अंगरेज़ों के धन कमाने का एक ख़ास उपाय उन
दिनों खुले डाके डालना था। इतिहास लेखक
खुले डाके टॉरेन्स ने साफ़ लिखा है कि ये लोग “बंगाल
१५

२२६ भारत में अंगरेज़ी राज
और अन्य स्थानों में निडर होकर लूट के लिए निकलते थे।” और
“बार बार अपनी दूकान छोड़ कर दल बना कर इधर उधर डाके
डालने जाते थे।” “उन दिनों कम्पनी के हर अंगरेज़ मुलाज़िम
का काम केवल यह था कि जितनी जल्दी हो सके, भारतवासियों से
दस या बीस लाख रुपए लूट खसोट कर इंगलिस्तान लौट जावे।”*
और आगे चल कर क्लाइव अपने उस ख़त में लिखता है :—
“× × × दौलत व्यवस्था की शत्रु है ही। इसी दौलत की वजह से
हमारी सेना प्रतिदिन बरबाद होती जा रही है × × × जब अंगरेज़ी फ़ौज
किसी शहर पर क़ब्ज़ा करती है तो उसके बाद सारा लूट का माल, दण्ड का
रुपया और सामान बे रोक टोक फ़ौज के लोग आपस में बाँट लेते हैं। × × ×
मैं आपको विश्वास दिला सकता हूँ कि बनारस में भी ऐसा ही हुआ। इससे
भी अधिक विचित्र बात यह है कि बनारस की लूट से कई साल पहले आपकी
ये स्पष्ट आज्ञाएँ आ चुकी थीं कि लूट के तमाम माल में से आधा कम्पनी
को मिलना चाहिए, फिर भी उस समय के गवर्नर और कौन्सिल ने बजाय
आपकी आज्ञा के अनुसार काम करने के × × × तमाम माल और रुपया
विजयी फ़ौज के सैनिकों में बाट दिया × × × ।
“× × × अय्याशी और रिश्वतख़ोरी का ज़ोर है × × ×।”

  • "The razzias made with impunity in Bengal and elsewhere . . . .
    the counting-house was deserted continually for marauding expeditions,
    . . . During this period the business of a servant of the Company was
    simply to wring out of the natives a hundred or two hundred thousand pounds
    as speedily as possible, that he might return home. . . . ."—Torren's
    Empire in Asia, pp. 82, 83.

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २२७
उस समय के अंगरेज़ हिन्दोस्तानियों पर जिस तरह के अत्या-
चार करते थे उनके विषय में क्लाइव ने लिखा:-
संसार के इतिहास "जो यूरोपियन एजण्ट और जो बेशुमार काले
में अपूर्व अन्याय (हिन्दोस्तानी) एजेंट और सब एजेंट कम्पनी के मुला-
ज़िमों के अधीन काम करते हैं, उन सब ने प्रजा पर ज़ुल्म करने और उन्हें
पीड़ा पहुंचाने के जो तरीक़े जारी कर रखे हैं, वे मुझे डर है कि इस देश में
अंगरेज़ों के नाम पर सदा के लिए एक कलंक रहेंगे । x x x मैं देखता
हूं कि हर आदमी में बड़े बनने और धन कमाने की इच्छा, उसमें सफलता
और ऐश परस्ती, इन तीनों ने मिलकर एक नई क़िस्म की राजनीति प्रचलित
कर दी है, जिससे अंगरेज़ क़ौम की इज़्ज़त, कम्पनी पर लोगों का विश्वास
और मामूली इन्साफ़ और इन्सानियत—सब का खून हो रहा है ।"*

  • ". . . . . men, whose sense of honour, and duty to their employers,
    had been estranged by the too eager pursuit of their own immediate
    advantage. The sudden, and among many, the unwarrantable acquisition of
    riches, had introduced luxury in every shape, and in its most pernicious
    excess . . . . the evil was contagious, and spread among the Civil and
    Military, down to the writer, the ensign, and the free merchant . . . . .
    "Before I had discovered these various sources of wealth, I was under
    great astonishment to find individuals so suddenly enriched, that there was
    scarce a gentleman in the settlement who had not fixed upon a very short
    period for his return to England with affluence.
    ". . . . riches, the bane of discipline, were daily promoting the ruin
    of our army . . . they are suffered, without control, to take possession, for
    themselves, of the whole booty, donation money, and plunder, on the capture
    of a city. This, I can assure you, happened at Benares : and, what is more
    surprising, the then Governor and Council, so far from laying in a claim to
    the moiety which ought to have been reserved for, the Company, agreeable to
    those positive orders from the Court of Directors a few years ago, . . . .
    gave up the whole to the captors. . . . ."

२२८ भारत में अंगरेज़ी राज
क्लाइव के इसी पत्र के उत्तर में डाइरेक्टरों ने मई सन् १७६६
में क्लाइव को लिखा :—
“हम समझते हैं कि देश के आन्तरिक व्यापार में इन अंगरेज़ों ने
व्यक्तिगत हैसियत से जो बड़ी बड़ी पूँजियाँ कमाई हैं वे इस तरह के ज़बर-
दस्त अन्यायों और अत्याचारों द्वारा हासिल की गई हैं, जिनसे बढ़ कर
अन्याय और अत्याचार कभी किसी ज़माने और किसी देश में भी देखने या
सुनने में न आए होंगे।”*
ऊपर का लम्बा पत्र लॉर्ड क्लाइव का लिखा हुआ है, जो स्वयं
हद दर्जे का लालची और रिश्वतखोर था, जो अपने इस दूसरी
बार के भारत आने से भी लाखों रुपए नाजायज़ तरीक़ों से कमाकर
विलायत ले गया और जो अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए न्याय अन्याय
या पाप पुण्य का ज़रा भी विचार न रखता था। इसी पत्र में
एक जगह उसने “भारत के बाशिन्दों” को “अंगरेज़ों के क़दरती
". . . the rage of luxury and corruption . . .
"The sources of tyranny and oppression, which have been opened by
the European agents acting under the authority of the Company's servants,
and the numberless black agents and sub-agents acting also under them, will,
I fear, be a lasting reproach to the English name in this country . . . .
'Ambition, success, and luxury, have, I find, introduced a new system of
politics, at the severe expense of English honor, of the Company's faith, and
even of common justice and humanity." Clive's letter to the Directors,
dated 30th September, 1765.

  • " . . . we think the vast fortunes acquired in the inland trade
    have been obtained by a scene of the most tyrannic and oppressive conduct
    that ever was known in any age or country." - Letter from the Court of
    Directors to Lord Clive, dated May, 1766.

[Page Header]
मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २२६


दुश्मन" कहा है और उनसे बचते रहने के उपाय दर्शाए हैं। किन्तु
क्लाइव जितना स्वार्थी था उतना ही चतुर और बना हुआ भी था।
उसके कई पत्रों से साबित है कि ज़रूरत पड़ने पर वह न्यायप्रेमी
और सदाचारी का बाहरी वेष बना लेना भी जानता था। इसके
अलावा इस समय अंगरेज़ों का व्यक्तिगत लोभ इतना बढ़ गया
था कि यदि उसे परिमित न किया जाता तो कम्पनी ही का चारों
ओर से दिवाला निकल जाने का डर था। यही क्लाइव के इस लम्बे
पत्र के लिखे जाने का सबब था।
तिजारती माल पर महसूल वसूल करने का अधिकार अब
कम्पनी को मिल चुका था। किन्तु कम्पनी के
[हाशिया: नमक पर] मुलाज़िमों के व्यापार सम्बन्धी अन्यायों को
[हाशिया: महसूल] रोकने के बजाय क्लाइव ने इस बार नमक जैसे
पदार्थ की तिजारत का ठेका, जो कि हर मनुष्य के जीवन के लिए
आवश्यक है, कम्पनी के मुलाज़िमों को दे दिया और उस पर
कम्पनी की ओर से ३५ फ़ीसदी महसूल लगा दिया, जिससे प्रजा
के लिए यह अन्याय और भी कष्ट कर हो गया। ऐसे ही पान,
तम्बाकू और इसी तरह की और अनेक चीज़ों की तमाम तिजारत
बंगाल भर में अंगरेज़ों और उनके आदमियों के हाथों में दे दी
गई। क्लाइव की यह खुली नीति थी कि नमक जैसी ज़रूरी चीज़
पर महसूल ज़्यादा और पान तम्बाकू जैसो ग़ैर ज़रूरी चीज़ों
पर महसूल कम रहे और तमाम महसूल लेने वाली अंगरेज़
कम्पनी रहे।

२३० भारत में अंगरेज़ी राज
सच यह है कि क्लाइव के जीवन का कोई भी काम ऐसा न था
जिससे भारतवासी उसे कृतज्ञता के साथ याद कर सकें।
उसका व्यक्तिगत चरित्र भी अत्यन्त पतित था। कैरेकोली ने
क्लाइव का अपनी 'क्लाइव की जीवनी' में उसके पापमय
व्यक्तिगत चरित्र कृत्यों की अनेक मिसालें दी हैं, जिन्हें इस पुस्तक
में उद्धृत करना व्यर्थ और शिष्टता के विरुद्ध
होगा। कैरेकोली ने लिखा है:—
“बंगाल भर में यूरोपियन और हिन्दोस्तानी दोनों तरह की स्त्रियों की
ऐसी अनेक मिसालें थीं, जिन्होंने नफ़रत के साथ उसके प्रेम प्रदर्शन को
अस्वीकार किया और उसे संसार के सामने हास्यास्पद बना दिया।”*
इनमें से अनेक स्त्रियाँ विवाहित थीं।
सन् १७६७ में क्लाइव ने सदा के लिए भारत छोड़ा और
इंगलिस्तान में एक भारतीय 'नवाब' के ठाट से रहना शुरू कर
दिया। अन्त में उसने आत्महत्या कर ली। इंगलिस्तान के अनेक
सरल-विश्वासी लोगों ने उसकी आत्महत्या का सबब यह बतलाया
कि अमींचन्द के साथ जालसाज़ी करके ब्रिटिश राज क़ायम करने,
सिराजुद्दौला और नजमुद्दौला की हत्याएँ कराने और अपने अनेक
ईसाई मित्रों की पत्नियों को बहकाकर उनके घरों का सुख नाश
करने, इत्यादि पापों की याद ने क्लाइव की आत्मा को चैन से रहने
न दिया।

  • "There were several instances of both white and black women in
    Bengal who rejected his offer with disdain and exposed him to the ridicule
    of the world." - Life of Clive, by Caraccioli, vol. i.

मीर जाफ़र की मृत्यु के बाद २३१
क्लाइव के बाद वेरेल्स्ट बंगाल का गवरनर नियुक्त हुआ ।
[पार्श्व-शीर्षक: क्लाइव के] वेरेल्स्ट के एक ख़त से मालूम होता है कि सम्राट
[पार्श्व-शीर्षक: बाद] शाहआलम को दिल्ली जाने से रोकने और उसे
इतनी देर तक इलाहाबाद में ठहराए रखने में
अंगरेज़ों का काफ़ी हाथ था। वेरेल्स्ट कम्पनी के हित में सम्राट को
बंगाल लाना चाहता था, किन्तु वह चाहता यह था कि कोई ऐसी
तरकीब की जावे, जिससे अंगरेज़ों को उसे बंगाल बुलाना न पड़े,
बल्कि शाहआलम स्वयं उनके साथ बंगाल चलने की इच्छा प्रकट
करे। अगस्त सन् १७६६ में वेरेल्स्ट की जगह कारटियर गवरनर
नियुक्त हुआ। स्कॉलफ़ील्ड इस अंगरेज़ गवरनर के विषय में
लिखता है:—
“इस जिल्द के अधिकांश पत्र या तो बंगाल फ़ोर्ट विलियम क़िले के
गवरनर के नाम भेजे गए थे या उसकी ओर से दूसरों को भेजे गए थे;
किन्तु इन सब चालों और चालों के जवाब में चालों, साज़िशों और आशं-
काओं के जंजाल में से इस गवरनर का व्यक्तित्व कुछ बहुत चमकता हुआ
नज़र नहीं आता ।”*
उस समय के अंगरेज़ गवरनरों के मुख्य कार्य का यह ख़ासा
सार है। सन् १७७२ में कारटियर की जगह वारन् हेस्टिंग्स गवरनर

  • "From the tangle of plot and counterplot, of intrigue and suspicion,
    the personality of the Governor of Fort William in Bengal, to whom most of
    the letters in this volume are addressed or in whose name they were issued,
    does not emerge with any great distinctness."-A. F. Scholfield, in the
    preface to the Third Volume of Calendar of Persian Correspondence.

२३२ भारत में अंग्रेज़ी राज
नियुक्त हुआ। किन्तु क्लाइव के जाने के समय से वारन् हेस्टिंग्स
की नियुक्ति के समय तक उत्तरीय भारत में कोई भी महत्त्व की
राजनैतिक घटना नहीं हुई।
‘सीअरुल-मुताख़रीन’ में विस्तार के साथ बयान किया गया
है कि किस तरह उन दिनों बंगाल के तीनों प्रान्तों में अलग अलग
शिताबराय, मोहम्मद रज़ा ख़ाँ और जसारत ख़ाँ कम्पनी के नायबों
की हैसियत से सारा काम करते थे, उनके साथ बैठकर और हर
ज़िले में छोटे से छोटे देशी अफ़सरों के पास बैठकर अंग्रेज़
माल के महकमे का सारा काम सीखते थे और देश के रस्म
रिवाज की जानकारी प्राप्त करते थे और फिर उन्हीं से सीखकर
उन्हीं पर हावी रहते थे, या उन्हें निकाल कर उनकी जगह ले
लेते थे।
इस दो अमली ने तीनों प्रान्तों का सत्यानाश कर डाला। चारों
[हाशिया: दो अमली द्वारा] ओर अराजकता थी। हर समय हर एक को जान
[हाशिया: बंगाल का नाश] और माल का ख़तरा था। हर तरह की तिजारत
पर अंग्रेज़ों का अनन्य अधिकार था। देश के
समस्त उद्योग धन्धे, जिन्हें कुछ ही वर्ष पहले संसार चकित होकर
देखता था, कुचल कर मटियामेट कर दिए गए थे सोना, चाँदी,
जवाहरात, रुपए और अशर्फ़ियाँ लद लद कर देश से बाहर जाने
लगीं, यहाँ तक कि देश में रुपया दिखाई देना तक कठिन हो गया।
बोल्ड्स नामक अंग्रेज़ ने विस्तार के साथ बयान किया है कि किस
प्रकार अंग्रेज़ दलालों ने बंगाल की फली फूली कारीगरियों का