सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

बन्दी जीवन (शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारतीय क्रान्तिकारियों की गीता, ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबन्धित)

Bandi Jeevan by Sachindra Nath Sanyal

शचीन्द्रनाथ सान्याल द्वारा

DevanagariHindipublished408 पृष्ठ

बन्दी जीवन
(तीनों भाग)
उत्तर भारत में क्रान्ति का उद्योग
लेखक
शचीन्द्रनाथ सान्याल
सम्पादक
बनारसीदास चतुर्वेदी
Bir Chandra State Central Library
R.R.R. L.F.
No. 4657
Agartala, West Tripura
22 cm
P- 404
Rs 175/-
आत्माराम एण्ड संस
कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006

BANDI JEEWAN
by
Shachindra Nath Sanyal
ISBN 81-7043-046-1
[मुहर / Stamp: ......... PUBLIC LIBRARY
प्रकाशक : SL/R.R.R L.F NO 40618
आत्माराम एण्ड संस MR. NO (R.R.R.L.F. GEN)...]
कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006
शाखा :
17 अशोक मार्ग, लखनऊ
मुद्रक :
विकास ऑफसेट
सुभाष पार्क, नवीन शाहदरा, दिल्ली-110032

अनुक्रम
प्रकाशकीय 9
भूमिका 11
निवेदन 23
क्रान्तिकारी शचीन्द्र सान्याल का आत्मचरित्र : सम्पादक 25
प्रथम भाग

  1. आत्म-समर्पण योग 39
  2. पूर्व परिचय 41
  3. सिक्ख दल का परिचय 45
  4. पंजाब-यात्रा 52
  5. काशी मे पुलिस के साथ सम्बन्ध 63
  6. भाव और कर्म 69
  7. फ़ौज की बारको मे 71
  8. पंजाब की कथा 77
  9. काशी केन्द्र की कहानी 84
  10. विश्वासघात और निराशा 96
    द्वितीय भाग
  11. पहली निष्फलता के बाद 103
  12. काशी अंचल की कहानी 109
  13. दिल्ली में 122
  14. बंगाल में 135
  15. बर्मा की कहानी 157
  16. परिणाम 163
  17. विप्लव का प्रयास व्यर्थ क्यों हुआ ? 177

तृतीय भाग

  1. रिहाई की सूचना 189
  2. कालेपानी की विदाई 198
  3. मातृभूमि की गोद में 210
  4. बन्दी साथियों की चिन्ता 217
  5. मि० सैण्ड्स और बैरिस्टर चटर्जी 223
  6. चेम्सफोर्ड सुधार और असहयोग 230
  7. जमशेदपुर में मजदूर संगठन 238
  8. क्रान्तिकारी दल का पुनर्गठन (1) 245
  9. क्रान्तिकारी दल का पुनर्गठन (2) 259
  10. श्री मोतीलालजी, जवाहरलालजी तथा श्री सी० आर० दास से भेंट 272
  11. उत्तर भारत मे दल का विस्तार 285
  12. क्रान्तिकारी दल और कम्यूनिस्ट 301
  13. अनुशीलन समिति और असहयोग 318
  14. गृह-त्याग 324
  15. फिर बंगाल मे 335
  16. आदर्शों का संघर्ष 344
    परिशिष्ट
    कुछ पूरक तथ्य : रतनलाल बंसल 365
    हार्डिग्ज बम काण्ड 367, शशांकमोहन हाजरा 368, राजस्थान का क्रान्ति-
    कारी दल 370, शहीद मोतीचन्द और जयचन्द 371, सर रेज़िनल्ड कँडक की
    हत्या का प्रयास 372, श्री प्रतापसिंह 373, मुखबिर कृपालसिंह 376, करतार-
    सिंह आदि की गिरफ्तारी 376, कृपालसिंह की हत्या 376, गदर पार्टी का जन्म
    और अन्त 376, मुस्लिम क्रान्तिकारी दल का इतिहास 378, प्रथम विश्वयुद्ध
    और मुस्लिम क्रान्तिकारी 380, अफ़गानिस्तान की स्थिति 381, 'जमायते सिया-
    सिया' 381, सरहदी कबीले 382, मौलाना उबेदुल्ला सिंधी 383, काबुल में
    आजाद हिन्द सरकार 384, अमीर हबीबुल्ला खां का विश्वासघात 385, टर्की
    सरकार से सम्पर्क 385, आज़ाद हिन्द सरकार के मिशन 386, रेशमी पत्र 387,
    आजाद हिन्द सरकार द्वारा भारत पर आक्रमण 387, हबीबुल्ला खां की हत्या
    388, अफगानिस्तान का भारत पर आक्रमण 388, सन्धि 389, बलूच और
    क्रान्तिकारी 389, अली अहमद सिद्दीकी 390, मुखबिर कुमुदनाथ मुखर्जी 391.

बंगाल में विद्रोह की तैयारी 391, रासबिहारी का भारत-त्याग 392, विदेशों में
भारतीय विप्लववादी 393, विदेशों में भारतीय जासूस 394, भारतीय क्रान्ति-
कारियो द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संकट 396, भारत छोडने से पूर्व श्री सुभाष की
सेनाओ से सम्पर्क 397, भारत के राष्ट्रीय नेता और क्रान्तिकारी 399,
श्री शचीन्द्र की शेष कहानी 401 ।

The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.

प्रकाशकीय
भारत के उन महाप्राण वीर देशभक्तों के जीवन तथा कार्यों का इतिहास
अभी तक लगभग अप्रकट ही है, जिन्होंने शस्त्रबल के सहारे स्वदेश को
विदेशी दासता से मुक्त कराने का प्रयास किया था । महाशक्तिशाली ब्रिटिश
साम्राज्य से मोर्चा लेनेवाले स्वतंत्रता के इन सैनिकों की जीवन-कथाएं इतनी
शौर्यपूर्ण और त्याग-बलिदान की भावनाओ तथा घटनाओ से परिपूर्ण है कि एक
उत्कृष्ट काव्य की भाँति हृदय पर स्थायी प्रभाव डालती है। हमारे इतिहास की
यह ऐसी अमूल्य निधि है, जो युग-युगों तक हमें प्रेरणा देने की सामर्थ्य रखती है ।
'शहीद ग्रन्थ माला' के अन्तर्गत प्रकाशित प्रस्तुत ग्रन्थ 'बन्दी जीवन' हमारे
इस क्रान्तिकारी आन्दोलन के इतिहास का वह भाग है, जिसमें उन रहस्यात्मक
रोमांचकारी घटनाओं का अत्यन्त सजीव और प्रामाणिक विवरण है, जिनके
कारण एक दिन भारत के विदेशी शासको की नीद हराम हो गई थी । 'बन्दी
जीवन' के लेखक श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल ने स्वयं इन घटनाओ मे प्रमुख भाग
लिया था । वीरश्रेष्ठ रासबिहारी बोस के दाहिने हाथ के रूप मे इस क्रान्ति सघर्ष
के संचालन का उत्तरदायित्वपूर्ण भार उन पर था, जिसे उन्होने बडी गम्भीरता
और जिम्मेदारी के साथ निबाहा था, तथा इसके लिए कालान्तर मे बड़ी भीषण
यातनाएँ शचीन्द्र बाबू को सहन करनी पड़ी थी । यही कारण है कि क्रान्तिकारी
आन्दोलन का यह घटनाक्रम उन्होने ऐसी मर्मस्पर्शी भाषा मे लिखा है कि अनेक
वर्षों तक क्रान्तिकारी संगठन द्वारा युवको को अपने मार्ग मे दीक्षित करने के लिए
इस ग्रन्थ का उपयोग किया जाता रहा है। यह ग्रन्थ आज से लगभग चालीस वर्ष
पूर्व दो भागो मे हिन्दी मे प्रकाशित हुआ और प्रकाशित होते ही जब्त कर लिया
गया । फिर भी इसके अनेक सस्करण प्रकाशित होते रहे और हाथों-हाथ बिकते
गए । अब बहुत वर्षों से यह ग्रन्थ अप्राप्य था ।
'बन्दी जीवन' के प्रस्तुत संस्करण मे पूर्व प्रकाशित दो भागो के अतिरिक्त
वह तीसरा भाग भी है, जो अभी तक पुस्तक रूप मे प्रकाशित नही हो सका था ।
इसके साथ ही 'कुछ पूरक तथ्य' शीर्षक से एक पृथक् अध्याय भी है जिसमें ग्रन्थ
मे वर्णित घटनाओ का वह ब्यौरा दिया गया है, जो अंग्रेजों के शासनकाल में नही
दिया जा सकता था । हमे आशा है कि पाठक 'शहीद ग्रन्थ माला' के अन्य ग्रन्थों
की ही भाँति 'बन्दी जीवन' का भी हार्दिक स्वागत करेंगे ।

The provided image is completely blank; there is no text or content to transcribe.

चतुर्थ संस्करण की भूमिका
आज से 16 साल पहले 'बन्दी जीवन' का लिखना प्रारम्भ किया था ।
'बन्दी जीवन' के प्रथम संस्करण की भूमिका मे मैंने लिखा था 'मेरी अभी तक
यह धारणा है कि यह पुस्तक तीन खण्डों में समाप्त होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र की
विषम उलझनों में पडकर मैं नहीं कह सकता कि इस पुस्तक का कितना अंश
लिख पाऊँगा । कारण आज तक जितने काम मैंने अपने हाथ मे लिए, किसी को
भी मैं निर्विघ्न रूप से पूर्ण नही कर पाया ।' ये वाक्य कलकत्ता में बैठे हुए 25
अगस्त, सन् '22 के दिन मैंने लिखे थे । अदृष्ट की क्या खूबी है कि इस पुस्तक के
दो भाग भी मैं यथार्थ रूप में लिख नही पाया था कि फिर जेल में घर घसीटा गया ।
अब 16 साल के बाद आज फिर इस पुस्तक के सम्पादन कार्य में हाथ लगाया है ।
मैं फरवरी, सन् '20 मे अण्डमन से लौटा । लौटकर माताजी एवं भाइयों के
अनुरोध से ईंटें बनवाने के काम मे फँस गया । किसी कारबार में फँसने से कितनी
उलझनो मे जान फँस जाती है उसको भुक्तभोगी ही जान सकता है । इसी उल-
झन मे पड़े हुए मैंने 'बन्दी जीवन' लिखना प्रारम्भ किया । इसके थोड़े ही दिन
बाद सन '21 के शुरू मे मैं जमशेदपूर में मजदूर संगठन के कार्य मे लग गया ।
मेरी इच्छा तो यह थी कि मैं 'बन्दी जीवन' को धीरे-धीरे लिखता जाऊँ लेकिन
मेरे एक मित्र श्री हेमन्तकुमार सरकार जबर्दस्ती मेरी हस्तलिखित पोथी को
प्रकाशनार्थ ले गये । उस समय हेमन्तकुमार देशबन्धु सी० आर० दास के विश्वस्त
अनुयायियो मे थे । सी० आर० दास के सम्पादकत्व में 'नारायण' नाम का एक
मासिक-पत्र निकलता था । हेमन्तकुमार इस मासिक-पत्र का संचालन-भार लिये
हुए थे । मुझे विश्वास नही था कि मेरा लेख प्रकाशित करने के योग्य है । हेमन्त-
कुमार ने मुझे आश्वासन दिया कि मेरा लेख काफी अच्छा है, और इसे वे 'नारायण'
में अवश्य प्रकाशित कराएँगे । इस प्रकार से जीवन में सर्वप्रथम मैंने लिखना
प्रारम्भ किया ।
लेकिन मैं अधिक नहीं लिख पाया था कि इसी बीच में मासिक-पत्र में मुझे
प्रति मास नियमित रूप से लेख देना पड़ा । इधर मजदूर संगठन के काम में तो
दिन-रात व्यस्त रहता ही था, इसलिए इस पुस्तक को वांछित रूप से तो नहीं ही
लिख पाया ।
आज जब पुनः इस पुस्तक का सम्पादन करने बैठा हूँ तो सहस्रों प्रकार की

12 / बन्दी जीवन
बातें मेरे मन में आ-आकर अपनी अभिव्यक्ति के लिए उमड़ी पड़ रही हैं। बात
यह है कि काल के प्रवाह से भारत में आज नई-नई बातें पैदा हो रही हैं, नये
आदर्शों के द्वन्द्व के कारण भारत के राष्ट्रक्षेत्र में आज तरह-तरह की उलझनें
पैदा हो रही हैं। जिस समय मैंने सर्वप्रथम राजनीति में कार्य करना प्रारम्भ
किया था उस समय भी कम उलझने न थीं, लेकिन आज उन उलझनों को पार
करके अब मुझे दूसरी उलझनों का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनो युगों
की उलझनों मे जो अन्तर है उसे समझे बिना मेरी वर्तमान परिस्थिति को कोई
समझ नही सकता, एवं आधुनिक युग के आदर्श-गत द्वन्द्वों का स्पष्टीकरण किए
बिना आज मैं इस पुस्तक की भूमिका ठीक तरह से नहीं लिख सकता।
यहाँ पर जीवन की कुछ गूढ़ बातें कहना आवश्यक हो गया है। यद्यपि मैं
यहाँ अपनी आपबीती नही लिखना चाहता, तो भी मुझे अपनी मानसिक स्थिति
का कुछ अंश यहाँ पर खोलना ही पड़ेगा।
जब मैं बालक ही था, तभी से नाना कारणो से मैने सकल्प कर लिया था
कि भारतवर्ष को स्वाधीन किया जाना है और इसके लिए मुझे सामरिक जीवन
व्यतीत करना है। सर्वप्रथम यह भावना मेरे मन मे कैसे आई इसका भी एक
छोटा-सा इतिहास है, अन्य स्थान पर इसकी चर्चा मुझे करनी पड़ेगी। जिस समय
क्रान्तिकारी भावना को लेकर मैने सर्वप्रथम बनारस मे सगठन प्रारम्भ किया
था, सयोगवश उसी समय करीब-करीब मेरी ही उम्र के एक नवीन युवक के साथ
मेरी गहरी मित्रता हो गई थी। यह नवीन युवक अभी कलकत्ता से आये हुए थे।
ऐसी मित्रता कैसे उत्पन्न होती है यह एक रहस्य की बात है। नवीन भावनाओ
की तरह सहसा किसी एक दिन ऐसे मित्र जीवन-पथ मे आकर खडे हो जाते है।
पहले ही दर्शन मे यह प्रतीत हो जाता है कि यह मेरे बड़े प्रियजन है। मोल-भाव
करके दुनिया की चीजे खरीदी जाती है, लेकिन जीवन की जो श्रेष्ठ सम्पदा है वह
यो ही मिला करती है। इस प्रकार से जीवन के एक महान् अवसर पर मैने इस
तरह से यो ही अपने मित्र को पाया था—लेकिन थोडे ही दिनो मे जीवन के
आदर्श को लेकर उनके साथ मेरा मतभेद उत्पन्न हुआ। मै तो पहले ही सकल्प
कर चुका था कि भारत को विदेशियो के हाथ से मुक्त करूँगा और इस महान्
कार्य को सम्पन्न करने के लिए गोपनीय रूप से जनबल एव अस्त्रबल सग्रह करना
पडेगा। उस समय शिवाजी को मै आदर्श पुरुष समझने लगा था। पिताजी जब
पूछते थे कि तुम आगे चलकर क्या करोगे, तो मैं कहता था कि मैं शिवाजी बनूँगा,
नेपोलियन की तरह में जीवन बिताना चाहता हूँ। लेकिन अब मेरे मित्र ने मेरे
मन मे एक भीषण उलझन पैदा कर दी। हम लोगो की अवस्था उस समय
पन्द्रह-सोलह साल की थी। इसी उम्र मे मेरे मित्र ने सन्यास का आदर्श पसन्द
कर लिया था, जिसका अर्थ होता है समाज-सेवा के काम से अलग होकर व्यक्ति-
गत साधना मे जीवन व्यतीत करना। मेरे लिए सामाजिक कर्म को छोडना एक
प्रकार से असम्भव-सा था। लेकिन मेरे मित्र ने मुझे यह समझाना चाहा कि

भूमिका / 13
मनुष्य का श्रेष्ठ आदर्श है जीवन में ईश्वर की उपलब्धि करना । ईश्वर का
साक्षात्कार हुए बिना हम जो कुछ भी करेंगे उससे समाज का यथार्थ कल्याण
होगा या नहीं यह कहना कठिन है । सत्य की अनुभूति हुए बिना हम कैसे ठीक
रास्ते को अख्तियार कर सकते हैं ? ईश्वर का साक्षात्कार होने के पश्चात् ही
हम यथार्थ रूप में समझ सकते हैं कि क्या सत्य है और क्या असत्य, क्या कल्याण-
कारी है और क्या अमंगलप्रद । ईश्वर का साक्षात् किए बिना समाज का
कल्याण करने जाना मानो अन्धे होकर, अन्धे को रास्ता दिखलाना है। ईश्वर
का साक्षात्कार करने के पश्चात् ईश्वर की आज्ञा से, ईश्वर की इच्छानुसार जब
हम समाज की सेवा मे लगेगे तभी हमारी समाज-सेवा सार्थक हो सकती है।
अपने पक्ष की पुष्टि के लिए मेरे मित्र ने स्वामी विवेकानन्द एवं परमहंस राम-
कृष्ण देव की जीवनी का उल्लेख किया ।
इस प्रकार जीवन मे सर्वप्रथम आदर्शगत द्वन्द्व उपस्थित हुआ। एक तरफ मैं
समाज को छोड़ नही सकता था; दूसरी तरफ अपने जीवन के परम मित्र से भी
मैं दूर नही रह सकता था, लेकिन मेरे मित्र मेरे साथ चलने के लिए तैयार न थे।
मैं भी अपने मित्र के रास्ते पर चलने को तैयार न था । छः महीने तक दिन और
रात इस उलझन मे फँगे रहे । उस किशोरावस्था की मित्रता मे एक अजीब
मोहिनी शक्ति थी। हम एक-दूसरे को छोड़ भी नही पाते थे, ग्रहण भी नही
कर पाते थे । आज भी मेरे मित्र संन्यास मार्ग में अवस्थित हैं और मैं गृहस्थ
आश्रम मे जकडा हुआ गोता खा रहा हूँ ।
अपने मित्र के बताने पर मैने स्वामी विवेकानन्द एवं श्रीरामकृष्ण परमहंस-
देव की जीवनी पढी, उनकी तमाम उक्तियो को लेकर एकाग्र मन से एकान्त में
गम्भीर रूप से मनन किया । उपनिषद् एवं गीता अनुवाद की सहायता से बार-
बार पढी, साधु-संगति भी करने लग गया । इस प्रकार से हिन्दू-समाज की मर्म-
कथा को भली प्रकार से समझने की मैंने अपने अन्तरतम मे चेष्टा की । साधु-सन्तों
की संगति मे जीवन में प्रभूत लाभ हुआ इसमें कोई सन्देह नही; लेकिन जी को
तसल्ली नही हुई । मेरी समझ मे यह बात नही आई कि हमारे समाज के श्रेष्ठ
महापुरुष क्यो समाज में नही आते, क्यों सामाजिक काम मे अग्रणी नहीं होते ?
साधु-सन्तो के ससर्ग मे आकर मैने यह देखा कि साधन-भजन करना छोड़कर ये
लोग एक कदम भी इधर-उधर नही जाते । यहाँ तक कि साधन-भजन के बारे में
भी इनके जो कुछ अनुभव हैं उन्हे भी ये पुस्तक के आकार में समाज को देना
नही चाहते । इनमें त्याग है, अध्ययनशीलता है, दत्तचित्त होकर एक काम में
लग जाने की शक्ति है, लेकिन ये समाज-सेवा के किसी काम में आना नहीं चाहते ।
मैंने अपने मन में यह सोचा कि यदि हमारे पूर्वज भी ऐसे ही होते तो आज हमें न
पाणिनि जैसा व्याकरण ही मिलता, न वेद-वेदान्त, उपनिषद्, ज्योतिष, गणित या
आयुर्वेद शास्त्र ही प्राप्त होते । मेरे मन में यह सन्देह पैदा हुआ कि सम्भव है
आजकल के साधु-सन्त चाहे जितने भी भले हों, लेकिन इनमें प्राचीनकाल की

तरह वह प्रतिभा नहीं है, वह सम्यक् दृष्टि भी नहीं है, जिसके कारण एक दिन
भारतवर्ष सभ्यता के चरम शिखर पर आरूढ़ था। मुझे तसल्ली नहीं हुई। गीता
के कर्मयोग के आदर्श ने मुझे बहुत कुछ सहारा दिया; उपनिषद् से भी मुझे इस
बात का सहारा मिला। विवेकानन्द की वाणी में कर्मयोग एवं संन्यास दोनों तरह
की ही बातें मिलीं। लेकिन प्रामाणिक रूप से मुझे यह सबूत नहीं मिला कि कर्म
का मार्ग ही एकमात्र सत्य रास्ता है। तब मैंने यह निश्चय किया कि सम्भवतः
हम अपनी-अपनी प्रकृति के अनुसार योग, कर्मयोग या संन्यासयोग को ग्रहण कर
सकते हैं, कोई रास्ता किसी दूसरे रास्ते से न छोटा है, न बड़ा। अपनी-अपनी
प्रकृति के अनुसार जिस रास्ते को हम ग्रहण करेंगे वही रास्ता हमारे लिए सही
है, एवं और सब रास्ते गलत हैं। कम-से-कम दूसरे रास्ते में जाने से हमें अवश्य
कुछ-न-कुछ हानि होगी। अब यह निर्णय कैसे होगा कि मेरी प्रकृति कैसी है, एवं
कौन-सा रास्ता मेरी प्रकृति के अनुकूल है ? साधु-संगति करके एवं शास्त्र-वचनों
से मुझे यह पता चला कि ऐसा निर्णय करने के लिए तीन साधन मौजूद हैं। एक
तो अपनी विचारबुद्धि है, दूसरा सतगुरु की सहायता है और तीसरा शास्त्रवचन
है। इन तीनों में यथार्थ मेल होना चाहिए। केवल शास्त्रवचन से काम नहीं
चलेगा। कारण, एक तो शास्त्र बहुत हैं, इसलिए उनमें से अवश्य ही चुनाव
करना पड़ेगा। यह बात सच है कि शास्त्रवचन भी अभिज्ञता के आधार पर स्थित
हैं, तथापि विभिन्न महापुरुषों ने अलग-अलग रास्ते पर चलकर सत्यानुभूति की
है। इसलिए कौन-सा मार्ग मेरे लिए प्रशस्त है, इसका निर्णय शास्त्रवचन मात्र
से ही नही हो सकता इसके लिए शिक्षक की आवश्यकता है। जब संसार के
प्रत्येक काम में शिक्षक की आवश्यकता है तो क्या सत्यानुसंधान के काम में ही
शिक्षक की आवश्यकता नहीं होगी ? किन्तु केवल शिक्षक से ही काम नही चल
सकता। शिक्षा लेनेवाला यदि उपयुक्त न हो, तो शिक्षक क्या करेगा ?
एवं कौन मेरा शिक्षक होगा यह निर्णय भी तो मुझे ही करना पड़ेगा ? इस-
लिए अन्त में अपनी विचारबुद्धि पर ही निर्भर करना पड़ता है। लेकिन अपनी
प्रकृति को छोड़कर उसका उल्लंघन करके मैं कुछ नही कर सकता। इसलिए
भारतीय साधन-पद्धति में सर्वप्रथम बात यह है कि सत्य की खोज करने के पहले
अपने को निष्पक्षतापूर्ण बनाना पड़ता है। सम्पूर्णतया निष्पक्षपाती हुए बिना
सत्य की खोज सम्भव नहीं है। लेकिन यथार्थ रूप में निष्पक्षपाती होना आसान
बात नहीं है। इसके लिए हमें स्वार्थशून्य होना आवश्यक है। और स्वार्थशून्य
हम तभी हो सकते हैं, जब हम अपनी वासना के वशीभूत न हों। वासनातीत
होना और वैराग्यवान होना एक ही बात है। इसलिए भारतीय साधना-पद्धति में
वैराग्य होना सर्वप्रथम आवश्यक है। वासनातीत होने का अर्थ यह नहीं है कि
मुझमें किसी प्रकार की वासना न हो, बल्कि वासनातीत होने का अर्थ यह है कि मैं
किसी वासना के अधीन न होऊँ, प्रत्येक वासना मेरे अधीन रहे। इस प्रकार से
अपने को यथासम्भव हर एक प्रकार के संस्कारों से मुक्त रखकर तब सत्यानुसंधान

भूमिका / 15
में प्रवृत्त होना चाहिए। साधु-संगति के फलतः एवं प्राचीन साहित्य के अनुशीलन
के परिणामतः मैं इसी नतीजे पर पहुँचा हूँ। मेरे मित्र और मैंने अलग-अलग रास्ते
अख्तियार किये लेकिन छः महीने तक हम दोनों तीव्र द्वंद्व के भीतर से गुजरे। मैंने
बाद को यह भी देखा कि हमारे सैकड़ों भाई, भारतीय आदर्श की दुहाई देकर,
आध्यात्मिकता के बहाने, अपनी स्वार्थबुद्धि से प्रणोदित होकर, तामसिक वृत्ति के
आवेश में आकर भारतीय स्वाधीनता-संग्राम में भाग लेने में पश्चात्पद रहे। ऐसे
अध्यात्मवादियों के लिए घर-गृहस्थी के काम करने में कोई बाधा नहीं है, ये मजे
से खाते-पीते हैं, बाज़ार करते हैं, अपने परिवार का प्रतिपालन करने के लिए
तरह-तरह के काम-धंधे भी करते हैं, शादी भी करते हैं, सन्तान-उत्पादन एवं
सन्तान-पालन भी करते हैं, अर्थात् गृहस्थ आश्रम के सभी काम करते हैं, केवल
राजनीति में भाग लेने के अवसर पर धार्मिक जीवन व्यतीत करने की दुहाई देकर
भारतीय अध्यात्मवाद की आड़ में अपनी कायरता को छिपाते हैं।
राजनीतिक जीवन मे मेरा प्रथम मानसिक द्वंद्व इस प्रकार का रहा। जीवन
में चाह तो यह थी कि हमारे भारतवर्ष में फिर ऐसे महापुरुष का जन्म हो, जिसमें
गुरु रामदास एवं शिवाजी की सद्गुणावली एक व्यक्तित्व में विकसित होकर
दिखलाई दे, अर्थात् कर्मजीवन ज्ञान के प्रकाश से उद्भासित हो। मेरे दिल में
यह धारणा बद्धमूल हो गई थी कि कर्महीन होने के कारण भारत का अधःपतन
हुआ है। एवं भारत की उन्नति यथार्थ रूप में तभी हो सकती है जब कर्मजीवन
भी प्रकृत ज्ञान के आलोक से विशुद्ध हुआ हो। लेकिन वास्तविक जगत् में मेरा
वांछित आदर्श-पुरुष मुझे नहीं मिला। यदि स्वामी विवेकानन्द या स्वामी राम-
तीर्थ के तुल्य महापुरुष भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन में अग्रणी होते, तभी मुझे
प्रकृत सन्तोष होता। श्री अरविंद घोष में मेरे कल्पित आदर्श पुरुष की छाया
मिली। मैं श्री अरविंद घोष से पाण्डिचेरी में सन् 1911 में मिलने के लिए भी
गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मिल नहीं पाया। इसके बारे में विशेष रूप से अन्य
स्थान पर कहूँगा। आखिर घूमते-घूमते ऐसे क्रान्तिकारी दल में मैं शामिल हो
गया जिस दल के नेतागण अरविंद घोष के दार्शनिक विचारों से अंतरंग रूप से
प्रभावित हो रहे थे। इससे बढ़कर सन्तोष अपने जीवन में मुझे बहुत कम मिला
है। मेरे मानसिक द्वंद्वों के इस अंश को बिना समझे 'बन्दी जीवन' के बहुत-से
स्थानों को पाठक ठीक से नहीं समझ पाएँगे। ऐसी मानसिक परिस्थिति में मैंने
क्रान्तिकारी दल में काम किया एवं इसी मनोवृत्ति को साथ लेकर मैं जेल गया,
कालेपानी गया और लौट भी आया।
सन् 1920 के बाद जब मैं कालेपानी से लौटकर आया तब महात्मा गांधी
भारत के राष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अवतीर्ण हो चुके थे।
महात्मा गांधी की अहिंसा नीति के कारण, एवं महात्मा गांधी ऐसे महान् व्यक्ति
का भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के कारण भारतीय
क्रान्तिकारी आन्दोलन को काफ़ी बाधा पहुँची। महात्मा गांधी यह प्रचार करने

16 / बन्दी जीवन
लगे कि भारतीय प्राचीन आदर्श के साथ भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन का
समन्वय नहीं हो सकता। मानो प्राचीन भारतीय आदर्श में श्रीकृष्ण का एवं कुरु-
क्षेत्र के महायुद्ध का कोई स्थान ही नहीं है। महात्मा गांधी की तरह संस्कृत पाठ-
शालाओं के छात्र एवं अध्यापकगण भी भारतीय प्राचीन आदर्श के नाम पर
भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन के विरुद्ध तीव्र प्रचार किया करते थे। इस प्रकार
से हिंसा एवं अहिंसा की नीति को लेकर मेरे मन में दूसरा संघर्ष उत्पन्न हुआ
था, लेकिन यह इतना तीव्र न था। महात्माजी ने बेलगांव कांग्रेस में क्रान्ति-
कारियों के विरुद्ध जो कुछ दोषारोपण किए थे, उसके प्रत्युत्तर में मैंने फरार
हालत में महात्मा जी के पास अपने नाम से एक चिट्ठी भेजी थी, वह चिट्ठी
ज्यों की त्यों 12 फरवरी सन् 1925 की 'यंग इंडिया' में प्रकाशित हुई थी। उसी
अंक में महात्माजी ने उसका उत्तर भी दिया था।
कालेपानी से लौटने के बाद संभवतः सन् 1923 में ही मैं पहले पहल कम्यू-
निस्ट सिद्धान्तों से परिचित हुआ। यह एक नवीन सिद्धान्त था जिसके साथ
क्रान्तिकारी दल के किसी व्यक्ति का भी उस समय यथार्थ परिचय न था।
तत्पश्चात् सन् 1925 में जेल जाने के पहले मैं कम्यूनिस्ट सिद्धान्त के साथ यथेष्ठ
रूप से परिचित हुआ। बहुत से प्रामाणिक ग्रन्थ पढ़े, कम्यूनिस्टों के साथ खूब
वाद-विवाद किया, विचार विनिमय किया। एक तरफ मैं क्रान्तिकारी आन्दोलन
में जुटा था दूसरी तरफ 'बन्दी जीवन' के दूसरे भाग का सम्पादन-कार्य भी कर
रहा था, एवं कम्यूनिस्ट सिद्धान्त को समझने के लिए जी-जान से प्रयत्न कर रहा
था। कम्यूनिस्ट सिद्धान्त का कुछ अंश तो मैने ग्रहण कर लिया, लेकिन कुछ
अंश को मैं आज भी ग्रहण नहीं कर पाया। कम्यूनिज्म के सिद्धान्त की आर्थिक-
योजना की बहुत-सी बातें मैंने स्वीकार की, लेकिन आर्थिक योजना के साथ कम्यू-
निज्म के सिद्धान्त मे भौतिकवाद के बहुत-से ऐसे सिद्धान्त हठपूर्वक जोड़ दिये गए
हैं, जिसे दार्शनिक दृष्टि से एवं मानव अभिज्ञता की दृष्टि से मैं सत्य नही सम-
झता। मैं अब भी ईश्वर में विश्वास रखता हूँ एवं यह समझता हूँ कि आधुनिक
विज्ञान की अभिव्यक्ति से क्रमशः भारतीय दर्शन-शास्त्र की पुष्टि होती जा रही
है। आजकल हमारे देश के कुछ व्यक्ति परानुकरण वृत्ति के वश होकर आत्म-
वाद को स्वीकार नही कर रहे हैं एवं जो लोग आत्मवाद में विश्वास रखते हैं
उनकी वे हँसी उड़ाते हैं।
यथार्थ में बात तो यह है कि अपनी-अपनी अभिरुचि, संस्कार एवं संगी-
साथियों के प्रभाव की वजह से ही अधिकांशतः हमारी विचारधारा बनती है;
गम्भीर रूप से चिन्तन करने के बाद किसी सिद्धान्त को ग्रहण करने का दृष्टान्त
मनुष्य में दुर्लभ है।
यह भी एक बात है कि आज जो लोग राष्ट्रीय क्षेत्र में त्याग एवं वीरत्व के
साथ आगे बढ रहे हैं, उनकी विचारधारा का प्रभाव स्वभावतः प्रबल होगा। रूसी
विप्लवी आन्दोलन की सफलता के मोह में आकर भी आज हमारे देश के बहुतेरे

भूमिका / 17
नौजवान उससे अभिभूत हो रहे हैं। भौतिकवादियों के मन में यह भी एक धारणा
है कि आधुनिक विज्ञान ने आत्मवाद के सिद्धान्त को जड़ से उखाड़कर फेंक दिया
है, लेकिन ये सब बातें बिलकुल निराधार हैं।
निष्पक्षपात रूप से यदि हम आधुनिक विज्ञान की आलोचना करें तो हमें यह
अवश्य ही स्वीकार करना पड़ेगा कि विज्ञान केवल इन्द्रियग्राह्य विषयों की ही
खोज करता है, इस कारण विज्ञान की सहायता से हम यह कैसे कह सकते हैं कि
इन्द्रियातीत वस्तुओं का अस्तित्व ही नहीं है ? यन्त्रों के आविष्कार से हम अपनी
इन्द्रियों की शक्ति को बढ़ाते हैं, और तब हम देख पाते हैं कि जो वस्तु इन्द्रिय-
गोचर नहीं थी वह यन्त्रों की सहायता से इन्द्रियग्राह्य हो गई । आज वैज्ञानिक
उन्नति के कारण हमें यह प्रतीत होने लगा है कि हमारे सुपरिचित ज्योति-पुंज के
अतिरिक्त, हमारी इन्द्रियग्राह्य आलोक-रश्मियों के अलावा भी, ऐसी बहुत-सी
किरणें हैं, जिनकी प्रकाश-शक्ति परिचित आलोक-रश्मि से कहीं अधिक एवं
आश्चर्यप्रद है । यन्त्रों की और भी उन्नति होने पर हमें पता चलेगा कि हमारे
परिचित जगत् से, हमारे इन्द्रियग्राह्य जगत् से, इन्द्रियातीत जगत् कहीं अधिक
व्यापक एवं चमत्कारपूर्ण है । हम मनुष्यों का स्थान उस अज्ञातलोक एवं ज्ञात
लोक के सन्धि-स्थल पर स्थित है । यन्त्रों की सहायता के बिना भी मनुष्य ऐसी
शक्ति अर्जन कर सकता है, जिसकी सहायता से, इन्द्रियातीत जगत् का उसे
परिचय मिल सकता है ।
जीवविज्ञान एवं मनोविज्ञान की आधुनिक उन्नति से वैज्ञानिकों को यह प्रतीत
होने लगा है कि भौतिक मतवाद एक अंधविश्वास मात्र है । इसका वैज्ञानिक
आधार कुछ भी नहीं है। प्रसिद्ध जीव वैज्ञानिक जे० एम० हालडेन साहब ने तो
यहाँ तक कह दिया है कि यदि व्यक्तिगत रूप से उन वैज्ञानिकों के प्रति लोगों की
असीम श्रद्धा नहीं होती तो भौतिकवाद के मानने के कारण उन्हें वे घृणा की दृष्टि
से देखते । देखिये [Materialism by J. S. Haldane C. H., M. D., F.
R. S. Hom. LL. D. (Birmingham and Edinburgh) Hon. D.
Sc. (Cambridge, Leeds, and Witwaterarsand) Fellow of New
College, Oxford, and Honorary Professor Birmingham Unive-
rsity—p. 39] नोबेल पुरस्कार प्राप्त किये हुए डाक्टर कॅरेल अमेरिका के
प्रसिद्ध रॉकफेलर इंस्टिट्यूट में अनुसन्धानकारी, जगत्प्रसिद्ध जीव-विज्ञानवेत्ता
हैं । इनकी भी राय में भौतिकवाद एक व्यक्तिगत विश्वासमात्र है । विज्ञान की
दृष्टि से इसकी पुष्टि नहीं हो सकती । बल्कि विज्ञान की आधुनिक गति भौतिक-
वाद के विरोध में जा रही है। (देखिए कैरेल के लिखित Man the Unkn-
own) इस प्रकार से आधुनिक जगत् के विख्यात एवं लब्धप्रतिष्ठ वैज्ञानिकों
के वचन उद्धृत करके यह दिखलाया जा सकता है कि भौतिकवाद एक मत मात्र
है। भौतिकवाद का सिद्धान्त वैज्ञानिक आधार पर प्रतिष्ठित नहीं है । बट्रेण्ड
रसेल साहब ने भी यह कहा है कि रूस के राजनीतिज्ञों एवं अमेरिका के कुछ

18 / बन्दी जीवन
थोड़े से वैज्ञानिकों को छोड़कर आधुनिक संसार में अधिकांश दार्शनिक एव
वैज्ञानिकों की भौतिकवाद में कोई श्रद्धा नहीं है। रूस एवं अमेरिका में ईसाई
पुरोहितों के अवांछनीय किन्तु प्रबल प्रभाव के कारण उन देशों में उसकी प्रति-
क्रिया के रूप में ऐसे भौतिकवाद का उद्भव हुआ है। (देखिए History of
Materialism by Lang, English translation—Introduction by
Bertrand Russell---written in 1925.) अपने इस पक्ष को प्रमाणादि देकर
उचित प्रकार से सिद्ध करने के लिए एक सम्पूर्ण ग्रन्थ लिखने की आवश्यकता है।
परन्तु इस स्थान पर इतने गहरे रूप से इस विषय में विचार करने के लिए मैं
प्रवृत्त होना नहीं चाहता। अन्त में एक बात का और उल्लेख करके अपने वक्तव्य
को स्पष्ट कर देना चाहता हूँ। एक तरफ आधुनिक पदार्थ-विज्ञान इस नतीजे
पर आ पहुँचा है कि विश्व में जितने भी पदार्थ हैं, असल में वे सभी वैद्युतिक
शक्ति के ही विभिन्न रूप है; दूसरी तरफ यह प्रमाणित हो रहा है कि मस्तिष्क-
शक्ति के परिचालन के परिणाम में वैद्युतिक प्रवाह उत्पन्न होता है। अभी इतना
प्रमाणित होना बाकी रह गया कि वैद्युतिक प्रवाह के कारण मस्तिष्क मे विचार-
धारा की उत्पत्ति हो। हमें याद रखना चाहिए कि कुछ दिन पहले यह अज्ञात था
कि भौतिक शक्तियाँ एक अवस्था से दूसरी अवस्था मे रूपान्तरित की जा
सकती हैं परन्तु आज अवश्य यह बात प्रमाणित हो गई है। इस प्रकार से हम
उस दिन की प्रतीक्षा में हैं जिस दिन यह प्रमाणित हो जायगा कि संसार के
समस्त पदार्थ एवं जीवजगत् के समस्त जीवों की प्राणशक्ति तथा चैतन्य एवं
बुद्धि ये सब के सब एक ही वस्तु के विभिन्न रूप या प्रकाश हैं। कलकत्ता
हाईकोर्ट के प्रसिद्ध जज सर जान वुडराफ साहब ने यह कहने का साहस किया
था कि आधुनिक विज्ञान की प्रगति वेदान्त के सिद्धान्त की तरफ अनिवार्य रूप
से झुक रही है। न कि वेदान्त को अपने सिद्धान्त से हटकर विज्ञान की तरफ
झुकना पड़ रहा है।
इस पहलू के अलावा समाजवाद के और भी बहुत-से सिद्धान्त हैं जिनसे मैं
सहमत नहीं हूँ, यथा मार्क्सवादियों का यह कहना है कि इतिहास की अभिव्यक्ति
आर्थिक कारणों से ही हुआ करती है तथा संसार मे अभिव्यक्त हरेक प्रकार की
सभ्यता के मूल में आर्थिक कारण ही प्रधान रूप में सक्रिय होते हैं। इस बात को
भी मैं स्वीकार नहीं कर पाया।
मार्क्स का यह भी कहना था कि पूंजीवादी व्यवस्था में उद्योग-धन्धों की
उन्नति के साथ-साथ संसार के मजदूरों में अशान्ति भी बढ़ेगी एवं उनकी
क्रोधाग्नि भी प्रज्ज्वलित होगी और क्रमशः इन दो श्रेणियों के संघर्ष के परिणाम
में पूंजीपतियों की हार एवं मजदूरों की विजय अवश्यम्भावी है। लेकिन वास्तविक
जगत् में हम देखते यह हैं कि संसार मे जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, इटली, अमेरिका,
जापान इत्यादि देशों में पूंजीपतियों की उन्नति चरम सीमा को प्राप्त किए है।
फिर भी इन मजदूरों की क्रान्ति इन देशों में नहीं हुई है। प्रत्युत कम्यूनिस्ट चीक

भूमिका / 19-
एवं रूस जैसे पिछड़े हुए देशों में अपना राज्य क़ायम करने में बहुत कुछ कृतकार्य
हुए हैं। इसके मूल में आर्थिक कारण उतने नहीं हैं जितने अन्य और अनेक
प्रकार के कारण हैं।
इन सब बातों की वैज्ञानिक प्रणाली से आलोचना करना आवश्यक है, लेकिन
इस भूमिका में यह सम्भव नही है। इन सब बातों की सम्यक् आलोचना कहीं
अन्यत्र करने की मेरी प्रबल इच्छा है।
आधुनिक विज्ञान एवं ऐतिहासिक खोज की प्रणाली की सहायता से भारतीय
विप्लव आन्दोलन का एक प्रामाणिक इतिहास अलग ही लिखने की प्रबल
आकांक्षा है, इसलिए प्रस्तुत पुस्तक 'बन्दी जीवन' में कोई विशेष परिवर्तन नहीं
किया गया। इस पुस्तक की हिन्दी भी मेरी नही है। इस बार जेल से छूटने
के बाद से हिन्दी में लिखना आरम्भ किया है। इच्छा है कि अगले सस्करण में
अनुवाद की सहायता न लेकर मैं हिन्दी में ही मूल ग्रन्थ को लिखूं। इस ग्रन्थ की
त्रुटियो के लिए पाठकवर्ग से क्षमा का भिखारी हूँ।
लखनऊ,
13 सितम्बर, 1938

  • शचीन्द्रनाथ सान्याल

प्रथम संस्करण की भूमिका
किसी समाज को पहचानने के लिए उस समाज के साहित्य से परिचित होने
की परम आवश्यकता होती है, क्योंकि समाज के प्राणों की चेतना उस समाज के
साहित्य में भी प्रतिबिम्बित हुआ करती है। आज भारत ध्वंस और निर्माण के बीच
क्रमशः अपनी सार्थकता को खोजता फिरता है, अतः भारत का समाज यदि सजीव
होगा तो भारत के प्राणों की इस अशान्ति का चित्र उसके साहित्य में अवश्य ही
अपने प्रतिबिम्ब को अंकित कर देगा। हम भारतवासी आज यह नहीं जानते कि
इस अशान्त अटूट गति का वेग कितना प्रचण्ड है, किन्तु हमारे पश्चात् आनेवाली
पीढ़ी इस गति के वेग को बखूबी बतला सकेगी। भारत के इस ध्वंस और निर्माण
के उद्योग के बीच जितनी बड़ी शक्ति का स्फुरण हो रहा है उसके स्वरूप को
जानने का समय शायद अभी आया नहीं। इस बनाव-बिगाड़ का एक चित्र—भले
ही वह अस्पष्ट और मलिन हो—भारत की इस भाग्य-परीक्षा की एक धुँधली-सी
छाया आज भारत के साहित्य में भी धीरे-धीरे प्रकट हो रही है। इसी से 'निर्वा-
सन-काहिनी', 'कारा-काहिनी', 'द्वीपान्तरेर कथा', 'निर्वासितेर आत्म-कथा' और
'बांग्लाय विप्लव-वाद' आदि ग्रन्थ बंग भाषा के साहित्य में क्रमशः प्रकाशित हो
रहे हैं। भारत के प्राण आज जैसे कुछ छटपटा रहे हैं, उस छटपटाहट (अशान्ति) का
पूरा स्वरूप उसके साहित्य में प्रकाशित नहीं हो सका, अभी नहीं हुआ तो न सही,
क्रमशः आगे होगा। 'निर्वासितेर आत्म-कथा' इत्यादि पुस्तकें जिस श्रेणी की हैं
उस श्रेणी के अन्तर्गत मेरी यह पुस्तक 'बन्दी जीवन' भी है। इस श्रेणी की कई
पुस्तकें जब पहले से मौजूद थीं तब फिर यह 'बन्दी जीवन' मैंने क्यों लिखी?
इसके विशेष कारण सुन लीजिए।
मुझे यह कहना है कि सजीव जातियों में छानबीन करने की प्रवृत्ति बहुत
प्रबल होती है। इस जाँच-पड़ताल करने की प्रवृत्ति के कारण ही सजीव जातियाँ
अपने समाज के रत्ती-रत्ती समाचार के लिए चौकन्नी रहती हैं। शायद एक देहाती
के वंशावृक्ष-कुल का पेड़-पत्ता जानने में किसी ने अपनी सारी उम्र इस आशा से
बिता दी थी कि इस प्रकार तथ्य संग्रह कर देने से कदाचित् किसी दिन किसी को
वंशानुक्रम की धारा का पता लगाने में सुभीता हो जाय। भारत के वर्तमान
समाज की भीतरी वेदना का परिचय, उसका परिमाण और उसका कारण जानने
का समय क्या अभी तक उपस्थित नहीं हुआ? उस भीतरी वेदना—दर्दे दिल—

भूमिका / 21'

को हटा देने की इच्छा से भारत में जो अभिनव आन्दोलन आरम्भ हुआ है वह
आन्दोलन कितना व्यापक और गम्भीर है, कहाँ-कहाँ पर उसमे कोर-कसर और
भूल-चूक रह गई है, वह आन्दोलन किस परिमाण मे सार्थक हुआ और कितना
अपूर्ण रह गया है तथा उसमें यह अधूरापन क्यों रह गया—इन सारी बातो का
जान लेना क्या प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य नही ? इन सारी बातो को जानने
के लिए इस ढंग की बहुतेरी पुस्तकों के प्रकाशित होने की आवश्यकता है जिस
ढंग की कि यह पुस्तक 'बन्दी जीवन' है । ऐसी-ऐसी जितनी पुस्तकें प्रकाशित
होगी मुख्य विषय को समझना उतना ही आसान हो जायगा ।
मेरा वक्तव्य यह है कि 'कारा-काहिनी' के ढंग की जितनी पुस्तकें प्रकाशित
हुई हैं उनमे अरविन्द बाबू की 'कारा-काहिनी' और बाबू नलिनी किशोर-लिखित
'बागलाय विप्लव-वाद' नामक पुस्तके मुझे सर्वश्रेष्ठ जंची । हाँ, अरविन्द बाबू
ने सिर्फ कलकत्ते के कारागार की ही कथा लिखी है, और मैं चाहता हूँ कि
लाहौर, बनारस, कलकत्ता और अण्डमन की बाते इसी ढंग से लिखूं तथा इस
सिलसिले मे पजाब, युक्त-प्रदेश, बगाल और अग्रेज-शासित भारत के अन्यान्य
प्रदेशो के मानव-चरित्र की भी थोडी-बहुत चर्चा करूँ । सच पूछो तो 'बागलाय
विप्लव-वाद' के लेखको ने वे बाते जो कि मुझे कहनी है, मेरी अपेक्षा कही अच्छे
ढग से प्रकट कर दी है । भाषा पर यद्यपि मेरा उनकी भाँति अधिकार नही है,
फिर भी अभी तक बहुतेरी बाते प्रकट करने को रह गई हैं, बगाल की बातो का
वर्णन करते समय ही मैं उनकी चर्चा करना चाहता हूँ। मै बखूबी जानता हूँ कि
भाषा की दृष्टि मे मैं सुन्दर नही लिख सका, और इस दृष्टि से तो उपेन्द्र बाबू की
पुस्तक के साथ किसी की भी पुस्तक टक्कर लेने योग्य नही । ताना देने और
मज़ाक करने की ऐसी कुशलता बगाल मे कदाचित् ही किसी और लेखक मे हो ।
उपेन्द्र बाबू निस्सन्देह बगाल के शक्तिशाली लेखक है । किन्तु उनकी 'आत्म-कथा'
मे बहुत ही गुरुतर विषयो की आलोचना भी बिलकुल साधारण रीति पर की
गई है, मानो उनका उसी मे कौतुक है। इसी कारण 'निर्वासितेर आत्म-कथा'
चित्ताकर्षक होने पर भी मर्मस्पर्शिनी नही हुई । और वारीन्द्र बाबू की 'द्वीपान्तरेर
कथा' मे जो भाग उपेन्द्र बाबू का लिखा हुआ है वही मुझे अच्छा लगा । उक्त
पुस्तक का आधे से भी अधिक अंश उपेन्द्र बाबू का ही लिखा हुआ है। बाबू वारीन्द्र
कुमार घोष ने यद्यपि लिखा यही है कि "यह दो मुखो की एक ही बात है' किन्तु
यह सभी की समझ मे आ जाता है कि यह दो मुखो की साफ-साफ अलग-अलग
बाते हैं। वारीन्द्र बाबू के लिखे हुए अश मे, बीच-बीच मे यद्यपि खासा कवित्व
है, तथापि, सच तो यह है कि उसमे भी विप्लववादियो की मर्म-कथा प्रकट
नही हुई । इसके सिवा इसमे इस द्वीपान्तर की कथा की बहुतेरी बातें आसानी
से दबा दी गई है। ऐसा क्यो हुआ है, इसका विचार यथास्थान करने की इच्छा
है ।
'बन्दी जीवन' के इस खण्ड मे यही लिखने की चेष्टा की गई है कि यूरोप के

22 / बन्दी जीवन
महायुद्ध के समय भारत में क्रान्ति की कैसी-क्या तैयारी की गई थी। रौलट-
रिपोर्ट में तो इसका यह पहलू बिलकुल ही छिपा दिया गया है परन्तु 'टाइम्स
हिस्ट्री ऑफ दी ग्रेट वार' (Time's History of the Great War, volume
dealing with India) नाम की पुस्तक में इसका थोड़ा-सा उल्लेख आ गया
है। माना कि क्रान्ति की इस तैयारी का उपयोग नहीं किया जा सका, फिर भी
सफलता या विफलता के दृष्टिकोण से इसकी महानता का फैसला करना ठीक
नहीं। पितामह भीष्म का महत् चरित्र क्या कुरुक्षेत्र के महासंग्राम में उनकी हार-
जीत पर अवलम्बित है ?
इस पुस्तक के दूसरे खण्ड मे यह बतलाने की इच्छा है कि युद्ध छिड़ने के पूर्व
भारतीय विप्लववादियो की क्या दशा थी और उनके मन की गति ने किस-किस
प्रकार आघात लगने से कैसा-क्या भाव धारण किया था। इसके पश्चात् मेरे
फरार हो जाने की दशा, फिर गिरफ्तार होने और मुकदमा चलने एवं 'बन्दी
जीवन' का वर्णन करने का विचार है। मेरी गिरफ्तारी हो जाने के बाद भी
भारत और बर्मा मे जिस प्रकार क्रान्ति की गुप्त योजना की जा रही थी उसका
भी वर्णन करने का मेरा इरादा है।
सुना है कि वारीन्द्रकुमार के साथी उल्लासकर दत्त अण्डमन टापू मे कहते
थे कि "बडे सख्त लोगो से काम पडा है, ये हाड और मांस तो खाएँगे ही इसके
सिवा चमडी से डुगडुगी मढकर बजाएँगे।" ऐसे सख्त लोगो के हाथ से मुझे कैसे
छुटकारा मिला था, इसका भी अन्त मे वर्णन करने की अभिलाषा है। जीवन में
तरह-तरह की चोटे लगने से अन्त मे मन की क्या दशा हुई, उसको एक बात मे
न कहकर क्रमश. स्पष्ट करने की चेष्टा की जायेगी। मेरी अभी तक यह धारणा
है कि यह पुस्तक तीन खण्डो मे समाप्त होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र की विषम उल-
झनो मे पडकर मै नही कह सकता कि इस पुस्तक का कितना अश पूरा लिख
पाऊँगा। कारण, आज तक जितने काम मैंने अपने हाथ मे लिए, किसी को भी मैं
निर्विघ्न रूप से पूर्ण नही कर पाया।
25 अगस्त, 1922
कलकत्ता
—शचीन्द्रनाथ सान्याल