अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'अकबर बीरबल विनोद' बादशाह अकबर और उनके दरबारी बीरबल से जुड़ी हास्य, चतुराई और नीति की छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है। ये कथाएँ इतिहास से अधिक लोक-परम्परा की देन हैं, और पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों दोनों में सुनी-सुनाई जाती रही हैं। हर कहानी में किसी प्रश्न, उलझन या दरबारी षड्यन्त्र का हल बीरबल अपनी सूझ-बूझ और वचन-चातुरी से निकालते हैं।
मुखपृष्ठ के अनुसार इन कथाओं का संग्रह पं. रामानन्द द्विवेदी (जलालपुर माफी, चुनार) ने किया और इन्हें बनारस के राजादरवाज़ा स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर ने प्रकाशित किया। प्रथम संस्करण की २००० प्रतियाँ सन् १९३८ में छपीं। भूमिका में बताया गया है कि पुराने राजदरबारों में हास्य-कुशल और कुशाग्रबुद्धि लोगों का आदर होता था, और अकबर की राजसभा के नवरत्नों में बीरबल सबसे चमकीले रत्न थे — केवल हँसोड़ ही नहीं, बल्कि वीर, कवि और पण्डित भी।
पुस्तक में आरम्भ में विस्तृत विषय-सूची है, और कहानियाँ क्रम-संख्या के साथ दी गई हैं; उदाहरण के लिए एक कथा का शीर्षक है 'भाग्य बड़ी है कि उद्योग'। २९२ पृष्ठों का यह संग्रह उस समय की हिन्दी गद्य-शैली का भी अच्छा नमूना है।
अकबर बादशाह को कहानी सुनने का बड़ा शौक था।
अकबर बीरबल बिनोद २८
और क्या ! फुर्र ।
अकबर बादशाह को कहानी सुनने का बड़ा शौक था।
इसलिये वह कुछ चुने हुए दरबारियों की ऐसी पारी बाँध
रक्खी थी जो अपनी अपनी पारी पर रात्रि में बादशाह के
मनोरंजनार्थ नित्य नवीन नवीन कहानियाँ सुनाया करते थे ।
एक दिन बीरबलकी बारी आई । यथा समय कहानी शुरू हुई।
बादशाह हुँकारी भरने लगा। इस प्रकार बीरबल को कहानी
कहने में बड़ी तकलोफ होती थी कारण की वादशाह बड़ी से
बड़ी कहानी सुनना चाहता था। जब बीरबल एक सम्पूर्ण
वाक्य कह जाता तब बादशाह केवल 'और' कह कर ही
छुट्टी पा जाता था। छोटी मोटी कहानियों से बादशाह को
सन्तोष नहीं होता था। वह हमेशा बड़ी से बड़ी कहानियाँ
सुनने की फिराक में रहता था ।
बीरबल को कहानी सुनाते बहुत रात व्यतीत हो गई
फिर भी बादशाह से फुरसत मिलने की कोई आशा न
दिखाई पड़ी, वह झल्ला उठा और अपने मन में सोचा-‘जो
कुछ भी परिश्रम है; वह मेरे को है, बादशाह तो केवल एक
शब्द कह कर फुरसत पा जाते हैं इसलिये अब कोई ऐसी
तरकीब सोचनी चाहिये जिससे बादशाह भी झल्ला उठें ।'
वह अपनी प्रखर बुद्धिके कारण तुरत एक ऐसी ही तरकीब ढूँढ़
निकाली और उसी के अनुसार दूसरी कहानी शुरू की-‘‘एक
धनिक किसान ने अपने अन्न को सुरक्षित रखने के लिये एक
कोठलीं बनवा रक्खी थी, उसमें अनाज भर कर उसके मुँह
चिड़िया घुसी और अपना भाग लेकर 'फुर्र' उड़ गई । फिर
६ अकबर बीरबल बिनोद
पर ढक्कन रखकर उसे भलीभाँति बन्द कर दिया, यहाँ तक
कि उसमें हवा आने जाने तक की जगह भी नहीं छूटी थी ।
विधना का विधान कठिन होता है, दैवात उस कोठली में
एक छोटा सा छिद्र छूट गया था जिसके द्वारा एक छोटी
चिड़िया उस कोठली में घुस गई और एक दाना अपनी चोंच
में लेकर बाहर निकल आई और 'फुर्र' उड़ गई। फिर दूसरी
चिड़िया घुसी और अपना भाग लेकर 'फुर्र' उड़ गई । फिर
तीसरी चिड़िया आई और भीतर गई, अपना दाना लेकर
'फुर्र' उड़गई । फिर एक चिड़िया आई, भीतर घुसी अपना
दाना लेकर 'फुर्र' उड़ गई, फिर और एक चिड़िया आई और
भीतर घुसकर अपना दाना लेकर 'फुर्र' उड़ गई । इसी तरह
लगातार कहते कहते बीरबल को सैकड़ों बार हो गया जब
बादशाह और और कहता कहता थक गया तो भुँझला कर
बीरबल से बोला- "यह तो मैं सुन चुका, अब आगे क्या हुआ
सो कहो । बीरबल ने गम्भीरता से उत्तर दिया- "पृथ्वी-
नाथ ! दाने के लोभ से वहाँ पर चिड़ियों का जमघट लग
गया यहाँ तक कि वहाँ करोड़ों चिड़ियाँ इकट्ठी हो गईं और
अपना अपना दाना बारी बारी से लेकर जाने आने लगीं ।
अभी सौ पचास की ही बारी आई है, जब सब चिड़ियों का
पेटभर जायगा तो कहानी आगे चलेगी। क्या अभी खतम हुआ
जाता है । इसमें वर्षों का समय लगेगा । बादशाह बोला- "मैं
ऐसी कहानी से भर पाया अब इसे यहीं बन्द करो।"
बीरबल को अवकाश मिल गया वह मनही मन गाजता हुआ
वहाँ से प्रस्थान किया ।
अकबर बीरबल बिनोद १०
बादशाह का तोता ।
एक फकीर बड़ा तोते बाज था। वह तोता बाजार से
खरीद कर लाता और उसे भली प्रकार शिक्षित कर अमीर
उमरावों को देकर द्रव्य उपार्जन करता। एक दिन वह
अपने नियम के अनुसार एक बहुत अच्छे तोते को खूब सिखा
पढ़ा कर बादशाह को दिया। बादशाह तोते की खूबसूरती
और इल्मियत से निहायत खुश हुआ और वह उसे एक
सुविज्ञ सेवक को सुपुर्द कर उससे बोला—"देखो इस तोते
की आब हवा और दाना पानी पर बड़ी सावधानी रखना,
इसकी प्रकृति में कुछ अन्तर न पड़ने पावे। इसको जरा भी
तकलीफ होते ही फौरन मुझे खबर देना। यदि कोई मेरे
पास इसके मरने की खबर लायेगा तो तुरत उसकी गर्दन
मार दी जायगी।"
दैवात् तोता मर गया। बिचारा सेवक बहुत डरा, उसे
अपने जीवनरक्षा की कोई सूरत नहीं दिखलाई पड़ती थी।
दोनों प्रकारसे मृत्यु का सामना था। "कहने पर गर्दन मारी
जावेगी और यदि मरने का समाचार न देकर गुप्त रक्खूँ तो
किसी दिन भेद खुलने पर और भी दुर्गति होगी।" लाचार
अपना कुछ वश न चलते देख बीरबल के पास गया और
उससे सारा समाचार कहकर बहुत गिड़गिड़ाया और कष्ट
से छुटकारा पाने की तरकीब पूछी। बीरबल बोला—"डरो
नहीं, मैं तुमको अभयदान देता हूँ।" इधर नौकर को
बिदा कर वह तुरत बादशाह के पास जा पहुँचा और
११ अकबर बीरबल बिनोद
बड़ी घबड़ाहट के साथ बोला- "गरीब परवर ! अपना
तो-ता, अपना तो-ता ।" उसकी घबराहट देखकर बादशाह
बोल उठा- "क्या वह मर गया ?" बीरबल बात सँभालते हुए
उत्तर दिया- "नहीं पृथ्वीनाथ ! वह बड़ा बिरागी हो गया है,
आज सुबह से ही अपना मुख ऊपर किये हुए है और कोई
अंग नहीं हिलाता, उसकी चोंच और आँखें भी बन्द हैं।"
बीरबल की ऊपर कही बातें सुनकर बादशाह ने कहा- "तब
क्यों नहीं कहते कि वह मर गया।"
बीरबलने उत्तर दिया- "आप चाहे जो कुछ भी कहें परन्तु
मेरी समझ में तो यही आता है कि वह मौन होकर तपस्या
कर रहा है। आप चलकर स्वयं देख लेवें तो बहुत अच्छा हो ।"
बादशाह ने बीरबल की बात मान ली और दोनों तोते के
पास पहुँचे, तोते की दशा देखकर बादशाह ने बीरबल से
पूछा- "बीरबल ! कहने को तो तुम बड़े चतुर बनते हो फिर
भी तोते के मरने की तुम्हे खबर न मिली। यदि यही बात
मुझसे पहले ही बतला दिये होते, तो मुझको यहाँ तक आने
की क्या जरूरत थी ?"
बीरबल ने उत्तर दिया- "पृथ्वीनाथ ! मैं लाचार था,
क्योंकि यदि पहले ही बतला दिये होता तो जान से हाथ
धोना पड़ता ।
उसकी इस चालाकी से बादशाह बहुत खुश हुआ और
उसको अपनी पहली आज्ञा का स्मरण हो आया । उसने
बीरबल की बड़ी प्रशंसा की और एक बड़ी रकम पुरस्कार में
देकर उसे बिदा किया। बीरबल उसी क्षण उस रकम को
अकबर बीरबल बिनोद १२
तोते के रक्षक को दे दिया। इस प्रकार विचारे सेवक की
प्राणरक्षा हुई और उसे धन भी मिला।
बैल का दूध ।
एक दिन की बात है कि अकबर और बीरबल दोनों
एक उपवन में बैठे हुये आनन्द मना रहे थे इतने में शाम होगई ।
जब बीरबल घर जाने को उद्यत हुआ तो बादशाह ने उसे
रोककर कहा-"बीरबल ! आज कई दिनोंसे मैं एक बात सोच
रहा था, परन्तु तुमसे कहना भूल जाता था। एक हकीम दवा
बनाता है उसमें बैल के दूध की अनिवार्य आवश्यकता है।
यदि तुम कहीं से उसे ला दो तो अति उत्तम हो । "पत्ता
खड़का बन्दा भड़का।" बीरबल बादशाह की मन्शा समझ
गया और मनमें कहा कि बादशाह इस बहाने मुझे मूर्ख
बनाना चाहते हैं।
बीरबल बोला-"इसमें घबड़ाने की कौनसी बात है, मैं एक
सप्ताह में बैल का दूध ला दूँगा।" बादशाह ने कहा-"दो-चार
दिन और अधिक लग जायें तो कोई चिन्ता की बात नहीं है,
परन्तु दूध का आना बहुत लाजिमी है।" "बहुत अच्छा"
-कहता हुआ बीरबल वहाँ से बिदा हुआ।
वह-घर पहुँच एकान्त स्थान में बैठकर बैल के दूध वाले
प्रश्न पर विचार करने लगा। चिन्ताग्रस्त बीरबल को कई
घण्टे का समय मिनटों के समान बीत गया। जब भोजन
करने का समय हुआ तो नियमानुसार उसकी लड़की बुलाने
१३ अकबर बीरबल विनोद
१३ अकबर बीरबल विनोद
आई। वह अपने पिताका चेहरा उतरा और विचार-मग्न देख
कर ठिठक गई। जब उसको खड़े कई मिनट व्यतीत होगये और
पिता का ध्यान न टूटा तो वह उद्विग्न होकर पितासे चिन्ता का
कारण पूछा। यद्यपि यह बीरबलकी बड़ी लड़की थी और वह
इसकी बुद्धिमत्ता को कई बार परीक्षा भी ले चुका था। फिर
भी ऐसे गूढ़ विषय में उसे सफलता मिलेगी ऐसी
आशा स्वप्न में भी न थी। इसलिये कुछ समय तक उसकी
बातों को अनसुनी कर टाल-मटोल करता रहा। पुत्री के
पुनः पुनः अनुरोध करने पर उसे विवश होकर बादशाह का
जटिल प्रश्न सुनाना पड़ा।
कन्या बोली—"पिताजी ! यह कौनसी ऐसी कठिन बात
है जिसके लिये आप ऐसे चिन्ताकुल हो रहे हैं। चलिये
भोजन का समय बीता जा रहा है। मैं उसका उत्तर एक
हफ्ते के भीतर ही बादशाह को पहुँचा दूँगी।"
लड़की के ऐसे उत्तरसे बीरबल की चिन्ता घटी और शाह-
सकर भोजन करने गया। इस प्रकार जब दो दिन व्यतीत
हो गये तो बीरबल की लड़की ने एक नयी तरकीब
निकाली। वह ढूँढ़कर बहुतेरे पुराने वस्त्रों को घर से बाहर
निकाल लाई और उनका एक गठ्ठर तैयार किया। जब आधी
रात का समय हुआ तो उस गठ्ठर को सिरपर लादकर नदी
तटपर जा पहुँची और 'छियो-छियो' कर वस्त्र पछारने लगी।
बादशाह का महल ठीक नदी तटपर बना हुआ था अर्ध रात्रि
के समय नींद के प्रथम प्रहर में जब कपड़ा धोने की आवाज
बादशाह के कान में पड़ी तो उसकी निद्रा भंग हो गई और
अकबर बीरबल बिनोद १४
पहरे वाले सन्तरी को पुकार कर बोला-"देखो इतनी रात्रि
में कौन धोबी कपड़ा छाँट रहा है; उसे तुरत पकड़कर मेरे
पास लाओ ?"
पहरे वाला सिपाही हुक्म पाते ही कई अन्य सिपाहियों
के साथ वहाँ पर जा पहुँचा जहाँ से कपड़े धोने की आवाज
आ रही थी । वे सब बड़े हैरान और परेशान हुए क्योंकि
देखते क्या हैं कि एक सिरसे पैर तक अति सुन्दरी युवती
कपड़े पछाड़ रही है । सिपाहियों ने उसे कई बार पुकार कर
बादशाह का हुक्म सुनाया परन्तु वह उनकी बातें अनसुनी
कर बराबर अपने काम में व्यस्त रही-आखिर एक सिपाही
उसके बिल्कुल समीप पहुँचकर बोला-"अरी तू कौन है जो
इतनी धृष्टता कर रही है और पुकारने पर सुनती भी नहीं !
चल तुझे बादशाह ने बुलाया है ?" लड़की तो येनकेन प्रका-
रेण बादशाह के पास पहुँचना ही चाहती थी । परन्तु फिर
भी अपना अभिप्राय छिपाकर बोली-"आप लोग मुझे क्यों
दुख देने पर उतारू हुए हैं, लो मैं अपने घर चली जाती हूँ ।"
सिपाहियों ने कहा-"खबरदार तुम्हारा भला इसी में है कि
सीधे हमलोगों के साथ बादशाह के पास चलो ।"
लड़की कपड़ों को जहाँ का तहाँ छोड़ उनके पीछे हो ली और
जब बादशाह के सन्निकट पहुँची तो बड़े अदब से झुककर सलाम
की और डरीसी होकर एक किनारे खड़ी हो बादशाह के
हुक्म की प्रतीक्षा करने लगी । बादशाह क्रोध से आग बबूला
हो रहा था । उसने अपनी लाल लाल आँखे निकाकर पूछा-
"ऐ कम्बख्त ! तूं कौन है और इस रात्रि के मध्यकाल में यहाँ
१५ अकबर बीरबल बिनोद
कपड़े क्यों धो रही है ?" लड़की ने देखा कि बादशाह क्रोध
से तमतमा गया है इसलिये काँपती हुई गिड़गिड़ाकर लड़-
खड़ाती जुबान से बोली-“श्रीमान ! श्रीमान् ! मैं तो"......!
बादशाह को उसे घबड़ाई हुई देखकर दया आ गई और उसे
शान्त्वना देते हुए बोला-“तू इतना घबड़ाती क्यों है, यदि
साफ २ बतला देगी तो तुझे माफी दी जायगी अन्यथा बहुत
कष्ट उठायेगी ।” लड़की ने कहा-“पृथ्वीनाथ ! मुझे इस
समय नितान्त आवश्यकता पड़ी है जिस कारण विवश हो
कर कपड़े धोने आई हूँ ।”
बादशाह ने कहा-“ऐ अभागी ! ऐसी कौन सी जरूरत
थी जिसके लिये तू इतना परेशान है ।”लड़की ने उत्तर दिया-
“क्या कहूँ, पृथ्वीनाथ ! आज दोपहर में मेरे पिता को लड़का
पैदा हुआ है सो मैं दिन भर तो और और कामों में परेशान
थी इस वक्त फुरसत पाने पर कपड़े धोने आई हूँ । क्योंकि
साफ कपड़ों की आवश्यकता आन पड़ी है ।”
लड़की के ऐसे कौतूहलपूर्ण उत्तर को सुन बादशाह बड़ा
आश्चर्य-चकित हुआ और उसे फटकारते हुए बोला—"ऐ
नादान छोकरी ! तू क्या बकती है ! क्या तेरा दिमाग खब्त
तो नहीं हो गया है, भला पुरुष को भी कहीं लड़का पैदा
होता है ?” लड़की सुअवसर देखकर विनम्रता पूर्वक
बोली-“पृथ्वी नाथ ! जब पुरुष को लड़का नहीं हो सकता
तो बैल को दूध कैसे होगा ?”
बादशाह को अपनी पहली बात स्मरण हो आई चकित
होकर लड़की से पूछा-“क्या तू बीरबल की लड़की तो नहीं है?”
अकबर बीरबल बिनोद १६
लड़की ने उत्तर दिया-“जी हाँ, पृथिवीनाथ ! आपका अनु-
मान बिल्कुल ठीक है।” बादशाह उसकी इस चतुरता से
बड़ा प्रसन्न हुआ और उसको आभूषण और द्रव्य पुरस्कार में
देकर बड़ी इज्जत से पालकी में बैठाकर बिदा किया।
लड़की ने घर पहुँचकर पिता का चरण स्पर्श कर रात की
घटना का सारा वृतान्त कह सुनाया। बीरबल अपनी
बुद्धिमती कन्या से बहुत प्रसन्न हुआ और उसका पुरस्कार
उसे लौटाकर बहुत आशीर्वाद दिया।
पंडित की पदवी ।
एक मूर्ख ब्राह्मण को पंडित कहलवाने की बड़ी प्रबल
इच्छा थी। विचारा सतत् प्रयत्न करने पर भी जब कामयाब
न हुआ तो उसे बीरबल से मिलकर कार्य-साधन की तरकीब
सूझी। वह तुरंत बीरबल के मकान की तरफ प्रस्थान किया।
बीरबल का घर उसके घर से दूर था। रास्ते का थका-माँदा
जब वहाँ पहुँचा तो लोगों से पूछने पर ज्ञात हुआ कि
अभी बीरबल दरबार से नहीं आया है। 'मरता क्या न करता'
वह तो पंडित कहलाने की धुन में चूर हो रहा था, तत्काल
वहाँ से मुड़ा और दरबार की तरफ राही हुआ। मौन मारे चला
जा रहा था, अचानक बीच रास्ते में उसकी बीरबल से
मुलाकात हो गई। वह बड़ी विनम्रतापूर्वक अपना दोनों हाथ
जोड़कर बीरबल से बोला-“बुद्धिवर प्रधान जी ! मैं निरक्षर
भट्टाचार्य्य हूँ, यानी मुझे पढ़ना लिखना कुछ भी नहीं आता
१७ अकबर बीरबल विनोद
१७ अकबर बीरबल विनोद
तिसपर मुझे पंडित बनने की बड़ी अभिलाषा है ! अपनी
बुद्धि भर प्रयास करके हार गया पर मेरी मनोकामना
सफल न हुई। अब लाचार होकर आपकी शरण में
आया हूँ। कृपया मुझे इसका उपाय बतला कर मेरी
जीवन रक्षा कीजिये।”
बीरबल ने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल बिनोद १८
दो पड़ोसिनें ।
दिल्ली शहर के एक महल्ले में दो पड़ोसिनें बहुत दिनों
से आबाद थीं, परन्तु दोनों का स्वभाव भेद से उनकी पटरी
नहीं खाती थी । उसमें एक तो गुणवती और सरल स्वभाव
थी परन्तु दूसरी खोटी और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६ अकबर बीरबल विनोद
१६ अकबर बीरबल विनोद
अधिक बोलने का अभ्यास नहीं है ।
बीरबल दोनों स्त्रियों को वहीं रोक कर अपने एक सच्चे
सेवक के कान में कुछ समझा कर उनके घर भेजा । वह उन
स्त्रियों के चालचलन की जाँच कराना चाहता था । नौकर
आज्ञा पाते ही उस महाल में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद २०
अकबर बीरबल विनोद २०
से रोका। उसको निश्चय हो गया कि इसीने बालक का
वध किया है।
बीरबल ने सिपाहियों को उसे पीटने की आज्ञा दी।
उसका दोनों हाथ पाँव बाँध दिया गया और सिपाही मारने
को उद्यत हुए। अब तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१ अकबर बीरबल बिनोद
से बोला—"क्या तुमको इतनी भी तमीज न हुई कि
यह समय दरबार का नहीं है, ऐसे मनबहलाव के समय
बन्दियों का लाना कहाँ तक उचित था। ये कैदी रातभर
हवालात में रक्खे जा सकते थे। कल्ह दरबार लगने पर
इनके मामले पर विचार किया जा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहमारा नौकर इससे दो वर्ष पहले ही मुझको छोड़कर भाग
अकबर बीरबल बिनोद २२
लगा है। इन की आपस की ऐसी लड़ाई देखकर मैं इन्हें
गिरफ्तार कर सरकार में लाया हूँ, अब आपकी जैसी मरजी
हो इनका निपटारा कीजिये।"
बादशाह ने उनसे साक्षी माँगी। नगर सौदागर ने
कहा- "गरीबपरवर ! आज पाँच वर्ष का अर्सा हुआ कि मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२३
अकबर बीरबल बिनोद
भी अमीरों की सी थी ।
जब यह मामला चल रहा था इसी बीच एक सरदार
साहब भी आ पहुँचे और नगर व्यापारी शेरअली को
कैदी की सूरत में देखकर बोले- "शेरअली ! यह तुम्हारी
क्या हालत है, तुम कैदी की सूरत में क्यों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल बिनोद २४
है तो उसे सामने लावो, सरदार की साक्षी से तो नगर व्या-
पारी का शेरअली होना साबित होता है। ईरान का व्या-
पारी बोला-"गरीबपरवर ! मैं इस स्थान में पहले पहल आया
हूँ, यहाँ की भाषा तक नहीं समझता और न यहाँ पर मेरा कोई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२५ अकबर बीरबल विनोद
२५ अकबर बीरबल विनोद
तब उसने एक नई सूझ निकाली। बीरबल उन दोनों सौदा-
गरों को एक जगह खड़ा कराकर एक जल्लाद को नंगी
तलवार लिये हुए बुलवाया। जब वह आकर हाजिर हुआ
तो बीरबल उससे बोला-“क्या देखता है “गुलाम को अभी
मार डाल।” बीरबल के मुख से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबनेगी अतएव कृपाकर मुझे प्राण दण्ड की आज्ञा दीजिये ।
बादशाह ने शेरअली से पूछा-शेरअली-"अब तुम इस
आदमी को क्या करना चाहते हो।" शेरअली बोला-
"गरीबपरवर ! अब मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं है मेरी
बात रह गई अब आपके जी में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७ अकबर बीरबल विनोद
२७ अकबर बीरबल विनोद
राध की माफी माँगी और उसको आदरपूर्वक अपने मकान
पर ले गया। उसने अपना सारा धन शेरअली के हवाले
कर दिया। शेरअली बहुत बड़ा व्यापारी था उसका सारा
कारोबार ईमान पर चलता था। उसने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें