अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'अकबर बीरबल विनोद' बादशाह अकबर और उनके दरबारी बीरबल से जुड़ी हास्य, चतुराई और नीति की छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है। ये कथाएँ इतिहास से अधिक लोक-परम्परा की देन हैं, और पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों दोनों में सुनी-सुनाई जाती रही हैं। हर कहानी में किसी प्रश्न, उलझन या दरबारी षड्यन्त्र का हल बीरबल अपनी सूझ-बूझ और वचन-चातुरी से निकालते हैं।
मुखपृष्ठ के अनुसार इन कथाओं का संग्रह पं. रामानन्द द्विवेदी (जलालपुर माफी, चुनार) ने किया और इन्हें बनारस के राजादरवाज़ा स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर ने प्रकाशित किया। प्रथम संस्करण की २००० प्रतियाँ सन् १९३८ में छपीं। भूमिका में बताया गया है कि पुराने राजदरबारों में हास्य-कुशल और कुशाग्रबुद्धि लोगों का आदर होता था, और अकबर की राजसभा के नवरत्नों में बीरबल सबसे चमकीले रत्न थे — केवल हँसोड़ ही नहीं, बल्कि वीर, कवि और पण्डित भी।
पुस्तक में आरम्भ में विस्तृत विषय-सूची है, और कहानियाँ क्रम-संख्या के साथ दी गई हैं; उदाहरण के लिए एक कथा का शीर्षक है 'भाग्य बड़ी है कि उद्योग'। २९२ पृष्ठों का यह संग्रह उस समय की हिन्दी गद्य-शैली का भी अच्छा नमूना है।
अकबरबीरबल विनोद १६४
अकबरबीरबल विनोद १६४
रात्रि के समय मेरे जनाने महल में प्रवेश किया था ?
तुम्हारा कसूर प्राण दण्ड पाने का है।" गंग लाचार था, उसने
अपने मुख से कुछ भी उत्तर न दिया। बादशाह की आज्ञा
पातेही वधिक उसे कतल करने के लिये म्यान से तलवार
निकाल कर सामने आये ।
गंग अपनी अन्तिम घड़ियाँ गिनने लगा; फिर उसका
ध्यान उन दरबारियों की तरफ गया जिनकी कृपा से वह
इस दशा को प्राप्त हुआ था। वह बारी बारी सबके मुख की
तरफ फिरकर देखा। इशारे से हरचन्द लोगों को अपनी
सहायता के लिये प्रोत्साहित किया; परन्तु प्राण जाने के भय से
सहायता करने की कौन कहे कोई सिर उठाकर उसकी तरफ
देखा तक नहीं। बादशाह गंगकी सारी हरकतों का मनोमन निरी-
क्षण कर रहे थे; आखिरकार उनसे न रहा गया और गंग
से बोले- "गंग ! तू आज यह कौन सा ढोंग निकाला है दरबार
है या तमाशे का घर । गंग से रहा न गया; कल की सभा के
परामर्श दाताओं की काली करतूत उसे सूल की तरह बेध
रही थी। अभी कल्ह तो वे उसे विमानारूढ़ कर सदेह स्वर्ग
पहुँचाने पर तुले हुए थे और आज किसी के मुख में छेद ही नहीं
दिखाई पड़ता। ऐसा प्रतीत होता है कि अगली बातों से इन्हें
कुछ भी परिचय नहीं है। जब मुझे काल के गाल में जाना
ही है तो इन्हें भी विश्वासघात का मजा चखाकर जाना
चाहिये ताकि सबको आगे के लिये मेरा सबक याद रहे।
कवि गंग दरबारियों की तरफ हाथ का इशारा करके
बोला- "पृथ्वीनाथ ! इन्हीं दरबारियों की काली करतूतों के
१६५ अकबर बीरबलविनोद
१६५ अकबर बीरबलविनोद
कारण आज मैं इस दुर्गति को प्राप्त हुआ हूँ, इसमें इन सबों
का सारा अपराध है। फिर उसने सब के सामने प्राइवेट सभा
का होना और उसमें लोगों का उसे उभार कर भेजना
आदि २ बातें एक एक कर कहना शुरू किया ।
गंग कवि की बातों से बादशाह को बड़ा कौतूहल हो रहा
था, इस पर तो वे खिलखिला कर हँस पड़े जब कि गंग
द्वारा उसे मालूम हुआ कि दरबारी लोग कलह की सभामें उसे
बचाने का कस्ट करके अब मुँह से चूँ तक नहीं बोलते ।
बादशाह ज्यों ज्यों गंग कवि से उसकी कहानी सुनते
गये त्यों त्यों उनके क्रोध में कमी आती गई। अन्त में
वे प्रसन्न होकर गंग कवि के प्राणदण्ड की सजा रद्द करदी
और उसके कर्त्तव्यों को उपकार की दृष्टिसे किया जाना समझ
कर उसे अच्छी पारितोषिक प्रदान किये । बादशाह ने कहा-
“देखो कविवर ! मेरी बातें गठिया कर रखलो; जो लोग
मधुर भाषी होते हैं वे कभी भी अपने वादे के सच्चे नहीं निक-
लते । इसलिये किसी की मीठी मीठी बातें सुनकर उसके फेर
में तबतक नहीं आना चाहिये जबतक कि उसका दिली भाव
न समझ में आ जाय ।”
बादशाह को अपने दरबारियों की धूर्तता से कुछ खेद सा
उत्पन्न हो गया था इसलिये उनकी तरफ इशारा करके बोले-
“आप लोगों ने इस विचारे वृद्ध को मरने के लिये तो भले
ही उसका कर काम निकाल लिया, परन्तु उसके छुड़ाने का
किसी ने कुछ भी प्रयास नहीं किया क्या तुम्हें यही करना
यथोचित था।”
अकबर बीरबल विनोद १९६
अकबर बीरबल विनोद १९६
बीरबल बोला—"पृथ्वीनाथ ! हम लोग कविवर के बड़े
आभारी हैं क्योंकि इन्होंने अपनी जानपर खेलकर हज़ारों की
प्राणरक्षा की है। हम इस बात से भली भाँति परिचित हैं कि
आप परिणामदर्शी हैं, इसलिये उन्हें मरने न देंगे। यदि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६७ अकबर बीरबल विनोद
१६७ अकबर बीरबल विनोद
भेजकर चुपके से बीरबल को महल में बुलवाकर अपना सारा
हाल कह सुनाया। बीरबल उसे एक गुप्त परामर्श देकर तुरत
महल से बाहर आया और फिर दर्बार के कामों को इस ढंग से
मौन होकर करने लगा मानो उसे इसकी कुछ खबर ही नहीं।
जब थोड़ा दिन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद १९८
अकबर बीरबल विनोद १९८
खुली और नशे का झोका टूटा तो अपने को एक अपरिचित
स्थान में पाया। उन्हें सन्देह हुआ-“क्या मैं स्वप्न देख रहा हूँ?”,
बेगम सामने पंखा झल रही थी बादशाह नेउससे पूछा-“क्या
तुम बतला सकती हो कि मैं इस समय सोया हूँ अथवा जाग
रहा हूँ।” बेगम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६६ अकबर बीरबल विनोद
१६६ अकबर बीरबल विनोद
तू बतला सकती हो कि उस रोज तुम किसकी सम्मति से
मुझे अपने पीहर ले गई थी।” बेगम ने उत्तर दिया-“स्वामी !
वह आपके चतुर दीवान बीरबल की सम्मति थी।
उन्हीं की कृपा से मुझे आप फिर से प्राप्त हुए हैं।”
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद २००
अकबर बीरबल विनोद २००
यदि आपकी थोड़ी मदद मिले तो मैं इसको घसीट कर अपने
घर ले जाऊँ । मैं एक नामी रईस हूँ, शायद आपने सरदार
खाँ का नाम कहीं न कहीं अवश्य सुना होगा। मेरा मकान भी
यहाँ से करीब ही है।"
बीरबल ने कहा-"सच है; मुसलमान के नाते मैं आपकी
मदद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०१ अकबर बीरबल विनोद
२०१ अकबर बीरबल विनोद
की कन्या हूँ और मेरे माता पिता मुझे लक्ष्मी के नाम से
पुकारते हैं। यह पतित यवन बहुत दिनों से मेरे पीछे पड़ा है
परन्तु मैं इसके हाथ नहीं आती थी। आज अचानक इस जगह
इससे मेरी भेंट होगई, ईश्वर के नाम पर मुझे इसके
हाथसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल बिनोद २०२
दिया है, परन्तु मेरे सामने तेरी दाल न गलेगी और झट म्यान
से तलवार खींचकर बीरबल पर झपटा। बीरबल अपनी
नकली पोशाक उतारकर खासा बीरबल बन गया।'' सरदार
खाँ बीरबल को पहचान कर सन्न हो गया और उसकी
जबान एकदम बन्द हो गई। डरके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०३ अकबर बीरबल बिनोद
होकर बोले-“ऐ नीच सरदार खाँ ! तुमको मैंने इतना
ऊंचा पद प्रदान किया था जिसका तूने मुझे इस प्रकार से
बदला चुकायो, जा मुँहमें कालिख लगाकर मेरी आँखों से
ओझल हो जा। फिर बीरबल ने तुरत उसे कारागृह में
भेज दिया। इसका प्रभाव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Header] अकबर बीरबल विनोद २०४
[Header] अकबर बीरबल विनोद २०४
सा उपाय कीजियेगा?" बादशाह ने कहा- "इतने दिनों तक तो
मुझे उनकी सुधि न रही, परन्तु अब तुम्हारे कहने से मुझे भी
विचार करना पड़ा। भाई ! सबसे बड़ी अड़चन की एक बात है
कि आखिरस इस काम के लिये किसे भेजूं ।" तब उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०५ अकबर बीरबल विनोद
२०५ अकबर बीरबल विनोद
अपनी समझ से किसे उपयुक्त समझते हो।" नाई ने उत्तर
दिया- "पृथ्वीनाथ ! मेरी समझ से तो इस काम के उपयुक्त
अ-अ-अ-अरे हां, अच्छा बतला दूँ, हाँ ! बीरबल है, आगे
आपकी इच्छा चाहे जिसको भेजें।"
बादशाह ने कहा- "कहता तो तू बहुत ठीक है;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद २०६
अकबर बीरबल विनोद २०६
दो। वह बड़ी प्रसन्नतापूर्वक वहाँ से प्रस्थान किया और
मुसलमानों की मण्डली में पहुँचकर सबको बधाई दी। वे
लोग उसकी सारी बातें सुनकर बड़े प्रसन्न हुए।
दूसरे दिन दरबार में पहुँचते ही बादशाह को नाई की
बात याद आई और बीरबल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०७ अकबर बीरबल विनोद
काने नाई की है। परन्तु इस समय इससे बचने के उपाय
सोचने चाहिये। बाद को मैं उससे निपट लूँगा।” वह बाद-
शाह से बोला-“गरीब परवर! मसल मशहूर है कि लोग जाते
तो अपने मन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद २०८
[header]
अकबर बीरबल विनोद २०८
[/header]
का शिकार किया हो।
बीरबल ने बादशाह से अनुमति लेकर गुप्त सुरंग के द्वार
पर प्रसन्नता-पूर्वक जा बैठा और नाई के कथनानुसार उसके
ऊपर घास फूसों का पुलंदा सजाकर चुना जाने लगा। बीर-
बल समय की प्रतीक्षा कर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०६ अकबर बीरबल विनोद
२०६ अकबर बीरबल विनोद
और आगे बढ़कर बीरबल ने देखा तो काना नाई खूब डींग
मार रहा है और बहुतेरे ही मुसलमान एकत्रित होकर
उसकी बातें सुन रहे हैं। उसने कहा-"यह मेरी ही करतूत
से आज इस अधोगति को प्राप्त हुआ है; यदि मैं इतनी युक्ति
न लड़ाता तो भला कोई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद २१०
अकबर बीरबल विनोद २१०
ग सके । दरबार में पहुँचकर बीरबल बादशाहके सामने खड़ा
होगया। जब बादशाह उसे न पहचान सके तो वह स्वयं बोला-
"पृथ्वीनाथ! मेरा नाम बीरबल है, मैं आपकी आज्ञानुसार आपके
पित्रों से मिलकर वापस आया हूँ।" बादशाह उस को भली-
भाँति देखकर बोले-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२११ अकबर बीरबल विनोद
२११ अकबर बीरबल विनोद
है। मैं उनका सन्देश आपसे कह कर अपने पाप दोष से बरी
होगया हूँ। तब बादशाह बोले-“बीरबल ! मैने तेरी बातें और
अपने पित्रों का सन्देशा तो सुन लिया, परन्तु आखिर इसका
उपाय क्या है, भला यहाँ पर ऐसा कौन नाई है जिसे भेजूं?”
बीरबल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद $\qquad$ २१२
अकबर बीरबल विनोद $\qquad$ २१२
न सकेगी। वह बादशाह को सलाम कर अपने घर का रास्ता
लिया।" बीरबल भी परछाईं की तरह इसके पीछे पड़ गया
था; वह इसकी सारी हरकतों को ध्यानपूर्वक देखता जा रहा
था। उसने समझ लिया था कि यह खोटा नाई बात छोड़ने
की युक्ति निकाल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१३ अकबर बीरबल विनोद
२१३ अकबर बीरबल विनोद
कवि का कहना है—
“जैसा को तैसा मिले, मिले नीच को नीच।
पानी को पानी मिले, मिले कींच को कींच॥”
जैसी करनी वैसी पार उतरनी। मैंने दूसरे की बुराई की
थी वह मेरे ही सिर बीती। खैर आगे का आगे देखा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें