अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'अकबर बीरबल विनोद' बादशाह अकबर और उनके दरबारी बीरबल से जुड़ी हास्य, चतुराई और नीति की छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है। ये कथाएँ इतिहास से अधिक लोक-परम्परा की देन हैं, और पीढ़ियों से बच्चों और बड़ों दोनों में सुनी-सुनाई जाती रही हैं। हर कहानी में किसी प्रश्न, उलझन या दरबारी षड्यन्त्र का हल बीरबल अपनी सूझ-बूझ और वचन-चातुरी से निकालते हैं।
मुखपृष्ठ के अनुसार इन कथाओं का संग्रह पं. रामानन्द द्विवेदी (जलालपुर माफी, चुनार) ने किया और इन्हें बनारस के राजादरवाज़ा स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद बुकसेलर ने प्रकाशित किया। प्रथम संस्करण की २००० प्रतियाँ सन् १९३८ में छपीं। भूमिका में बताया गया है कि पुराने राजदरबारों में हास्य-कुशल और कुशाग्रबुद्धि लोगों का आदर होता था, और अकबर की राजसभा के नवरत्नों में बीरबल सबसे चमकीले रत्न थे — केवल हँसोड़ ही नहीं, बल्कि वीर, कवि और पण्डित भी।
पुस्तक में आरम्भ में विस्तृत विषय-सूची है, और कहानियाँ क्रम-संख्या के साथ दी गई हैं; उदाहरण के लिए एक कथा का शीर्षक है 'भाग्य बड़ी है कि उद्योग'। २९२ पृष्ठों का यह संग्रह उस समय की हिन्दी गद्य-शैली का भी अच्छा नमूना है।
६१ अकबर बीरबल विनोद
६१ अकबर बीरबल विनोद
न था जिस कारण इनके ऊपर ऐसी आफत आई। कुछ देर
सोच समझ लेने के बाद सर्वसम्मति मिलाकर एक वृद्ध
दरबारी बोला-"पृथिवीनाथ ! अधिकतर प्रिय लड़का होता
है।" दरबारियों ने आपस की गोष्ठी से निश्चित किया था
कि इस समय बादशाह लड़के को गोद में लिये हुए खिला
रहा है अतएव उसके प्रश्न का इशारा लड़के की तरफ ही है।
बादशाह उस समय वृद्ध दरबारी का उत्तर स्वीकार कर
लिया और सभा बरखास्त हुई।
बीरबल राजकीय कार्य से कहीं बाहर गया था दैवात
दूसरे ही दिन आ पहुँचा। बादशाह को तो पहले की धुन
बँधी हुई थी, बीरबल को सभा में बैठते ही वही प्रश्न उससे
भी किया। वह बोला-"गरीबपरवर ! प्राणी को अपना जीव
सबसे अधिक प्यारा होता है। इसकी तुलना और किसी से
नहीं की जा सकती, चाहे वह अपना कितना ही सगा संबन्धी
क्यों न हो ?" तब बादशाह अपने दरबारियों का मान रखने के
लिये बीरबल की बात काटकर कहा-"तुम्हारा कहना गल्त
है, क्या लड़का प्राण प्यारा नहीं होता ?" तुमको यदि अपने
कहने पर अटल विश्वास है तो उसे प्रमाणित कर दिखावो,.
बीरबल बादशाह की आज्ञा शिरोधार्य करता हुआ बोला-
"पृथिवीनाथ ! बागका एक बड़ा हौज खाली करनेकी बागवान
को आज्ञा दी जावे तब तक मैं बाजार से परीक्षा की चीजें
लेकर लौट आता हूँ। आप सभासदों सहित बाग में उपस्थित
रहें, वहीं पर मैं इस बात को प्रमाणित कर के दिखलाऊँगा।
बादशाह की आज्ञा पाकर बागवान ने प्राणपण से परिश्रम
अकबरबीरबल विनोद ६२
अकबरबीरबल विनोद ६२
करके थोड़ी ही देर में सबसे बड़े हौजको खाली कर सूचना दी।
बागमें बैठने के लिये बादशाह की तरफसे समुचित प्रबंध किया
गया और वे दरबारियोंके सहित बाग में दाखिल हुए। तब-
तक बीरबल भी एक बँदरिये को उसके बच्चे सहित लेकर
बाग में आया। बीरबल ने बँदरिया को बच्चे सहित हौज के
मध्य भाग में बिठला कर ऊपर से पानी भरने की आज्ञादी।
हौज में पानी भरा जाने लगा। पानी क्रमशः हौज के ऊपर
चढ़ आया। बँदरिया बराबर अपने बच्चे को ऊपर उठाती
गई। यहाँ तक कि बच्चा उसकी पीठ पर बैठ गया और
पानी का बढ़ना बराबर जारी रहा। जब पानी बढ़कर उसके
गले तक पहुँचा तो वह खड़ी हो गई और अपने बच्चेको अपने
हाथ पर रखकर ऊपर उठा लिया। सब लोग इस नजारे
को बड़ी गौर से देख रहे थे। बादशाह बीरबल को चिताकर
बोला-“क्यों बीरबल ! क्या देखते नहीं हो कि किस प्रकार
बँदरिया अपने प्राणों पर खेलकर बच्चे की रक्षा कर रही है,
क्या अब भी पुत्र को सर्वोपरि प्रिय मानने को तैयार नहीं
हो?” बीरबल ने उत्तर दिया-“पृथिवीनाथ! थोड़ा और
ठहर जाइये, अभी बँदरिया के प्राण पर नहीं आई है, थोड़ी
देर में आपही फैसला हो जाता है।”
अभी बीरबल और बादशाह में उपरोक्त बातें हो रही थीं
कि बँदरिये के मुख में पानी भरना शुरू हुआ। पानी भरने के
कारण उसका दम घुटने की नौबत आ गई, नाक में पानी
भरने लगा, वह अधीर होकर बहने लगी। आखिरकार
लाचार हो उसने बच्चे की ममता छोड़ दी और अपना
६३ अकबर बीरबल विनोद
६३ अकबर बीरबल विनोद
प्राण बचाने के लिये एक नया उपाय निकाला। झट बच्चे
को पानी में डुबाकर आप स्वयं उसके ऊपर खड़ी हो गई,
इस प्रकार उसका मुँह पानी से ऊपर हो गया। बीरबल ने
बादशाह को उसे दिखला कर बागवान को पानी रोकने की
आज्ञा दी। पानी आना तुरत बन्द हो गया और बँदरिया
बच्चे सहित सजीव बाहर निकाल ली गई।
बीरबल ने कहा-"पृथिवी नाथ ! आपने प्रत्यक्ष देखा है
कि जब तक प्राण बचने की आशा थी तब तक बंदरिया बच्चे
का प्राण बचाने की बराबर यत्न करती रही, परन्तु जब उसके
ही प्राणों पर आफत आई तो वह बच्चे की जीवन-रक्षा भूल
गई, बल्कि स्वयं उसके जान की गाहक होकर अपना प्राण
बचाया। बादशाह दरबारियों सहित बीरबल के बुद्धि की
श्रेष्ठता स्वीकार कर ली।
━o*o━
मिश्री के डेली का हीरा।
एक दिन रात्रि समय बीरबल किसी कार्यवश नगर से
बाहर दूसरे ग्राम को जा रहा था, थोड़ी दूर जाने के बाद उसे
एक झोपड़ा दिखाई पड़ा। उस झोपड़े से किसी के रोने की
आवाज आ रही थी। अर्धरात्रि के समय फूट २ कर रोने
का शब्द सुन बीरबल से न रहा गया। वह झोपड़े के पास
जा पहुँचा। दरवाजा बन्द था, बीरबल ने आवाज देकर कई
बार पुकारा-"भाई ! अभी इस झोपड़े में कौन आदमी रो रहा
था ? उस झोपड़े से एक बुड्ढा मनुष्य बाहर निकला और
अकबर बीरबल विनोद ९४
अकबर बीरबल विनोद ९४
लड़खड़ाते हुए बोला-“आपको रोने वाले से क्या गरज पड़ी
है, मैं ही रो रहा था ?” बीरबल उसे अँधेरे में देखकर भली-
भाँति पहचान न सका। वह एक बूढ़ा पुरुष जान पड़ता था।
उसके शरीर के चमड़े भूल गये थे। कमर झुककर धनुष्या-
कार हो रही थी।
बीरबल ने आग्रह पूर्वक उससे ऐसी रात्रि में रोने का
कारण पूछा। तब बुड्ढा बोला-“भला आपसे रोने का कारण बत-
लाने से मुझे क्या लाभ होगा, नाहक एक अपरिचित आदमी के
सामने दुखड़ा रोकर अपनी अमर्यादा क्यों कराऊँ?” बीरबल
ने उसकी सहायता करने का बचन दिया, तब वह बुड्ढा बोला-
“अच्छा यदि आप सुनना ही चाहते हैं तो सुनें। इस समय
मेरी अवस्था सत्तर के लगभग पहुँच चुकी है, ईश्वर ने
एक लाल दिया था सो भी चल बसा। घर में मेरी रखवाली
वा भरण पोषण करने वाला कोई भी नहीं है, विचारा लड़का
कमा कर लाता था उससे हम पिता पुत्रों का भरण-पोषण
भलीभाँति हो जाया करता था। मेरे से काम नहीं हो सकता,
बड़ी जोर लगाकर भी तीन चार पैसेसे अधिक की मजदूरी
नहीं करपाता। महीने में ऐसा एक भी सौभाग्य का दिन नहीं
होता, जिस दिन मैं भर पेट भोजन कर चैन की नींद सोऊँ।
लड़के की सोच अलग मारे डालती है।' आज तीन दिनों से
बराबर फाँका कर रहा हूँ। उदर की ज्वाला अबर्दास्त होने
से रो रहा था।”
बीरबल ने सोचा-यह अँधेरी रात है, चारो तरफ सन्नाटा
ही सन्नाटा नजर आ रहा है। ऐसी हालत में तत्काल इस
६५ अकबर बीरबल विनोद
६५ अकबर बीरबल विनोद
आदमी की भला मैं क्या सहायता कर सकता हूँ, बेहतर होगा
कि कल प्रातःकाल इसे अपने मकान पर बुलाऊँ । उसने प्रकट
रूपमें कहा— "चाचा जी ! यह रात्रिका समय है, थोड़ी देर और
अपनी झोपड़ी में जाकर आराम कीजिए। तड़के उठकर दीवान-
खाने में आना, मेरा नाम बीरबल है।" इतना कहकर बीरबल
चला गया और बुड्ढा भी झोपड़ी में पड़ा हुआ सबेरा होने की
प्रतीक्षा करने लगा, सारी रात उसको निद्रा न आई । सूर्यो-
दय होते ही ठेगता हुआ दीवान के घर पहुँचा । बीरबल ने
ने बुड्ढे की बड़ी आवभगत की और अच्छा अच्छा पदार्थ
भोजन कराया । जब वह खा पीकर सन्तुष्ट हुआ तो बीरबल
कहा-"चाचा जी ! इस समय मैं आपको केवल पन्द्रह दिन का
खर्च देकर विदा करता हूँ । इसके बीच मिश्री की एक डेली
लेकर उसे हीरे की शक्ल का बनाकर मेरे पास लाना, तब मैं
आपको आगे की तरकीब बतलाऊँगा ।" बुड्ढा बीरबल को
आशीर्वाद देता हुआ घर लौट गया । आठ दस दिनों के अन्त-
र्गत वह एक मिश्री के टुकड़े को खूब घिस छोलकर हीरे के
आकार का बनाकर बीरबलके पास ले आया । बीरबल ने उस
नकली हीरे को हाथ में लेकर देखा, निसन्देह वह बनावटी
हीरा असली हीरेको मात कर रहा था। बीरबलने बूढ़ेसे कहा-
"चाचाजी इसको लेकर कल फिर आइयेगा, आपको बादशाह
के पास चलना होगा। मैं इसे बादशाह के हाथ बेचकर
आपको एक अच्छी रकम दिलाऊँगा ।
दूसरे दिन बीरबल बुड्ढे चाचा को साथलेकर रोज से पहले
ही राज महल में जा पहुँचा । उसे देखकर बादशाह को कुछ
[header: अकबर बीरबल विनोद ६६]
[header: अकबर बीरबल विनोद ६६]
कारण विशेष जान पड़ा इसलिये उससे पूछा-“क्यों बीरबल
आज इतनी जल्दी क्योंकर आना हुआ ?” बीरबल ने विनम्रता
से उत्तर दिया-“गरीबपरवर ! यह कारीगर एक उत्तम
हीरा लेकर मेरे साथ आया है, यह उस हीरे को बेचना चाहता
है। मुझे विश्वास है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद ६७
अकबर बीरबल विनोद ६७
अपने पास ही रखलिया था।” बादशाह को भी बीरबल की
बात सच्ची जान पड़ी, खबर नहीं कि आखिरस उसे रक्खा
किस जगह । उसने हीरे का बहुतेरा खोज किया, परन्तु जब
कहीं हो तब तो मिले वह तो मुख में गलकर पानी होगया था ।
लाचार होकर बादशाह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६८ अकबर बीरबल विनोद
६८ अकबर बीरबल विनोद
है। मैं इसके नफे में कमी करवाता हूँ और केवल एक सौ
मुँहरें ही देना चाहता हूँ।” बादशाह ने बीरबल को इशारे से
मना किया और उदारतापूर्वक बूढ़े जौहरी को हीरे का
मूल्य और दो सौ मुनाफे की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद ६६
अकबर बीरबल विनोद ६६
उसका शोक मनाया करता था। बादशाह की उदासी मिटाने के
लिये लोगों ने बड़ी बड़ी तरकीबें निकालीं, पर दिल की
लगन बुरी होती है। जब उपायों से कार्य्य-सिद्धि न हुई तो
दरबारियों ने अष्टकौशल कर एक नई युक्ति सोच निकाली
और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०० अकबर बीरबल विनोद
१०० अकबर बीरबल विनोद
वातें भलीभाँति स्मरण कर लिया था जिस कारण बीर-
बल सम्बन्धी प्रश्न उपस्थित होने पर वह उसका उचित
उत्तर देता था ।
कितने ही लोगों को धोखा हो गया । वे उसे असली
बीरबल समझकर बादशाह के पास पहुँचाने आये
परन्तु वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद १०१
अकबर बीरबल विनोद १०१
के पास गया। वह चित्र को लेकर अपने चेहरे से भलीभाँति
मिलान किया। उसमें एक स्थानपर ऐब रह गया था। साहूकार
ने चित्रकार को उसे दिखलाया। वह विवश होकर दूसरा
चित्र बना लाने का बचन देकर खाली हाथ लौट गया और
फिर से चित्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०२ \hfill अकबर बीरबल विनोद
१०२ \hfill अकबर बीरबल विनोद
साफ २ बतलाइये, मैं यथासक्य उसके निवारण का प्रयत्न
करूंगा। बालक के ऐसे विनम्र वचनों से चित्रकार की जीवन
आशा पुनः जागृत हुई और अपना दुःखद समाचार कहकर
सुनाया। लड़का बोला- "आप इस थोड़ी सी बात के लिये
इतना अधीर क्यों हो रहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद १०३
अकबर बीरबल विनोद १०३
बारंबार दोष निकालते देखकर बीरबल ने देवता को पहचान
लिया था। उसी समय से लोगों की आँखें खुल गईं
और ऐसी जनश्रुति चल पड़ी-“खुदा को अक्ल से
पहचान करो।”
शीशे में छाया चित्र
दिल्ली शहर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०४. अकबर बीरबल विनोद
१०४. अकबर बीरबल विनोद
उस रईस ने अपना आकार बदल कर उसमें अन्तर दिखलाया।
इसी प्रकार चित्रकार ने क्रमशः पाँच चित्र बनाकर तय्यार
किया, परन्तु उसकी धूर्तता के कारण कोई चित्र भी उसके
चेहरे से न मिल सका । अन्तमें चित्रकार को उसकी ठगी पर
सन्देह हो गया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद १०५
अकबर बीरबल विनोद १०५
तो वही शीशा उसके सामने रख देना, शीशा में वह अपना
स्वरूप बदल न सकेगा और इस भाँति आसानी से तुम्हारे
काबू में आजायगा। कारण कि दर्पण में उसका तात्कालिक
स्वरूप भाषित होगा।"
कई दिनों का अन्तर देकर चित्रकार बाजारसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०६ अकबर बीरबल विनोद
यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का सटीक पाठ्य-रूप (transcription) दिया गया है:
१०६ अकबर बीरबल विनोद
तब बीरबल के गुप्तचर बोले-“आपको बादशाह के पास
चलना पड़ेगा। आपने इससे छः बार चित्र बनवाया और
रुपया एक भी नहीं दिया 'अब तुम्हारी ठगी नहीं चलने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबर बीरबल विनोद १०७.
अकबर बीरबल विनोद १०७.
रहता था। एक दिन बादशाह गुस्से में था। बीरबल उसके
मनोगत भावों को ताड़ न सका और बातों २ में उसकी हँसी
उड़ाने लगा। बादशाह को उसकी हँसी से मार्मिक वेदना
हो रही थी। वह बोला-“बीरबल तुम्हारा मिजाज बहुत
बढ़ गया है इसलिये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०८ अकबर बीरबल विनोद
१०८ अकबर बीरबल विनोद
मालूम नहीं था । अपना समूचा परिवार दिल्ली में ही छोड़
गया । येनकेन प्रकारेण कई महीना बीत गया, पर न बीरबल
को दरबार का समाचार मिला और न बादशाह को बीरबल
का ही ।
नया दीवान बीरबल के टक्कर का नहीं था, इसलिये बाद-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअकबल बीरबल विनोद १०९
अकबल बीरबल विनोद १०९
बाँधे हुए था, दाढ़ी छाती तक लटक रही थी। उसके कुछ
केस काले ओर कुछ सफेद थे। जिससे देखने में अधेड़ जान
पड़ता था।
बादशाह की आज्ञा से एक परोक्षक बोला-“आज की
सभा में जो मनुष्य उत्तीर्ण होगा वह दोवान पद पर
नियुक्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३१० अकबर बीरबल विनोद
३१० अकबर बीरबल विनोद
रहना पहला सुख है।" तब दूसरे प्रश्नकर्त्ता बोले-"यद्यपि
संसार में अनेकों प्रकार के शस्त्र विद्यमान हैं, परन्तु उनमें
प्रधान शस्त्र क्या है?" उत्तरदाता ने कहा-"बुद्धि।" तब
डोडरमल नामी तीसरे प्रश्नकर्त्ता का प्रश्न हुआ-"यदि बालू
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें