१०८ उपनिषद् (साधना खण्ड - भाग ३)
108 Upanishads Part 3 - Sadhana Khand
पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा
स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली (उद्गम)
बह्वृचोपनिषत् ] [ ४६३
हैं। उन्हीं को आत्मा कहा जाता है। उनको छोड़कर सब कुछ अमर्त्य
और अनात्म है। वे परब्रह्म का बोध कराने वाली विद्या शक्ति हैं। वे
ब्रह्म का ज्ञान कराने वाली हैं वे सत्, चित् और आनन्दस्वरूपा हैं।
प्रत्येक वस्तु के बाहर और भीतर व्याप्त हो रही हैं। उनके अस्ति,
भाति और प्रिय तीनों रूप, सत्, चित् और आनन्द के बोधक हैं। इस
प्रकार से वह महात्रिपुरसुन्दरी समस्त स्थूल वस्तुओं में अधिष्ठित हैं। मैं
और तुम, देवता, सारा संसार व शेष सब कुछ वे देवी ही हैं। ललिता
ही सत्य हैं, वे ही परब्रह्म तत्व हैं। पाँच रूपों (अस्ति, भाति, प्रिय,
नाम, रूप) के त्यागने और अपने रूप के न त्यागने से जो सत्ता शेष रह
जाती है, उसी को परम तत्व कहते हैं ॥ १ ॥
प्रज्ञानं ब्रह्मेति वा अहं ब्रह्मास्मीति वा भाष्यते ।
तत्त्वमसीत्येव संभाव्यते । अयमात्मा ब्रह्मेति वा अहं ब्रह्मा-
स्मीति वा ब्रह्मैवाहमस्मीति वा ॥७॥
योऽहमस्मीति वा सोऽहमस्मीति वा योऽसौ सोऽहमस्मीति
वा या भाव्यते सैषा षोडशी श्रीविद्या पञ्चदशाक्षरी श्रीमहात्रि-
पुरसुन्दरी बालाऽम्बिकेति बगलेति वा मातङ्गीति वरस्वयं-
कल्याणीति भुवनेश्वरीति चामुण्डेति चण्डेति वाराहीति तिरस्क-
रिणीति राजमातङ्गीति वा शुकश्यामलेति वा लघुश्यामलेति वा
अश्वारूढेति वा प्रत्यङ्गिरा धूमावती सावित्री सरस्वती गायत्री
ब्रह्मानन्दकलेति ॥८॥
ऋचो अक्षरे परमे व्योमन् यस्मिन् देवा अधि विश्वे निषेदुः ।
यस्तन्न वेद किमृचा करिष्यतिय इत्तद्विदुस्त इमे समासते ॥
इत्युपनिषत् ॥६॥
"प्रज्ञान ही ब्रह्म है" व 'मैं ही ब्रह्म हूँ' आदि वाक्यों से उसी
परम तत्व को व्यक्त किया जाता है। जब तक 'वह-तू-मैं' कहते हैं तो
हम उसी को प्रकट करते हैं। जो वह है, वह ही मैं हूँ' 'वह भी मैं
४६४ ] [ बह्वृचोपनिषत्
हूँ" "ब्रह्म भी मैं ही हूँ" "आत्मा ब्रह्म है" यदि वाक्यों द्वारा उसी परम
विद्या का विवेचन होता है । उसी पञ्चदशाक्षरवाली देवी के ही बाला,
अम्बिका, बगला, मातङ्गी स्वयंवर-कल्याणी, भुवनेश्वरी, चामुण्डा,
चण्डा, बाराही, तिरस्करिणी, राजमातङ्गी, शुकश्यामला, लघुश्यामला,
अश्वारूढ़ा, प्रत्यङ्गिरा, धूमावती, सावित्री, सरस्वती, ब्रह्मानन्दकला, आदि
नाम हैं। जिस विनाश को प्राप्त न होने वाले आकाश में सारे देवता
विराजमान रहते हैं, उसी परम आकाश में ऋचाएँ अधिष्ठित हैं। जो
उस परम आकाश को भली-भाँति समझने की चेष्टा नहीं करता, वह
केवल ऋचाओं के पढ़ने से कुछ नहीं कर सकता। उसको भली प्रकार
समझ लेने वाले ही उसमें सदा निवास करने का स्थान पा जाते हैं।
॥ बह्वृचोपनिषद् समाप्त ॥
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत्
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमावि-
रावीर्म एधि । वेदस्य म आणिस्थः श्रुतं मे मा प्रहासीरनेना-
धीतेनाहोरात्रान्सन्दधाम्युतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मा-
मवतु ! तद्वक्तारमवतु । अवतु माम् । अवतुवक्तारमवतु वक्तारम् ॥
ॐ शान्तिः । शान्तिः । शान्तिः ।
शांति पाठ—ॐ मेरी वाणी मन में स्थिर हो, मन वाणी में
स्थिर हो, हे स्वयंप्रकाश आत्मा ! मेरे सम्मुख तुम प्रकट होओ । हे
वाणी और मन ! तुम दोनों मेरे वेद ज्ञान के आधार हो, इसलिए
मेरे वेदाभ्यास का नाश न करो । इस वेदाभ्यास में ही मैं रात्रि-दिन
व्यतीत करता हूँ । मैं ऋत भाषण करूँगा, सत्य भाषण करूँगा, मेरी
रक्षा करो, वक्ता की रक्षा करो, मेरी रक्षा करो, वक्ता की रक्षा करो,
वक्ता की रक्षा करो । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति ।
प्रथमः खण्डः
अथ भगवन्तं देवा ऊचुर्हे भगवन्नः कथय सौभाग्यलक्ष्मी-
विद्याम् ।।१।।
तथेत्यवोचद्भगवान्नादिनारायणः सर्वे देवा यूय सावधान
मना भूत्वा शृणुत । तुरीयरूपां तुरीयातीतां सर्वोत्कटां सर्व-
मन्त्रासनगतां पीठोपपीठदेवतापरिवृतां चतुर्भुजां श्रियं हिरण्य-
वर्णामिति पञ्चदशर्भिर्गायथ ।।२।।
अथ पञ्चदशऋगात्मकस्य श्रीसूक्तस्यानन्दकर्दमचिक्लीतेन्दि-
रासुता ऋषयः । श्रीरित्याद्या [या] ऋचः । चतुर्दशानामृचां-
४६६ ] [ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत्
मानन्दाहृषयः । हिरण्यवर्णमित्याद्युक्तत्रयस्यानुष्टुप् छन्दः ।
कासोऽस्मीत्यस्य बृहती छन्दः । तदन्ययोर्द्वि योस्त्रिष्टुप् । पुनरष्ट-
कस्याद्यनुष्टुप् । शेषस्य प्रस्तारपङ्क्तिः । श्रयग्निद्देवता । हिरण्य-
रजतस्रजा बीजम् । कासोऽस्मीति शक्तिः । हिरण्मया चन्द्रा
णथनस्स्रजा हिरण्यस्रजा हिरण्या हिरण्यवर्णेति प्रणवादिन्नमोऽन्तै-
श्रुत्युद्यन्तैरङ्गन्यासः । अब वक्तव्यैरङ्गन्यासः मस्तकलोचन-
श्रुतिघ्राणवदन कण्ठबाहुद्वयहृन्नाभिगुह्यपायूरुजानुजङ्घेषु श्री
सूक्तैरेव क्रमशोन्यसेत् ॥३॥
अमलकमलसंस्था तद्रजः पुञ्जवर्णं
करकमलधृतेष्वाभीति युग्माम्बुजा च ।
मणिगटकविचित्रांकृताकल्पजालैः
सकलभुवनमाता संतत श्रीः श्रियै 'नः ॥४
एक समय की बात है, भगवान् आदि नारायण से देवताओं ने
निवेदन किया—'प्रभो ! सौभाग्यलक्ष्मी विद्या का हमारे उपदेश
करिये ।
भगवान् ने कहा—'देवताओ ! एकाग्र मन से सुनो । स्थूल,
सूक्ष्म और कारण रूप अवस्थाओं से जो तुरीयावस्था, वरन् तुरीयावस्था
से भी परे निर्गुंण एवं विकराल रूप वाली हैं, जो मन्त्र रूप आसन पर
प्रतिष्ठित होने वाली हैं, पीठों और उपपीठों में विराजमान देवगण से
घिरी हुई हैं, उन चार भुजा वाली लक्ष्मीजी का श्रीसूक्त की पन्द्रह
ऋचाओं के द्वारा चिंतन करना चाहिए ।
उन पन्द्रह ऋचाओं के ऋषि इन्दिरा, आनन्द, कर्दम और चिव-
लीत हैं । प्रथम मंत्र की ऋषि इंदिरा शेष मंत्रों के ऋषि पुत्र हैं ।
प्रथम तीन ऋचाओं का छन्द अनुष्टुप्, चौथी का वृहती, पांचवीं-छठवीं
का त्रिष्टुप्, सातवीं से चौदहवीं तक का अनुष्टुप् और प्रस्तार पंक्ति हैं ।
सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् [ ४६७
देवता श्री और अग्नि, बीज 'हिरण्यवर्णम्', शक्ति 'का सोस्मि' है । हिर-
ण्यमयी, चन्द्रा, रजतस्रजा, हिरण्यस्रजा हिरण्या,हिरण्यवर्ण इन नामों को
चतुर्थी विभक्ति में रखकर ओंकार से आरम्भ कर अन्त में नमः उच्चा-
रण करता हुआ न्यास करे ।
फिर श्रीसूक्त के मन्त्रों से अङ्गन्यास करे फिर निम्न मन्त्र से
ध्यान करे—
'अरुण वर्ण के कमलदल पर विराजमान, कमल-पराग की राशि
के समान पीले रङ्ग वाली,वर-मुद्रा, अभय-मुद्रा और दो हाथों में कमल-
पुरुष-धारिणी, मणिमय कंकणों से अलंकृत, सब लोकों की माता श्री
महालक्ष्मी हमें निरन्तर श्री से सम्पन्न बनावे' ॥१-४॥
तत्पीठम् । कर्णिकायां ससाध्यं श्रीबीजम् । वस्वादित्य-
कलापद्मेषु श्रीसूक्तगतार्धर्चर्चा तद्वहिर्यः शुचिरिति मातृकया
च श्रियं यन्त्राङ्गदशशं च विलिख्य श्रियमावाहयेत् ॥५॥
अङ्गैः प्रथमाऽऽवृत्तिः । पद्मादिभिर्द्वितीया । लोकेशैस्तृ-
तीया । तदायुधैस्तुरीयाऽऽवृत्तिर्भवति । श्रीसूक्तैरावाहनादि ।
षोडशसहस्रजपः ॥६॥
सौभाग्यरमै कार्कश्य भृगुतृच्दगायत्रीश्रिय ऋष्यादयः ।
शमिति बीजशक्तिः । श्रामित्यादि षडङ्गम् ॥७
ययाद्भूयो द्विपद्माभयवरदकरा तप्तकार्त्तस्वराभां
शुभाभ्राभ्राभेभयुग्मद्वयकरधृतकुम्भाद्भिरासिच्यमाना ।
रत्नौघाबद्धमौलिर्विमलतरदुकूलार्तवालेपनाढ्या
पद्माक्षी पद्मनाभोरसि कृतवसतिः पद्मगा श्रीः श्रियैः नः॥८।
पीठ कर्णिका के भीतर साध्य कार्यं श्रीबीज लिखे फिर अष्टदल,
द्वादशदल और षोडशदल वाले पद्मों पर भूवृत्तों के मध्य में श्रीसूक्त की
४६८ ] [ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् ]
आधी-आधी ऋचा लिखे। फिर निभूर्वृत्त में फलश्रुतिरूप ऋचा लिख
कर षोडशार के बीच में और ऊपर 'अ' से 'स'कार तक मातृका वर्णों
का लेखन करे। सबसे ऊपर निभूर्वृत्त में वषड् सम्पन्न त्वरिता बीज
के सहित श्रीबीज का लेखन करे। इस प्रकार दश अङ्गों वाला श्रीचक्र
बनावे।
अङ्ग मन्त्रों के द्वारा प्रथम आवरण पूजा की जाती है। पद्म
निधियों के द्वारा दूसरी बार आवरण पूजा की जाती है। लोकपालों के
द्वारा तृतीय आवरण पूजा होती है। वज्रादि आयुधों के द्वारा चतुर्थ आव-
रण पूजा का क्रम है। श्रीसूक्त की ऋचाओं से आवाहनादि कार्य किये
जाते हैं। इतना करने के पश्चात् पुरश्चरण के लिए सोलह हजार मंत्र-
जप का विधान है।
एकाक्षर सौभाग्यलक्ष्मी मन्त्र के ऋषि भृगु, छन्द नीवृद्गायत्री
और देवता श्री हैं। बीज 'श्रो' और अङ्गन्यास 'श्रां' इत्यादि के द्वारा
होता है।
जिन श्रीदेवी ने अपने दो हाथों में कमल तथा दो में वर मुद्रा
और अभयमुद्रा ग्रहण की हुई हैं, जिनके देह की कान्ति स्वर्ण के समान
है, जो शुभ मेघ के समान आभा वाली दो हाथियों की सूँड़ों में धारण
किये कलशों के जल से अभिषिक्त हो रही हैं, जिनके सिर पर लाल वर्ण
के रत्नों का मुकुट सुशोभित है, जिनके अंगों पर ऋतु के अनुकूल अंग
राग लिपे हुए हैं, जो स्वच्छ वस्त्र वाली हैं, कमल के समान नेत्र वाली,
पद्मनाय निवासिनी, कमलासना श्रीदेवी हमारे निमित्त परम ऐश्वर्य
प्रदान करावें ॥५-८॥
तत्पीठम् । अष्टपत्रं वृत्तद्वयं द्वादशराशिखण्डं चतुरश्रं
रमापीठं भवति। कर्णिकायां ससाध्यं श्रीबीजम्। विभूति-
रुन्नतिः कान्तिः सृष्टिः कीर्तिः सन्नतिर्व्यर्थरिष्टरुत्कृष्ट ऋद्धिरिति
प्रणवादि नमोऽन्तैश्चतुर्थ्यन्तैर्नवशक्तीर्यजेत् ॥६॥
सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् [ ४६६
अङ्गैः प्रथमाऽऽवृत्तिः । वासुदेवादिद्वितीया । बालकयादि-
स्तृतीया । इन्द्रादिभिश्चतुर्थी भवति । द्वादशलक्षजपः ॥ १० ॥
श्रीलक्ष्मीर्वरदा विष्णुपत्नी वसुप्रदा हिरण्यरूप्रा स्वर्ण-
मालिनी रजतरस्रजा स्वर्णप्रभा स्वर्णप्राकारा पद्मवासिनी पद्म-
हस्ता पद्मप्रिया मुक्तालङ्कारा चन्द्रा सूर्या बिल्वप्रिया ईश्वरी
भुक्तिर्मुक्तिर्विभूतिर्ऋद्धिः समृद्धिः कृष्टिः पुष्टिर्धनदा धनेश्वरी श्र-
द्धा भोगिनी भोगदा धात्री विधात्रीत्यादिप्रणवादिनमोऽन्ताश्चतुर्थ्य-
न्ता मंत्राः । एकाक्षरवदङ्गादिपीठम् । लक्षजपः । दशांशं तर्पणम् ।
शतांशं हवनम् । सहस्रांशं द्विजतृप्ति ॥११॥ निष्कामानामेव श्रो-
विद्यासिद्धिः । न कदाऽपि सकामानामिति ॥ १२॥
तीन वृत्तों से युक्त रमापीठ यंत्र अङ्कित करे । अष्टदल कर्णिका
में साध्य सहित श्री बीज लिखे । प्रारम्भ से ओंकार और अन्त में नमः के
योग सहित प्रत्येक नाम के साथ चतुर्थी विभक्ति के प्रयोग द्वारा नौ
शक्तियों की पूजा करे । विभूति, उन्नति, कान्ति, सृष्टि, कीर्ति, सन्नति,
व्युष्टि, सत्कृष्ट एवं ऋद्धि यही नौ शक्तियां हैं । अङ्गन्यास द्वारा प्रथम
आवरण पूजा करे । वासुदेव, सङ्कर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध का
क्रमशः पूजन करे । इस प्रकार द्वितीय आवरण पूजा होती है । फिर
बालकी आदि की पूजा द्वारा तृतीय आवरण को पूजे । फिर इन्द्रादि
देवों और उनके आयुधों के द्वारा चतुर्थ आवरण की पूजा करे । पुरश्चरण
के निमित्त द्वादशलक्ष मंत्र-जप का विधान है ।
त्र्यक्षरी विद्या के पूजन में आदि में ओंकार और अन्त में नमः
लगाकर प्रत्येक नाम की चतुर्थी विभक्ति सहित प्रयोग होता है । श्री,
लक्ष्मी, वरदा, विष्णुप्रिया, हिरण्यरूप्रा, वसुप्रदा, रजतरस्रजा, स्वर्ण-
मालिनी, स्वर्णप्रभा, स्वर्णंप्रकाश, पद्मवासिनी, पद्महस्ता, पद्मप्रिया,
विल्वप्रिया, चन्द्रसूर्या, मुक्तालङ्कार, ईश्वरी, भुक्ति, मुक्ति, विभूति, ऋद्धि,
दसवां भाग हवन और हवन का दसवां भाग ब्राह्मण भोजन कराना
५०० ] सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत्
समृद्धि, कॄष्टि, पुष्टि, धनदा, धनेश्वरी, श्रद्धा, सावित्री, भोगिनी,
भोगदा, धात्री, विधात्री, प्रभृति नामों के द्वारा शक्ति-पूजन करे । एका-
क्षर मंत्र के समान ही पीठ पूजा की जाती है । पुरश्चरण के निमित्त एक
लक्ष मंत्र-जप करना चाहिए । जप का दसवां भाग तर्पण, तर्पण का
दसवां भाग हवन और हवन का दसवां भाग ब्राह्मण भोजन कराना
चाहिये । इस श्रीविद्या की प्राप्ति उन्हीं को होती है जो कामना-रहित
भाव से उपासना करते हैं । कामना सहित उपासना करने वालों को
इसकी सिद्धि नहीं होती ॥ ६—१२ ॥
द्वितीयः खण्डः
अथ हैन देवा ऊचुस्तुरीया माययां निर्दिष्टं तत्त्वं
ब्राह्मोत तथेति स होवाच—
योगेन योगो ज्ञातव्यो योगो योगात् प्रवर्धते ।
योऽप्रमत्तस्तु योगेन स योगी रमते चिरम् ॥ १ ॥
समापय्य निद्रां सुजीर्णेऽल्पभोजी
श्रमत्याज्यबाधे विविक्ते प्रदेशे ।
सदाऽऽसीत निस्तृष्ण एष प्रयत्नो-
ऽथ वा प्राणरोधो निजाभ्यासमार्गात् ॥ २ ॥
वक्त्रेणापूर्यं वायुं हुतवहनिलयेऽपानमाकृष्य धृत्वा
स्वाङ्गुष्ठाद्यङ्गुलीभिर्वरकरतलयोः षड्भिरेवं निरुध्य ।
श्रोत्रे नेत्रे च नासापुटयुगलमथोज्नेन मार्गेण सम्यक्
पश्यन्ति प्रत्ययांसं प्रणवबहुविधध्यानसंलीनचित्ताः ॥ ३ ॥
आदि नारायण से देवताओं ने निवेदन किया—'भगवन् ! तुरीया
माया द्वारा निर्दिष्ट तत्व के सम्बन्ध में हमें उपदेश दीजिये ।'
सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् ] [ ५०१
भगवान् आदि नारायण ने कहा—'योग से योग की वृद्धि होती
है, इसलिए योग के द्वारा ही योग को जाने। योग में सदा दत्तचित्त
योगी चिरकाल तक सुख का उपभोग करता है। मितभोगी साधक राग-
द्वेषादि मल के परिपक्व होने पर आलस्य-रहित होकर तथा इस विश्व-
प्रपञ्च को ब्रह्मत्व-प्राप्ति में रोड़ा समझकर एकान्त-साधन करता है। वह
या तो राजयोग में प्रवृत्त होता है अथवा गुरु द्वारा बताये हुए हठ योग
वाले मार्ग पर चलता है। इस प्रकार योगी इन दो प्रकार के योगों में से
किसी एक का अवलम्बन करता है। जो साधक प्राणायाम का अभ्यास
करते हैं वे मुख द्वारा वायु को भीतर खींचते और अपानवायु को नाभि
में जठराग्नि कोष्ठ में खींचकर मुख द्वारा खींची हुई वायु का उससे संयोग
कराते हैं, फिर अँगूठे, अँगुलियों और हथेलियों से कान, नेत्र और नासा-
पुटों को बन्द कर प्राणायाम द्वारा प्रणव का चिन्तन कर, उसी में रमण
करते हुए आत्म-साक्षात्कार करते हैं ॥ १-३ ॥
श्रवणमुखनयननासानिरोधनेनैव कर्तव्यम् ।
शुद्धसुषुम्नासरणी स्फुटममलं श्रूयते नादः ॥४
विचित्रघोषसंयुक्ताऽनाहते श्रूयते ध्वनिः ।
दिव्यदेहश्च तेजस्वी दिव्यगन्धोऽप्यरोगवान् ॥५
संपूर्णहृदयः शून्ये त्वारम्भे योगवान् भवेत् ।
द्वितीयां विघटीकृत्य वायुर्भवपि मध्यगः ॥६
कान, नाक, मुख, नेत्र के छिद्रों को बन्द करने पर अभ्यास की
एक अन्य विधि भी सिद्ध होती है। उनके द्वारा शुद्ध सुषुम्णा नाड़ी में
प्रणव का अनाहत नाद सुना जाता है। अनाहत चक्र में ध्वनि सुनते हुए
विभिन्न प्रकार के विचित्र घोष सुनाई देते हैं। यह साधना साधक
का अत्यन्त तेजस्विता प्राप्त कराती है। उसके देह से दिव्य गन्ध आती
है और वह स्वस्थ होता हुआ दिव्य शरीर को प्राप्त होता है। शून्य में
५०२ ] [ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत्
पूर्ण मनोयोगपूर्वक ध्वनि सुनते रहने से आरम्भ में साधक योग से युक्त
होता है। इस प्रकार इच्छा शक्ति द्वारा प्रेरित जीवात्मा जब सुषुम्णा
मार्ग पर अग्रसर होता है तब स्वाधिष्ठान चक्र को भेदकर उसके मध्यवर्ती
छिद्र के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् [ ५०३
मणिपूरक चक्र के भेद कर चलने पर प्राणवायु से मृदङ्ग की-सी ध्वनि
निकलती है। फिर अन्य चक्रों को भेदता हुआ चलने वाला प्राणवायु
महाशून्य में पहुँच कर सब प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त करता है। तद-
नन्तर प्राणवायु तालु चक्र द्वारा चित्त को जीतकर तालुचक्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५०४ ] [ मण्डलब्राह्मणोपनिषत्
५०४ ] [ मण्डलब्राह्मणोपनिषत्
यत्रयत्र मनो याति तत्रतत्र परं पदम् ।
तत्रतत्र परं ब्रह्म सर्वत्र समवस्थितम् ॥१६
जल में मिलाया हुआ नमक उसी में घुलमिल जाने के समान,
मन जब आत्मा में विलीन हो जाता है उस अवस्था को समाधि कहते
हैं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत् [ ५०५ ]
लिङ्गं प्रवालाङ्कुरसदृशं ध्यायेत् तत्रैवोड्ड्याणपीठं जगदाकर्षण-
सिद्धदं भवति ॥ २ ॥
तृतीयं नाभिचक्रं पञ्चावर्तं सर्पकुटिलाकारं तन्मध्ये कुण्ड-
लिनों बालार्ककोटिप्रभां तटित्संनिभां ध्यायेत् सामर्थ्यशक्तिः सर्व-
सिद्धिप्रदा भवति मणिपूरकचक्रम् ॥ ३ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५०६ ] [ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषत्
न हो तब तक भभकती हुई ज्वाला के रूप में उसका ध्यान करे। भगवती
त्रिपुरा का कामरूप पीठ नामक स्थान वहीं है। उसकी अर्चना के द्वारा
सभी भोगों की प्राप्ति हो सकती है। यह आधार नाम वाले प्रथम चक्र
के सम्बन्ध में कहा गया ॥ १ ॥
षट्दल पद्म का स्वाधिष्ठान चक्र दूसरा है। उस छः दल के
कमल के कर्णिका पृष्ठ में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसौभाग्यलक्ष्म्युपनिषद् [ ५०७
है । वहां धूम्रशिखा रूप का चिन्तन करे । वहां जालंधर पीठ है, जिसकी
उपासना से मोक्ष मिलती है । इसलिए इसे परब्रह्म चक्र भी कहा गया
है । नौवां चक्र आकाश चक्र है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंCC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
त्रिपुरोपनिषत्
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमा-
विरावीर्म एधि वेदस्य म आणीस्थः श्रुतं मे माप्रहासीरनेना-
धीतेनाहोरात्रान्संदधाम्यृतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि ।
तन्मामवतु । तद्वक्तारमवतु । अवतु माम् ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंत्रिपुरोपनिषत् CC0 In Public Domain. Digitization by eGangotri [ ५०६
जो अपनी अज्ञ दृष्टि द्वारा कल्पित व्यष्टि, समष्टि भेद से युक्त
स्थूल व सूक्ष्म कारण वाले तीन पुर हैं, एवं जो देवयान पितृयान आदि
भेद से, कर्मोपासना ज्ञानकाण्ड से, ज्ञान, विज्ञान, सम्यग् ज्ञान के भेद से
विकल्पित जो तीन रास्ते हैं, साथ ही 'अकथादि श्रीपीठ' इत्यादि श्रुति
के अनुरोध से इस श्रीचक्र में जो अ से लेकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१० ] [ त्रिपुरोपनिषत्
'अथ तत ऊर्ध्वं उदेता' अथ यदतः परो दिवो 'ज्योतिर्दीत्यते'
'ज्योतिर्ज्वलति ब्रह्माहमस्मि' इत्यादि श्रुति ( वेदऋचा ) के अनुरोध से
पराक् प्रपञ्च रूप इन्धन (लकड़ी) का आश्रय लेकर ऊर्ध्वं (ऊपर) की
ओर जलने वाली, प्रकाशित होने वाली प्रत्यग् ज्योति ही पराग् वृत्ति के
उदय होने से पहले सदा अनुभूत होती है ( हुई है ) उसके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंत्रिपुरोपनिषत् [ ५११
कामो योनिः कामकला वज्रपाणिर्गुहा हसा मातरिश्वाऽभ्रमिन्द्रः ।
पुनर्गुहा सकला मायया च पुरूच्येषा विश्वमाताऽऽदिविद्या ॥८
षष्ठं सप्तममथ वह्निसारथिमस्या मूलत्रिकमादेशयन्तः ।
कथ्यं कविं कल्पकं काममीशं तुष्टुवांसो अमृतत्वं भजन्ते ॥९
पुरं हन्त्रीमुखं विश्वमातू रवे रेखा स्वरमध्यं तदेषा ।
बृहत्तिथिर्दश
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५१२ ] CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri [ त्रिपुरोपनिषत्
जो ऐसा जानने में असमर्थ हैं वे निष्काम कर्मयोगी जीवन पर
श्रीचक्र को अपने वर्ण, आश्रम के अनुरोध से क्षीर आदि द्वारा तृप्त
करते हुए समयापन किया करते है और शरीर समाप्ति पर विशाल
स्वर्ग पीठ पर (श्रीपुर में) ज्ञान का अभ्यास करते हुए प्रलय तक रहते
हैं तदनन्तर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें