१०८ उपनिषद् (साधना खण्ड - भाग ३)
108 Upanishads Part 3 - Sadhana Khand
पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा
स्रोत: संस्कृति संस्थान बरेली · संस्कृति संस्थान बरेली (उद्गम)
( ५२ )
“शास्त्र के अध्ययन और गुरु के उपदेश बिना आत्मज्ञान
नहीं होता। अधिकारी जिज्ञासु, शास्त्राध्ययन और सद्गुरु इन
तीनों के संयोग से ही आत्मज्ञान प्रकाश में आता है।
आचार्या द्धै विद्या विहिता साधिष्ठं प्रापत्
“आचार्य के बिना पराशक्ति स्वरूपा ब्रह्म विद्या स्वधि-
ष्ठित होती ही नहीं।”
मन्त्र, साधना विधान, स्वाध्याय और संयम का जैसा
महत्व है वैसा ही गुरु के सहयोग का भी है। उचित मार्ग-
दर्शन से आधी कठिनाई तो स्वयमेव हल हो जाती है। इस
लिये गुरु को भी एक प्रकार से मंत्र एवं देवता ही माना गया
गया है।
यथा घटश्च कलशः कुम्भश्चैकार्थ वाचकाः।
तथा मंत्रो देवता च गुरुश्चैकार्थ वाचकाः।
“जिस प्रकार घट, कलश, कुंभ एक ही वस्तु के कई नाम
हैं, उसी प्रकार मन्त्र, देवता और गुरु एक ही तत्व के नाम हैं।”
पन्थानो बहवः प्रोक्ता मन्त्र शास्त्र मनीषिभिः।
स्वगुरोर्मतयाश्रित्य शुभं कार्यं न चान्यथा॥
“बहुत से मार्ग हैं, अनेक मन्त्र एवं शास्त्र हैं पर अपने
गुरु के मतानुसार मार्गालम्बन करने से ही शुभ होता है।
इसके विपरीत नहीं।”
अनेक कोटि मंत्राणि चित्त व्याकुल कारणम्।
मंत्र गुरोः कृपा प्राप्तमेकं स्यात् सर्वसिद्धिदम्॥
“अगणित मन्त्र तो चित्त की व्याकुलता के कारण ही
सिद्ध होते हैं। गुरु की कृपा से प्राप्त हुआ एक मन्त्र ही सर्व
सिद्धियाँ प्रदान करता है।”
गुरु शब्द की व्याख्या करते हुए शास्त्रकारों ने बताया
है कि सच्चा गुरु वही है। जो शिष्य की समस्याओं का समा-
धान कर सके। देखिये:-
गृणाति उपदिशति धर्ममिति गुरुः
"जो धर्म का उपदेश करे उन्हें गुरु कहते हैं।"
गिरत्यज्ञान मिति गुरुः
"जो अज्ञान को दूर करें, वे गुरु है।"
अविद्या हृदय ग्रन्थि बन्ध मोक्षो यतो भवेत्।
तयेव गुरुरित्यार्गु रु शब्देन योगिनः।
—शङ्कराचार्य
"जो हृदय की अज्ञान ग्रन्थि को खोलें उन्हें गुरु कहते
हैं।"
निषेकादीनि कर्माणि यः करोति यथाविधि।
संभावयति चान्नेन स विप्रो गुरु रुच्यते।
—मनु २।१४२
"जो स्वयं कर्तव्य कर्मों में संलग्न हो और दूसरों को भी
वैसी ही प्रेरणा दे ऐसे ब्राह्मण को गुरु कहते हैं।"
आत्मा को अपने ही विचारों और तर्कों से प्राप्त नहीं
किया जा सकता, इसके लिये सुयोग्य मार्गदर्शक गुरु का होना
कितना आवश्यक है, इस सम्बन्ध में 'महोपनिषद् में'
वर्णित शुकदेव जी का प्रसंग और कठोपनिषद् का प्रमाण
मननीय है--
नैषा तर्केण मतिरापनेया, प्रोक्तान्येनैव सुज्ञानाय श्रेष्ठ।
कठ १।२।६
"यह आत्म-बुद्धि तर्क से नहीं मिलती। हे श्रेष्ठ, दूसरे
के द्वारा कही जाने पर ही यह अच्छी तरह जानी जाती है।"
अध्याय २ में इस प्रकार वर्णन मिलता है—
शुकदेव जी के अन्त-करण में स्वतः ही ज्ञान उत्पन्न हुआ
था। पर उससे काम न चला। इस सम्बन्ध में 'महोपनिषद्'
अध्याय २ में इस प्रकार वर्णन मिलता है—
जात मात्रेण मुनिराड् यत्सत्यं तदवाप्तवान् ।
तेनासौ स्व विवेकेन स्वमेव महामनाः ।
प्रविचार्य चिरं साधु स्वात्मनिश्चयमाप्तवान् ।
"उन शुकदेव जी को बिना गुरु के उपदेश के ही स्वतः
आत्मज्ञान हुआ था। उनकी वासनाएँ स्वतः निवृत्त हो गई
थीं। परन्तु वह ज्ञान दृढ़ न होने के कारण उनके मन को शान्ति
नहीं हुई। उन्हें अपने ज्ञान में विश्वास नहीं हुआ। इसलिए
अपने पिता व्यास जी के आदेश से उन्हें जनक के पास ज्ञान
ग्रहण करने जाना पड़ा।"
यह भी ध्यान रखने की बात है कि सत्पात्र श्रद्धालु और
विश्वासी शिष्य ही गुरु कृपा का लाभ उठा सकता है। जिसमें
यह गुण नहीं उस ऊसर भूमि में किसी भी गुरु का बोया हुआ
ज्ञान-बीज नहीं जम सकता है। गुरु के एक पक्षीय प्रयत्न से
भी शिष्य का कल्याण नहीं हो सकता। दोनों ही पक्षों की
श्रेष्ठता से गुरु-शिष्य संयोग का सच्चा लाभ मिलता है। कहा
भी है: -
गुरुश्चेदुद्धरत्यज्ञमात्मीयात्पौरुषादृते ।
उष्ट्रं दान्तं बलीवर्दं तत्कस्मान्नोद्धरत्यसौ ।
—योगवाशिष्ठ ५।४३।१६
"यदि गुरु किसी अविचारी और पुरुषार्थहीन का उद्धार
कर सकते होते तो ऊँट हाथी बैल आदि का उद्धार क्यों न
करते ?"
( ४५ )
आज कोई गुरु बनने की फिकर में है। क्योंकि इससे
गुरु बनने वाले को शिष्य से पूजा, सम्मान, आदर और दक्षिणा
मिलते रहने से धन का लाभ भी होता है और अपने अहङ्कार की
तृप्ति भी होती है। इसलिये लोगों ने शिष्य मूँडना, कान
फूंकना भी एक व्यवसाय बना लिया है। पर वस्तुतः यह कार्य
हर किसी का नहीं है। जिसमें इतना चरित्र तथा आत्मबल
हो कि अपना ही नहीं शिष्य का भी कल्याण कर सके, उसे ही
यह महान उत्तरदायित्व अपने कंधे पर लेने का साहस करना
चाहिये। गुरु की योग्यता इस प्रकार की होनी चाहियेः—
मातृतः पितृतः शुद्धः शुद्धभावो जितेन्द्रियः।
सर्वागमानां सारज्ञः सर्व शास्त्रार्थ तत्ववित्।
परोपकार निरतो जप पूजादि तत्परः।
अमोघ वचनः शान्तोवेद वेदार्थ पारगः।
योगमार्गानुसन्धायी देवताहृदयङ्गमः।
इत्यादि गुण सम्पन्नो गुरुरागम सम्मतः।
—शारदातिलक
"जो असली माता-पिता से पैदा हो सदाचारी हो, शुद्ध
भावना वाला हो, इन्द्रियाँ जिसके वश में हों, जो समस्त शास्त्रों के
सार को जानता हो, परोपकारी हो, जप पूजा आदि उपासनाओं
में संलग्न हो, जिसकी वाणी अमोघ हो, शान्त हो, वेद
और वेदार्थ का पारदर्शी हो, योगमार्ग में जिसकी प्रगति हो, जो
हृदय में देवता के समान हो, इस प्रकार के गुण जिसके
स्वभाव में हों, वही शास्त्र सम्मत गुरु बनाने योग्य है।"
ऐसे गुरु ही अपने द्वारा दीक्षित शिष्य का हित-साधन
कर सकते हैं। कहा भी है :—
( ४६ )
यः समः सर्व भूतेषु विरागो वीत मत्सरः ।
कर्मणा मनसा वाचा भीतेचाभयदः सदा ॥
समबुद्धिपदं प्राप्तस्तत्रापि भगवन्मयः ।
पञ्चकाल परश्चैव पाञ्चा रात्रार्थ वित्तथा ॥
विष्णु तत्वं परिज्ञाय एकं चानेक भेदगम् ।
दीक्षयेन्मेदिनीं सर्वां किं पुनश्चोपसन्नतान् ॥
—तत्त्वसार
"जो समस्त प्राणियों को समान मानते हैं, राग-द्वेष रहित
हैं, मन-कर्म वचन से दूसरों के दुख को दूर करने में रत हैं,
जिनकी बुद्धि सम है, जो भगवन्मय हैं, जो नित्य कर्म में
सावधान हैं, भगवत् तत्व को जानते हैं, वे शरणागत अधि-
कारी शिष्य को ही नहीं सारी पृथ्वी को दीक्षित कर
सकते हैं।"
शास्त्रों में दस श्रेणी के व्यक्तियों को गुरु कहा गया है—
उपाध्यायः पितामाता ज्येष्ठो भ्राता महीपति
मातुलः श्वसुरश्चैव मातामह पितामहो ।
वर्ण ज्येष्ठः पितृव्यश्च सर्वे ते गुरवः स्मृताः ॥
—कौर्य० उत्तरा० १२।२६
"उपाध्याय, पिता-माता, बड़ाभाई, राजा, मामा श्वसुर,
नाना, बाबा, ब्राह्मण ये दस गुरु कहे गये हैं।"
किन्तु इन सब में आचार्य श्रेणी के गुरु की महत्ता विशेष
रूप से प्रतिपादित की गई है :—
आचार्य श्रेष्ठो गुरूणाम्
—गौ० ध० सू १।३।५६
( ४७ )
गुरुओं में आचार्य ही श्रेष्ठ है। आचार्य किसे कहते हैं ?
उसमें यह लक्षण होने चाहिये :—
आचिनोति च शास्त्रार्थमाचारे स्थापयत्यपि ।
स्वयमाचरते यस्मादाचार्यस्तेन चोच्यते ।
— वायुपुराण
“जो शास्त्रों के उद्देश्यों (अर्थों) को जाने, स्वयं सदाचारी
हो और जनता को सदाचार में लगावे उसे आचार्य कहते हैं।”
स्वयमाचरते यस्मादाचारं स्थापयत्यपि ।
आचिनोति च शास्त्राणि आचार्यस्तेनचोच्यते
—ब्रह्माण्ड पर्व ३२।३२
“स्वयं श्रेष्ठ आचरण करे और दूसरों को वैसी ही प्रेरणा
करे। शास्त्र के मर्म को जाने, उसे आचार्य कहते हैं।”
इस श्रेणी के सत्पुरुष आजकल नहीं के बराबर हैं।
मनसि वचसि काये प्रेम पीयूष पूर्णा—
स्त्रिभुवनमुपकारश्रेणिभिः प्रीणयन्तः।
परगुणपरमाणून् पर्वती कृत्य नित्यं
निज हृदि विकसन्तः सन्ति सन्तः कियन्तः।
—भृतहरि
“जिनका मन, वचन और काया प्रेमरूपी अमृत में भरे
हैं, अपने उपकारों की बाढ़ से जो तीनों लोकों को निमग्न करते
हैं, दूसरों के छोटे गुणों को भी पर्वत के समान महान मानते हैं,
अपने हृदय को विकसित करते रहते हैं, ऐसे सन्त इस संसार में
कितने हैं ?”
फिर भी प्रयत्न करने से किन्हीं सौभाग्यशाली व्यक्तियों
( ४८ )
को सद्-गुरु क्षमता वाले मार्ग दर्शक भी प्रयत्न करने पर मिल
जाते हैं। संसार में किसी वस्तु का पूर्ण अभाव कभी नहीं होता।
कमी भले ही हो जाय।
शिष्य के भी गुरु के प्रति अनेक कर्तव्य हैं। उन सब में
आवश्यक कर्तव्य है सच्ची श्रद्धा और भक्ति भावना का होना।
यही वह आकर्षण है जिसके बल पर शिष्य गुरु के हृदय में से
आवश्यक सहायता और कृपा प्राप्त कर सकता है। यदि बछड़ा
थन को चूसेगा नहीं तो गाय उसके मुख में अपना दूध उड़ेल
नहीं सकेगी। जिसके मन में भक्ति भावना का अभाव है,
केवल चिन्ह पूजा के लिये अथवा प्रयोजन विशेष के लिये किसी
गुरु को वरण किया है तो ऐसे लोग वह प्रसाद प्राप्त नहीं कर
सकते जो श्रद्धा भावना वाले शिष्य प्राप्त करते हैं।
शिष्य को आरम्भ में गुरु-भक्ति की स्थापना हृदय में
करनी पड़ती है और यही आगे चलकर ईश्वर-भक्ति के रूप में
परिणित हो जाती है। गुरु-भक्ति ईश्वर-भक्ति का ही प्रारम्भिक
एवं स्थूल रूप है। आरम्भिक शिष्यों के लिये इसकी उपयोगिता
बताते हुये कहा गया है कि :-
यस्य देवे परा भक्तिर्यथा देवे तथा गुरौ। तस्यैते कथिता
ह्यर्थाः प्रकाशन्ते महात्मनः। प्रकाशन्ते महात्मनः।
---श्वेताश्वतरोपनिषद् ६।२३
"जिसके मन में परमात्मा की भक्ति के समान ही गुरु
की भी भक्ति है, उसी महान आत्मा वाले के हृदय में यह ज्ञान
प्रकाशित होता है। उसी के हृदय में यह ज्ञान प्रकाशित
होता है।"
माता-पिता पूज्य हैं। उनके प्रति संतान का महान कर्तव्य
एवं उत्तरदायित्व है, किन्तु शिष्य का गुरु के प्रति भी काम
( ४६ )
उत्तरदायित्व नहीं है, वरन् उससे भी कुछ अधिक ही है।
क्योंकि गुरु भी आध्यात्मिक जीवन को प्रदान करने वाला पितर
ही है।
गुरुर्गरीयान् मातृतः पितृतश्चेति मे भातिः ।
शा० १०८।१७
“माता-पिता से भी गुरु का स्थान ऊँचा है।”
क्योंकि—
माता पितरौ शरीरमेव काष्ठ कुं ण्यादि समं जनयतः ।
आचार्यस्तु सर्वं पुरुषार्थ क्षम रूपं जनयति ।
“माता-पिता तो लकड़ी के ढोल सरीखे इस देह को ही
जन्म देते हैं पर आचार्य सब पुरुषार्थ भरे अध्यात्म रूप को ही
जन्म देता है।”
अध्यात्म विद्या का प्रवेशद्वार गुरुदीक्षा है। यों भावना
से भी किसी को गुरु माना जा सकता है पर दीक्षा का विशेष
विज्ञान एवं महत्व है। कोई स्त्री चाहे तो भावना मात्र से भी
किसी को पति मान सकती है पर यदि विधिवत् विवाह संस्कार
के साथ देवताओं और गुरुजनों को साक्षी में पति वरण किया
जाय तो उसका प्रभाव और महत्व दूसरा ही है। गुरुदीक्षा
का भी अपना विज्ञान है। इस संस्कार के माध्यम से गुरु अपनी
प्राणशक्ति की चिनगारी शिष्य के हृदय में विधिवत् स्थापित
करता है। जो उचित शुभ सिंचन होते रहने से एक दिन प्रचण्ड
तेजोमयी दिव्य ज्योति के रूप में प्रस्फुटित होती है। साधन-
पथ के पथिकों के लिये यह प्रक्रया आवश्यक मानी गई है :—
दीक्षां बिना न मोक्ष स्यात् प्राणिनां शिव शासनात्,
सा च न स्याद विनाचार्यमित्याचार्यं परम्परा ॥
( ५ )
उपासना शते नापि यां विना नैव सिद्ध्यति ।
तां दीक्षामाश्रयेद् यत्नात् श्रीगुरोर्मन्त्रसिद्धये ॥
—पिच्छिला तंत्र
'शिवजी के आवेश के कारण दीक्षा के बिना किसी को
मोक्ष प्राप्त नहीं हो सकता । आचार्य परम्परा के विरुद्ध दीक्षा
भी सफल नहीं होती । अनेकों प्रकार की उपासनायें हैं पर बिना
दीक्षा के कोई सफल नहीं होतो । गुरु दीक्षा के आधार पर
ही मोक्ष प्राप्त होता है।”
दिव्य ज्ञानं यतो दद्यात्कुर्यात्पापस्य संक्षयम् ।
तस्माद्दीक्षेति सा प्रोक्ता मुनिभिस्तंत्र वेदिभिः ॥
दीक्षा मूलं जपं सर्वं दीक्षा मूलं परं तपः ।
दीक्षामाश्रित्य निवसेद्यत्र कुत्राश्रमे वासन् ।
देवि दीक्षा विहीनस्य न सिद्धिर्न च सद्गतिः ।
तस्मात्सर्वं प्रयत्नेन गुरुणादीक्षितो भवेत् ॥
“जिससे दिव्य ज्ञान प्राप्त होता है और पापों का क्षय
होता है, इसलिये उसे दीक्षा कहते हैं। जप का मूल दीक्षा है,
तप का मूल दीक्षा है। किसी भी आश्रम में रहे दीक्षा लेकर
रहे। हे पार्वती ! दीक्षाहीन को न सिद्धि मिलती है न सद्गति ।
इसलिये प्रयत्नपूर्वक दीक्षा ग्रहण करनी चाहिए।”
ते नराः पशवो लोके किं तेषां जीवने फलम् ।
यैर्नलब्ध्वा हरेर्दीक्षा नार्चितोवा जनार्दनः ॥
—स्कन्द पुराण
“संसार में वे मनुष्य पशु तुल्य हैं, उनके जीवन में क्या
लाभ ? जिनने दीक्षा लेकर भगवान् की उपासना नहीं की।”
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
( ५१ )
दीक्षाग्नि दग्ध कर्मा सौ यायाद्विच्छिन्न बन्धनः ।
गतस्तस्य कर्म बन्धो निर्जीवश्च शिवो भवेत् ॥
—कुलार्णव
“दीक्षा की अग्नि में कर्म जल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५२ )
"जिस प्रकार रसायन विधि से साधारण धातु स्वर्ण बन
जाती है, उसी प्रकार दीक्षा विधान से साधारण आत्मा भी
शिवत्व को प्राप्त करती है।"
अनीश्वरस्य मर्त्यस्य नास्तित्राता यथा भुवि ।
तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५३ )
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
वहाँ अनेक देवताओं की उपासना के भी विधि-विधानों एवं
महत्वों की चर्चा हुई है । कई उपनिषद् देवताओं के नाम पर
ही हैं, उसमें :प्रतिपादित देवता के गुण धर्म एवं उपासना के
प्रतिफल विस्तारपूर्वक बताये गये हैं । उच्च मनोभूमि के साधक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५४ )
रोगों से छुटकारा मिलता है, दरिद्रता दूर होती है, पाप दूर
होते हैं। प्रातःकाल पाठ करने से भाग्यवृद्धि होती है। उसे
पशु, धन आदि के साथ ही वेदार्थ ज्ञान की उपलब्धि भी होती
है। सूर्य के हस्त नक्षत्र पर रहते हुये इसका जप करने वाला
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Page Header] ( ५५ )
इस मन्त्र की सिद्धि द्वारा 'मृत्यु पर विजय प्राप्त करली। वे
सब पापों से मुक्त हो गये और संसार रूपी समुद्र को भी लांघ
गये। अतः जो मनुष्य मृत्यु, पाप और भवसागर से भय
मानता हो, वह इस नृसिंह मन्त्र की शरण ग्रहण करे।"
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५६ )
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
सब कुछ ब्रह्म ही है..................अतः जो ब्रह्म को भय
रहित एवं उपरोक्त गुणों से सम्पन्न जानता है वह ज्ञानी भय
रहित होता है और ब्रह्म ही बन जाता है।”
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५७ )
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
“जो कवित्व, भोग, निर्भयता अथवा मोक्ष की इच्छा
करता हो वह इन मन्त्रों के द्वारा भगवती सरस्वती की भक्तिपूर्वक
पूजा स्तुति करे। भक्ति और श्रद्धा सहित विधिपूर्वक पूजा करने
वाला,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५८ )
CC0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
सृष्टि में अनेकों प्रक्रयाएँ चलती हैं। उनकी संचालक
शक्तियां भी अनेक हैं। यद्यपि वे सभी परमात्मा की ही
शक्तियाँ हैं पर उनकी गतिविधियों की प्रथकता के अनुरूप उनके
नामकरण अलग-अलग किये गये हैं। सूर्य एक ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५६ )
उस एक ही परमात्मा को विद्वान लोग अनेक नामों से
वर्णन करते हैं।”
एकं सन्तं बहुधा कल्पपन्ति ।
“उस एक ही अनेक रूपों में कल्पना की गई है।”
सृष्टि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६० )
“यह परमात्मा ही अग्नि, सूर्य, वायु, चन्द्रमा, शुक्र, ब्रह्म,
और वरुण है।”
तमादि देवमजरं केचिदाहुः शिवामिधम्
केचिद्विष्णुं सदा सत्यं ब्रह्माणं केचिदुच्यते
—बृहन्नारदीय पुराण १।२।५
“उस अनादि, अजर परमात्मा कोई शिव, कोई विष्णु,
कोई ब्रह्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६३ )
“जो ब्रह्मा है वही हरि हैं, जो हरि हैं वे ही महेश्वर हैं।
जो काली है वही कृष्ण है, जो कृष्ण हैं वही काली है। देव
और देवी को लक्ष्य करके कभी मन में भेद भाव उत्पन्न होने
देना उचित नहीं है। देवता के चाहे जितने नाम और रूप
हों, सभी एक हैं। यह जगत् शिव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें