अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ)
Akbar Birbal Vinod (Stories of Justice, Wit and Humour)
पारम्परिक लोक संग्रह द्वारा
स्रोत: अकबर-बीरबल विनोद (न्याय, चातुर्य एवं हास्य कथाएँ) · खेमराज श्रीकृष्णदास / नवल किशोर प्रेस · 1935 (उद्गम)
२३५ अकबर बीरबलविनोद
२३५ अकबर बीरबलविनोद
“माली बरसन को चहै, धोबी के मन धूप ।
साई चाहै बोलना, चोर चहै जू चूप ॥”
बादशाहको बीरबल का यह युक्तिसंगत दोहा बहुत भला
मालूम हुआ, परन्तु वह उससे और भी सरलार्थ चाहते थे
इसलिये फिर बोले-“बीरबल ! आपका यह दोहा काटने लायक
नहीं है; फिरभी मुझे इससे पूरा सन्तोष नहीं हुआ। इसलिये
कोई दूसरी विधि से और स्पष्ट कर मुझे समझावो ।
बीरबल ने कहा-“बहुत अच्छा, और यह दूसरा दोहा रचकर
पढ़ सुनाया—
“अति का भला न बोलना, अति की भली न धूप ।
अतिका भला न बरसना, अति की भली न धूप ॥”
फिर भी बादशाह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने बीरबल से
दूसरा उत्तर माँगा। तब बीरबल बोला-“हे पृथ्वीनाथ !
सबका मूलमंत्र यह है कि अपनी अपनी सभी चाहते हैं, मैं इस
संबंध का एक दास्तान आपको सुनाता हूँ, शायद उससे आप
सन्तुष्ट हो जायें। एक गरीब बापके दो लड़कियाँ थीं।
उसने उनमें से एक को तो बागवान के घर ब्याहा और
दूसरी को कोंहार से । जब कुछ दिनों के बाद उनसे मिलने
गया तो पहले बागवान के घर गया। वहाँ पहुँचकर कुशल
प्रश्न के पश्चात् अपनी कन्या का चेहरा उतरा हुआ देखकर
उसके सोच का कारण पूछा? वह बोली-“हे पिताजी ! मैं
अपने दुःखकी बात आपसे क्या सुनाऊँ । उसका छूटना ईश्वर
के हाथ है। इधर कितनेही दिनों से अवर्षण होरहा है। जिस
कारण सारा बाग का बाग सूखा जा रहा है। उसमें न तो
अच्छे फूल आते हैं और न फल ही। तब वह वहाँ से बिदा
हो अपनी दूसरी लड़की से मिलने कोहार के घर गया। वह
लड़की मन मारकर द्वार पर बैठी हुई थी। पिता से मिलकर
बड़ी प्रसन्न हुई और अपना सारा दुखड़ा सुनाकर फिर मौन
हो गई। पिता ने उसकी ऐसी उदासी का कारण पूछा तो
वह बोली- "हे पिताजी! मैं आपसे अपने दुख की बात
क्या कहूँ। इधर कई दिनों से मेह बराबर बरस रहा है। न
बरतन सूखने पाते हैं और न सूखी गोहरी ही आँवाँ लगाने
को मिलती है। सब हाल रोजगार बन्द है। न मालूम इस
बारिस का क्रम कब तक जारी रहेगा।" पिता अपनी दोनों
लड़कियों की पृथक पृथक चाहना सुनकर चुप रहगया और
सोचने लगा-"यह सब कुछ नहीं, हम जीव धारी अपनी-
अपनी चाहते हैं। परन्तु ईश्वर किसकी करे और किसकी न
करे। वह जो कुछ करता है सब भला ही करता है।" इस
दृष्टान्त को सुनाकर बीरबल ने कहा- "पृथ्वीनाथ ! यों तो
पेशे के अनुसार सब की चाहना अलग-अलग होती है, परन्तु
आपके प्रश्नों का वही ठीक उत्तर है जो मैंने पहले दोनों दोहों
में आपको सुनाया है। बादशाह बीरबल के उत्तर से बहुत
सन्तुष्ट हुए।
२३७ अकबर बीरबल बिनोद
शाही रामायण
एक दिन बीरबल और बादशाह की एकान्त में बातें हो
रही थीं। इसी बीच बादशाह ने बीरबल से शाही रामायण
बनाने की चर्चा की। बीरबल बोला-“पृथवीनाथ ! यह कौन
बड़ी बात है। शाही रामायण मैं बनाकर आपको दिखलाऊँगा;
परन्तु यह इतना आसान काम नहीं है जो थोड़े समय में कर
दिखाया जाय। इसमें तीन माँस की देर लगेगी और रुपये भी
काफी खर्च पड़ेंगे। इस समय मैं खर्च के रुपयों का ठीक-
ठीक आँकड़ा तो नहीं बता सकता, परन्तु इतना है कि
पहले पहल कार्यारम्भ के लिये मुझे १५ हजार रुपये
मिलने चाहिये।
बादशाह ने खजाने से पन्द्रह हजार रुपये दिलाकर बीरबल
को तीन मास की मुहलत दे शाही रामायण तय्यार करने के
लिये विदा किया। वह रुपयों को लेकर सीधे अपने घर पहुँचा
और उनसे स्थान २ पर मौका देखकर कुँआँ बावली खुदवाने
का कार्यारंभ किया। इस प्रकार जब दो मास समाप्त होकर
तीसरा भी समाप्त होने पर आया तो बीरबल को शाही
रामायण की सूझी। वह बाजार से कोरा कागज मँगाकर
उसकी एक मोटी पुस्तक तय्यार कराई और फिर उसे एक
आदमी के सिर पर रख कर बादशाह के पास पहुँचा।
बादशाह को पुस्तक दिखाकर बोला-“पृथिवीनाथ ! अबतक
रामायण तय्यार हो गई होती; परन्तु अभी इसमें कुछ काम
बाकी हैं; जिसकी पूर्ति के लिये आपके पास आना पड़ा। कृपा