सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका)
Singhasan Battisi (Dvatrimshat Puttalika)
पारम्परिक / लल्लू जी लाल द्वारा
स्रोत: सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका) · बृजवल्लभ हरिप्रसाद जी · 1920 (उद्गम)
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ
इस ग्रन्थ के बारे में
'सिंहासन बत्तीसी' (संस्कृत में 'द्वात्रिंशत्पुत्तलिका' या 'सिंहासनद्वात्रिंशिका') भारत की सबसे लोकप्रिय कथा-शृंखलाओं में से है। कथा के अनुसार धारा नगरी के राजा भोज को धरती में दबा हुआ राजा विक्रमादित्य का सिंहासन मिलता है, जिसमें बत्तीस पुतलियाँ जड़ी हैं। जब भी भोज उस पर बैठने चलते हैं, एक पुतली विक्रमादित्य के साहस, दानशीलता और न्याय की एक कहानी सुनाकर पूछती है कि क्या भोज में भी ऐसे गुण हैं, और भोज रुक जाते हैं। इस तरह बत्तीस कहानियों में विक्रम का आदर्श राजा का चित्र उभरता है।
इस पुस्तक की भाषा उर्दू-मिश्रित सरल हिन्दुस्तानी गद्य है, जैसी फ़ोर्ट विलियम कॉलेज के दौर में लल्लू जी लाल से जुड़े हिन्दी रूपान्तर में मिलती है। अनुक्रमणिका में पहले सिंहासन के निकलने और भोज के उस पर बैठने के विचार की कथा है, फिर बत्तीस पुतलियों की कहानियाँ, रत्नमंजरी, चित्ररेखा, सत्यभामा और चन्द्रकला से लेकर विद्यावती, वैदेही, कौशल्या और भानुमती तक।
यह संस्करण ब्रजवल्लभ हरिप्रसाद जी ने 'अत्यन्त शुद्धतापूर्वक' नेटिव ओपिनियन प्रेस में छपवाकर सन् १९२० (संवत् १९७६) में प्रकाशित किया। १९० पृष्ठों का यह स्कैन डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया की प्रति से है।
( ८४ ) सिंहासनबत्तीसी.
सदा दान पाते हैं उन्होंको उसी तरहसे दो. दीवान मुवाफिक
हुकमके अपने काममें मशगूल हुआ. और राजा बीर विक्रमा-
दित्यने कहा—महाराज ! मुझे आज्ञा दीजिये तो मैं अपने
देशको जाऊं. बहुत दिन गुजरे हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकहकर राजा भोजको समझाने लगी कि-सुन राजा भोज
राजा बीर विक्रमादित्यका साहस ! ऐसी वस्तु पाकर देते
कुछ बिलंब न लाया और अपने जीमें न पछताया. और जैसा
साहस राजाने किया वैसा सुनकर कोई न करता;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४६ ) सिंहासनबत्तीसी.
राजानेभी एक बाज अपने हाथपर बिठा लिया. मीरशिकारोंके
हुक्म पहुँचा कि, जिस जिसके पास जो जो शिकारी जानवर
तैयार हैं सो लेकर रिकाबमें हाजिर होवें. इस तरह बन उसने
एक बनकी राहली और वहां
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवीं पुतली १३. ( ८७ )
तेरहवीं पुतली १३. ( ८७ )
था, जब अँधेरा होगया और रात बहुत होगई तब एक
किनारेपर जा पहुँचा, यहां उतरकर अपने हाथ जीन-
डा घोड़ेको एक झाड़ीसे बांधकर बैठ रहा, फिर देखता
क्या है कि,वह नदी बढ़ती आती है, और यह हटने लगा,
गरज
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिस्सा सुनाकर कहा कि-महाराज ! तुम धर्मात्मा हो इसवास्ते
( ८८ ) सिंहासनबत्तीसी.
यह कहकर मुर्दा लेकर दोनों किनारेपर आये. राजाको तमाम
किस्सा सुनाकर कहा कि-महाराज ! तुम धर्मात्मा हो इसवास्ते
धर्म विचारके हमारा न्याय करो. योगी बोला-महाराज ! मैं
कहताहूं सो आप ध्यान लगाकर सुनिये इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतेरहवीं पुतली १३. (८९)
तेरहवीं पुतली १३. (८९)
द्रव्य अभीष्ट होगा उतना यह बटुआ देगा, और इसमेंसे कभी
कम न होगा, पुनि बैतालने कहा-राजा ! मैं एक मोहनी तिलक
तुझे देताहूं इसे जब तू घिसकर टीका देगा, तब सब तुझे दबेंगे
तेरे सामने कोई न होगा. ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचौदहवीं पुतली-
( ९० ) सिंहासनबत्तीसी.
कि-आज मेरा चित्त बहुत प्रसन्न है. जल्दी चलकर सिंहासन-
पर बैठूंगा. इतनी बात कह वहांसे उठ सिंहासनके पास आ-
कर गोदान कर ब्राह्मणको वृत्ति कर दी.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचौदहवीं पुतली १४. (९१)
चौदहवीं पुतली १४. (९१)
स्वर्गको रवाना कर देवताओंको नौता भेज बुलाया और एक
ब्राह्मणको बुलाकर कहा कि-तुम समुद्रके पास जाकर हमारा
दंडवत कहो और निवेदन करो कि-राजा विक्रमादित्यने
यज्ञका आरंभ किया है और आपको बहुत नम्रता कर बुलाया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतुम लो. मैने तुम्हें दिया है यह कहकर त्रिलोचना पुतलीने
( ९२ ) सिंहासनबत्तीसी.
सत हो राजाके पास गया. वे पांच रत्न राजाको दिया और
घोडा अपने खडा कियाँ फिर सब वहांका वृत्तांत कहा. तब
राजाने प्रसन्न हो ब्राह्मणसे कहा कि-यह लाल और घोडा
तुम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपंद्रहवीं पुतली १५. ( ९३ )
पंद्रहवीं पुतली १५. ( ९३ )
राजाके सम्मुख एक श्लोक पढा वह सुनकर राजा मनमें बहुत प्रसन्न
हुवा, इस श्लोकका मुद्दा यह था कि, मित्रद्रोही और विश्वासघातकी
जो हैं सो नरक भोग करेंगे, जबतलक चंद्र और सूर्य हैं. यह
सुनकर लाख रुपये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९४ ) सिंहासनबत्तीसी.
और कहा-अच्छा चित्रकारको बुलाकर चित्र लिखावो. मंत्रीने
उसको बुला भेजा. वह तुर्त आकर हाजिर हुआ और वह
कैसा था कि ज्योतिषविद्यामें अति निपुण था. और
चित्रकारी विद्यामें भी पंडित था. उसे राजाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपंद्रहवीं पुतली १५. (९५)
पंद्रहवीं पुतली १५. (९५)
निकालके मेरेपास ले आओ जब वह उसे मारने चला तब
दीवानभी बिदा हो पीछे हो लिया बाहर निकल जल्लादसे कहा
कि-तू इसे मुझे दे और आंखें हरनकी निकालका राजाके पास
लेजा. जल्लादने प्रधानका कहना किया. और दीवान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९६ ) सिंहासनबत्तीसी.
कि-ऐ कुँवर ! तू अपने मनमें भय मत कर. मैं तुझे नहीं
खाऊंगा; क्योंकि, तू मेरे शरण आया है और मैंने तुझे जीवदान
दिया है. अब तू निःसंदेश होकर आनंदसे यहां बैठ. यह बात
रींछसे सुन उसके जीमें जी आया. इसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपंद्रहवीं पुतली १५. (९७)
पंद्रहवीं पुतली १५. (९७)
पाप राजाके मारने और वृक्षके काटने, गुरुसे झूठ बोलने और-
वन जलाने और विश्वासघात करनेसे, इतनाही होताहै. शरणा-
गताको मारने इन सबका पाप महापाप है. और यह पाप किसी
तरहसे छूटता नहीं. इसने मेरी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ९८ ) सिंहासनबचीसी.
अपने दिलमे जाना कि, अब यह मुझे मुकर्रर खायगा. इतनेमें
सबेरा होगया. बाघ उठकर वहांसे चला गया. रींछने उसके कानो-
में मूत दिया और कहा-तुझे जीते तो क्या मारूं ? क्योंकि, अब
यहां तेरा कोई बचानेवाला नहीं है. इससे असमर्थ जानकर मैं
तुझे छोड देताहूं. यह कहकर रींछ तो चला गया और वह गूँगा
बहरा हो बहुत घबरा और व्याकुल हो घरमें आया. राजा
उसकी दशा देख अपने जीमें चिंता करने लगा. महलोंमें यह
खबर हुई तो रानियां कूक मार मार रोने लगी. और कहने
लगी कि-भगवान्ने यह क्या अयुक्त किया. कोई कहने लगी
कि-किसीने इसे छला है तिससे इसकी यह हालत हो गई है. तब
राजाने सोचकर दीवानसे कहा कि-जितने गुणी लोग हैं मंत्र-
यंत्र जाननेवाले अपने नगरमें उन सबको बुलाकर कुँवरको
दिखलाओ. प्रधानने आदमियोंको भेज सब सयानोंको बुलाया
और उनसे कहा-जिससे इसे आराम होय ऐसा काम किया
चाहिये. तब वे अपने २ मंत्र यंत्र करने लगे. जिस कदर कि
उन्होने उसका उतार किया परंतु कुछभी फायदा न हुआ. तब
हारकर उनसबोंने जवाब दिया कि, हमारी विद्या यहां कुछ
काम नहीं करती. जब मंत्रीने यह देखा कि-उन्होंके गुणोंसे
उसे कुछ आराम न हुवा, तब राजासे हाथ जोड़ विनती किया
कि-महाराज ! मेरे पुत्रकी बहू जो है सो बड़े गुणवती है. इस
और उस योगीने मंत्र, यंत्र तंत्र, विद्या सब उसे सिखादी है !
वास्ते आप आज्ञा कीजिये तो मै उसके तईं ले आऊं और वह
कुँवरको देखे भगवान् चाहे तो आराम हो जायगा. इसके सिवाय
और कुछ यत्न नहीं. राजाने कहा-तेरे बेटकी स्त्री क्या जाने ?
तब फिर दीवानने कहा-महाराज ! वह एक योगीकी चेली है,
और उस योगीने मंत्र, यंत्र तंत्र, विद्या सब उसे सिखादी है !
राजाने आज्ञा दी और दीवान सवार हो अपने घरको चला
गया और वहां चित्रकारको बुला सब अवस्था वहांकी कही
और कहा कि-मै इस तरहसे राजाको बचन देकर आयाहूं. तुम
स्त्रीका भेष बनाकर मेरे संग चलो. तंग उसने कबूल किया.
और स्त्रीका भेष बन साथ हो लिया. दोनों सवार होकर राजाके
पाय आये लोग महलमें उसे परदा करके लेगये. दरमि-
यान एक कनात खैंचला. और उस तरफ कनातके उसे बैठाया.
राजा और लडका और दीवान ये तीनें कनातके बाहर बैठे
और उसने कनातके अंदरसे कहा कि-कुवरको स्नान करावा
कपडे बदलवा चौका दिलवा एक पठढा बिछवाकर बिठाओ
और कुँवरको कहो कि, तुम सावधान होकर बैठो और जोन मै
मंत्र कहूं सो तू कान देकर सुन. बिभीषण बडा शूर बीर था
और दगा करके रामचंद्ररे जा मिला. उन्होंने रावणका राज
सब खराब किया, और अपने कुलका नाश किया. उस लाजसे
एक वर्षतक सिर न उठाया. और अपने कियेका फल पाया.
( १०० ) सिंहासनबत्तीसी.
कि सब कुल गँवाया. और भस्मासुने महादेवजी तपस्या कर
बर पाया और उन्हींसेही विश्वासघात किया कि, पार्वतीजीको
लेनेकी इच्छा की और उसकाभी फल उसने तुर्त पाया कि,
क्षणभरमे आपही जलमे भस्म होगया. और कुँवर ? तु मित्र
द्रोही और विश्वासघाती क्यों हुआ है ? सोएहुए रीछको तूने
नीचे ढकेल दिया ! उसने तो तेरेपर उपकार किया था और
तूने उसका बुरा बिचारा. पर उसमें तेरा दोष कुछ नहीं है,
तेरे पिताका दोष है; इसवास्ते कि, जैसा बीज होवेगा वैसाही
फल होवेगा. यह तुमने अपने पिताके पापसे दुःख पाया.
इतनी बात सुनतेही कुँवर सचेत हो बोल उठा. तब राजा
बोला-अय सुंदरी ! तू सच कह कि तूने वह बनका जानावर
क्योंकर पहॅचाना ? यह उसे सुनकर उसने जवाब दिया कि-
राजा! मैं अपनी पूर्व अवस्था तेरे आगे प्रकट करतीहु सो
चित्त लगाय सुनो जब मै अपने गुरूके पास पढ़ने जातीथी
तब गुरूका अति सेवा करतीथी. गुरूने प्रसन्न होकर एक
मंत्र मुझे बताया. वह मंत्र मैने साधा, तबसे सरस्वती मेरे
मनमें बसी है. और जैसे मैने रानीकी जांघका तिल पहँचाना
वैसेही बनके रिंछकोभी जाना. यह सुनतेही राजा प्रसन्न हो
पदरा दरमियानसे दूरकर दिया और कहा कि-तू सच्चा शारद-
पुत्र है, तेरे गुणको मैने अब जाना. यह कह राजाने आधा
राज उसे दिया और अपना मंत्री किया. इतनी बात कह
सोरहवीं पुतली १६. ( १०१ )
सोरहवीं पुतली १६. ( १०१ )
वह ब्राह्मण बोला कि-राजा वीरविक्रमादित्य ! यह इस श्लोकका
अर्थ है. यह कथा उस ब्राह्मणके मुंहसे सुनकर राजा वीर
विक्रमादित्यने उसे हजार गांव वृत्ति कर दिया. यह बात
कहकर पुतली बोली कि-सुन राजा भोज ! तुझमें इतना गुण
कहां है ? और अब इस नगरमें विक्रमादित्यके समान राजा
होना मुश्किल है. मैंने तुझसे यह सच बात कही. और तू
इस सिंहासनके योग्य नहीं. ऐसा सुन उस दिनकीभी साअत
जाती रही. राजा महलमें दाखिल हुआ और अपने प्रधान
और पुरोहितको बुलाके वह हालत कही. दूसरे दिन सुबहको
उठ स्नान पूजा कर ध्यान लगा सिंहासनके पास जाकर खड़ा
हुआ और प्रधानको बुलाकर कहा कि-अब मेरा जी चाहता
है कि, सिंहासनपर आज बैठूं. बेहतर है कि, दुघड़ी अच्छा मुहूर्त
इस वक्त मुझे देख दो. तब दिवानने कहा-महाराज ! आप तो
बैठियेगा पर पुतलियां आपके आगे रोरो मरेंगी. राजा उठकर
खड़ा रहा तब सुन्दरवती--
सोलहवीं पुतली--
बोल उठी-सुन राजा भोज ! मैं तुझसे विचार कर कथाका
अहवाल कहती हूं. उज्जैन नगरीमें छत्तीस कौम और चार जाति
बसती थीं. एक वहांकाही नगरसेठ जिसके यहां अति धन था
(१०२) सिंहासनबत्तीसी.
और बड़ा प्रतापी था नगरके लोगोंको व्यौहार करनेके लिये
बहुत माया देता लेताथा. जो कोई उसके पास अपना स्वार्थ.
विचार कर जाताथा वह खाली फिरकर नहीं आताथा.
उसका बेटा रत्नसेन नाम बहुत सुंदर था, और अति विद्यावान्
माता पिताकी आज्ञामें निशिदिन रहता. उस सेठके मनमें
आया कि, कहीं अच्छी सुन्दरी कन्या ठहरा उसकी शादी कर
दें. ऐसा ठहराय ब्राह्मणोंको बुला देश देश भेजा और कह दिया
कि, जहां कहीं अच्छी लडकी ठहरे वहांका टीका लेके तुम
आओगे तो बहुत कुछ धन तुम्हें दूंगा. और कुछ रुपये खर्चको
दे बिदा किया. ब्राह्मण देश देश ढूढ़ने लगे. उनमेंसे एक
ब्राह्मणने समाचार पाया कि-समुद्रके पार एक सेठ है और
उसकी बेटी बहुत सुंदर है उसेभी वरकी तलाश है. यह सुनकर
एक जहाजपर बैठ समुद्रके पार हुआ. वहां जा सेठका
ठिकाना पूँछकर उसके द्वारपर ठहरा. और खबर दी कि, उज्जैन
नगरीसे एक ब्राह्मण वहांके सेठका आया है. यह खबर सुन
उस सेठने उसको बुलाया और दंडवत् कर आसन दे बिठाया.
ब्राह्मण आशीष देकर बैठा. सेठने पूंछा-किस कार्यके लिये तुम
आये हो ? सो कहो ? ब्राह्मणने कहा-हमारे सेठने अपने
लड़केकी शादीके लिये भेजा है, और कह दिया है कि, जहां
कन्या अच्छी कुलीनकी ठहरे वहांका टीका ले हमारे पास
सोलहवीं पुतली १६. ( १०३ )
सोलहवीं पुतली १६. ( १०३ )
पहुँचो. सेठ यह सुनकर बोला-मेरीभी यही इच्छा थी कि, पुत्रीका
ब्याह मैं कहाँ करूंगा ? पर भगवानने घर बैठेही संयोग कर
दिया. फिर कहा कि-कुछ दिन तुम यहां आराम करो, मैं
अपना पुरोहित तुम्हारे साथ कर दूंगा. वह लड़केको देख
टीका जाकर देगा और तुमभी इस लड़कीको देखलो. और वहां
जाकर उस सेठसे कहो कि, अपनी आँखों देख आयाहूं. वह
ब्राह्मण कितनेक दिनोंतक वहां रहा और उस कन्याको अपनी
आंखोंसे देख सेठके ब्राह्मणको साथ ले उज्जैन नगरीको फिर चला
तब उस सेठने अपने पुरोहितसे कह दिया कि, टीका दे ब्याहकी
तैयारी जल्दी कर आना. ये दोनों वहांसे चल जहाजपर चढ़
कितनेक दिनोंमें उज्जैन नगरीमें आन पहुँचे. ब्राह्मणने सेठको खबर
दी कि, मैं कन्या ठहरा आयाहूं. सेठने दूसरे दिन उस ब्राह्मणको
बुलाया और लड़केको अपने पास बैठा दिखलाया. ब्राह्मणने
देख उसे तिलक कर दिया. और हाथ जोड़ अपने सेठकी तरफसे
बिनती कर कहा कि-आप जल्दीसे बरात लेकर आइये. हम जाकर
वहां तैयारी करते हैं. ऐसा ठहराकर फिर रुखसत हो वह
ब्राह्मण अपने मुल्कको गया. वहां जा सेठसे यहाँका सब
समाचार कहा. सेठ यह खबर सुनकर ब्याहका सामान तैयार
करने लगा. और इधर यह सेठ ब्याहकी तैयारी करने लगा.
कारखानेमें नौबत बजने लगी, और मंगलाचार होने लगा.