शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary
शार्ङ्गधराचार्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)
220 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीयोऽध्यायः
वमनविधिः
वमन-विरेचन का काल
शरत्काले वसन्ते व प्रावृट्काले च देहिनाम्।
वमनं रेचनं चैव कारयेत् कुशलो भिषक्।।१।।
कुशल चिकित्सक शरद् ऋतु (कार्तिक तथा अगहन)
में, वसन्त ऋतु (फाल्गुन तथा चैत्र) में प्रावृट् ऋतु (आषाढ़
तथा सावन) में मनुष्यों को वमन तथा विरेचन कराना चाहिये।
वक्तव्य-स्नेहन तथा स्वेदन के पश्चात् यदि आवश्यकता
हो तो शोधन (वमन, विरेचन) का प्रयोग किया जाता है।
उक्त ऋतुओं का समय समशीतोष्ण होता है, अतः वमन-
विरेचन कराने में किसा प्रकार का व्यापत्ति का भय नहीं
रहता।
**वमन के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें222 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
वमन के अयोग्यों को भी वमन का विधान
एतेऽप्यजीर्णव्यथिता वाम्या ये विषपीडिताः।
कफव्याप्ताश्च ते वाम्या मधुकक्वाथपानतः॥10॥
ये भी, जिन्हें वमन नहीं कराना चाहिये, यदि वे अजीर्ण
से अथवा विष-विकार से पीड़ित हों तो वमन कराने योग्य
माने जाते हैं। यदि वे कफ-विकार से व्याप्त हों तो उनको
मुलेठी का क्वाथ पिलाकर वमन करानी चाहिये।
सुकुमार आदि के वमन की विधि
सुकुमारं कृशं बालं वृद्धं भीरुं च वामयेत्।
पीत्वा यवागूमाकण्ठं क्षीरतक्रदधीनि वा॥11॥
सुकुमार, कृश, बालक, वृद्ध तथा भीरु (डरपोक) को
यवागू, दूध,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीयाऽध्यायः ] | वमनविधिः | 223
[ बायाँ स्तम्भ ]
पित्त में वमन
कृष्णा राठफलं सिन्धु कफे कोष्णजलैः पिबेत्।
पटोलवासानिम्बैश्च पित्ते शीतजलं पिबेत्॥२०॥
पीपल, मैनफल तथा सेंधा नमक का चूर्ण कफ-विकार में कोसे पानी के साथ, पित्त में परवल की पत्ती, अडूसा की पत्ती तथा निम्ब के पत्रों के शीतकषाय के साथ पीना चाहिये।
कफवातज रोगों में वमन
सश्लेष्मवातपीडायां सक्षीरं मदनं पिबेत्।
अजीर्णे कोष्णपानीयैः सिन्धु पीत्वा वमेत् सुधीः॥२१॥
कफयुक्त वातज रोगों में मैनफल का चूर्ण दूध के साथ और अजीर्ण में उष्ण जल के साथ सेंधा नमक (जल में पकाकर) पिलाकर वमन कराना चाहिये।
वमन के उपद्रवों की चिकित्सा
(गण्डूषधूमानाहारान् रूक्षान् भुक्त्वा तदुद्वमेत्।
व्यायामः स्रुतिरस्त्रस्य शस्तं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं यथावत् पाठ दिया गया है:
[शीर्षक / Header]
224 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
[बायाँ स्तम्भ / Left Column]
चाहिये। विकृत हुई आँखों को घी की मालिश करके धीरे-धीरे
पीड़न या यथास्थान बैठा देना चाहिये। हनुमोक्ष (विवृतास्यत्व
अथवा संवृतास्यत्व) में स्वेद-अथवा कफ-वातनाशक नस्य
देना उचित है। रक्तपित्त की चिकित्सा से रक्त के वमन का
उपचार करना चाहिये। आँवला, रसवत, खस, धान का लावा,
रक्तचन्दन तथा नेत्रबाला का मन्थ बनाकर उसमें घी, मधु
तथा मिश्री मिलाकर पिलाना चाहिये।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थोऽध्यायः
विरेचनविधिः
[वाम स्तम्भ / Left Column]
विरेचन-योग्य रोगी
स्निग्धस्विन्नस्य वान्तस्य दद्यात् सम्यग्विरेचनम्।
अवान्तस्य त्वधःस्रस्तो ग्रहणीं छादयेत् कफः॥१॥
स्निग्ध, स्विन्न तथा वान्त (जिसको विधिपूर्वक स्नेहन,
स्वेदन तथा वमन कराया जा चुका हो) मनुष्य को विधिपूर्वक
विरेचन कराना चाहिये।
वक्तव्य- स्नेहन, स्वेदन तथा वमन कराने के बाद ही
विरेचन देना चाहिये। देखें-सु० चि० अ० ३३। क्योंकि स्नेहन,
स्वेदन का सेवन न करके जो मनुष्य संशोधन औषध का
सेवन करता है, उसका शरीर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें226 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
226 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
नवीन ज्वर से पीड़ित, नवप्रसूता स्त्री, जिसकी अग्नि मन्द हो,
जिसने अधिक मद्यपान किया हो, जिसके शरीर में शल्य चुभ
गया हो तथा जिसका कोष्ठ रूक्ष हो।
वक्तव्य-इन्हें भी पित्त के बढ़ने पर थोड़ा-थोड़ा विरेचन
दिया जा सकता है।
विरेचन-योग्य रोगी
जीर्णज्वरी गरव्याप्तो वातरक्ती भगन्दरी ।। 8 ।।
अर्शःपाण्डूदरग्रन्थिहृद्रोगारुचिपीडिताः ।
योनिरोगप्रमेहार्ता गुल्मप्लीहव्रणार्दिताः ।। 9 ।।
विद्रधिच्छर्दिविस्फोटविसूचीकुष्ठसंयुताः ।
कर्णनासाशिरोवक्त्रगुदमेढ्रामयान्विताः ।। 10 ।।
यकृत्शोथाक्षिरोगार्ताः कृमिक्षीणाानिलार्दिताः ।
शूलिनो मूत्राघातार्ता विरेकार्हा नरा मताः ।। 11 ।।
जिसको जीर्ण ज्वर हो, जिसको गर नामक विष के
विकार हों, वातरक्त, भगन्दर, बवासीर,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थोऽध्यायः] विरेचनविधिः 227
--- [बायाँ स्तम्भ] ---
त्रिवृत्सैन्धवशुण्ठीनां चूर्णमम्लैः पिबेन्नरः ।। १९ ।।
वातार्दितो विरेकाय जाङ्गलानां रसेन वा।
पित्तोत्तर कोष्ठ में निसोत का चूर्ण, द्राक्षा (मुनक्का), क्वाथ दूध आदि के साथ पीना चाहिये। कफ से पीड़ित मनुष्य त्रिकटुचूर्ण को त्रिफलाक्वाथ अथवा गोमूत्र के साथ पीये तथा वात से पीड़ित कोष्ठ बाला मनुष्य विरेचन के लिये निसोत, सेंधा नमक तथा सोंठ के चूर्ण के अमृत द्रव (काँजी आदि) अथवा जाङ्गल देश के प्राणियों (हरण आदि) के मांसरस के साथ पीये।
एरण्ड तैल-प्रयोग
एरण्डतैलं त्रिफलाक्वाथेन द्विगुणेन च ।। २० ।।
युक्तं पीतं पयोभिर्वा न चिरेण विरिच्यते।
एरण्ड का तेल दुगुने त्रिफलाक्वाथ अथवा दूध के साथ विधिवत् पीने से शीघ्र ही विरेचन करा देता है।
त्रिवृता कौटजं बीजं पिप्पली
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें228 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
[बायाँ पृष्ठ / Left Column]
(टांग) तथा उदर की पीड़ा को जीतता है। निरन्तर (बहुत
दिनों या वर्षों तक) सेवन करने से पलित (युवावस्था में
बालों का सफेद हो जाना) का विनाश होता है। ये
'अभयामोदक' उत्तम रसायन माने जाते हैं।
विरेचन-काल में कर्तव्य
पीत्वा विरेचनं शीतजलैः संसिच्य चक्षुषी ।। 34 ।।
सुगन्धिं किञ्चिदाघ्राय ताम्बूलं शीलयेन्नरः ।
निवातस्थो न वेगांश्च धारयेन्न स्वपेत् तथा ।। 35 ।।
शीताम्बु न स्पृशेत् क्वापि कोष्णानीरं पिबेन्मुहुः ।
विरेचन (दस्तावर) औषधि को पीकर आँखों के शीतल
जल से सींचकर तथा किसी सुगन्धित पदार्थ (इत्र आदि) को
सूंघकर उत्तम ताम्बूल का सेवन करना चाहिये, जिसमें अधिक
वायु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थोऽध्यायः] विरेचनविधिः 229
वक्तव्य-उक्त लक्षण देखने पर समझ लेना चाहिये कि
विरेचन भली-भाँति हो गया है, क्योंकि विरेचन का अतियोग
हानिकर होता है। अतः अवशिष्ट दोष को शान्त करने के लिए
पाचन का विधान किया गया है।
विरेचन से लाभ
इन्द्रियाणां बलं बुद्धेः प्रसादो वह्निदीपनम्।
धातुस्थैर्यं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः
स्नेहवस्तिविधिः
वस्तियों के दो भेद
वस्तिर्द्विधाऽनुवासाख्यो निरूहश्च ततः परम्।
वस्तिभिर्दीयते यस्मात् तस्माद् वस्तिरिति स्मृतः।।1।।
वस्ति दो प्रकार की होती हैं-1. अनुवासन और 2
निरूहण। क्योंकि यह 'वस्ति' द्वारा दी जाती है, इसलिये इसे
'वस्ति' कहते हैं। देखें-च० सि० अ० 3।
वक्तव्य-बूढ़ी गाय, भैंस, सूअर, बकरा तथा भेड़ा की
वस्ति या मूत्राशय ही इस उपकरण या यन्त्र में प्रधान होता है,
अतः इसे 'वस्ति' कहा जाता है। 'अनुवसन्नपि न दुष्यति,
अनुदिवसं वा दीयते इति अनुवासनः'। तथा 'स
दोषनिर्हरणात् शरीररोगहरणाद्वा निरूहः'।-सु० चि०
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः ] स्नेहवस्तिविधिः 231
अनुवासन के योग्य रोगी
अनुवास्यस्तु रूक्षः स्यात् तीक्ष्णाग्निः केवलानिती ।। 5 ।।
रूक्ष (जिसके शरीर में रूक्षता हो), तीक्ष्ण अग्नि वाले
तथा केवल वायु के रोगों से पीड़ित मनुष्य को 'अनुवासन-
वस्ति' देनी चाहिये।
अनुवासन के अयोग्य रोगी
नानुवास्यस्तु कुष्ठी स्यान्मेही स्थूलस्तथोदरी।
नास्थाप्या नानुवास्याश्चाजीर्णोन्मादतॄडर्दिताः ।। 6 ।।
शोकमूर्च्छारुचिभयश्वासकासक्षयातुराः ।
कुष्ठी (कोढ़ी), प्रमेह रोगी, स्थूल (मोटा) तथा उदररोगी
को 'अनुवासन' वस्ति नहीं देनी चाहिये। अजीर्ण, उन्माद
तृष्णा, शोक, मूर्च्छा, अरुचि, भय, श्वास, कास तथा क्षयरोग
से पीड़ित मनुष्यों को न आस्थापान (निरूहण) वस्ति देनी
चाहिये और न अनुवासनवस्ति।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें232 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
व्रणवस्ति (इससे व्रण धोये जाते हैं) का नेत्र श्लक्ष्ण,
(चिकना) आठ अङ्गुल लम्बा, मूँग के समान छिद्र वाला
तथा गिद्ध के पँख की नलिका के समान मोटा होना चाहिये।
वस्ति के सम्यग्योग का फल
शरीरोपचयं वर्णं बलमारोग्यमायुषः ।। 15 ।।
कुरुते परिवृद्धिं च वस्तिः सम्यगुपासितः।
विधिपूर्वक सेवन करने से वस्ति शरीर का पुष्टि, वर्ण,
बल, आरोग्य तथा आयु की वृद्धि करती है।
वस्ति के लिए समय-निर्देश
दिवा शीते वसन्ते च स्नेहवस्तिः प्रदीयते ।। 16 ।।
ग्रीष्मवर्षाशरत्काले रात्रौ स्यादनुवासनम्।
शीतकाल (हेमन्त तथा शिशिर ऋतु) में तथा वसन्त
ऋतु में दिन में तथा ग्रीष्म, वर्षा एवं शरद् ऋतु में रात्रि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः ] स्नेहवस्तिविधिः 233
वस्ति देते समय जँभाई लेना, खाँसना अथवा छींकना उचित
नहीं है। रोगी को यह बात पहले ही समझा देनी चाहिये।
वस्ति-प्रयोग में काल-निर्देश
त्रिंशन्मात्रामितः कालः प्रोक्तो वस्तेस्तु पीडने।
ततः प्रणिहितः स्नेह उत्तानो वाक्शतं भवेत् ।। 27 ।।
वस्ति के पीडन में तीस मात्रा (करीब 1 मिनट) परिमित
समय लगना चाहिये। इसके पश्चात् नेत्र को धीरे से निकाल
लें और रोगी स्नेह को पचाने के लिए उत्तान (चित्त) होकर
सौ वाक् परिमित समय तक लेटा रहे।
मात्रा-काल-प्रमाण
जानुमण्डलमावेष्ट्य कुर्याच्छोटिकया युतम्।
एका मात्रा भवेदेषा सर्वत्रैष विनिश्चयः ।। 28 ।।
वाक् अथवा मात्रा का परिमाण इस प्रकार है-जानु
(घुटना) के सब ओर हाथ घुमाकर चुटकी बजाने में जितना
समय लगता है, उतने समय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें234 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
[बायाँ स्तम्भ]
बलं वर्णं च जनयेत् तृतीयस्तु प्रयोजितः।
चतुर्थपञ्चमौ दत्तौ स्नेहेयतां रसासृजी॥३६॥
षष्ठो मांसं स्नेहयति सप्तमो मेद एव च।
अष्टमो नवमश्चापि मज्जानं च यथाक्रमम्॥३७॥
एवं शुक्रगतान् दोषान् द्विगुणः साधु साधयेत्।)
अष्टादशाष्टादशकान् बस्तीनां यो निषेवते॥३८॥
स कुञ्जरबलोऽप्यश्वं जयेत् तुल्योऽमरप्रभः।
पहली वस्ति (मूत्राशय) तथा वंक्षण (मूत्रवाही के दोनों स्रोतों तथा वृक्कों) को स्निग्ध कर देती है। विधिपूर्वक दी हुई दूसरी वस्ति शिर तक की वायु (दूषित वायु) को जीतती अथवा शान्त करती है, तीसरी वस्ति बल तथा वर्ण (कान्ति) को उत्पन्न कर देती है, चौथी और पाँचवीं रस और रक्त को स्निग्ध कर देती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चमोऽध्यायः ] स्नेहवस्तिविधिः 235
स्नेह के न लौटने पर उपाय
अनायातं त्वहोरात्रे स्नेहं संशोधनैर्हरेत् ।। 46 ।।
स्नेहबस्तावनायाते नान्यः स्नेहो विधीयते।
दिन-रात तक (24 घंटे) में यदि स्नेह न निकले तो उसे (दूसरे दिन) संशोधन (निरूहण अथवा फलवर्ति) द्वारा निकाल देना चाहिये, क्योंकि स्नेह के न निकलने पर दुबारा स्नेह देना उचित नहीं है।
वक्तव्य—अनुवासन के पश्चात् निरूहण और निरूहण के पश्चात् अनुवासन का प्रयोग करना उचित तथा आवश्यक होता है। इसी अध्याय में ऊपर 35 से 38 तक के श्लोकों द्वारा कहा गया विषय भी इससे प्रमाणित होता है।
स्नेह-वस्ति के लिए गुडूच्यादि तैल
गुडूच्येरण्डपूतीकभार्ङ्गीवृषकरोहिषम् ।। 47 ।।
शतावरीं सहचरं काकनासां पलोन्मिताम्।
यवमाषातसीकोलकुलत्थान् प्रसृतोन्मितान् ।। 48 ।।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें236 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
(परहेज) सब स्नेहपान के समान ही कहे गये हैं। इसमें
सन्देह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः
निरूहणवस्तिविधिः
[वाम स्तम्भ / Left Column]
निरूहण-वस्ति-परिचय
निरूहवस्तिर्बहुधा भिद्यते कारणान्तरैः।
तैरेव तस्य नामानि कृतानि मुनिपुङ्गवैः॥ 1 ॥
निरूहस्यापरं नाम प्रोक्तमास्थापनं बुधैः।
स्वस्थानस्थापनाद्दोषाधातूनां स्थापनं मतम्॥ 2 ॥
कारण-भेद से निरूहवस्ति कई प्रकार का मानी जाती है और उन्हीं कारणों से आचार्यों ने उसके अनेक नाम भी रख दिये हैं। निरूहण का दूसरा नाम 'आस्थापन' है और इसका यह नाम दोष तथा धातुओं को अपने-अपने स्थान पर स्थापित कर देने के कारण रखा गया है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं शुद्ध पाठ (line-by-line transcription) प्रस्तुत है:
[पृष्ठ शीर्ष]
238 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
[बायाँ स्तम्भ (Left Column)]
पहले आवश्यकतानुसार स्नेहन-स्वेदन कराकर और
अपानवायु, पुरीष तथा मूत्र का परित्याग कराकर तथा भोजन
न कराकर रोगी को दोपहर वस्ति के समय पर घर (एकान्त)
में निरूहणवस्ति देना उचित है। अनुवासनवस्ति के समान ही
निरूहणवस्ति का प्रयोग किया जाता है। निरूहणवस्ति का
प्रयोग हो जाने पर उत्कटक आसन (जैसे शौच करते समय
बैठा जाता है) से बैठ जाना उचित है और निरूहणवस्ति द्वारा
किये हुये द्रव्य के निकलने की प्रतीक्षा करते हुये (इच्छाशक्ति
का प्रभाव डालता हुआ) दो घड़ी तक बैठा रहे, यदि दो घड़ी
में निरूहण द्रव न निकले तो विद्वान् चिकित्सक उस
(निरूहण) को क्षार,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषष्ठोऽध्यायः] निरूहणवस्तिविधिः 239
[वाम स्तम्भ / Left Column]
भी अनुवासन वस्तियाँ दी जाती हैं, उसी प्रकार निरूहण
वस्तियाँ भी एक से अधिक दी जा सकती हैं। सम्यक् निरूढ
में 'विविक्तता, मनुस्तुष्टि' आदि लक्षण दिखलायी पड़ने पर
वस्ति-विधान रोक देना चाहिये। वस्ति का हीनक्रम, हीनयोग
भले ही करें, किन्तु अतियोग न हो। विशेषता सुकुमारों के
लिये तो हीनक्रम ही हितकर होता है।
दोषभेद से भोजन-व्यवस्था
पित्तश्लेष्मानिलाविष्टं क्षीरयूषरसैः क्रमात् ।। 14 ।।
निरूढं भोजयित्वा च ततस्तमनुवासयेत् ।
पित्त, कफ तथा वायु से पीड़ित, निरूढ़ (जिसे निरूहवस्ति
दी गयी है) मनुष्य को क्रमशः दूध, यूष तथा मांसरस (शोरवा)
के साथ भोजन कराकर फिर अनुवासनवस्ति देनी चाहिये।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें