शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)
Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary
शार्ङ्गधराचार्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)
240 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
अ० २ श्लोक 161) से दूध में पकाकर और उसमें मधु
मिलाकर जो वस्ति दी जाती है, उसे 'पिच्छिलवस्ति' कहा
जाता है। इसमें बकरा, भेड़ा तथा हरिण का रक्त भी मिलाया
जाता है। 'पिच्छिलवस्ति' की मात्रा 12 पल (48 तोला) की
मानी जाती है।
**वक्तव्य-**इसमें वे द्रव्य डाले जाते हैं, जो पिच्छिल या
चिपचिपाहट वाले या लुआबदार हों। यह गुदा के दाह, क्षत
तथा रक्तातिसार में बहुत अधिक लाभ करती है।
प्रमाणानुसार द्रव्यमिश्रण-विधि
दत्त्वादौ सैन्धवस्याक्षं मधुनः प्रसृतिद्वयम् ।। 25 ।।
विनिर्मथ्य ततो दद्यात् स्नेहस्य प्रसृतित्रयम् ।
एकीभूते ततः स्नेहे कल्कस्य प्रसृतिं क्षिपेत् ।। 26 ।।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंवक्तव्य-बल, पुष्टि तथा वर्ण की सिद्धि (प्राप्ति) तथा
षष्ठोऽध्यायः ] निरूहणवस्तिविधिः 241
वक्तव्य-बल, पुष्टि तथा वर्ण की सिद्धि (प्राप्ति) तथा
सैकड़ों रोगों की सिद्धि (विनाश) करने के कारण इसे
'सिद्धवस्ति' कहा जाता है। देखें-सु० चि० अ० 38।
मुस्तादि-वस्ति-नागरमोथा, पाठा, गिलोय, कुटकी,
बला, रास्ना, पुनर्नवा, मजीठ, अमलतास, खस, त्रायमाणा
और गोखरू 1-1 पल, लघुपञ्चमूल 1-1 पल, मैनफल 8
नग सबको 4 सेर जल में पकायें, चतुर्थांश शेष रहने पर 1
सेर दूध डालकर पकायें। जब केवल दूध मात्र शेष रह जाये
तो उसमें 1 पाव मांसरस, मधु और घृत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तमोऽध्यायः
उत्तरवस्तिविधिः
[स्तम्भ १ / Column 1]
उत्तरवस्ति-विधान
अतः परं प्रवक्ष्यामि वस्तिमुत्तरसंज्ञितम्।
द्वादशाङ्गुलकं नेत्रं मध्ये च कृतकर्णिकम् ।। १ ।।
मालतीपुष्पवृन्ताभं छिद्रं सर्षपसन्निभम्।
अनुवासन तथा निरूहणवस्ति के पश्चात् 'उत्तरवस्ति'
का विधि लिखी जायेगी। इसका नेत्र (नली) बारह अंगुल
लम्बा होता है और इस (नेत्र) के मध्य में (अर्थात् छः अंगुल
पर) कर्णिका बनायी जाती है। इसी कर्णिका पर वस्ति (थैली)
बाँधी जाती है। यह नेत्र मालती के फूल के वृन्त (मूलभाग)
के सदृश मोटा होना चाहिये और उसमें सरसों के बीज के
आने-जाने योग्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तमोऽध्यायः ] उत्तरवस्तिविधिः 243
बालकों में वस्ति-प्रयोग-विधि
मूत्रकृच्छ्रविकारेषु बालानां त्वेकमङ्गुलम् ।
शनैर्निष्कम्पमाधेयं सूक्ष्मं नेत्रं विचक्षणैः ।। 8 ।।
मूत्रकृच्छ्र आदि मूत्ररोगों में बालिकाओं के मूत्रमार्ग में केवल एक अंगुल नेत्र (जो उक्त मालतीपुष्पवृन्त से भी पतला हो) धीरे-धीरे कम्पनरहित प्रविष्ट कराना चाहिये।
विशेष मात्रा-निर्देश
योनिमार्गेषु नारीणां स्नेहमात्रा द्विपलिकी।
मूत्रमार्गे पलोन्माना बालानां च द्विकार्षिकी ।। 9 ।।
स्त्रियों के योनिमार्ग में दी जाने वाली वस्ति में स्नेह की मात्रा दो पल (8 तोला) और मूत्रमार्ग द्वारा दी जाने वाली वस्ति में एक पल (4 तोला) की मात्रा दी जाती है और वही बालिकाओं के मूत्रमार्ग में दो कर्ष (2 तोला) दी जाता है।
वक्तव्य—बालिकाओं का गर्भमार्ग योनिच्छद से अवरुद्ध रहता है और गर्भाशय अपुष्ट रहता है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें244 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
लक्षण-समन्वय | इति श्रीदामोदरसूनुना शार्ङ्गधरेण विरचितायां
सम्यग्दत्तस्य लिङ्गानि व्यापदः क्रम एव च ।। 14 ।।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टमोऽध्यायः
नस्यविधिः
[बायाँ स्तम्भ]
नस्य की निरुक्ति
नस्यं तत् कथ्यते धीरैर्नासाग्राह्यं यदौषधम्।
नावनं नस्यकर्मेति तस्य नामद्वयं मतम्।।1।।
जो औषध नासिका या नाक द्वारा ग्रहण की जाती है, उसको 'नस्य' कहा जाता है। उसके दो नाम हैं—नावन और 2. नस्य कर्म।
वक्तव्य—'नस्य' नासिका से सम्बन्धित विकारों के लिए हितकर होती है। हमारे विचार से तो यह 'ऊर्ध्वजत्रुविकारों' में आश्चर्यजनक लाभ करती है, आप भी चिकित्सा काल में प्रयोग करके देखें। ध्यान दें रोगी को रूक्षनस्य की आवश्यकता है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें246 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
246 शार्ङ्गधरसंहिता [उत्तरखण्डे
अथवा तीक्ष्ण द्रव्यों के साथ सिद्ध किये हुये स्नेहों, क्वाथों
तथा रसों के प्रयोग से दिया जाता है।
**वक्तव्य—**विरेचन नस्य से छीकें आती हैं। नाक, मुख
तथा आँखों से जल एवं कफ भी निकलता है।
विरेचन-नस्य की मात्रा
नासिकारन्ध्रयोरष्टौ षट् चत्वारश्च बिन्दवः॥८॥
प्रत्येकं रेचने योज्या मुख्यमध्यान्त्यमात्रया।
नासिका के प्रत्येक रन्ध्र (नथुने) में आठ, छः तथा चार
बिन्दुओं (बूँदों) का प्रयोग रेचन नस्य की क्रमशः उत्तम,
मध्यम तथा अन्तिम (अधम) मात्रा है।
नस्य के लिए द्रव्यों का परिमाण
नस्यकर्मणि दातव्यं शाणैकं तीक्ष्णमौषधम्॥९॥
हिङ्गु स्याद्यवमात्रं तु माषैकं सैन्धवं मतम्।
क्षीरं चैवाष्टशाणं स्यात् पानीयं च
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टमोऽध्यायः] नस्यविधिः 247
गुड़ एवं सोंठ अथवा पीपल तथा सेंधा नमक को जल में पीसकर (रस निकाल कर नस्य देने से आँख, कान, नाक तथा शिर के रोग और मन्यास्तम्भ, हनुस्तम्भ तथा गलरोग और भुज (बाहु) एवं पीठ के रोग नष्ट हो जाते हैं।
मधूकसारादि नस्य
मधूकसारकृष्णाभ्यां वचामरिचसैन्धवैः।
नस्यं कोष्णाजले पिष्टं दद्यात् संज्ञाप्रबोधनम्॥२०॥
अपस्मारे तथोन्मादे सन्निपातेऽपतन्त्रके।
महुये की बीच की लकड़ी, पीपल, वच, मरिच तथा सेंधा नमक—इन सबको गुनगुने जल में पीसकर नस्य देने से अपस्मार (मिरगी), उन्माद, सन्निपात, अपतन्त्रक रोगी में संज्ञा (होश) आ जाती है, अर्थात् बेहोशी दूर हो जाती है।
सैन्धवादि-नस्य
सैन्धवं श्वेतमरिचं सर्षपाः कुष्ठमेव च॥२१॥
बस्तमूत्रेण पिष्टानि नस्यं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें248 | शार्ङ्गधरसंहिता | [उत्तरखण्डे
248 | शार्ङ्गधरसंहिता | [उत्तरखण्डे
मधुर द्रवों के संयोगा भी 'बृंहण नस्य' के योग प्रस्तुत किये
जा सकते हैं।
अणुतैल— 'चन्दनागुरूणी पत्रं दार्वीत्वक् मधुकं
बलाम्। प्रपौण्डीकं सूक्ष्मैलां विडङ्गं बिल्वमुत्पलम्।
ह्रीबेरमभयां वन्यं त्वङ्मस्तं सारिवां स्थिराम्।। जीवन्तीं
पृश्निपर्णीं च सुरदारु शतावरीम्। हरेणुं बृहतीं व्याघ्रीं
सुरभीं पद्मकेसरम्।। विपाचयेच्छतगुणे माहेन्द्रे
विमलेऽम्भसि। तैलाद् दशगुणं शेषं कषायमवतारयेत्।।
तेन तैलं कषायेण दशकृत्वो विपाचयेत्। अथास्य दशमे
पाके समांशं छागलं पयः।। दद्याद्देषोऽणुतैलस्य
नावनीयस्य संविधिः। अस्य मात्रां प्रयुञ्जीत तैलस्यार्ध-
पलोन्मिताम्।। स्निग्धस्विन्नोत्तमाङ्गस्य पिचुना
नावनैस्त्रिभिः। त्र्यहात् त्र्यहाच्च सप्ताहमेतत्कर्म समाचरेत्।।
निवातोष्णसमाचारो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टमोऽध्यायः] नस्यविधिः 249
प्रतिमर्श-नस्य का मात्रा स्नेह के दो-दो बूँदों की मानी जितना स्नेह नाक में डालने पर थोड़ा-सा मुख में पहुँच
जाती है और वह दोनों नथुनों में प्रयुक्त की जाती है। यह जाये उतना स्नेह प्रतिमर्श की एक मात्रा है। इसे पीना नहीं
शास्त्रीय निश्चय है। चाहिये, अपितु मुख में आये हुये स्नेह को थूक देना चाहिये।
वक्तव्य-मर्श और प्रतिमर्श नस्यों के नामभेद में मात्रा प्रतिमर्श के योग्य रोगी
का भेद ही कारण है। क्षीणे तृष्णास्यशोषार्ते बाले वृद्धे च युज्यते ।। 44 ।।
प्रतिमर्श की मात्रा प्रतिमर्शेन शाम्यन्ति रोगाश्चैवोर्ध्वजत्रुजाः।
स्नेहे ग्रन्थिद्वयं यावन्मग्ना चोद्धता ततः ।। 38 ।। वलीपलितनाशश्च बलमिन्द्रियजं भवेत् ।। 45 ।।
तर्जनीयं स्रवेद् बिन्दुं सा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें250 | शार्ङ्गधरसंहिता | [ उत्तरखण्डे
यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
[पृष्ठ शीर्ष]
250 | शार्ङ्गधरसंहिता | [ उत्तरखण्डे
[बायाँ स्तम्भ (Left Column)]
शिर को कुछ नीचे लटका दें। उसे कहें कि हाथ-पाँव फैला
लो, उसकी आँखों को वस्त्र से ढाँक दें, फिर उसकी नाक के
अग्रभाग को ऊपर की ओर उठाकर चिकित्सक नस्य का
प्रयोग करें। नस्योपयोगी द्रव गुनगुना हो, नाक में डालते
समय उसकी धार टूटे नहीं, सोना अथवा चाँदी की सीपी
(चम्मच), फाहा अथवा और किसी युक्ति से नाक में उसे
डालना चाहिये। रोगी को पहले से सावधान कर दें कि जब
नस्य दी जा रही हो उस समय शिर हिलाना, क्रोध करना,
बहुत बोलना, सुड़कना तथा हँसना उचित नहीं, क्योंकि ऐसा
करने से स्नेह भीतर (उचित भागों में) नहीं पहुँचता और इसी
कारण से कास, प्रतिश्याय, शिरोरोग तथा नेत्ररोग उत्पन्न हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टमोऽध्यायः] नस्यविधिः 251
अतिस्निग्ध का लक्षण
कफप्रसेकः शिरसो गुरुतेन्द्रियविभ्रमः ।।61।।
लक्षणं तदतिस्निग्धे तत्र रूक्षं प्रदापयेत् ।
भोजयेच्चानभिष्यन्दि नस्याचारिकमादिशेत् ।।62।।
कफ का प्रसेक (झरना), शिर में भारीपन और इन्द्रियों
में विभ्रम-ये अतिस्निग्ध के लक्षण हैं। इस स्थिति में रूक्षण-
क्रिया करनी चाहिये एवं अनभिष्यन्दी (जो अभिष्यन्दकारक
न हो ऐसा) भोजन दें तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनवमोऽध्यायः
धूमपानविधिः
धूमपान-विधि
धूमस्तु षड्विधः प्रोक्तः शमनो बृंहणस्तथा।
रेचनः कासहा चैव वामनो व्रणधूपनः।।1।।
शमनस्य तु पर्यायौ मध्यः प्रायोगिकस्तथा।
बृंहणस्यापि पर्यायौ स्नेहिकौ मृदुरेव च।।2।।
रेचनस्यापि पर्यायौ शोधनस्तीक्ष्ण एव च।
धूम छह प्रकार का कहा गया है-1. शमन, 2. बृंहण, 3.
रेचन, 4. कासहा (कासनाशक), 5. वमन (वमन कराने
वाला) और 6. व्रणधूपन (घावों को धूप देना)। शमन धूम
के दो नाम हैं-1. मध्यम और 2. प्रायोगिक। बृंहण-धूम के
भी दो नाम हैं-1. स्नैहिक और 2 मृदु तथा रेचन के भी दो
नाम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनवमोऽध्यायः ] धूमपानविधिः 253
वक्तव्य-वह सामान्य नियम है, आवश्यकता पड़ने पर
चिकित्सक के परामर्श से इसको आगे-पीछे भी लिया जा
सकता है।
सुप्रयुक्त धूम-प्रशंसा
कासश्वासप्रतिश्यायान् मन्याहनुशिरोरुजः।
वातश्लेष्मविकारांश्च हन्याद् धूमः सुयोजितः ।। 10 ।।
धूमप्रयोगात् पुरुषः प्रसन्नेन्द्रियवाङ्मनाः।
दृढकेशद्विजश्मश्रुः सुगन्धिवदनो भवेत् ।। 11 ।।
धूमपान का विधिपूर्वक प्रयोग करने से कास, श्वास,
प्रतिश्याय, मन्याग्रह, हनुग्रह, शिर का पीड़ा, वात तथा कफ
के विकारों को नष्ट करता है। धूम के प्रयोग से मनुष्य की
इन्द्रियाँ, वाणी तथा मन प्रसन्न हो जाते है। केश, दाँत तथा
श्मश्रु (दाढ़ी-मोछ) दृढ़ हो जाते हैं एवं मुख सुगन्धित हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें254 शार्ङ्गधरसंहिता [ उत्तरखण्डे
बालग्रहनाशक-धूपन
अन्येऽपि धूमा गेहेषु कर्तव्या रोगशान्तये।
मयूरपिच्छं निम्बस्य पत्राणि बृहतीफलम् ॥ २२ ॥
मरिचं हिङ्गु मांसी च बीज कार्पाससम्भवम्।
छागरोमाहिनिर्मोकं विष्ठा बैडालिकी तथा ॥ २३ ॥
गजदन्तश्च तच्चूर्णं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदशमोऽध्यायः
गण्डूषादिविधिः
गण्डूष-कवल-विधि
चतुर्विधः स्याद् गण्डूषः स्नैहिकः शमनस्तथा।
शोधनो रोपणश्चैव कवलश्चापि तद्विधः ।। 1 ।।
स्निग्धैस्तु स्नेहिको वाते स्वादुशीतैः प्रसादनः।
पित्ते कट्वम्ललवणैरुष्णैः संशोधनः कफे ।। 2 ।।
कषायतिक्तमधुरैः कदुष्णो रोपणो व्रणे।
चतुष्प्रकारो गण्डूषः कवलश्चापि कीर्तितः ।। 3 ।।
गण्डूष चार प्रकार का होता है- 1. स्नैहिक, 2. शमन,
3. शोधन और 4. रोपण। इसी प्रकार कवल भी चार प्रकार
का होता है। स्निग्ध द्रव्यों का स्नैहिक गण्डूष होता है, वात
रोगों में स्वादु (मधुर) तथा शीतल द्रव्यों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें256 | शार्ङ्गधरसंहिता | [उत्तरखण्डे
यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
256 | शार्ङ्गधरसंहिता | [उत्तरखण्डे
[बायाँ स्तम्भ]
खाँड तथा दूध का गण्डूष मधु मिलाकर मुख में रखने से यह दाह को नष्ट करता है।
मधु-गण्डूष के गुण
वैशद्यं जनयत्यास्ये सन्धधाति मुखव्रणान्।
दाहतृष्णाप्रशमनं मधुगण्डूषधारणम्॥१०॥
मधु का गण्डूष धारण करने से यह मुख में विशदता (चिपचिपाहट का अभाव) को उत्पन्न करता है, मुख के घावों को भरता है और दाह तथा प्यास को शान्त करता है।
विविध रोगों में गण्डूष
विषक्षाराग्निदग्धे च सर्पिर्धार्यं पयोऽथवा।
तैलसैन्धवगण्डूषो दन्तचाले प्रशस्यते॥११॥
शोषं मुखस्य वैरस्यं गण्डूषः काञ्जिको जयेत्।
सिन्धुत्रिकटुराजीभिरार्द्रकेण कफे हितः॥१२॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदशमोऽध्यायः] गण्डूषादिविधिः 257
[वाम स्तम्भ]
व्याधि का घट जाना, रोगी के हृदय में परितोष, मुख में
हलकापन और इन्द्रियों में प्रसन्नता-ये गण्डूष की सम्यक्
शुद्धि के लक्षण हैं।
दतवन या दातून-'कषायं मधुरं तिक्तं कटुकं
प्रातरुत्थितः। भक्षयेद् दन्तपवनं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएकादशोऽध्यायः
लेपमूर्धतैलकर्णपूरणविधिः
[बायाँ स्तम्भ]
आलेप के नाम तथा परिमाण
आलेपस्य च नामानि लिप्तो लेपश्च लेपनम्।
दोषघ्नो विषहा वर्ण्यो मुखलेपस्त्रिधा मतः ।। 1 ।।
त्रिप्रमाणश्चतुर्भागस्त्रिभागोऽर्धाङ्गुलोन्नतः ।
आर्द्रो व्याधिहरः स स्याच्छुष्को दूषयतिच्छविम् ।। 2 ।।
आलेप के तीन नाम हैं-1. लिप्त, 2. लेप तथा 3.
लेपन। मुखलेप तीन प्रकार का होता है-1. दोषघ्न
(दोषनाशक) 2. विषहा (विषनाशक) और 3. वर्ण्य (वर्ण
के लिए हितकारक) और इसकी मोटाई के तीन परिमाण हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएकादशोऽध्यायः ] लेपमूर्धतैलकर्णपूरणविधिः 259
[बायाँ स्तम्भ]
(तोर्ई) तथा मूली के बीज इनको पीसकर काँजी के साथ
लेप करने से कीड़ों का विष तथा विस्फोट नष्ट हो जाते हैं।
रक्तचन्दनादि लेप
रक्तचन्दनमञ्जिष्ठालोध्रकुष्ठप्रियङ्गवः ।
वटाङ्कुरा मसूराश्च व्यङ्गघ्ना मुखकान्तिदाः ।। 9 ।।
लालचन्दन, मजीठ, लोध, कूठ, फूलप्रियंगु, वट के अंकुर
और मसूर का आटा का लेप व्यंग (झाँई) को नष्ट करता है
और मुख की कान्ति को बढ़ाता है।
मातुलुङ्गादि लेप
मातुलुङ्गिजटा सर्पिः शिला गोशकृतो रसः ।
मुखकान्तिकरो लेपः पिटिकाव्यङ्गकालजित् ।। 10 ।।
बिजौरा नींबू की जड़, घी, मैनसिल और गाय के गोबर
का रस-इनका लेप मुख की कान्ति को बढ़ाता है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें