सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शार्ङ्गधर संहिता (दीपिका टीका व हिन्दी व्याख्या सहित)

Sharangadhara Samhita with Dipika Hindi Commentary

शार्ङ्गधराचार्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन · चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished356 पृष्ठ
पृष्ठ 116 स्कैन

80 शार्ङ्गधरसंहिता [ पूर्वखण्डे
उनमें स्वतः मैथुन-शक्ति नहीं होती, अतः वे स्वयं मैथुन नहीं
कर सकते। 1. ईर्घ्यक-जो ईर्ष्या से अर्थात् दूसरों को मैथुन
करते देखकर मैथुन में समर्थ हो सकते हैं। 2. आसेक्य-जो
शुक्र अर्थात् दूसरों के शुक्र जैसे शिववीर्य पारद या मकरध्वज
आदि तथा शुक्रवर्धक औषधियाँ तथा बकरे, मुर्गे आदि का
शुक्र खाकर ('शुक्रं शुक्रेण' च० शा० अ० 6) मैथुन में
समर्थ हो सकते हैं ('आसेक्यः शुक्रासेचनयोग्यः' 'अर्थात्
येषां शरीरे शुक्रस्य आसेचनस्य आवश्यकता भवति' इति)।
3. कुम्भीक-ये लोग अपने गुद में मैथुन कराने के अभिलाषी
होते हैं। 4. सुगन्धि-ये लोग लिंग अथवा योनि की गन्ध
सूँघकर मैथुन-कर्म करने में समर्थ हो सकते हैं। जैसे-साँड़
आदि।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

सप्तमोऽध्यायः] रोगगणना 81
योनिकन्द-गणना
चतुर्विधं योनिकन्दं वातपित्तकफाँस्त्रिधा।
चतुर्थं सन्निपातेन-
योनिकन्द चार प्रकार का होता है-1. वातज, 2. पित्तज, 3. कफज तथा 4. सन्निपातज।
वक्तव्य-योनि में लकुच (बड़हर) के फल के समान उभारदार जो गाँठें उत्पन्न हो जाती हैं, उन्हें योनिकन्द कहा जाता है।
गर्भरोग-गणना
-तथाष्टौ गर्भजा गदाः ।। 180 ।।
उपविष्टकगर्भः स्यात् तथा नागोदरः स्मृतः।
मक्कल्लो मूढगर्भश्च विष्कम्भो मूढगर्भकः ।। 181 ।।
जरायुदोषो गर्भस्य पातश्चाष्टमकः स्मृतः।
गर्भ-सम्बन्धी आठ रोग होते हैं-1. उपविष्टक (किन्हीं कारणों से गर्भपोषक पदार्थों के योनिमार्ग द्वारा निकल जाने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

82 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे
होने वाले प्रायः ज्वर, अतिसार, कास, कै या शिरोरोग आदि),
5. दन्तघात (दुबारा दाँत टूटना), 6. दन्तशब्द (सोते समय
दाँत किटकिटाना), 7. अकालदन्त (असमय में दाँत निकलना,
कुछ बच्चे दाँत सहित ही पैदा होते हैं और कुछ को दो-दो
वर्ष की आयु तक दाँत नहीं निकलते), 8. अहिपूतन (स्वच्छता
के अभाव से चूतड़ों पर फुड़िया या फुड़ियों का निकलना),
9. मुखपाक, 10. मुखस्राव (अधिक लार आना), 11. गुदपाक
(गुद-प्रदेश का लाल हो जाना), 12. उपशीर्षक (सिर का
फूल जाना या सिर के पिछले भाग में एक फुड़िया होती है,
जो चिरस्थायी होती है), 13. पार्श्वारुण (पद्म नामक पसली
पर जो लाल चौड़ा दाग हो जाता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

सप्तमोऽध्यायः] रोगगणना 83
[बायाँ स्तम्भ]
वक्तव्य-जब वमन, विरेचन, स्नेहन तथा स्वेदन आदि
किये जाते हैं, तो वैद्य परिचारक एवं रोगी की असावधानी से
कुछ भूलें हो जाती हैं। यथा-वमन आदि का कम होना,
ठीक-ठीक न होना तथा अधिक हो जाना। इन्हीं को क्रमशः
हीनयोग, मिथ्यायोग तथा अतियोग कहा जाता है। इनसे मनुष्य
को पूर्वोक्त रोगों में से ही कोई न कोई रोग हो जाता है।
शीत आदि उपद्रव
शीतोपद्रव एकः स्यादेकश्चोष्णोद्भवो मतः ।। 195 ।।
शल्योपद्रव एकश्च क्षाराच्चैकः स्मृतस्तथा।
शीत का उपद्रव (अत्यंत शीत लगने से होने वाला
रोग) एक, उष्ण (गर्मी=लू) लगने से होने वाला रोग) एक,
शल्य (बाण, बरछी आदि का उपद्रव) एक तथा क्षार (चूना)
आदि से होने वाला उपद्रव एक होता है।
वक्तव्य-शीत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

84 शार्ङ्गधरसंहिता [पूर्वखण्डे

मूल, झाड़ी आदि एवं पत्तों के भाग आदि के सेवन से मद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

मध्यमखण्डे

पृष्ठ 121 स्कैन

मध्यमखण्डे
प्रथमोऽध्यायः
स्वरसादिकल्पना


पञ्च-कषाय
अथातः स्वरसः कल्कः क्वाथश्च हिमफाण्टकौ।
ज्ञेयाः कषायाः पञ्चैते लघवः स्युर्यथोत्तरम्।।1।।
पूर्वखण्ड की समाप्ति होने के पश्चात् 'अथ' शब्द रूपी मंगलाचरण करके अब यहाँ से 1. स्वरस, 2. कल्क, 3. क्वाथ, 4. हिम तथा 5. फाण्ट-ये पाँच कषाय कहे जा रहे हैं। ये उत्तरोत्तर लघु होते हैं।
वक्तव्य-परिभाषोक्त क्रम छोड़कर उपर्युक्त श्लोक में जो क्रम दिया गया है, वह स्वरस की अपेक्षा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

86 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे
(आठ पहरी) तथा अग्नि द्वारा पकाया हुआ रस एक पल (4 जामुन, आम तथा आँवले के कोमल पत्तों का स्वरस
कर्ष) पीना चाहिये। मधु, घी तथा दूध मिलाकर पीने से भीषण अतिसार का नाश
प्रक्षेप द्रव्यों का मान होता है।
मधु श्वेता गुडं क्षाराञ्जीरकं लवणं तथा। बब्बूलादि स्वरस
घृतं तैलं च चूर्णादीन् कोलमात्रान् रसे क्षिपेत्॥6॥ स्थूलबब्बूलिकापत्ररसः पानाद् व्यपोहति।
शहद, चीनी, खाँड, गुड़, जौखार आदि तथा खार, जीरा, सर्वातिसारान् स्योनाककुटजत्वग्रसोऽथवा॥12॥
नमक, घी, तेल एवं चूर्ण आदि यदि रस या स्वरस में डालने जंगली बबूल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

प्रथमोऽध्यायः ] स्वरसादिकल्पना 87

पृष्ठ 123 स्कैन

प्रथमोऽध्यायः ] स्वरसादिकल्पना 87
गोरखमुंडी का रस 2 पल (8 तोला) भर पीने से अपची, गण्डमाला तथा कामला को नष्ट करता है।
मुण्डी-स्वरस
रसो मुण्ड्याः स कोष्णो वा मरीचैरवधूलितः।
जयेत् सप्तदिनाभ्यासात् सूर्य्यावर्त्तार्धभेदकौ ।। 17 ।।
गोरखमुंडी का कुछ गर्म किया हुआ मरिच के चूर्ण से मिश्रित स्वरस सात दिन पीने से सूर्यावर्त्त तथा अर्द्धावभेदक (आधाशीशी) नामक शिरोरोगों को नष्ट करता है।
ब्राह्मी आदि का स्वरस
ब्राह्मीकूष्माण्डषड्ग्रन्थाशङ्खिनीस्वरसाः पृथक्।
मधुकुष्ठयुताः पीताः सर्वोन्मादापहारिणः।। 18 ।।
पृथक्-पृथक् ब्राह्मी, कोहड़ा (पेठा), वच तथा शङ्खपुष्पी (शंखाहुली) के स्वरस शहद तथा कूठ का चूर्ण मिलाकर पीने से सभी प्रकार के उन्माद रोग नष्ट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

88 | शार्ङ्गधरसंहिता | [मध्यमखण्डे

पृष्ठ 124 स्कैन

88 | शार्ङ्गधरसंहिता | [मध्यमखण्डे
कुटज पुटपाक
तत्कालाकृष्टकुटजत्वचं तण्डुलवारिणा ।। २८ ।।
पिष्टां चतुष्पलमितां जम्बूपल्लववेष्टिताम्।
सूत्रेण बद्धां गोधूमपिष्टेन परिवेष्टिताम् ।। २९ ।।
लिप्तां च घनपङ्केन गोमयैर्वह्निना दहेत्।
अङ्गारवर्णां च मृदं दृष्ट्वा वह्नेः समुद्धरेत् ।। ३० ।।
ततो रसं गृहीत्वा च शीतं क्षौद्रयुतं पिबेत्।
जयेत् सर्वानतीसारान् दुस्तरान् सुचिरोत्थितान् ।। ३१ ।।
तत्काल उतारी हुई कुरैया की सोलह तोला छाल को
चावलों के धोवन से पीसकर, जामुन के पत्तों से लपेट कर,
तागों से बाँधकर, गेहूँ के गूँथे आटे से लेप करके उस पर
चिकनी मिट्टी का लेप चढ़ा दें और गोहरी (कण्डे) की आग
में पकायें, ऊपर के लेप को लाल वर्ण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

प्रथमोऽध्यायः] स्वरसादिकल्पना 89

पृष्ठ 125 स्कैन

प्रथमोऽध्यायः] स्वरसादिकल्पना 89
यह खाँसी, दमा, प्रतिश्याय एवं स्वरभेद (गला बैठना) को
जीतता है।
वक्तव्य-इस पर पत्ते लपेटने की आवश्यकता नहीं होती
है, जैसा कि अन्य पुटपाकों में कहा गया है।
शुण्ठी पुटपाक
चूर्णं किञ्चिद् घृताभ्यक्तं शुण्ठ्या एरण्डजैर्दलैः।
वेष्टितं पुटपाकेन विपचेन्मन्दवह्निना ।। 42 ।।
तत उद्धृत्य तच्चूर्णं ग्राह्यं प्रातः सितान्वितम्।
तेन यान्ति शमं पीडा आमातीसारसम्भवाः ।। 43 ।।
सोंठ के चूर्ण को थोड़े घी में मिलाकर और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

क्वाथादिकल्पना

पृष्ठ 126 स्कैन

यहाँ पृष्ठ पर दी गई सामग्री का अक्षरशः लिप्यंतरण (Transcription) प्रस्तुत है:

द्वितीयोऽध्यायः
क्वाथादिकल्पना


[बायाँ स्तम्भ (Left Column)]

क्वाथ बनाने की विधि
पानीयं षोडशगुणं क्षुण्णे द्रव्यपले क्षिपेत्।
मृत्पात्रे क्वाथयेद् ग्राह्यमष्टमांशावशेषितम् ॥१॥
तज्जलं पाययेद्धीमान् कोष्णं मृद्वग्निसधितम्।
श्रुतः क्वाथः कषायश्च निर्यूहः स निगद्यते ॥२॥
जौकुट किये (कुछ-कुछ कुटे या दर्दरा चूर्ण किये) हुये
एक पल (4 तोला) द्रव्य (औषधि) में सोलह गुना पानी
डालकर मन्द-मन्द अग्नि से काढ़ा करें, आठवाँ भाग अवशिष्ट
(शेष) रहने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ (transcription) दिया गया है:

द्वितीयाऽध्यायः] क्वाथादिकल्पना 91
[बायाँ स्तम्भ]
वाला) हो जाता है, इसलिये ढँकना न देकर ही क्वाथ को
पकाना चाहिये।
वक्तव्य- सुगन्धित औषधियों का क्वाथ तो ढँककर एवं
उनकी गन्ध की रक्षा करते हुये थोड़ी ही देर पकाना चाहिये
अथवा उक्त औषधों को प्रक्षेप के रूप में ही डालना चाहिये,
अन्यथा उनका तैलांश उड़ जायेगा, जिसकी सत्ता बहुत
आवश्यक है। अतएव सौंफ, अजवायन आदि के अर्क
निकालते समय यन्त्र की पूर्ण रूप से रक्षा की जाती है।
गुडूच्यादिगण क्वाथ
गुडूचीधान्यकारिष्टरक्तचन्दनपद्मकैः ।
गुडूच्यादिगणक्वाथः सर्वज्वरहरः स्मृतः ॥ 8 ॥
दीपनो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ पंक्ति-दर-पंक्ति प्रस्तुत है:

92 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे
वक्तव्य- उक्त तीनों क्वाथ पित्तज्वरों का शमन करते हैं।
बीजपूरादि क्वाथ
बीजपूरशिफापथ्यानागरग्रन्थिकैः शृतम्।।17।।
सक्षारं पाचनं श्लेष्मज्वरे द्वादशवासरे।
बिजौरा नींबू की जड़, बड़ी हरड़, सोंठ तथा पिप्पलामूल
काढ़ा, जौखार मिलाकर कफज्वर में बारहवें दिन पीना चाहिये।
यह क्वाथ भी 'पाचन' है।
वक्तव्य- प्रायः आम के दोष से ('दोषा हि
आमाशयाश्रयाः बहिर्निरास्य कोष्ठाग्निं ज्वरदाः स्युः') ज्वर
उत्पन्न होते हैं, अतः उनमें लंघन ('ज्वरादौ लङ्घनं प्रोक्तम्')
किया जाता है। यद्यपि वह आवश्यकतानुसार (जब तक
आम ज्वर के लक्षण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः ] क्वाथादिकल्पना 93


---

### [बायाँ स्तम्भ]

परवल की पत्ती, लालचन्दन, मरोड़फली, कुटकी, पाठा तथा गिलोय का काढ़ा पित्तकफज्वर, कै, दाह, खुजली तथा विष को नष्ट करता है। इसका नाम 'पटोलादिगण' है।
**वक्तव्य**-विशेष देखें-सु० सू० अ० ३८।

#### कण्टकार्यादि क्वाथ
कण्टकारीद्वयं शुण्ठी धान्यकं सुरदारु च ॥ २७ ॥
एभिः शृतं पाचनं स्यात् सर्वज्वरविनाशनम्।
कण्टकारी, बनभंटा, सोंठ, धनियां तथा देवदारु का काढ़ा सभी ज्वरों को नष्ट करता है।

#### दशमूल क्वाथ
शालिपर्णीपृश्निपर्णीबृहतीद्वयगोक्षुरैः ॥ २८ ॥
बिल्वाग्निमन्थस्योनाककाश्मरीपाटलायुतैः ।
दशमूलमितिख्यातं क्वथितं तज्जलं पिबेत् ॥ २९ ॥
पिप्पलीचूर्णसंयुक्तं वातश्लेष्मज्वरापहम्।
सन्निपातज्वरहरं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 130 स्कैन

94 शार्ङ्गधरसंहिता [ मध्यमखण्डे
किरातादि क्वाथ
कैरातकटुकीमुस्ताधान्येन्द्रयवनागरैः ।
दशमूलमहादारुगजपिप्पलिकायुतैः ॥ ४१ ॥
कृतः कषायः पार्श्वार्त्तिसन्निपातज्वरं जयेत्।
कासश्वासवमीहिक्कातन्द्राहृद्ग्रहनाशनः ॥ ४२ ॥
चिरायता, कुटकी, नागरमोथा, धनियाँ, इन्द्रजौ, सोंठ, दशमूल (प्रसिद्ध दस द्रव्य), देवदारु तथा गजपीपल, इनका काढ़ा पसली की पीड़ा प्रधान सन्निपात (निमोनिया) ज्वर को जीतता है। कास, श्वास, कै, हिचकी, तन्द्रा और हृद्ग्रह (हृदय की गति के रुकावट) को नष्ट करता है।
वक्तव्य-उक्त क्वाथ में अठारह द्रव्य हैं, अतः इसका नाम 'अष्टादशाङ्ग क्वाथ' भी है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 131 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः] क्वाथादिकल्पना 95


[बायाँ स्तम्भ]

परवल की पत्ती, इन्द्रजौ, देवदारु, त्रिफला, नागरमोथा,
मुनक्का, मुलेठी, गिलोय तथा अडूसा की पत्ती का काढ़ा
शहद मिलाकर सन्तत (सात, दस अथवा बारह दिन तक
निरन्तर रहने वाले), सतत (आठ पहर में दो बार होने वाले),
द्वितीयक (दो दिन तक निरन्तर चढ़ा रहने वाला अर्थात्
चातुर्थक का विपर्यय), तृतीयक (तिजारी) तथा ऐकाहिक
(प्रतिदिन आने वाले) ज्वर में और दाहपूर्वक आने वाले
विषमज्वर तथा नवज्वर में पीना चाहिये।

पटोलादि क्वाथ
पटोलत्रिफलानिम्बद्राक्षाशम्याकवासकैः ॥ ५५॥
क्वाथः सितामधुयुतो जयेदैकाहिकं ज्वरम्।
परवल की पत्ती, त्रिफला, नीम की छाल, मुनक्का,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 132 स्कैन

96 शार्ङ्गधरसंहिता [मध्यमखण्डे

पेयो मोचरसेनैव कुटजाष्टकसंज्ञकः ।।६६ ।।
अतीसाराञ्जयेद् दाहरक्तशूलामदुस्तरान्।
कुरैया की छाल, अतीस, पाठा, धाय के फूल, पठानी
लोध, नागरमोथा, नेत्रबाला तथा अनार के फल का छिलका
(नासपाल), इनका बनाया काढ़ा शहद और मोचरस का
चूर्ण मिलाकर पीना चाहिये। इसका नाम 'कुटजाष्टक' है।
यह क्वाथ दाह, रक्त, शूल तथा आँव के कारण कष्टसाध्य
अतिसारों को जीतता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

द्वितीयोऽध्यायः] क्वथादिकल्पना 97

पृष्ठ 133 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः] क्वथादिकल्पना 97
शहद और मिश्री मिलाकर पीने से भीषण रक्तपित्त रोग, श्वास
तथा कास को नष्ट करता है। केवल अडूसा की पत्ती का
काढ़ा शहद मिलाकर पीने से रक्तपित्त, क्षय, खाँसी और
कफपित्तज्वर को नष्ट करता है।
वासादि तथा क्षुद्रा क्वाथ
वासाक्षुद्रामृताक्वाथः क्षौद्रेण ज्वरकासहा।
कासघ्नः पिप्पलीचूर्णयुक्तः क्षुद्राशृतस्तथा।।80।।
अडूसा की पत्ती, भटकटैया तथा गिलोय का काढ़ा शहद
मिलाकर पीने से ज्वर और कास को हरता है। केवल भटकटैया
का काढ़ा पीपल का चूर्ण मिलाकर पीने से कास को नष्ट
करता है।
क्षुद्रादि क्वाथ
क्षुद्राकुलित्थवासाभिर्नागरेण च साधितः।
क्वाथः पुष्करचूर्णाढ्यः श्वासकासौ निवारयेत् ।। 81।।
भटकटैया, कुलथी, अडूसा की पत्ती तथा सोंठ का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 134 स्कैन

98 शार्ङ्गधरसंहिता [ मध्यमखण्डे
कण्टकारी-इनका क्वाथ सोंठ अथवा पीपल का चूर्ण मिलाकर
'योगराजगुगुल' (शा० म० खं० अ० 7) अथवा 'अजमोदादि
चूर्ण' (शा० म० खं० अ० 6) के साथ अथवा एरण्ड का
तैल (2 से 4 तोला तक) मिलाकर निम्नलिखित रोगों में
पीना चाहिये-सम्पूर्ण शरीर की कम्पवायु में, कुब्जवात
(कुबड़ापन) में, पक्षाघात (अर्द्धांग) में, अपबाहुक (बाँह
की जकड़न) में, गृध्रसी (रिंगण वात) में, आमवात (गठिया)
में, श्लीपद (फीलपाँव) में, अपतानक (हिस्टीरिया) में,
अन्त्रवृद्धि (आँत उतरने) तथा अण्डवृद्धि में, आध्मान
(अफरा) में, जंघा (टाँग) और जानु (घुटना) की पीड़ा में,
लकवा में, शुक्र के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

द्वितीयोऽध्यायः ] क्वाथादिकल्पना 99

पृष्ठ 135 स्कैन

द्वितीयोऽध्यायः ] क्वाथादिकल्पना 99
वीरतरु (खस अथवा सरपत की जड़), वृक्षवन्दा (बन्द
या बाँदा), काश, तीनों कटसरैया (पीले, लाल, नीले फूल
वाली), दोनों प्रकार की कुशा (कुशा तथा दर्भ), की जड़,
नल (नरकट या नरसल) की जड़, गुन्द्रा (पटेरक), बकपुष्प
(अगस्त वृक्ष के फूल), अरणी, मरोड़फली, पाषाणभेद,
सोनापाठा, गोखरू, अपामार्ग (चिरचिटा), कमल का फूल
तथा ब्राह्मी-यह एक श्रेष्ठ गण (देखें-सु० सू० अ० 38)
'वीरतर्वादि' नाम से प्रसिद्ध है। इसका क्वाथ (अथवा चूर्ण,
स्वरस, कल्क आदि प्रकार-भेद से प्रयोग करना चाहिये)
शर्करा (मूत्र के साथ बालू की-सी कणिकाओं का निकलना),
अश्मरी (पथरी), मूत्रकृच्छ्र, मूत्राघात तथा वात के सम्पूर्ण
रोगों को नष्ट करता है।

एलादि क्वाथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें