कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
४१६ छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय २
४१६ * छान्दोग्योपनिषद् * [ अध्याय २
षष्ठ खण्ड
पशुओंमें सामोपासना
पशुओंमें पाँच प्रकारके सामकी उपासना करे । बकरे वाला पुरुष पशुओंमे पाँच प्रकारके सामकी उपासना
हिंकार हैं, भेड़ें प्रस्ताव है, गौएँ उद्गीथ है, अश्व प्रतिहार करता है उसे पशु प्राप्त होते ह और वह पशुमान्
हैं और पुरुष निधन है। जो इसे इस प्रकार जानने- होता है ॥ १-२ ॥
सप्तम खण्ड
प्राणोंमें सामोपासना
प्राणोंमें पाँच प्रकारकेपरोवरीय गुणविशिष्ट सामकी उपासना वाला पुरुष प्राणोंमे पाँच प्रकारके उत्तरोत्तर उत्कृष्टतर सामकी
करे। उनमें प्राण हिंकार है, वाक् प्रस्ताव है, चक्षु उद्गीथ है, उपासना करता है उसका जीवन उत्तरोत्तर उत्कृष्टतर होता जाता
श्रोत्र प्रतिहार है और मन निधन है। ये उपासनाएँ निश्चय ही है और वह उत्तरोत्तर उत्कृष्टतर लोकोंको जीत लेता है। यह
परोवरीय (उत्तरोत्तर उत्कृष्ट) हैं। जो इसे इस प्रकार जानने- पाँच प्रकारकी सामोपासनाका निरूपण किया गया ॥ १-२ ॥
अष्टम खण्ड
वाणीमें सप्तविध सामोपासना
अब सप्तविध सामकी उपासना [ प्रारम्भ की जाती ] 'उप' ऐसा शब्द है वह उपद्रव है और जो कुछ 'नि' ऐसा
है—वाणीमें सप्तविध सामकी उपासना करनी चाहिये । वाणीमें शब्दरूप है वह निधन है। जो इसे इस प्रकार जाननेवाला
जो कुछ 'हुं' ऐसा स्वरूप है वह हिंकार है, जो कुछ 'प्र' पुरुष वाणीमें सात प्रकारके सामकी उपासना करता है उसे
ऐसा स्वरूप है वह प्रस्ताव है और जो कुछ 'आ' ऐसा स्वरूप वाणी, जो कुछ वाणीका दोह (सार) है उसे देती है तथा
है वह आदि है, जो कुछ 'उत्' ऐसा शब्दरूप है वह उद्गीथ वह प्रचुर अन्नसे सम्पन्न और उसका भोक्ता होता है ॥१-३॥
है, जो कुछ 'प्रति' ऐसा शब्द है वह प्रतिहार है, जो कुछ
नवम खण्ड
आदित्य-दृष्टिसे सप्तविध सामोपासना
अब निश्चय ही इस आदित्यकी दृष्टिसे सप्तविध सामकी अनुगत पक्षिगण है। क्योंकि वे इस सामके आदिका भजन
उपासना करनी चाहिये । आदित्य सर्वदा सम है, इसलिये करनेवाले हैं, इसलिये वे अन्तरिक्षमे अपनेको निराधाररूपसे
वह साम है। मेरे प्रति, मेरे प्रति ऐसा होनेके कारण वह सब ओर ले जाते हैं। तथा अब जो मध्यदिवसमें आदित्यका
सबके प्रति सम है, इसलिये साम है। उस आदित्यमें ये रूप होता है वह उद्गीथ है। इसके उस रूपके देवता लोग
सम्पूर्ण भूत अनुगत हैं—ऐसा जाने । जो उस आदित्यके अनुगत हैं। इसीसे वे प्रजापतिसे उत्पन्न हुए प्राणियोंमें
उदयसे पूर्व है वह हिंकार है। उस सूर्यका जो हिंकाररूप है सर्वश्रेष्ठ हैं, क्योंकि वे इस सामकी उद्गीथभक्तिके भागी है।
उसके पशु अनुगत हैं, इसीसे वे हिंकार करते हैं। अत वे ही तथा आदित्यका जो रूप मध्याह्नके पश्चात् और अपराह्नके पूर्व
इस आदित्यरूप सामके हिंकार भाजन हैं। तथा सूर्यके पहले- होता है वह प्रतिहार है। उसके उस रूपके अनुगामी गर्भ
पहल उदित होनेपर जो रूप होता है वह प्रस्ताव है। उसके हैं। इसीसे वे ऊपरकी ओर आकृष्ट किये जानेपर नीचे नहीं
उस रूपके मनुष्य अनुगामी हैं अत वे प्रस्तुति (प्रत्यक्षस्तुति) गिरते, क्योंकि वे इस सामकी प्रतिहारभक्तिके पात्र हैं। तथा
और प्रशांस (परोक्षस्तुति) की इच्छावाले हैं, क्योंकि वे आदित्यका जो रूप अपराह्नके पश्चात् और सूर्यास्तसे पूर्व होता
इस सामकी प्रस्तावभक्तिका सेवन करनेवाले हैं। तत्पश्चात् है वह उपद्रव है। उसके उस रूपके अनुगामी वन्य पशु है।
आदित्यका जो रूप सङ्गववेलामें (सूर्योदयके तीन मुहूर्त इसीसे वे पुरुषको देखकर भयवश अरण्य अथवा गुहामें भाग
पश्चात् कालमे) रहता है वह आदि है। उसके उस रूपके जाते हैं, क्योंकि वे इस सामकी उपद्रवभक्तिके भागी हैं।
खण्ड १३ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४१७
तथा आदित्यका जो रूप सूर्यास्तसे पूर्व होता है वह निधन
है । उसके उस रूपके अनुगत पितृगण हैं; इसीसे [ श्राद्ध-
कालमें ] उन्हें [ पितृ पितामह आदि रूपसे दर्भपर ] स्थापित
करते हैं, क्योंकि वे पितृगण निश्चय ही इस सामकी निधन-
भक्तिके पात्र है। इसी प्रकार इस आदित्यरूप सात प्रकारके
सामकी उपासना करते है ॥ १-८ ॥
दशम खण्ड
मृत्युसे अतीत सप्तविध सामोपासना
अब निश्चय ही [ यह बतलाया जाता है कि ] अपने
समान अक्षरोंवाले मृत्युसे अतीत सप्तविध सामकी उपासना
करे । 'हिंकार' यह तीन अक्षरोंवाला है तथा 'प्रस्ताव' यह भी
तीन अक्षरोंवाला है, अतः उसके समान है। 'आदि' यह दो
अक्षरोंवाला नाम है, और 'प्रतिहार' यह चार अक्षरोंवाला
नाम है। इसमेंसे एक अक्षर निकालकर आदिमें मिलानेसे वे
समान हो जाते हैं। 'उद्गीथ' यह तीन अक्षरोंका और
'उपद्रव' यह चार अक्षरोंका नाम है। ये दोनो तीन-तीन
अक्षरोंमें तो समान हैं, किंतु एक अक्षर बच रहता है। अतः
[ 'अक्षर' होनेके कारण ] तीन अक्षरोंवाला होनेसे तो वह
[ एक ] भी उनके समान ही है। 'निधन' यह नाम तीन
अक्षरोंका है, अतः यह उनके समान ही है। वे ही ये बाईस
अक्षर हैं। इक्कीस अक्षरोंद्वारा साधक आदित्यलोक प्राप्त
करता है, क्योंकि इस लोकसे आदित्य निश्चय ही इक्कीसवाँ है।
बाईसवें अक्षरद्वारा वह आदित्यसे परे उस दुःखहीन एवं
शोकरहित लोकको जीत लेता है। [ वह पुरुष ] आदित्यलोक-
की जय प्राप्त करता है तथा उसे आदित्यविजयसे भी उत्कृष्ट
जय प्राप्त होती है। जो इस उपासनाको इस प्रकार जाननेवाला
होकर आत्मसमित और मृत्युसे अतीत सप्तविध सामकी
उपासना करता है—सामकी उपासना करता है ॥ १-६ ॥
एकादश खण्ड
गायत्र-सामोपासना
मन हिंकार है, वाक् प्रस्ताव है, चक्षु उद्गीथ है, श्रोत्र
प्रतिहार है और प्राण निधन है। यह गायत्रसञ्ज्ञक साम
प्राणोंमें प्रतिष्ठित है । वह, जो इस प्रकार गायत्रसञ्ज्ञक
सामको प्राणोंमें प्रतिष्ठित जानता है, प्राणवान् होता है,
पूर्ण आयुका उपभोग करता है, प्रशस्त जीवनलाभ करता
है, प्रजा और पशुओंद्वारा महान् होता है तथा कीर्तिके
द्वारा भी महान् होता है। वह महान् मनस्वी होवे—यही
उसका व्रत है ॥ १-२ ॥
द्वादश खण्ड
रथन्तर-सामोपासना
अभिमन्थन करता है यह हिंकार है, धूम उत्पन्न होता है
यह प्रस्ताव है, प्रज्वलित होता है यह उद्गीथ है, अङ्गार होते हैं
यह प्रतिहार है तथा शान्त होने लगता है यह निधन है और
सर्वथा शान्त हो जाता है यह भी निधन है। यह रथन्तरसाम
अग्निमें प्रतिष्ठित है। वह, जो पुरुष इस प्रकार इस रथन्तर-
सामको अग्निमें अनुस्यूत जानता है, ब्रह्मतेजसे सम्पन्न और
अन्नका भोक्ता होता है, पूर्ण जीवनका उपभोग करता है, उज्ज्वल
जीवन व्यतीत करता है, प्रजा और पशुओंके कारण महान् होता
है तथा कीर्तिके कारण महान् होता है। अग्निकी ओर मुख
करके भक्षण न करे और न थूके ही—यह व्रत है ॥ १-२ ॥
त्रयोदश खण्ड
वामदेव्य-सामोपासना
स्त्री-पुरुषका संकेत हिंकार है, पारस्परिक सन्तोष प्रस्ताव
है, सहशयन उद्गीथ है, अभिमुखशयन प्रतिहार है, समाप्ति
निधन है, इस प्रकार जोड़ेसे वामदेव्यसामकी उपासना की
जाती है। वह, जो पुरुष इस प्रकार मिथुनमें वामदेव्यसामको
स्थित जानता है, सदा जोड़ेसे रहता है, उसका कभी वियोग
नहीं होता, मिथुनीभावसे उसके सन्तान उत्पन्न होती है। वह
पूर्ण आयुका उपभोग करता है, उज्ज्वल जीवन व्यतीत करता
है, प्रजा और पशुओंके कारण महान् होता है तथा कीर्तिके
कारण महान् होता है। किसी भी पर-स्त्रीका कभी कहींसे भी
अपहरण न करे, कदापि व्यभिचारी न हो—यह व्रत है ॥१-२॥