कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
अध्याय ६] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७२५
अध्याय ६] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७२५
क्रमबद्ध पङ्क्तियोंमें (पहुँचकर) उपासक परमानन्द लाभ
करता है ॥ २१ ॥
'उसके बाद तुलसी नामका वैकुण्ठ नगर प्रकाशित है।
वह परम कल्याणरूप, अनन्त ऐश्वर्ययुक्त, अमित तेजोगशि-
स्वरूप, अनन्त ब्रह्मतेजोराशिका समष्टिस्वरूप, चिदानन्दमय
अनेक प्राकार विशेषों (चहारदीवारियों) से घिरा हुआ,
अमितबोधमय आनन्दपर्वतके ऊपर स्थित, बोधानन्द नदीके
प्रवाहसे अत्यन्त मङ्गलमय, निरतिशयानन्दस्वरूप अनन्त
तुलसी वनोंसे अत्यन्त शोभित, सम्पूर्ण पवित्रोंमें परम पवित्र,
चित्स्वरूप, अनन्त नित्यमुक्त पुरुषोंसे अत्यधिक मङ्गल तथा
आनन्दमय अनन्त विमान-समूहोंसे सुशोभित, अमित
तेजोगशिके अन्तर्गत दिव्य तेजःस्वरूप है ॥ २२ ॥
'उपासक ऐसे आकारवाले तुलसी-वैकुण्ठमे प्रवेश करके,
उसके भीतर दिव्य विमानके ऊपर विराजमान, सर्वपरिपूर्ण
महाविष्णुके सर्वाङ्गोंमें विहार करनेवाली, निरतिशय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
अध्याय ७] - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७२७
अध्याय ७] - * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७२७
आनन्दस्वरूप, अनिर्वचनीय, अमितबोधसागर, अपार आनन्द-
का समुद्र, विजातीय विशेषताओं (विशेषों) से रहित, सजातीय
विशेषताओंसे युक्त, निरवयव, निराधार, निर्विकार, निरञ्जन,
अनन्त, ब्रह्मानन्द-समष्टिका घनीभाव, परमचिद्विलासका समष्टि-
स्वरूप, निर्मल, निष्कलङ्क एव दूसरे किसीके आश्रयसे रहित
है। अत्यन्त निर्मल अनन्तकोटि सूर्योंके प्रकाश उसके सम्मुख
एक चिनगारीके समान हैं, जो अनन्त उपनिषदोंका अर्थ-
स्वरूप, समस्त प्रमाणोंसे अतीत, मन एव वाणीका अविषय और
नित्यमुक्तस्वरूप है। उसका कोई आधार नहीं है, वह आदि-मध्य-
अन्तरहित, कैवल्यरूप, परम शान्त, सूक्ष्मसे भी सूक्ष्मतर,
महान्से भी परम महान्, अमित आनन्दस्वरूप, शुद्ध बोध-
आनन्द-ऐश्वर्यरूप, अनन्त आनन्दमय स्वरूपोंका समष्टिरूप,
अविनाशी, अनिर्देश्य, कूटस्थ (निर्विकार), अचल, ध्रुव, दिशा-
देश एव कालसे रहित, भीतर और बाहरसे भी सम्पूर्ण जगत्-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२८ * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [ अध्याय ७
[बायाँ स्तम्भ]
महायन्त्रमय परम वैकुण्ठका यह नारायणयन्त्र विजयी होता है ॥ २१–२९ ॥
‘उसका स्वरूप कैसा है १' शिष्यके इस प्रकार पूछनेपर गुरु 'वह ऐसा है' कहकर (यन्त्रका स्वरूप) बतलाते हैं— “पहले षट्कोण चक्र बनाना चाहिये। उसके मध्यमे छः दलोका कमल अङ्कित करे। उस कमलकी कर्णिकापर प्रणव (ॐ) लिखे। प्रणवके बीचमे नारायणका बीज मन्त्र (अ) लिखे। वह बीज मन्त्र साध्यगर्भित होना चाहिये। अर्थात् उसके साथ जिस उद्देश्यसे यन्त्र पूजा करनी हो, उसका सूचक 'मम सर्वाभीष्टसिद्धिं कुरु कुरु स्वाहा' यह वाक्य लिखना चाहिये। कमलके दलोंपर विष्णु एव नृसिंहके षडक्षर मन्त्रोको लिखना चाहिये। * विष्णु षडक्षर मन्त्र 'ॐ विष्णवे नम' और नृसिंह षडक्षर मन्त्र 'ऐं ह्रीं श्रीं ह्रीं क्ष्रौं फट्' है।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ७ ]
अध्याय ७ ]
* महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
७२९
[ बायाँ स्तम्भ ]
सब स्वर तथा सुदर्शन माला मन्त्र लिखे । पूरा मन्त्र यह है—'सुदर्शनमहाचक्राय दीप्तरूपाय सर्वतो मां रक्ष रक्ष सहस्रार हु फट् स्वाहा ।' ( पहले एक एक स्वर लिखा जायगा, फिर स्वरोंके नीचे क्रमशः प्रत्येक दलपर मन्त्रके दो-दो अक्षर जैसे प्रथम दलपर 'सुद' दूसरेपर 'र्शन' इस प्रकार लिखे जायेंगे ) ॥३६॥
"उसके बाहर वराह-बीजसे युक्त वृत्त रहेगा। वह बीज 'हुं' है। वृत्तसे बाहर अठारह दलोंका कमल बनाये । उन दलोंपर श्रीकृष्ण तथा वामनके अष्टादशाक्षर मन्त्र लिखे । मन्त्र क्रमशः इस प्रकार हैं—'हीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा', 'ॐ नमो विष्णवे सुरपतये महाबलाय स्वाहा ।' दलके सन्धि-स्थानोंपर गरुड-पञ्चाक्षर मन्त्र और गरुड-माला मन्त्र लिखे । मन्त्र क्रमशः ये हैं—'क्षिप ॐ स्वाहा', **'ॐ नम पक्षिराजाय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२० -- त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् -- [ अध्याय ७
७२० -- त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् -- [ अध्याय ७
नम', ॐ अधोक्षजाय नम ॐ नारसिंहाय नम, ॐ
अच्युताय नम ॐ जनार्दनाय नम, ॐ उपेन्द्राय नम.,
ॐ हरये नम, ॐ श्रीकृष्णार नम ।'
(श्रीरामगायत्री--)
दाशरणाय विद्महे सीतावह्लभाय धीमहि तन्नो रामः
प्रचोदयात् ।
(श्रीकृष्णगायत्री--)
दामोदराय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्न कृष्ण.
प्रचोदयात्।
"उसके बाहर प्रणवते सम्पुटित अङ्कुश-व्रीज 'ॐ
क्रों ॐ' मन्त्रसे वृत्त बनाये। उस वृत्तसे बाहर (कुछ
अन्तर छोड़कर उसी मन्त्रसे) फिर वृत्त बनाये । दोनों
वृत्तोंके मध्यमें बारह कोष्ठ (वृत्त) बनाये, जिनके मध्यमें
अन्तर हो। उन कोष्ठो (वृत्तो) मे आदिमे प्रणव तथा
अन्तमे 'नम' लगाकर चतुर्थी विभक्तियुक्त कौस्तुभ,
वनमाल, श्रीवत्स, सुदर्शन गरुड,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ७] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७३१
अध्याय ७] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७३१
[बायाँ स्तम्भ]
ॠ ॡ लृ ट् ए ऐ ओ औ अं अ क ख ग घ ङ च छ ज
झ ञ ट ठ ड ढ ण त् थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श
ष स ह क्ष) लिखे । उसके दलोंकी सन्धियोंमे प्रणव तथा
श्रीबीजसे सम्पुटित राम एव कृष्णके माला-मन्त्र (क्रमश
ऊपर-नीचे) लिखे । मन्त्र इस प्रकार होंगे—
(राममाला मन्त्र—)
‘ॐ श्रींमों नमो भगवते रघुनन्दनाय रक्षोघ्नविशदाय
मधुरप्रसन्नवदनायामिततेजमे बलाय रामाय विष्णवे नम
श्रीमोम्’ ।
(श्रीकृष्णमाला मन्त्र—)
‘ॐ श्रींमों नमः कृष्णाय देवकीपुत्राय वासुदेवाय
निगलच्छेदनाय सर्वलोकाधिपतये सर्वजगन्मोहनाय विष्णवे
कामितार्थदाय स्वाहा श्रीमोम्’ ॥ ४६ ॥
“उसके बाहर अष्टशूलोंमे अङ्कित एक भूचक्र और बनाये ।
उन शूलोंमे प्रणवसम्पुटित महानीलकण्ठ-मन्त्रके अक्षर अर्थात्
‘ॐ ॐ नमो नीलकण्ठाय ॐ’ लिखे । शूलोंके अग्रभागमें
आदिमें प्रणव तथा अन्तमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७३२ त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [अध्याय ८
७३२ * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [अध्याय ८
रसके असंख्य झरनोंसे अत्यन्त मङ्गल रूप हैं। शेषनागके दम
सहस्र फणसमूहोंके विशाल छत्रसे शोभित हैं। उस फणोंके
मण्डलमें स्थित अत्यन्त तेजस्वी मणियोंकी ज्योतिसे उनका
श्रीविग्रह विशेष देदीप्यमान है, तथा शेषनागकी अङ्ग-कान्तिके
निर्झरोंसे व्याप्त है। वे निरतिशय ब्रह्मगन्धस्वरूपकी निरतिशय
आनन्दरूप ब्रह्ममय गन्धके विशेष (घन) स्वरूप हैं। अनन्त
ब्रह्मगन्ध-मूर्तियोंके समष्टिरूप हैं। अनन्त आनन्दमय तुलसीकी
मालाओंसे नित्य नूतनरूप हैं। चिदानन्दमय अनन्त पुष्प-
मालाओंसे सुशोभित हैं। तेज-प्रवाहकी तरङ्गोंके अविरल
प्रवाहसे प्रकाशमान हैं। निरतिशय अनन्त कान्तिविशेषके
आवर्तोंसे सर्वदा सब ओर प्रज्वलित हैं। बोधानन्दमय अनन्त
धूप दीपावलियोंसे अत्यन्त शोभित हैं। निरतिशय आनन्द-
स्वरूप चँवरोंसे परिसेवित हैं। निरन्तर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ८ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७३३
अध्याय ८ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७३३
ब्रह्म मैं हूँ, जो भी मैं हूँ, ब्रह्म ही मैं हूँ, मैं ही मैं हूँ, 'वह (अनायास अविलम्ब तत्त्वज्ञान) कैसे होता है ?'
मैं अहंता (भेद-प्रतीति) का हवन करता हूँ—स्वाहा (वह इस शंकाके उत्तरमें बतलाते हैं—'भक्तवत्सल भगवान् स्वयं ही
भस्म हो जाय), मैं ब्रह्म हूँ' इस प्रकारकी भावनाद्वारा, जैसे मोक्षके सभी विघ्नोंसे सभी भक्तिनिष्ठ लोगों (भक्तों) की
परम तेजोरूप महानदीका प्रवाह परम तेजोरूप समुद्रमें प्रवेश रक्षा करते हैं। (उनके) समस्त अभीष्ट प्रदान करते हैं।
कर जाय, जैसे परम तेजोमय समुद्रकी तरङ्ग उस परम मोक्ष दिलवाते हैं। (भक्त स्वतः मोक्ष नहीं चाहता। भगवान्
तेजोमय समुद्रमें प्रवेश कर जायँ, उसी प्रकार सच्चिदानन्द- उसे अपनी ओरसे मोक्ष प्रदान करते हैं, इसीसे दिलवाते हैं—
स्वरूप उपासक सर्वरूपसे परिपूर्ण, अद्वैत परमानन्दस्वरूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७३४ त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [ अध्याय ८
७३४ * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [ अध्याय ८
इस प्रकार भगवान् महाविष्णुके इस परम उपदेशका
लाभ करके पितामह ब्रह्माजीने परम आनन्द प्राप्त किया। तदनन्तर
भगवान् विष्णुके कर स्पर्शसे दिव्यज्ञान प्राप्त करके पितामह
उठे और उठकर उन्होंने प्रदक्षिणा तथा नमस्कार करके
त्रिविध उपचारोंसे भगवान् महाविष्णुकी भलीभाँति पूजा
की। फिर अञ्जलि बाँधकर, विनयपूर्वक समीप जाकर बोले—
'भगवन् ! मुझे भक्तिनिष्ठा प्रदान करें। हे कृपानिधे ! मैं आपसे
अभिन्न हूँ, मेरा सब प्रकार पालन करें' ॥ १६-१७ ॥
'वही हो; साधु ! साधु !' इस प्रकार (ब्रह्माजीकी)
भलीभाँति प्रशंसा करते हुए भगवान् महाविष्णु बोले—'मेरा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
'अथर्ववेदीय
नारदपरिव्राजकोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
प्रथम उपदेश
नारद-शौनक-संवाद
[बायाँ स्तम्भ]
एक समयकी बात है, परिव्राजकोंके समुदायको सुशोभित
करनेवाले नारदजी सब लोकोंमें विचरण कर रहे थे । उन्होंने
अपूर्व-अपूर्व पुण्य-स्थलों एव पुण्य-तीर्थोंमें जाकर उन्हें
और भी पवित्र बनाया और उन तीर्थोंके दर्शनसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७३६ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश २
और अपने मनके अनुरूप एक गुरुके समीप निवास करे ।
वहाँ गुरुकी सेवा करते हुए पहले अपनी शाखाका अध्ययन
करे । फिर क्रमशः सम्पूर्ण विद्याओंका अभ्यास करते हुए
बारह वर्षोंतक गुरु-सेवापूर्वक ब्रह्मचर्यका पालन करे ।
तत्पश्चात् क्रमशः पचीस वर्षोंतक गृहस्थ-धर्मका और पचीस
वर्षोंतक वानप्रस्थ-आश्रमके धर्मोंका विधिपूर्वक पालन
करे । चार प्रकारके ब्रह्मचर्य, * छः प्रकारके गार्हस्थ्य† तथा
चार प्रकारके वानप्रस्थ‡-धर्मका भलीभाँति अभ्यास करके
उन-उन आश्रमोंके उचित समस्त कर्मोंका यथावत् अनुष्ठान
करे । फिर साधन-चतुष्टयसे सम्पन्न हो समस्त संसारसे ऊपर
उठकर मन, वाणी, शरीर और क्रियाद्वारा सब प्रकारकी
आशाको त्याग दे । इसी प्रकार वासनाओं और एषणाओंके
भी ऊपर उठे—उनका भी त्याग कर दे । फिर सबके प्रति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ द्वितीय उपदेश समाप्त ॥ २ ॥
तृतीय उपदेश
संन्यासके अधिकारी, स्वरूप, विधि, नियम एवं आचार आदिका निरूपण
तदनन्तर देवर्षि नारदने अपने पिता ब्रह्माजीसे पूछा—
'भगवन् ! किस प्रकार सन्यास लिया जाता है ? तथा सन्यासका
अधिकारी कौन है ?' ब्रह्माजीने कहा—'अच्छा, पहले
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७३८ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ३
'यदि कहो, आतुर सन्यासका कौन-सा समय विद्वानोंको
मान्य है, तो सुनो। जब प्राण निकलनेका समय अत्यन्त निकट
हो, वह आतुर-सन्यासका ठीक समय माना गया है ।
इससे भिन्न समयको ठीक नहीं माना गया है। आतुर सन्यास
यदि ठीक समयसे हो तो वह मुक्तिमार्गकी प्राप्ति करानेवाला
होता है। आतुर-सन्यासमें भी विद्वान् पुरुष शास्त्रविहित मन्त्रोंका
पाठ करते हुए विधिवत् सब आवश्यक कृत्य करके ही
मन्त्रोच्चारणपूर्वक सन्यास ग्रहण करे। आतुर सन्यास हो चाहे
क्रम-सन्यास, उसके विधि-विधानमे कोई भेद नहीं है, क्योंकि
कर्म मन्त्रकी अपेक्षा करता है और कोई भी मन्त्र ऐसा नहीं
है, जो किसी न किसी कर्मसे सम्बन्ध न रखता हो । मन्त्रहीन
कर्म वास्तवमें कर्म ही नहीं है। अतः मन्त्रका परित्याग न
करे। यदि मन्त्रके बिना कर्म करे तो वह राखमें छोड़ी हुई
आहुतिके समान व्यर्थ होता है। मुने ! शास्त्रविधिके अनुसार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउपदेश ३ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७३९
है। यदि रागवश अधिक वस्तुओंका संग्रह करता है तो
वह मृत्युके पश्चात् रौरव नरकमें जाकर पुनः पशु-पक्षी आदि
योनियोंमें जन्म लेता है। शीत आदिसे बचनेके लिये फटे-पुराने
साफ कपड़ोंको सीकर एक गुदड़ी बना ले और बस्तीसे
बाहर रहकर गेरुए रंगका वस्त्र धारण करे ।
संन्यासी एक ही वस्त्र धारण करे अथवा बिना वस्त्रके ही
(दिगम्बर) रहे। दृष्टिको इधर-उधर चारों ओर न ले जाकर
एक ही स्थानपर नियन्त्रित रक्खे। मनमें किसी भी वस्तुके
लिये लोभ न आने दे । सदा अकेला ही विचरण करे ।
वर्षा ऋतुमें किसी एक ही स्थानपर निवास करे । कुटुम्ब,
स्त्री-पुत्र, (व्याकरण आदि) वेदाङ्गोंके ग्रन्थ, यज्ञ और
यज्ञोपवीतका त्याग करके संन्यासीको सर्वत्र गूढ भावसे (बिना
अपना विज्ञापन किये) विचरण करना चाहिये ॥ २८-३२ ॥
'काम, क्रोध, घमण्ड, लोभ और मोह आदि जितने भी दोष
हैं, उन सबका परित्याग करके सन्यासी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ पंक्ति-दर-पंक्ति प्रस्तुत है:
[शीर्षक]
७४० · ' नारदपरिव्राजकोपनिषद् [ उपदेश ३
[बायाँ स्तम्भ]
लिये किसी दूसरेको साथी न बनाकर सदा अकेला ही विचरण
करे । एककी सिद्धि देखकर सन्यासी न तो अपने साधन-
को छोड़ता है और न ऋद्धिसे वञ्चित होता है ॥ ३३–५३ ॥
‘पानी पीनेके लिये कपाल (लकड़ी या नारियलका पात्र ),
रहनेके लिये किसी वृक्षकी जड़, पहननेको फटे पुराने कपड़े,
सदा अकेले रहनेका स्वभाव और सबमे समताका भाव—
यही जीवन्मुक्त पुरुषका लक्षण है । सन्यासी सम्पूर्ण भूतोंका
हितैषी हो, शान्तभावसे रहे, त्रिदण्ड और कमण्डलु धारण
करे, एकमात्र आत्मामे ही रमण करनेवाला हो तथा सब
कुछ छोड़कर अकेला घूमता रहे । केवल भिक्षाके लिये ही
वह गाँवमे प्रवेश करे । सन्यासी यदि अकेला रहे, तभी वह
शास्त्रीय आदेशके अनुसार यथार्थ भिक्षु होता है। एकसे
दो होते ही वह 'मिथुन' (जोड़ा ) माना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउपदेश ३ ] , * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७४१
ममता और अहङ्कारसे शून्य हो जाता है, किसी भी वस्तुकी
अपेक्षा नहीं रखता, निष्काम तथा एकान्तसेवी हो जाता है,
वह निश्चय ही ससार बन्धनसे मुक्त हो जाता है ॥ ७२-७६ ॥
'प्रमादरहित, कर्म, भक्ति एव ज्ञानसे सम्पन्न तथा केवल
आत्माके ही अधीन रहनेवाला साधक, चाहे वह—ब्रह्मचारी,
गृहस्थ अथवा वानप्रस्थ—कोई भी क्यों न हो, वैराग्य होनेपर
सन्यास ग्रहण कर सकता है। अथवा यदि वैराग्य मन्द होनेके
कारण उन-उन आश्रमोंमे प्रधानतः आस्था बनी हुई हो तो पहले
ब्रह्मचर्याश्रमकी अवधि पूरी करके गृहस्थ बने, गृहस्थसे वानप्रस्थ
हो जाय और वानप्रस्थ होनेके अनन्तर सन्यास ले । अथवा
तीव्र वैराग्य होनेपर ब्रह्मचर्य-आश्रमसे ही सन्यासमे प्रवेश
करे। या गृहस्थ अथवा वानप्रस्थ-आश्रमसे सन्यास ग्रहण
करे। अथवा ब्रह्मचारी हो या अब्रह्मचारी, स्नातक हो या
न हो, अग्निहोत्र त्याग चुका हो या उससे अलग ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४२ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् * [ उपदेश ४
लोग, जो केवल केश धारण करते हैं, वास्तविक शिखाधारी नहीं हैं। जो ब्राह्मण आदि द्विज वैदिक कर्मके अधिकारी माने जाते हैं, उन्हींको यह बाह्य सूत्र—यज्ञोपवीत धारण करना चाहिये, क्योंकि वह कर्मका अङ्ग माना गया है। जिसके ज्ञानमयी शिखा और ज्ञानमय ही यज्ञोपवीत है, उसीमे पूर्णरूपसे ब्राह्मणत्व प्रतिष्ठित है—ब्रह्मज्ञ पुरुष यही मानते हैं ॥ ८०-८९ ॥
'यह सब जानकर ब्राह्मण घरका त्याग करके सन्यासी हो जाय, एक वस्त्र धारण करे, सिरके बाल मुँडा ले और किसी भी वस्तुका संग्रह न करे। यदि शारीरिक क्लेश सहनेमें समर्थ न हो, तो कौपीन आदि धारण करे । यदि वह शारीरिक क्लेश सह सकता हो तो विधिपूर्वक सन्यास ले दिगम्बर रहे। अपने पुत्र, मित्र, स्त्री, माननीय गुरुजन तथा भाई-बन्धु आदिको छोड़कर चला जाय, स्वाध्याय एव वैदिक कर्मोंके अनुष्ठानका त्याग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउपदेश ४] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७४३
इन चार बातोंका जो मोहवश आचरण करता है, उसके
चित्तमें अवश्य ही विकार उत्पन्न होता है और उस
विकारसे उसका धर्म निश्चय ही नष्ट हो जाता है। तृष्णा,
क्रोध, असत्य, माया, लोभ, मोह, प्रिय, अप्रिय, शिल्पकला,
व्याख्यानमे योग देना, कामना, राग, सग्रह, अहङ्कार, ममता,
चिकित्साका व्यवसाय, धर्मके लिये साहसका कार्य, प्रायश्चित्त,
दूसरोंके घरपर रहना, मन्त्र प्रयोग, औषध वितरण, जहर देना,
आशीर्वाद देना-ये सब सन्यासीके लिये निषिद्ध हैं। इनका
सेवन करनेवाला सन्यासी अपने धर्मसे नीचे गिर जाता है।
मोक्षधर्ममे तत्पर रहनेवाला मुनि (सन्यासी) अपने किसी
सुहृद्के लिये भी 'आओ, जाओ, ठहरो' स्वागत और सम्मान-
की बात न करे। भिक्षु स्वप्नमें भी कभी किसीका दिया हुआ
दान न ले। दूसरोंको भी न दिलाये और न स्वय किसीको
देने-लेनेके लिये प्रेरित ही करे। स्त्री, भाई, पुत्र आदि तथा अन्य
बन्धु बान्धवोंके शुभ या अशुभ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४२ * नारदपरिव्राजकोपनिषद् ' [ उपदेश ४
आदिके अभिमानमे रहित एव आहारोपार्जनकी चेष्टासे रहित
होता है । संन्यासी मुनि कौपीन पहनकर रहे अथवा नगा
ही रहकर ध्यानसे तत्पर रहे । इस प्रकार ज्ञानपरायण योगी
ब्रह्मभावकी प्राप्तिमे समर्थ होता है । संन्यासका चिह्नविशेष होने
हुए भी उनमें ज्ञान ही मोक्षका विशेष कारण है । प्राणियोके लिये
नाना प्रकारके चिह्नोंका धारण मोक्षसाधक ज्ञानके अभावम निरर्थक
ही होता है । जिसके विषयमे कोई भी यह नहीं जानता कि
यह साधु है या असाधु, मूर्ख है या बहुत बड़ा विद्वान्, अथवा
सदाचारी है या दुराचारी, वही ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण है । इसलिये
विद्वान संन्यासी किसी भी चिह्नविशेषको न धारण करके
स्वधर्मका ज्ञान रखते हुए सर्वोत्तम ब्रह्मचिन्तन न्तका पालन
करे। वह गूढ धर्मका आश्रय लेकर इस प्रकार आचरण करे, जिससे
उसके आचरणके विषयकी कोई बात दूसरोपर प्रकट न हो ।
समस्त प्राणियोंके लिये सदेहता विषय बना हुआ वह वर्ण और
आश्रमसे रहित हो अन्ध, जड और मूककी भाँति पृथिवीपर
विचरण करे । उस शान्तचित्त सन्यासीका दर्शन करके देवता
भी वैसी स्थिति प्राप्त करनेके लिये लालायित होते हैं । जब
आत्मसत्ताके अतिरिक्त दूसरी किसी वस्तुके अस्तित्वका चिह्न
भी न रह जाय, तभी कैवल्य प्राप्त होता है । यही ब्रह्म-
तत्त्वका उपदेश है' ॥ २३-३६ ॥
तदनन्तर नारदजीने ब्रह्माजीसे पूछा-'भगवन् !
सन्यासकी विधि क्या है, यह बतानेकी कृपा करें।' तब
ब्रह्माजीने 'तथास्तु' कहकर स्वीकृति दी और इस प्रकार
कहा-'आतुर-मन्त्रासमे अथवा क्रम सन्यासमे चतुर्थ आश्रम
स्वीकार करनेके लिये पहले प्रायश्चित्तरूपमे कृच्छ्र आदि व्रत
करके फिर अष्टश्राद्ध करे । देवता, ऋषि, दिव्यमनुष्य,
भूत, पितर, माताएँ और आत्मा-इन आठके निमित्त आठ
श्राद्ध करना आवश्यक है । पहले 'सत्य' और 'वसु' नामके
विश्वेदेवोंका आवाहन करे, फिर देवश्राद्धमें ब्रह्मा, विष्णु
तथा महादेवजीका, ऋषिश्राद्धमें देवर्षि, राजर्षि तथा
मानवर्षियोंका, दिव्यश्राद्धमे आठ वसुओं, ग्यारह रुद्रों तथा बारह
आदित्योका, मनुष्य-श्राद्धमे सनक, सनन्दन, सनत्कुमार तथा
सनत्सुजातका, भूतश्राद्धमे पृथिवी आदि पञ्च महाभूतो, नेत्र
आदि इन्द्रियों तथा जरायुज आदि चतुर्विध प्राणिसमुदायोंका,
पितृश्राद्धमें पिता, पितामह तथा प्रपितामहका, मातृश्राद्धमे
माता, पितामही और प्रपितामहीका तथा आत्मश्राद्धमे अपना,
अपने पिताका और पितामहका-यदि उसके पिता जीवित हो
तो पिताको छोड़कर अपना, पितामह और प्रपितामहका
आह्वान करे । आठो श्राद्धोंको एक ही यज्ञका अङ्ग बनाकर
करनेपर प्रत्येक श्राद्धम दो ठाके क्रममे ब्राह्मणोंको निमन्त्रित करके
उनका विधिवत् पूजन करे । अथवा यदि आठ पृथक्-पृथक् यज्ञ
किये जायँ तो ऐसी स्थितिम अपनी आग्नामे आये हुए मन्त्रोंद्वारा
इन आठ श्राद्धोंको आठ दिनम या एक दिनमें करे । पितृयाग
( श्राद्धकल्प ) म बताये हुए विधानके अनुसार ब्राह्मणोंके
पूजनसे लेकर भाजनतक सब कृत्य विधिपूर्वक सम्पन्न करके
पिण्डदान दे । फिर दक्षिणा और ताम्बूलसे ब्राह्मणोंको सतुष्ट
करके उन्हें विदा कर और शेष कमकी सिद्धिके लिये सात
या आठ छोड़कर शेष गर्भा देर्शोको मुँड़वा दे । साथ
ही मूँछ, दाढी और नग्न भी कटवा दे । ऊपर बताये अनुसार
सात केशाको अवश्य बचा ल । काँग्त और उपस्थके केश भी
न कटाये । औरके पश्चात् स्नान करे । उसके बाद सायंकालीन
सध्या वन्दन करके एक सहस्र गायत्रीका जप करे । फिर
ब्रह्मयज्ञ करके स्वतन्त्र अग्निकी स्थापना कर । फिर अपनी
शाखाका उपमहार करके उसमे बताये अनुसार आज्यभागपर्यन्त
घीकी आहुति दे । हवनकी विधि पूरी करके तीन ग्रास सत्तूका
प्राशन (भोजन) कर । फिर आचमन करके अग्निकी रक्षाके
लिये उसमे ईधन आदि रखकर स्वय अग्निसे उत्तरकी ओर
काल मृगचर्मपर बैठ जाय और पुराण कथा सुनते हुए रातभर
जागरण करे । रातके चौथे पहरके अन्तमे स्नान करके पूर्वोक्त
अग्निमे चरु पकायें । फिर पुरुषसूक्तके सोलह मन्त्रोद्वारा उस
चरुकी सोलह आहुतियाँ अग्निमे डाले और विरजा होम करके
आचमनपूर्वक दक्षिणासहित वस्त्र, सुवर्ण, पात्र और धेनुका
दान करे और इस प्रकार त्रिविकी पूर्ण करे । इसके बाद
ब्रह्माका विसर्जन करके-
स मा सिञ्चन्तु मरुत समिन्द्र स बृहस्पति ।
स मायमग्नि सिञ्चत्वायुषा च धनेन च बलेन नायुष्मन्त
करोतु मा ॥*
या ते अग्ने यज्ञिया तनूस्तयेह्यारोहात्मानमात्मन् ।
अच्छा वसूनि कृण्वन्नस्मे नर्या पुरूणि ॥
यज्ञो भूत्वा यज्ञमासीद स्वा योनिम् ।
जातवेदो भुव आजायमान सक्षय एहि ॥†
- अर्थात् मरुद्गण, इन्द्र, बृहस्पति तथा अग्नि-ये सभी
देवता मुझपर कल्याणकी वर्षा करें । ये अग्निदेव मुझे आयु, ज्ञान-
रूपी धन तथा साधनकी शक्तिमे सम्पन्न करें, साथ ही मुझको
दीर्घजीवी भी बनायें ।
† हे अग्निदेव ' जो तुम्हारा यज्ञिय ( यज्ञोंमें प्रकट होनेवाला )
स्वरूप है, उसी स्वरूपसे तुम यहाँ पधारो और मेरे लिये बहुत-से