कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
ब्राह्मण ४ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७१
ब्राह्मण ४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७१
उसका ये सात अक्षितियाँ (नेत्रोंके अङ्ग) उपस्थान (स्तवन)
करती हैं— उनमेंसे जो ये आँखमे लाल रेखाएँ हैं उनके द्वारा रुद्र
इस मध्यप्राणके अनुगत है, नेत्रमें जो जल है उसके द्वारा मेघ,
जो दर्शनशक्ति है उसके द्वारा आदित्य, जो कालिमा है उसके
द्वारा अग्नि और जो शुक्लता है उसके द्वारा इन्द्र अनुगत
है। नीचेके पलकद्वारा पृथिवी इसके अनुगत है एव ऊपरके
पलकद्वारा द्युलोक । जो इस प्रकार जानता है, उसका अन्न
क्षीण नहीं होता ॥ २ ॥
इस विषयमे यह मन्त्र है—'चमस नीचेकी ओर छिद्र-
वाला और ऊपरकी ओर उठा हुआ होता है, उसमें विश्वरूप
यश निहित है, उसके तीरपर सात ऋषिगण (दो कान, दो
नेत्र, दो नासिका और एक रसना) और वेदके द्वारा सवाद
करनेवाली आठवी वाणी रहती है। जो नीचेकी ओर छिद्र-
वाला और ऊपरकी ओर उठा हुआ चमस है, वह सिर
है; क्योकि यही नीचेकी ओर छिद्रवाला और ऊपरकी ओर
उठा हुआ है । उसमें विश्वरूप यश निहित है—प्राण
ही विश्वरूप यश हैं, प्राणोंके विषयमें ही मन्त्र ऐसा कहता
है। उसके तीरपर सात ऋषि रहते हैं, प्राण ही ऋषि है,
प्राणोंके विषयमें ही मन्त्र ऐसा कहता है। वेदके द्वारा सवाद
करनेवाली वाक् आठवीं है, वही वेदके द्वारा सवाद करती है।
ये दोनों [ कान ] ही गोतम और भरद्वाज हैं, यह ही गोतम
है और यह [ दूसरा ] भरद्वाज है। ये दोनों [नेत्र ] ही
विश्वामित्र और जमदग्नि हैं, यह ही विश्वामित्र है और यह
दूसरा जमदग्नि है। ये दोनों [नासारन्ध्र ] ही वसिष्ठ और
कश्यप हैं, यह ही वसिष्ठ है और यह दूसरा कश्यप है। तथा
वाक् ही अत्रि है, क्योकि वागिन्द्रियद्वारा ही अन्न भक्षण
किया जाता है। जिसे अत्रि कहते हैं, उसका निश्चय 'अत्ति'
ही नाम है। जो इस प्रकार जानता है, वह सबका अत्ता
(भोक्ता) होता है, सब उसका अन्न (भोग्य) हो जाता
है ॥ ३-४ ॥
तृतीय ब्राह्मण
ब्रह्मके दो रूप
ब्रह्मके दो (द्विविध) रूप है—मूर्त और अमूर्त, मर्त्य और
अमृत, स्थित और यत् (चर) तथा सत् और त्यत्। जो वायु और
अन्तरिक्षसे भिन्न है, वह मूर्त है। यह मर्त्य है, यह स्थित है
और यह सत् है । उस इस मूर्तका, इस मर्त्यका, इस
स्थितका, इस सत्का यह रस है, जो कि यह तपता है। यह
सत्का ही रस है । तथा वायु और अन्तरिक्ष अमूर्त हैं, ये
अमृत है, ये यत् हैं और ये ही त्यत् है। उस इस अमूर्तका,
इस अमृतका, इस यत्का, इस त्यत्का यह सार है, जो कि
इस मण्डलमें पुरुष है, यही इस त्यत्का सार है। यह अधि
दैवत-दर्शन है। अब अध्यात्म मूर्तामूर्तका वर्णन किया जाता
है। जो प्राणसे तथा यह जो देहान्तर्गत आकाश है, उससे
भिन्न है, यही मूर्त है। यह मर्त्य है, यह स्थित है, यह सत्
है। यह जो नेत्र है, वही इस मूर्तका, इस मर्त्यका, इस
स्थितका एव इस सत्का सार है। यह सत्का ही सार है।
अब अमूर्तका वर्णन करते हैं—प्राण और इस शरीरके
अन्तर्गत जो आकाश है, वे अमूर्त हैं, यह अमृत है, यह
यत् है और यही त्यत् है। उस इस अमूर्तका, इस अमृतका,
इस यत्का, इस त्यत्का यह रस है जो कि यह दक्षिण
नेत्रान्तर्गत पुरुष है, यह त्यत्का ही रस है ॥ १—५ ॥
उस इस पुरुषका रूप-चमत्कार ऐसा है जैसा कुसुमसे
रँगा हुआ वस्त्र हो, जैसा सफेद ऊनी वस्त्र हो, जैसा इन्द्रगोप
(बीरबहूटी) हो, जैसी अग्निकी ज्वाला हो, जैसा श्वेत कमल हो,
और जैसे बिजलीकी चमक हो। जो ऐसा जानता है, उसकी
श्री बिजलीकी चमकके समान [ सर्वत्र एक साथ फैलनेवाली ]
होती है। अब इसके पश्चात् 'नेति-नेति' यह ब्रह्मका निर्देश
है। 'नेति-नेति' इससे बढकर कोई उत्कृष्ट आदेश नहीं है।
'सत्यका सत्य' यह उसका नाम है। प्राण ही सत्य हैं, उनका
यह सत्य है ॥६॥
चतुर्थ
याज्ञवल्क्य-मैत्रेयी-संवाद, याज्ञवल्क्यका मैत्रेयीको अमृतत्वके साधनरूपमें परमात्म-तत्त्वका उपदेश
'अरी मैत्रेयि !' ऐसा याज्ञवल्क्यने [ अपनी पत्नीसे ]
कहा। 'मै इस स्थान (गार्हस्थ्य-आश्रम) से ऊपर (सन्यास-
आश्रममें ) जानेवाला हूँ। अतः [ तेरी अनुमति लेता हूँ
और चाहता हूँ ] इस (दूसरी पत्नी) कात्यायनीके साथ तेरा
बँटवारा कर दूँ' ॥ १ ॥
मैत्रेयीने कहा, 'भगवन् ! यदि यह धनसे सम्पन्न
४७२ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय २
[बायाँ स्तम्भ]
सारी पृथिवी मेरी हो जाय तो क्या मैं उससे किसी प्रकार
अमर हो सकती हूँ ?' याज्ञवल्क्यने कहा, 'नहीं, भोग-
सामग्रियोंसे सम्पन्न मनुष्योंका जैसा जीवन होता है, वैसा ही
तेरा भी जीवन हो जायगा। धनसे अमृतत्वकी तो आशा है
ही नहीं' ॥ २ ॥
मैत्रेयीने कहा, 'जिससे मैं अमर नहीं हो सकती,
उन भोगोंको लेकर मैं क्या करूँगी ? श्रीमान् जो कुछ
अमृतत्वका साधन जानते हों, वही मुझे बतलावें' ॥ ३ ॥
याज्ञवल्क्यजीने कहा, 'धन्य ! अरी मैत्रेयि, तू पहले
भी मेरी प्रिया रही है और इस समय भी मुझे प्रिय लगने-
वाली ही बात कह रही है। अच्छा आ, बैठ जा; मैं तेरे प्रति
उस (अमरत्व) की व्याख्या करूँगा, तू व्याख्यान किये हुए
मेरे वाक्योंके अर्थका चिन्तन करना' ॥ ४ ॥
उन्होंने कहा-'अरी मैत्रेयि ! यह निश्चय है कि पतिके
प्रयोजनके लिये पति प्रिय नहीं होता, आत्माके अपने ही
प्रयोजनके लिये पति प्रिय होता है; स्त्रीके प्रयोजनके लिये स्त्री
प्रिया नहीं होती, अपने ही प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया होती है,
पुत्रोंके प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजन-
के लिये पुत्र प्रिय होते हैं; धनके प्रयोजनके लिये धन प्रिय
नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये धन प्रिय होता है;
ब्राह्मणके प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय नहीं होता, अपने
ही प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय होता है; क्षत्रियके प्रयोजनके
लिये क्षत्रिय प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये क्षत्रिय
प्रिय होता है, लोकोंके प्रयोजनके लिये लोक प्रिय नहीं होते,
अपने ही प्रयोजनके लिये लोक प्रिय होते हैं, देवताओंके
प्रयोजनके लिये देवता प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके
लिये देवता प्रिय होते हैं, प्राणियोंके प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय
नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय होते हैं,
तथा सबके प्रयोजनके लिये सब प्रिय नहीं होते, अपने ही
प्रयोजनके लिये सब प्रिय होते हैं। अरी मैत्रेयि ! यह आत्मा-
अपना-आप ही दर्शनीय, श्रवणीय, मननीय और ध्यान किये
जाने योग्य है। मैत्रेयि ! इस आत्माके ही दर्शन, श्रवण,
मनन एव विज्ञानसे इस सबका ज्ञान हो जाता है ॥ ५ ॥
ब्राह्मणजाति उसे परास्त कर देती है, जो ब्राह्मणजातिको
आत्मासे भिन्न जानता है। क्षत्रियजाति उसे परास्त कर देती
है, जो क्षत्रियजातिको आत्मासे भिन्न देखता है। लोक उसे
परास्त कर देते हैं, जो लोकोंको आत्मासे भिन्न देखता है।
देवगण उसे परास्त कर देते हैं, जो देवताओंको आत्मासे
[दायाँ स्तम्भ]
भिन्न देखता है। भूतगण उसे परास्त कर देते हैं, जो भूतोंको
आत्मासे भिन्न देखता है। सभी उसे परास्त कर देते हैं, जो
सबको आत्मासे भिन्न देखता है। यह ब्राह्मणजाति, यह
क्षत्रियजाति, ये लोक, ये देवगण, ये भूतगण और ये सब जो
कुछ भी हैं, सब आत्मा ही है ॥ ६ ॥
इसमें दृष्टान्त ऐसा है कि जिस प्रकार बजती हुई दुन्दुभि
(नकारे) के बाह्य शब्दोको कोई पकड़ नहीं सकता, किंतु
दुन्दुभि या दुन्दुभिके आघातको पकड़ लेनेसे उसका शब्द
भी पकड़ लिया जाता है। यह [दूसरा दृष्टान्त] ऐसा है-
जैसे कोई बजाये जाते हुए शङ्खके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें
समर्थ नहीं होता, किंतु शङ्खके अथवा शङ्खके बजानेको
ग्रहण करनेसे उस शब्दका भी ग्रहण हो जाता है। वह
[तीसरा दृष्टान्त] ऐसा है-जैसे कोई बजायी जाती हुई
वीणाके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें समर्थ नहीं होता, किंतु
वीणा या वीणाके स्वरका ग्रहण होनेपर उस शब्दका भी ग्रहण
हो जाता है। वह [चौथा दृष्टान्त है-] जिस प्रकार जिसका ईंधन
गीला है, ऐसे आधान किये हुए अग्निसे पृथक् धूआँ निकलता
है, हे मैत्रेयि ! इसी प्रकार ये जो ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद,
अथर्वाङ्गिरस (अथर्ववेद), इतिहास, पुराण, विद्या,
उपनिषद्, श्लोक, सूत्र, मन्त्रविवरण और अर्थवाद हैं, वे
सब इस परमात्माके ही निःश्वास हैं ॥ ७-१० ॥
दृष्टान्त है-जिस प्रकार समस्त जलोंका समुद्र एक
अयन (आश्रय स्थान) है, इसी प्रकार समस्त स्पशोंका त्वचा
एक अयन है, इसी प्रकार समस्त गन्धोंका दोनों नासिकाएँ
एक अयन हैं, इसी प्रकार समस्त रसोंका जिह्वा एक अयन
है, इसी प्रकार समस्त रूपोंका चक्षु एक अयन है, इसी
प्रकार समस्त शब्दोंका श्रोत्र एक अयन है, इसी प्रकार समस्त
सङ्कल्पोंका मन एक अयन है, इसी प्रकार समस्त विद्याओका
हृदय एक अयन है, इसी प्रकार समस्त कर्मोंका हस्त एक
अयन है, इसी प्रकार समस्त आनन्दोंका उपस्थ एक अयन
है और इसी प्रकार समस्त विसर्गोंका पायु एक अयन है, इसी
प्रकार समस्त मार्गोंका चरण एक अयन है और इसी प्रकार
समस्त वेदोका वाणी एक अयन है ॥ ११ ॥
इसमें यह दृष्टान्त है-जिस प्रकार जलमे डाला हुआ
नमकका डला जलमें ही घुल-मिल जाता है, उसे जलसे निकालनेके
लिये कोई समर्थ नहीं होता तथा जहाँ-जहाँसे भी जल
लिया जाय वह नमकीन ही जान पड़ता है, हे मैत्रेयि ! उसी
प्रकार यह परमात्म-तत्त्व अनन्त, अपार और विज्ञानघन ही
है। यह इन [सत्यशब्दवाच्य] भूतोंसे प्रकट होकर उन्हींके
ब्राह्मण ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * । ४७३
साथ अदृश्य हो जाता है; देहेन्द्रियभावसे मुक्त होनेपर इसकी
कोई विशेष सञ्ज्ञा नहीं रहती । हे मैत्रेयि ! ऐसा मैं तुझसे
कहता हूँ'—ऐसा याज्ञवल्क्यने कहा ॥ १२ ॥
उस मैत्रेयीने कहा, 'शरीरपातके अनन्तर कोई सञ्ज्ञा
नहीं रहती—ऐसा कहकर ही श्रीमान्ने मुझे मोहमें डाल दिया
है।' याज्ञवल्क्यने कहा, 'हे मैत्रेयि ! मैं मोहका उपदेश नहीं
कर रहा हूँ, अरी ! यह तो उस परमात्माका विज्ञान कराने-
के लिये पर्याप्त है' ॥ १३ ॥
जहाँ (अविद्यावस्था में) द्वैत सा होता है, वहीं अन्य
अन्यको सूँघता है, अन्य अन्यको देखता है, अन्य अन्यको
सुनता है, अन्य अन्यका अभिवादन करता है, अन्य अन्य-
का मनन करता है तथा अन्य अन्यको जानता है; किंतु जहाँ
इसके लिये सब आत्मा ही हो गया है, वहाँ किसके
द्वारा किसे सूँघे, किसके द्वारा किसे देखे, किसके द्वारा किसे
सुने, किसके द्वारा किसका अभिवादन करे, किसके द्वारा
किसका मनन करे और किसके द्वारा किसे जाने ? जिसके
द्वारा इस सबको जानता है, उसे किसके द्वारा जाने ? अरी
मैत्रेयि ! विज्ञाताको किसके द्वारा जाने ? ॥ १४ ॥
पञ्चम ब्राह्मण
मधुविद्याका उपदेश, आत्माका विविध रूपोंमें वर्णन
यह पृथिवी समस्त भूतोंका मधु है और सब भूत इस
पृथिवीके मधु हैं। इस पृथिवीमें जो यह तेजोमय अमृतमय
पुरुष है और जो यह अध्यात्मशारीर तेजोमय अमृतमय पुरुष
है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया
गया है ]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। ये जल
समस्त भूतोंके मधु हैं और समस्त भूत इन जलोंके मधु हैं।
इन जलोंमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म रैतस तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह अग्नि समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस अग्निके मधु हैं। इस
अग्निमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म वाङ्मय तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह वायु समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस वायुके मधु हैं। इस
वायुमें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्मप्राणरूप तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो
कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है]। यह अमृत
है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आदित्य समस्त भूतोंका
मधु है तथा समस्त भूत इस आदित्यके मधु हैं। यह जो इस
आदित्यमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म
चाक्षुष तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो कि 'यह
आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह अमृत है, यह
ब्रह्म है, यह सर्व है। ये दिशाएँ समस्त भूतोंका मधु हैं तथा
समस्त भूत इन दिशाओंके मधु हैं। यह जो इन दिशाओंमें
तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म श्रोत्रसम्बन्धी
प्रातिश्रुत्क (प्रत्येक श्रवणवेलामें रहनेवाला) तेजोमय अमृतमय
पुरुष है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे
बतलाया गया है]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह
चन्द्रमा समस्त भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस चन्द्रमाके
मधु हैं। यह जो इस चन्द्रमामें तेजोमय अमृतमय पुरुष है
और जो यह अध्यात्म मनःसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष
है, यही वह है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया
गया है ]। यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह विद्युत्
समस्त भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस विद्युत्के मधु हैं।
यह जो इस विद्युत्में तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म तैजस तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह मेघ समस्त
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस मेघके मधु हैं। यह जो
इस मेघमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म
शब्द एव स्वरसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आकाश समस्त
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस आकाशके मधु हैं। यह
जो इस आकाशमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म हृदयाकाशरूप तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ]
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह धर्म समस्त
उ० अ० ६०-६१-
४७४ , ' बृहदारण्यकोपनिषद् ' [ अध्याय २
भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस धर्मके मधु हैं । इस
धर्ममें जो यह तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह
अध्यात्म धर्मसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह
है जो कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह
अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह सत्य समस्त भूतोंका
मधु है और समस्त भूत इस सत्यके मधु हैं। यह जो इस
सत्यमे तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो यह अध्यात्म-
सत्यसम्बन्धी तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो
कि 'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे बतलाया गया है ] । यह
अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह मनुष्यजाति समस्त
भूतोंका मधु है और समस्त भूत इस मनुष्यजातिके मधु हैं।
यह जो इस मनुष्यजातिमें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह अध्यात्म मानुष तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है
जो कि 'यह आत्मा है' [ इस श्रुतिद्वारा बतलाया गया है]।
यह अमृत है, यह ब्रह्म है, यह सर्व है। यह आत्मा (देह)
समस्त भूतोंका मधु है तथा समस्त भूत इस आत्माके मधु
हैं। यह जो इस आत्मामें तेजोमय अमृतमय पुरुष है और जो
यह आत्मा तेजोमय अमृतमय पुरुष है, यही वह है जो कि
'यह आत्मा है' [ इस वाक्यसे कहा गया है ]। यह अमृत है,
यह ब्रह्म है, यह सर्व है। वह यह आत्मा समस्त भूतोंका
अधिपति एव समस्त भूतोंका राजा है। इस विषयमें दृष्टान्त-
जिस प्रकार रथकी नाभि और रथकी नेमिमें सारे अरे समर्पित
रहते हैं, इसी प्रकार इस परमात्मामें समस्त भूत, समस्त देव,
समस्त लोक, समस्त जीवन और ये सभी आत्माएँ समर्पित हैं
[ सभी उस परमात्मासे जुड़े हुए और उसीके सहारे स्थित
हैं।] ॥ १-१५॥
इस पूर्वोक्त मधुको दध्यङ्ङाथर्वण ऋषिने अश्विनीकुमारोंसे
कहा था । इस मधुको देखते हुए ऋषि (मन्त्र) ने कहा-
मेघ जिस प्रकार वृष्टि करता है, उसी प्रकार हे नराकार अश्विनी-
कुमारो ! मैं लाभके लिये किये हुए तुम दोनोंका वह उग्र दक्ष
कर्म प्रकट किये देता हूँ, जिस मधुका दध्यङ्ङाथर्वण ऋषिने
तुम्हारे प्रति अश्वके सिरसे वर्णन किया था ॥ १६ ॥
उस इस मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया । इसे देखते हुए ऋषि (मन्त्रद्रष्टा) ने कहा
है-हे अश्विनीकुमारो ! तुम दोनों आथर्वण दध्यङ्के लिये
घोड़ेका सिर लाये । उसने सत्यपालन करते हुए तुम्हें त्वाष्ट्र
(सूर्यसम्बन्धी) मधुका उपदेश किया तथा हे शत्रुहिंसक ! जो
[ आत्मज्ञानसम्बन्धी ] गोपनीय मधु था [ वह भी तुमसे
कहा ] ॥ १७ ॥
इस पूर्वोक्त मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया। इसे देखते हुए ऋषिने कहा-परमात्माने दो
पैरोंवाले शरीर बनाये और चार पैरोंवाले शरीर बनाये। पहले
वह पुरुष-परमात्मा पक्षी होकर शरीरोंमें प्रविष्ट हो गया । वह
यह पुरुष समस्त पुरों ( शरीरों ) मे पुरिशय है। ऐसा कुछ
भी नहीं है, जो परमात्मासे न ढका हो तथा ऐसा भी कुछ
नहीं है, जिसमे परमात्माका प्रवेश न हुआ हो-जो उससे
व्याप्त न हो ॥ १८ ॥
इस पूर्वोक्त मधुका दध्यङ्ङाथर्वणने अश्विनीकुमारोंको
उपदेश किया। यह देखते हुए ऋषिने कहा-वह रूप रूपके
प्रतिरूप हो गया। इसका वह रूप प्रतिख्यापन (प्रकट)
करनेके लिये है। ईश्वर मायासे अनेकरूप प्रतीत होता है।
[ शरीररूप रथमें जोड़े हुए ] इसके घोड़े सौ (नाड़ियां)
और दस (इन्द्रियाँ) हैं। यह (परमेश्वर) ही हरि (इन्द्रिय-
रूप अश्व ) है, यही दस, सहस्र, अनेक और अनन्त है।
वह यह ब्रह्म अपूर्व (कारणरहित), अनपर (कार्यरहित),
अनन्तर (विजातीय द्रव्यसे रहित) और अबाह्य है। यह
आत्मा ही सबका अनुभव करनेवाला ब्रह्म है। यही समस्त
वेदान्तोंका अनुशासन (उपदेश) है ॥ १९ ॥
षष्ठ ब्राह्मण
मधुविद्याकी परम्पराका वर्णन
अब [ मधुकाण्डका ] वंश बतलाया जाता है-
पौतिमाष्यने गौपवनसे, गौपवनने पौतिमाष्यसे, पौतिमाष्यने
गौपवनसे, गौपवनने कौशिकसे, कौशिकने कौण्डिन्यसे,
ने शाण्डिल्यसे, शाण्डिल्यने कौशिकसे और गौतमसे,
गौतमने आग्निवेश्यसे, आग्निवेश्यने शाण्डिल्यसे और
आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने
आनभिम्लातसे, आनभिम्लातने गौतमसे, गौतमने सैतव और
प्राचीनयोग्यसे, सैतव और प्राचीनयोग्यने पाराशर्यसे, पाराशर्यने
ब्राह्मण ६ ] $\qquad$ $\div$ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति $\div$ $\qquad$ ४७५
भारद्वाजसे, भारद्वाजने भारद्वाजसे और गौतमसे, गौतमने $\quad$ वत्सनपात् बाभ्रवने पन्था सौभरसे, पन्था सौभरने अयास्य
भारद्वाजसे, भारद्वाजने पाराशर्यसे, पाराशर्यने वैजवापायनसे, $\quad$ आङ्गिरससे, अयास्य आङ्गिरसने आभूति त्वाष्ट्रसे, आभूति
वैजवापायनने कौशिकायनिसे, कौशिकायनिने घृतकौशिकसे, $\quad$ त्वाष्ट्रने विश्वरूप त्वाष्ट्रमे, विश्वरूप त्वाष्ट्रने अश्विनीकुमारोंसे,
घृतकौशिकने पाराशर्यायणसे, पाराशर्यायणने पाराशर्यसे, $\quad$ अश्विनीकुमारोंने दध्यङ्ङाथर्वणसे, दध्यङ्ङाथर्वणने अथर्वा
पाराशर्यने जातूकण्यंसे, जातूकर्ण्यने आसुरायणमे और यास्कसे, $\quad$ दैवमे, अथर्वा दैवने प्राध्वसन मृत्युने, प्राध्वसन मृत्युने
आसुरायणने त्रैवणिसे, त्रैवणिने औपजन्धनिसे, औपजन्धनिने $\quad$ प्रध्वन्सनसे, प्रध्वन्सनने एकर्षिसे, एकर्षिने विप्रचित्तिसे,
आसुरिसे, आसुरिने भारद्वाजने, भारद्वाजने आत्रेयसे, आत्रेयने $\quad$ विप्रचित्तिने व्यष्टिने, व्यष्टिने सनातनसे, सनातनने सनातनसे,
माण्टिसे, माण्टिने गौतममे, गौतमने गौतमसे, गौतमने वात्स्यसे, $\quad$ सनातनने सनगसे, सनगने परमेष्ठीसे और परमेष्ठीने ब्रह्मासे
वात्स्यने शाण्डिल्यमे, शाण्डिल्यने कैशोर्य काप्यसे, कैशोर्य $\quad$ [ इसे प्राप्त किया ] । ब्रह्मा स्वयम्भू—है, ब्रह्माको नमस्कार
काप्यने कुमारहारितमे, कुमारहारितने गालवसे, गालवने $\quad$ है ॥ १-३ ॥
विदर्भीकौण्डिन्यमे विदर्भीकौण्डिन्यने वत्सनपात बाभ्रवसे,
॥ द्वितीय अध्याय समाप्त
तृतीय अध्याय
ॐ
तृतीय अध्याय
प्रथम ब्राह्मण
जनकके यज्ञमें याज्ञवल्क्य और अश्वलका संवाद
विदेहदेशमें रहनेवाले राजा जनकने एक बड़ी दक्षिणावाले
यज्ञद्वारा यजन किया। उसमें कुरु और पाञ्चाल देशोंके ब्राह्मण
एकत्रित हुए । उस राजा जनकको यह जाननेकी इच्छा
हुई कि 'इन ब्राह्मणोंमें अनुवचन (प्रवचन) करनेमें सबसे
बढ़कर कौन है ?' इसलिये उसने एक सहस्र गौएँ गोशालामें
रोक लीं। उनमेंसे प्रत्येकके सींगोंमें दस दस पाद सुवर्ण बँधे
हुए थे ॥ १ ॥
उसने उनसे कहा—'पूज्य ब्राह्मणगण ! आपमें जो
ब्रह्मनिष्ठ हो, वह इन गौओंको ले जाय।' किंतु उन ब्राह्मणोंका
साहस न हुआ। तब याज्ञवल्क्यने अपने ही ब्रह्मचारीसे
कहा, 'हे सौम्य सामश्रवा ! तू इन्हें ले जा।' तब वह उन्हें
ले चला। इससे वे ब्राह्मण 'यह हम सबमें अपनेको ब्रह्मनिष्ठ
कैसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकल्याण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
ब्राह्मण २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७७
ब्राह्मण २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७७
शब्द करनेवाला है । जो होम की जानेपर पृथ्वीपर लीन हो
जाती हैं, उनसे मनुष्यलोकको ही जीतता है क्योंकि मनुष्यलोक
अधोवर्ती-सा है' ॥ ८ ॥
'याज्ञवल्क्य !' ऐसा अश्वलने कहा, 'आज यह ब्रह्मा यज्ञमें
दक्षिणकी ओर बैठकर कितने देवताओंद्वारा यज्ञकी रक्षा करता
है ?' [ याज्ञवल्क्य— ] 'एकके द्वारा ।' [ अश्वल— ] 'वह
एक देवता कौन है ?' [ याज्ञवल्क्य— ] 'वह मन ही है।
मन अनन्त है और विश्वेदेव भी अनन्त हैं, अत उस मनसे
यजमान अनन्त लोकको जीत लेता है' ॥ ९ ॥
'याज्ञवल्क्य !' ऐसा अश्वलने कहा, 'आज इस यज्ञमे
उद्गाता कितनी स्तोत्रिया ऋचाओंका स्तवन करेगा ?'
[ याज्ञवल्क्य— ] 'तीनका ।' [ अश्वल— ] 'वे तीन कौन-सी
हैं ?' [ याज्ञवल्क्य—] 'पुरोनुवाक्या, याज्या और तीसरी
शस्या ।' [ अश्वल—] 'इनमें जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४७८ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४७८ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
तृतीय ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य और लाह्यायनि भुज्युका संवाद
फिर इस याज्ञवल्क्यसे लाह्यायनि भुज्युने पूछा, वह
[ याज्ञवल्क्य--] 'यह लोक बत्तीस देवरथाह्न्य* है। उसे
बोला; 'याज्ञवल्क्य ! हम व्रताचरण करते हुए मद्रदेशमें विचर
चारों ओरसे दूनी पृथिवी घेरे हुए है। उस पृथिवीको सब
रहे थे कि कपिगोत्रोत्पन्न पतञ्चलके घर पहुंचे। उसकी पुत्री
ओरसे दूना समुद्र घेरे हुए है। सो जितनी पतली छुरेकी धार
गन्धर्वसे गृहीत थी। (अर्थात् उसपर गन्धर्वका आवेश
होती है, अथवा जितना सूक्ष्म मक्खीका पख होता है, उतना
था ) हमने उससे पूछा, 'तू कौन है ?' वह बोला, 'आङ्गिरस
उन अण्डकपालोंके मध्यमें आकाश है। इन्द्र (चित्य अग्नि )
सुधन्वा हूँ।' जब उससे लोकोंके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण ७ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४७९
ब्राह्मण ७ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४७९
फिर बाल्य और पाण्डित्यको पूर्णतया प्राप्तकर वह मुनि होता | जिस प्रकार भी हो, ऐसा ही ब्राह्मण होता है, इससे भिन्न और
है तथा अमौन और मौनका पूर्णतया सम्पादन करके ब्राह्मण | सब आर्त ( नाशवान् ) है ।' तब कौषीतकेय कहोल चुप
( कृतकृत्य ) होता है। वह किस प्रकार ब्राह्मण होता है ? | हो गया ॥ १ ॥
षष्ठ ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य और गार्गीका संवाद
फिर इस याज्ञवल्क्यसे वचक्नुकी पुत्री गार्गीने पूछा, | 'हे गार्गि ! नक्षत्रलोकोंमें ।' [गार्गी—] 'नक्षत्रलोक किसमें
वह बोली, 'याज्ञवल्क्य ! यह जो कुछ है, सब जलमे ओतप्रोत | ओतप्रोत हैं ?' [ याज्ञवल्क्य—] 'हे गार्गि ! देवलोकोंमे ।'
है, किंतु वह जल किसमे ओतप्रोत है ?' [ याज्ञवल्क्य—] | [गार्गी—] 'देवलोक किसमें ओतप्रोत है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८० * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
नहीं जानती जिसका पृथिवी शरीर है और जो भीतर रहकर
पृथिवीका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो जलमें रहनेवाला जलके भीतर है, जिसे जल
नहीं जानता, जल जिसका शरीर है और जो भीतर रहकर
जलका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो अग्निमे रहनेवाला अग्निके भीतर है, जिसे अग्नि
नहीं जानता, अग्नि जिसका शरीर है और जो भीतर रहकर
अग्निका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी
अमृत है। जो अन्तरिक्षमें रहनेवाला अन्तरिक्षके भीतर है,
जिसे अन्तरिक्ष नहीं जानता, अन्तरिक्ष जिसका शरीर है
और जो भीतर रहकर अन्तरिक्षका नियमन करता है, वह
तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी अमृत है। जो वायुमें रहनेवाला
वायुके भीतर है, जिसे वायु नहीं जानता, वायु जिसका
शरीर है और जो भीतर रहकर वायुका नियमन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअष्टम ब्राह्मण
ब्राह्मण ८ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४८१
अष्टम ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य-गार्गीका संवाद, अक्षरके नामसे आत्मस्वरूपका वर्णन
[बायाँ स्तम्भ]
फिर वाचक्नवीने कहा, 'पूजनीय ब्राह्मणगण ! अब मै
इनमे दो प्रश्न पूछूँगी । यदि ये मेरे उन प्रश्नोंका उत्तर दे देंगे
तो फिर आपमेंसे कोई भी इन्हें ब्रह्मसम्बन्धी वादमे नहीं जीत
सकेगा ।' [ ब्राह्मण—] 'अच्छा गार्गि ! पूछ' ॥ १ ॥
वह बोली, 'याज्ञवल्क्य ! जिस प्रकार काशी या विदेह-
का रहनेवाला कोई वीर-वशज पुरुष प्रत्यञ्चाहीन धनुषपर प्रत्यञ्चा
चढाकर शत्रुओंको अत्यन्त पीडा देनेवाले दो फलवाले शर
हाथमें लेकर खड़ा होता है, उसी प्रकार मैं दो प्रश्न लेकर
तुम्हारे सामने उपस्थित होती हूँ, तुम मुझे उनका उत्तर
दो ।' इसपर याज्ञवल्क्यने कहा, 'गार्गि ! पूछ' ॥ २ ॥
वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८२ ः बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४८२ *ः बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
बहुत मानें कि इन याज्ञवल्क्यजीसे आपको नमस्कारद्वारा ही वादमें जीतनेवाला नहीं है।' तदनन्तर वचक्नुकी पुत्री गार्गी
छुटकारा मिल जाय । आपमेंसे कोई भी कभी इन्हें ब्रह्मविषयक चुप हो गयी ॥ १२ ॥
नवम ब्राह्मण
याज्ञवल्क्य-शाकल्यका संवाद और याज्ञवल्क्यकी विजय
इसके पश्चात् इस याज्ञवल्क्यसे शाकल्य विदग्धने पूछा, रुलाते हैं; इसलिये रोदनके कारण होनेसे 'रुद्र' कहलाते है' ॥४॥
'याज्ञवल्क्य ! कितने देवगण हैं ?' तब याज्ञवल्क्यने इस आगे [ शाकल्य—] 'आदित्य कौन हैं?' [ याज्ञवल्क्य—]
कही जानेवाली निविद्से ही उनकी संख्याका प्रतिपादन 'संवत्सरके अवयवभूत ये बारह मास ही आदित्य हैं; क्योंकि
किया । 'वैश्वदेवकी निविद्में अर्थात् देवताओंकी सख्या ये इस सबका आदान (ग्रहण)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण ९ ] ४ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४८३
ब्राह्मण ९ ] ४ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४८३
उस पुरुषको तो मैं जानता हूँ । यह जो शारीर-पुरुष है,
वही यह है। शाकल्य ! और बोलो।' [ शाकल्य—],'अच्छा,
उसका देवता कौन है ?' तब याज्ञवल्क्यने 'अमृत' ऐसा
कहा ॥ १० ॥
[ शाकल्य—] 'काम ही जिसका आयतन है, हृदय लोक
है और मन ज्योति है, उस पुरुषको जो भी सम्पूर्ण आध्यात्मिक
कार्य-करण-समूहका परम आश्रय जानता है, वही ज्ञाता है।
याज्ञवल्क्य ! [ तुम तो बिना जाने ही पण्डित होनेका अभिमान
कर रहे हो ! ] ।' [ याज्ञवल्क्य—] 'जिसे तुम सम्पूर्ण
आध्यात्मिक कार्य-करण-सघातका परम आश्रय बतलाते
हो, उस पुरुषको तो मैं जानता हूँ । जो भी यह काममय
पुरुष है, वही यह है । हे शाकल्य ! और बोलो।'
[ शाकल्य—] 'उसका कौन देवता है ?' तब याज्ञवल्क्यने
कहा—'स्त्रियाँ' ॥ ११ ॥
[ शाकल्य—] 'रूप ही जिसका आयतन है, चक्षु लोक
हैं और मन ज्योति है, जो भी उस पुरुषको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८४ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय ३
४८४ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ३
दिशाओ का ज्ञान रखता हूँ।' [ शाकल्य-] 'यदि तुम देवता और प्रतिष्ठाके सहित दिशाओंको जानते हो [ तो बताओ ] उस पूर्वदिशामे तुम किस देवतासे युक्त हो ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'वहाँ मै आदित्य (सूर्य) देवतावाला हूँ।' [शाकल्य-] 'वह आदित्य किसमे प्रतिष्ठित है?' [याज्ञवल्क्य-] 'नेत्रमे ।' [ शाकल्य-] 'नेत्र किसमे प्रतिष्ठित है ?' [ याज्ञवल्क्य--] 'रूपोंमे, क्योंकि पुरुष नेत्रसे ही रूपोंको देखता है।' [ शाकल्य-] 'रूप किसमे प्रतिष्ठित है ?' याज्ञवल्क्यने कहा, 'हृदयमे, क्योंकि पुरुष हृदयसे ही रूपोको जानता है, अतः हृदयमे ही रूप प्रतिष्ठित है।' [शाकल्य-] 'हे याज्ञवल्क्य ! यह बात ऐसी ही है' ॥ १९-२० ॥
'इस दक्षिण दिशामे तुम कौन-से देवतावाले हो ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'यमदेवतावाला हूँ।' [शाकल्य-] 'वह यमदेवता किसमे प्रतिष्ठित है ?' [ याज्ञवल्क्य-] 'यज्ञमें।' [
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें' ब्राह्मण ९] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ४८५
' ब्राह्मण ९] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४८५
याज्ञवल्क्यने उनसे इन श्लोकोंद्वारा प्रश्न किया—वनस्पति
(विशालता आदि गुणोंसे युक्त) वृक्ष जैसा (जिन धर्मोंसे
युक्त) होता है, पुरुष (जीवका शरीर) भी वैसा ही (उन्हीं
धर्मोंसे सम्पन्न) होता है—यह बिल्कुल सत्य है। वृक्षके पत्ते
होते हैं और पुरुषके शरीरमें पत्तोंकी जगह रोम होते हैं;
पुरुषके शरीरमे जो त्वचा (चाम) है, उसकी समतामें इस
वृक्षके बाहरी भागमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुर्थ अध्याय
यहाँ दिए गए पृष्ठ का सटीक लिप्यंतरण (Transcription) नीचे प्रस्तुत है:
ॐ
चतुर्थ अध्याय
प्रथम ब्राह्मण
जनक-याज्ञवल्क्य संवाद
[बायाँ स्तम्भ]
विदेह जनक आसनपर स्थित था। तभी उसके पास
याज्ञवल्क्यजी आये। उनसे [जनकने] कहा, 'याज्ञवल्क्यजी !
कैसे पधारे ? पशुओंकी इच्छासे, अथवा सूक्ष्मान्त [प्रश्न
श्रवण करने] के लिये ?' 'राजन् ! मैं दोनोंके लिये आया हूँ'
ऐसा [ याज्ञवल्क्यने ] कहा ॥ १ ॥
[ याज्ञवल्क्य-] 'तुमसे किसी आचार्यने जो कहा है,
वह हम सुनें।' [जनक-] 'मुझसे शिलिनके पुत्र जित्वाने
कहा है कि वाक् ही ब्रह्म है।' [याज्ञवल्क्य-] "जिस प्रकार
मातृमान्, पितृमान्, आचार्यवान् कहे, उसी प्रकार उस
शिलिनके पुत्रने 'वाक् ही ब्रह्म है' ऐसा कहा है, क्योंकि न
बोलनेवालेको क्या लाभ हो सकता है ? किन्तु क्या उसने
उसके आयतन और प्रतिष्ठा भी बतलाये हैं ?"
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण १ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ४५७
है' ऐसा याज्ञवल्क्यने कहा। “हे सम्राट् ! चक्षुसे देखनेवालेसे ही
'क्या तूने देखा' ऐसा जब कहा जाता है और वह कहता
है कि 'मैने देखा' तो वह सत्य होता है। राजन् ! चक्षु ही
परम ब्रह्म है। जो विद्वान् इसकी इस प्रकार उपासना करता
है, उसका चक्षु त्याग नहीं करता, सब भूत उसको उपहार
देते है और वह देव होकर देवोको प्राप्त होता है। 'मै आपको
हाथीके समान हृष्ट-पुष्ट बैल उत्पन्न करनेवाली एक सहस्र गौएँ
देता हूँ' ऐसा विदेहराज जनकने कहा । उस याज्ञवल्क्यने कहा,
'मेरे पिताका विचार था कि शिष्यको उपदेशके द्वारा कृतार्थ
किये बिना उसका धन नही ले जाना चाहिये' ॥ ४ ॥
[ याज्ञवल्क्य-] 'तुमसे किसी आचार्यने जो भी कहा है,
वह हम सुनें।' [ जनक-] “मुझसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीय ब्राह्मण
४८८ * बृहदारण्यकोपनिषद् * [ अध्याय ४
हृष्ट-पुष्ट बैल उत्पन्न करनेवाली एक सहस्र गौएँ देता हूँ।' उपदेशके द्वारा कृतार्थ किये बिना उसका धन नहीं ले जाना चाहिये' ॥ ७ ॥
याज्ञवल्क्यने कहा, 'मेरे पिताका विचार था कि शिष्यको
द्वितीय ब्राह्मण
याज्ञवल्क्यका जनकको उपदेश
विदेहराज जनकने कूर्च [ नामक एक विशेष प्रकारके आसन ] से उठकर [ याज्ञवल्क्यके ] समीप जाकर कहा, 'याज्ञवल्क्यजी! आपको नमस्कार है, मुझे उपदेश कीजिये।' उस ( याज्ञवल्क्य ) ने कहा, 'राजन् ! जिस प्रकार लंबे मार्गको जानेवाला पुरुष सम्यक् प्रकारसे रथ या नौकाका आश्रय ले, उसी प्रकार तुम इन उपनिषदों ( उपासनाओं ) से युक्त प्राणादि ब्रह्मोंकी उपासना कर समाहितचित्त हो गये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें