कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
३७८ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
रुद्र = हे रुद्रदेव, ने = तेरी, या = जो अघोरा = भयानकतासे शून्य (सौम्य); अपापकाशिनी = पुण्यने प्रकाशित
होनेवाली (तथा) शिवा = कल्याणमयी, तनूः = मूर्ति है गिरिशन्त = हे पर्वतपर रहकर सुखका विस्तार करनेवाले
शिव, तया = उस, शान्तमया तनुवा = परम शान्त मूर्तिसे, (तू कृपा करके) न अभिचाकशीहि = हमलोगोंको
देखो ॥ ५ ॥
व्याख्या- हे रुद्रदेव ! आपकी जो भयानकतासे शून्य तथा पुण्यकर्मसे प्रकाशित होनेवाली कल्याणमयी सौम्यमूर्ति है—
जिसका दर्शन करके मनुष्य परम आनन्दमें मग्न हो जाता है—हे गिरिशन्त अर्थात् पर्वतपर निवास करते हुए समस्त लोकोंको
सुख पहुँचानेवाले परमेश्वर ! उस परमशान्त मूर्तिसे ही कृपा करके आप हमलोगोंकी ओर देखिये । आपकी कृपादृष्टि पड़ते
ही हम सर्वथा पवित्र होकर आपकी प्राप्तिके योग्य बन जायँगे ॥ ५ ॥
यामिषुं गिरिशन्त हस्ते बिभर्ष्यस्तवे ।
शिवां गिरित्र तां कुरु मा हि१सीः पुरुषं जगत् ॥ ६ ॥
गिरिशन्त = हे गिरिशन्त ! याम् = जिस, इषुम् = बाणको अस्तवे = फेंकनेके लिये, (तू) हस्ते = हाथमें, बिभर्षि =
धारण किये हुए है, गिरित्र = हे गिरिराज हिमालयकी रक्षा करनेवाले देव !, ताम् = उस बाणको, शिवाम् = कल्याणमय,
कुरु = बना ले, पुरुषम् = जीव-समुदायरूप, जगत् = जगत्को, मा हिंसीः = नष्ट न कर (कष्ट न दे ) ॥ ६ ॥
व्याख्या- हे गिरिशन्त—हे कैलासवासी सुखदायक परमेश्वर ! जिस बाणको फेंकनेके लिये आपने हाथमें ले रक्खा है,
हे गिरिराज हिमालयकी रक्षा करनेवाले ! आप उस बाणको कल्याणमय बना ले—उसकी क्रूरताको नष्ट करके उसे शान्तिमय
बना लें । इस जीवसमुदायरूप जगत्को कष्ट न दे—इसका विनाश न करें ॥ ६ ॥
ततः परं ब्रह्मपरं बृहन्तं यथानिकायं सर्वभूतेषु गूढम् ।
विश्वस्यैकं परिवेष्टितारमीशं तं ज्ञात्वामृता भवन्ति ॥ ७ ॥
ततः = पूर्वोक्त जीव-समुदायरूप जगत्से, परम् = परे, (और) ब्रह्मपरम् = हिरण्यगर्भरूप ब्रह्मासे भी श्रेष्ठ, सर्वभूतेषु =
समस्त प्राणियोंमें, यथानिकायम् = उनके शरीरोंके अनुरूप होकर, गूढम् = छिपे हुए, (और) विश्वस्य परिवेष्टितारम् =
सम्पूर्ण विश्वको सब ओरसे घेरे हुए, तम् = उस, बृहन्तम् = महान्, सर्वत्र व्यापक, एकम् = एकमात्र देव, ईशम् =
परमेश्वरको, ज्ञात्वा = जानकर, अमृताः भवन्ति = (ज्ञानीजन) अमर हो जाते हैं ॥ ७ ॥
व्याख्या- जो पहले कहे हुए जीव-समुदायरूप जगत्से और हिरण्यगर्भ नामक ब्रह्मासे भी सर्वथा श्रेष्ठ हैं, समस्त
प्राणियोंमें उनके शरीरोंके अनुरूप होकर छिपे हुए हैं; समस्त जगत्को सब ओरसे घेरे हुए हैं; तथा सर्वत्र व्याप्त और
महान् हैं; उन एकमात्र परमेश्वरको जानकर ज्ञानीजन सदाके लिये अमर हो जाते हैं; फिर कभी उनका जन्म-मरण
नहीं होता ॥ ७ ॥
सम्बन्ध-अब इस मन्त्रमें ज्ञानी महापुरुषके अनुभवकी बात कहकर परमात्मज्ञानके फलकी दृढ़ता दिखलाते हैं—
वेदाहमेतं पुरुषं महान्तमादित्यवर्णं तमसः परस्तात् ।
तमेव विदित्वाति मृत्युमेति नान्यः पन्था - विद्यतेऽयनाय ॥ ८ ॥
तमसः परस्तात् = अविद्यारूप अन्धकारसे अतीत, (तथा) आदित्यवर्णम् = सूर्यकी भाँति स्वयंप्रकाशस्वरूप;
एतम् = इस, महान्तम् पुरुषम् = महान् पुरुष (परमेश्वर) को, अहम् = मैं, वेद = जानता हूँ, तम् = उसको, विदित्वा = जान-
कर; एव = ही, (मनुष्य) मृत्युम् = मृत्युको अत्येति (अति+एति) = उल्लङ्घन कर जाता है, अयनाय = (परमपदकी)
प्राप्तिके लिये, अन्यः = दूसरा, पन्थाः = मार्ग, न = नहीं विद्यते = है ॥ ८ ॥
व्याख्या-कोई ज्ञानी महापुरुष कहता है—'इन महान्से भी महान् परम पुरुषोत्तमको मैं जानता हूँ । वे अविद्या-
रूप अन्धकारसे सर्वथा अतीत हैं तथा सूर्यकी भाँति स्वयंप्रकाशस्वरूप हैं। उनको जानकर ही मनुष्य मृत्युका उल्लङ्घन करनेमें
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३७९
—इस जन्म मृत्युके बन्धनसे सदाके लिये छुटकारा पानेमें समर्थ होता है। परम पदकी प्राप्तिके लिये इसके सिवा दूसरा कोई मार्ग
अर्थात् उपाय नहीं है ॥ ८ ॥
यस्मात्परं नापरमस्ति किञ्चिद्यस्मान्नाणीयो न ज्यायोऽस्ति कश्चित् ।
वृक्ष इव स्तब्धो दिवि तिष्ठत्येकस्तेनेदं पूर्णं पुरुषेण सर्वम् ॥ ९ ॥
यस्मात् परम् = जिससे श्रेष्ठ, अपरम् = दूसरा; किंचित् = कुछ भी; न = नहीं, अस्ति = है, यस्मात् = जिससे (बढकर),
कश्चित् = कोई भी; न = न तो, अणीयः = अधिक सूक्ष्म, न = और न, ज्यायः = महान् ही, अस्ति = है, एकः = (जो)
अकेला ही, वृक्षः इव = वृक्षकी भाँति, स्तब्धः = निश्चलभावसे; दिवि = प्रकाशमय आकाशमें, तिष्ठति = स्थित है, तेन
पुरुषेण = उस परमपुरुष पुरुषोत्तमसे, इदम् = यह; सर्वम् = सम्पूर्ण जगत्, पूर्णम् = परिपूर्ण है ॥ ९ ॥
व्याख्या—उन परमदेव परमेश्वरसे श्रेष्ठ दूसरा कुछ भी नहीं है, वे सर्वश्रेष्ठ हैं। जितने भी सूक्ष्म तत्त्व हैं, उन
सबसे अधिक सूक्ष्म वे परमेश्वर हैं। उनसे अधिक सूक्ष्म कोई भी नहीं है। इसीसे वे छोटे-से छोटे जीवके शरीरमें प्रविष्ट
होकर स्थित हैं। इसी प्रकार जितने भी महान् व्यापक तत्त्व हैं, उन सबसे महान्—अधिक व्यापक वे परब्रह्म हैं, उनसे
बड़ा—उनसे अधिक व्यापक कोई भी नहीं है। इसीसे वे प्रलयकालमें सम्पूर्ण ब्रह्माण्डको अपने अदर लीन कर लेते हैं। जो
अकेले ही वृक्षकी भाँति निश्चलभावसे परमधामरूप प्रकाशमय दिव्य आकाशमें स्थित हैं, वे परम पुरुष परमेश्वर निराकाररूपसे
सारे जगत्में परिपूर्ण हैं ॥ ९ ॥
ततो यदुत्तरतरं तदरूपमनामयम् । य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्त्यथेतरे दुःखमेवापियन्ति ॥१०॥
ततः = उस पहले बताये हुए हिरण्यगर्भसे, यत् = जो, उत्तरतरम् = अत्यन्त उत्कृष्ट है, तत् = वह परब्रह्म परमात्मा;
अरूपम् = आकाररहित, (और) अनामयम् = सब प्रकारके दोषोंसे शून्य है; ये = जो, एतत् = इस परब्रह्म परमात्माको;
विदुः = जानते हैं, ते = वे, अमृताः = अमर, भवन्ति = हो जाते हैं; अथ = परन्तु; इतरे = इस रहस्यको न जाननेवाले दूसरे
लोग; (वार-वार) दुःखम् = दुःखको, एव = ही; अपियन्ति = प्राप्त होते हैं ॥ १० ॥
व्याख्या—उस पहले बताये हुए हिरण्यगर्भसे जो सब प्रकारसे अत्यन्त उत्कृष्ट हैं, वे परब्रह्म परमात्मा आकाररहित
और सब प्रकारके विकारोंसे सर्वथा शून्य हैं; जो कोई महापुरुष इन परब्रह्म परमात्माको जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं—
सदाके लिये जन्म-मृत्युके दुःखोंसे छूट जाते हैं। परंतु जो इन्हें नहीं जानते, वे सब लोग निश्चयपूर्वक बार-बार दुःखोंको प्राप्त
होते हैं। अतः मनुष्यको सदाके लिये दुःखोंसे छूटने और परमानन्दस्वरूप परमात्माको पानेके लिये उन्हें जानना चाहिये ॥१०॥
सर्वाननशिरोग्रीवः सर्वभूतगुहाशयः ।
सर्वव्यापी स भगवांस्तस्मात्सर्वगतः शिवः ॥११॥
सः = वह, भगवान् = भगवान्, सर्वाननशिरोग्रीवः = सब ओर मुख, सिर और ग्रीवावाला है, सर्वभूतगुहाशयः =
समस्त प्राणियोंके हृदयरूप गुफामें निवास करता है, (और) सर्वव्यापी = सर्वव्यापी है, तस्मात् = इसलिये, सः = वह, शिवः =
कल्याणस्वरूप परमेश्वर, सर्वगतः = सब जगह पहुँचा हुआ है ॥ ११ ॥
व्याख्या—उन सर्वेश्वर भगवान्के सभी जगह मुख हैं, सभी जगह सिर और सभी जगह गला हैं। भाव यह कि
वे प्रत्येक स्थानपर प्रत्येक अङ्गद्वारा किया जानेवाला कार्य करनेमें समर्थ हैं। वे समस्त प्राणियोंके हृदयरूप गुफामें निवास
करते हैं और सर्वव्यापी हैं, इसलिये वे कल्याणस्वरूप परमेश्वर सभी जगह पहुँचे हुए हैं। अभिप्राय यह कि साधक
उनको जिस समय, जहाँ और जिस रूपमें प्रत्यक्ष करना चाहे, उसी समय, उसी जगह और उसी रूपमें वे प्रत्यक्ष हो
सकते हैं ॥ ११ ॥
महान्प्रभुर्वे पुरुषः सत्त्वस्यैष प्रवर्तकः ।
सुनिर्मलामिमां प्राप्तिमीशानो ज्योतिरव्ययः ॥१२॥
३८० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
वै = निश्चय ही; एषः = यह; महान् = महान्, प्रभुः = समर्थ, ईशानः = सबपर शासन करनेवाला; अव्ययः =
अविनाशी; (एव) ज्योतिः = प्रकाशस्वरूप, पुरुषः = परमपुरुष पुरुषोत्तम, इमाम् सुनिर्मलाम् प्राप्तिम् [प्रति] = अपनी
प्राप्तिरूप इस अत्यन्त निर्मल लाभकी ओर, सत्त्वस्य प्रवर्तकः = अन्तःकरणको प्रेरित करनेवाला है ॥ १२ ॥
व्याख्या—निश्चय ही ये सबपर शासन करनेवाले, महान्, प्रभु तथा अविनाशी और प्रकाशस्वरूप परम पुरुष
पुरुषोत्तम पहले बताये हुए इस परम निर्मल लाभके प्रति अर्थात् अपने आनन्दमय विशुद्ध स्वरूपकी प्राप्तिकी ओर मनुष्यके
अन्तःकरणको प्रेरित करते हैं, हरेक मनुष्यको ये अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तथापि यह मूर्ख जीव सब प्रकारका सुयोग
पाकर भी उनकी प्रेरणाके अनुसार उनकी प्राप्तिके लिये तत्परतासे चेष्टा नहीं करता, इसी कारण मारा मारा फिरता है ॥ १२ ॥
अङ्गुष्ठमात्रः पुरुषोऽन्तरात्मा सदा जनानां हृदये संनिविष्टः।
हृदा मन्वीशो मनसाभिक्लृप्तो य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥१३॥
अङ्गुष्ठमात्रः = (यह) अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; अन्तरात्मा = अन्तर्यामी, पुरुषः = परम पुरुष (पुरुषोत्तम);
सदा = सदा ही, जनानाम् = मनुष्योंके, हृदये = हृदयमें; संनिविष्टः = सम्यक् प्रकारसे स्थित है, मन्वीशः = मनका
स्वामी है, (तथा) हृदा = निर्मल हृदय, (और) मनसा = विशुद्ध मनसे; अभिक्लृप्तः = ध्यानमें लाया हुआ (प्रत्यक्ष
होता है), ये = जो; एतत् = इस परब्रह्म परमेश्वरको, विदुः = जान लेते हैं; ते = वे; अमृताः = अमर; भवन्ति =
हो जाते हैं ॥ १३ ॥
व्याख्या—अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाले अन्तर्यामी परमपुरुष परमेश्वर सदा ही मनुष्योंके हृदयमें सम्यक् प्रकारसे
स्थित हैं और मनके स्वामी हैं, तथा निर्मल हृदय और विशुद्ध मनके द्वारा ध्यानमें लाये जाकर प्रत्यक्ष होते हैं। जो साधक
इन परब्रह्म परमेश्वरको जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं, अर्थात् सदाके लिये जन्म-मरणसे छूट जाते हैं—अमृतस्वरूप बन
जाते हैं। यहाँ परमात्माको अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला इसलिये बताया गया है कि मनुष्यका हृदय अंगूठेके नापका होता है
और वही परमात्माकी उपलब्धिक स्थान है। ब्रह्मसूत्रमें भी इस विषयपर विचार करके यही निश्चय किया गया है
(ब्र० सू० १।३। २४-२५) ॥ १३ ॥
सहस्रशीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्रपात् ।
स भूमिं विश्वतो वृत्वात्यतिष्ठद्दशाङ्गुलम् ॥१४॥
पुरुषः = वह परम पुरुष; सहस्रशीर्षा = हजारों सिरवाला, सहस्राक्षः = हजारों आँखवाला, सहस्रपात् =
(और) हजारों पैरवाला है; सः = वह; भूमिम् = समस्त जगत्को; विश्वतः = सब ओरसे, वृत्वा = घेरकर, दशाङ्गुलम् अति =
नाभिसे दस अङ्गुल ऊपर (हृदयमें); अतिष्ठत् = स्थित है ॥ १४ ॥
व्याख्या—उन परम पुरुष परमेश्वरके हजारों सिर, हजारों आँखें और हजारों पैर हैं। अर्थात् सब अवयवोंसे
रहित होनेपर भी उनके सिर, आँख और पैर आदि सभी अङ्ग अनन्त और असंख्य हैं। वे सर्वशक्तिमान् परमेश्वर समस्त
जगत्को सब ओरसे घेरकर सर्वत्र व्याप्त हुए ही नाभिसे दस अंगुल ऊपर हृदयाकाशमें स्थित हैं। वे सर्वव्यापी और महान्
होते हुए ही हृदयरूप एकदेशमें स्थित हैं। वे अनेक विरुद्ध धर्मोंके आश्रय हैं ॥ १४ ॥
पुरुष एवेदं सर्वं यद्भूतं यच्च भव्यम्।
उतामृतत्वस्येशानो यदन्नेनातिरोहति ॥१५॥
यत् = जो, भूतम् = अबसे पहले हो चुका है, यत् = जो; भव्यम् = भविष्यमें होनेवाला है; च = और,
यत् = जो, अन्नेन = खाद्य पदार्थोंसे, अतिरोहति = इस समय बढ़ रहा है, इदम् = यह; सर्वम् = समस्त जगत्,
पुरुषः एव = परम पुरुष परमात्मा ही है; उत = और; (वही) अमृतत्वस्य = अमृतस्वरूप मोक्षका; ईशानः =
स्वामी है ॥ १५ ॥
व्याख्या—जो सबसे पहले हो चुका है, जो भविष्यमे होनेवाला है और जो वर्तमान कालमें अन्नके द्वारा अर्थात्
खाद्य पदार्थोंके द्वारा बढ़ रहा है, वह समस्त जगत् परम पुरुष परमात्माका ही स्वरूप है। वे स्वयं ही अपनी स्वरूपभूत
अचिन्त्यशक्तिसे इस रूपमें प्रकट होते हैं; तथा वे ही अमृतरूप मोक्षके स्वामी हैं अर्थात् जीवोंको संसार-बन्धनसे छुड़ाकर
अपनी प्राप्ति करा देते हैं। अतएव उनकी प्राप्तिके अभिलाषी साधकोंको उन्हींकी शरणमें जाना चाहिये ॥ १५ ॥
सर्वतःपाणिपादं तत्सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम् ।
सर्वतःश्रुतिमल्लोके सर्वमावृत्य तिष्ठति ॥१६॥
तत् = वह परम पुरुष परमात्मा; सर्वतःपाणिपादम् = सब जगह हाथ-पैरवाला; सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम् =
सब जगह आँख, सिर और मुखवाला; ( तथा ) सर्वतःश्रुतिमत् = सब जगह कानोंवाला है, ( वही ) लोके =
ब्रह्माण्डमे, सर्वम् = सबको, आवृत्य = सब ओरसे घेरकर; तिष्ठति = स्थित है ॥ १६ ॥
व्याख्या-उन परमात्माके हाथ, पैर, आँखें, सिर, मुख और कान सब जगह हैं। वे सब जगह सब शक्तियोंसे
सब कार्य करनेमें समर्थ हैं। उन्होंने सभी जगह अपने भक्तोंकी रक्षा करने तथा उन्हें अपनी ओर खींचनेके लिये हाथ बढ़ा
रक्खा है। उनका भक्त उन्हें जहाँ चाहता है, वहीं उन्हें पहुँचा हुआ पाता है। वे सब जगह सब जीवोंद्वारा किये जानेवाले
कर्मोंको देख रहे हैं। उनका भक्त जहाँ उन्हें प्रणाम करता है, सर्वत्र व्याप्त होनेके कारण उनके चरण और सिर
आदि अङ्ग वहीं मौजूद रहते हैं। अपने भक्तकी प्रार्थना सुननेके लिये उनके कान सर्वत्र हैं और अपने भक्तद्वारा अर्पण
की हुई वस्तुका भोग लगानेके लिये उनका मुख भी सर्वत्र विद्यमान है। वे परमेश्वर इस ब्रह्माण्डमें सबको सब ओरसे घेरकर
स्थित हैं—इस बातपर विश्वास करके मनुष्यको उनकी सेवामें लग जाना चाहिये। यह मन्त्र गीतामें भी इसी रूपमें आया
है ( १३ । ३ ) ॥ १६ ॥
सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम् ।
सर्वस्य प्रभुमीशानं सर्वस्य शरणं बृहत् ॥१७॥
( जो परम पुरुष परमात्मा ) सर्वेन्द्रियविवर्जितम् = समस्त इन्द्रियोंसे रहित होनेपर भी; सर्वेन्द्रिय-
गुणाभासम् = समस्त इन्द्रियोंके विषयोंको जाननेवाला है; (तथा) सर्वस्य = सबका; प्रभुम् = स्वामी; सर्वस्य =
सबका, ईशानम् = शासक; ( और ) बृहत् = सबसे बड़ा; शरणम् = आश्रय है, [ प्रपद्येत = उसकी शरणमें जाना
चाहिये ] ॥ १७ ॥
व्याख्या-जो सर्वशक्तिमान् परम पुरुष परमात्मा समस्त इन्द्रियोंसे रहित—देहेन्द्रियादि भेदसे शून्य होनेपर
भी समस्त इन्द्रियोंके विषयोंको जानते हैं तथा सबके स्वामी, परम समर्थ, सबका शासन करनेवाले और जीवके लिये
सबसे बड़े आश्रय हैं, मनुष्यको सर्वतोभावसे उन्हींकी शरण ग्रहण करनी चाहिये। यही मनुष्य-शरीरका अच्छे से-अच्छा
उपयोग है। इस मन्त्रका पूर्वार्द्ध गीतामें ज्यों-का त्यों आया है ( १३ । १४ ) ॥ १७ ॥
नवद्वारे पुरे देही हंसो लेलायते बहिः ।
वशी सर्वस्य लोकस्य स्थावरस्य चरस्य च ॥१८॥
सर्वस्य = सम्पूर्ण, स्थावरस्य = स्थावर; च = और, चरस्य = जङ्गम; लोकस्य वशी = जगत्को वशमें रखनेवाला,
हंसः = वह प्रकाशमय परमेश्वर, नवद्वारे = नव द्वारवाले, पुरे = शरीररूपी नगरमें; देही = अन्तर्यामीरूपसे हृदयमें स्थित देही है;
( तथा वही ) बहिः = बाह्य जगत्में भी, लेलायते = लीला कर रहा है ॥ १८ ॥
व्याख्या—सम्पूर्ण स्थावर और जङ्गम जीवोंके समुदायरूप इस जगत्को अपने वशमें रखनेवाले वे प्रकाशमय
परमेश्वर दो आँख, दो कान, दो नासिका, एक मुख, एक गुदा और एक उपस्थ—इस प्रकार नौ दरवाजोंवाले मनुष्य-
शरीररूप नगरमें अन्तर्यामीरूपसे स्थित हैं और वे ही इस बाह्य जगत्में भी लीला कर रहे हैं। यों समझकर मन जहाँ
सुगमतासे स्थिर हो सके, वहीं उनका ध्यान करना चाहिये ॥ १८ ॥
३८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध-पहले जो यह बात कही थी कि वे समस्त इन्द्रियोंसे रहित होकर भी सब इन्द्रियोंके विषयोंको जानते हैं, उसीका
स्पष्टीकरण किया जाता है-
अपाणिपादो जवनो ग्रहीता पश्यत्यचक्षुः स शृणोत्यकर्णः ।
स वेत्ति वेद्यं न च तस्यास्ति वेत्ता तमाहुरग्र्यं पुरुषं महान्तम् ॥१९॥
सः=वह परमात्मा, अपाणिपादः=हाथ-पैरोंसे रहित होकर भी, ग्रहीता=समस्त वस्तुओंको ग्रहण करनेवाला;
(तथा) जवनः=वेगपूर्वक सर्वत्र गमन करनेवाला है, अचक्षुः=आँखोंके बिना ही, पश्यति=वह सब कुछ
देखता है, (और) अकर्णः=कानोंके बिना ही; शृणोति=सब कुछ सुनता है, सः=वह; वेद्यम्=जो कुछ भी
जाननेमें आनेवाली
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ तृतीय अध्याय समाप्त ॥ ३ ॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८३
मृत्यु आदि समस्त विकारोंसे सर्वथा रहित हैं और सबके आदि-पुराणपुरुष हैं, उन सबके आत्मा-अन्तर्यामी
परब्रह्म परमेश्वरको मैं जानता हूँ ॥ २१ ॥
॥ तृतीय अध्याय समाप्त ॥ ३ ॥
चतुर्थ अध्याय
य एकोऽवर्णो बहुधा शक्तियोगाद्वर्णाननेकान्निहितार्थो दधाति ।
वि चैति चान्ते विश्वमादौ स देवः स नो बुद्ध्या शुभया संयुनक्तु ॥ १ ॥
यः=जो; अवर्णः=रंग, रूप आदिसे रहित होकर भी, निहितार्थः=छिपे हुए प्रयोजनवाला होनेके कारण,
बहुधा शक्तियोगात्=विविध शक्तियोंके सम्बन्धसे; आदौ=सृष्टिके आदिमें; अनेकान्=अनेक, वर्णान्=रूप रंगः
दधाति=धारण कर लेता है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८४ * विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
आप ही विराट्रूपमें प्रकट होकर सब ओर मुख किये हुए हैं, अर्थात् सम्पूर्ण जगत् आपका ही स्वरूप है। जगत्में जितने भी
मुख दिखायी देते हैं, सब आपके ही हैं ॥ ३ ॥
नीलः पतङ्गो हरितो लोहिताक्षस्तडिद्गर्भ ऋतवः समुद्राः ।
अनादिमत्त्वं विभुत्वेन वर्तसे यतो जातानि भुवनानि विश्वा ॥ ४ ॥
[ त्वम् एव = तू ही; ] नीलः = नीलवर्ण; पतङ्गः = पतङ्ग है; हरितः = हरे रंगका; (और) लोहिताक्षः = लाल
आँखोंवाला (पक्षी है एवं); तडिद्गर्भः = मेघ; ऋतवः = वसन्त आदि ऋतुएँ; (तथा) समुद्राः = सप्त समुद्ररूप है;
यतः = क्योंकि; [त्वत्तः एव = तुझसे ही; ] विश्वा = सम्पूर्ण; भुवनानि = लोक; जातानि = उत्पन्न हुए हैं; त्वम् = तू
ही; अनादिमत् = अनादि (प्रकृतियों) का स्वामी; (और) विभुत्वेन = व्यापकरूपसे;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८५
सम्बन्ध—वह परा प्रकृतिरूप जीवसमुदाय, जो इस प्रकृतिके भोगोंको भोगता है, कब और कैसे मुक्त हो सकता है—
इस जिज्ञासापर दो मन्त्रोंमें कहते हैं—
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया समानं वृक्षं परिषस्वजाते ।
तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्यनश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥ ६ ॥
सयुजा=सदा साथ रहनेवाले, ( तथा ) सखाया=परस्पर सख्यभाव रखनेवाले, द्वा=दो, सुपर्णा=पक्षी (जीवात्मा
एव परमात्मा); समानम् = एक ही, वृक्षम् परिषस्वजाते = वृक्ष ( शरीर ) का आश्रय लेकर रहते हैं, तयोः=उन
दोनोंमेंसे, अन्यः=एक (जीवात्मा) तो, पिप्पलम्=उस वृक्षके फलो (कर्मफलों) को, स्वादु=स्वाद ले-लेकर, अत्ति=
खाता है, अन्यः= ( किंतु ) दूसरा ( ईश्वर ), अनश्नन् = उनका उपभोग न करता हुआ, अभिचाकशीति=केवल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तब यह अपनेसे भिन्न, अपने ही साथ रहनेवाले, परम सुहृद्, परम प्रिय भगवान्को पहचान पाता है। जो भक्तजनोंद्वारा
निरन्तर सेवित हैं, उन परमेश्वरको तथा उनकी आश्चर्यमयी महिमाको, जो जगत्में सर्वत्र भिन्न-भिन्न प्रकारसे प्रकट हो रही
है, जब यह देख लेता है, उस समय तत्काल ही सर्वथा शोकरहित हो जाता है। मुण्डक० ३। १। २ में भी यह मन्त्र इसी
रूपमें आया है ॥ ७ ॥
ऋचो अक्षरे परमे व्योमन् यस्मिन्देवा अधि विश्वे निषेदुः ।
यस्तं न वेद किमृचा करिष्यति य इत्तद्विदुस्त इमे समासते ॥ ८ ॥
यस्मिन्=जिसमें; विश्वे=समस्त; देवाः=देवगण; अधि=भलीभाँति; निषेदुः=स्थित हैं; [तस्मिन्=उस;]
अक्षरे=अविनाशी; परमे व्योमन्=परम व्योम (परम धाम) मे;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८७
समझना चाहिये। उस परमेश्वरकी शक्तिरूपा प्रकृतिके ही अङ्गभूत कारण-कार्यसमुदायसे यह सम्पूर्ण जगत् व्याप्त हो रहा
है ॥ १० ॥
यो योनिं योनिमधितिष्ठत्येको यस्मिन्निदं स च वि चैति सर्वम् ।
तमीशानं वरदं देवमीड्यं निचाय्येमां शान्तिमत्यन्तमेति ॥११॥
यः = जो; एकः = अकेला ही; योनिम् योनिम् अधितिष्ठति = प्रत्येक योनिका अधिष्ठाता हो रहा है, यस्मिन् =
जिसमें; इदम् = यह, सर्वम् = समस्त जगत्; समेति = प्रलयकालमें विलीन हो जाता है, च = और, व्येति च =
सृष्टिकालमें विविध रूपोंमें प्रकट भी हो जाता है; तम् = उस, ईशानम् = सर्वनियन्ता; वरदम् = वरदायक; ईड्यम् =
स्तुति करने योग्य, देवम् = परम देव परमेश्वरको, निचाय्य = तत्त्वसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्पूर्ण जीव-समुदायका अपनी अचिन्त्य शक्तियोंके द्वारा शासन करते हैं, उन आनन्दस्वरूप परमदेव सर्वाधार सर्वशक्तिमान्
परमेश्वरकी हम श्रद्धा भक्तिपूर्वक हविःस्वरूप भेंट समर्पण करके पूजा करें। अर्थात् सब कुछ उन्हें समर्पण करके उन्हींके
हो जायँ। यही उनकी प्राप्तिका सहज उपाय है ॥ १३ ॥
सूक्ष्मातिसूक्ष्मं कलिलस्य मध्ये विश्वस्य स्रष्टारमनेकरूपम् ।
विश्वस्यैकं परिवेष्टितारं ज्ञात्वा शिवं शान्तिमत्यन्तमेति ॥१४॥
सूक्ष्मातिसूक्ष्मम् = (जो) सूक्ष्मसे भी अत्यन्त सूक्ष्म; कलिलस्य मध्ये = हृदय-गुहारूप गुह्यस्थानके भीतर
स्थित; विश्वस्य = अखिल विश्वकी; स्रष्टारम् = रचना करनेवाला; अनेकरूपम् = अनेक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८९
एकमात्र परमदेव परमेश्वरको समस्त प्राणियोंमें छिपा हुआ तथा समस्त जगत्को सब ओरसे घेरकर उसे व्याप्त किये हुए
जानकर मनुष्य समस्त बन्धनोंसे सदाके लिये सर्वथा छूट जाता है ॥ १६ ॥
एष देवो विश्वकर्मा महात्मा सदा जनानां हृदये संनिविष्टः।
हृदा मनीषा मनसाभिक्लृप्तो य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥१७॥
एषः = यह; विश्वकर्मा = जगत्-कर्ता; महात्मा = महात्मा; देवः = परमदेव परमेश्वर, सदा = सर्वदा; जनानाम् =
सब मनुष्योंके; हृदये = हृदयमें, संनिविष्टः = सम्यक् प्रकारसे स्थित है; (तथा) हृदा = हृदयसे, मनीषा = बुद्धिसे; (और)
मनसा = मनसे; अभिक्लृप्तः = ध्यानमें लाया हुआ, [ आविर्भवति = प्रत्यक्ष होता है, ] ये = जो साधक; एतत् = इस
रहस्यको; विदुः =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
होकर; मा = न तो; नः = हमारे; तोके = पुत्रोंमें; ( ओर ) तनये = पौत्रोंमें, मा = न; नः = हमारी; आयुषि = आयुमें; मा =
न; नः = हमारी; गोषु = गौओंमें, ( और ) मा = न; नः = हमारे, अश्वेषु = घोड़ोंमें ही, रीरिषः = किसी प्रकारकी
कमी कर; ( तथा ) नः = हमारे, वीरान् मा वधीः = वीर पुरुषोंका भी नाश न कर ॥ २२ ॥
व्याख्या—हे सबका संहार करनेवाले रुद्रदेव ! हमलोग नाना प्रकारकी भेंट समर्पण करते हुए सदा ही आपको बुलाते
रहते हैं । आप ही हमारी रक्षा करनेमें सर्वथा समर्थ हैं, अतः हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप हमपर कभी कुपित न हों
तथा कुपित होकर हमारे पुत्र और पौत्रोंको, हमारी आयुको—जीवनको तथा हमारे गौ, घोड़े आदि पशुओंको कभी किसी
प्रकारकी क्षति न पहुँचायें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३९२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
योनिमें जो भिन्न-भिन्न रूप—आकृतियाँ हैं, उन सबके और उनके कारणरूप पञ्च सूक्ष्म महाभूत आदि समस्त तत्त्वोंके जो
एकमात्र अधिपति हैं, अर्थात् वे सब-के-सब जिनके अधीन हैं, जो सबसे पहले उत्पन्न हुए कपिल ऋषिको* अर्थात् हिरण्यगर्भ
ब्रह्माको प्रत्येक सर्गके आदिमें सब प्रकारके ज्ञानोंसे पुष्ट करते हैं—सब प्रकारके ज्ञानोंसे सम्पन्न करके उन्नत करते हैं तथा
जिन्होंने सबसे पहले उत्पन्न होते हुए उन हिरण्यगर्भको देखा था, वे ही सर्वशक्तिमान् सर्वाधार सबके स्वामी परब्रह्म
पुरुषोत्तम हैं ॥ २ ॥
एकैकं जालं बहुधा विकुर्वन्नस्मिन्क्षेत्रे संहरत्येष देवः ।
भूयः सृष्ट्वा पतयस्तथेशः सर्वाधिपत्यं कुरुते महात्मा ॥ ३ ॥
एषः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९३
विनियोजयेत्=गुणोंका जीवोंके साथ यथायोग्य सयोग कराता है; च=तथा, एतत्=इस; सर्वम्=समस्त, विश्वम्
अधितिष्ठति=विश्वका शासन करता है, (वह परमात्मा है) ॥ ५ ॥
व्याख्या-जो इस सम्पूर्ण विश्वके परम कारण हैं, अर्थात् जिनका और कोई कारण नहीं है, जगत्के कारणरूपसे
कहे जानेवाले समस्त तत्त्वोंकी शक्तिरूप स्वभावको जो अपने संकल्परूप तपसे पकाते हैं-अर्थात् उन आकाशादि तत्त्वोंकी जो
भिन्न-भिन्न शक्तियाँ प्रलयकालमें लुप्त हो गयी थीं, उन्हें अपने सङ्कल्पद्वारा पुन प्रकट करते हैं, उन प्रकट की हुई
शक्तियोंका नाना रूपोंमें परिवर्तन कर इस विचित्र जगत्की रचना करते हैं, तथा सत्त्व आदि तीनों गुणोंका तथा उनसे
उत्पन्न हुए पदार्थोंका जीवोंके साथ उनके कर्मानुसार यथायोग्य सम्बन्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
घूमना *। वह प्राणोंका अधिपति जीवात्मा जबतक मुक्त नहीं हो जाता, तबतक अपने किये हुए कर्मोंसे प्रेरित होकर नाना लोकोंमें
भिन्न-भिन्न प्रकारकी योनियोंको ग्रहण करके इस संसार-चक्रमें घूमता रहता है ॥ ७ ॥
सम्बन्ध-जीवात्माका स्वरूप कैसा है, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
अङ्गुष्ठमात्रो रवितुल्यरूपः सङ्कल्पाहंकारसमन्वितो यः ।
बुद्धेर्गुणेनात्मगुणेन चैव आराग्रमात्रो ह्यपरोऽपि दृष्टः ॥ ८॥
यः = जो; अङ्गुष्ठमात्रः = अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; रवितुल्यरूपः = सूर्यके समान प्रकाशस्वरूप, (तथा)
संकल्पाहङ्कारसमन्वितः = सङ्कल्प और अहङ्कारसे युक्त है, बुद्धेः = बुद्धिके; गुणेन = गुणोंके कारण; च = और;
आत्मगुणेन = अपने गुणोंके कारण; एव = ही; आराग्रमात्रः =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९५
भी केवल उसकी सूक्ष्मताका लक्ष्य करानेके लिये ही है । वास्तवमें चेतन और सूक्ष्म वस्तुका स्वरूप जड और स्थूल वस्तुकी
उपमासे नहीं समझाया जा सकता, क्योंकि बालकी नोकके दस हजार भागोंमेंसे एक भाग भी आकाशमें जितने देशको रोकता
है, उतना भी जीवात्मा नहीं रोकता । चेतन और सूक्ष्म वस्तुका जड और स्थूल देहके साथ सम्बन्ध नहीं हो सकता; वह
सूक्ष्म होनेपर भी स्थूल वस्तुमें सर्वत्र व्याप्त रह सकता है । इसी भावको समझानेके लिये अन्तमें कहा गया है कि वह इतना
सूक्ष्म होनेपर भी अनन्त भावसे युक्त होनेमें अर्थात् असीम होनेमें समर्थ है । भाव यह कि वह जड जगत्में सर्वत्र व्याप्त है ।
केवल बुद्धिके गुणोंसे और अपने अहंता, ममता आदि गुणोंसे युक्त होनेके कारण ही एकदेशीय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३९६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सूक्ष्म, बहूनि एव=बहुत-से; रूपाणि=रूपों (आकृतियों, शरीरों) को; वृणोति=स्वीकार करता है; तेषाम्=उनके;
संयोगहेतुः=संयोगका कारण; अपरः=दूसरा; अपि=भी; दृष्टः=देखा गया है ॥ १२ ॥
व्याख्या-जीवात्मा अपने किये हुए कर्मोंके संस्कारोंसे और बुद्धि, मन, इन्द्रिय तथा पञ्चभूत-इनके समुदाय-
रूप शरीरके धर्मोंसे युक्त होनेके कारण अहंता-ममता आदि अपने गुणोंके वशीभूत होकर अनेकानेक शरीर धारण करता है ।
अर्थात् शरीरके धर्मोंमें अहंता-ममता करके तद्रूप हो जानेके कारण नाना प्रकारके स्थूल और सूक्ष्म रूपोंको स्वीकार
करता है-अपने कर्मानुसार भिन्न भिन्न योनियोंमें जन्म लेता है । परंतु इस प्रकार जन्म लेनेमें यह स्वतन्त्र नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ पञ्चम अध्याय समाप्त ॥ ५ ॥
- श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९७
इस रहस्यको समझकर मनुष्यको जितना शीघ्र हो सके, उन परम सुहृद्, परम दयालु, परम प्रेमी, सर्वशक्तिमान्, सर्वाधार,
सर्वेश्वर परमात्माको जानने और पानेके लिये व्याकुल हो श्रद्धा और भक्तिभावसे उनकी आराधनामें लग जाना चाहिये ॥१४॥
॥ पञ्चम अध्याय समाप्त ॥ ५ ॥
❖
अध्याय
स्वभावमेके कवयो वदन्ति कालं तथान्ये परिमुह्यमानाः ।
देवस्यैष महिमा तु लोके येनेदं भ्राम्यते ब्रह्मचक्रम् ॥ १ ॥
एके = कितने ही; कवयः = बुद्धिमान् लोग; स्वभावम् = स्वभावको; वदन्ति = जगत्का कारण बताते हैं;
तथा = उसी प्रकार; अन्ये = कुछ दूसरे लोग; कालम् = कालको जगत्का कारण बतलाते हैं; [ एते ] परिमुह्यमानाः
[ सन्ति ] = ( वास्तवमे ) ये लोग मोहग्रस्त हैं (अतः वास्तविक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें