सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

१८६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
प्रतिप्रस्थाता, ब्राह्मणाच्छंसी और प्रस्तोता—इन चार गौण ऋत्विजोंको मुख्य ऋत्विजोंकी अपेक्षा आधी; अच्छावाक, नेष्टा,
आग्नीध्र और प्रतिहर्त्ता—इन चार गौण ऋत्विजोंको मुख्य ऋत्विजोंकी अपेक्षा तिहाई एवं ग्रावस्तुत्, नेता, होता और
सुब्रह्मण्य—इन चार गौण ऋत्विजोंको मुख्य ऋत्विजोंकी अपेक्षा चौथाई गौएँ दी जाती हैं। नियमानुसार जब इन
सबको दक्षिणाके रूपमें देनेके लिये गौएँ लायी जा रही थीं; उस समय बालक नचिकेताने उनको देख लिया। उनकी
दयनीय दशा देखते ही उसके निर्मल अन्तःकरणमे श्रद्धा—आस्तिकताने प्रवेश किया और वह सोचने लगा—॥ २ ॥
पीतोदका जग्धतृणा दुग्धदोहा निरिन्द्रियाः।
अनन्दा नाम ते लोकास्तान् स गच्छति ता ददत् ॥ ३॥
पीतोदकाः=जो (अन्तिम बार) जल पी चुकी हैं; जग्धतृणाः=जिनका घास खाना समाप्त हो गया है;
दुग्धदोहाः=जिनका दूध (अन्तिम बार) दुह लिया गया है; निरिन्द्रियाः=जिनकी इन्द्रियाँ नष्ट हो चुकी हैं; ताः=ऐसी
(निरर्थक मरणासन्न) गौओंको; ददत्=देनेवाला; सः=वह दाता (तो), ते लोकाः=वे (शूकर-कूकरादि नीच योनियाँ
और नरकादि) लोक; अनन्दाः=जो सब प्रकारके सुखोंसे शून्य; नाम=प्रसिद्ध हैं; तान्=उनको; गच्छति=प्राप्त होता है
(अतः पिताजीको सावधान करना चाहिये) ॥ ३ ॥
स होवाच पितरं तत कस्मै मां दास्यसीति। द्वितीयं तृतीयं तँहोवाच मृत्यवे त्वा ददामीति ॥ ४ ॥
सः ह=यह सोचकर वह; पितरम्=अपने पितासे; उवाच=बोला कि; तत (तात)=हे प्यारे पिताजी !;
माम्=मुझे; कस्मै=(आप) किसको; दास्यसि इति=देंगे ?; (उत्तर न मिलनेपर उसने वही बात) द्वितीयम्=दुबारा;
तृतीयम्=तिबारा (कही); तम् ह=(तब पिताने) उससे; उवाच=(इस प्रकार क्रोधपूर्वक) कहा; त्वा=तुझे (मैं);
मृत्यवे=मृत्युको; ददामि इति=देता हूँ ॥ ४ ॥
व्याख्या—पिताजी ये कैसी गौएँ दक्षिणामें दे रहे हैं। अब इनमें न तो झुककर जल पीनेकी शक्ति रही है, न इनके
मुखमें घास चबानेके लिये दाँत ही रह गये हैं और न इनके स्तनोंमें तनिक-सा दूध ही बचा है। अधिक क्या, इनकी तो
इन्द्रियाँ भी निश्चेष्ट हो चुकी हैं—इनमें गर्भधारण करनेतककी भी सामर्थ्य नहीं है! भला, ऐसी निरर्थक और मृत्युके समीप
पहुँची हुई गौएँ जिन ब्राह्मणोंके घर जायँगी, उनको दुःखके सिवा ये और क्या देंगी ? दान तो उसी वस्तुका करना चाहिये,
जो अपनेको सुख देनेवाली हो, प्रिय हो और उपयोगी हो तथा वह जिनको दी जाय उन्हें भी सुख और लाभ पहुँचानेवाली
हो। दुःखदायिनी अनुपयोगी वस्तुओको दानके नामपर देना तो दानके व्याजसे अपनी विपद् टालना है और दान ग्रहण
करनेवालोको धोखा देना है। इस प्रकारके दानसे दाताको वे नीच योनियाँ और नरकादि लोक मिलते हैं, जिनमें सुखका
कहीं लेश भी नहीं है। पिताजी इस दानसे क्या सुख पायेंगे ? यह तो यज्ञमें वैगुण्य है, जो इन्होंने सर्वस्व-दानरूपी यज्ञ करके
भी उपयोगी गौओंको मेरे नामपर रख लिया है; और सर्वस्वमे तो मैं भी हूँ, मुझको तो इन्होंने दानमे दिया नहीं। पर मैं इनका
पुत्र हूँ, अतएव मैं पिताजीको इस अनिष्टकारी परिणामसे बचानेके लिये अपना बलिदान कर दूँगा। यही मेरा धर्म है। यह
निश्चय करके उसने अपने पितासे कहा—'पिताजी ! मैं भी तो आपका धन हूँ, आप मुझे किसको देते हैं ?' पिताने कोई
उत्तर नहीं दिया, तब नचिकेताने फिर कहा—'पिताजी ! मुझे किसको देते हैं ?' पिताने इस बार भी उपेक्षा की। पर धर्मभीरु
और पुत्रका कर्तव्य जाननेवाले नचिकेतासे नहीं रहा गया। उसने तीसरी बार फिर वही कहा—'पिताजी ! आप मुझे
किसको देते हैं ?' अब ऋषिको क्रोध आ गया और उन्होंने आवेशमें आकर कहा—'तुझे देता हूँ मृत्युको !' ॥ ३-४ ॥
सम्बन्ध—यह सुनकर नचिकेता मन-ही-मन विचारने लगा कि—
बहूनामेमि प्रथमो बहूनामेमि मध्यमः।
किँस्विद्यमस्य कर्तव्यं यन्मयाद्य करिष्यति ॥ ५॥
बहूनाम्=मैं बहुत-से शिष्योंमें तो; प्रथमः=प्रथम श्रेणीके आचरणपर; एमि=चलता आया हूँ (और); बहूनाम्=
*, मध्यमः=मध्यम श्रेणीके आचारपर; एमि=चलता हूँ (कभी भी नीची श्रेणीके आचरणको मैंने नहीं अपनाया, फिर

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १८७
    पिताजीने ऐसा क्यों कहा ! ), यमस्य = यमका, किम् स्वित् कर्तव्यम् = ऐसा कौन-सा कार्य हो सकता है, यत्
    अद्य = जिसे आज, मया = मेरेद्वारा ( मुझे देकर ); करिष्यति = ( पिताजी ) पूरा करेंगे ॥ ५ ॥
    व्याख्या--शिष्यों और पुत्रोंकी तीन श्रेणियाँ होती हैं--उत्तम, मध्यम और अधम । जो गुरु या पिताका मनोरथ समझकर
    उनकी आज्ञाकी प्रतीक्षा किये बिना ही उनकी रुचिके अनुसार कार्य करने लगते हैं, वे उत्तम हैं। जो आज्ञा पानेपर कार्य
    करते हैं, वे मध्यम हैं और जो मनोरथ जान लेने और स्पष्ट आदेश सुन लेनेपर भी तदनुसार कार्य नहीं करते, वे अधम हैं ।
    मै बहुत से शिष्योंमे तो प्रथम श्रेणीका हूँ, प्रथम श्रेणीके आचरणपर चलनेवाला हूँ, क्योंकि उनमे पहले ही मनोरथ समझकर
    कार्य कर देता हूँ बहुत-से शिष्योमे मध्यम श्रेणीका भी हूँ, मध्यम श्रेणीके आचारपर भी चलता आया हूँ, परतु अधम
    श्रेणीका तो हूँ ही नहीं। आज्ञा मिले और सेवा न करूँ, ऐसा तो मैने कभी किया ही नहीं। फिर, पता नही, पिताजीने
    मुझे ऐसा क्यों कहा ? मृत्युदेवताका भी ऐसा कौन-सा प्रयोजन है, जिसको पिताजी आज मुझे उनको देकर पूरा करना
    चाहते हैं ? ॥ ५ ॥
    सम्बन्ध--सम्भव है, पिताजीने क्रोधके आवेशमें ही ऐसा कह दिया हो, परतु जो कुछ भी हो, पिताजीका वचन तो सत्य करना ही
    है। इधर ऐसा दीख रहा है कि पिताजी अब पश्चात्ताप कर रहे हैं, अतएव उन्हें सान्त्वना देना भी आवश्यक है। यह विचारकर
    नचिकेता एकान्तमें पिताके पास जाकर उनकी शोकनिवृत्तिके लिय इस प्रकार आश्वासनपूर्ण वचन बोला—
    अनुपश्य यथा पूर्वे प्रतिपश्य तथापरे ।
    सस्यमिव मर्त्यः पच्यते सस्यमिवाजायते पुनः ॥ ६॥
    पूर्वे = आपके पूर्वज पितामह आदि, यथा = जिस प्रकारका आचरण करते आये हैं; अनुपश्य = उसपर विचार कीजिये
    (और); अपरे = ( वर्तमानमे भी ) दूसरे श्रेष्ठ लोग, [ यथा = जैसा आचरण कर रहे हैं; ] तथा प्रतिपश्य = उसपर भी
    दृष्टिपात कर लीजिये ( फिर आप अपने कर्तव्यका निश्चय कीजिये ), मर्त्यः = ( यह ) मरणधर्मा मनुष्य, सस्यम् इव =
    अनाजकी तरह, पच्यते = पकता है अर्थात् जराजीर्ण होकर मर जाता है ( तथा ), सस्यम् इव = अनाजकी भाँति ही, पुनः =
    फिर; आजायते = उत्पन्न हो जाता है ॥ ६ ॥
    व्याख्या-पिताजी ! अपने पितामहादि पूर्वजोंका आचरण देखिये और इस समयके दूसरे श्रेष्ठ पुरुषोंका आचरण देखिये।
    उनके चरित्रमे न कभी पहले असत्य था, न अब है। असाधु मनुष्य ही असत्यका आचरण किया करते हैं, परन्तु उस
    असत्यसे कोई अजर-अमर नहीं हो सकता । मनुष्य मरणधर्मा है। यह अनाजकी भाँति जरा-जीर्ण होकर मर जाता है और
    अनाजकी भाँति ही कर्मवश पुनः जन्म ले लेता है ॥ ६ ॥
    सम्बन्ध—अतएव इस अनित्य जीवनके लिये मनुष्यको कभी कर्तव्यका त्याग करके मिथ्या आचरण नहीं करना चाहिये ।
    आप शोकका त्याग कीजिये और अपने सत्यका पालन कर मुझे मृत्यु ( यमराज ) के पास जानेकी अनुमति दीजिये । पुत्रके वचन
    सुनकर उद्दालकको दुःख हुआ, परतु नचिकेताकी सत्यपरायणता देखकर उन्होंने उसे यमराजके पास भेज दिया । नचिकेताको
    यमसदन पहुँचनेपर पता लगा कि यमराज कहीं बाहर गये हुए हैं, अतएव नचिकेता तीन दिनोंतक अन्न-जल ग्रहण किय बिना ही
    यमराजकी प्रतीक्षा करता रहा। यमराजके लौटनेपर उनकी पत्नीने कहा—
    वैश्वानरः प्रविशत्यतिथिर्ब्राह्मणो गृहान् ।
    तस्यैताᳪशान्तिं कुर्वन्ति हर वैवस्वतोदकम् ॥ ७ ॥
    वैवस्वत = हे सूर्यपुत्र; वैश्वानरः = स्वय अग्निदेवता ( ही ), ब्राह्मणः अतिथिः = ब्राह्मण अतिथिके रूपमे;
    गृहान् = ( गृहस्थके ) घरोंमें, प्रविशति = पधारते हैं; तस्य = उनकी; (साधुपुरुष ) एताम् = ऐसी ( अर्थात् अर्घ्य-पाद-आसन आदिके
    द्वारा ); शान्तिम् = शान्ति; कुर्वन्ति = किया करते हैं, ( अतः आप) उदकम् हर = ( उनके पाद-प्रक्षालनादिके
    लिये ) जल ले जाइये ॥ ७ ॥
पृष्ठ 208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 208 स्कैन

१८८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या-साक्षात् अग्नि ही मानो तेजसे प्रज्वलित होकर ब्राह्मण-अतिथिके रूपमें गृहस्थके घरपर पधारते हैं ।
साधुहृदय गृहस्थ अपने कल्याणके लिये उस अतिथिरूप अग्निके दाहकी शान्तिके लिये उसे जल (पाद्य-अर्घ्य आदि) दिया
करते हैं, अतएव हे सूर्यपुत्र ! आप उस ब्राह्मण-बालकके पैर धोनेके लिये तुरत जल ले जाइये । वह अतिथि लगातार तीन
दिनोंसे आपकी प्रतीक्षामें अनशन किये बैठा है, आप स्वयं उसकी सेवा करेंगे, तभी वह शान्त होगा ॥ ७ ॥
आशाप्रतीक्षे सङ्गतँ सूनृतां च इष्टापूर्ते पुत्रपशूॅंश्च सर्वान् ।
एतद् वृङ्क्ते पुरुषस्याल्पमेधसो यस्यानश्नन् वसति ब्राह्मणो गृहे ॥ ८ ॥
यस्य = जिसके; गृहे = घरमें; ब्राह्मणः = ब्राह्मण अतिथि; अनश्नन् = बिना भोजन किये; वसति = निवास करता है;
[तस्य = उस;] अल्पमेधसः = मन्दबुद्धि; पुरुषस्य = मनुष्यकी आशाप्रतीक्षे = नाना प्रकारकी आशा और प्रतीक्षा; सङ्गतम् =
उनकी पूर्तिसे होनेवाले सब प्रकारके सुख; सूनृताम् च = सुन्दर भाषणके फल एव; इष्टापूर्ते च = यज्ञ, दान आदि शुभ
कर्मोंके और कुआँ, बगीचा, तालाब आदि निर्माण करानेके फल तथा; सर्वान् पुत्रपशून् = समस्त पुत्र और पशु;
एतद् वृङ्क्ते = इन सबको (वह) नष्ट कर देता है ॥ ८ ॥
व्याख्या-जिसके घरपर अतिथि ब्राह्मण भूखा बैठा रहता है, उस मन्दबुद्धि मनुष्यको न तो वे इच्छित पदार्थ
मिलते हैं, जिनके मिलनेकी उसे पूरी आशा थी; न वे ही पदार्थ मिलते हैं, जिनके मिलनेका निश्चय था और वह बाट ही
देख रहा था, कभी कोई पदार्थ मिल भी गया तो उससे सुखकी प्राप्ति नहीं होती । उसकी वाणीमेंसे सौन्दर्य, सत्य और
माधुर्य निकल जाते हैं, अतः सुन्दर वाणीसे प्राप्त होनेवाला सुख भी उसे नहीं मिलता, उसके यज्ञ दानादि इष्ट कर्म और
कूप, तालाब, धर्मशाला आदिके निर्माणरूप पूर्तकर्म एव उनके फल नष्ट हो जाते हैं । इतना ही नहीं, अतिथिका अपकार
उसके पूर्वपुण्यसे प्राप्त पुत्र और पशु आदि धनको भी नष्ट कर देता है ॥ ८ ॥
सम्बन्ध-पत्नीके वचन सुनकर धर्ममूर्ति यमराज तुरत नचिकेताके पास गये और पाद्य-अर्घ्य आदिके द्वारा विधिवत्
उसकी पूजा करके कहने लगे-
तिस्रो रात्रीर्यदवात्सीर्गृहे मे अनश्नन् ब्रह्मन्नतिथिर्नमस्यः ।
नमस्तेऽस्तु ब्रह्मन् स्वस्ति मेऽस्तु तस्मात्प्रति त्रीन् वरान् वृणीष्व ॥ ९ ॥
ब्रह्मन् = हे ब्राह्मणदेवता; नमस्यः अतिथिः = आप नमस्कार करनेयोग्य अतिथि हैं; ते = आपको; नमः अस्तु =
नमस्कार हो; ब्रह्मन् = हे ब्राह्मण; मे स्वस्ति = मेरा कल्याण; अस्तु = हो, यत् = आपने जो; तिस्रः = तीन रात्रीः = रात्रियोंतक;
मे = मेरे; गृहे = घरपर; अनश्नन् = बिना भोजन किये; अवात्सीः = निवास किया है; तस्मात् = इसलिये (आप मुझसे); प्रति =
प्रत्येक रात्रिके बदले (एक-एक करके); त्रीन् वरान् = तीन वरदान; वृणीष्व = माँग लीजिये ॥ ९ ॥
व्याख्या-'ब्राह्मणदेवता ! आप नमस्कारादि सत्कारके योग्य मेरे माननीय अतिथि हैं, कहाँ तो मुझे चाहिये था कि
मैं आपका यथायोग्य पूजन-सेवन करके आपको सन्तुष्ट करता, और कहाँ मेरे प्रमादसे आप लगातार तीन रात्रियोंमे भूखे बैठे हैं।
मुझसे यह बड़ा अपराध हो गया है। आपको नमस्कार है । भगवन् ! इस मेरे दोषकी निवृत्ति होकर मेरा कल्याण हो ।
आप प्रत्येक रात्रिके बदले एक एक करके मुझसे अपनी इच्छाके अनुरूप तीन वर माँग लीजिये' ॥ ९ ॥
सम्बन्ध-तपोमूर्ति अतिथि ब्राह्मण-बालकके अनशनसे भयभीत होकर धर्मज्ञ यमराजने जब इस प्रकार कहा तब पिताको
सुख पहुँचानेकी इच्छासे नचिकेता बोला-
शान्तसंकल्पः सुमना यथा स्याद्वीतमन्युर्गौतमो माभि मृत्यो ।
त्वत्प्रसृष्टं मामभिवदेत्प्रतीत एतत्त्रयाणां प्रथमं वरं वृणे ॥ १० ॥
मृत्यो = हे मृत्युदेव; यथा = जिस प्रकार, गौतमः = (मेरे पिता) गौतमवंशीय उद्दालक; मा अभि = मेरे प्रति;
शान्तसंकल्पः = शान्त संकल्पवाले; सुमनाः = प्रसन्नचित्त (और); वीतमन्युः = क्रोध एव खेदसे रहित; स्यात् = हो जायं (तथा);

पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

कल्याण
नचिकेताको मृत्युके अर्पण करना
और नचिकेता

पृष्ठ 210
स्थायी लिंक
पृष्ठ 210 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 211 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १८९
    त्वत्प्रसृष्टम्=आपके द्वारा वापस भेजा जानेपर जब मैं उनके पास जाऊँ तो; मा प्रतीतः=वे मुझपर विश्वास करके (यह वही
    मेरा पुत्र नचिकेता है, ऐसा भाव रखकर), अभिवदेत्=मेरे साथ प्रेमपूर्वक बातचीत करें; एतत्=यह; त्रयाणाम्=
    अपने तीनों वरोंमेंसे प्रथमम् वरम्=पहला वर, वृणे=मैं माँगता हूँ ॥ १० ॥
    व्याख्या-मृत्युदेव ! तीन वरोंमेंसे मैं प्रथम वर यही माँगता हूँ कि मेरे गौतमवंशीय पिता उद्दालक, जो क्रोधके
    आवेगमें मुझे आपके पास भेजकर अब अशान्त और दुखी हो रहे हैं, मेरे प्रति क्रोधरहित, शान्तचित्त और सर्वथा सन्तुष्ट हो
    जायें । और आपके द्वारा अनुमति पाकर जब मैं घर जाऊँ, तब वे मुझे अपने पुत्र नचिकेताके रूपमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 212 स्कैन
  • १६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
    श्रद्धावान् तत्त्वका अधिकारी होता है; अतः आप कृपया मुझको उस अग्निविद्याका उपदेश कीजिये, जिसे जानकर लोग
    स्वर्गलोकमे रहकर अमृतत्वको—देवत्वको प्राप्त होते हैं। यह मैं आपसे दूसरा वर माँगता हूँ ॥ १२-१३ ॥
    सम्बन्ध—तब यमराज बोले—
    प्र ते ब्रवीमि तदु मे निबोध स्वर्ग्यमग्निं नचिकेतः प्रजानन् ।
    अनन्तलोकाप्तिमथो प्रतिष्ठां विद्धि त्वमेतं निहितं गुहायाम् ॥ १४ ॥
    नचिकेतः=हे नचिकेता, स्वर्ग्यम् अग्निम्=स्वर्गदायिनी अग्निविद्याको, प्रजानन्=अच्छी तरह जाननेवाला मैं,
    प्रब्रवीमि=तुम्हारे लिये उसे भलीभाँति बतलाता हूँ, तत् उ मे निबोध=(तुम) उसे मुझसे भलीभाँति समझ लो, त्वम्
    एतम्=तुम इस विद्याको;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन

ॐ कठोपनिषद् * १९१
सम्बन्ध-उस अग्निविद्याका फल बतलाते हुए यमराज कहते हैं-
त्रिणाचिकेतस्त्रिभिरेत्य संधिं त्रिकर्मकृत्तरति जन्ममृत्यू ।
ब्रह्मजज्ञं देवमीड्यं विदित्वा निचाय्येमा२ शान्तिमत्यन्तमेति ॥ १७ ॥
त्रिणाचिकेतः=इस अग्निका ( शास्त्रोक्त रीतिसे ) तीन बार अनुष्ठान करनेवाला, त्रिभिः सन्धिम् एत्य=
तीनों ( ऋक्, साम, यजुर्वेद ) के साथ सम्बन्ध जोडकर, त्रिकर्मकृत्=यज्ञ, दान और तपरूप तीनों कर्मोंको निष्कामभावसे
करता रहनेवाला मनुष्य; जन्ममृत्यू तरति=जन्म-मृत्युसे तर जाता है, ब्रह्मजज्ञम् =( वह ) ब्रह्मासे उत्पन्न सृष्टिके जाननेवाले;
ईड्यम् देवम्=स्तवनीय इस अग्निदेवको,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

१९२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
प्रेते मनुष्ये=मरे हुए मनुष्यके विषयमें; या इयम्=जो यह, विचिकित्सा=संशय है, एके (आहुः) अयम्
अस्ति इति=कोई तो ऐसा कहते हैं कि मरनेके बाद यह आत्मा रहता है, च एके (आहुः) न अस्ति इति=और
कोई ऐसा कहते हैं कि नहीं रहता, त्वया अनुशिष्टः=आपके द्वारा उपदेश पाया हुआ, अहम् एतत् विद्याम्=मैं इसका
निर्णय भलीभाँति समझ लूँ; एषः वराणाम्=यही तीनों वरोंमेंसे, तृतीयः वरः=तीसरा वर है ॥ २० ॥
व्याख्या-इस लोकके कल्याणके लिये पिताकी सन्तुष्टिका वर और परलोकके लिये स्वर्गके साधनरूप अग्निविज्ञानका
वर प्राप्त करके अब नचिकेता आत्माके यथार्थ स्वरूप और उसकी प्राप्तिका उपाय जाननेके लिये यमराजके सामने दूसरे
लोगोंके दो मत उपस्थित करके उसपर उनका अनुभूत विचार सुनना चाहता है। इसलिये नचिकेता कहता है कि भगवन् !
मृत मनुष्यके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 215 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९३
    मृत्यो=हे यमराज; त्वम् यत् आत्थ=आपने जो यह कहा कि, अत्र किल देवैः अपि=इस विषयपर देवताओंने
    भी; विचिकित्सितम्=विचार किया था (परंतु वे निर्णय नहीं कर पाये), च न सुविज्ञेयम्=और यह सुविज्ञेय भी नहीं है,
    च त्वादृक्=इसके सिवा आपके-जैसा; अस्य वक्ता=इस विषयका कहनेवाला भी, अन्यः न लभ्यः=दूसरा नहीं मिल सकता;
    [ अतः=इसलिये मेरी समझमें तो, ] एतस्य तुल्यः=इसके समान, अन्यः कश्चित्=दूसरा कोई भी; वरः न=वर नहीं है ॥२२॥
    व्याख्या-हे मृत्यो ! पूर्वकालमें देवताओंने भी जब इस विषयपर विचार-विनिमय किया था तथा वे भी इसे जान नहीं
    पाये थे और आप भी कहते हैं कि यह विषय सहज नहीं है, बड़ा ही सूक्ष्म है, तब यह तो सिद्ध ही है कि यह बड़े

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 216 स्कैन

१९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ये ये कामाः=जो-जो भोग; मर्त्यलोके=मनुष्यलोकमे, दुर्लभाः=दुर्लभ हैं, सर्वान् कामान्=उन सम्पूर्ण भोगोंको,
छन्दतः प्रार्थयस्व=इच्छानुसार माँग लो, सरथाः सतूर्याः इमाः रामाः=रथ और नाना प्रकारके बाजोंके सहित इन
स्वर्गकी अप्सराओंको ( अपने साथ ले जाओ ), मनुष्यैः ईदृशाः=मनुष्योंको ऐसी स्त्रियाँ, न हि लम्भनीयाः=अलभ्य हैं;
मत्प्रत्ताभिः=मेरे द्वारा दी हुई, आभिः=इन स्त्रियोंसे; परिचारयस्व=तुम अपनी सेवा कराओ; नचिकेताः=हे नचिकेता;
मरणम्=मरनेके बाद आत्माका क्या होता है, मा अनुप्राक्षीः=इस बातको मत पूछो ! ॥ २५ ॥
व्याख्या-नचिकेता ! जो-जो भोग मृत्युलोकमें दुर्लभ हैं, उन सबको तुम अपने इच्छानुसार माँग लो । ये रथों
और विविध प्रकारके वाद्योंसहित जो स्वर्गकी सुन्दरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 217 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९५
    व्याख्या-आप जानते ही हैं, धनसे मनुष्य कभी तृप्त नहीं हो सकता । आगमें घी-ईंधन डालनेसे जैसे आग जोरोंसे
    भड़कती है, उसी प्रकार धन और भोगोंकी प्राप्तिसे भोग-कामनाका और भी विस्तार होता है। वहाँ तृप्ति कैसी ? वहाँ तो
    दिन-रात अपूर्णता और अभावकी अग्निमें ही जलना पड़ता है । ऐसे दुःखमय धन और भोगोंको कोई भी बुद्धिमान् पुरुष
    नहीं माँग सकता । मुझे अपने जीवननिर्वाहके लिये जितने धनकी आवश्यकता होगी, उतना तो आपके दर्शनसे ही प्राप्त हो
    जायगा । रही दीर्घजीवनकी बात, सो जबतक मृत्युके पदपर आपका शासन है, तबतक मुझे मरनेका भी भय क्यों होने लगा ।
    अतएव किसी भी दृष्टिसे दूसरा वर माँगना उचित नहीं मालूम होता । इसलिये मेरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 218 स्कैन

१९६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अलग ही है, ते=वे, नानार्थे=भिन्न भिन्न फल देनेवाले; उभे=दोनों साधन; पुरुषम्=मनुष्यको, सिनीतः=बाँधते हैं—
अपनी-अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तयोः=उन दोनोंमेंसे, श्रेयः=कल्याणके साधनको, आददानस्य=ग्रहण करनेवालेका;
साधु भवति=कल्याण होता है, उ यः=परन्तु जो, प्रेयः वृणीते=सांसारिक उन्नतिके साधनको स्वीकार करता है,
[ सः=वह, ] अर्थात्=यथार्थ लाभसे, हीयते=भ्रष्ट हो जाता है ॥ १ ॥
व्याख्या—मनुष्य-शरीर अन्यान्य योनियोंकी भाँति केवल कर्मोंका फल भोगनेके लिये ही नहीं मिला है। इसमें
मनुष्य भविष्यमे सुख देनेवाले साधनका अनुष्ठान भी कर सकता है। वेदोंमें सुखके साधन दो बताये गये हैं—(१) श्रेय
अर्थात् सदाके लिये सब प्रकारके दुःखोंसे सर्वथा छूटकर नित्य आनन्दस्वरूप परब्रह्म पुरुषोत्तमको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 219 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९७
    नचिकेतः = हे नचिकेता ! (उन्हीं मनुष्योंमें), सः त्वम् = तुम ( ऐसे निःस्पृह हो कि ), प्रियान् च=प्रिय लगनेवाले
    और, प्रियरूपान् = अत्यन्त सुन्दर रूपवाले, कामान् = इस लोक और परलोकके समस्त भोगोंको, अभिध्यायन्= भलीभाँति
    सोच-समझकर, अत्यस्राक्षीः = तुमने छोड़ दिया,, एताम् वित्तमयीम् सृङ्काम् = इस सम्पत्तिरूप शृङ्खला (बेड़ी) को, न
    अवाप्तः = (तुम ) नहीं प्राप्त हुए (इसके बन्धनमें नहीं फँसे) यस्याम् = जिसमें, बहवः मनुष्याः = बहुत-से मनुष्य, मज्जन्ति=
    फँस जाते हैं ॥ ३ ॥
    व्याख्या-यमराज कहते हैं- 'हे नचिकेता ! तुम्हारी परीक्षा करके मैंने अच्छी तरह देख लिया कि तुम बडे बुद्धिमान्,
    विवेकी तथा वैराग्यसम्पन्न हो । अपनेको बहुत बड़े चतुर, विवेकी और तार्किक माननेवाले लोग भी जिस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 220 स्कैन

१९८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
वित्तमोहेन मूढम् = इस प्रकार सम्पत्तिके मोहसे मोहित, प्रमाद्यन्तम् बालम् = निरन्तर प्रमाद करनेवाले अज्ञानीको,
साम्परायः = परलोक, न प्रतिभाति = नहीं सूझता; अयम् लोकः = वह समझता है कि यह प्रत्यक्ष दीखनेवाला लोक
ही सत्य है' परः न अस्ति = इसके सिवा दूसरा (स्वर्ग नरक आदि लोक) कुछ भी नहीं है; इति मानी = इस प्रकार माननेवाला
अभिमानी मनुष्य' पुनः पुनः = बार-बार, मे वशम् = मेरे ( यमराजके ) वशमे, आपद्यते = आता है ॥ ६ ॥
व्याख्या-इस प्रकार मनुष्य-जीवनके महत्त्वको नहीं समझनेवाला अभिमानी मनुष्य सासारिक भोग सम्पत्तिकी प्राप्तिके
साधनरूप धनादिके मोहमे मोहित हुआ रहता है, अतएव भोगोंमे आसक्त होकर वह प्रमादपूर्वक मनमाना आचरण करने लगता
है । उसे परलोक नहीं सूझता ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 221 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९९
    बहुत प्रकारसे चिन्तन किये जानेपर भी; एषः = यह आत्मतत्त्व, सुविज्ञेयः = सहज ही समझमें आ जाय, न = ऐसा नहीं है;
    अनन्यप्रोक्ते = किमी दूसरे ज्ञानी पुरुषके द्वारा उपदेश न किये जानेपर; अत्र गतिः न अस्ति = इस विषयमें मनुष्यका
    प्रवेश नहीं होता, हि अणुप्रमाणात् = क्योंकि यह अत्यन्त सूक्ष्म वस्तुसे भी; अणीयान् = अधिक सूक्ष्म है, अतर्क्यम् =
    ( इसलिये ) तर्कसे अतीत है ॥ ८ ॥
    व्याख्या-प्रकृतिपर्यन्त जो भी सूक्ष्मातिसूक्ष्म तत्त्व है, यह आत्मतत्त्व उससे भी सूक्ष्म है। यह इतना गहन है
    कि जबतक इसे यथार्थरूपसे समझानेवाले कोई महापुरुष नहीं मिलते, तबतक मनुष्यका इसमे प्रवेश पाना अत्यन्त ही कठिन
    है। अल्पज्ञ—साधारण ज्ञानवाले मनुष्य यदि इसे बतलाते हैं और उसके अनुसार यदि कोई विविध प्रकारसे इसके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 222 स्कैन

२०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध—नचिकेतामें वह निष्कामभाव पूर्णरूपसे है, इसलिये यमराज उसकी प्रशंसा करते हुए कहते हैं—
कामस्याप्तिं जगतः प्रतिष्ठां क्रतोरनन्त्यमभयस्य पारम् ।
स्तोममहदुरुगायं प्रतिष्ठां दृष्ट्वा धृत्या धीरो नचिकेतोऽत्यस्राक्षीः ॥ ११ ॥
नचिकेतः=हे नचिकेता !, कामस्य आप्तिम्=जिसमें सब प्रकारके भोग मिल सकते हैं, जगतः प्रतिष्ठाम्=जो
जगत्का आधार, क्रतोः अनन्त्यम्=यज्ञका चिरस्थायी फल, अभयस्य पारम्=निर्भयताकी अवधि और; स्तोममहत्=
स्तुति करनेयोग्य एव महत्त्वपूर्ण है (तथा), उरुगायम्=वेदोंमें जिसके गुण नाना प्रकारसे गाये गये हैं, प्रतिष्ठाम्=(और )
जो दीर्घकालतककी स्थितिसे सम्पन्न है, ऐसे स्वर्गलोकको, दृष्ट्वा धृत्या=देखकर भी तुमने धैर्यपूर्वक; अत्यस्राक्षीः=उसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 223 स्कैन
  • कठोपनिषद् * २०१
    १८ । ६१) । इस प्रकार नित्य साथ रहनेपर भी लोग उसे सहजमें देख नहीं पाते; क्योंकि वह अपनी योगमायाके
    पर्देमें छिपा है (गीता ७ । २५), इसलिये अत्यन्त गुप्त है। उसके दर्शन बहुत ही दुर्लभ हैं। जो शुद्ध-बुद्धिसम्पन्न
    साधक अपने मन-बुद्धिको नित्य निरन्तर उसके चिन्तनमे संलग्न रखता है, वह उस सनातन देवको प्राप्त करके सदाके लिये
    हर्ष शोकसे रहित हो जाता है। उसके अन्त:करणमेसे हर्ष-शोकादिके विकार समूल नष्ट हो जाते हैं* ॥ १२ ॥
    एतच्छ्रुत्वा सम्परिगृह्य मर्त्यः प्रवृद्ध्य धर्म्यमणुमेतमाप्य ।
    स मोदते मोदनीयँ हि लब्ध्वा विवृतँ सद्म नचिकेतसं मन्ये ॥ १३ ॥
    मर्त्यः = मनुष्य (जब); एतत् = इस, धर्म्यम् = धर्ममय (उपदेश) को, श्रुत्वा = सुनकर;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 224 स्कैन

२७२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध-नचिकेताके इस प्रकार पूछनेपर यमराज उस ब्रह्मतत्त्वके वर्णन करनेकी प्रतिज्ञा करते हुए उपदेश आरम्भ
करते हैं-
सर्वे वेदा यत्पदमामनन्ति तपाꣳसि सर्वाणि च यद्वदन्ति ।
यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदꣳ सङ्ग्रहेण ब्रवीम्योमित्येतत् ॥ १५ ॥
सर्वे वेदाः = सम्पूर्ण वेद; यत् पदम् = जिस परम पदको; आमनन्ति = बारंबार प्रतिपादन करते हैं; च = और
सर्वाणि = सम्पूर्ण; तपांसि = तप; यत् = जिस पदका; वदन्ति = लक्ष्य कराते हैं अर्थात् वे जिसके साधन हैं; यत् इच्छन्तः =
जिसको चाहनेवाले साधकगण; ब्रह्मचर्यम् = ब्रह्मचर्यका; चरन्ति = पालन करते हैं; तत् पदम् = वह पद; ते = तुम्हें;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 225 स्कैन
  • कठोपनिषद् * ९०३
    सम्बन्ध—इस प्रकार ॐकारको ब्रह्म और परब्रह्म इन दोनोंका प्रतीक बताकर अब नचिकेताके प्रश्नानुसार यमराज पहले
    आत्माके स्वरूपका वर्णन करते हैं—
    न जायते म्रियते वा विपश्चिन्नायं कुतश्चिन्न बभूव कश्चित् ।
    अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥ १८ ॥
    विपश्चित्=नित्य ज्ञानस्वरूप आत्मा, न जायते=न तो जन्मता है, वा न म्रियते=और न मरता ही है, अयम्
    न=यह न तो स्वय, कुतश्चित्=किसीसे हुआ है, [ न=न (इससे),] कश्चित्=कोई भी, बभूव=हुआ है अर्थात् यह न तो
    किसीका कार्य है और न कारण ही है, अयम्=यह, अजः=अजन्मा, नित्यः=नित्य, शाश्वतः=सदा एकरस रहनेवाला
    (और),

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें