सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ

तृतीय अध्याय

पृष्ठ 561 स्कैन

ॐ
तृतीय अध्याय
इन्द्र-प्रतर्दन-संवाद; प्रज्ञास्वरूप प्राणकी महिमा

ॐ यह प्रसिद्ध है कि राजा दिवोदासके पुत्र प्रतर्दन
(देवासुर-सङ्ग्राममें देवताओंकी सहायता करनेके लिये) देवराज
इन्द्रके प्रिय धाम स्वर्गलोकमें गये। वहाँ उनकी अनुपम
युद्धकला और पुरुषार्थसे संतुष्ट होकर इन्द्रने उनसे कहा—
'प्रतर्दन ! बोलो, मैं तुम्हें क्या वर दूँ?' तब वे प्रसिद्ध वीर
प्रतर्दन बोले—'देवराज ! जिस वरको आप मनुष्य-जातिके लिये
परम कल्याणमय मानते हों, वैसा कोई वर मेरे लिये आप स्वयं
ही वरण करें।' यह सुनकर इन्द्रने कहा—'राजन् ! लोकमें
यह सर्वत्र विदित है कि कोई भी दूसरेके लिये वर नहीं माँगता,
अतः तुम्हीं अपने लिये कोई वर माँगो।' प्रतर्दन बोला—
'तब तो मेरे लिये वरका अभाव ही रह गया।' (क्योंकि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद्

पृष्ठ 562 स्कैन

• ५२४

  • कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् *
    [ ३

तथा स्वर्गलोकमें जानेपर अक्षय अमृतत्वका सुख भोगता है।'
'इस प्राणके विषयमें निश्चय ही कोई-कोई विद्वान् इस
प्रकार कहते हैं-अवश्य ही सब प्राण (वाक् आदि समस्त
इन्द्रियाँ और प्राण) एकीभावको प्राप्त होते हैं। कोई भी
मनुष्य एक ही समय वाणीसे नाम सूचित करने, नेत्रसे रूप
देखने, कानसे शब्द सुनने और मनसे चिन्तन करनेमें
समर्थ नहीं हो सकता; इससे सिद्ध होता है कि अवश्य ही
समस्त प्राण एकीभावको प्राप्त होते हैं-एक होकर कार्य करते
हैं। ये सब एक-एक विषयका बारी-बारीसे अनुभव कराते हैं।
'जब वाणी बोलने लगती है, उस समय अन्य सब प्राण
मौन होकर उसका अनुमोदन करते हैं। जब नेत्र देखने
लगाता है, तब अन्य सब प्राण भी उसके पीछे रहकर देखते
हैं। जब कान सुनने लगता है, तब अन्य सब प्राण भी उसका
अनुसरण करते हुए सुनते हैं, जब मन चिन्तन करने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ३ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५२५

पृष्ठ 563 स्कैन

अध्याय ३ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५२५


[बायाँ स्तम्भ]
वह मुमूर्षु पुरुष जब इस शरीरसे उत्क्रमण करता है,
उस समय इन सब इन्द्रियोंके साथ ही उत्क्रमण करता है।
वाक्-इन्द्रिय इस पुरुषके पास सब नामोंका त्याग कर
देती है (अतः वह नामोंको ग्रहण नहीं कर पाता);
क्योंकि वाक्-इन्द्रियसे ही मनुष्य नामोंको ग्रहण कर पाता है।
घ्राण-इन्द्रिय उसके निकट समस्त गन्धोंका त्याग कर देती
है (अतः वह गन्धसे भी वञ्चित हो जाता है); क्योंकि
घ्राण-इन्द्रियसे ही मनुष्य सब प्रकारके गन्धोंका अनुभव
करता है। नेत्र उसके समीप सब रूपोंको त्याग देता है;
नेत्रसे ही मनुष्य सब रूपोंको ग्रहण करता है। कान उसके
समीप समस्त शब्दोंको त्याग देता है; कानसे ही मनुष्य सब
प्रकारके शब्दोंको ग्रहण करता है। मन उसके समीप समस्त
चिन्तनीय विषयोंको त्याग देता है; मनसे ही मनुष्य
सब प्रकारके चिन्तनीय विषयोंको ग्रहण करता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२६ | कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् | [ अध्याय ३

पृष्ठ 564 स्कैन
५२६* कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् *[ अध्याय ३

अन्न रसका अनुभव नहीं करा सकती । उस दशामें मनुष्य यह कहता है कि 'मेरा मन अन्यत्र चला गया था, इसलिये मैं इस अन्न-रसका अनुभव न कर सका।' प्रज्ञासे पृथक् होकर हाथ किसी भी कर्मका ज्ञान नहीं करा सकते । उस दशामें मनुष्य यह कहता है कि 'मेरा मन अन्यत्र चला गया था, इसलिये मैं इस कर्मको नहीं जान सका।' प्रज्ञासे पृथक् होकर शरीर किसी सुख दुःखका ज्ञान नहीं करा सकता । उस दशामें मनुष्य कहता है कि 'मेरा मन अन्यत्र चला गया था, इसलिये मैं इन सुख दुःखोंको नहीं जान सका ।' प्रज्ञासे पृथक् हो उपस्थ किसी भी आनन्द, रति और प्रजोत्पत्तिका ज्ञान नहीं करा सकता; उस दशामें मनुष्य कहता है कि 'मेरा मन अन्यत्र चला गया था,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

चतुर्थ अध्याय

पृष्ठ 565 स्कैन

ॐ
चतुर्थ अध्याय
अजातशत्रु और गार्ग्यका संवाद


[बायाँ स्तम्भ]

गर्गगोत्रमें उत्पन्न एव गार्ग्य नामसे प्रसिद्ध एक ब्राह्मण
थे, जो बलाकाके पुत्र थे। उन्होंने सम्पूर्ण वेदोंका अध्ययन
तो किया ही था, वे वेदोंके अच्छे वक्ता भी थे। उन दिनों
संसारमे सब ओर उनकी बड़ी ख्याति थी। वे उशीनर देशके
निवासी थे, परन्तु सदा विचरण करते रहनेके कारण कभी
मत्स्यदेशमें, कभी कुरु पाञ्चालमें और कभी काशी तथा
मिथिला प्रान्तमें रहते थे। इस प्रकार वे सुप्रसिद्ध गार्ग्य एक
दिन काशीके विद्वान् राजा अजातशत्रुके पास गये और
अभिमानपूर्वक बोले—'राजन् ! मैं तुम्हारे लिये ब्रह्मतत्त्वका
उपदेश करूँगा।' गार्ग्यके यों कहनेपर उन प्रसिद्ध राजा
अजातशत्रुने कहा—'ब्रह्मन् ! आपकी इस बातपर हम आपको
एक हजार गौएँ देते हैं। निश्चय ही आजकल लोग जनक-
जनक कहते हुए ही उनके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५२८ कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् [ अध्याय ४

पृष्ठ 566 स्कैन

५२८ * कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् * [ अध्याय ४

इस रूपमे उपासना करता है, प्रजा और पशुसे पूर्ण होता है।
इसके सिवा, न तो स्वय वह उपासक और न उसकी सतान ही
समयसे (मनुष्यके लिये नियत सामान्य आयुसे) पहले
मृत्युको प्राप्त होती है' ॥ ७॥

वे सुप्रसिद्ध बलाकानन्दन गार्ग्य बोले—'यह जो वायु-
मण्डलमें अन्तर्यामी पुरुष है, इसीकी मैं ब्रह्मरूपसे उपासना
करता हूँ।' यह सुनकर उनसे प्रसिद्ध राजा अजातशत्रुने कहा—
'नहीं-नहीं, इसके विषयमें आप संवाद न करें। यह इन्द्र
(परम ऐश्वर्यसे सम्पन्न), वैकुण्ठ (कहीं भी कुण्ठित न होने-
वाला) और कभी परास्त न होनेवाली सेना है—निश्चय ही
इसी भावसे मैं इसकी उपासना करता हूँ। इसी प्रकार वह भी,
जो इस प्रसिद्ध वायुमण्डलान्तर्गत पुरुषकी इस रूपमें उपासना
करता है, अवश्य ही विजयशील, दूसरोंसे पराजित न होनेवाला
और शत्रुओंपर विजय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ४ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ५२९

पृष्ठ 567 स्कैन

अध्याय ४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५२९

वे सुप्रसिद्ध बलाकानन्दन गार्ग्य बोले— 'यह जो छाया-
मय पुरुष है, इसीकी मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता हूँ।' यह
सुनकर उनसे प्रसिद्ध राजा अजातशत्रुने कहा—'नहीं-नहीं,
इसके विषयमें आप सवाद न करें। यह मृत्युरूप है—निश्चय
ही इसी भावसे मैं इसकी उपासना करता हूँ। इसी प्रकार वह
भी, जो इसकी इस रूपमें उपासना करता है, न तो स्वय
ही समयसे ( मनुष्यके लिये सामान्यतः नियत आयुसे ) पहले
मृत्युको प्राप्त होता है और न उसकी सन्तान ही समयसे
पहले जीवनसे हाथ धोती है' ॥ १४ ॥

उन सुप्रसिद्ध बलाकानन्दन गार्ग्यने कहा—'यह जो
शरीरान्तर्वर्ती पुरुष है, इसीकी मैं ब्रह्मरूपसे उपासना करता
हूँ।' यह सुनकर उनसे प्रसिद्ध राजा अजातशत्रुने कहा—
'नहीं-नहीं, इसके विषयमें आप सवाद न करें। यह प्रजापति-
रूप है—निश्चय ही इस भावसे ही मैं इसकी उपासना करता
हूँ। इसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

५३० कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् [ ४

पृष्ठ 568 स्कैन

यहाँ पृष्ठ की पूर्ण सामग्री प्रस्तुत है:

५३० * कौषीतकिब्राह्मणोपनिषद् * [ ४
राजाके इस प्रकार पूछनेपर भी बालाकि गार्ग्य इस रहस्यको
समझ न सके । तब उनसे प्रसिद्ध राजा अजातशत्रुने फिर
कहा—'बालाके ! यह पुरुष इस प्रकार अचेत सा होकर जहाँ
सोता था, जहाँ इसका शयन हुआ था और इस जाग्रत्-
अवस्थाके प्रति यह जहाँसे आया है, वह स्थान यह है—
'हिता' नामसे प्रसिद्ध बहुत सी नाड़ियाँ हैं, जो हृदय कमल-
से सम्बन्ध रखनेवाली हैं। वे हृदय-कमलसे निकलकर सम्पूर्ण
शरीरमें व्याप्त होकर फैली हुई हैं। इनका परिमाण इस प्रकार
है—एक केशको एक हजार बार चीरनेपर जो एक खण्ड हो
सकता है, उतनी ही सूक्ष्म वे सब-की-सब नाड़ियाँ हैं। पिङ्गल
अर्थात् नाना प्रकारके रंगोंका जो अति सूक्ष्मतम रस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 569 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
अथर्ववेदीय
श्रीरामपूर्वतापनीयोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इन मन्त्रोंका अर्थ प्रश्नोपनिषद्में दिया जा चुका है ।

खण्ड

राम-नामके विविध अर्थ; भगवान्‌के तत्त्वकी व्याख्या, मन्त्र एवं यन्त्रका माहात्म्य

ॐ सच्चिदानन्दमय महाविष्णु श्रीहरि जब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 570 स्कैन

५३२ * श्रीरामपूर्वतापनीयोपनिषद् * [ खण्ड ३

प्रकार परब्रह्म परमात्मामें विष्णु, शिव, दुर्गा, सूर्य और गणेश आदिके रूपमें पञ्चविध शरीरकी कल्पना होती है और उन सबके लिये पृथक्-पृथक सेना आदिकी कल्पना होती है ॥८-१०॥

ब्रह्मासे लेकर वृक्षादिपर्यन्त समस्त जड-चेतनका वाचक जो यह 'राम' मन्त्र है, यह अर्थके अनुरूप ही है—जैसा इस नामका अर्थ है, वैसा ही इसका प्रभाव भी है। अतः इस राम-मन्त्रकी दीक्षा लेकर सदा इसका जप करना चाहिये। इसके बिना भगवान्‌की प्रसन्नता नहीं प्राप्त होती। क्रिया, कर्म इत्यादिका अनुष्ठान करनेवाले जो साधक हैं, उनके अर्थ (अभीष्ट प्रयोजन) को मन्त्र बता देता है—उसकी सिद्धिका निश्चय करा देता है; अतः मनन (निश्चय) और त्राण (रक्षा) करनेके कारण वह मन्त्र कहलाता है। वह सम्पूर्ण अभिधेयोंका वाचक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 571
स्थायी लिंक
पृष्ठ 571 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 572 स्कैन

कल्याण
भगवान् श्रीरामचन्द्र

प्रकृत्या सहितः श्यामः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 573 स्कैन

खण्ड ४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५३३
वे तेजमें प्रज्वलित अग्निके सदृश हैं। (अथवा राम्-मन्त्र
अनन्त—'आ' और तेजोमय अग्नि 'र्' के साथ एक ही
समय उच्चारित होता है। 'र' और 'आ' का एक साथ
उच्चारण होनेसे 'रा' बनता है।) वे श्रीराम जब शीतल
किरणोंवाली अर्थात् सौम्य कान्तिमती श्रीसीताजीके साथ
संयुक्त होते हैं, तब उनसे अग्नीषोमात्मक (पुरुष और स्त्रीरूप)
जगत्‌की उत्पत्ति होती है। (अथवा अनुष्णगु-शब्दका अर्थ
है चन्द्रमा (म्) और विश्वका अर्थ है वैश्वानर-अग्नि
(रा), अतः वैश्वानर-बीज 'रा' जब चन्द्र-बीज 'म्' से
व्याप्त होता है, तब अग्नीषोमात्मक जगत्‌का वाचक 'राम्'
यह मन्त्र बनता है।) श्रीराम सीताके साथ उसी प्रकार
शोभा पाते हैं, जैसे चन्द्रमा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 574 स्कैन

५३४ * श्रीरामपूर्वत्तापनीयोपनिषद् * [ खण्ड ६
पञ्चम खण्ड
खरके वधसे लेकर वाली-वधतकका संक्षिप्त चरित्र
'रघुवीर ! आप हमे ऐश्वर्यकी प्राप्ति कराइये।' भगवान् | आश्रमपर गये । वहाँ शबरीने उनका बड़ी भक्तिसे स्वागत-
श्रीरामने जबतक खर नामक राक्षसका वध किया, उतने | सत्कार किया । तत्पश्चात् आगे जानेपर उन्हें वायुपुत्र
समयतक देवता आदि उपर्युक्त रूपसे उनकी स्तुति करके | भक्तवर हनुमान्‌जी मिले, जिन्होंने (मध्यस्थरूपमें)
उनके साथ सुखपूर्वक स्थित हुए । देवताओंकी ही भाँति | कपिराज सुग्रीवको बुलाकर उनके साथ दोनो भाइयोंकी मैत्री
ऋषि भी भगवान्‌की स्तुति करते रहे। उस समय खर | करायी। तत्पश्चात् दोनों भाइयोंने सुग्रीवसे अपना सब हाल
आदिके मारे जानेपर राक्षसकुलोत्पन्न रावण (मारीचके | आदिसे अन्ततक कह सुनाया ॥ १-५ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 575 स्कैन

खण्ड ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ५३५


को प्रकाशित करनेवाली धनुर्मयी मुद्रा धारण करके वे सच्चिदा-
नन्दमय परमेश्वर व्याख्यानकी मुद्रामें स्थित हैं ॥ ७८॥

(इस प्रकार देवताओंकी स्तुतिसे लेकर श्रीरामके राज्याभिषेकतककी लीलाका सङ्क्षेपसे वर्णन करके अब पुनः पूर्वोक्त षट्कोणका अनुसरण करके आवरण-पूजाके लिये यन्त्रस्थ देवताओंका वर्णन किया जाता है—)

श्रीरामचन्द्रजीके उत्तर और दक्षिणभागमे क्रमशः शत्रुघ्न और भरतजी स्थित हैं । हनुमान्‌जी श्रोताके रूपमें भगवान्‌के सम्मुख हाथ जोड़कर खड़े हैं। वे भी त्रिकोणके भीतर ही स्थित हैं । भरतके नीचे सुग्रीव हैं और शत्रुघ्नके नीचे विभीषण खड़े हैं। भगवान्‌के पीछेकी ओर छत्र-चँवर धारण किये लक्ष्मणजी विराजमान हैं।* लक्ष्मणजी-से नीचे स्तरमें ताड़के पंखे हाथमें लिये हुए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 576 स्कैन

५३६ * श्रीरामपूर्वतापनीयोपनिषद् *


सप्तम खण्ड
पूजा-यन्त्रका विस्तृत वर्णन

[स्तम्भ १]
इस प्रकार संक्षेपसे पूजा-यन्त्रका वर्णन किया गया । अब उसका पूर्णतः निर्देश किया जाता है । समरेखाओंके दो त्रिकोण बनाकर उनके मध्यभागमें दो प्रणवोंका पृथक् पृथक् उल्लेख करे । फिर उन दोनोंके बीचमें आद्यबीज (रा) लिखकर उसके नीचे साध्य-कार्यका उल्लेख करे । साध्यका नाम द्वितीयान्त होना चाहिये । आद्यबीजके ऊपरी भागमें साधकका नाम लिखना चाहिये । साधकका नाम षष्ठ्यन्त रहना चाहिये । तत्पश्चात् बीजके दोनो ओर—वाम दक्षिण पार्श्वोंमे एक एक 'कुरु' पदका उल्लेख करना चाहिये । बीजके बीचमें और साध्यके ऊपर श्री-बीज 'श्रीं' लिखे । बुद्धिमान् पुरुष यह सब बीज आदि इस प्रकार लिखे कि वे दोनों प्रणवोंसे सम्पुटित रहें । फिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 577
स्थायी लिंक
पृष्ठ 577 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 578
स्थायी लिंक
पृष्ठ 578 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 579 स्कैन

खण्ड ९ ] $\quad$ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * $\quad$ ५३७
\rule{\linewidth}{0.5pt}
करे। (वसु, रुद्र, आदित्य और वषट्कार—ये सब मिलकर
बत्तीस हैं। इनका क्रमशः एक-एक दलमें ध्यान एव न्यास
करना चाहिये। ध्रुव, धर, सोम, आप, अनिल, अनल,
प्रत्यूष तथा प्रभास—ये आठ वसु बताये गये हैं। विष्णु-
पुराण ($१$।$१$।$१५$) के अनुसार हर, बहुरूप, त्र्यम्बक,
अपराजित, शम्भु, वृषाकपि, कपर्दी, रैवत, मृगव्याध, शर्व
और कपाली—ये ग्यारह रुद्र हैं। धाता, अर्यमा, मित्र, वरुण,
अंश, भग, इन्द्र, विवस्वान्, पूषा, पर्जन्य, त्वष्टा तथा विष्णु—
ये बारह आदित्य हैं)। उक्त बत्तीस दलोंवाले कमलके भी
बहिर्भागमे भूपृह (भूपुर* ) बनाये। उसके चारों दिशाओंमें
वज्र तथा कोणोंमें शूलका चिह्न अङ्कित करे। उक्त भूपुरको
तीन रेखाओंसे भी संयुक्त करे। ये रेखाएँ सत्त्वादि तीन
गुणोंको सूचित करनेवाली होंगी। इसके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 580 स्कैन

५३८ * श्रीरामपूर्वतपनीयोपनिषद् * [ खण्ड १०

इकारकी मात्रासे युक्त वकार ( वि ) है । फिर पीता ( ण् ), आचायोंने इसका उपदेश किया है तथा ऋषि महर्षियोंने भी
रति ( ण ), और 'ल'के बादका ( व ) है, जो योनि ( ए ) से युक्त इस मन्त्रका सेवन किया है । जो इसका सेवन करते हैं, उन्हें
है? इससे 'विष्णवे' की सिद्धि हुई । अन्तमे पुनः नति— यह मोक्ष देता तथा उनकी आयु और आरोग्यकी वृद्धि
प्रणामका वाचक 'नम' शब्द और प्रणव है ॥ ४–९ ॥ करता है। इतना ही नहीं, यह पुत्रहीनोको पुत्र भी देता
'ॐ नमो भगवते रघुनन्दनाय रक्षोध्नविशदाय मधुर- है। अधिक कहनेसे क्या लाभ; इस मन्त्रके सेवनसे मनुष्य
प्रसन्नवदनायामिततेजसे बलाय रामाय विष्णवे नमः ॐ ॥' सब कुछ बहुत शीघ्र पा जाते हैं। इसके आश्रयसे उपासक
यह सैंतालीस अक्षरोंका मालामन्त्र राज्याभिषिक्त भगवान् धर्म, ज्ञान, वैराग्य और ऐश्वर्य आदिको भी प्राप्त कर
श्रीरामसे सम्बन्ध रखता है। सगुण होनेपर भी उपासकों- सकते हैं ॥ ११-१२ ॥
के तीनो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें