सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 410 स्कैन

३८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध-पहले जो यह बात कही थी कि वे समस्त इन्द्रियोंसे रहित होकर भी सब इन्द्रियोंके विषयोंको जानते हैं, उसीका
स्पष्टीकरण किया जाता है-
अपाणिपादो जवनो ग्रहीता पश्यत्यचक्षुः स शृणोत्यकर्णः ।
स वेत्ति वेद्यं न च तस्यास्ति वेत्ता तमाहुरग्र्यं पुरुषं महान्तम् ॥१९॥
सः=वह परमात्मा, अपाणिपादः=हाथ-पैरोंसे रहित होकर भी, ग्रहीता=समस्त वस्तुओंको ग्रहण करनेवाला;
(तथा) जवनः=वेगपूर्वक सर्वत्र गमन करनेवाला है, अचक्षुः=आँखोंके बिना ही, पश्यति=वह सब कुछ
देखता है, (और) अकर्णः=कानोंके बिना ही; शृणोति=सब कुछ सुनता है, सः=वह; वेद्यम्=जो कुछ भी
जाननेमें आनेवाली

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

॥ तृतीय अध्याय समाप्त ॥ ३ ॥

पृष्ठ 411 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८३
    मृत्यु आदि समस्त विकारोंसे सर्वथा रहित हैं और सबके आदि-पुराणपुरुष हैं, उन सबके आत्मा-अन्तर्यामी
    परब्रह्म परमेश्वरको मैं जानता हूँ ॥ २१ ॥
    ॥ तृतीय अध्याय समाप्त ॥ ३ ॥
    चतुर्थ अध्याय
    य एकोऽवर्णो बहुधा शक्तियोगाद्वर्णाननेकान्निहितार्थो दधाति ।
    वि चैति चान्ते विश्वमादौ स देवः स नो बुद्ध्या शुभया संयुनक्तु ॥ १ ॥
    यः=जो; अवर्णः=रंग, रूप आदिसे रहित होकर भी, निहितार्थः=छिपे हुए प्रयोजनवाला होनेके कारण,
    बहुधा शक्तियोगात्=विविध शक्तियोंके सम्बन्धसे; आदौ=सृष्टिके आदिमें; अनेकान्=अनेक, वर्णान्=रूप रंगः
    दधाति=धारण कर लेता है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 412 स्कैन

३८४ * विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
आप ही विराट्रूपमें प्रकट होकर सब ओर मुख किये हुए हैं, अर्थात् सम्पूर्ण जगत् आपका ही स्वरूप है। जगत्‌में जितने भी
मुख दिखायी देते हैं, सब आपके ही हैं ॥ ३ ॥
नीलः पतङ्गो हरितो लोहिताक्षस्तडिद्गर्भ ऋतवः समुद्राः ।
अनादिमत्त्वं विभुत्वेन वर्तसे यतो जातानि भुवनानि विश्वा ॥ ४ ॥
[ त्वम् एव = तू ही; ] नीलः = नीलवर्ण; पतङ्गः = पतङ्ग है; हरितः = हरे रंगका; (और) लोहिताक्षः = लाल
आँखोंवाला (पक्षी है एवं); तडिद्गर्भः = मेघ; ऋतवः = वसन्त आदि ऋतुएँ; (तथा) समुद्राः = सप्त समुद्ररूप है;
यतः = क्योंकि; [त्वत्तः एव = तुझसे ही; ] विश्वा = सम्पूर्ण; भुवनानि = लोक; जातानि = उत्पन्न हुए हैं; त्वम् = तू
ही; अनादिमत् = अनादि (प्रकृतियों) का स्वामी; (और) विभुत्वेन = व्यापकरूपसे;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 413 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८५
    सम्बन्ध—वह परा प्रकृतिरूप जीवसमुदाय, जो इस प्रकृतिके भोगोंको भोगता है, कब और कैसे मुक्त हो सकता है—
    इस जिज्ञासापर दो मन्त्रोंमें कहते हैं—
    द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया समानं वृक्षं परिषस्वजाते ।
    तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्यनश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥ ६ ॥
    सयुजा=सदा साथ रहनेवाले, ( तथा ) सखाया=परस्पर सख्यभाव रखनेवाले, द्वा=दो, सुपर्णा=पक्षी (जीवात्मा
    एव परमात्मा); समानम् = एक ही, वृक्षम् परिषस्वजाते = वृक्ष ( शरीर ) का आश्रय लेकर रहते हैं, तयोः=उन
    दोनोंमेंसे, अन्यः=एक (जीवात्मा) तो, पिप्पलम्=उस वृक्षके फलो (कर्मफलों) को, स्वादु=स्वाद ले-लेकर, अत्ति=
    खाता है, अन्यः= ( किंतु ) दूसरा ( ईश्वर ), अनश्नन् = उनका उपभोग न करता हुआ, अभिचाकशीति=केवल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 414 स्कैन

३८६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तब यह अपनेसे भिन्न, अपने ही साथ रहनेवाले, परम सुहृद्, परम प्रिय भगवान्‌को पहचान पाता है। जो भक्तजनोंद्वारा
निरन्तर सेवित हैं, उन परमेश्वरको तथा उनकी आश्चर्यमयी महिमाको, जो जगत्में सर्वत्र भिन्न-भिन्न प्रकारसे प्रकट हो रही
है, जब यह देख लेता है, उस समय तत्काल ही सर्वथा शोकरहित हो जाता है। मुण्डक० ३। १। २ में भी यह मन्त्र इसी
रूपमें आया है ॥ ७ ॥
ऋचो अक्षरे परमे व्योमन् यस्मिन्देवा अधि विश्वे निषेदुः ।
यस्तं न वेद किमृचा करिष्यति य इत्तद्विदुस्त इमे समासते ॥ ८ ॥
यस्मिन्=जिसमें; विश्वे=समस्त; देवाः=देवगण; अधि=भलीभाँति; निषेदुः=स्थित हैं; [तस्मिन्=उस;]
अक्षरे=अविनाशी; परमे व्योमन्=परम व्योम (परम धाम) मे;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 415 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८७
    समझना चाहिये। उस परमेश्वरकी शक्तिरूपा प्रकृतिके ही अङ्गभूत कारण-कार्यसमुदायसे यह सम्पूर्ण जगत् व्याप्त हो रहा
    है ॥ १० ॥
    यो योनिं योनिमधितिष्ठत्येको यस्मिन्निदं स च वि चैति सर्वम् ।
    तमीशानं वरदं देवमीड्यं निचाय्येमां शान्तिमत्यन्तमेति ॥११॥
    यः = जो; एकः = अकेला ही; योनिम् योनिम् अधितिष्ठति = प्रत्येक योनिका अधिष्ठाता हो रहा है, यस्मिन् =
    जिसमें; इदम् = यह, सर्वम् = समस्त जगत्; समेति = प्रलयकालमें विलीन हो जाता है, च = और, व्येति च =
    सृष्टिकालमें विविध रूपोंमें प्रकट भी हो जाता है; तम् = उस, ईशानम् = सर्वनियन्ता; वरदम् = वरदायक; ईड्यम् =
    स्तुति करने योग्य, देवम् = परम देव परमेश्वरको, निचाय्य = तत्त्वसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 416 स्कैन

३८८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्पूर्ण जीव-समुदायका अपनी अचिन्त्य शक्तियोंके द्वारा शासन करते हैं, उन आनन्दस्वरूप परमदेव सर्वाधार सर्वशक्तिमान्
परमेश्वरकी हम श्रद्धा भक्तिपूर्वक हविःस्वरूप भेंट समर्पण करके पूजा करें। अर्थात् सब कुछ उन्हें समर्पण करके उन्हींके
हो जायँ। यही उनकी प्राप्तिका सहज उपाय है ॥ १३ ॥
सूक्ष्मातिसूक्ष्मं कलिलस्य मध्ये विश्वस्य स्रष्टारमनेकरूपम् ।
विश्वस्यैकं परिवेष्टितारं ज्ञात्वा शिवं शान्तिमत्यन्तमेति ॥१४॥
सूक्ष्मातिसूक्ष्मम् = (जो) सूक्ष्मसे भी अत्यन्त सूक्ष्म; कलिलस्य मध्ये = हृदय-गुहारूप गुह्यस्थानके भीतर
स्थित; विश्वस्य = अखिल विश्वकी; स्रष्टारम् = रचना करनेवाला; अनेकरूपम् = अनेक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 417 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३८९
    एकमात्र परमदेव परमेश्वरको समस्त प्राणियोंमें छिपा हुआ तथा समस्त जगत्‌को सब ओरसे घेरकर उसे व्याप्त किये हुए
    जानकर मनुष्य समस्त बन्धनोंसे सदाके लिये सर्वथा छूट जाता है ॥ १६ ॥
    एष देवो विश्वकर्मा महात्मा सदा जनानां हृदये संनिविष्टः।
    हृदा मनीषा मनसाभिक्लृप्तो य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥१७॥
    एषः = यह; विश्वकर्मा = जगत्-कर्ता; महात्मा = महात्मा; देवः = परमदेव परमेश्वर, सदा = सर्वदा; जनानाम् =
    सब मनुष्योंके; हृदये = हृदयमें, संनिविष्टः = सम्यक् प्रकारसे स्थित है; (तथा) हृदा = हृदयसे, मनीषा = बुद्धिसे; (और)
    मनसा = मनसे; अभिक्लृप्तः = ध्यानमें लाया हुआ, [ आविर्भवति = प्रत्यक्ष होता है, ] ये = जो साधक; एतत् = इस
    रहस्यको; विदुः =

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 418
स्थायी लिंक
पृष्ठ 418 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 419 स्कैन

होकर; मा = न तो; नः = हमारे; तोके = पुत्रोंमें; ( ओर ) तनये = पौत्रोंमें, मा = न; नः = हमारी; आयुषि = आयुमें; मा =
न; नः = हमारी; गोषु = गौओंमें, ( और ) मा = न; नः = हमारे, अश्वेषु = घोड़ोंमें ही, रीरिषः = किसी प्रकारकी
कमी कर; ( तथा ) नः = हमारे, वीरान् मा वधीः = वीर पुरुषोंका भी नाश न कर ॥ २२ ॥
व्याख्या—हे सबका संहार करनेवाले रुद्रदेव ! हमलोग नाना प्रकारकी भेंट समर्पण करते हुए सदा ही आपको बुलाते
रहते हैं । आप ही हमारी रक्षा करनेमें सर्वथा समर्थ हैं, अतः हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप हमपर कभी कुपित न हों
तथा कुपित होकर हमारे पुत्र और पौत्रोंको, हमारी आयुको—जीवनको तथा हमारे गौ, घोड़े आदि पशुओंको कभी किसी
प्रकारकी क्षति न पहुँचायें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 420 स्कैन

३९२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
योनिमें जो भिन्न-भिन्न रूप—आकृतियाँ हैं, उन सबके और उनके कारणरूप पञ्च सूक्ष्म महाभूत आदि समस्त तत्त्वोंके जो
एकमात्र अधिपति हैं, अर्थात् वे सब-के-सब जिनके अधीन हैं, जो सबसे पहले उत्पन्न हुए कपिल ऋषिको* अर्थात् हिरण्यगर्भ
ब्रह्माको प्रत्येक सर्गके आदिमें सब प्रकारके ज्ञानोंसे पुष्ट करते हैं—सब प्रकारके ज्ञानोंसे सम्पन्न करके उन्नत करते हैं तथा
जिन्होंने सबसे पहले उत्पन्न होते हुए उन हिरण्यगर्भको देखा था, वे ही सर्वशक्तिमान् सर्वाधार सबके स्वामी परब्रह्म
पुरुषोत्तम हैं ॥ २ ॥
एकैकं जालं बहुधा विकुर्वन्नस्मिन्क्षेत्रे संहरत्येष देवः ।
भूयः सृष्ट्वा पतयस्तथेशः सर्वाधिपत्यं कुरुते महात्मा ॥ ३ ॥
एषः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 421 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९३
    विनियोजयेत्=गुणोंका जीवोंके साथ यथायोग्य सयोग कराता है; च=तथा, एतत्=इस; सर्वम्=समस्त, विश्वम्
    अधितिष्ठति=विश्वका शासन करता है, (वह परमात्मा है) ॥ ५ ॥
    व्याख्या-जो इस सम्पूर्ण विश्वके परम कारण हैं, अर्थात् जिनका और कोई कारण नहीं है, जगत्के कारणरूपसे
    कहे जानेवाले समस्त तत्त्वोंकी शक्तिरूप स्वभावको जो अपने संकल्परूप तपसे पकाते हैं-अर्थात् उन आकाशादि तत्त्वोंकी जो
    भिन्न-भिन्न शक्तियाँ प्रलयकालमें लुप्त हो गयी थीं, उन्हें अपने सङ्कल्पद्वारा पुन प्रकट करते हैं, उन प्रकट की हुई
    शक्तियोंका नाना रूपोंमें परिवर्तन कर इस विचित्र जगत्की रचना करते हैं, तथा सत्त्व आदि तीनों गुणोंका तथा उनसे
    उत्पन्न हुए पदार्थोंका जीवोंके साथ उनके कर्मानुसार यथायोग्य सम्बन्ध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 422 स्कैन

३९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
घूमना *। वह प्राणोंका अधिपति जीवात्मा जबतक मुक्त नहीं हो जाता, तबतक अपने किये हुए कर्मोंसे प्रेरित होकर नाना लोकोंमें
भिन्न-भिन्न प्रकारकी योनियोंको ग्रहण करके इस संसार-चक्रमें घूमता रहता है ॥ ७ ॥
सम्बन्ध-जीवात्माका स्वरूप कैसा है, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
अङ्गुष्ठमात्रो रवितुल्यरूपः सङ्कल्पाहंकारसमन्वितो यः ।
बुद्धेर्गुणेनात्मगुणेन चैव आराग्रमात्रो ह्यपरोऽपि दृष्टः ॥ ८॥
यः = जो; अङ्गुष्ठमात्रः = अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; रवितुल्यरूपः = सूर्यके समान प्रकाशस्वरूप, (तथा)
संकल्पाहङ्कारसमन्वितः = सङ्कल्प और अहङ्कारसे युक्त है, बुद्धेः = बुद्धिके; गुणेन = गुणोंके कारण; च = और;
आत्मगुणेन = अपने गुणोंके कारण; एव = ही; आराग्रमात्रः =

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 423 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९५
    भी केवल उसकी सूक्ष्मताका लक्ष्य करानेके लिये ही है । वास्तवमें चेतन और सूक्ष्म वस्तुका स्वरूप जड और स्थूल वस्तुकी
    उपमासे नहीं समझाया जा सकता, क्योंकि बालकी नोकके दस हजार भागोंमेंसे एक भाग भी आकाशमें जितने देशको रोकता
    है, उतना भी जीवात्मा नहीं रोकता । चेतन और सूक्ष्म वस्तुका जड और स्थूल देहके साथ सम्बन्ध नहीं हो सकता; वह
    सूक्ष्म होनेपर भी स्थूल वस्तुमें सर्वत्र व्याप्त रह सकता है । इसी भावको समझानेके लिये अन्तमें कहा गया है कि वह इतना
    सूक्ष्म होनेपर भी अनन्त भावसे युक्त होनेमें अर्थात् असीम होनेमें समर्थ है । भाव यह कि वह जड जगत्‌में सर्वत्र व्याप्त है ।
    केवल बुद्धिके गुणोंसे और अपने अहंता, ममता आदि गुणोंसे युक्त होनेके कारण ही एकदेशीय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 424 स्कैन

३९६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

सूक्ष्म, बहूनि एव=बहुत-से; रूपाणि=रूपों (आकृतियों, शरीरों) को; वृणोति=स्वीकार करता है; तेषाम्=उनके;
संयोगहेतुः=संयोगका कारण; अपरः=दूसरा; अपि=भी; दृष्टः=देखा गया है ॥ १२ ॥
व्याख्या-जीवात्मा अपने किये हुए कर्मोंके संस्कारोंसे और बुद्धि, मन, इन्द्रिय तथा पञ्चभूत-इनके समुदाय-
रूप शरीरके धर्मोंसे युक्त होनेके कारण अहंता-ममता आदि अपने गुणोंके वशीभूत होकर अनेकानेक शरीर धारण करता है ।
अर्थात् शरीरके धर्मोंमें अहंता-ममता करके तद्रूप हो जानेके कारण नाना प्रकारके स्थूल और सूक्ष्म रूपोंको स्वीकार
करता है-अपने कर्मानुसार भिन्न भिन्न योनियोंमें जन्म लेता है । परंतु इस प्रकार जन्म लेनेमें यह स्वतन्त्र नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

॥ पञ्चम अध्याय समाप्त ॥ ५ ॥

पृष्ठ 425 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९७
    इस रहस्यको समझकर मनुष्यको जितना शीघ्र हो सके, उन परम सुहृद्, परम दयालु, परम प्रेमी, सर्वशक्तिमान्, सर्वाधार,
    सर्वेश्वर परमात्माको जानने और पानेके लिये व्याकुल हो श्रद्धा और भक्तिभावसे उनकी आराधनामें लग जाना चाहिये ॥१४॥
    ॥ पञ्चम अध्याय समाप्त ॥ ५ ॥
    ❖
    अध्याय
    स्वभावमेके कवयो वदन्ति कालं तथान्ये परिमुह्यमानाः ।
    देवस्यैष महिमा तु लोके येनेदं भ्राम्यते ब्रह्मचक्रम् ॥ १ ॥
    एके = कितने ही; कवयः = बुद्धिमान् लोग; स्वभावम् = स्वभावको; वदन्ति = जगत्का कारण बताते हैं;
    तथा = उसी प्रकार; अन्ये = कुछ दूसरे लोग; कालम् = कालको जगत्का कारण बतलाते हैं; [ एते ] परिमुह्यमानाः
    [ सन्ति ] = ( वास्तवमे ) ये लोग मोहग्रस्त हैं (अतः वास्तविक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 426 स्कैन

३९८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
(परमात्माने ही) तत्=उस (जडतत्त्वोंकी रचनारूप), कर्म=कर्मको; कृत्वा=करके; विनिवर्त्य=उसका
निरीक्षण कर, भूयः=फिर; तत्त्वस्य=चेतन तत्त्वका, तत्त्वेन=जड तत्त्वसे, योगम्=सयोग; समेत्य=कराके, वा=अथवा
यों समझिये कि, एकेन=एक (अविद्या) से, द्वाभ्याम्=दो (पुण्य और पापरूप कर्मों) से, त्रिभिः=तीन गुणोंसे;
च=और, अष्टभिः=आठ प्रकृतियोंके साथ, च=तथा, कालेन=कालके साथ, एव=और, सूक्ष्मैः आत्मगुणैः=
आत्मसम्बन्धी सूक्ष्म गुणोंके साथ, [ एव=भी, ] [ योगम् समेत्य=इस जीवका सम्बन्ध कराके ] (इस जगत्की रचना
की है) ॥ ३ ॥
व्याख्या—परमेश्वरने ही अपनी शक्तिभूता मूलप्रकृतिसे पाँचों स्थूल महाभूत आदिकी रचनारूप कर्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 427 स्कैन
  • श्वेताश्वतरोपनिषद् * ३९९
    जगत्रूपमें प्रकट, ईड्यम्=स्तुति करने योग्य, पूर्वम्=पुराणपुरुष, देवम् उपास्य=परम देव (परमेश्वर) की उपासना
    करके (उसे प्राप्त करना चाहिये) ॥ ५ ॥
    व्याख्या-वे समस्त जगत्‌के आदि कारण सर्वशक्तिमान् परमेश्वर तीनों कालोंसे सर्वथा अतीत हैं। उनमें कालका
    कोई भेद नहीं है, भूत और भविष्य भी उनकी दृष्टिमें वर्तमान ही है। वे (प्रश्नोपनिषद्‌में बतायी हुई) सोलह कलाओंसे
    रहित होनेपर भी अर्थात् संसारसे सर्वथा सम्बन्धरहित होते हुए भी प्रकृतिके साथ जीवका संयोग करानेवाले कारणके भी
    कारण हैं। यह बात इस रहस्यको जाननेवाले ज्ञानी महापुरुषोंद्वारा देखी गयी है। वे ही एकमात्र स्तुति करने योग्य हैं। उन्हें ढूँढनेके
    लिये कहीं दूर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 428 स्कैन

३०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तस्य=उसके; कार्यम्= (शरीररूप) कार्य; च=और; करणम्=अन्तःकरण तथा इन्द्रियरूप करण; न=नहीं;
विद्यते=है, अभ्यधिकः=उससे बढ़ा, च=और; तत्समः= उसके समान; च=भी; (दूसरा) न=नहीं; दृश्यते=
दीखता; च=तथा; अस्य=इस परमेश्वरकी; ज्ञानबलक्रिया=ज्ञान, बल और क्रियारूप; स्वाभाविकी=स्वाभाविक;
परा=दिव्य; शक्तिः=शक्ति; विविधा=नाना प्रकारकी; एव=ही; श्रूयते=सुनी जाती है ॥ ८ ॥
व्याख्या-उन परब्रह्म परमात्माके कार्य और करण-शरीर और इन्द्रियाँ नहीं हैं। अर्थात् उनमें देह, इन्द्रिय आदिका
भेद नहीं है। तीसरे अध्यायमें यह बात विस्तारपूर्वक बतायी गयी है कि वे इन्द्रियोंके बिना ही समस्त इन्द्रियोंका व्यापार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 429 स्कैन

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण पाठ दिया गया है:


ॐ श्वेताश्वतरोपनिषद् ॐ ४०१
**व्याख्या—**वे एक ही परमदेव परमेश्वर समस्त प्राणियोके हृदयरूप गुहामे छिपे हुए हैं, वे सर्वव्यापी और समस्त
प्राणियोंके अन्तर्यामी परमात्मा है। वे ही सबके कर्मोंके अधिष्ठाता—उनको कर्मानुसार फल देनेवाले और समस्त प्राणियोंके
निवासस्थान—आश्रय हैं, तथा वे ही सबके साक्षी—शुभाशुभ कर्मको देखनेवाले, परम चेतनस्वरूप तथा सबको चेतना प्रदान
करनेवाले, सर्वथा विशुद्ध अर्थात् निर्लेप और प्रकृतिके गुणोंसे अतीत है ॥ ११ ॥
एको वशी निष्क्रियाणां बहूनामेकं बीजं बहुधा यः करोति ।
तमात्मस्थं येऽनुपश्यन्ति धीरास्तेषां सुखं शाश्वतं नेतरेषाम् ॥१२॥
यः= जो; एकः= अकेला ही; बहूनाम्= बहुत-से; निष्क्रियाणाम्= वास्तवमें अक्रिय जीवोंका; वशी= शासक
है; ( और )

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें