सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 209 स्कैन

कल्याण
नचिकेताको मृत्युके अर्पण करना
और नचिकेता

पृष्ठ 210
स्थायी लिंक
पृष्ठ 210 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 211 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १८९
    त्वत्प्रसृष्टम्=आपके द्वारा वापस भेजा जानेपर जब मैं उनके पास जाऊँ तो; मा प्रतीतः=वे मुझपर विश्वास करके (यह वही
    मेरा पुत्र नचिकेता है, ऐसा भाव रखकर), अभिवदेत्=मेरे साथ प्रेमपूर्वक बातचीत करें; एतत्=यह; त्रयाणाम्=
    अपने तीनों वरोंमेंसे प्रथमम् वरम्=पहला वर, वृणे=मैं माँगता हूँ ॥ १० ॥
    व्याख्या-मृत्युदेव ! तीन वरोंमेंसे मैं प्रथम वर यही माँगता हूँ कि मेरे गौतमवंशीय पिता उद्दालक, जो क्रोधके
    आवेगमें मुझे आपके पास भेजकर अब अशान्त और दुखी हो रहे हैं, मेरे प्रति क्रोधरहित, शान्तचित्त और सर्वथा सन्तुष्ट हो
    जायें । और आपके द्वारा अनुमति पाकर जब मैं घर जाऊँ, तब वे मुझे अपने पुत्र नचिकेताके रूपमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 212 स्कैन
  • १६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
    श्रद्धावान् तत्त्वका अधिकारी होता है; अतः आप कृपया मुझको उस अग्निविद्याका उपदेश कीजिये, जिसे जानकर लोग
    स्वर्गलोकमे रहकर अमृतत्वको—देवत्वको प्राप्त होते हैं। यह मैं आपसे दूसरा वर माँगता हूँ ॥ १२-१३ ॥
    सम्बन्ध—तब यमराज बोले—
    प्र ते ब्रवीमि तदु मे निबोध स्वर्ग्यमग्निं नचिकेतः प्रजानन् ।
    अनन्तलोकाप्तिमथो प्रतिष्ठां विद्धि त्वमेतं निहितं गुहायाम् ॥ १४ ॥
    नचिकेतः=हे नचिकेता, स्वर्ग्यम् अग्निम्=स्वर्गदायिनी अग्निविद्याको, प्रजानन्=अच्छी तरह जाननेवाला मैं,
    प्रब्रवीमि=तुम्हारे लिये उसे भलीभाँति बतलाता हूँ, तत् उ मे निबोध=(तुम) उसे मुझसे भलीभाँति समझ लो, त्वम्
    एतम्=तुम इस विद्याको;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 213 स्कैन

ॐ कठोपनिषद् * १९१
सम्बन्ध-उस अग्निविद्याका फल बतलाते हुए यमराज कहते हैं-
त्रिणाचिकेतस्त्रिभिरेत्य संधिं त्रिकर्मकृत्तरति जन्ममृत्यू ।
ब्रह्मजज्ञं देवमीड्यं विदित्वा निचाय्येमा२ शान्तिमत्यन्तमेति ॥ १७ ॥
त्रिणाचिकेतः=इस अग्निका ( शास्त्रोक्त रीतिसे ) तीन बार अनुष्ठान करनेवाला, त्रिभिः सन्धिम् एत्य=
तीनों ( ऋक्, साम, यजुर्वेद ) के साथ सम्बन्ध जोडकर, त्रिकर्मकृत्=यज्ञ, दान और तपरूप तीनों कर्मोंको निष्कामभावसे
करता रहनेवाला मनुष्य; जन्ममृत्यू तरति=जन्म-मृत्युसे तर जाता है, ब्रह्मजज्ञम् =( वह ) ब्रह्मासे उत्पन्न सृष्टिके जाननेवाले;
ईड्यम् देवम्=स्तवनीय इस अग्निदेवको,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 214 स्कैन

१९२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
प्रेते मनुष्ये=मरे हुए मनुष्यके विषयमें; या इयम्=जो यह, विचिकित्सा=संशय है, एके (आहुः) अयम्
अस्ति इति=कोई तो ऐसा कहते हैं कि मरनेके बाद यह आत्मा रहता है, च एके (आहुः) न अस्ति इति=और
कोई ऐसा कहते हैं कि नहीं रहता, त्वया अनुशिष्टः=आपके द्वारा उपदेश पाया हुआ, अहम् एतत् विद्याम्=मैं इसका
निर्णय भलीभाँति समझ लूँ; एषः वराणाम्=यही तीनों वरोंमेंसे, तृतीयः वरः=तीसरा वर है ॥ २० ॥
व्याख्या-इस लोकके कल्याणके लिये पिताकी सन्तुष्टिका वर और परलोकके लिये स्वर्गके साधनरूप अग्निविज्ञानका
वर प्राप्त करके अब नचिकेता आत्माके यथार्थ स्वरूप और उसकी प्राप्तिका उपाय जाननेके लिये यमराजके सामने दूसरे
लोगोंके दो मत उपस्थित करके उसपर उनका अनुभूत विचार सुनना चाहता है। इसलिये नचिकेता कहता है कि भगवन् !
मृत मनुष्यके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 215 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९३
    मृत्यो=हे यमराज; त्वम् यत् आत्थ=आपने जो यह कहा कि, अत्र किल देवैः अपि=इस विषयपर देवताओंने
    भी; विचिकित्सितम्=विचार किया था (परंतु वे निर्णय नहीं कर पाये), च न सुविज्ञेयम्=और यह सुविज्ञेय भी नहीं है,
    च त्वादृक्=इसके सिवा आपके-जैसा; अस्य वक्ता=इस विषयका कहनेवाला भी, अन्यः न लभ्यः=दूसरा नहीं मिल सकता;
    [ अतः=इसलिये मेरी समझमें तो, ] एतस्य तुल्यः=इसके समान, अन्यः कश्चित्=दूसरा कोई भी; वरः न=वर नहीं है ॥२२॥
    व्याख्या-हे मृत्यो ! पूर्वकालमें देवताओंने भी जब इस विषयपर विचार-विनिमय किया था तथा वे भी इसे जान नहीं
    पाये थे और आप भी कहते हैं कि यह विषय सहज नहीं है, बड़ा ही सूक्ष्म है, तब यह तो सिद्ध ही है कि यह बड़े

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 216 स्कैन

१९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ये ये कामाः=जो-जो भोग; मर्त्यलोके=मनुष्यलोकमे, दुर्लभाः=दुर्लभ हैं, सर्वान् कामान्=उन सम्पूर्ण भोगोंको,
छन्दतः प्रार्थयस्व=इच्छानुसार माँग लो, सरथाः सतूर्याः इमाः रामाः=रथ और नाना प्रकारके बाजोंके सहित इन
स्वर्गकी अप्सराओंको ( अपने साथ ले जाओ ), मनुष्यैः ईदृशाः=मनुष्योंको ऐसी स्त्रियाँ, न हि लम्भनीयाः=अलभ्य हैं;
मत्प्रत्ताभिः=मेरे द्वारा दी हुई, आभिः=इन स्त्रियोंसे; परिचारयस्व=तुम अपनी सेवा कराओ; नचिकेताः=हे नचिकेता;
मरणम्=मरनेके बाद आत्माका क्या होता है, मा अनुप्राक्षीः=इस बातको मत पूछो ! ॥ २५ ॥
व्याख्या-नचिकेता ! जो-जो भोग मृत्युलोकमें दुर्लभ हैं, उन सबको तुम अपने इच्छानुसार माँग लो । ये रथों
और विविध प्रकारके वाद्योंसहित जो स्वर्गकी सुन्दरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 217 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९५
    व्याख्या-आप जानते ही हैं, धनसे मनुष्य कभी तृप्त नहीं हो सकता । आगमें घी-ईंधन डालनेसे जैसे आग जोरोंसे
    भड़कती है, उसी प्रकार धन और भोगोंकी प्राप्तिसे भोग-कामनाका और भी विस्तार होता है। वहाँ तृप्ति कैसी ? वहाँ तो
    दिन-रात अपूर्णता और अभावकी अग्निमें ही जलना पड़ता है । ऐसे दुःखमय धन और भोगोंको कोई भी बुद्धिमान् पुरुष
    नहीं माँग सकता । मुझे अपने जीवननिर्वाहके लिये जितने धनकी आवश्यकता होगी, उतना तो आपके दर्शनसे ही प्राप्त हो
    जायगा । रही दीर्घजीवनकी बात, सो जबतक मृत्युके पदपर आपका शासन है, तबतक मुझे मरनेका भी भय क्यों होने लगा ।
    अतएव किसी भी दृष्टिसे दूसरा वर माँगना उचित नहीं मालूम होता । इसलिये मेरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 218 स्कैन

१९६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अलग ही है, ते=वे, नानार्थे=भिन्न भिन्न फल देनेवाले; उभे=दोनों साधन; पुरुषम्=मनुष्यको, सिनीतः=बाँधते हैं—
अपनी-अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तयोः=उन दोनोंमेंसे, श्रेयः=कल्याणके साधनको, आददानस्य=ग्रहण करनेवालेका;
साधु भवति=कल्याण होता है, उ यः=परन्तु जो, प्रेयः वृणीते=सांसारिक उन्नतिके साधनको स्वीकार करता है,
[ सः=वह, ] अर्थात्=यथार्थ लाभसे, हीयते=भ्रष्ट हो जाता है ॥ १ ॥
व्याख्या—मनुष्य-शरीर अन्यान्य योनियोंकी भाँति केवल कर्मोंका फल भोगनेके लिये ही नहीं मिला है। इसमें
मनुष्य भविष्यमे सुख देनेवाले साधनका अनुष्ठान भी कर सकता है। वेदोंमें सुखके साधन दो बताये गये हैं—(१) श्रेय
अर्थात् सदाके लिये सब प्रकारके दुःखोंसे सर्वथा छूटकर नित्य आनन्दस्वरूप परब्रह्म पुरुषोत्तमको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 219 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९७
    नचिकेतः = हे नचिकेता ! (उन्हीं मनुष्योंमें), सः त्वम् = तुम ( ऐसे निःस्पृह हो कि ), प्रियान् च=प्रिय लगनेवाले
    और, प्रियरूपान् = अत्यन्त सुन्दर रूपवाले, कामान् = इस लोक और परलोकके समस्त भोगोंको, अभिध्यायन्= भलीभाँति
    सोच-समझकर, अत्यस्राक्षीः = तुमने छोड़ दिया,, एताम् वित्तमयीम् सृङ्काम् = इस सम्पत्तिरूप शृङ्खला (बेड़ी) को, न
    अवाप्तः = (तुम ) नहीं प्राप्त हुए (इसके बन्धनमें नहीं फँसे) यस्याम् = जिसमें, बहवः मनुष्याः = बहुत-से मनुष्य, मज्जन्ति=
    फँस जाते हैं ॥ ३ ॥
    व्याख्या-यमराज कहते हैं- 'हे नचिकेता ! तुम्हारी परीक्षा करके मैंने अच्छी तरह देख लिया कि तुम बडे बुद्धिमान्,
    विवेकी तथा वैराग्यसम्पन्न हो । अपनेको बहुत बड़े चतुर, विवेकी और तार्किक माननेवाले लोग भी जिस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 220 स्कैन

१९८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
वित्तमोहेन मूढम् = इस प्रकार सम्पत्तिके मोहसे मोहित, प्रमाद्यन्तम् बालम् = निरन्तर प्रमाद करनेवाले अज्ञानीको,
साम्परायः = परलोक, न प्रतिभाति = नहीं सूझता; अयम् लोकः = वह समझता है कि यह प्रत्यक्ष दीखनेवाला लोक
ही सत्य है' परः न अस्ति = इसके सिवा दूसरा (स्वर्ग नरक आदि लोक) कुछ भी नहीं है; इति मानी = इस प्रकार माननेवाला
अभिमानी मनुष्य' पुनः पुनः = बार-बार, मे वशम् = मेरे ( यमराजके ) वशमे, आपद्यते = आता है ॥ ६ ॥
व्याख्या-इस प्रकार मनुष्य-जीवनके महत्त्वको नहीं समझनेवाला अभिमानी मनुष्य सासारिक भोग सम्पत्तिकी प्राप्तिके
साधनरूप धनादिके मोहमे मोहित हुआ रहता है, अतएव भोगोंमे आसक्त होकर वह प्रमादपूर्वक मनमाना आचरण करने लगता
है । उसे परलोक नहीं सूझता ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 221 स्कैन
  • कठोपनिषद् * १९९
    बहुत प्रकारसे चिन्तन किये जानेपर भी; एषः = यह आत्मतत्त्व, सुविज्ञेयः = सहज ही समझमें आ जाय, न = ऐसा नहीं है;
    अनन्यप्रोक्ते = किमी दूसरे ज्ञानी पुरुषके द्वारा उपदेश न किये जानेपर; अत्र गतिः न अस्ति = इस विषयमें मनुष्यका
    प्रवेश नहीं होता, हि अणुप्रमाणात् = क्योंकि यह अत्यन्त सूक्ष्म वस्तुसे भी; अणीयान् = अधिक सूक्ष्म है, अतर्क्यम् =
    ( इसलिये ) तर्कसे अतीत है ॥ ८ ॥
    व्याख्या-प्रकृतिपर्यन्त जो भी सूक्ष्मातिसूक्ष्म तत्त्व है, यह आत्मतत्त्व उससे भी सूक्ष्म है। यह इतना गहन है
    कि जबतक इसे यथार्थरूपसे समझानेवाले कोई महापुरुष नहीं मिलते, तबतक मनुष्यका इसमे प्रवेश पाना अत्यन्त ही कठिन
    है। अल्पज्ञ—साधारण ज्ञानवाले मनुष्य यदि इसे बतलाते हैं और उसके अनुसार यदि कोई विविध प्रकारसे इसके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 222 स्कैन

२०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध—नचिकेतामें वह निष्कामभाव पूर्णरूपसे है, इसलिये यमराज उसकी प्रशंसा करते हुए कहते हैं—
कामस्याप्तिं जगतः प्रतिष्ठां क्रतोरनन्त्यमभयस्य पारम् ।
स्तोममहदुरुगायं प्रतिष्ठां दृष्ट्वा धृत्या धीरो नचिकेतोऽत्यस्राक्षीः ॥ ११ ॥
नचिकेतः=हे नचिकेता !, कामस्य आप्तिम्=जिसमें सब प्रकारके भोग मिल सकते हैं, जगतः प्रतिष्ठाम्=जो
जगत्का आधार, क्रतोः अनन्त्यम्=यज्ञका चिरस्थायी फल, अभयस्य पारम्=निर्भयताकी अवधि और; स्तोममहत्=
स्तुति करनेयोग्य एव महत्त्वपूर्ण है (तथा), उरुगायम्=वेदोंमें जिसके गुण नाना प्रकारसे गाये गये हैं, प्रतिष्ठाम्=(और )
जो दीर्घकालतककी स्थितिसे सम्पन्न है, ऐसे स्वर्गलोकको, दृष्ट्वा धृत्या=देखकर भी तुमने धैर्यपूर्वक; अत्यस्राक्षीः=उसका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 223 स्कैन
  • कठोपनिषद् * २०१
    १८ । ६१) । इस प्रकार नित्य साथ रहनेपर भी लोग उसे सहजमें देख नहीं पाते; क्योंकि वह अपनी योगमायाके
    पर्देमें छिपा है (गीता ७ । २५), इसलिये अत्यन्त गुप्त है। उसके दर्शन बहुत ही दुर्लभ हैं। जो शुद्ध-बुद्धिसम्पन्न
    साधक अपने मन-बुद्धिको नित्य निरन्तर उसके चिन्तनमे संलग्न रखता है, वह उस सनातन देवको प्राप्त करके सदाके लिये
    हर्ष शोकसे रहित हो जाता है। उसके अन्त:करणमेसे हर्ष-शोकादिके विकार समूल नष्ट हो जाते हैं* ॥ १२ ॥
    एतच्छ्रुत्वा सम्परिगृह्य मर्त्यः प्रवृद्ध्य धर्म्यमणुमेतमाप्य ।
    स मोदते मोदनीयँ हि लब्ध्वा विवृतँ सद्म नचिकेतसं मन्ये ॥ १३ ॥
    मर्त्यः = मनुष्य (जब); एतत् = इस, धर्म्यम् = धर्ममय (उपदेश) को, श्रुत्वा = सुनकर;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 224 स्कैन

२७२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध-नचिकेताके इस प्रकार पूछनेपर यमराज उस ब्रह्मतत्त्वके वर्णन करनेकी प्रतिज्ञा करते हुए उपदेश आरम्भ
करते हैं-
सर्वे वेदा यत्पदमामनन्ति तपाꣳसि सर्वाणि च यद्वदन्ति ।
यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदꣳ सङ्ग्रहेण ब्रवीम्योमित्येतत् ॥ १५ ॥
सर्वे वेदाः = सम्पूर्ण वेद; यत् पदम् = जिस परम पदको; आमनन्ति = बारंबार प्रतिपादन करते हैं; च = और
सर्वाणि = सम्पूर्ण; तपांसि = तप; यत् = जिस पदका; वदन्ति = लक्ष्य कराते हैं अर्थात् वे जिसके साधन हैं; यत् इच्छन्तः =
जिसको चाहनेवाले साधकगण; ब्रह्मचर्यम् = ब्रह्मचर्यका; चरन्ति = पालन करते हैं; तत् पदम् = वह पद; ते = तुम्हें;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 225 स्कैन
  • कठोपनिषद् * ९०३
    सम्बन्ध—इस प्रकार ॐकारको ब्रह्म और परब्रह्म इन दोनोंका प्रतीक बताकर अब नचिकेताके प्रश्नानुसार यमराज पहले
    आत्माके स्वरूपका वर्णन करते हैं—
    न जायते म्रियते वा विपश्चिन्नायं कुतश्चिन्न बभूव कश्चित् ।
    अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥ १८ ॥
    विपश्चित्=नित्य ज्ञानस्वरूप आत्मा, न जायते=न तो जन्मता है, वा न म्रियते=और न मरता ही है, अयम्
    न=यह न तो स्वय, कुतश्चित्=किसीसे हुआ है, [ न=न (इससे),] कश्चित्=कोई भी, बभूव=हुआ है अर्थात् यह न तो
    किसीका कार्य है और न कारण ही है, अयम्=यह, अजः=अजन्मा, नित्यः=नित्य, शाश्वतः=सदा एकरस रहनेवाला
    (और),

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 226 स्कैन

२०४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध—इस प्रकार आत्मतत्त्वके वर्णनद्वारा नचिकेताके अन्तःकरणमें परब्रह्म पुरुषोत्तमके तत्त्वकी जिज्ञासा उत्पन्न करके
यमराज अब परमात्माके स्वरूपका वर्णन करते हैं—
अणोरणीयान्महतो महीयानात्मास्य जन्तोर्निहितो गुहायाम् ।
तमक्रतुः पश्यति वीतशोको धातुप्रसादान्महिमानमात्मनः ॥ २० ॥
अस्य=इस, जन्तोः=जीवात्माके, गुहायाम्=हृदयरूप गुफामें, निहितः=रहनेवाला, आत्मा=परमात्मा, अणोः
अणीयान्=सूक्ष्मसे अति सूक्ष्म (और), महतः महीयान्=महान्‌से भी महान्‌ है; आत्मनः तम् महिमानम्=परमात्माकी उस
महिमाको, अक्रतुः=कामनारहित (और), वीतशोकः=चिन्तारहित कोई विरला साधक, धातुप्रसादात्=सर्वाधार परब्रह्म
परमेश्वरकी कृपासे ही, पश्यति=देख पाता है ॥ २० ॥
व्याख्या—इससे पहले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 227 स्कैन
  • कठोपनिषद् * २०५
    सम्बन्ध—अब इस प्रकार उन परमेश्वरकी महिमाको समझनेवाले पुरुषकी पहचान बताते हैं—
    अशरीरं शरीरेष्वनवस्थेष्ववस्थितम् ।
    महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ॥ २२ ॥
    अनवस्थेषु=(जो) स्थिर न रहनेवाले (विनाशशील), शरीरेषु=शरीरोंमें, अशरीरम्=शरीररहित (एव); अव-
    स्थितम्=अविचलभावसे स्थित है, महान्तम्=(उस) महान्, विभुम्=सर्वव्यापी, आत्मानम्=परमात्माको, मत्वा=जानकर;
    धीरः=बुद्धिमान् महापुरुष, न शोचति=(कभी किसी भी कारणसे) शोक नहीं करता ॥ २२ ॥
    व्याख्या—प्राणियोंके शरीर अनित्य और विनाशशील हैं, इनमें प्रतिक्षण परिवर्तन होता रहता है। इन सबमें सम-
    भावसे स्थित परब्रह्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 228 स्कैन

२०६ * महान्तं विभुमात्मानं मंत्व धीरो न शोचति *
प्रज्ञानेन=सूक्ष्म बुद्धिके द्वारा, अपि=भी, एनम्=इस परमात्माको, न दुश्चरितात् अविरतः आप्नुयात्=न तो वह
मनुष्य प्राप्त कर सकता है, जो बुरे आचरणोंसे निवृत्त नहीं हुआ है; न अशान्तः=न वह प्राप्त कर सकता है, जो अशान्त है;
न असमाहितः=न वह कि जिसके मन, इन्द्रियाँ संयमित नहीं हैं, वा=और; न अशान्तमानसः (आप्नुयात् )=न वही
प्राप्त करता है, जिसका मन चञ्चल है ॥ २४ ॥
व्याख्या - जो मनुष्य बुरे आचरणोंसे घृणा करके उनका त्याग नहीं कर देता, जिसका मन परमात्माको छोड़कर
दिन-रात सांसारिक भोगोंमे भटकता रहता है, परमात्मापर विश्वास न होनेके कारण जो सदा अशान्त रहता है, जिसका मन,
बुद्धि और इन्द्रियाँ वशमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें