सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 698 स्कैन

कल्याण सच्चिदानन्दमयी देवी
जगन्नाथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 699 स्कैन
  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६४७
    उनके स्तुत्यर्ह और मृत्युरहित देवता उत्पन्न हुए। काम
    ( क ), योनि ( ए ), कमला ( ई ), वज्रपाणि—इन्द्र
    ( ल ), गुहा ( ह्रीँ )। ह, स—वर्ण, मातरिश्वा—वायु
    ( क ), अभ्र ( ह ), इन्द्र ( ल ), पुन. गुहा ( ह्रीँ )।
    स, क, ल—वर्ण, और माया ( ह्रीँ ), यह सर्वात्मिका
    जगन्माताकी मूल विद्या है और यह ब्रह्मरूपिणी है।
    ( शिवशक्त्यभेदरूपा, ब्रह्म विष्णु-शिवात्मिका, सरस्वती-
    लक्ष्मी-गौरीरूपा, अशुद्ध मिश्र शुद्धोपासनात्मिका, समरसीभूत
    शिवशक्त्यात्मक ब्रह्मस्वरूपका निर्विकल्प ज्ञान देनेवाली,
    सर्वतत्त्वात्मिका महात्रिपुरसुन्दरी—यही इस मन्त्रका भावार्थ
    है। यह मन्त्र सब मन्त्रोंका मुकुटमणि है और मन्त्रशास्त्रमें
    पञ्चदशी कादि श्रीविद्याके नामसे प्रसिद्ध है। इसके छ. प्रकार-
    के अर्थ अर्थात् भावार्थ, वाच्यार्थ, सम्प्रदायार्थ, कौलिकार्थ,
    रहस्यार्थ और तत्त्वार्थ 'नित्या षोडशिकार्णव' ग्रन्थमे बताये
    गये हैं।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 700
स्थायी लिंक
पृष्ठ 700 स्कैन

यहाँ पृष्ठ का देवनागरी पाठ प्रस्तुत है:

६४८ -- देव्युपनिषद् --
इस अथर्वशीर्षका जो अध्ययन करता है, उसे पाँचों पापोंका नाश करता है, प्रातःकालमें अध्ययन करनेवाला रात्रि-
अथर्वशीर्षके जपका फल प्राप्त होता है। इस अथर्वशीर्षको में किये हुए पापोंका नाश करता है, दोनो समय अध्ययन
न जानकर जो प्रतिमास्थापन करता है, वह सैकड़ों लाख जप करनेवाला पहलेका पापी भी निष्पाप होता है । मध्यरात्रिमे
करके भी अर्चासिद्धि नहीं प्राप्त करता । अष्टोत्तरशत (१०८ तुरीय* सन्ध्याके समय जप करनेसे वाक्सिद्धि प्राप्त होती है। नयी
बार ) जप (इत्यादि ) इसकी पुरश्चरणविधि है। जो इसका दस प्रतिमापर जप करनेसे देवताका सान्निध्य प्राप्त होता है ।
बार पाठ करता है, वह उसी क्षण पापोंसे मुक्त हो जाता है मौमाश्विनी (अमृतसिद्धि) योगमें महादेवीकी सन्निधिमे जप
और महादेवीके प्रसादसे बडे दुस्तर सकटोंको पार कर जाता करनेसे महामृत्युसे तर जाता है। जो इस प्रकार जानता है, वह
है। इसका सायङ्कालमे अध्ययन करनेवाल दिनमे किये हुए महामृत्युसे तर जाता है । इस प्रकार यह अविद्यानाशिनी
ब्रह्मविद्या है ॥ २६ ॥
॥ अथर्ववेदीय देव्युपनिषद् समाप्त ॥
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्ताक्ष्र्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्ति . ! शान्ति . !! शान्ति . !!!
सब ब्रह्म है
सर्वं खल्विदं ब्रह्म तज्जलानिति शान्त उपासीत । अथ खलु क्रतुमय' पुरुषो यथाक्रतुरस्मिल्लोके पुरुषो
भवति तथेत' प्रेत्य भवति स क्रतुं कुर्वीत ।
(छान्दोग्य ३ । १४ । १)
यह सब ब्रह्म ही है । ब्रह्मसे ही जगत् उत्पन्न होता है, ब्रह्ममें ही विलीन होता है और ब्रह्ममें ही चेष्टा करता है।
शान्त (मयत) होकर ब्रह्मकी उपासना करनी चाहिये । पुरुष कर्ममय है। इस लोकमें जैसा कुछ कर्म करता है, मरनेके
बाद प लोकमें वह वैसा ही होता है। इसलिये सत्कर्मका अनुष्ठान करना चाहिये ।

  • श्रीविद्याके उपासकोंके लिये चार सन्ध्याएँ आवश्यक हैं । इनमें तुरीय-सन्ध्या मध्यरात्रिमें होती है ।
पृष्ठ 701
स्थायी लिंक
पृष्ठ 701 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥

ऋग्वेदीय

बह्वृचोपनिषद्

शान्तिपाठ

ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि। वेदस्य म आणीस्थः श्रुतं मे मा प्रहासीः। अनेनाधीतेनाहोरात्रान् संदधाम्यृतं वदिष्यामि। सत्यं वदिष्यामि। तन्मामवतु। तद्वक्तारमवतु। अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम्॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!


देवीसे सबकी उत्पत्ति और देवीकी ब्रह्मरूपता

हरिः ॐ। एकमात्र देवी ही सृष्टिसे पूर्व थीं, उन्होंने ब्रह्माण्डकी सृष्टि की। वे कामकलाके नामसे विख्यात हैं, वे ही शृङ्गारकला कहलाती हैं। उन्हींसे ब्रह्मा उत्पन्न हुए, विष्णु प्रकट हुए, रुद्र प्रादुर्भूत हुए। उन्हींसे समस्त मरुद्गण उत्पन्न हुए। उन्हींसे गानेवाले गन्धर्व, नाचनेवाली अप्सराएँ और वाद्य बजानेवाले किन्नर सब ओर उत्पन्न हुए। उन्हींसे भोग-सामग्री उत्पन्न हुई, सब कुछ उत्पन्न हुआ, सब कुछ शक्तिसे ही उत्पन्न हुआ। अण्डज, स्वेदज, उद्भिज्ज तथा जरायुज—जितने स्थावर जङ्गम प्राणी हैं, उनकी तथा मनुष्यकी सृष्टि भी उन्हींसे हुई। वे ही अपरा शक्ति हैं, वे ही वैशाम्भवी विद्या, कादि विद्या, हादि विद्या या सादि विद्या कहलाती हैं, वे ही रहस्यरूपा हैं। वे ही प्रणववाच्य अक्षर तत्त्व हैं, ॐ अर्थात् सच्चिदानन्दस्वरूपा वे वाणीमात्रमें प्रतिष्ठित हैं। वे ही जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति—इन तीनों पुरों तथा स्थूल, सूक्ष्म और कारण—इन तीनों प्रकारके शरीरोंको व्याप्तकर बाहर और भीतर प्रकाश फैला रही हैं। देश, काल और वस्तुके भीतर असङ्ग होकर रहती हुई वे महात्रिपुरसुन्दरी प्रत्यक्चेतना हैं। वे ही आत्मा हैं, उनके अतिरिक्त सब असत्य है, अनात्मा है। ये ब्रह्मविद्या हैं, भावाभाव-कलासे विनिर्मुक्त चिन्मयी विद्या-शक्ति हैं तथा अद्वितीय ब्रह्मका बोध करानेवाली हैं। वे सत्, चित् और आनन्दरूप लहरोंवाली श्रीमद्महात्रिपुरसुन्दरी बाहर और भीतर प्रविष्ट होकर स्वयं अकेली ही विराजमान हो रही हैं। उनके अस्ति, भाति और प्रिय—इन तीन रूपोंमें जो अस्ति है, वह सन्मात्रका बोधक है। जो भाति है, वह चिन्मात्र है और जो प्रिय है, वह आनन्द है। इस प्रकार सब आकारोंमें श्रीमद्महात्रिपुरसुन्दरी ही विराजमान हैं, तुम और मैं, सारा विश्व और सारे देवता तथा अन्य सब कुछ श्रीमद्महात्रिपुरसुन्दरी ही हैं। ललिता नामकी वस्तु ही एकमात्र सत्य है, वही अद्वितीय, अखण्ड परब्रह्म तत्त्व है। पाँचों रूप अर्थात् अस्ति, भाति, प्रिय, नाम और रूपके परित्यागसे तथा अपने स्वरूपके अपरित्योगसे अधिष्ठानरूप जो एक सत्ता बच रहती है, वही महान् परम तत्त्व है॥ २॥

उसीको ‘प्रज्ञान ही ब्रह्म है’ अथवा ‘मैं ब्रह्म हूँ’ इत्यादि वाक्योंसे प्रकट किया जाता है। ‘वह तू है’ इत्यादि वाक्योंसे उसीका कथन किया जाता है। ‘यह आत्मा ब्रह्म है’, ‘ब्रह्म ही मे हूँ’, ‘जो मै हूँ’, ‘वह मे हूँ’, ‘जो वह है, सो मै हूँ’—इत्यादि श्रुतिवाक्योंके द्वारा जिनका निरूपण होता है, वे यही षोडशी श्रीविद्या हैं। वही पञ्चदशाक्षर मन्त्रवाली श्रीमद्महात्रिपुरसुन्दरी, बाला, अम्बिका, बगला, मातङ्गी, स्वयंवर-कल्याणी, भुवनेश्वरी, चामुण्डा, चण्डा, वाराही, तिरस्करिणी, राजमातङ्गी, शुकश्यामला, लघुश्यामला, अश्वारूढा, प्रत्यङ्गिरा, धूमावती, सावित्री, सरस्वती, ब्रह्मानन्दकला इत्यादि नामोंसे अभिहित होती हैं। ऋचाएँ एक अविनाशी परम आकाशमें प्रतिष्ठित हैं, जिसमे सारे देवता भलीभाँति निवास करते हैं, उसको जाननेका प्रयत्न जिसने नहीं किया, वह ऋचाओंके अध्ययनसे क्या कर सकता है। निश्चय ही उसको जो जान लेते हैं, वे ही उसमे सदाके लिये स्थित हो जाते हैं।

॥ ऋग्वेदीय बह्वृचोपनिषद् समाप्त ॥

ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!

पृष्ठ 702
स्थायी लिंक
पृष्ठ 702 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
ऋग्वेदीय
सौभाग्यलक्ष्म्युपनि द्
शान्तिपाठ
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि । वेदस्य म आणीस्थः
श्रुतं मे मा प्रहासीः । अनेनाधीतेनाहोरात्रान् संदधाम्यृतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मामवतु ।
तद्वक्तारमवतु । अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम् ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
प्रथम खण्ड
श्रीमहालक्ष्मीका श्रीसूक्तके अनुसार ध्यान, न्यास, पूजन और यन्त्रकी विधि
हरि ॐ। एक समय देवताओंने भगवान् आदिनारायण- ॐ हिरण्मय्यै नमः हृदयाय नमः। ॐ चन्द्रायै नमः शिरसे
से कहा—'भगवन् ! हमारे लिये सौभाग्यलक्ष्मी विद्याका स्वाहा। ॐ रजतस्रजायै नमः शिखायै वषट्। ॐ हिरण्य-
उपदेश कीजिये।' भगवान्ने कहा—'बहुत अच्छा, आप स्रजायै नमः कवचाय हुम्। ॐ हिरण्यायै नमः नेत्रत्रयाय
सब देवगण एकाग्रचित्त होकर सुनें । जो स्थूल, सूक्ष्म एव कारण- वौषट्। ॐ हिरण्यवर्णायै नमः अस्त्राय फट् ।
रूप तीनों अवस्थाओंसे परे तुरीयस्वरूपा है—नहीं-नहीं, तुरीय- —पश्चात् श्रीसूक्तके मन्त्रोंसे अङ्गन्यास करे। सिर, नेत्र,
मे भी अतीत अर्थात् निर्गुणस्वरूपा है, सबसे बढ़कर उत्कृष्ट कर्ण, नासिका, मुख, कण्ठ, दोनों भुजाएँ, हृदय, नाभि, लिङ्ग,
अर्थात् भयङ्कर रूपवाली है, तथा जो सभी मन्त्रोंको आसन गुदा, ऊरु (जाँघ), जानु, जङ्घा (पिंडली)—इन स्थानोंमें
बनाकर उनपर विराजमान हैं, पीठों और उपपीठोमे प्रतिष्ठित श्रीसूक्तके मन्त्रोंसे क्रमशः न्यास करे। इसके बाद निम्नलिखित
देवताओंसे आवृत्त है, चार भुजाओंसे युक्त है—उन श्री मन्त्रके अनुसार ध्यान करे—
अर्थात् लक्ष्मीदेवीका 'हिरण्यवर्णीम्०' इत्यादि श्रीसूक्तकी अरुणकमलसंस्था तद्रजःपुञ्जवर्णा
पञ्चदश ऋचाओंके द्वारा ध्यान करें । करकमलधृतेष्टाभीतीयुग्माम्बुजा च ।
मणिकटकविचित्राऽऽलङ्कृताऽऽल्पजालै
सकलभुवनमाता सन्ततं श्रीः श्रियै नः ॥
अर्थात् हल्के लाल (गुलाबी) रंगके कमलदल-
पर बैठी हुईं, कमल परागकी राशिके समान पीत वर्णवाली, चारो
हाथोंमें क्रमशः वर मुद्रा, अभय मुद्रा और दो कमल-पुष्प
धारण किये हुए, मणिमय कड़ोंसे विचित्र शोभा धारण करने-
वाली और अलङ्कारसमूहोंसे अलङ्कृत, समस्त लोकोंकी जननी
श्रीमहालक्ष्मीदेवी निरन्तर हमें श्रीसम्पन्न करें ॥ १ ॥
(तत्पश्चात् यन्त्र लिखकर उसकी पूजा करे। यन्त्रके
कर्णिकावृत्तके ऊपर अष्टदल, उसपर द्वादशदल तथा
उदशदलके ऊपर षोडशदल बनाकर तीनोंको एक एक वृत्तसे
ेर दे।) पीठकर्णिका अर्थात् बीजकोषके भीतर साध्य-कार्यसहित
श्रीबीज (श्रीं) को लिखे। उसके बाद अष्टदल, द्वादशदल और

पृष्ठ 703
स्थायी लिंक
पृष्ठ 703 स्कैन

रिक्त पृष्ठ

पृष्ठ 704
स्थायी लिंक
पृष्ठ 704 स्कैन

श्रीश्रीमहालक्ष्मी — भूयाद्भूयो द्विपचामयचषदकरा तप्तकार्तस्वरभा युष्मानामभयप्रदद्वयकरधृतकुम्भाभिरिषिच्यमाना ।
रक्तौघा बद्धमौलिविमलतरदुकूलार्तवालेपनाढ्या पद्माक्षी पद्मनाभोरसि कृतवसतिः श्रीः श्रिये नः ॥

पृष्ठ 705
स्थायी लिंक
पृष्ठ 705 स्कैन

खण्ड १] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६५१
षोडशदल पद्मोंके ऊपर और वृत्तवृत्तोंके बीचमें श्रीसूक्तकी
आधी-आधी ऋचा लिखे । ( अर्थात् अष्टदलके ऊपर और
पहले भूपृत्तके अंदर 'अश्वपूर्वां रथमध्यां' इत्यादि ऋचाको,
द्वादशदलके ऊपर तथा द्वितीय भूपृत्तके भीतर 'कां सोस्मिता
हिरण्यप्राकाराम्' इत्यादि तथा षोडशारके ऊपर तथा तृतीय
भूपृत्तके भीतर 'गन्धद्वारा दुराधर्षा' इत्यादि ऋचा लिखे ।)
उसके बाहर निर्भूवृत्तमे 'य शुचि प्रयतो भूत्वा' इत्यादि
फलश्रुतिरूप ऋचाको लिखकर षोडशारके मध्य और ऊपर
अकारसे सकारतक मातृका वर्षोंको लिखे । ( क्रम यह है कि
प्रत्येक मकार-पर्यन्त दलमे दो दो व्यञ्जन वर्ण तथा प्रत्येक दलके
ऊपर भूपृत्तके नीचे क्रमशः अकारादि सोलह स्वर-वर्णोंको
लिखे । इसी प्रकार द्वादशदलके दो दो दलोके पार्श्वमे क्रमशः
'ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम' ये अक्षर लिखे
तथा द्वादशदलके दलोमे 'ह्रीं श्रीं क्लीं' इन बीजोको दो दो
करके लिखे । फिर भूपृत्तके नीचे अष्टदल कमलके दो दो दलों-
के पार्श्वमे क्रमश 'ह' ओर 'क्ष' लिखे । अष्टदलके दलोंमे
आ, ई, ऊ और ऋ अनुस्वारसहित लिखकर षट्कोणके कोणों-
मे 'श्रीं ह्रीं क्लीं' बीजोंको क्रमशः दो दो वार लिखे और प्रणवद्वारा
षट्कोणको घेर दे ।) सबके ऊपर निर्भूवृत्तमे थपड्युक्त त्वरिता-
बीजके साथ श्रीबीजको लिखे । इस प्रकार इस अङ्गोवाला
श्रीचक्र अर्थात् प्रणव, षट्कोण, भूपृत्त एव अष्टदल, भूपृत्त,
द्वादशदल, भूपृत्त, षोडशदल, भूपृत्त एव निर्भूवृत्त बनाये ।
'श्रा हृदयाय नम' इत्यादि अङ्गमन्त्रोंसे प्रथम आवरण-
पूजा होती है । पद्म आदि निधियोंसे द्वितीय आवरण पूजा
होती है । लोकपालो अर्थात् इन्द्र आदि देवताओसे तृतीय
आवरण-पूजा होती है। उनके वज्रादि आयुधोंमे चतुर्थ आवरण-
पूजा होती हे । श्रीसूक्तके अन्तर्गत ऋचाओंद्वारा आवाहनादि
अर्थात् आवाहन, सनिधापन, सग्रोवन, सम्मुखीकरण आदि
कार्य होते हैं । (फेली हुई अञ्जलिमें दोनों अनामिकाओके
मूलमे अङ्गुष्ठके सिरोंको रखनेसे आवाहनी मुद्रा होती है ।
दोनों अङ्गुष्ठोंको ऊपर उठा दोनों मुष्टियोंको सयुक्त
करनेसे मनिधापनी मुद्रा होती है । इन दोनों अङ्गुष्ठोंको
मुष्टियोंमे प्रवेश करानेमे सम्बोधनी मुद्रा होती हे । दोनों
मुष्टियोंको उत्तान करके मिलाये रखनेसे सम्मुखीकरणी मुद्रा
होती है और आवाहनी मुद्राको अधोमुख करनेसे स्थापनी
मुद्रा होती है ।) इसके पश्चात् (देवीकी षोडशोपचार पूजा
करके) पुरश्चरणके लिये षोडश सहस्र मन्त्र-जप करे ।
(यहाँतक श्रीमहालक्ष्मी पूजाका क्रम बताया गया ।)

(इसके बाद सौभाग्यलक्ष्मी-पूजाका क्रम लिखा जाता
है—) एकाक्षर सौभाग्यलक्ष्मी मन्त्र 'श्रीं' के भृगु ऋषि
हैं, 'नीवृद्गायत्री' छन्द है और श्री देवता है। 'श्रीं' बीज
है। 'श्रां' इत्यादिके द्वारा अङ्गन्यास करे। जैसे—
श्रां हृदयाय नम । श्रीं शिरसे स्वाहा। श्रूं शिखायै
वषट् । श्रैं कवचाय हुम् । श्रौं नेत्रत्रयाय वौषट् । श्रः अस्त्राय फट् ।
इसके पश्चात् नीचे लिखे अनुसार ध्यान करे—
भूयाद्भूयो द्विपद्माभयवरदकरा तप्तकार्तस्वराभा
शुभ्राभ्रामेभयुग्मद्वयकरधृतकुम्भाद्भििरासिच्यमाना।
रक्तौघायद्बमौलिर्विमुलतरदुकूलातंवालेपनाढ्या
पद्माक्षी पद्मनाभोरसिकृतवसति पद्माग्रा श्री श्रियै न ॥
'जिन्होंने अपने दोनों हाथोंमें दो पद्म तथा शेष दोमे वर
और अभय मुद्राएँ धारण कर रक्खी हैं, तप्त काञ्चनके समान
जिनके शरीरकी कान्ति है, शुभ्र मेघकी सी आभासे युक्त दो
हाथियोंकी सूँड़ोंमे धारण किये हुए कलशोंके जलसे जिनका
अभिषेक हो रहा है, रक्तवर्णके माणिक्यादि रत्नोंका मुकुट जिनके
सिरपर सुशोभित है, जिनके वस्त्र अत्यन्त स्वच्छ हैं, ऋतुके
अनुकूल चन्दनादि आलेपनके द्वारा जिनके अङ्ग लिप्त हैं,
पद्मके समान जिनके नेत्र हैं, पद्मनाभ अर्थात् क्षीरशायी
विष्णुभगवान्के उरःस्थलमें जिनका निवास है, वे कमलके
आसनपर विराजमान श्रीदेवी हमारे लिये परम ऐश्वर्यका विधान
करें।'
(इस प्रकार ध्यान करके एक पीठयन्त्र अङ्कित करे ।)
वह पीठयन्त्र तीन वृत्तोंमे युक्त अष्टदल पद्म, द्वादश रागिखण्ड
तथा चतुष्कोण—इस आकारका रमापीठ होता है । अष्टदल-
की कर्णिका अर्थात् बीजकोषमे साध्यसहित श्रीबीज (श्रीं )
लिखना चाहिये—जैसे 'श्रीं श्रीर्मां देवीं जुषताम्।' (इसके पश्चात्
प्रात कृत्य, पीठन्यास एव ऋष्यादिन्यास करके) आदिमे
प्रणव और अन्तमे 'नमः' जोड़कर प्रत्येक नामके साथ चतुर्थी
विभक्तिका प्रयोग करते हुए (जैसे—'ॐ विभूत्यै नमः' इत्यादि)
विभूति, उन्नति, कान्ति, सृष्टि, कीर्ति, सनति, व्युष्टि,
सत्कृति एव ऋद्धि--इन नौ शक्तियोंकी पूजा करे ।
(इसके बाद 'श्रीमत्पद्मासनाय नम.' कहकर आसनका न्यास
करे, और) अङ्गन्यासके द्वारा प्रथम आवरणकी पूजा करे ।
('श्रा हृदयाय नम' इत्यादिके द्वारा अग्नि आदि कोणमे
स्थित केशरोंमे तथा दिशाओंमे पूजा करके पूर्वादि दिशाओंमे)
क्रमशः वासुदेव, सकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्धको पूजे (तथा

पृष्ठ 706
स्थायी लिंक
पृष्ठ 706 स्कैन

६५२ ॐ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषद् ॐ [ खण्ड २


अग्नि आदि कोणोंमे क्रमशः मद्रक—नव शाक विशेष, सलिल, गुग्गुल एव कुरुण्टक—पुष्पविशेषकी पूजा करे। देवीके दक्षिणमे शङ्खनामक निधि और वसुधाकी तथा वाममें पद्म-नामक निधि और वसुमतीकी पूजा करे ।) इस प्रकार द्वितीय आवरणकी पूजा होती है। फिर बालक्षी आदि अर्थात् बालकी, विमला, कमला, वनमालिका, विभीषिका, मालिका, शाङ्करी और वसुमालिकाकी पूजा करे। इस प्रकार तृतीय आवरणकी पूजा होती है। इसके पश्चात् इन्द्र आदि देवताओं तथा उनके वज्र आदि आयुधोंकी पूजासे चतुर्थ आवरणकी पूजा होती है। पुरश्चरणके लिये बारह लाख मन्त्र-जप करना चाहिये। (इस प्रकार एकाक्षरी सौभाग्यलक्ष्मीकी पूजा-विधि समाप्त हुई।)

(अब 'श्रीं ह्रीं श्रीं' रूप त्र्यक्षरी विद्याकी पूजा-विधि बतायी जाती है। इसका पूजा क्रम एकाक्षरीके पूजा क्रमके समान ही है। केवल तृतीय आवरणकी पूजामें कुछ विशेषता है।) यहाँ आदिमे प्रणव और अन्तमे नमः लगाकर प्रत्येक नामका चतुर्थी विभक्तिसहित प्रयोग करते हुए (जैसे, 'ॐ श्रियै नम इत्यादि) श्री, लक्ष्मी, वरदा, विष्णुपत्नी, वसुप्रदा, हिरण्यरूप्रा, स्वर्णमालिनी, रजतस्रजा, स्वर्णप्रभा, स्वर्णप्राकारा, पद्मवासिनी, पद्महस्ता, पद्मप्रिया, मुक्तालङ्कारा, चन्द्रसूर्या, विल्वप्रिया, ईश्वरी, भुक्ति, मुक्ति, विभूति, ऋद्धि, समृद्धि, कुष्टि, पुष्टि, धनदा, धनेश्वरी, श्रद्धा, भोगिनी, भोगदा, सावित्री, धात्री, विधात्री प्रभृति नाम मन्त्रोंके द्वारा शक्ति की पूजा करे। एकाक्षर मन्त्रके समान ही अङ्गादिके द्वारा पीठ पूजा करे। पुरश्चरणके लिये एक लाख मन्त्र-जप करे। जपका दशांश तर्पण, तर्पणका दशांश हवन और हवनका दशांश ब्राह्मणभोजन करावे (तथा ब्राह्मण भोजनका दशांश अभिषेक अर्थात् मार्जन करे)। निष्काम उपासना करनेवालेको ही श्रीविद्याकी सिद्धि होती है। सकाम उपासना करनेवालोको कदापि सिद्धि नही होती । इस प्रकार सौभाग्यलक्ष्मी-उपनिषद्‌का श्रीक्रम नामक प्रथम खण्ड समाप्त हुआ ॥ १ ॥

॥ प्रथम खण्ड समाप्त ॥ १ ॥


द्वितीय खण्ड

योगसम्बन्धी उपदेश

इसके बाद आदिनारायणमे देवताओंने कहा—भगवन् ! तुरीया मायाके द्वारा निर्दिष्ट तत्त्वके विषयमे हमसे कहिये। 'बहुत अच्छा' कहकर भगवान् आदिनारायणने उपदेश आरम्भ किया—

'योगसे योगको जानना चाहिये, योगसे योग बढता है। जो योगी योगमे सदा सावधान रहता है, वह योगी चिरकालतक—अनन्तकालतक आनन्दोपभोग करता है। मितभोगी अर्थात् शरीरनिर्वाहके लिये आवश्यक अन्न वस्त्रादिका उपभोग करनेवाला साधक राग द्वेष मोहरूपी कषाय—मलके परिपक्व हो जानेपर, निद्रा—आलस्य त्यागकर, प्रपञ्चके ब्रह्मत्वकी प्राप्तिमे बाधक होनेके कारण एकान्त स्थानमें (संसारके कोलाहलसे रहित प्रदेशमे ) जाकर साधन करता है—आत्माको परमात्मामे लगानेका अभ्यास करता है। वह या तो शीतोष्ण आदि द्वन्द्वोंसे रहित होनेके लिये राजयोगमें प्रवृत्त होता है अथवा गुरूपदिष्ट मार्गपर चलता हुआ प्राणायामके द्वारा हठयोगका अवलम्बन करता है। तात्पर्य यह कि राजयोग और हठयोगके भेदसे योग द्विविध है । प्राणायामका अभ्यास करनेवाले पहले मुखसे वायुको खींचकर भीतर भरते हैं और नाभि प्रदेशसे अपानवायुको जठराग्निके कोष्ठमें खींचकर मुखके द्वारा खींची हुई वायुके साथ उसका सयोग कराते अँगूठे, अँगुलियों तथा दोनों हथेलियोंके द्वारा दो नेत्र तथा नासा पुटोंको बन्द करके प्राणायामके द्वारा तथा प्रणवका नाना प्रकारसे ध्यान करके उसीमे त योगीजन चैतन्यस्वरूप आत्माका साक्षात्कार करते हें

'अभ्यासकी एक और विधि है—जो कान, मुख, नासाछिद्रोंको बन्द करके ही की जाती है । वह सुषुम्णा नाडीमे प्रणवके विशुद्ध अनाहत नामक ना सुनना । अनाहतचक्रमे ध्वनिको सुननेपर नाना विचित्र घोष सुने जाते हैं, और इस साधनाके द्वार तेजस्वी हो जाता है, उसके शरीरसे दिव्य गन्ध आ है और स्वस्थ होकर वह दिव्यदेह प्राप्त करता है मे अर्थात् सुषुम्णा नाडीमें पूरे मनोयोगके सा सुनते रहनेसे आरम्भमें ही—जहाँसे वह सुषुम् आरम्भ होती है, उस मूलाधारचक्रमें ही साधक योग जाता है अर्थात् दीपशिखाके आकारके जीवात्माव पुण्डरीकसे मूलाधारचक्रमें लाकर सुषुम्णा नाडीसे स देता है। इस प्रकार इच्छाशक्तिकी प्रेरणासे जब सुषुम्णा मार्गपर चलने लगता है, तब द्वितीय अर्थात् स्व

पृष्ठ 707
स्थायी लिंक
पृष्ठ 707 स्कैन

खण्ड ३] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६५३


चक्रको विघटित करके—भेदकर उसीके मध्यस्थित छिद्रमेसे होकर प्राणवायु मध्यगा होती है अर्थात् सुषुम्णामें प्रवेश कर जाती है ॥ ४-६ ॥

पद्मासनादिपर स्थित हुए योगीका आसन दृढ होता है । उसके बाद विष्णुग्रन्थि अर्थात् मायाको, जो तृतीय मणिपूरक नामक चक्रमें रहकर अनेक कामनाओंका विस्तार करती रहती है, विच्छिन्न कर देनेपर परमानन्दकी प्राप्ति सम्भव हो जाती है । शून्य अर्थात् मायाको लाँघकर उठता हुआ प्राणवायु जब नाड़ीके साथ सङ्घर्षणको प्राप्त होता है, तब उससे भेरीके समान ध्वनि सुन पड़ती है और तृतीय मणिपूरक चक्रको भेदकर चलनेपर प्राणवायुसे मर्दल-ध्वनि अर्थात् मृदङ्ग-जैसी ध्वनि होती है । इसके आगे अन्य चक्रोंको भेदता हुआ वह महाशून्य अर्थात् आज्ञाग-चक्रमें जाता है, जहाँ सब प्रकारकी सिद्धियाँ प्राप्त होती हैं । उसके बाद प्राणवायु तालुचक्रसे चित्तको जयकर तालुचक्रको भेदता है, जहाँ चित्तगत सम्पूर्ण आनन्दकी प्राप्ति होती है ॥ ७-९ ॥

इस साधनाकी समाप्तिमें वैष्णवशब्द—प्रणव शब्दायमान होता है, शब्दके रूपमे स्वय प्रकट होता है । उस प्रणव-ध्वनिमें चित्त विलीन हो जाता है, इस प्रकार सनकादि मुनियोंने कहा है । उस महाशून्य चक्रमें स्थित होकर साधक अन्त अर्थात् जीवमे अनन्त—परमात्माका समारोप करता है, मायाग्रस्त स्वरूप—अग्ररूप आत्मामें निरंश परमात्माको समर्पितकर तथा आत्माकी सर्वव्यापक प्रकृतिका ध्यान करके कृतकृत्य हो जाता है, अमृतस्वरूप हो जाता है । सम्प्रज्ञात योगको असम्प्रज्ञात योगसे जीते और भाव अर्थात् सविचार समाधिका निरोध अभाव—निर्विचार समाधिसे करे, उसके बाद निर्विकल्प समाधिको प्राप्त करके साधक परमतत्त्व—कैवल्यमें स्थित होता है । निर्विकल्प समाधिमे स्थित साधकका अहम्भाव छूट जाता है और आत्मतत्त्वमे अध्यस्त मायात्मक जगत्का भी लोप हो जाता है । ऐसा विद्वान् पुनः 'यह मै हूँ और यह मेरा है' इत्यादि चिन्तामे नहीं पड़ता ॥ १०-१३ ॥

'जिस प्रकार पानीमें नमक मिलानेसे वह उसमे घुल मिल जाता है, उसी प्रकार मनका आत्मामें विलीन हो जाना समाधि कहलाता है। जब प्राणायामके अभ्याससे प्राणवायु सम्यक्रूपसे क्षीण होकर कुम्भकमे स्थिर हो जाता है, और मानसिक वृत्तियाँ अत्यन्त विलीन हो जाती हैं, उस समय तैलधारावत् चित्तका आत्माके साथ एकीभाव समाधि कहलाता है । जीवात्मा और परमात्माका समत्व होनेपर जब सारे सङ्कल्प नष्ट हो जाते हैं, उस स्थितिको समाधि कहते हैं । प्रभा अर्थात् जागतिक बोधसे शून्य जिस स्थितिमें मन और बुद्धि पूर्णत. विलीन हो जाते हे, जिसमें कुछ आभासित नहीं होता—सब शून्याकार प्रतीत होता है, वह निरामय—भवरोगकी निवृत्तिकी अवस्था समाधि कहलाती है । शरीरके इधर-उधर चलनेपर भी देही अर्थात् जीवात्मा जब निश्चल, नित्य स्वयम्प्रकाश स्वरूपमें स्थित रहता है, उसे समाधि कहना चाहिये। उस समय साधकका मन जहाँ-जहाँ जाता है, वहाँ वहाँ परमपदकी प्राप्ति होती है । उसके लिये सर्वत्र परब्रह्म समवस्थित होता है । सर्वत्र परब्रह्म समवस्थित होता है' ॥ १४-१९ ॥

॥ द्वितीय खण्ड समाप्त ॥ २ ॥


तृतीय खण्ड

नवचक्र-विवेक

पश्चात् भगवान् आदिनारायणसे देवताओने निवेदन किया—'भगवन् ! आप कृपया हमारे लिये नवचक्रविवेकके विषयमे उपदेश कीजिये ।' 'बहुत अच्छा' कहकर भगवान्ने उपदेश आरम्भ किया—

'मूलाधारमें ब्रह्मचक्र है, वह योनिके आकारमें तीन घेरोंसे युक्त है, वहाँ कर्णिकाके मूलमें कुण्डलिनी शक्ति सोये हुए सर्पके आकारमें स्थित है । तप्त अग्निके रूपमे उसका तबतक ध्यान करना चाहिये, जबतक वह जाग्रत् न हो जाय । वहीं भगवती त्रिपुराका स्थान कामरूप नामक पीठ है, जिसकी उपासना करनेसे सारे भोगोंकी प्राप्ति होती है। इतना आधारनामक प्रथम चक्रके विषयमें हुआ ॥ १ ॥

'दूसरा छः दलोका स्वाधिष्ठान-चक्र है । उस षट्दल पद्मके कर्णिकापीठमें पश्चिमाभिमुख एक शिवलिङ्गका, जो मूँगेके अङ्कुरके समान लाल वर्णका है, ध्यान करे । वहाँ उड्डयानपीठ है, उसकी उपासना करनेसे जगत्को आकर्षित करनेकी सिद्धि प्राप्त होती है । तीसरा नाभिचक्र सर्पके समान कुटिल आकारका ओर पाँच घेरोंसे आवृत है। उस चक्रमे कोटि-कोटि बालसूर्यौंकी-सी प्रभासे युक्त तथा तड़ित्के समान क्षीण

पृष्ठ 708
स्थायी लिंक
पृष्ठ 708 स्कैन

६५४ ॱ सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषद् ॱ [ खण्ड ३
अङ्गोंवाली कुण्डलिनी शक्ति का ध्यान करे । यह शक्ति जाग्रत्
होनेपर सामर्थ्यवती होती है और सब प्रकारकी सिद्धियों-
को प्रदान करती है । मणिपूरक चक्र हृदयचक्र है । वह
अष्टदल पद्मके आकारका नीचेकी ओर मुख किये रहता है ।
उस चक्रमें ज्योतिर्मय लिङ्गका ध्यान करना चाहिये । वही
ज्योतिर्मय लिङ्ग हस्रम्लाके नामसे विख्यात है, जो सर्वप्रिय
है, उसके जाग्रत् होनेपर समस्त लोकोंको वशमें करनेकी
शक्ति प्राप्त होती है । कण्ठमें जो चक्र है, वह चार अङ्गुल
प्रमाणका है, उसमें बायीं ओर इडा अर्थात् चन्द्रनाड़ी और
दाहिनी ओर पिङ्गला अर्थात् सूर्यनाड़ी है । इन दोनोंके
बीचमें श्वेतवर्णकी सुषुम्णा नाड़ीका ध्यान करे । जो इसको
जानता है, उसका अनाहत चक्र सिद्धि प्रदान करता है ।
इसके आगे तालुचक्र है, जहाँ निरन्तर अमृतकी धार प्रवाहित
होती रहती है । तालुचक्रमे दश अथवा बारह दल होते हैं ।
घण्टीके चिह्नकी जड़में तथा आगेके दाँतोंकी जड़तक फैला
हुआ जो चक्रके आकारका रन्ध्र—छिद्र है, उसीमे तालु-
चक्र स्थित है । उस चक्रमे शून्यका ध्यान करे । इससे चित्त
शून्यमें विलीन हो जाता है। सातवाँ भ्रूचक्र अँगूठेके परिमाणका
है, उस द्विदल पद्ममे निवातदीपशिखाके आकारमें ज्ञान-
नेत्रका ध्यान करे। इस चक्रके जाग्रत् होनेपर कपालकुन्द अर्थात्
अष्टकके कारणभूत कर्मोंकी वाक्सिद्धि अर्थात् उनके
विषयका सारा ज्ञान हो जाता है । आठवाँ आज्ञाचक्र है,
उसे ब्रह्मरन्ध्र अथवा निर्वाणचक्र भी कहते हैं । वह रन्ध्र
सूईकी नोकके परिमाणका है । वहाँ गतिशील धूम्रशिखाके
आकारका ध्यान करे । वहाँ जालन्धर पीठ है । उसकी
उपासना करनेसे मुक्तिलाभ होता है । अतएव इसे परब्रह्म-
चक्र भी कहते हैं । नवाँ आकाशचक्र है । वहाँ षोडशदल
पद्म ऊपरकी ओर मुख किये स्थित है । उनके बीचकी
कर्णिका त्रिगुणांकी जननी होनेके कारण तीन शिखरोंवाले
पर्वतके आकारकी कही गयी है । उसके बीचमें ऊपरकी ओर
झुकी हुई शक्ति है । उसको देखते हुए ध्यान करे । वहाँ
ही पूर्णगिरि पीठ है, जिसकी उपासना करनेसे सब प्रकारकी
कामनाओंकी सिद्धि होती है ॥ २-९ ॥
'इस सौभाग्यलक्ष्मी-उपनिषद्‌को जो नित्य पढता है, वह
अग्निपूत होता है, वह वायुपूत होता है । वह सब प्रकारके
धन धान्य, स्त्री पुत्र, हाथी घोड़े, गाय भैंस, दास दासीमे युक्त
योगी और ज्ञानी होता है । अन्तमे वह परमपदको प्राप्त करता
है—जहाँसे फिर नहीं लौटता, फिर नहीं लौटता ॥ १० ॥
॥ तृतीय खण्ड समाप्त ॥ ३ ॥
॥ ऋग्वेदीय सौभाग्यलक्ष्मी-उपनिषद् समाप्त ॥
शान्तिपाठ
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि । वेदस्य म आणीस्थः
श्रुतं मे मा प्रहासीः । अनेनाधीतेनाहोरात्रान् संदधाम्यूतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मामवतु ।
तद्वक्तारमवतु । अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम् ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
'न वित्तेन तर्पणीयो मनुष्यः ।' ( कठोपनिषद् १ । १ । २७ )
'धनसे मनुष्य कभी तृप्त होनेवाला नहीं है ।'

पृष्ठ 709
स्थायी लिंक
पृष्ठ 709 स्कैन

खण्ड ३ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६५५
(सौभाग्यलक्ष्मी-उपनिषद्में वर्णित श्रीसूक्त)
अथ श्रीसूक्तप्रारम्भः
हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्। आदित्यवर्णे तपसोऽधि जातो
चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आ वह ॥ १ ॥ वनस्पतिस्तव वृक्षोऽथ बिल्वः ।
हे जातवेदा (सर्वज्ञ) अग्निदेव ! सुवर्णके-से रगवाली, तस्य फलानि तपसा नुदन्तु
किञ्चित् हरितवर्णविशिष्टा, सोने और चाँदीके हार पहननेवाली, या अन्तरा याश्च बाह्या अलक्ष्मीः ॥ ६ ॥
चन्द्रवत् प्रसन्नकान्ति, स्वर्णमयी लक्ष्मीदेवीको मेरे लिये हे सूर्यके समान प्रकाशस्वरूपे ! तुम्हारे ही तपसे
आवाहन करो ॥ १ ॥ वृक्षोंमें श्रेष्ठ मङ्गलमय विल्ववृक्ष उत्पन्न हुआ । उसके फल हमारे
तां म आ वह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् । बाहरी और भीतरी दारिद्रयको दूर करें ॥ ६ ॥
यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्वं पुरुषानहम् ॥ २ ॥ उपैतु मा देवसखः
अग्ने ! उन लक्ष्मीदेवीको, जिनका कभी विनाश नहीं कीर्तिश्च मणिना सह ।
होता तथा जिनके आगमनसे मैं सोना, गौ, घोडे तथा प्रादुर्भूतोऽस्मि राष्ट्रेऽस्मिन्
पुत्रादिको प्राप्त करूँगा, मेरे लिये आवाहन करो ॥ २ ॥ कीर्तिमृद्धिं ददातु मे ॥ ७ ॥
अश्वपूर्वां रथमध्यां हस्तिनादप्रमोदिनीम् । देवि ! देवसखा कुवेर और उनके मित्र मणिभद्र
श्रियं देवीमुप ह्वये श्रीर्मा देवी जुषताम् ॥ ३ ॥ तथा दक्ष प्रजापतिकी कन्या कीर्ति मुझे प्राप्त हों । अर्थात्
जिन देवीके आगे घोड़े तथा उनके पीछे रथ रहते हैं मुझे धन और यशकी प्राप्ति हो । मैं इस राष्ट्रमे—देशमें
तथा जो हस्तिनादको सुनकर प्रमुदित होती हैं, उन्हीं श्रीदेवीका उत्पन्न हुआ हूँ, मुझे कीर्ति और ऋद्धि प्रदान करें ॥ ७ ॥
मैं आवाहन करता हूँ, लक्ष्मीदेवी मुझे प्राप्त हों ॥ ३ ॥ क्षुत्पिपासामलां ज्येष्ठामलक्ष्मीं नाशयाम्यहम् ।
कां सोस्मितां हिरण्यप्राकारामार्द्रां अभूतिमसमृद्धिं च सर्वां निर्णुद मे गृहात् ॥ ८ ॥
ज्वलन्तीं तृप्तां तर्पयन्तीम् । लक्ष्मीकी ज्येष्ठ बहिन अलक्ष्मी (दरिद्रताकी अधिष्ठात्री
पद्मेस्थितां पद्मवर्णां देवी) का, जो क्षुधा और पिपासासे मलिन—क्षीणकाय
तामिहोप ह्वये श्रियम् ॥ ४ ॥ रहती हैं, मैं नाश चाहता हूँ । देवि ! मेरे घरसे सब प्रकारके
जो साक्षात् ब्रह्मरूपा, मन्द-मन्द मुसकरानेवाली, सोनेके दारिद्र्य और अमङ्गलको दूर करो ॥ ८ ॥
आवरणसे आवृत्त, दयार्द्र, तेजोमयी, पूर्णकामा, भक्तानु- गन्धद्वारां दुराधर्षां नित्यपुष्टां करीषिणीम् ।
ग्रहकारिणी, कमलके आसनपर विराजमान तथा पद्मवर्णा हैं, ईश्वरीं सर्वभूतानां तामिहोपह्वये श्रियम् ॥ ९ ॥
उन लक्ष्मीदेवीका मैं यहाँ आवाहन करता हूँ ॥ ४ ॥ जो दुराधर्षा तथा नित्यपुष्टा हैं, तथा गोबरसे (पशुओंसे) युक्त
चन्द्रां प्रभासां यशसा ज्वलन्तीं गन्धगुणवती पृथिवी ही जिनका स्वरूप है, सब भूतोंकी स्वामिनी
श्रियं लोके देवजुष्टामुदाराम् । उन लक्ष्मीदेवीका मैं यहाँ—अपने घरमें आवाहन करता
तां पद्मिनीमीं शरणं प्र पद्ये- हूँ ॥ ९ ॥
ऽलक्ष्मीर्मे नश्यतां त्वां वृणे ॥ ५ ॥ मनसः काममाकूतिं वाचः सत्यमशीमहि ।
मैं चन्द्रके समान शुभ्र कान्तिवाली, सुन्दर द्युतिशालिनी, पशूनां रूपमन्नस्य मयि श्रीः श्रयतां यशः ॥१०॥
यशसे दीप्तिमती, स्वर्गलोकमें देवगणोंके द्वारा पूजिता, मनकी कामनाओं और सङ्कल्पकी सिद्धि एव वाणीकी सत्यता
उदारशीला, पद्मस्तहा लक्ष्मीदेवीकी शरण ग्रहण करता हूँ । मुझे प्राप्त हों, गौ आदि पशुओं एव विभिन्न अन्नों—भोग्य
मेरा दारिद्र्य दूर हो जाय । मैं आपको शरण्यके रूपमें वरण पदार्थोंके रूपमें तथा यशके रूपमें श्रीदेवी हमारे यहाँ
करता हूँ ॥ ५ ॥ आगमन करें ॥ १० ॥

पृष्ठ 710 स्कैन

६५६ * सौभाग्यलक्ष्म्युपनिषद् * [ खण्ड ३
कर्दमेन प्रजा भूता मयि सम्भव कर्दम।
श्रियं वासय मे कुले मातर पद्ममालिनीम् ॥११॥
लक्ष्मीके पुत्र कर्दमकी हम संतान हैं। कर्दम ऋषि !
आप हमारे यहाँ उत्पन्न हो तथा पद्मोंकी माला धारण
करनेवाली माता लक्ष्मीदेवीको हमारे कुलमें स्थापित
करें ॥ ११ ॥
आपः सृजन्तु स्निग्धानि चिक्लीत वस मे गृहे ।
नि च देवीं मातरं श्रियं वासय मे कुले ॥१२॥
जल स्निग्ध पदार्थोंकी सृष्टि करे। लक्ष्मीपुत्र चिक्लीत !
आप भी मेरे घरमे वास करें और माता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 711 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
अथर्ववेदीय
सीतोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
श्रीसीताजीके स्वरूपका तात्त्विक वर्णन

एक बार देवताओोंने प्रजापति ब्रह्माजीसे पूछा कि 'श्रीसीता-
जी कौन हैं ! उनका क्या स्वरूप है ?' तब उन प्रजापतिने
बतलाया कि “वे शक्तिरूपा ही श्रीसीताजी हैं। मूल प्रकृति-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 712 स्कैन

६५८ * सीतोपनिषद् *


रूपा तथा चन्द्र, सूर्य एव अग्निरूपा वे होती हैं। चन्द्रस्वरूपमे वे ओषधियोंका पोषण करती हैं। कल्पवृक्ष, पुष्प, फल, लता एव गुल्मो (झाड़ियों), ओषधियों एव दिव्य ओषधियोंकी स्वरूपभूता होती हैं तथा उसी चन्द्रके अमृतस्वरूपमें देवताओंके लिये 'महस्तोम' नामक यज्ञके फलको देनेवाली होती हैं। अमृतके द्वारा देवताओंको, अन्नके द्वारा पशुओं (प्राणियों) को तथा तृणके द्वारा उसपर अवलम्बित रहनेवाले जीवोंको—इस प्रकार सम्पूर्ण प्राणियोंको वे तृप्त करती हैं।

"वे सूर्यादि समस्त भुवनोंको-लोकोंको प्रकाशित करनेवाली हैं। दिन, रात्रि, निमेषसे लेकर घड़ी प्रभृति कालकी कलाएँ, आठ पहरोंसे युक्त दिन-रात्रिके भेदसे पक्ष, मास, ऋतु, अयन तथा संवत्सरके भेदसे मनुष्योंकी सौ वर्षकी आयुकी कल्पनाके द्वारा वे स्वयं ही प्रकाशित होती हैं। विलम्ब तथा शीघ्रतासे उपलक्षित निमेषसे लेकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 713 स्कैन
  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *- ६५९
    सब मैं बतलाता हूँ; सुनो। जो सनातन ब्रह्ममय रूपधारिणी
    क्रियाशक्ति कही गयी है, वह भगवान्‌की साक्षात् शक्ति है।
    भगवान्‌के स्मरणमात्र (संकल्पमात्र) से वे जगत्‌के रूपोंको प्रकट
    करती तथा दृश्य-जगत्‌मे स्वय व्यक्त होती ह। वे शासन एव
    कृपास्वरूपा, शान्ति तथा तेजोरूपा, व्यक्त (प्राणियों) की, अव्यक्त
    (देवादि) की कारणभूता एव उनके चरणादि समस्त अवयव
    तथा मुख एवं वर्ण (रूपादि) भेदस्वरूपा, भगवान्‌के साथ
    चलनेवाली (उनके सकल्पसे ही गति करनेवाली), भगवान्‌से
    कभी विलग न होनेवाली एव अविनाशिनी, निरन्तर भगवान्‌के
    साथका ही आश्रय करनेवाली, कहे हुए और न कहे हुए
    सभी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 714 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
अथर्ववेदीय
श्रीराधि । पनीयोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
श्रुतियोंद्वारा श्रीराधिकाजीकी उपासना और स्तुति
किसी समय उपासनाओंके स्वरूप एव लक्ष्यका विचार ( तात्पर्य यह कि विशुद्ध हृदयसे ही श्रीराधिकाजीकी उपासना
करते समय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 715 स्कैन
  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६६१

[बायाँ स्तम्भ]

वनकी पालिका—अधिष्ठात्री देवी श्रीराधिकाजीको हम नित्य
नमस्कार करती हैं ॥ ६ ॥
'विश्वभर्ता श्रीकृष्णचन्द्र एकान्तमें अत्यन्त प्रेमार्द्र होकर
जिनकी पदधूलि अपने मस्तकपर धारण करते हैं और जिनके
प्रेममें निमग्न होनेपर हाथसे गिरी वंशी एवं बिखरी अलकों-
का भी स्मरण उन्हें नहीं रहता, तथा वे क्रीतकी भाँति
जिनके वशमें रहते हैं, उन श्रीराधिकाजीको हम नमस्कार
करती हैं ॥ ७ ॥
'श्रीरासमण्डलमें जिनकी रासक्रीड़ा देखकर चन्द्रमा एवं
विवशा देवपत्नियोंको अपने शरीरका भी भान नहीं रह जाता
और श्रीवृन्दावनके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 716 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
ऋग्वेदीय
श्रीराधोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि । वेदस्य म आणिस्थः
श्रुतं मे मा प्रहासीः । अनेनाधीतेनाहोरात्रान् संदधाम्यृतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मामवतु ।
तद्वक्तारमवतु । अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम् ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
श्रीराधाजीके स्वरूप तथा नामोंका वर्णन


[बायाँ स्तम्भ]
ॐ एक बार ऊर्ध्वरेता सनकादि महर्षियोंने भगवान्
श्रीब्रह्माजीकी स्तुति करके पूछा, 'देव ! सर्वप्रधान देवता
कौन हैं और उनकी कौन कौन-सी शक्तियाँ हैं तथा उन
शक्तियोंमें सृष्टिका सर्वश्रेष्ठ कारण कौन-सी शक्ति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 717 स्कैन
  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६६३
    '(इस प्रकार भगवान्‌की आह्लादिनी-शक्ति श्रीराधिकाजीका और जड है। (जड होनेके कारण भगवान्‌की दृष्टि पड़नेसे) यह
    वर्णन हुआ, अब उनकी सन्धिनी-शक्तिका विवरण सुनो।) अनन्त कोटि ब्रह्माण्डोंकी रचना करती है तथा यही माया और
    यह सन्धिनी-शक्ति धाम, भूषण, शय्या और आसनादि तथा अविद्यारूपसे जीवका बन्धन करती है। क्रियाशक्तिको ही
    मित्र और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें