कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
२९२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ऐसी अव्याकृत प्रकृति ही जिसका शरीर है, तथा जो एक अद्वितीयरूपमें स्थित है, उपनिषदोंमें जिसका वर्णन कहीं सत्के
नामसे ('सदेव सोम्येदमग्र आसीत्' छा० उ० ६ । २ । १) और कहीं आत्माके नामसे ('एष सर्वेषु भूतेषु गूढोऽऽत्मा न
प्रकाशते' ) आया है, जिसका एकमात्र चेतना (प्रकाश) ही मुख है और आनन्द ही भोजन है, वह विज्ञानघन, आनन्दमय
प्राज्ञ ही उन पूर्णब्रह्मका तीसरा पाद है।
यहाँ प्राज्ञ नामसे भी सृष्टिके कारण सर्वज्ञ परमेश्वरका ही वर्णन है। ब्रह्मसूत्र प्रथम अध्यायके चौथे पादके अन्तर्गत
पाँचवें सूत्रमें 'प्राज्ञ' शब्द ईश्वरके अर्थमे प्रयुक्त हुआ है, इसके सिवा और भी बहुत से सूत्रोंमे ईश्वरके स्थानपर 'प्राज्ञ'
शब्दका प्रयोग किया गया है। पूज्यपाद स्वामी शङ्कराचार्यने तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- माण्डूक्योपनिषद् * २९३
अग्राह्यम् = जो पकड़नेमें नहीं आ सकता; अलक्षणम् = जिसका कोई लक्षण (चिह्न) नहीं है; अचिन्त्यम् = जो चिन्तन
करनेमें नहीं आ सकता; अव्यपदेश्यम् = जो बतलानेमें नहीं आ सकता; एकात्मप्रत्ययसारम् = एकमात्र आत्मसत्ताकी
प्रतीति ही जिसका सार (प्रमाण) है; प्रपञ्चोपशमम् = जिसमें प्रपञ्चका सर्वथा अभाव है, ऐसा; शान्तम् = सर्वथा
शान्त, शिवम् = कल्याणमय, अद्वैतम् = अद्वितीय तत्त्व; चतुर्थम् = (परब्रह्म परमात्माका) चौथा पाद है, मन्यन्ते =
(इस प्रकार ब्रह्मज्ञानी) मानते हैं; सः आत्मा = वह परमात्मा (है); सः विज्ञेयः = वह जाननेयोग्य (है) ॥ ७ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें निर्गुण-निराकार निर्विशेष स्वरूपको पूर्णब्रह्म परमात्माका चौथा पाद बताया गया है। भाव
यह है कि जिसका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२९४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जानता है, [ सः ] ह वै = वह अवश्य ही, सर्वान् = सम्पूर्ण, कामान् = भोगोंको; आप्नोति = प्राप्त कर लेता है; च =
और, आदिः = सबका आदि (प्रधान), भवति = बन जाता है ॥ ९ ॥
व्याख्या—परब्रह्म परमात्माके नामात्मक ओंकारकी जो पहली मात्रा 'अ' है, यह समस्त जगत्के नामोमे अर्थात्
किसी भी अर्थको बतलानेवाले जितने भी शब्द हैं, उन सबमें व्याप्त है। स्वर अथवा व्यञ्जन—कोई भी वर्ण अकारसे रहित
नहीं है। श्रुति भी कहती है—'अकारो वै सर्वा वाक्' (ऐतरेय आरण्यक० २।३।६)। गीतामें भी भगवान्ने कहा
है कि अक्षरोंमें (वर्णोंमे) मैं 'अ' हूँ (१०।३३)। तथा समस्त वर्णोंमे 'अ' ही पहला वर्ण है। इसी प्रकार
इस स्थूल जगद्रूप विराट्-शरीरमें वे वैश्वानररूप अन्तर्यामी परमेश्वर व्याप्त
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीया = ( ओंकारकी ) तीसरी; मात्रा = मात्रा; मकारः = 'म' ही; मितेः = माप करनेवाला (जाननेवाला) होनेके
कारण; वा = और; अपीतेः = विलीन करनेवाला होनेसे; सुषुप्तस्थानः = सुषुप्तिकी भाँति कारणमें विलीन जगत् ही जिसका
शरीर है; प्राज्ञः = प्राज्ञ नामक तीसरा पाद है; यः = जो; एवम् = इस प्रकार; वेद = जानता है; [ सः ] ह वै = वह अवश्य
ही; इदम् = इस; सर्वम् = सम्पूर्ण कारण-जगत्को; मिनोति = माप लेता है अर्थात् भलीभाँति जान लेता है; च = और;
अपीतिः = सबको अपनेमें विलीन करनेवाला; भवति = हो जाता है ॥ ११ ॥
व्याख्या—परमात्माके नामात्मक ओंकारकी जो तीसरी मात्रा 'म' है, यह 'मा' धातुसे बना है। 'मा' धातुका
अर्थ माप लेना यानी अमुक वस्तु इतनी है, यह समझ लेना है। यह 'म' ओंकारकी अन्तिम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२९६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति_
सामर्थ्यरूप जो अचिन्त्य शक्ति है, वह उनसे सर्वथा अभिन्न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
ऐतरेयोपनिषद्
ऋग्वेदीय ऐतरेय आरण्यकमें दूसरे आरण्यकके चौथे, पाँचवें और छठे अध्यायोंको ऐतरेय-उपनिषद्के नामसे कहा
गया है । इन तीन अध्यायोंमे ब्रह्मविद्याकी प्रधानता है, इस कारण इन्हींको 'उपनिषद्' माना है ।
शान्तिपाठ
ॐ वाङ् मे मनसि प्रतिष्ठिता मनो मे वाचि प्रतिष्ठितमाविरावीर्म एधि । वेदस्य म आणिस्थः
श्रुतं मे मा प्रहासीः । अनेनाधीतेनाहोरात्रान्सन्दधाम्यृतं वदिष्यामि । सत्यं वदिष्यामि । तन्मामवतु ।
तद्वक्तारमवतु । अवतु मामवतु वक्तारमवतु वक्तारम्॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
ॐ=हे सच्चिदानन्दस्वरूप परमात्मन्, मे=मेरी; वाक्=वाक्-इन्द्रिय, मनसि=मनमें,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथम अध्याय
२९८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
हो। आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक-तीनों प्रकारके विघ्नोंकी सर्वथा निवृत्तिके लिये तीन वार 'शान्तिः' पद-
का उच्चारण किया गया है। भगवान् शान्तिस्वरूप हैं, इसलिये उनके स्मरणसे शान्ति निश्चित है।
प्रथम अध्याय
प्रथम खण्ड
ॐ आत्मा वा इदमेक एवाग्र आसीत् । नान्यत्किंचन मिषत् । स ईक्षत लोकान्नु सृजा इति ॥१॥
ॐ = ॐ; इदम् = यह जगत्, अग्रे = (प्रकट होनेसे) पहले, एकः = एकमात्र, आत्मा = परमात्मा, वै = ही; आसीत् =
था; अन्यत् = (उसके सिवा) दूसरा, किंचन = कोई, एव = भी, मिषत् = चेष्टा करनेवाला; न = नहीं था; सः = उस (परम पुरुष
परमात्मा) ने. नु = (मैं) निश्चय ही लोकान् सृजै = लोकोंकी रचना करूँ, इति = इस प्रकार;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * २९९
पुरुषको निकालकर उसको समस्त अङ्ग-उपाङ्गोंसे युक्त करके मूर्तिमान् बनाया । यहाँ 'पुरुष' शब्दसे सृष्टिकालमें सबसे पहले
प्रकट किये जानेवाले ब्रह्माका वर्णन किया गया है; क्योंकि ब्रह्मासे ही सब लोकपालोंकी और प्रजाको बढानेवाले प्रजापतियोंकी
उत्पत्ति हुई है—यह विस्तृत वर्णन शास्त्रोंमें पाया जाता है और ब्रह्माकी उत्पत्ति जलके भीतरसे—कमलनालसे हुई, ऐसा भी
वर्णन आता है । अतः यहाँ 'पुरुष' शब्दका अर्थ ब्रह्मा मान लेना उचित जान पड़ता है ॥ ३ ॥
तमभ्यतपत्तस्याभितप्तस्य मुखं निरभिद्यत यथाण्डं मुखाद्वाग्वाचोऽग्निर्नासिके निरभिद्येतां
नासिकाभ्यां प्राणः प्राणाद्वायुरक्षिणी निरभिद्येतामक्षीभ्यां चक्षुश्चक्षुष आदित्यः कर्णौ निरभिद्येतां
कर्णाभ्यां श्रोत्रं श्रोत्राद्दिशस्त्वङ् निरभिद्यत त्वचो लोमानि लोमभ्य ओषधिवनस्पतयो हृदयं निरभिद्यत
हृदयान्मनो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अधिष्ठाता है, अतः उपलक्षणसे गुदा-इन्द्रियका वर्णन भी इसके अन्तर्गत मान लेना उचित प्रतीत होता है । फिर लिङ्ग प्रकट
हुआ, उसमेंसे वीर्य और उससे जल उत्पन्न हुआ । यहाँ लिङ्गसे उपस्थेन्द्रिय और उसका देवता प्रजापति उत्पन्न हुआ—
यह बात भी समझ लेनी चाहिये ॥ ४ ॥
॥ प्रथम खण्ड समाप्त ॥ १ ॥
द्वितीय खण्ड
ता एता देवताः सृष्टा अस्मिन् महत्यर्णवे प्रापतंस्तमशनायापिपासाभ्यामन्ववार्जत् ता एनमब्रुवन्ना-
यतनं नः प्रजानीहि यस्मिन् प्रतिष्ठिता अन्नमदामेति ॥ १ ॥
ताः=वे, एताः सृष्टाः= परमात्माद्वारा रचे हुए ये सब, देवताः=अग्नि आदि देवता, अस्मिन् = इस (संसाररूप),
महति =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * ३०१
व्याख्या—इस प्रकार जब उन्होंने गाय और घोड़ेके शरीरोंको अपने लिये यथेष्ट नहीं समझा, तब परमात्माने
उनके लिये पुरुषकी अर्थात् मनुष्य-शरीरकी रचना की और वह उनको दिखाया । उसे देखते ही सब देवता बड़े प्रसन्न
हुए और बोले—'यह हमारे लिये बहुत सुन्दर निवास-स्थान बन गया । इसमे हम आरामसे रह सकेंगे और हमारी सब
आवश्यकताएँ भलीभाँति पूर्ण हो सकेंगी।' सचमुच मनुष्य-शरीर परमात्माकी सुन्दर और श्रेष्ठ रचना है, इसीलिये यह देवदुर्लभ
माना गया है और शास्त्रोंमें जगह-जगह इसकी महिमा गायी गयी है, क्योंकि इसी शरीरमें जीव परमात्माके
आज्ञानुसार यथायोग्य साधन करके उन्हें प्राप्त कर सकता है । जब सब देवताओंगने उस शरीरको पसन्द किया, तब उनसे
परमेश्वरने कहा—तुमलोग अपने-अपने योग्य स्थान देखकर इस शरीरमे प्रवेश कर जाओ ॥ ३ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०२ ॐ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ॐ
ग्रहण की जाती है; अस्याम् = उस देवता ( के भोजन ) मे; अशनायापिपासे = भूख और प्यास--दोनों, एव = ही;
भागिन्यौ = भागीदार; भवतः = होती हैं ॥ ५ ॥
व्याख्या-तत्र भूख और प्यास-ये दोनों परमेश्वरसे कहने लगीं-'भगवन् ! इन सबके लिये तो आपने
रहनेके स्थान निश्चित कर दिये, अब हमारे लिये भी किसी स्थान-विशेषकी व्यवस्था करके उसमे हमे स्थापित कीजिये ।' उनके
यो कहनेपर उनसे सृष्टिके रचयिता परमेश्वरने कहा- 'तुम दोनोंके लिये पृथक् स्थानकी आवश्यकता नहीं है । तुम दोनोंको
म इन देवताओंके ही स्थानोंमें भाग दिये देता हूँ। इन देवताओंके आहारमें मैं तुम दोनोको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * ३०३
व्याख्या—लोकों और लोकपालोंकी आहारसम्बन्धी आवश्यकताको पूर्ण करनेके लिये उत्पन्न किया हुआ वह
अन्न यों समझकर कि यह मुझे खानेवाला तो मेरा विनाशक ही है; उससे छुटकारा पानेके लिये मुख फेरकर भागने लगा।
तब उस मनुष्यके रूपमें उत्पन्न हुए जीवात्माने उस अन्नको वाणीद्वारा पकड़ना चाहा, परंतु वह उसे वाणीद्वारा पकड़ नहीं
सका। यदि उस पुरुषने वाणीद्वारा अन्नको ग्रहण कर लिया होता तो अब भी मनुष्य अन्नका वाणीद्वारा उच्चारण करके ही
तृप्त हो जाते—अन्नका नाम लेनेमात्रसे उनका पेट भर जाता, परंतु ऐसा नहीं होता ॥ ३ ॥
तत्प्राणेनाजिघृक्षत्तन्नाशक्नोत्प्राणेन ग्रहीतुं स यद्धैनत्प्राणेनाग्रहैष्यदभिप्राण्य हैवान्नमत्रप्स्यत् ॥४॥
(तब उस पुरुषने)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
त्वचा=चमड़ीद्वारा; ग्रहीतुम् न अशक्नोत्=नहीं पकड़ सका, यत्=यदि; सः=वह, एनत्=इसको; त्वचा=चमड़ी-
द्वारा, ह=ही; अग्रहैष्यत्=पकड़ सकता तो, ह=अवश्य ही (अब भी मनुष्य); अन्नम्=अन्नको; स्पृष्ट्वा=छूकर; एव=ही;
अत्रप्स्यत्=तृप्त हो जाता ॥ ७ ॥
व्याख्या—तब उस पुरुषने अन्नको चमड़ीद्वारा पकड़ना चाहा, परंतु वह उसको चमड़ीद्वारा भी नहीं पकड़ सका।
यदि वह इसको चमड़ीद्वारा पकड़ पाता तो अवश्य ही आजकल भी मनुष्य अन्नको छूकर ही तृप्त हो जाते; परंतु ऐसी बात
नहीं है ॥ ७ ॥
तन्मनसाजिघृक्षत्तन्नाशक्नोन्मनसा ग्रहीतुं स यद्धैनन्मनसाग्रहैष्यद्ध्यात्वा हैवान्नमत्रप्स्यत् ॥८॥
( तब उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * ३०५
सः = (तत्र) उस (सृष्टिके रचयिता परमेश्वर) ने, ऐक्षत = सोचा कि, नु = निश्चय ही; इदम् = यह; मत् ऋते = मेरे बिना,
कथम् = किस प्रकार, स्यात् = रहेगा, इति = यह सोचकर; ( पुनः ) सः = उसने, ऐक्षत = विचार किया कि, यदि = यदि;
वाचा = ( उस पुरुषने मेरे बिना ही केवल) वाणीद्वारा, अभिव्याहृतम् = बोलने की क्रिया कर ली; यदि = यदि; प्राणेन =
प्राण-इन्द्रियद्वारा, अभिप्राणितम् = सूंघनेकी क्रिया कर ली, यदि = यदि, चक्षुषा = नेत्रद्वारा, दृष्टम् = देख लिया; यदि = यदि,
श्रोत्रेण = कर्ण-इन्द्रियद्वारा, श्रुतम् = सुन लिया, यदि = यदि, त्वचा = त्वक्-इन्द्रियद्वारा, स्पृष्टम् = स्पर्श कर लिया; यदि =
यदि, मनसा = मनद्वारा, ध्यातम् = मनन कर लिया; यदि = यदि,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
स जातो भूतान्यभिव्यैख्यत् किमिहान्यं वावदिषदिति । स एतमेव पुरुषं ब्रह्म ततममपश्यत् ।
इदमदर्शमिती ३ ॥ १३ ॥
जातः सः = मनुष्यरूपमें प्रकट हुए उस पुरुषने, भूतानि = पञ्च महाभूतोंकी अर्थात् भौतिक जगत्की रचनाको;
अभिव्यैख्यत् = चारों ओरसे देखा, ( और ) इह = यहाँ, अन्यम् = दूसरा, किम् = कौन है; इति = यह, वावदिषत् = कहा;
सः = ( तब ) उसने, एतम् = इस, पुरुषम् = अन्तर्यामी परम पुरुषको, एव = ही, ततमम् = सर्वव्यापी, ब्रह्म = परब्रह्मके
रूपमे, अपश्यत् = देखा, (और यह प्रकट किया) [ अहो ] इति ३ = अहो ! बड़े सौभाग्यकी बात है कि; इदम् = इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीय अध्याय
ॐ
द्वितीय अध्याय
सम्बन्ध—प्रथम अध्यायमें सृष्टिकी उत्पत्तिका क्रम और मनुष्य-शरीरका महत्त्व बताया गया और यह बात भी संकेतरूपसे
कही गयी कि जीवात्मा इस शरीरमें परमात्माको जानकर कृतकृत्य हो सकता है । अब इस शरीरकी अनित्यता दिखाकर वैराग्य उत्पन्न
करनेके लिये इस अध्यायमें मनुष्य-शरीरकी उत्पत्तिका वर्णन किया जाता है—
पुरुषे ह वा अयमादितो गर्भो भवति । यदेतद्रेतः तदेतत्सर्वेभ्योऽङ्गेभ्यस्तेजः सम्भूतमात्मन्येवात्मानं
बिभर्ति । तद्यदा स्त्रियां सिञ्चत्यथैनञ्जनयति तदस्य प्रथमं जन्म ॥ १ ॥
अयम् = यह (संसारी जीव) ह = निश्चयपूर्वक आदितः = पहले-पहल पुरुषे = पुरुष-शरीरमे वै = ही गर्भः भवति =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
भवति=होती है; तम् गर्भम्=उस गर्भको, अग्रे=प्रसवके पहलेतक, स्त्री=स्त्री (माता), बिभर्ति=धारण करती है;
जन्मनः अधि=(फिर) जन्म लेनेके बाद, सः=वह (उसका पिता); अग्रे=पहले, एव=ही; कुमारम्=उस
कुमारको; (जातकर्म आदि संस्कारोंद्वारा) भावयति=अभ्युदयशील बनाता तथा उसकी उन्नति करता है, सः=वह (पिता);
यत्=जो, जन्मनः अधि=जन्म लेनेके बाद, अग्रे [एव]=पहले ही, कुमारम् भावयति=बालककी उन्नति करता
है; तत्=वह, (मानो) एषाम्=इन, लोकानाम्=लोकोंको (मनुष्योंको), संतत्या=बढ़ानेके द्वारा, आत्मानम् एव
भावयति=अपनी ही उन्नति करता है, हि=क्योंकि, एवम्=इसी प्रकार, इमे=ये सब; लोकाः=लोक (मनुष्य);
संतताः=विस्तारको प्राप्त हुए हैं, तत्=वह, अस्य=इसका; द्वितीयम्=दूसरा, जन्म=जन्म है ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * ३०९ -
सम्बन्ध- इस प्रकार बार-बार जन्म लेना और मरना एक भयानक यन्त्रणा है, और जबतक यह जीव इस रहस्यको समझ-
कर इस शरीररूप पिंजरेको काटकर इससे सर्वथा अलग न हो जायगा, तबतक इसका इस जन्म-मृत्युरूप यन्त्रणासे छुटकारा नहीं होगा-
यह भाव अगले दो मन्त्रोंमें वामदेव ऋषिके दृष्टान्तसे समझाया जाता है-
तदुक्तमृषिणा-
गर्भे नु सन्नन्वेषामवेदमहं देवानां जनिमानि विश्वा ।
शतं मा पुर आयसीररक्षन्नधः श्येनो जवसा निरदीयमिति ।
गर्भ एवैतच्छयानो वामदेव एवमुवाच ॥ ५॥
तत्=वही बात (इस प्रकार); ऋषिणा=ऋषिद्वारा, उक्तम् = कही गयी है; नु=अहो, अहम् = मैंने, गर्भे =
गर्भमें, सन् = रहते हुए ही, एषाम् =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय अध्याय
ॐ
तृतीय अध्याय
कोऽयमात्मेति वयमुपास्महे । कतरः स आत्मा, येन वा पश्यति येन वा शृणोति येन वा
गन्धानाजिघ्रति येन वा वाचं व्याकरोति येन वा स्वादु चास्वादु च विजानाति ॥ १ ॥
वयम्= हमलोग; उपास्महे = जिसकी उपासना करते हैं, [सः = वह,] अयम् = यह, आत्मा = आत्मा, कः इति = कौन है,
वा = अथवा, येन = जिससे, पश्यति = मनुष्य देखता है, वा = या, येन = जिससे, शृणोति = सुनता है, वा = अथवा, येन = जिससे;
गन्धान् = गन्धों को, आजिघ्रति = सूँघता है, वा = अथवा, येन = जिससे, वाचम् = वाणी को, व्याकरोति = स्पष्ट बोलता है,
वा = या, येन = जिससे, स्वादु = स्वादयुक्त, च = और, अस्वादु = स्वादहीन वस्तु को, च = भी, विजानाति = अलग-अलग जानता है,
सः = वह, आत्मा = आत्मा, कतरः = ( पिछले
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ऐतरेयोपनिषद् * ३११
ज्ञानस्वरूप परमात्माके नाम हैं अर्थात् उसकी सत्ताका बोध करानेवाले लक्षण हैं, इन सबको देखकर इन सबके रचयिता,
संचालक और रक्षककी सर्वव्यापिनी सत्ताका ज्ञान होता है ॥ २ ॥
एष ब्रह्मैष इन्द्र एष प्रजापतिरेते सर्वे देवा इमानि च पञ्च महाभूतानि पृथिवी वायुराकाश
आपो ज्योतींषीत्येतानीमानि च क्षुद्रमिश्राणीव बीजानीतराणि चेतराणि चाण्डजानि च जारुजानि च
स्वेदजानि चोद्भिज्जानि चाश्वा गावः पुरुषा हस्तिनो यत्किंचेदं प्राणि जङ्गमं च पतत्रि च यच्च स्थावरं
सर्वं तत्प्रज्ञानेत्रम् । प्रज्ञाने प्रतिष्ठितं प्रज्ञानेत्रो लोकः प्रज्ञा प्रतिष्ठा प्रज्ञानं ब्रह्म ॥ ३ ॥
एषः = यह, ब्रह्मा = ब्रह्मा है, एषः = यह; इन्द्रः = इन्द्र है, एषः = यही, प्रजापतिः = प्रजापति है; एते = ये,
सर्वे = समस्त, देवाः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें