कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
द्वितीय मुण्डक
प्रथम खण्ड
सम्बन्ध-प्रथम मुण्डकके द्वितीय खण्डमें अपर विद्याका स्वरूप और फल बतलाया तथा उससे तुच्छता दिखाते हुए उससे
विरक्त होनेकी बात कहकर परविद्या प्राप्त करनेके लिये सद्गुरुकी शरणमें जानेको कहा। अब परविद्याका वर्णन करनेके लिये प्रकरण
आरम्भ करते हैं-
तदेतत्सत्यं यथा सुदीप्तात्पावकाद्विस्फुलिङ्गाः सहस्रशः प्रभवन्ते सरूपाः ।
तथाक्षराद्विविधाः सोम्य भावाः प्रजायन्ते तत्र चैवापियन्ति ॥ १ ॥
सोम्य = हे प्रिय !, तत् = वह, सत्यम् = सत्य, एतत् = यह है, यथा = जिस प्रकार, सुदीप्तात् पावकात् =
प्रज्वलित अग्निमेंसे; सरूपाः =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- मुण्डकोपनिषद् * २७३
एतस्माज्जायते प्राणो मनः सर्वेन्द्रियाणि च ।
खं वायुर्ज्योतिरापः पृथिवी विश्वस्य धारिणी ॥ ३ ॥
एतस्मात् = इसी परमेश्वरसे, प्राणः = प्राण, जायते = उत्पन्न होता है ( तथा ), मनः = मन ( अन्तःकरण ),
सर्वेन्द्रियाणि = समस्त इन्द्रियाँ, खम् = आकाश, वायुः = वायु, ज्योतिः = तेज, आपः = जल, च = और, विश्वस्य
धारिणी = सम्पूर्ण प्राणियोंको धारण करनेवाली, पृथिवी = पृथ्वी ( ये सब उत्पन्न होते हैं ) ॥ ३ ॥
व्याख्या—यद्यपि वे परब्रह्म पुरुषोत्तम निराकार और मन, इन्द्रिय आदि करण-समुदायसे सर्वथा रहित हैं, तथापि
सब कुछ करनेमें समर्थ हैं। इन सर्वशक्तिमान् परब्रह्म पुरुषोत्तमसे ही सृष्टिकालमें प्राण, मन ( अन्तःकरण ) और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
प्रज्वलित रहती है, अग्निसे चन्द्रमा उत्पन्न हुआ, चन्द्रमासे ( सूर्यकी रश्मियोंमे सूक्ष्मरूपसे स्थित जलमें कुछ
शीतलता आ जानेके कारण ) मेघ उत्पन्न हुए । मेघोंसे वर्षाद्वारा पृथ्वीमें नाना प्रकारकी ओषधियाँ उत्पन्न हुईं । उन
ओषधियोंके भक्षणसे उत्पन्न हुए वीर्यको जब पुरुष अपनी जातिकी स्त्रीमे सिंचन करता है, तब उससे सन्तान उत्पन्न होती
है। इस प्रकार परमपुरुष परमेश्वरसे ये नाना प्रकारके चराचर जीव उत्पन्न हुए हैं ॥ ५ ॥
सम्बन्ध-इस प्रकार समस्त प्राणियोंकी उत्पत्तिका क्रम बतलाकर अब उन सबकी रक्षाके लिये किये जानेवाले यज्ञादि, उनके
साधन और फल भी उन्हीं परमेश्वरसे प्रकट होते हैं—यह बात बतायी जाती है—
तस्मादृचः साम यजूंषि दीक्षा यज्ञाश्च सर्वे क्रतवो दक्षिणाश्च ।
संवत्सरश्च यजमानश्च लोकाः सोमो यत्र पवते यत्र सूर्यः ॥ ६ ॥
तस्मात् = उस परमेश्वरसे ही, ऋचः = ऋग्वेदकी ऋचाएँ, साम = सामवेदके मन्त्र, यजूंषि = यजुर्वेदकी श्रुतियाँ,
[ च = और; ] दीक्षा = दीक्षा, च = तथा, सर्वे = समस्त, यज्ञाः = यज्ञ, क्रतवः = क्रतु, च = एव, दक्षिणाः = दक्षिणाएँ, च =
तथा, संवत्सरः = संवत्सररूप काल, यजमानः = यजमान, च = और, लोकाः = सब लोक ( उत्पन्न हुए हैं ); यत्र = जहाँ,
सोमः = चन्द्रमा, पवते = प्रकाश फैलाता है ( और ), यत्र = जहाँ, सूर्यः = सूर्य, [ पवते = प्रकाश देता है ] ॥ ६ ॥
व्याख्या-उन परमेश्वरसे ही ऋग्वेदकी ऋचाएँ, सामवेदके मन्त्र और यजुर्वेदकी श्रुतियाँ एव यज्ञादि कर्मोंकी
दीक्षा,* सब प्रकारके यज्ञ और क्रतु,†उनमें दी जानेवाली दक्षिणाएँ, जिसमें वे किये जाते हैं—वह संवत्सररूप काल, उनको
करनेका अधिकारी यजमान, उनके फलस्वरूप वे सब लोक, जहाँ चन्द्रमा और सूर्य प्रकाश फैलाते हैं,—ये सब उत्पन्न हुए हैं ॥६॥
सम्बन्ध-अब देवादि समस्त प्राणियोंके भेद और सब प्रकारके सदाचार भी उन्हीं ब्रह्मसे उत्पन्न हुए हैं, यह बतलाते हैं—
तस्माच्च देवा बहुधा सम्प्रसूताः साध्या मनुष्याः पशवो वयांसि ।
प्राणापानौ व्रीहियवौ तपश्च श्रद्धा सत्यं ब्रह्मचर्यं विधिश्च ॥ ७ ॥
च = तथा, तस्मात् = उसी परमेश्वरसे, बहुधा = अनेक भेदोंवाले, देवाः = देवतालोग; सम्प्रसूताः = उत्पन्न हुए,
साध्याः = साध्यगण, मनुष्याः = मनुष्य, पशवः वयांसि = पशु-पक्षी; प्राणापानौ = प्राण अपान वायु; व्रीहियवौ = धान, जौ
आदि अन्न, च = तथा, तपः = तप; श्रद्धा = श्रद्धा, सत्यम् = सत्य ( और ); ब्रह्मचर्यम् = ब्रह्मचर्य; च = एव; विधिः = यज्ञ
आदिके अनुष्ठानकी विधि भी; [ एते सम्प्रसूताः = ये सब के सब उत्पन्न हुए हैं ] ॥ ७ ॥
व्याख्या-उन परब्रह्म परमेश्वरसे ही वसु, रुद्र आदि अनेक भेदोंवाले देवतालोग उत्पन्न हुए हैं। उन्हींसे साध्यगण,
नाना प्रकारके मनुष्य, विभिन्न जातियोंके पशु, विविध भाँतिके पक्षी और अन्य सब प्राणी उत्पन्न हुए हैं। सबके जीवनरूप
प्राण और अपान तथा सब प्राणियोंके आहाररूप धान, जौ आदि अनेक प्रकारके अन्न भी उन्हींसे उत्पन्न हुए हैं। उन्हींसे तप,
श्रद्धा, सत्य और ब्रह्मचर्य प्रकट हुए हैं तथा यज्ञादि कर्म करनेकी विधि भी उन परमेश्वरसे ही प्रकट हुई है। तात्पर्य यह कि
सब कुछ उन्हींसे उत्पन्न हुआ है। वे ही सबके परम कारण है ॥ ७ ॥
सप्त प्राणाः प्रभवन्ति तस्मात् सप्तार्चिषः समिधः सप्त होमाः ।
सप्त इमे लोका येषु चरन्ति प्राणा गुहाशया निहिताः सप्त सप्त ॥ ८ ॥
तस्मात् = उसी परमेश्वरसे, सप्त = सात, प्राणाः = प्राण, प्रभवन्ति = उत्पन्न होते हैं ( तथा ), सप्त अर्चिषः = अग्निकी
( काली-कराली आदि ) सात लपटें, [ सप्त ] समिधः = सात ( विषयरूपी ) समिधाएँ, सप्त = सात प्रकारके, होमाः = हवन
( तथा ), इमे सप्त लोकाः = ये सात लोक-इन्द्रियोंके सात द्वार ( उसीसे उत्पन्न होते हैं ), येषु = जिनमें, प्राणाः = प्राण,
- शास्त्रविधिके अनुसार किसी यज्ञका आरम्भ करते समय यजमान जो सकल्पके साथ उसके अनुष्ठानसम्बन्धी नियमोंके पालनका
व्रत लेता है, उसका नाम 'दीक्षा' है।
† यज्ञ और ऋतु—ये यज्ञके ही दो भेद हैं। जिन यज्ञोंमें यूप बनानेकी विधि है, उन्हें 'क्रतु' कहते हैं ।
An exact transcription of the provided image:
चरन्ति = विचरते हैं, गुहाशयाः = हृदयरूप गुफामें शयन करनेवाले ये; सप्त सप्त = सात-सातके समुदाय; निहिताः =
(उसीके द्वारा) सब प्राणियोंमे स्थापित किये हुए हैं ॥ ८ ॥
व्याख्या—उन्हीं परमेश्वरसे सात प्राण अर्थात् जिनमे विषयोंको प्रकाशित करनेकी विशेष शक्ति है, ऐसी
सात इन्द्रियाँ—कान, त्वचा, नेत्र, रसना और घ्राण तथा वाणी एव मन, * मन और इन्द्रियोंकी मनन करना, सुनना, स्पर्श
करना, देखना, स्वाद लेना, सूँघना और बोलना इस प्रकार सात वृत्तियाँ अर्थात् विषय ग्रहण करनेवाली शक्तियाँ, उन
इन्द्रियोके विषयरूप सात समिधाएँ, सात प्रकारका हवन अर्थात् बाह्यविषयरूप समिधाओका इन्द्रियरूप अग्नियोंमें निक्षेपरूप
क्रिया और इन इन्द्रियोंके वासस्थानरूप सात लोक, जिनमें रहकर ये इन्द्रियरूप सात प्राण अपना-अपना कार्य करते हैं,—
निद्राके समय मनके साथ एक होकर हृदयरूप गुफामे शयन करनेवाले ये सात-सातके समुदाय परमेश्वरके द्वारा ही समस्त
प्राणियोंमें स्थापित किये हैं ॥ ८॥
सम्बन्ध—इस प्रकार आध्यात्मिक वस्तुओंकी उत्पत्ति और स्थिति परमेश्वरसे बतलाकर अब बाह्य जगत्की उत्पत्ति भी उसीसे
बताते हुए प्रकरणका उपसहार करते है—
अतः समुद्रा गिरयश्च सर्वेऽस्मात्स्यन्दन्ते सिन्धवः सर्वरूपाः ।
अतश्च सर्वा ओषधयो रसश्च येनैष भूतैस्तिष्ठते ह्यन्तरात्मा ॥ ९ ॥
अतः = इसीसे, सर्वे = समस्त, समुद्राः = समुद्र, च = और, गिरयः = पर्वत (उत्पन्न हुए हैं), अस्मात् = इसीसे
(प्रकट होकर), सर्वरूपाः = अनेक रूपोवाली, सिन्धवः = नदियाँ, स्यन्दन्ते = बहती हैं, च = तथा, अतः = इसीसे, सर्वाः =
सम्पूर्ण, ओषधयः = ओषधियाँ, च = और, रसः = रस (उत्पन्न हुए है); येन = जिस रससे (पुष्ट हुए शरीरोंमें), हि = ही; एषः = यह,
अन्तरात्मा = (सबका) अन्तरात्मा (परमेश्वर); भूतैः = सब प्राणियों (की आत्मा) के सहित; तिष्ठते = (उन-उनके हृदयमें)
स्थित है ॥ ९ ॥
व्याख्या—इन्हीं परमेश्वरसे समस्त समुद्र और पर्वत उत्पन्न हुए हैं, इन्हींसे निकलकर अनेक आकारवाली नदियाँ बह
रही हैं, इन्हींसे समस्त ओषधियाँ और वह रस भी उत्पन्न हुआ है, जिससे पुष्ट हुए शरीरोंमे वे सबके अन्तरात्मा परमेश्वर
उन सब प्राणियोंकी आत्माके सहित उन-उनके हृदयमे रहते हैं ॥ ९ ॥
सम्बन्ध—उन परमेश्वरसे सबकी उत्पत्ति होनेके कारण सब उन्हींका स्वरूप है, यह कहकर उनको जाननेका फल बताते हुए
इस खण्डकी समाप्ति करते हैं—
पुरुष एवेदं विश्वं कर्म तपो ब्रह्म परामृतम् । एतद्यो वेद निहितं गुहायां सोऽविद्याग्रन्थि
विविकिरतीह सोम्य ॥ १० ॥
तपः = तप, कर्म = कर्म (और), परामृतम् = परम अमृतरूप, ब्रह्म = ब्रह्म, इदम् = यह, विश्वम् = सब कुछ, पुरुषः
एव = परमपुरुष पुरुषोत्तम ही है, सोम्य = हे प्रिय, एतत् = इस; गुहायाम् = हृदयरूप गुफामें, निहितम् = स्थित अन्तर्यामी
परमपुरुषको, यः = जो, वेद = जानता है, सः = वह, इह [एव] = यहाँ (इस मनुष्यशरीरमें) ही, अविद्याग्रन्थिम् = अविद्या-
जनित गाँठको, विकिरति = खोल डालता है ॥ १० ॥
व्याख्या—तप अर्थात् सयमम्प साधन, कर्म अर्थात् बाह्य साधनोद्वारा किये जानेवाले कृत्य तथा परम अमृत ब्रह्म—
यह सब कुछ परम पुरुष पुरुषोत्तम ही है। प्रिय शौनक ! हृदयरूप गुफामें छिपे हुए इन अन्तर्यामी परमेश्वरको जो जान
लेता है, वह इस मनुष्यशरीरमें ही अविद्याजनित अन्तःकरणकी गाँठका भेदन कर देता है अर्थात् सब प्रकारके सशय
और भ्रमसे रहित होकर परब्रह्म पुरुषोत्तमको प्राप्त हो जाता है ॥ १० ॥
॥ प्रथम खण्ड समाप्त ॥ १ ॥
- ब्रह्मसूत्रमें इस विषयपर विचार किया गया है कि यहाँ इन्द्रियाँ सात ही क्यों बतलायी गयी हैं। वहाँ कहा गया है कि इन
सातके अतिरिक्त हाथ, पैर, उपस्थ तथा गुदा भी इन्द्रियाँ हैं, अत मनसहित कुल ग्यारह इन्द्रियाँ हैं। यहाँ प्रधानतासे सातका वर्णन है
(ब्रह्मसूत्र २।४।५, ६)।
२७६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति -
द्वितीय खण्ड
आविः संनिहितं गुहाचरं नाम महत्पदमत्रैतत्समर्पितम् । एजत्प्राणन्निमिषच्च यदेतज्जानथ
सदसद्वरेण्यं परं विज्ञानाद्यद्वरिष्ठं प्रजानाम् ॥ १ ॥
आविः = (जो) प्रकाशस्वरूप संनिहितम् = अत्यन्त समीपस्थ गुहाचरम् नाम = (हृदयरूप गुहामे स्थित होनेके
कारण) गुहाचर नामसे प्रसिद्ध महत् पदम् = (और) महान् पद (परम प्राप्य) है यत् = जितने भी एजत् = चेष्टा करनेवाले;
प्राणत् = श्वास लेनेवाले, च = और निमिषत् = आँखोंको खोलने-मूँदनेवाले प्राणी हे एतत् = ये (सब-के-सब) अत्र = इसीमे;
समर्पितम् = समर्पित (प्रतिष्ठित) है एतत् = उस परमेश्वरको जानथ = तुमलोग जानो यत् = जो, सत् = सत्, असत् =
(और) असत् है वरेण्यम् = सबके द्वारा वरण करने योग्य (और) वरिष्ठम् = अतिशय श्रेष्ठ है (तथा), प्रजानाम् =
समस्त प्राणियोंकी विज्ञानात् = बुद्धिसे, परम् = परे अर्थात् जाननेमे न आनेवाला हे ॥ १ ॥
व्याख्या—सर्वशक्तिमान्, सर्वज्ञ और सर्वव्यापी परमेश्वर प्रकाशस्वरूप है। समस्त प्राणियोंके अत्यन्त समीप
उनकी हृदयरूप गुहामे छिपे रहनेके कारण ही ये गुहाचर नामसे प्रसिद्ध है। जितने भी हिलने चलनेवाले श्वास लेनेवाले
और आँख खोलने मूँदनेवाले प्राणी हैं, उन सबका समुदाय इन्हीं परमेश्वरमे समर्पित अर्थात् स्थित है। सबके आश्रय ये
परमात्मा ही हैं। तुम इनको जानो। ये सत् और असत् अर्थात् कार्य और कारण एव प्रकट और अप्रकट—सब कुछ है। सबके
द्वारा वरण करने योग्य और अत्यन्त श्रेष्ठ है तथा समस्त प्राणियोंकी बुद्धिसे परे अर्थात् बुद्धिद्वारा अज्ञेय हे ॥ १ ॥
सम्बन्ध—उन्हीं परब्रह्म परमेश्वरको समझानेके लिये पुनः उनके स्वरूपका दूसरे शब्दोंमे वर्णन करते हैं—
यदर्चिमद्यदणुभ्योऽणु च यस्मिल्लोका निहिता लोकिनश्च । तदेतदक्षरं ब्रह्म स प्राणस्तदु
वाङ्मनः । तदेतत्सत्यं तदमृतं तद्वेद्धव्यं सोम्य विद्धि ॥ २ ॥
यत् = जो अर्चिमत् = दीप्तिमान् है च = और यत् = जो अणुभ्यः = सूक्ष्मोंसे भी अणु = सूक्ष्म है, यस्मिन् =
जिनमें लोकाः = समस्त लोक, च = और, लोकिनः = उन लोगोमे रहनेवाले प्राणी निहिताः = स्थित है, तत् = वही; एतत् =
यह अक्षरम् = अविनाशी ब्रह्म = ब्रह्म है सः = वही प्राणः = प्राण है तत् उ = वही वाक् = वाणी, मनः = (और) मन है तत् =
वही एतत् = यह, सत्यम् = सत्य है, तत् = वह अमृतम् = अमृत है सोम्य = हे प्यारे तत् = उस; वेद्धव्यम् = वेधने योग्य
लक्ष्यको विद्धि = तू वेध ॥ २ ॥
व्याख्या—जो परब्रह्म परमेश्वर अतिशय देदीप्यमान—प्रकाशस्वरूप हैं, जो सूक्ष्मोंमे भी अतिशय सूक्ष्म हैं, जिनमे
समस्त लोक और उन लोकोंमें रहनेवाले समस्त प्राणी स्थित हैं अर्थात् ये सब जिनके आश्रित हैं, वे ही परम अक्षर ब्रह्म हैं,
वे ही सबके जीवनदाता प्राण हैं, वे ही सबकी वाणी और मन अर्थात् समस्त जगत्के इन्द्रिय और अन्तःकरणरूपमे प्रकट हैं।
वे ही यह परम सत्य और अमृत—अविनाशी तत्त्व हैं। प्रिय शौनक ! उस वेधने योग्य लक्ष्यको तू वेध अर्थात् आगे बताये
जानेवाले प्रकारमे साधन करके उसमें तन्मय हो जा ॥ २ ॥
सम्बन्ध—लक्ष्यको बेधनेके लिय धनुष और बाण चाहिये, अतः उस रूपककी पूर्णताके लिये मार्ग सामग्रीका वर्णन
करते हैं—
धनुर्गृहीत्वौपनिषदं महास्त्रं शरं ह्युपासानिशितं संधयीत ।
आयम्य तद्भावगतेन चेतसा लक्ष्यं तदेवाक्षरं सोम्य विद्धि ॥ ३ ॥
औपनिषदम् = उपनिषद्में वर्णित प्रणवरूप महास्त्रम् = महान् अस्त्र धनुः = धनुषको गृहीत्वा = लेकर (उसपर),
हि = निश्चय ही, उपासानिशितम् = उपासनाद्वारा तीक्ष्ण किया हुआ, शरम् = बाण संधयीत = चढ़ाये भावगतेन = (फिर)
भावपूर्ण, चेतसा = चित्तके द्वारा, तत् = उस बाणको, आयम्य = खींचकर सोम्य = हे प्रिय तत् = उस अक्षरम् = परम अक्षर-
पुरुषोत्तमको, एव = ही लक्ष्यम् = लक्ष्य मानकर विद्धि = वेधे ॥ ३ ॥
- मुण्डकोपनिषद् * २७७
व्याख्या-जिस प्रकार किसी बाणको लक्ष्यपर छोड़नेसे पहले उसकी नोकको सानपर धरकर तेज किया जाता है,
उसपर चढ़े हुए मोरचे आदिको दूर करके उसे उज्ज्वल एव चमकीला बनाया जाता है, उसी प्रकार आत्मारूपी बाणको
उपासनाद्वारा निर्मल एव शुद्ध बनाकर उसका प्रणवरूप धनुषपर भलीभाँति संधान करना चाहिये । अर्थात् आत्माको प्रणवके
उच्चारण एव उसके अर्थरूप परमात्माके चिन्तनमे सम्यक् प्रकारसे लगाना चाहिये । इसके अनन्तर जैसे धनुषको पूरी शक्तिसे
खींचकर बाणको लक्ष्यपर छोड़ा जाता है, जिससे वह पूरी तरहसे लक्ष्यको बेध सके, उसी प्रकार यहाँ भावपूर्ण चित्तसे
ओंकारका अधिक-से-अधिक लबा उच्चारण एव उसके अर्थका प्रगाढ एव सुदीर्घ कालतक चिन्तन करनेके लिये कहा गया
है, जिससे आत्मा निश्चितरूपसे परमात्मामे प्रवेश कर जाय, उसमे एकीभावसे अविचल स्थिति प्राप्त कर ले । दूसरे शब्दोंमें,
ओंकारका प्रेमपूर्वक उच्चारण एव उसके अर्थरूप परमात्माका प्रगाढ चिन्तन ही उनकी प्राप्तिका सर्वोत्तम उपाय है ॥ ३ ॥
सम्बन्ध-पूर्वमन्त्रमें कहे हुए रूपकको यहाँ स्पष्ट करते हैं-
प्रणवो धनुः शरो ह्यात्मा ब्रह्म तल्लक्ष्यमुच्यते ।
अप्रमत्तेन वेद्धव्यं शरवत्तन्मयो भवेत् ॥ ४ ॥
प्रणवः = (यहाँ) ओंकार ही, धनुः = धनुष है, आत्मा = आत्मा, हि = ही, शरः = बाण है (और), ब्रह्म = परब्रह्म
परमेश्वर ही, तल्लक्ष्यम् = उसका लक्ष्य, उच्यते = कहा जाता है, अप्रमत्तेन = (वह) प्रमादरहित मनुष्यद्वारा ही, वेद्धव्यम् =
बींधा जाने योग्य है (अतः) शरवत् = (उसे बेधकर) बाणकी तरह, तन्मयः = (उस लक्ष्यमे) तन्मय, भवेत् = हो जाना
चाहिये ॥ ४ ॥
व्याख्या-ऊपर बतलाये हुए रूपकमे परमेश्वरका वाचक प्रणव (ओंकार) ही मानो धनुष है, यह जीवात्मा ही
बाण है और परब्रह्म परमेश्वर ही उसके लक्ष्य हे । प्रमादरहित तत्परतासे उनकी उपासना करनेवाले साधकद्वारा ही वह
लक्ष्य बेधा जा सकता है, इसलिये हे सोम्य ! तुझे पूर्वोक्तरूपसे उस लक्ष्यको बेधकर बाणकी ही भाँति उसमें तन्मय हो जाना
चाहिये ॥ ४ ॥
सम्बन्ध-पुन परमेश्वरके स्वरूपका वर्णन करते हुए प्रमादरहित और विरक्त होकर उसे जाननेके लिये श्रुति
कहती है-
यस्मिन्द्यौः पृथिवी चान्तरिक्षमोतं मनः सह प्राणैश्च सर्वैः ।
तमेवैकं जानथ आत्मानमन्या वाचो विमुञ्चथामृतस्यैष सेतुः ॥ ५ ॥
यस्मिन् = जिसमें, द्यौः = स्वर्ग, पृथिवी = पृथ्वी, च = और, अन्तरिक्षम् = उनके बीचका आकाश; च = तथा,
सर्वैः प्राणैः सह = समस्त प्राणोंके सहित, मनः = मन, ओतम् = गुँथा हुआ है, तम् एव = उसी, एकम् = एक,
आत्मानम् = सबके आत्मरूप परमेश्वरको, जानथ = जानो, अन्याः = दूसरी, वाचः = सब बातोंको, विमुञ्चथ = सर्वथा छोड़ दो,
एषः = यही, अमृतस्य = अमृतका, सेतुः = सेतु है ॥ ५ ॥
व्याख्या-जिन परब्रह्म परमात्मामे स्वर्ग, पृथ्वी तथा उनके बीचका सम्पूर्ण आकाश एव समस्त प्राण और
इन्द्रियोंके सहित मन-बुद्धिरूप अन्तःकरण सब के-सब ओतप्रोत हैं, उन्हीं एक सर्वात्मा परमेश्वरको तुम पूर्वोक्त उपायके द्वारा
जानो, दूसरी सब बातोंको-ग्राम्यचर्चांको सर्वथा छोड़ दो। वे सब तुम्हारे साधनमे विघ्न हैं, अतः उनसे सर्वथा विरक्त
होकर साधनमें तत्पर हो जाओ । यही अमृतका सेतु है, अर्थात् ससार-समुद्रसे पार होकर अमृतस्वरूप परमात्माको प्राप्त
करनेके लिये पुलके सदृश है ॥ ५ ॥
सम्बन्ध-पुन परमेश्वरके स्वरूपका वर्णन करते हुए उनकी प्राप्तिका साधन बताते हैं-
अरा इव रथनाभौ संहता यत्र नाड्यः स एषोऽन्तश्चरते बहुधा जायमानः ।
ओमित्येवं ध्यायथ आत्मानं स्वस्ति वः पाराय तमसः परस्तात् ॥ ६ ॥
रिक्त पृष्ठ
- मुण्डकोपनिषद् * २७९
अविद्यारूप गाँठ खुल जाती है, जिसके कारण इसने इस जड शरीरको ही अपना स्वरूप मान रक्खा है । इतना ही नहीं, इसके
समस्त संशय सर्वथा कट जाते हैं और समस्त शुभाशुभ कर्म नष्ट हो जाते हैं । अर्थात् यह जीव सब बन्धनोंसे सर्वथा मुक्त
होकर परमानन्दस्वरूप परमेश्वरको प्राप्त हो जाता है ॥ ८ ॥
सम्बन्ध—उन परब्रह्मके स्थान और स्वरूपका वर्णन करते हुए उन्हें जाननेका महत्त्व बताते हैं—
हिरण्मये परे कोशे विरजं ब्रह्म निष्कलम् ।
तच्छुभ्रं ज्योतिषां ज्योतिस्तद्यदात्मविदो विदुः ॥९॥
तत् = वह, विरजम् = निर्मल, निष्कलम् = अवयवरहित, ब्रह्म = परब्रह्म; हिरण्मये परे कोशे = प्रकाशमय परम
कोशमे—परमधाममे ( विराजमान है ); तत् = वह, शुभ्रम् = सर्वथा विशुद्ध, ज्योतिषाम् = समस्त ज्योतियोंकी भी,
ज्योतिः = ज्योति है, यत् = जिसको, आत्मविदः = आत्मज्ञानी, विदुः = जानते हैं ॥ ९ ॥
व्याख्या—वे निर्मल—निर्विकार और अवयवरहित—अखण्ड परमात्मा प्रकाशमय परमधाममे विराजमान हैं,
वे सर्वथा विशुद्ध और समस्त प्रकाशयुक्त पदार्थोंके भी प्रकाशक हैं तथा उन्हे आत्मज्ञानी महात्माजन ही जानते हैं ॥ ९ ॥
न तत्र सूर्यो भाति न चन्द्रतारकं नेमा विद्युतो भान्ति कुतोऽयमग्निः ।
तमेव भान्तमनुभाति सर्वं तस्य भासा सर्वमिदं विभाति ॥१०॥
तत्र = वहाँ, न = न ( तो ), सूर्यः = सूर्य, भाति = प्रकाशित होता है, न = न, चन्द्रतारकम् = चन्द्रमा और तारागण
ही' न = ( तथा ) न, इमाः = ये, विद्युतः = बिजलियाँ ही, भान्ति = ( वहाँ ) कौधती हैं, अयम् अग्निः कुतः = फिर इस
अग्निके लिये तो कहना ही क्या है, तम् भान्तम् एव = ( क्योंकि ) उसके प्रकाशित होनेपर ही ( उसीके प्रकाशसे ),
सर्वम् = सब, अनुभाति = प्रकाशित होते हैं, तस्य = उसीके, भासा = प्रकाशसे, इदम् सर्वम् = यह सम्पूर्ण जगत्, विभाति =
प्रकाशित होता है ॥ १० ॥
व्याख्या—उन स्वप्रकाश परमानन्दस्वरूप परब्रह्म परमेश्वरके समीप यह सूर्य नहीं प्रकाशित होता । जिस प्रकार
सूर्यका प्रकाश प्रकट होनेपर खद्योतका प्रकाश लुप्त हो जाता है, वैसे ही सूर्यका आंगिक तेज भी उस असीम तेजके सामने
लुप्त हो जाता है । चन्द्रमा, तारागण और बिजली भी वहाँ नहीं चमकते, फिर इस लौकिक अग्निकी तो बात ही क्या है ।
क्योंकि प्राकृत जगत्मे जो कुछ भी तत्त्व प्रकाशशील हैं, सब उन परब्रह्म परमेश्वरकी प्रकाश-शक्तिके अंशको पाकर ही
प्रकाशित हैं । वे अपने प्रकाशकके समीप अपना प्रकाश कैसे फैला सकते हैं । सारांश यह कि यह सम्पूर्ण जगत् उन
जगदात्मा पुरुषोत्तमके प्रकाशसे अथवा उस प्रकाशके एक क्षुद्रतम अंशसे प्रकाशित हो रहा है ॥ १० ॥
ब्रह्मैवेदममृतं पुरस्ताद्ब्रह्म पश्चाद्ब्रह्म दक्षिणतश्चोत्तरेण ।
अधश्चोर्ध्वं च प्रसृतं ब्रह्मैवेदं विश्वमिदं वरिष्ठम् ॥११॥
इदम् = यह, अमृतम् = अमृतरूप, ब्रह्म = परब्रह्म, एव = ही, पुरस्तात् = सामने है, ब्रह्म = ब्रह्म ही, पश्चात् = पीछे
है ब्रह्म = ब्रह्म ही, दक्षिणतः = दायीं ओर, च = तथा, उत्तरेण = बायीं ओर, अधः = नीचेकी ओर, च = तथा,
ऊर्ध्वम् = ऊपरकी ओर, च = भी, प्रसृतम् = फैला हुआ है, इदम् [ यद् ] = यह जो, विश्वम् = सम्पूर्ण जगत् है, इदम् = यह;
वरिष्ठम् = सर्वश्रेष्ठ, ब्रह्म एव = ब्रह्म ही है ॥ ११ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमे परमात्माकी सर्वव्यापकता और सर्वरूपताका प्रतिपादन किया गया है । सारांश यह कि
ये अमृतरूप परब्रह्म परमात्मा ही आगे-पीछे, दायें-बायें, बाहर-भीतर, ऊपर-नीचे—सर्वत्र फैले हुए हैं, इस विश्व-
ब्रह्माण्डके रूपमे ये सर्वश्रेष्ठ ब्रह्म ही प्रत्यक्ष दिखायी दे रहे हैं ॥ ११ ॥
॥ द्वितीय खण्ड समाप्त ॥ २ ॥
॥ द्वितीय मुण्डक समाप्त ॥ २ ॥
तृतीय मुण्डक
प्रथम खण्ड
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया समानं वृक्षं परिषस्वजाते।
तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्यनश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥ १॥
सयुजा=एक साथ रहनेवाले (तथा); सखाया=परस्पर स्वभावगत मित्रतावाले; द्वा=दो सुपर्णा=पक्षी (जीवात्मा
और परमात्मा), समानम् वृक्षम् परिषस्वजाते=एक ही वृक्ष (शरीर) का आश्रय लेकर रहते हैं; तयोः=उन
दोनोंमेंसे; अन्यः=एक तो' पिप्पलम्=उस वृक्षके कर्मरूप फलोंको स्वादु=स्वाद ले-लेकर अत्ति=उपभोग करता है
(किंतु); अन्यः=दूसरा; अनश्नन्=न खाता हुआ अभिचाकशीति=केवल देखता रहता है ॥ १ ॥
व्याख्या—जिस प्रकार गीतामें जगत्का अश्वत्थ (पीपल) वृक्षके रूपमें वर्णन किया गया है, उसी प्रकार इस मन्त्रमें
शरीरको पीपलके वृक्षका और जीवात्मा तथा परमात्माको पक्षियोंका रूप देकर वर्णन किया गया है। उसी तरहका वर्णन
कठोपनिषद्में भी गुहामें प्रविष्ट छाया और धूपके नामसे आया है। भाव दोनों जगह प्रायः एक ही है। मन्त्रका भावार्थ यह
है कि यह मनुष्य शरीर मानो एक वृक्ष है। ईश्वर और जीव—ये सदा साथ रहनेवाले दो मित्र पक्षी हैं। ये इस शरीररूप
वृक्षमें एक साथ एक ही हृदयरूप घोंसलेमें निवास करते हैं। इन दोनोंमें एक—जीवात्मा तो उस वृक्षके फलरूप अपने
कर्म-फलोंको अर्थात् प्रारब्धानुसार प्राप्त हुए सुख-दुःखोंको आसक्ति एवं द्वेषपूर्वक भोगता है और दूसरा—ईश्वर उन कर्म-
फलोंसे किसी प्रकारका किञ्चित् भी सम्बन्ध न जोड़कर केवल देखता रहता है ॥ १ ॥
समाने वृक्षे पुरुषो निमग्नोऽनीशया शोचति मुह्यमानः।
जुष्टं यदा पश्यत्यन्यमीशमस्य महिमानमिति वीतशोकः ॥ २॥
समाने वृक्षे=पूर्वोक्त शरीररूपी समान वृक्षपर (रहनेवाला); पुरुषः=जीवात्मा; निमग्नः=(शरीरकी गहरी
आसक्तिमें) डूबा हुआ है; अनीशया=असमर्थतारूप दीनताका अनुभव करता हुआ' मुह्यमानः=मोहित होकर; शोचति=
शोक करता रहता है; यदा=जब कभी (भगवान्की अहैतुकी दयासे); जुष्टम्=(भक्तोंद्वारा नित्य) सेवित (तथा);
अन्यम्=अपनेसे भिन्न; ईशम्=परमेश्वरको (और); अस्य महिमानम्=उनकी महिमाको; पश्यति=यह प्रत्यक्ष कर
लेता है; इति=तब; वीतशोकः=सर्वथा शोकरहित हो जाता है ॥ २ ॥
व्याख्या—पहले वर्णन किये हुए शरीररूप एक ही वृक्षपर हृदयरूप घोंसलेमें रहनेवाला यह जीवात्मा जबतक अपने
साथ रहनेवाले उन परम सुहृद् परमेश्वरकी ओर नहीं देखता, शरीरमें ही आसक्त होकर इसीमें निमग्न हुआ रहता है अर्थात्
शरीरमें अतिशय ममता करके उसके द्वारा भोगोंके भोगनेमें ही रचा-पचा रहता है; तबतक असमर्थतारूप दीनतासे मोहित
होकर वह नाना प्रकारके दुःख भोगता रहता है। जब कभी भगवान्की निर्हेतुकी दयासे अपनेसे भिन्न, नित्य अपने ही समीप
रहनेवाले, परम सुहृद्, परमप्रिय और भक्तोंद्वारा सेवित ईश्वरको और उनकी आश्चर्यमयी महिमाको, जो जगत्में सर्वत्र
भिन्न-भिन्न प्रकारसे प्रकट हो रही है, प्रत्यक्ष कर लेता है, तब तत्काल ही वह सर्वथा शोकरहित हो जाता है ॥ २ ॥
सम्बन्ध—ईश्वरके स्वरूपका वर्णन करते हुए उन्हें जान लेनेका फल बताते हैं—
यदा पश्यः पश्यते रुक्मवर्णं कर्तारमीशं पुरुषं ब्रह्मयोनिम्।
तदा विद्वान्पुण्यपापे विधूय निरञ्जनः परमं साम्यमुपैति ॥ ३॥
यदा=जब; पश्यः=यह द्रष्टा (जीवात्मा), ईशम्=सबके शासक; ब्रह्मयोनिम्=ब्रह्माके भी आदि कारण;
कर्तारम्=सम्पूर्ण जगत्के रचयिता; रुक्मवर्णम्=दिव्य प्रकाशस्वरूप; पुरुषम्=परमपुरुषको; पश्यते=प्रत्यक्ष कर
- मुण्डकोपनिषद् * २८१
लेता है; तदा = उस समय; पुण्यपापे = पुण्य-पाप दोनोंको; विधूय = भलीभाँति हटाकर; निरञ्जनः = निर्मल हुआ;
विद्वान् = वह ज्ञानी महात्मा; परमम् = सर्वोत्तम; साम्यम् = समताको; उपैति = प्राप्त कर लेता है ॥ ३ ॥
व्याख्या—पूर्वोक्त प्रकारसे परमेश्वरकी आश्चर्यमयी महिमाकी ओर दृष्टिपात करके उनके सम्मुख जानेवाला
द्रष्टा (जीवात्मा) जब सबके नियन्ता, ब्रह्माके भी आदि कारण, सम्पूर्ण जगत्की रचना करनेवाले, दिव्य प्रकाश-
स्वरूप परमपुरुष परमेश्वरका साक्षात् कर लेता है, उस समय वह अपने समस्त पुण्य-पापरूप कर्मोंका समूल नाशकर उनसे सर्वथा
सम्बन्धरहित होकर परम निर्मल हुआ ज्ञानी भक्त सर्वोत्तम समताको प्राप्त हो जाता है। गीताके बारहवें अध्यायमें श्लोक
१३ से १९ तक इस समताका कई प्रकारसे वर्णन किया गया है ॥ ३ ॥
प्राणो ह्येष यः सर्वभूतैर्विभाति विजानन्विद्वान्भवते नातिवादी।
आत्मक्रीड आत्मरतिः क्रियावानेष ब्रह्मविदां वरिष्ठः ॥ ४ ॥
एषः = यह (परमेश्वर), हि = ही; प्राणः = प्राण है, यः = जो; सर्वभूतैः = सब प्राणियोंके द्वारा;
विभाति = प्रकाशित हो रहा है; विजानन् = (इसको) जाननेवाला, विद्वान् = ज्ञानी; अतिवादी = अभिमानपूर्वक
बढ़-बढ़कर बातें करनेवाला; न भवते = नहीं होता (किंतु वह); क्रियावान् = यथायोग्य भगवत्प्रीत्यर्थ कर्म करता हुआ,
आत्मक्रीडः = सबके आत्मरूप अन्तर्यामी परमेश्वरमें क्रीडा करता रहता है (और); आत्मरतिः = सबके आत्मा अन्तर्यामी
परमेश्वरमें ही रमण करता रहता है; एषः = यह (ज्ञानी भक्त); ब्रह्मविदाम् = ब्रह्मवेत्ताओंमें भी; वरिष्ठः =
श्रेष्ठ है ॥ ४ ॥
व्याख्या—ये सर्वव्यापी परमेश्वर ही सबके प्राण हैं; जिस प्रकार शरीरकी सारी चेष्टाएँ प्राणके द्वारा होती हैं,
उसी प्रकार इस विश्वमें भी जो कुछ हो रहा है, परमात्माकी शक्तिसे ही हो रहा है। समस्त प्राणियोंमें भी उन्हींका प्रकाश
है, वे ही उन प्राणियोंके द्वारा प्रकाशित हो रहे हैं। इस बातको समझनेवाला ज्ञानी भक्त कभी बढ़-बढ़कर बातें नहीं करता।
क्योंकि वह जानता है कि उसके अंदर भी उन सर्वव्यापक परमात्माकी ही शक्ति अभिव्यक्त है; फिर वह किस बातपर अभिमान
करे। वह तो लोकसंग्रहके लिये भगवदाज्ञानुसार अपने वर्ण, आश्रमके अनुकूल कर्म करता हुआ सबके आत्मा अन्तर्यामी
भगवान्में ही क्रीड़ा करता है। वह सदा भगवान्से ही रमण करता है। ऐसा यह भगवान्का ज्ञानी भक्त ब्रह्मवेत्ताओंमें भी
अति श्रेष्ठ है। गीतामें भी सबको वासुदेवरूप देखनेवाले ज्ञानी भक्तको महात्मा और सुदुर्लभ बताया गया है (७। १९) ॥ ४ ॥
सम्बन्ध—उन परमात्माकी प्राप्तिके साधन बताते हैं—
सत्येन लभ्यस्तपसा ह्येष आत्मा सम्यग्ज्ञानेन ब्रह्मचर्येण नित्यम्।
अन्तःशरीरे ज्योतिर्मयो हि शुभ्रो यं पश्यन्ति यतयः क्षीणदोषाः ॥ ५॥
एषः = यह; अन्तःशरीरे हि = शरीरके भीतर ही (हृदयमें विराजमान); ज्योतिर्मयः = प्रकाशस्वरूप (और);
शुभ्रः = परम विशुद्ध; आत्मा = परमात्मा, हि = निस्सन्देह; सत्येन = सत्य-भाषण; तपसा = तप (और); ब्रह्मचर्येण = ब्रह्मचर्य-
पूर्वक; सम्यग्ज्ञानेन = यथार्थ ज्ञानसे ही; नित्यम् = सदा; लभ्यः = प्राप्त होनेवाला है; यम् = जिसे; क्षीणदोषाः = सब
प्रकारके दोषोंसे रहित हुए; यतयः = यत्नशील साधक ही; पश्यन्ति = देख पाते हैं ॥ ५ ॥
व्याख्या—सबके शरीरके भीतर हृदयमें विराजमान परम विशुद्ध प्रकाशमय ज्ञानस्वरूप परब्रह्म परमात्मा, जिनको
सब प्रकारके दोषोंसे रहित हुए प्रयत्नशील साधक ही जान सकते हैं, सदैव सत्य-भाषण, तपश्चर्या, संयम और स्वार्थत्याग
तथा ब्रह्मचर्यके पालनसे उत्पन्न यथार्थ ज्ञानद्वारा ही प्राप्त हो सकते हैं। इनसे रहित होकर जो भोगोंमें आसक्त हैं, भोगोंकी
प्राप्तिके लिये नाना प्रकारके मिथ्याभाषण करते हैं और आसक्तिवश नियमपूर्वक अपने वीर्यकी रक्षा नहीं कर सकते, वे
स्वार्थपरायण अविवेकी मनुष्य उन परमात्माका अनुभव नहीं कर सकते; क्योंकि वे उनको चाहते ही नहीं ॥ ५ ॥
सम्बन्ध—पूर्वोक्त साधनोंमेंसे सत्यकी महिमा बताते हैं—
उ० मं० ३६—
२८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः ।
येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम् ॥ ६ ॥
सत्यम् = सत्य एव = ही जयति = विजयी होता है, अनृतम् = झूठ, न = नहीं; हि = क्योकि देवयानः = वह देवयान
नामक; पन्थाः = मार्ग, सत्येन = सत्यसे, विततः = परिपूर्ण है; येन = जिससे, आप्तकामाः = पूर्णकाम, ऋषयः = ऋषिलोग
( वहाँ ), आक्रमन्ति = गमन करते हैं, यत्र = जहाँ, तत् = वह सत्यस्य = सत्यस्वरूप परब्रह्म परमात्माका, परमम् =
उत्कृष्ट निधानम् = धाम है ॥ ६ ॥
व्याख्या - सत्यकी ही विजय होती है. झूठकी नहीं। अभिप्राय यह है कि परमात्मा सत्यस्वरूप है, अतः उनकी प्राप्तिके
लिये मनुष्यमें सत्यकी प्रतिष्ठा होनी चाहिये । परमात्माप्राप्तिके लिये तो सत्य अनिवार्य साधन है ही. जगत्के दूसरे सब कार्योंमें भी
अन्ततः सत्यकी ही विजय होती है झूठकी नहीं। जो लोग मिथ्या भाषण, दम्भ और कपटसे उन्नतिकी आशा रखते हैं, वे
अन्तमें बुरी तरहसे निराश होते हैं । मिथ्या-भाषण और मिथ्या आचरणोंमें भी जो सत्यका आभास है, जिनके कारण दूसरे लोग
उसे किसी अंशमें सत्य मान लेते हैं, उसीसे कुछ क्षणिक लाभ-सा हो जाता है। परन्तु उसका परिणाम अच्छा नहीं होता ।
अन्तमे सत्य सत्य ही रहता है और झूठ झूठ ही । इसीसे बुद्धिमान् मनुष्य सत्यभाषण और सदाचारको ही अपनाते हैं, झूठको
नहीं क्योंकि जिनकी भोग-वासना नष्ट हो गयी है, ऐसे पूर्णकाम ऋषिलोग जिस मार्गसे वहाँ पहुँचते हैं, जहाँ इस सत्यके
परमाधार परब्रह्म परमात्मा स्थित हैं, वह देवयान मार्ग अर्थात् उन परमदेव परमात्माको प्राप्त करनेका साधनरूप मार्ग सत्यसे
ही परिपूर्ण है, उसमें असत्य-भाषण और दम्भ, कपट आदि असत् आचरणोंके लिये स्थान नहीं है ॥ ६ ॥
सम्बन्ध - उपर्युक्त साधनोंसे प्राप्त होनेवाले परमात्माके स्वरूपका पुनः वर्णन करते हैं-
बृहच्च तद्दिव्यमचिन्त्यरूपं सूक्ष्माच्च तत्सूक्ष्मतरं विभाति ।
दूरात्सुदूरे तदिहान्तिके च पश्यत्स्विहैव निहितं गुहायाम् ॥ ७ ॥
तत् = वह परब्रह्म, बृहत् = महान्, दिव्यम् = दिव्य, च = और; अचिन्त्यरूपम् = अचिन्त्यस्वरूप है, च = तथा;
तत् = वह, सूक्ष्मात् = सूक्ष्मसे भी सूक्ष्मतरम् = अत्यन्त सूक्ष्मरूपमें विभाति = प्रकाशित होता है, तत् = ( तथा ) वह;
दूरात् = दूरसे भी, सुदूरे = अत्यन्त दूर है; च = और, इह = इस (शरीर) में रहकर, अन्तिके च = अति समीप भी है;
इह = यहाँ, पश्यत्सु = देखनेवालोंके भीतर; एव = ही, गुहायाम् = उनकी हृदयरूपी गुफामें, निहितम् = स्थित है ॥ ७ ॥
व्याख्या - वे परब्रह्म परमात्मा सबसे महान् दिव्य - अलौकिक और अचिन्त्यस्वरूप हैं अर्थात् उनका स्वरूप
मनके द्वारा चिन्तनमें आनेवाला नहीं है। अतः मनुष्यको श्रद्धापूर्वक परमात्माकी प्राप्तिके पूर्वोक्तथित साधनोंमें लगे रहना
चाहिये । साधन करते-करते वे परमात्मा अचिन्त्य एवं सूक्ष्मसे भी अत्यन्त सूक्ष्म होनेपर भी स्वयं अपने स्वरूपको हृदयमें
प्रकाशित कर देते हैं। परमात्मा सर्वत्र परिपूर्ण हैं; ऐसा कोई भी स्थान नहीं, जहाँ वे न हो। अतः वे दूरसे भी दूर हैं,
अर्थात् जहाँतक हमलोग दूरका अनुभव करते हैं, वहाँ भी वे हैं और निकटसे भी निकट, यहीं अपने भीतर ही हैं।
अधिक क्या, देखनेवालोंमें ही उनके हृदयरूप गुफामें छिपे हुए हैं। अतः उन्हे खोजनेके लिये कहीं दूसरी जगह जानेकी
आवश्यकता नहीं है ॥ ७ ॥
न चक्षुषा गृह्यते नापि वाचा नान्यैर्देवैस्तपसा कर्मणा वा ।
ज्ञानप्रसादेन विशुद्धसत्त्वस्ततस्तु तं पश्यते निष्कलं ध्यायमानः ॥ ८ ॥
न चक्षुषा = ( वह परमात्मा) न तो नेत्रोंसे, न वाचा = न वाणीसे (और), न अन्यैः = न दूसरी, देवैः =
इन्द्रियोंते. अपि = ही; गृह्यते = ग्रहण करनेमें आता है ( तथा ), तपसा = तपसे; वा = अथवा कर्मणा = कर्मोंसे भी ( वह ),
[ न गृह्यते = ग्रहण नहीं किया जा सकता, ] तम् = उस, निष्कलम् = अवयवरहित (परमात्मा) को, तु = तो;
विशुद्धसत्त्वः = विशुद्ध अन्तःकरणवाला (साधक), ततः = उस विशुद्ध अन्तःकरणसे, ध्यायमानः = (निरन्तर उसका)
ध्यान करता हुआ ही, ज्ञानप्रसादेन = ज्ञानकी निर्मलतासे, पश्यते = देख पाता है ॥ ८ ॥
- मुण्डकोपनिषद् * २८३
व्याख्या—उन परब्रह्मको मनुष्य इन आँखोंसे नहीं देख सकता; इतना ही नहीं, वाणी आदि अन्य इन्द्रियोंद्वारा भी वे पकड़मे नहीं आ सकते । तथा नाना प्रकारकी तपश्चर्या और कर्मोंके द्वारा भी मनुष्य उन्हें नहीं पा सकता । उन अवयवरहित परम विशुद्ध परमात्माको तो मनुष्य सब भोगोंसे मुख मोड़कर, निःस्पृह होकर विशुद्ध अन्तःकरणके द्वारा निरन्तर एकमात्र उन्हींका ध्यान करते-करते ज्ञानकी निर्मलतासे ही देख सकता है। अतः जो उन परमात्माको पाना चाहे, उसे उचित है कि संसारके भोगोंसे सर्वथा विरक्त होकर उन सबकी कामनाका त्याग करके एकमात्र परब्रह्म परमात्माको ही पानेके लिये उन्हींके चिन्तनमें निमग्न हो जाय ॥ ८ ॥
सम्बन्ध—जब वे परब्रह्म परमात्मा सबके हृदयमें रहते हैं, तब सभी जीव उन्हें क्यों नहीं जानते ? शुद्ध अन्तःकरणवाला पुरुष ही क्यों जानता है ? इस जिज्ञासापर कहते हैं—
एषोऽणुरात्मा चेतसा वेदितव्यो यस्मिन्प्राणः पञ्चधा संविवेश ।
प्राणैश्चित्तं सर्वमोतं प्रजानां यस्मिन्विशुद्धे विभवत्येष आत्मा ॥ ९ ॥
यस्मिन्=जिसमें; पञ्चधा=पाँच भेदोंवाला, प्राणः=प्राण; संविवेश=भलीभाँति प्रविष्ट है (उसी शरीरमें रहनेवाला); एषः=यह; अणुः=सूक्ष्म; आत्मा=आत्मा, चेतसा=मनसे, वेदितव्यः=जाननेमें आनेवाला है, प्रजानाम्=प्राणियोंका (वह ); सर्वम्=सम्पूर्ण, चित्तम्=चित्त; प्राणैः=प्राणोंसे; ओतम्=व्याप्त है, यस्मिन् विशुद्धे=जिस अन्तःकरणके विशुद्ध होनेपर, एषः=यह; आत्मा=आत्मा; विभवति=सब प्रकारसे समर्थ होता है ॥ ९ ॥
व्याख्या—जिस शरीरमें प्राण, अपान, व्यान, समान और उदान—इन पाँच भेदोंवाला प्राण प्रविष्ट होकर उसे चेष्टायुक्त कर रहा है, उसी शरीरके भीतर हृदयके मध्यभागमें मनद्वारा ज्ञातारूपसे जाननेमें आनेवाला यह सूक्ष्म जीवात्मा भी रहता है । परंतु समस्त प्राणियोंके समस्त अन्तःकरण प्राणोंसे ओतप्रोत हो रहे हैं, अर्थात् इन प्राण और इन्द्रियोंको तृप्त करनेके लिये उत्पन्न हुई नाना प्रकारकी भोगवासनाओंसे मलिन और क्षुब्ध हो रहे हैं, इस कारण सब लोग परमात्माको नहीं जान पाते । अन्तःकरणके विशुद्ध होनेपर ही यह जीवात्मा सब प्रकारसे समर्थ होता है । अतः यदि भोगोंसे विरक्त होकर यह परमात्माके चिन्तनमें लग जाता है, तब तो परमात्माको प्राप्त कर लेता है, और यदि भोगोंकी कामना करता है तो इच्छित भोगोंको प्राप्त कर लेता है ॥ ९ ॥
यं यं लोकं मनसा संविभाति विशुद्धसत्त्वः कामयते यांश्च कामान् ।
तं तं लोकं जयते तांश्च कामांस्तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चयेद् भूतिकामः ॥१०॥
विशुद्धसत्त्वः=विशुद्ध अन्तःकरणवाला ( मनुष्य ), यम् यम्=जिस-जिस, लोकम्=लोकको, मनसा=मनसे, संविभाति=चिन्तन करता है; च=तथा; यान् कामान् कामयते=जिन भोगोंकी कामना करता है, तम् तम्=उन-उन, लोकम्=लोकोंको, जयते=जीत लेता है, च=और, तान् कामान्=उन ( इच्छित ) भोगोंको भी, [ जयते=प्राप्त कर लेता है, ] तस्मात् हि=इसीलिये; भूतिकामः=ऐश्वर्यकी कामनावाला मनुष्य, आत्मज्ञम्=शरीरसे भिन्न आत्माको जाननेवाले महात्माका, अर्चयेत्=सत्कार करे ॥ १० ॥
व्याख्या—विशुद्ध अन्तःकरणवाला मनुष्य यदि भोगोंसे सर्वथा विरक्त होकर उस निर्मल अन्तःकरणद्वारा निरन्तर परब्रह्म परमेश्वरका ध्यान करता है—तब तो उन्हें प्राप्त कर लेता है, यह बात आठवे मन्त्रमे कही जा चुकी है, परंतु यदि वह सर्वथा निष्काम नहीं होता तो जिस-जिस लोकका मनसे चिन्तन करता है तथा जिन-जिन भोगोंको चाहता है, उन-उन लोकोंको ही जीतता है—उन्हीं लोकोंमें जाता है तथा उन-उन भोगोंको ही प्राप्त करता है, इसलिये ऐश्वर्यकी कामनावाले मनुष्यको शरीरसे भिन्न आत्माको जाननेवाले विशुद्ध अन्तःकरणयुक्त विवेकी पुरुषकी सेवा-पूजा ( आदर-सत्कार ) करनी चाहिये, क्योंकि वह अपने लिये और दूसरोंके लिये भी जो-जो कामना करता है, वह पूर्ण हो जाती है ॥ १० ॥
॥ प्रथम खण्ड समाप्त ॥ १ ॥
यहाँ पृष्ठ का पूर्ण देवनागरी पाठ दिया गया है:
२८४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
द्वितीय खण्ड
सम्बन्ध—पूर्व प्रकरणमें विशुद्ध अन्तःकरणवाले साधककी सामर्थ्यका वर्णन करनेके लिये प्रसङ्गवश कामनाओंकी पूर्तिकी बात
आ गयी थी, अतः निष्कामभावकी प्रशंसा और सकामभावकी निन्दा करते हुए पुनः प्रकरण आरम्भ करते हैं—
स वेदैतत्परमं ब्रह्मधाम यत्र विश्वं निहितं भाति शुभ्रम्।
उपासते पुरुषं ये ह्यकामास्ते शुक्रमेतदतिवर्तन्ति धीराः ॥ १ ॥
सः=वह (निष्काम भाववाला पुरुष); एतत्=इस; परमम्=परम; शुभ्रम्=विशुद्ध (प्रकाशमान); ब्रह्मधाम=
ब्रह्मधामको; वेद=जान लेता है; यत्र=जिसमें; विश्वम्=सम्पूर्ण जगत्; निहितम्=स्थित हुआ;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- मुण्डकोपनिषद् * २८५
सम्बन्ध—पहले दो मन्त्रोंमें भगवान्के परम दुलारे जिन प्रेमी भक्तोंका वर्णन किया गया है, उन्हींको वे सर्वात्मा परब्रह्म
पुरुषोत्तम दर्शन देते हैं—यह बात अब अगले मन्त्रमें कहते हैं—
नायमात्मा प्रवचनेन लभ्यो न मेधया न बहुना श्रुतेन।
यमेवैष वृणुते तेन लभ्यस्तस्यैष आत्मा विवृणुते तनुं स्वाम् ॥ ३॥
अयम् = यह; आत्मा = परब्रह्म परमात्मा; न प्रवचनेन = न तो प्रवचनसे; न मेधया = न बुद्धिसे (और); न बहुना
श्रुतेन = न बहुत सुननेसे ही; लभ्यः = प्राप्त हो सकता है; एषः = यह; यम् = जिसको; वृणुते = स्वीकार कर लेता है; तेन एव =
उसके द्वारा ही; लभ्यः = प्राप्त किया जा सकता है; (क्योंकि) एषः = यह; आत्मा = परमात्मा, तस्य = उसके लिये;
स्वाम् तनुम् = अपने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
संप्राप्यैनमृषयो ज्ञानतृप्ताः कृतात्मानो वीतरागाः प्रशान्ताः।
ते सर्वगं सर्वतः प्राप्य धीरा युक्तात्मानः सर्वमेवाविशन्ति ॥ ५ ॥
वीतरागाः = सर्वथा आसक्तिरहित; कृतात्मानः = (और) विशुद्ध अन्त.करणवाले; ऋषयः = ऋषिलोग. एनम् = इस
परमात्माको; संप्राप्य = पूर्णतया प्राप्त होकर ज्ञानतृप्ताः = ज्ञानसे तृप्त (एव); प्रशान्ताः = परम शान्त (हो जाते हैं),
युक्तात्मानः = अपने-आपको परमात्मामें संयुक्त कर देनेवाले; ते = वे; धीराः = ज्ञानीजन सर्वगम् = सर्वव्यापी परमात्माको;
सर्वतः = सब ओरसे प्राप्य = प्राप्त करके, सर्वम् एव = सर्वरूप परमात्मामे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंॐ मुण्डकोपनिषद् ॐ २८७
ये सब अपने-अपने अभिमानी समष्टि देवताओंमें जाकर स्थित हो जाते हैं । उनके साथ उस जीवन्मुक्तका कोई सम्बन्ध नहीं
रहता । उसके बाद उसके समस्त कर्म और विज्ञानमय जीवात्मा—सब-के-सब परम अविनाशी परब्रह्ममें लीन हो जाते हैं॥७॥
सम्बन्ध—किस प्रकार लीन हो जाते हैं, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
यथा नद्यः स्यन्दमानाः समुद्रेऽस्तं गच्छन्ति नामरूपे विहाय ।
तथा विद्वान्नामरूपाद्विमुक्तः परात्परं पुरुषमुपैति दिव्यम् ॥८॥
यथा=जिस प्रकार; स्यन्दमानाः=बहती हुई; नद्यः=नदियाँ; नामरूपे=नाम-रूपको; विहाय=छोड़कर; समुद्रे=
समुद्रमें; अस्तम् गच्छन्ति=विलीन हो जाती हैं; तथा=वैसे ही; विद्वान्=ज्ञानी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
शास्त्रविधिके अनुसार हवन करते हैं तथा जिन्होंने विधिपूर्वक ब्रह्मचर्यव्रतका पालन किया है, उन्हींको यह ब्रह्मविद्या
बतलानी चाहिये ॥ १० ॥
तदेतत्सत्यमृषिरङ्गिराः पुरोवाच नैतदचीर्णव्रतोऽधीते । नमः परमऋषिभ्यो नमः
परमऋषिभ्यः ॥ ११
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
माण्डूक्योपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
इसका अर्थ प्रश्नोपनिषद्में दिया जा चुका है ।
ओमित्येतदक्षरमिदꣳ सर्वं तस्योपव्याख्यानं भूतं भवद्भवविष्यदिति सर्वमोङ्कार एव । यच्चान्यत्
त्रिकालातीतं तदप्योङ्कार एव ॥ १ ॥
ॐ =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
- माण्डूक्योपनिषद् * २९१
स्वप्नस्थानोऽन्तःप्रज्ञः सप्ताङ्ग एकोनविंशतिमुखः प्रविविक्तभुक्तेजसो द्वितीयः पादः ॥ ४ ॥
स्वप्नस्थानः = स्वप्नकी भाँति सूक्ष्म जगत् ही जिसका स्थान है; अन्तःप्रज्ञः = जिसका ज्ञान सूक्ष्म जगत्में व्याप्त है;
सप्ताङ्गः = पूर्वोक्त सात अङ्गोंवाला (और); एकोनविंशतिमुखः = उन्नीस मुखोंवाला, प्रविविक्तभुक् = सूक्ष्म जगत्का भोक्ता;
तैजसः = तैजस—प्रकाशका स्वामी सूत्रात्मा हिरण्यगर्भ; द्वितीयः पादः = उस पूर्णब्रह्म परमात्माका दूसरा पाद है ॥ ४ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें पूर्णब्रह्म परमात्माके दूसरे पादका वर्णन है । भाव यह है कि जिस प्रकार स्वप्न-अवस्था में
सूक्ष्मशरीरका अभिमानी जीवात्मा पहले बतलाये हुए सूक्ष्म सात अङ्गोंवाला और उन्नीस मुखोंवाला होकर सूक्ष्म विषयोंका
उपभोग करता है और उसीमे उसका ज्ञान फैला रहता है, उसी प्रकार जो स्थूल अवस्थासे भिन्न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें