सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 140 स्कैन

१२६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

ही भाँति अश्वके लिये भी कहीं 'भक्षण' शब्द नहीं आया
है।' (तात्पर्य यह कि मनुष्यके भोजनमें केवल अन्नका ही
उपयोग होता है, गौ और अश्व आदिका नहीं।) आश्वलायन-
सूत्रमें स्पष्ट कहा गया है कि हवन-सामग्री मांससे वर्जित होती
है—'होमिर्यं च मांसवर्जम्।' कात्यायनका भी यही मत है—
'आहवनीये मांसप्रतिषेध ।'

उपर्युक्त प्रमाणोंसे सिद्ध है कि यज्ञमें मांसका उपयोग
कभी शिष्टपुरुषोंद्वारा स्वीकृत नहीं हुआ। कुछ लोग बलि,
आलम्भ, मधुपर्क और गोघ्न आदि शब्दोंसे पशु-हिंसाका
अर्थ निकालते हैं, परंतु प्राचीन साहित्य या मध्यकालीन
साहित्यमें भी इन शब्दोंका कभी हिंसापरक अर्थ नहीं स्वीकृत
किया गया है। बलिवैश्वदेवमें जो बलि दी जाती है, वहाँ
किसीकी हिंसा नहीं की जाती, अपितु सम्पूर्ण विश्वके प्राणियों-
को तृप्त करनेकी भावनासे उन्हें अन्न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 141 स्कैन
  • वेदों और उपनिषदोंमें मांस-भक्षण और अश्लीलता नहीं है *- १२७
    [बायाँ स्तम्भ]
    चाहिये कि वेदों और उपनिषदोंमें यज्ञ अथवा भोजनके प्रसग-
    मे जहाँ कही भी 'पशु'वाचक शब्द आये हैं, उन सबका अर्थ
    अन्न अथवा औषध है।
    उदाहरणके लिये बृहदारण्यक उपनिषद्‌के (६।४।१८
    वें) मन्त्रपर दृष्टिपात कीजिये। वहाँ सुयोग्य और विद्वान्
    पुत्र उत्पन्न करनेके लिये दम्पतिको औक्ष अथवा आर्षभके
    साथ पकायी हुई खिचड़ी खानेका आदेश किया गया है।
    प्रायः मूँग या उड़दकी दाल मिलाकर ही खिचड़ी बनती है।
    मूँगकी खिचड़ीको 'मुद्गौदन' और उड़दमिश्रित खिचड़ीको
    'माषौदन' कहते हैं। इस 'माषौदन' को सम्भवतः किन्हीं मास-
    प्रेमियोंने 'मांसौदन' कर दिया है। यदि किसीका यही
    आग्रह हो कि वहाँ 'मांसौदन' ही पाठ है, तो भी उसका
    अर्थ वहाँ औषध या अन्न ही है। यह बात पहलेके
    विवेचनके अनुसार माननी ही होगी। औक्ष या आर्षभ-
    मिश्रित ओदनके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 142 स्कैन

१२८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *

कामान्ध होकर विवेक खो बैठते और मर्यादाका त्याग करके
पशुवत् आचरण करने लगते हैं। इससे जो सन्तान उत्पन्न
होती हैं, उनमें भी वैसे ही दुर्गुण भर जाते हैं। अतः
वैदिक रीतिसे गर्भाधान आदि सभी संस्कारोंको करना
चाहिये, इसीसे श्रेष्ठ मानवकी, जो अपने बल, पौरुष, ज्ञान
और विज्ञानसे स्वयं अपने जीवनको सफल करता है और
समाजकी बड़ी भारी सेवा करता है, उत्पत्ति हो सकती है।
वेदोंमें जो कुछ कहा गया है, वह सब जगत्के कल्याणके
लिये ही है। वेदोंके तात्पर्यपर विचार करनेवाले विद्वानोंको
उचित है कि वे मनमाना अर्थ न करके वेद-वेदाङ्गोंके
अनुशीलनपूर्वक महर्षियोंद्वारा निर्धारित शैलीके अनुसार
वेदरूपी कामधेनुसे कल्याणमय अर्थका ही दोहन करें।
वेदके कितने ही मन्त्र काव्यमय हैं। वहाँ रसोद्रेकके लिये
सरस रूपकोंका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 143 स्कैन
  • उपनिषद्में युगल स्वरूप * १२९
    वह नहीं है' (नेति-नेति) कहकर और उनसे विरागी होकर
    यह अनुभव किया कि—'वह परमतत्त्व ऐसा है जो न कभी
    देखा जा सकता है, न ग्रहण किया जा सकता है, न उसका
    कोई गोत्र है, न उसका कोई वर्ण है, न उसके चक्षु-कर्ण
    और हाथ-पैर आदि हैं।' 'वह न भीतर प्रज्ञावाला है, न
    बाहर प्रज्ञावाला है, न दोनों प्रकारकी प्रज्ञावाला है, न प्रज्ञान-
    घन है, न प्रज्ञ है, न अप्रज्ञ है, वह न देखनेमें आता है, न
    उससे कोई व्यवहार किया जा सकता है, न वह पकड़में
    आता है, न उसका कोई लक्षण (चिह्न) है, जिसके सम्बन्ध-
    में न चित्तसे कुछ सोचा जा सकता है और न वाणीमे कुछ
    कहा ही जा सकता है। जो आत्मप्रत्ययका सार है, प्रपञ्चसे
    रहित है, शान्त, शिव और अद्वैत है'—
    यत्तदद्रेश्यमग्राह्यमगोत्रमवर्णमचक्षुःश्रोत्रं तदपाणि-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 144 स्कैन

१३० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
औपनिषद-दृष्टिसे इसमे कोई भी विरोध या असामञ्जस्य नही
है। भगवान्‌का नित्य एक रहना, नित्य बहुत से रूपोंमे अपने
आस्वादनकी कामना करना और नित्य बहुत-से रूपोमे अपने-
को आप ही प्रकट करना एव सम्भोग करना—यह सब
उनके एक नित्यस्वरूपके ही अन्तर्गत है। कामना, ईक्षण
और आस्वादन—ये सभी उनकी निरवच्छिन्न पूर्ण चेतनाके
क्षेत्रमे समान अर्थ ही रखते है। भगवान् वस्तुतः न तो एक
अवस्थासे किसी दूसरी अवस्थाविशेषमें जानेकी कामना ही
करते हैं और न उनकी सहज नित्य स्वरूप-स्थितिमें कभी
कोई परिवर्तन ही होता है। उनके बहुत रूपोंमें प्रकट होनेका
यह अर्थ नहीं है कि वे एकत्वकी अवस्थासे बहुत्वकी अवस्था-
में, अथवा अद्वैत-स्थितिसे द्वैतस्थितिमे चलकर जाते हैं।
उनकी सत्ता तथा स्वरूपपर कालका कोई भी प्रभाव नहीं है
और इसीलिये विश्वके प्रकट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 145 स्कैन
  • जाऊँ कैसे ? * १३१
    उपासना करनी पडती है, तब प्राकृत उपमा और प्राकृत
    संज्ञा देनी ही पडती है। प्राकृत पुरुष और प्राकृत नारी एव
    उनके प्रगाढ सम्बन्धका सहारा लेकर ही परम चित्तत्त्वके
    स्वरूपगत युगल-भावको समझनेका प्रयत्न करना पड़ता है।
    वस्तुतः पुरुषरूपमें ब्रह्मका सर्वातीत निर्विकार निष्क्रिय भाव
    है, और नारीरूपमें उन्हींकी सर्वकारणात्मिका अनन्त लीला
    वैचित्र्यमयी स्वरूपा शक्तिका सक्रिय भाव है। पुरुषमूर्तिमें
    भगवान् विश्वातीत'हैं, एक हैं और सर्वथा निष्क्रिय हैं, एव
    नारीमूर्तिमें वे ही विश्वजननी, बहुप्रसविनी, लीलाविलासिनी
    रूपमे प्रकाशित हैं। पुरुष विग्रहमें वे सच्चिदानन्दस्वरूप हैं
    और नारी-विग्रहमें उन्हींकी सत्ताका विचित्र प्रकाश, उन्हींकि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 146 स्कैन

उपनिषदोंसे मैंने क्या सीखा ?
(लेखक---प० श्रीहरिभाऊजी उपाध्याय)
उपनिषदोंसे मैंने यह सीखा कि सबमे एक ही आत्मा समाया हुआ है। अतः मुझे सबके साथ समान भावसे
बर्तना चाहिये, परतु यह भूमिका सहजसाध्य नहीं। यह आत्म-विकासकी अपेक्षा रखती है और सतत साधनासे ही प्राप्त
हो सकती है। इसकी पहली सीडीके रूपमें मुझे अपने प्रति कठोर और दूसरोंके प्रति उदार और सहनशील रहना आवश्यक
मालूम होता है। अपने प्रति कठोर रहना तप है और दूसरेके प्रति उदार रहना अहिंसा है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 147 स्कैन

कल्याण-मार्ग
(लेखक—श्रीयोगेन्द्रनाथजी बी० एस्-सी०)
[बायाँ स्तम्भ]
कठोपनिषद्में कहा है—
अन्यच्छ्रेयोऽन्यदुतैव प्रेय-
स्ते उभे नानार्थे पुरुषँसिनीतः।
तयो श्रेय आददानस्य साधु-
र्भवति हीयतेऽर्थाद्य उ प्रेयो वृणीते॥
( १।२।१)
'प्रेय और श्रेय दो पृथक्-पृथक् मार्ग हैं, ये दोनों विभिन्न
फल देनेवाले साधन मनुष्यको बन्धनमें डालते हैं। प्रेय
लोकोन्नतिका मार्ग है और श्रेय परलोकोन्नतिका मार्ग है।
इनमेंसे श्रेयके ग्रहण करनेवालेका कल्याण होता है, प्रेयको
ग्रहण करनेवाला पतित हो जाता है।
दूरमेते विपरीते विषूची
अविद्या या च विद्येति ज्ञाता।
विद्याभीप्सिनं नचिकेतसं मन्ये
न त्वा कामा बह्वोऽलोलुपन्त॥
अविद्यायामन्तरे वर्तमाना
स्वयं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 148 स्कैन

१३४             * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरा न शोचति *


[बायाँ स्तम्भ]

पानी आ गया। चारों ओर तो जल ही जल था। उसने अपनी स्त्री और तीनों बच्चोको लेकर प्राण बचानेके लिये गाँव-से बाहर निकलनेका प्रयत्न किया। पानीका वेग बढ़ता ही जाता था। बड़ी भारी सावधानी करनेपर भी एक एक करके उसके तीनों पुत्र और स्त्री पानीमें बह गये। वह बड़ा दुखी हुआ और कठिनतासे प्राण बचाकर उस स्थानपर पहुँचा, जहाँसे गुरुजीके लिये जल लेने चला था। वहाँ पहुँचनेपर उसको यह स्मरण आया 'मै अपने उद्देश्यसे पतित होकर किस प्रकार 'प्रेयके मार्गपर' चल दिया था।'

प्रेयको साध्य समझकर महमूद गजनवी रोता हुआ ससार-से गया। जीवनभर लूट-खसोटसे एकत्रित धनके कोषको मृत्युके समय अपने सामने जमा कराकर लालसापूर्ण दृष्टि डालता हुआ वह निराश होकर ससारसे चला गया। मृत्युने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 149 स्कैन

✻ कल्याण-मार्ग ✻ १३५
नहीं रहता। यही अल्प है। भूमामें पहुँचकर सुख क्षणिक
नहीं होता। वहाँ किसी भी अन्य वस्तुकी प्राप्तिका मनोरथ
सुखका हेतु नहीं रह जाता। वह सुख किसी अन्य वस्तुसे
बाधित नहीं होता। भूमामें ही सतत शान्ति है। भूमा ही
श्रेय है। अल्प ही प्रेय है।
नारदजीने प्रश्न किया, 'भूमा किनके सहारे है ?'
सनत्कुमारने उत्तर दिया, 'भूमा अपनी महिमामें ठहरा हुआ है।'
यों भी कह सकते हैं, वह किसीके आश्रय नहीं है। संसारमे
गौ, घोड़े, हाथी, सोना, नौकर आदिके अर्थहीमें महिमाको
लेते हैं, परन्तु ये एक दूसरेके ऊपर प्रतिष्ठित हैं। यह महिमा
कैसी ? भूमा अपनेमें ही प्रतिष्ठित है। भूमा ही अमृत है।
सनत्कुमारजी कहते हैं—भूमा स्वय अपना आधार है।
वही नीचे है, वही ऊपर है, वही पीछे है, वही आगे है। वही
दायें-बायें है। वही सब कुछ है। अब यदि इस भूमाको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 150 स्कैन

१३६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
को अन्धकारका परला किनारा दिखा दिया। उस सनत्कुमार-
को लोग स्कन्द कहते हैं।'
सनत्कुमारने उपर्युक्त प्रश्नका मूल कारण आहार बताया
है। शरीरकी सबसे पहली आवश्यकता 'आहार' अर्थात्
भोजन है। जैसा भोजन मिलेगा, वैसा ही शरीर बनेगा, वैसा
ही मन बनेगा, वैसी ही बुद्धि होगी। यदि भोजन शुद्ध होगा
तो बुद्धि शुद्ध होगी। बुद्धिके शुद्ध होनेपर शङ्कारूपी गाँठें खुल
जाती हैं। सत्यपर विश्वास और श्रद्धा दृढ होती है और मोक्ष-
की प्राप्ति हो जाती है।
भोजनसे ही मन बनता है। जैसा भोजन होगा वैसा ही मन
होगा, वैसा ही स्वभाव होगा। डारविनका कथन है कि 'मुझे
किसी भी प्राणीका भोजन बताओ, और में उसका स्वभाव
बता दूंगा।' इसी सिद्धान्तको उन्होंने खद्योत (जुगनू) आदि
कीड़ोंका उनके भोज्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 151 स्कैन
  • कल्याण-मार्ग * १३७

असुर । तीनों प्रजापतिकी संतान हैं। परंतु अपने संस्कारोंसे
(कर्मोंके द्वारा स्वभाव बन जानेसे) देव श्रेष्ठ हैं, मनुष्य
साधारण हैं, और असुर निकृष्ट हैं। जैसे संस्कार पूर्वजन्ममें
होते हैं, वैसा ही स्वभाव इस जन्ममें होता है। परंतु जो ईश्वर-
के उपदेशको सुनते हैं, उसपर ध्यान देते हैं, उनकी उन्नति
हो जाया करती है। असुर इसी उपदेशके प्रभावसे मनुष्य
बनता है और मनुष्य देवता बन जाता है।
असुर वे हैं जो अपने लाभके सामने किसी दूसरेके लाभ-
की परवा ही नहीं करते। स्वार्थसिद्धि ही उनका परम ध्येय
है। अपने लाभके लिये वे दूसरोंको मारने-कूटने अथवा अन्य
प्रकारसे हानि पहुँचानेमे जरा भी सङ्कोच नहीं करते। वे
प्रकृतिमेंसे अपने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१६वें अध्यायमे वर्णित असुर मानवके लक्षणोंका मिलान

पृष्ठ 152 स्कैन

१३८ ५. महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सारा मानव-समाज बड़े वेगसे इसी असुरभावकी ओर दौड़ रहा
है। व्यक्तिगत सकुचित स्वार्थने उसको महान् लक्ष्यसे च्युत
कर दिया है। पता नहीं इसका क्या परिणाम होगा । गीताके
१६वें अध्यायमे वर्णित असुर मानवके लक्षणोंका मिलान
करनेसे आजका मानव समाज उसमें प्रायः पूरा उतरता है ।]
दया और दानके पश्चात् एक त्रुटि शेष रह जाती है ।
वह है इन्द्रियनिग्रह । देवता अपने देवत्वके पदसे इसीके
अभावसे गिर जाता है । एक कामी पुरुषका कहीं मान नहीं
होता। जब इन्द्रियाँ अपने विषयसे पृथक् होने लगती है तो
उनकी अन्तर्वृत्ति हो जाती है। गीताके १६ वें अध्यायमें
कहा है—
त्रिविध नरकस्येद द्वारं नाशनमात्मन ।
काम क्रोधस्तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 153 स्कैन
  • कल्याण-मार्ग * १३९
    एह्येहीति तमाहुतय सुवर्चस
    सूर्यस्य रश्मिभिर्यजमानं वहन्ति।
    प्रियां वाचमभिवदन्त्योऽर्चयन्त्य
    एष वः पुण्य सुकृतो ब्रह्मलोकः ॥
    ( १।२।३–६)
    'यज्ञ कई प्रकारके हैं। अग्निहोत्र जिसका नित्य साय और प्रातः करनेका विधान है। दूसरी दर्श-इष्टि, जो अमावस्याको की जानी है, और पौर्णमास-इष्टि जो पूर्णिमाको की जाती है। तीसरी चातुर्मास्य-इष्टि जो वर्षाऋतुमे की जाती है। चौथी आग्रयण-इष्टि, पाँचवीं अतिथि-यज्ञ, छठा वैश्वदेवयज्ञ है। जो गृहस्थ इन यज्ञोंको नहीं करता, उसके सात लोक नष्ट हो जाते हैं। काली, कराली, मनोजवा, सुलोहिता, सुधूम्रवर्णा, स्फुलिङ्गिनी, विश्वरुची-ये अग्निकी सात जिह्वाएँ हैं। जो लोग इस प्रकार प्रदीप्त अग्निमें आहुतियाँ देते हैं, उनकी आहुतियोंको सूर्यकी किरणें उस स्थानपर पहुँचा देती हैं, जहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 154 स्कैन

१४० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
आध्यात्मिक मार्गमे अग्रसर होनेके लिये आहारशुद्धिमे ओंकारका (भगवन्नामका ) जाप कर रहा होता हूँ । काम
चलना चाहिये । और अपने अंदर दया, दान और आता होगा तो मेरे मनकी ड्योढीको बंद पाकर लौट जाता
इन्द्रियदमनकी भावनाको बढाना चाहिये । निरन्तर होगा ।' अतः मनको खाली न रखना सबमे उत्तम
यज्ञ करते हुए अध्ययनको भी वरावर करते रहना ब्रह्मचर्यका साधन है ।
चाहिये । आहारशुद्धि, यज्ञ और दान कर्म हैं, जिनको इन साधनों को अपनानेसे मनुष्यका कल्याण होता है,
प्रयत्नसे कर सकते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 155 स्कैन

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का संपूर्ण पाठ दिया गया है:


भगवान् श्रीरामचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म

( लेखक—प० श्रीरामकिङ्करजी उपाध्याय )


[बायाँ स्तम्भ]

गिरिराज हिमालयके सर्वोच्च शिखरका नाम है—कैलास (आनन्दका निवास स्थान) । सचमुच आनन्द यहाँ मूर्तिमान् होकर निवास करता है। यह है भगवान् भूतभावन शिवकी, क्रीडास्थली । इस शिखरके ही एकान्त शान्त प्रदेशमें एक है विशाल वट-वृक्ष, जिसे भगवान् शिवका विश्रामस्थल कहा जाता है। पर यह विश्राम शब्द भी है सांकेतिक ही—

सो सुख धाम राम अस नामा। अखिल लोक दायक विश्रामा ॥

—मानकर शम्भु विश्रामके मिस यहाँ आकर प्रभु-प्रेममे तन्मय हो उनके नाम-रूपका स्मरण करते रहते हैं ।

एक दिन शशाङ्कशेखर अपने गणोंसे बिना कुछ कहे ही वटकी सुशीतल छायामें व्याघ्रचर्म बिछा सहज ही जा विराजे ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 156 स्कैन

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का लिप्यंतरण दिया जा रहा है:

१४२ ॐ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ॐ
ही विशेषरूपसे निर्देश किया गया है। पर यह तो असमर्थताके
कारण ही, क्योंकि निर्गुण व्यापक रूपसे तो उसका समझाना
कुछ सरल भी है। पर उसके दिव्य चिदानन्दमय सौन्दर्य-
माधुर्य-सुधा समुद्र सगुण-साकार मगल विग्रहके असमोर्ध्व
अचिन्त्यानन्त कल्याण-गुणगण और उसकी मुनि मन हारिणी
कमनीय रूप माधुरीका न तो यथार्थतः वर्णन ही किया जा
सकता है, न उसे समझाया ही जा सकता है—
निर्गुन रूप सुलभ अति सगुन न जानइ कोइ ।
सुगम अगम नाना चरित सुनि मुनि मन भ्रम होइ ॥
निर्गुण रूप तो विचारगम्य है और विचारका उत्पादन
साधनोंसे सभव है। पर सगुण स्वरूप तो बिना प्रेमके समझा
ही नहीं जा सकता। और प्रेम साधनसे उत्पन्न नहीं किया
जा सकता। वह तो प्रभु-कृपासे ही सम्भव है। इसलिये जहाँ-
तक साधन-बल है, वहाँतकके स्वरूपका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 157 स्कैन
  • भगवान् श्रीरामचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म * १४३
    निर्गुण निराकार ब्रह्मकी उपनिषत्-कथित पद्धतिसे उपासनाके पश्चात् ही प्रभुके पुनीत पाद-पद्मोंमे प्रेम उत्पन्न होता है। उपनिषद्-ज्ञानकी परिसमाप्तिपर ही प्रभु-प्रेमका पावन प्रारम्भ होता है—
    जहँ लगि साधन वेद बखानी। सब कर फल हरि भगति भवानी ॥
    सो रघुनाथ भगति श्रुति गाई। गमकूपा काहू इक पाई ॥
    ज्ञान-वैराग्यके द्वारा जिन्होंने अपने सच्चे नेत्रोको प्राप्त कर लिया है, उपनिषद् केवल उन्हीको रघुवगमणिके इस स्वरूपका सकेत करते हैं।
    अब मै तुम्हारे प्रश्नोंकी ओर आता हूँ। तुम्हारा यह कथन 'अगुण सगुण कैसे हो सकता है?' इसके लिये केवल जलका उदाहरण देना पर्याप्त है। जैसे जल वर्फ रूपमें परिणत होकर भी जल ही रहता है—उसमे कोई विकृति नहीं आती, उसी तरह निर्गुणका सगुण रूपमे परिणत होना है—
    जो गुनरहित सगुन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 158 स्कैन

१४४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
चिदानंदमय देह तुम्हारी । विगत विकार जान अधिकारी ॥
सच्चिदानन्दमय होनेसे उनको इन मायिक नेत्रोंसे देखा
भी नहीं जा सकता। प्रभुका स्वरूप इन्द्रियोंका विषय है ही नहीं,
इसीसे वाल्मीकिजीने प्रभुकी वन्दना करते हुए कहा—
गम सरूप तुम्हार बचन अगोचर बुद्धिपर ।
अविगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह ॥
गिरिजे ! सृष्टिकी एक भी वस्तुका समग्र रूपसे वर्णन
नहीं किया जा सकता, फिर सर्वमय और सर्वकारण एव साथ
ही सर्वपर तथा सर्व कारणकारणातीत ब्रह्म रामका विवेचन
बुद्धि या वाणीसे कैसे सम्भव है। प्रकाश्य प्रकाशकको प्रकाशित
करे, क्या यह कभी देखा-सुना गया है ? राम तो इन्द्रिय,
मन, देवता—सभीके प्रकाशक, जीवके भी परम प्रकाशक हैं।
फिर अपनी उस बुद्धिसे हम उनके ठीक स्वरूप समझने या
समझानेकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 159 स्कैन
  • भगवान् श्रीरामचन्द्र और औपनिषद ब्रह्म * १४५
    कहते हैं, वे ही रघुवंश-शिरोमणि राम मेरे स्वामी हैं—
    ( १ ) पुरुष प्रसिद्ध प्रकास निधि प्रगट परावर नाथ ।
    रघुकुलमनि मम स्वामि सोइ कहि सिवँ नायउ माथ ॥
    ( २ ) विषय करन सुर जीव समेता । सकल एक तें एक सचेता ॥
    सब कर परम प्रकासक जोई । राम अनादि अवधपति सोई ॥
    ( ३ ) जौं सपने सिर काटै कोई । बिनु जागें न दूरि दुख होई ॥
    जासु कृपाँ अस भ्रम मिटि जाई । गिरिजा सोइ कृपालु रघुराई ॥
    ( ४ ) बिनु पद चलइ सुनइ बिनु काना । कर बिनु करम करइ विधि नाना ॥
    आननरहित सकल रस भोगी । बिनु बानी बक्ता बड जोगी ॥
    तन बिनु परस नयन बिनु देखा । ग्रहइ घ्रान बिनु बास असेषा ॥
    जेहि इमि गावहिं वेद बुध जाहि धरहिं मुनि ध्यान ।
    सोइ दसरथ सुत भगत हित कोसलपति भगवान ॥
    ( ५ ) कासीं मरत जतु अवलोकी । जासु नाम बल करउँ बिलोकी ॥
    सोइ प्रभु मोर चराचर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें