कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
अध्यात्मवाद
( रचयिता—प० श्रीरघुनाथप्रसादजी शास्त्री 'साधक' )
जागो पुनः अमर भारतमें, ओ अजेय अध्यात्मवाद !
देश-जाति-जनता-उर-नभमें, आज घिरे घन-सघन-विषाद् ।
अनाचार, अतिचार, पाप, पर-पीडनकी रणभेरी है ।
अपना स्वत्व सुरक्षित करने, पर-विनाशकी ढेरी है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबृहदारण्यकोपनिषद्में ऐतिहासिक अध्ययनकी सामग्री
(लेखक—आचार्य वी० आर० श्रीरामचन्द्र दीक्षितार एम्० ए० )
भारतवर्षकी वास्तविक प्रतिभा यहाँके प्राचीन ऋषि-
मुनियोंमें पायी जाती है। उनकी दृष्टि बड़ी दूरदर्शिनी थी ।
वे वस्तुओंको उनके वास्तविक रूपमे देखते थे। इन्हीं ऋषि-
मुनियोंकी कृपासे वह वैदिक एव वेदान्तिक वाङ्मय उपलब्ध
हुआ है, जिसे आज हम बड़ी रुचिके साथ एक निधिके रूप-
मे सँजोते हैं। इस वाङ्मयमें उपनिषद् साहित्यका बहुत ऊँचा
स्थान है और उसका यह गौरव न्याय्य भी है।
उपनिषदोंमे बृहदारण्यकोपनिषद् एक विशेष स्थान रखता है।
उपनिषदोंकी महत्ताका पार पाना दुष्कर है। उनकी
गणना उस श्रेणीके साहित्यमें की जा सकती है, जिसका
सृजन तब होता था, जब देशके गण्यमान्य व्यक्ति—प्रधानतया
राजा तथा ऊँची श्रेणीके राजनीतिज्ञ अपने कठिन कर्मठ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- बृहदारण्यकोपनिषद्में ऐतिहासिक अध्ययनकी सामग्री * १५९
प्रदान करनेवाले यज्ञका अनुष्ठान करे । यद्यपि इस यज्ञका
स्वरूप बड़ा जटिल है, फिर भी एगेलिंग (Eggeling)
के शब्दोंमें यह एक राजकीय महोत्सव था। इस यज्ञके मूलका
हमे कोई पता नहीं है । पर ऋग्वेदमे, यहाँतक कि पहले
ही मण्डल ( १ । १६२-१६३ ) मे इसका उल्लेख मिलता है।
अश्वमेधका, जिसका शतपथब्राह्मणके १३ वे खण्डमे निरूपण
किया गया है, महाभारतमें भी रोचक वर्णन मिलता है। वहाँ
पाण्डवोंने बड़े समारोहसे इसे किया है। उक्त इतिहास ग्रन्थमें
इस प्रसङ्गके अन्तमे लिखा है 'अश्वमेध यजमानको समस्त पाप-
कर्मों और दुष्कृतोंसे मुक्त कर देता है।' पर प्राय. इसका
अनुष्ठान विश्व-विजय कर लेनेके उपरान्त ही होता था । दूसरे
शब्दोंमें इसका यह अर्थ है कि प्राचीन हिन्दू राजा भारतवर्ष-
को अपने शासनाधीन भूमण्डलका एक प्रदेश तथा अपनेको
अखिल पृथ्वीका अधिपति मानते थे ।१
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
बृहदारण्यकोपनिषद्में लिखा है कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, नाम भी हैं जैसे विश्वामित्र और जमदग्नि, गौतम और भरद्वाज,
वैश्य एवं शूद्र आदि चारों वर्णोंकी सृष्टि कर लेनेके बाद भी वसिष्ठ और कश्यप, अत्रि और मैत्रेयी । यह मैत्रेयी
विराट्को पूर्ण सन्तोष नहीं प्राप्त हुआ। उसके मनमें यह याज्ञवल्क्य ऋषिकी पत्नी थी । उपनिषद्के दूसरे अध्यायके
आशङ्का छिपी हुई थी कि क्षत्रिय लोग उच्छृङ्खल हो जायेंगे। चौथे ब्राह्मणमें जो कथा है, उसका समावेश आत्म विद्याकी
उनको नियन्त्रणमे तथा अपने उचित स्थानपर स्थिर प्राप्तिके लिये त्यागकी आवश्यकता बतानेके लिये किया गया
रखनेके लिये धर्मकी उत्पत्ति हुई और सच्चे क्षत्रियको है, याज्ञवल्क्य और मैत्रेयीका संवाद है। इस संलापका
बताया गया कि धर्म ही राजाओंका भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
कल्याण
प्रार्थना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
'शावा 'पो॑ षद्
यह ईशावास्योपनिषद् शुक्लयजुर्वेदसंहिताका चालीसवाँ अध्याय है। मन्त्र-भागका अंश होनेसे इसका विशेष महत्त्व
है। इसीको सबसे पहली उपनिषद् माना जाता है। शुक्लयजुर्वेदके प्रथम उनतालीस अध्यायोंमें कर्मकाण्डका निरूपण
हुआ है। यह उस काण्डका अन्तिम अध्याय है और इसमें भगवत्तत्त्वरूप ज्ञानकाण्डका निरूपण किया गया है। इसके
पहले मन्त्रमें 'ईशा वास्यम्' वाक्य आनेसे इसका नाम 'ईशावास्य' माना गया है।
शान्तिपाठ •
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ममता और आसक्ति कर बैठता है। ये सब परमेश्वरके हैं और उन्हींके लिये इनका उपयोग होना चाहिये * ॥ १ ॥
कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं समाः ।
एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे ॥ २ ॥
कर्माणि=शास्त्रनियत कर्मोंको, कुर्वन्=(ईश्वरपूजार्थ) करते हुए; एव=ही, इह=इस जगत्में, शतम् समाः=सौ
वर्षोंतक, जिजीविषेत्=जीनेकी इच्छा करनी चाहिये, एवम्=इस प्रकार (त्यागभावसे, परमेश्वरके लिये), कर्म=किये
जानेवाले कर्म, त्वयि=तुझ, नरे=मनुष्यमें, न लिप्यते=लिप्त नहीं होंगे; इतः=इससे (भिन्न), अन्यथा=अन्य कोई
प्रकार अर्थात् मार्ग, न अस्ति=नहीं है (जिससे कि मनुष्य कर्मसे मुक्त हो सके) ॥ २ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें❖ ईशावास्योपनिषद् ❖ १६३
अनेजदेकं मनसो जवीयो नैनद्देवा आप्नुवन् पूर्वमर्षत् ।
तद्धावतोऽन्यानत्येति तिष्ठत्तस्मिन्नपो मातरिश्वा दधाति ॥ ४ ॥
(तत्)=वे परमेश्वर; अनेजत्=अचल; एकम्=एक; (और) मनसः=मनसे (भी), जवीयः=अधिक तीव्र
गतियुक्त हैं, पूर्वम्=सबके आदि, अर्षत्=ज्ञानस्वरूप या सबके जाननेवाले हैं, एनत्=इन परमेश्वरको, देवाः=इन्द्रादि
देवता भी, न आप्नुवन्=नहीं पा सके या जान सके हैं, तत्=वे (परब्रह्म पुरुषोत्तम), अन्यान्=दूसरे, धावतः=दौड़ने-
वालोंको, तिष्ठत्=(स्वयं) स्थित रहते हुए ही; अत्येति=अतिक्रमण कर जाते हैं, तस्मिन्=उनके होनेपर ही—उन्हींकी
सत्ता-शक्तिसे, मातरिश्वा=वायु आदि देवता, अपः=जलवर्षण, जीवकी प्राणधारणादि क्रिया प्रभृति कर्म, दधाति=सम्पादन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध- अब अगले दो मन्त्रोंमे इन परब्रह्म परमेश्वरको जाननेवाले महापुरुषकी स्थितिका वर्णन किया जाता है—
यस्तु सर्वाणि भूतान्यात्मन्येवानुपश्यति ।
सर्वभूतेषु चात्मानं ततो न विजुगुप्सते ॥ ६ ॥
तु=परन्तु, यः=जो मनुष्य, सर्वाणि=सम्पूर्ण, भूतानि=प्राणियोंको, आत्मनि=परमात्मामे, एव=ही;
अनुपश्यति=निरन्तर देखता है, च=और, सर्वभूतेषु=सम्पूर्ण प्राणियोंमे, आत्मानम्=परमात्माको (देखता है); ततः=
उसके पश्चात् (वह कभी भी), न विजुगुप्सते=किसीसे घृणा नहीं करता ॥ ६ ॥
व्याख्या-इस प्रकार जो मनुष्य प्राणिमात्रको सर्वाधार परब्रह्म पुरुषोत्तम परमात्मामें देखता है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १६५
विद्धम् = शुभाशुभकर्म-सम्पर्कशून्य परमेश्वरको, पर्यगात् = प्राप्त हो जाता है, (जो) कविः = सर्वद्रष्टा, मनीषी = सर्वज्ञ एवं
ज्ञानस्वरूप, परिभूः = सर्वोपरि विद्यमान एवं सर्वनियन्ता; स्वयम्भूः = स्वेच्छासे प्रकट होनेवाले हैं (और), शाश्वतीभ्यः =
अनादि; समाभ्यः = कालसे, याथातथ्यतः = सब प्राणियोंके कर्मानुसार यथायोग्य, अर्थान् = सम्पूर्ण पदार्थोंकी, व्यदधात् =
रचना करते आये है ॥ ८ ॥
व्याख्या-उपर्युक्त वर्णनके अनुसार परमेश्वरको सर्वत्र जानने-देखनेवाला महापुरुष उन परब्रह्म पुरुषोत्तम
सर्वेश्वरको प्राप्त होता है, जो शुभाशुभ कर्मजनित प्राकृत सूक्ष्म देह तथा पाञ्चभौतिक अस्थि-शिरा-मांसादिमय षड्विकारयुक्त
स्थूल देहसे रहित, छिद्ररहित, दिव्य शुद्ध सच्चिदानन्दघन हैं, एवं जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६६ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
विद्यया=ज्ञानके यथार्थ अनुष्ठानसे, अन्यत् एव=दूसरा ही फल, आहुः=बतलाते हैं ( और ) अविद्यया=कर्मके
यथार्थ अनुष्ठानसे, अन्यत्=दूसरा ( ही ) फल, आहुः=बतलाते हैं; इति=इस प्रकार; ( हमने ) धीराणाम्=( उन )
धीर पुरुषोंके, शुश्रुम=वचन सुने हैं, ये=जिन्होंने; नः=हमें, तत्=उस विषयको, विचचक्षिरे=व्याख्या करके भली-
भाँति समझाया था ॥ १० ॥
व्याख्या-सर्वोत्तम फल प्राप्त करानेवाले ज्ञानका यथार्थ स्वरूप है-नित्यानित्यवस्तुका विवेक, क्षणभङ्गुर विनाश-
शील अनित्य इहलौकिक और पारलौकिक भोगसामग्रियो और उनके साधनोंसे पूर्ण विरक्ति, संयमित पवित्र जीवन
और एकमात्र सच्चिदानन्दघन पूर्णब्रह्मके चिन्तनमे अखण्ड संलग्नता । इसके अनुष्ठानमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें❖ ईशावास्योपनिषद् ❖ १६७
दुर्गुणों एवं विकारोंसे रहित होकर अत्यन्त निर्मल हो जाता है और भगवत्कृपासे वह मृत्युमय संसारसे सहज ही तर जाता
है । इस कर्मसाधनके साथ-ही-साथ विवेक-वैराग्यसम्पन्न होकर निरन्तर ब्रह्मविचाररूप ज्ञानाभ्यास करते रहनेसे श्री-
परमेश्वरके यथार्थ ज्ञानका उदय होनेपर वह शीघ्र ही परब्रह्म परमेश्वरको साक्षात् प्राप्त कर लेता है * ॥ ११ ॥
सम्बन्ध—अब अगले तीन मन्त्रोंमें असम्भूति और सम्भूतिका तत्त्व बतलाया जायगा । इस प्रकरणमें 'असम्भूति' शब्दका
अर्थ है—जिनकी पूर्णरूपसे सत्ता न हो, ऐसी विनाशशील देव, पितर और मनुष्यादि योनियाँ एवं उनकी भोगसामग्रियाँ । इसीलिये
चौदहवें मन्त्रमें 'असम्भूति'के स्थानपर स्पष्टतया 'विनाश' शब्दका प्रयोग किया गया है । इसी प्रकार 'सम्भूति' शब्दका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अन्यदेवाहुः सम्भवादन्यदाहुरसम्भवात् ।
इति शुश्रुम धीराणां ये नस्तद्विचचक्षिरे ॥ १३ ॥
सम्भवात् = अविनाशी ब्रह्मकी उपासनासे, अन्यत् एव = दूसरा ही फल; आहुः = बतलाते हैं; (और) असम्भवात् =
विनाशशील देव पितरादिकी उपासनासे, अन्यत् = दूसरा (ही) फल, आहुः = बतलाते हैं; इति = इस प्रकार; (हमने)
धीराणाम् = (उन) धीर पुरुषोंके, शुश्रुम = वचन सुने हैं; ये = जिन्होंने, नः = हमें; तत् = उस विषयको, विचचक्षिरे =
व्याख्या करके भलीभाँति समझाया था ॥ १३ ॥
व्याख्या-अविनाशी ब्रह्मकी उपासनाका यथार्थ स्वरूप है-परब्रह्म पुरुषोत्तम भगवान्को सर्वशक्तिमान्, सर्वज्ञ,
सर्वाधार, सर्वमय, सम्पूर्ण संसारके कर्ता, धर्ता, हर्ता,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १६९
यात्रा सुखपूर्वक चलती है,* और उसके आभ्यन्तरिक विकारोंका नाश होकर अन्तःकरण शुद्ध हो जाता है एवं भगवत्कृपासे
वह सहज ही मृत्युमय संसार-सागरको तर जाता है। विनाशशील देवता आदिकी निष्काम उपासनाके साथ-ही-साथ अविनाशी
परात्पर प्रभुकी उपासनासे वह शीघ्र ही अमृतरूप परमेश्वरको प्रत्यक्ष प्राप्त कर लेता है † ॥ १४ ॥
सम्बन्ध—श्रीपरमेश्वरकी उपासना करनेवालोंको परमेश्वरकी प्राप्ति होती है, यह कहा गया है। अत भगवान्के भक्तको
अन्तकालमें परमेश्वरसे उनकी प्राप्तिके लिये किस प्रकार प्रार्थना करनी चाहिये, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम्।
तत्त्वं पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये ॥ १५ ॥
पूषन्=हे सबका भरण-पोषण करनेवाले परमेश्वर; सत्यस्य =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
जाते हैं, आप प्रजापतिके भी प्रिय हैं। हे प्रभो ! इस सूर्यमण्डलकी तप्त रश्मियोंको एकत्र करके अपनेमें लुप्त कर
लीजिये। इसके उग्र तेजको समेटकर अपनेमें मिला लीजिये और मुझे अपने दिव्यस्वरूपके प्रत्यक्ष दर्शन कराइये। अभी तो
मैं आपकी कृपासे आपके सौन्दर्य-माधुर्य-निधि दिव्य परम कल्याणरूप सच्चिदानन्दस्वरूपका ध्यान दृष्टिसे दर्शन कर रहा
हूँ, साथ ही बुद्धिके द्वारा समझ भी रहा हूँ कि वही आप परम पुरुष इस सूर्यके और समस्त विश्वके आत्मा हैं। अतः
आपके लिये जो वह सूर्यमण्डलस्थ पुरुष है, वही मैं भी हूँ। उस पुरुषमें और मुझमें किसी प्रकारका भेद नहीं है * ॥ १६ ॥
सम्बन्ध-ध्यानके द्वारा भगवान्के दिव्य मङ्गलमय स्वरूपके दर्शन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- ईशावास्योपनिषद् * १७१
अग्ने नय सुपथा राये अस्मान् विश्वानि देव वयुनानि विद्वान् ।
युयोध्यस्मज्जुहुराणमेनो भूयिष्ठां ते नमउक्तिं विधेम ॥ १८ ॥
अग्ने=हे अग्निके अधिष्ठातृ देवता !, अस्मान्=हमें, राये=परम धनरूप परमेश्वरकी सेवामें पहुँचानेके लिये; सुपथा=
सुन्दर शुभ ( उत्तरायण ) मार्गसे; नय=(आप) ले चलिये, देव=हे देव; ( आप हमारे ) विश्वानि=सम्पूर्ण, वयुनानि=
कर्मोंको; विद्वान्=जाननेवाले हैं; ( अत' ) अस्मत्=हमारे, जुहुराणम्=इस मार्गके प्रतिबन्धक, एन:= ( यदि कोई ) पाप
हैं ( तो उन सबको ); युयोधि=( आप ) दूर कर दीजिये; ते=आपको, भूयिष्ठाम्=वार-वार; नमउक्तिम्=
नमस्कारके वचन; विधेम=( हम ) कहते हैं—वार-वार नमस्कार करते हैं ॥ १८ ॥
व्याख्या—साधक कहता है—हे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
`नो निषद्
यह उपनिषद् सामवेदके ‘तलवकार ब्राह्मण’ के अन्तर्गत है। तलवकारको जैमिनीय उपनिषद् भी कहते हैं। ‘तलवकार ब्राह्मण’
के अस्तित्वके सम्बन्धमे कुछ पाश्चात्त्य विद्वानोंको सन्देह हो गया था, परन्तु डा० बर्नलको कहींसे एक प्राचीन प्रति मिल गयी, तबसे
वह सन्देह जाता रहा। इस उपनिषद्में सबसे पहले ‘केन’ शब्द आया है, इसीसे इसका ‘केनोपनिषद्’ नाम पड़ गया। इसे
‘तलवकार उपनिषद्’ और ‘ब्राह्मणोपनिषद्’ भी कहते हैं। तलवकार ब्राह्मणका यह नवम अध्याय है। इसके पूर्वके आठ
अध्यायोंमें अन्तःकरणकी शुद्धिके लिये विभिन्न कर्म और उपासनाओंका वर्णन है। इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंरिक्त पृष्ठ
१७४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
उनसे यही सुना है कि वह परब्रह्म परमेश्वर जड चेतन दोनोंसे ही भिन्न है-जाननेमें आनेवाले सम्पूर्ण दृश्य जड-वर्ग (क्षर)
से तो वह सर्वथा भिन्न है और इस जड-वर्गको जाननेवाले परंतु स्वय जाननेमे न आनेवाले जीवात्मा (अक्षर) से भी उत्तम है।
ऐसी स्थितिमें उसके स्वरूपतत्त्वको वाणीके द्वारा व्यक्त करना कदापि सम्भव नहीं है। इसीसे उसको समझानेके लिये सकेतका
ही आश्रय लेना पड़ता है ॥ ३ ॥
सम्बन्ध-अब उसी ब्रह्मको प्रश्नोंके अनुसार पुन' पाँच मन्त्रोंमें समझाते हैं—
यद्वाचानभ्युदितं येन वागभ्युद्यते ।
तदेव ब्रह्म त्वं विद्धि नेदं यदिदमुपासते ॥ ४ ॥
यत्=जो, वाचा=वाणीके द्वारा, अनभ्युदितम्=नहीं बतलाया गया है, [अपि तु=बल्कि,]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें