दरिया साहिब की बानी: मारवाड़ वाले (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सजीवन नाम व पद)
Dariya Sahib Marwad Wale Ki Bani: Belvedere Press
सन्त दरिया साहिब मारवाड़ (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
प्रारंभिक जीवन-चरित्र एवं मारवाड़ परम्परा पीठिका
सूचीपत्र शब्दों का
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
शब्द पृष्ठ शब्द पृष्ठ
अब मेरे सतगुर ... .. ४५ प
अमृत नीका कहै सब कोई ... ४८ पतिव्रता पति मिली है लाग ... ३७
आदि अनादि मेरा साँई ... ३५ ब
आदि अंत मेरा हे राम ३७ बाबल कैसे बिसरा जाई ... ४३
ऐ म
ऐसे साधू करम दहै ४६ मुरली कौन बजावै हो ... ४५
मैं तोहि कैसे बिसरू देवा . ४१
क र
कहा कहूं मेरे पिउ . .. ४६ राम नाम नहिं हिरदै धारा ... ५०
राम भरोसा राखिये ... ४७
च स
चल चल रे हंस राम सिंध ३८ सतगुर से सब्द ले . ५०
चल सूवा तेरे आद राज . ३९ सब जग सोता सुध नहिं पावै . २१
&emsp
दरिया साहब (मारवाड़ वाले)
का
जीवन-चरित्र
—:❀:—
दरिया साहब ने मारवाड़ के जैतारन नामक गाँव में भादों वदी अष्टमी संवत् १७३३
(बिक्रमी) के दिन एक मुनलमान कुल में जन्म लिया और अगहन सुदी पूनों संवत् १८१५
को ८२ वरस से अधिक अवस्था में परलोक को सिधारे। उस समय महाराज वख्तसिंह जी
मारवाड़ के राजा थे। दरिया साहब के वाप मा जाति के धुनियां थे जैसा कि उन्होंने एक
पद में कहा है।
जो धुनियाँ तौ भी मैं राम तुम्हारा ।
अधम कमीन जाति मतिहीना,
तुम तो हौ सिर ताज हमारा ।
दरिया साहब की सात ही वरस की उमर मे उनके पिता का देहान्त हुआ जिस से
उसी देश के रैन नामक गाँव, परगना मेढ़ता में अपने नाना के घर जाकर रहे।
ˋनाना का नाम कमीच था।
कहते हैं कि महाराज वख्तसिंह जी को एक असाध रोग था जिसका इलाज करते
, ते वह हार गये। आखिर भाग्य से दरिया साहब के आश्रम पर रैन गाँव में जा कर
[ ]रता से विनती की जिस पर दरिया साहब ने दया करके अपने गुरुमुख चेले सुखरामदास
के द्वारा उन को उपदेश दिया और राजा आरोग्य हो गये। सुखरामदास जी जाति के
कलीगर लोहार थे जिन का स्थान रैन में अब तक मौजूद है जहाँ हर वरस मेला
[लग]ता है।
दरिया साहब के गुरु प्रेमजी थे जो बीकानेर के गाँव खियानूसर मे रहते थे।
मारवाड़ (राजपूताना) में दरिया साहब के मत के हजारों आदमी है। दरिया पंथियों
विश्वास के अनुसार नीचे लिखा हुआ दोहा महात्मा दादू साहब ने दरिया साहब के
[हो]ने से एक सौ वरस पहले कहा था –
२ जीवन-चरित्र
देह पड़तौँ दादू कहै, सौ बरसौँ इक संत ।
रैन नगर में परगटै, तारै जीव अनंत ॥
यह दरिया साहब उन दरिया साहब से बिलकुल निराले हैं जो बिहार प्रांत में डुमराँव
के पास के धरकंधा नामक गाँव में इसी समय में बिराजमान थे और जिन का देहांत होना
१०६ बरस की उमर में संवत् १८३७ में पाया जाता है । इस हिसाब से मारवाड़ वाले
दरिया साहब बिहार वाले दरिया साहब के दो बरस पीछे पैदा हुए और २२ बरस पहिले गुप्त
हुए। इन दोनों महात्माओं की बानी और इष्ट के नाम में इतना भेद है कि दोनों कदापि
एक नहीं ठहर सकते । पर यह अनूठी बात है कि दोनों महात्मा नीच जाति के मुसलमानी
माता के पेट से जन्मे (क्योंकि मारवाड़ वाले महात्मा की माँ धुनियाइन थी और बिहार वाले
की दर्जिन) दोनों महात्मा का नाम एक ही था, दोनों शब्द-मार्गी थे और एक ही समय में
बयासी बरस तक रहे, यद्यपि अलग-अलग देशों में एक दूसरे से बहुत दूर पर । बिहार के
दरिया साहब के पंथ वाले दूसरे दरिया साहब के पन्थ वालो से गिनती में अधिक हैं;
उन की बानी भी जो ऊँचे गट की और अति मनोहर है हमको मिली है जो उनके जीवन-
चरित्र के साथ छपी है।
मारवाड़ वाले दरिया साहब की बानी और जीवन-चरित्र हम को लाला शंकरलाल
माहेश्री बी० ए० सेक्रेटरी सरदार रिसाला जोधपुर की सहायता से मिले जिसके लिये हम
उनको हृदय से धन्यवाद देते हैं।
संत चरन की रज, अधम,
संतवानीपुस्तक-माला-कार्यालय
वेलावडियर प्रेस, प्रयाग ।
दरिया साहब (मारवाड़)
की बानी
सतगुर का अंग
नमो राम परब्रह्म जी, सतगुर संत अधारि ।
जन दरिया बंदन करै, पल पल वारूं वारि ॥१॥
नमो नमो हरि गुरु नमो, नमो नमो सब संत ।
जन दरिया बंदन करै, नमो नमो भगवंत ॥२॥
दरिया सतगुर भेंटिया, जा दिन जन्म सनाथ ।
स्रवनाँ सब्द सुनाय के, मस्तक दीना हाथ ॥३॥
सतगुर दाता मुक्ति का, दरिया प्रेम दयाल ।
किरपा कर चरनों लिया, मेटा सकल जँजाल ॥४॥
अंतर थो बहु जन्म को, सतगुर भाँज्यो¹ आय ।
दरिया पति से रूठनो, अब कर प्रीति बनाय ॥५॥
जन दरिया हरि भक्ति की, गुराँ बताई बाट ।
भूला ऊजड़ जाय था, नरक पड़न के घाट ॥६॥
दरिया सतगुर सब्द सौं, मिट गई खैंचा तान ।
भरम अंधेरा मिट गया, परसा पद निरबान ॥७॥
दरिया सतगुर सब्द की, लागी चोट सुठौर ।
चंचल सों निस्चल भया, मिट गइ मन की दौड़ ॥८॥
डूबत रहा भव सिंध में, लोभ मोह की धार ।
दरिया गुरु तैरु मिला, कर दिया पैले पार² ॥९॥
दरिया गुरु गरुवा मिला, कर्म किया सब रद्द ।
झूठा भर्म छुड़ाय कर, पकड़ाया सत सब्द ॥१०॥
(१) मिटा दिया। (२) पल्ले पार।
दरिया साहब मारवाड़
दरिया मिरतक देख कर, सतगुर कीनी रीझ।
नाम सजीवन मोहिं दिया, तीन लोक को बीज ॥११॥
तीन लोक को बीज है, ररो ममो दोइ अंक।
दरिया तन मन अर्प के, पीछे होय निसंक ॥१२॥
जन दरिया गुरदेव जी, सब बिधि दई बताय।
जो चाहो निज धाम को, सो साँस उसाँसो ध्याय ॥१३॥
जन दरिया सतगुर मिला, कोई पुरबले पुन्न।
जडु पलट चेतन किया, आन मिलाया सुन्न ॥१४॥
दरिया सतगुर सब्द सौं, गत मत पलटै अंग।
कर्म काल मन का मिटा, हरि भज भये सुरंग ॥१५॥
नहिं था राम रहीम का, मैं मतहीन अजान।
दरिया सुध बुध ज्ञान दे, सतगुर किया सुजान ॥१६॥
सोता था बहु जन्म का, सतगुर दिया जगाय।
जन दरिया गुरु सब्द सौं, सब दुख गये बिलाय ॥१७॥
सतगुर सब्दाँ मिट गया, दरिया संसय सोग।
औषद दे हरि नाम का, तन मन किया निरोग ॥१८॥
दरिया सतगुर कृपा करि, सब्द लगाया एक।
लागतही चेतन भया, नेत्तर खुला अनेक ॥१६॥
दरिया गुरु पूरा मिला, नाम दिखाया नूर।
निसा¹ भई सुख उपजा, किया निसाना दूर ॥२०॥
रंजी² सास्तर ज्ञान की, अंग रही लिपटाय।
सतगुर एकहि सब्द से, दीन्ही तुरत उड़ाय ॥२१॥
सब्द गहा सुख उपजा, गया अंदेसा मोहि।
सतगुर ने किरपा करी, खिड़की दीनी खोहि³ ॥२२॥
(१) तसल्ली। (२) रज। (३) खोल।
जैसे सतगुर तुम करी, मुझ से कछू न होय ।
बिष भाँड़े बिष काढ़ कर, दिया अमीरस मोय ॥२३॥
गुरु आये घन गरज कर, अंतर कृपा उपाय ।
तपता से सीतल किया, सोता लिया जगाय ॥२४॥
गुरु आये घन गरज कर, सब्द किया परकास ।
बीज पड़ा था भूमि में, भई फूल फल आस ॥२५॥
गुरु आये घन गरज कर, करम कड़ी सब खेर१ ।
भरम बीज सब भूनिया, ऊग न सक्के फेर ॥२६॥
साध सुधारै सिष्य को, दे दे अपना अंग ।
दरिया संगत कीट की, पलटि सो भया भिरंग ॥२७॥
यह दरिया की बीनती, तुम सेती महराज ।
तुम भृंगी मैं कीट हूँ, मेरी तुमको लाज ॥२८॥
बिख छुड़ावैं चाह कर, अमृत देवैं हाथ ।
जन दरिया नित कीजिये, उन संतन को साथ ॥२९॥
उन संतन के साथ से, जिवड़ा पावै जख२ ।
दरिया ऐसे साध के, चित चरनों ही रख ॥३०॥
बाड़ी में है नागरी३, पान देसांतर जाय ।
जो वहँ सूखै बेलड़ी, तौ पान वहाँ बिनसाय ॥३१॥
पान बेल से बीछुड़ै, परदेसाँ रस देत ।
जन दरिया हरिया रहै, उस हरी बेल के हेत ॥३२॥
कुंभी४ परदेसों फिरै, अंड धरै घर माहिं ।
निस दिन राखै हेत में, ता सों बिनसै नाहिं ॥३३॥
अलल५ अंड को डाल दे, अंतर राखै हेत ।
पाक६ फूट पर पक होवै, (जब) खैंच आप दिस लेत ॥३४॥
(१) मिटाकर । (२) चैन । (३) नागर वेल । (४) एक चिड़िया का नाम (कुंज) ।
(५) एक चिड़िया का नाम (अलल पच्छ) । (६) पक कर ।
४ दरिया साहब मारवाड़
अलल बसै आकास में, नीची सुरत निवास।
ऐसे साधू जगत में, सुरत सिखर पिउ पास ॥३५॥
कोयल आले मूढ़१ के, घरै आपना अंड।
निस दिन राखै हेत में, तिन से पड़ै न खंड ॥३६॥
मूढ़ काग समझै नहीं, मोह माया सेवै।
चून चुगावै कोयली, अपना कर लेवै ॥३७॥
चौमासे ऋतु जान कर, पिरथी को जल देत।
कबहूं आवै ऋतु बिना, उस चात्रिक के हेत ॥३८॥
घरहर बरषै आय कर, देख पपीहा चाव।
जिम दरिया सतगुर चवै२, देख माँहिला३ आव ॥३९॥
महा प्रताप सिर पर तपै, किरपा रस पीऊँ।
दरिया बच्चा कच्छ गुरु, जोये ही४ जीऊँ ॥४०॥
जन दरिया गुरदेव जी, ऐसे किया निहाल।
जैसे सूखी बेलड़ी, बरस किया हरियाल ॥४१॥
सतगुर सा दाता नहीं, नहिं नाम सरीखा५ देव।
सिष सुमिरन साँचा करै, हो जाय अलख अभेव ॥४२॥
जन दरिया सतगुर करी, राम नाम की रीझ।
अमृत वूठा६ सब्द का, ऊगा पूरब बीज ॥४३॥
सतगुर वरषै सब्द जल, पर उपकार बिचारि।
दरिया सूखी अवनि७ पर, रहै निवाना८ बारि९ ॥४४॥
सतगुर के इक रोम पर, वारूं बेर अनंत।
अमृत ले मुख में दियो, राम नाम निज तंत ॥४५॥
सतगुर वृक्ष समान हैं, फल से प्रीत न कोय।
फल तरु से लागो रहै, रस पी परिपक होय ॥४६॥
(१) कौवा। (२) वरषा करते हैं। (३) अंतर का। (४) ध्यान रखने से। (५) बराबर।
(६) वरषा। (७) पृथवी। (८) कुवा या बावड़ी। (९) पानी।
सुमरिन का अङ्ग
सतगुर पारस की कनी, दीरग दीखै नाहिं ।
जन दरिया षट दरब धन, सब आया उन माहिं ॥४७॥
मीन तड़पती जल बिना, (तेहि) सागर माहिं समाय ।
जन दरिया ऐसी करी, गुरु किरपा मोहिं आय ॥४८॥
भवजल बहता जात था, संसय मोह की बाढ़ ।
दुरिया मोहिं गुरु कृपा कर, पकड़ बाँह लिया काढ़ ॥४६॥
सुमिरन का अंग
राम भजै गुर सब्द ले, तौ पलटै मन देह ।
दरिया छाना¹ क्यों रहै, भू पर बूठा² मेंह ॥१॥
दरिया नाम है निरमला, पूरन ब्रह्म अगाध ।
कहे सुने सुख ना लहै, सुमिरे पावै स्वाद ॥२॥
दरिया सुमिरै राम को, करम भरम सब खोय ।
पूरा गुरु सिर पर तपै, बिघन न लागै कोय ॥३॥
दरिया सुमिरै राम को, कर्म भर्म सब चूर ।
निस तारा सहजै मिटै, जो ऊगै निर्मल सूर ॥४॥
राम बिना फीका लगै, सब किरिया सास्तर ज्ञान ।
दरिया दीपक कह करै, उदय भया निज भान ॥५॥
दरिया सूरज ऊगिया, नैन खुला भरपूर ।
जिन अंधे देखा नहीं, उनसे साहब दूर ॥६॥
दरिया सूरज ऊगिया, चहुं दिस भया उजास ।
नाम प्रकासै देह में, तौ सकल भरम का नास ॥७॥
आन धरम दीपक जिसा, भरमत होय बिनास ।
दरिया दीपक क्या करै, आगे रवि परकास ॥८॥
दरिया सुमिरै राम को, दूजी आस निवार ।
एक आस लागा रहै, तो कधी न आवै हार ॥६॥
६ दरिया साहब मारवाड़ि
दरिया नर तन पाय कर, कीया चाहै काज ।
राव रंक दोनों तरैं, जो बैठे नाम जहाज ॥१०॥
नाम जहाज बैठे नहीं, आन करै सिर भार ।
दरिया निश्चय बहेंगे, चौरासी की धार ॥११॥
जन्म अकारथ नाम बिन, आवै जान अजान ।
जन्म मरन जम काल की, मिटै न खैंचा तान ॥१२॥
मुसलमान हिंदू कहा, षट दरसन रंक राव ।
जन दरिया निज नाम बिन, सब पर जम का दाव ॥१३॥
सुर्ग मिर्त पाताल कह, कह तीन लोक बिस्तार ।
जन दरिया निज नाम बिन, सभी काल को चार१ ॥१४॥
दरिया नर तन पाय कर, किया न राम उचार ।
बोझ उतारन आइया, सो लिये चले सिर भार ॥१५॥
जो कोइ साधू गृही में, माहिं राम भरपूर ।
दरिया कह उस दास की, मैं चरनन की धूर ॥१६॥
बाहर बाना भेष का, माहिं राम का राज ।
कह दरिया वे साधवा, हैं मेरे सिर का ताज ॥१७॥
राम सुमिर रामहिं मिला, सो मेरे सिर का मौर ।
दरिया भेष विचारिये, खैर मौर को ठौर ॥१८॥
दरिया सुमिरै राम को, कोटि कर्म की हान ।
जम और काल का भय मिटै, ना काहू की कान ॥१६॥
दरिया सुमिरै राम को, आतम को आधार ।
काया काँची काँच सी, कंचन होत न वार ॥२०॥
दरिया राम सँभालते, काया कंचन सार ।
ज्ञान धर्म और भर्म सब, डाला सिर से भार ॥२१॥
(१) चारा ।
सुमिरन का अङ्ग
दरिया सुमिरै राम को, सहज तिमिर का नास।
घट भीतर होय चाँदना, परम जोति परकास ॥२२॥
सतगुर संग न संचरा, राम नाम उर नाहिं।
ते घट मरघट सारिखा, भूत बसै ता माहिं ॥२३॥
राम नाम ध्याया नहीं, हुआ बहुत अकाज।
दरिया काया नगर में, पंच भूत का राज ॥२४॥
पंच भूत के राज में, सब जग लागा धुंध।
जन दरिया सतगुर बिना, मिल रहा अंधा अंध ॥२५॥
सब जग अंधा राम बिन, सूझि न काज अकाज।
राव रंक अंधा सबै, अंधों ही का राज ॥२६॥
दरिया सब जग आँधरा, सूझै सो बेकाम।
सूझा तबही जानिये, ता को दरसै राम ॥२७॥
मन बच काया समेट कर, सुमिरै आतम राम।
दरिया नेड़ा नीपजै१, जाय बसै निज धाम ॥२८॥
सकल ग्रंथ का अर्थ है, सकल बात की बात।
दरिया सुमिरन राम का, कर लीजै दिन रात ॥२६॥
ध्रू लोक ध्रू राम कह, कहै पताला सेस।
दरिया परघट नाम बिन, कहु कौन आयो देख ॥३०॥
लोह पलट कंचन भया, कर पारस को संग।
दरिया परसै नाम को, सहजहिं पलटै अंग ॥३१॥
अपने अपने इष्ट में, राच रहा सब कोय।
दरिया रत्ता राम सूं, साधसिरोमन सोय ॥३२॥
दरिया धन वे साधवा, रहें राम लौ लाय।
राम नाम बिन जीव सो, काल निरंतर खाय ॥३३॥
(१) पैदा हो।
८ दरिया साहब मारवाड़
दरिया काया कारवी १, मौसर है दिन चार ।
जब लग साँस सरीर में, तब लग राम सँभार ॥३४॥
राम नाम रसना रटै, भीतर सुमिरै मन ।
दरिया ये गत साध की, पाया नाम रतन ॥३५॥
दरिया दूजे धर्म से, संसय मिटै न सूल ।
राम नाम रटता रहै, सर्व धर्म का मूल ॥३६॥
लख चौरासी भुगत कर, मानुष देह पाई ।
राम नाम ध्याया नहीं, तो चौरासी आई ॥३७॥
दरिया नाके नाम के, बिरला आवै कोय ।
जो आवै तो परम पद, आवागवन न होय ॥३८॥
दरिया राम अगाध है, आतम का आधार ।
सुमिरत ही सुख उपजै, सहजहि मिटै बिकार ॥३६॥
दरिया राम संभालता, देख किता गुन होय ।
आवागवन का दुख मिटै, ब्रह्म परायन सोय ॥४०॥
मरना है रहना नहीं, जा में फेर न सार ।
जन दरिया भय मान कर, आपन राम सँभार ॥४१॥
कहा कोई बन बन फिरै, कहा लियाँ कोइ फौज ।
जन दरिया निज नाम बिन, दिन दस मन की मौज ॥४२॥
दरिया आतम मल भरा, कैसे निर्मल होय ।
सावन लावै प्रेम का, राम नाम जल धोय ॥४३॥
दरिया इस संसार में, सुखी एक है संत ।
पिये सुधारस प्रेम से, राम नाम निज तंत ॥४४॥
राम नाम निस दिन रटै, दूजा नाहीं दाँय ।
दरिया ऐसे साध की, मैं बलिहारी जाँय ॥४५॥
(१) कूँडी ।
बिरह का अंग ९
दरिया सुमिरन राम का, देखत भूली खेल ।
धन धन हैं वे साधवा, जिन लीया मन मेल ॥४६॥
दरिया सुमिरन राम का, कीमत लखै न कोय !
टुक इक घट में संचरै, पाव बस्तु मन होय ॥४७॥
दरिया सुमिरै राम कां, साकित नाहिं सुहात ।
बीज चमकै गगन में, गधिया बावै१ लात ॥४८॥
फिरी दुहाई सहर में, चोर गये सब भाज ।
सत्रू फिर मित्रज भया, हुआ राम का राज ॥४९॥
जो कुछ थी सोही बनी, मिट गइ खेंचा तान ।
चोर पलट कर साह भै, फिरी राम की आन ॥५०॥
बिरह का अंग
दरिया हर किरपा करी, बिरहा दिया पठाय ।
यह बिरहा मेरे साध को, सोता लिया जगाय ॥१॥
बिरह बियापी देह में, किया निरंतर बास ।
तालावेली जीव में, सिसके साँस उसाँस ॥२॥
कहा हाल तेरे दास का, निस दिन दुख में जाहि ।
पिव सेती परचो नहीं, बिरह सतावै माँहि ॥२॥
दरिया बिरही साध का, तन पीला मन सूख ।
रैन न आवै नींदड़ी, दिवस न लागै भूख ॥३॥
बिरहन पिउ के कारने, ढूँढ़न बन खंड जाय ।
निस बीती पिउ ना मिला, दरद रहा लिपटाय ॥५॥
बिरहन का घर बिरह में, ता घट लोहु न मास ।
अपने साहब कारने, सिसके साँसो साँस ॥६॥
(१) चलावै ।