सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका)

Singhasan Battisi (Dvatrimshat Puttalika)

पारम्परिक / लल्लू जी लाल द्वारा

स्रोत: सिंहासन बत्तीसी (द्वात्रिंशत्पुत्तलिका) · बृजवल्लभ हरिप्रसाद जी · 1920 (उद्गम)

DevanagariHindipublished190 पृष्ठ

इक्कीसवीं पुतली २१. ( ११६ )

इक्कीसवीं पुतली २१. ( ११६ )

इसके तई रोग और कुछ नहीं इनके तो प्रियतमका वियोग है
जिससे इसकी यह गति बनी है. यह बात सुन कामकंदलाने
आँखें खोल उसकी तरफ देखा. और कहा कि-इसका कुछ
इलाज तुम्हारे पास होय सो करो. तब उसने कहा कि, इसका
इलाज तो था पर इसमें हमें कुछ कहते बन नहीं आता. तब
वह बोली-तुम्हारे पास इलाज क्या था ? वह बताओ राजाने
कहा-माधव नाम एक ब्राह्मण था उसे हमने उज्जैन नगरीमें
विरहवियोगी अति शोकी देखा. सो वह दुःख उपाय मर गया
यह सुनतेही हाय कर उसने भी अपना प्राण छोड़ दिया.
जितनी दासी दारा उनके घरमें थे. यह दशा देख सिर पीट
पीट सब रोने लगे. तब उन्होंने कहा कि-तुम कुछ चिंता अपने
मनमें मत करो. इसे मूर्च्छा आई है कितनी देरमें सुध आवेगी
तुम इसकी चौकसी करते रहो मैं जाकर अपने घरसे घरसे
औषध लाऊ ऐसा कह राजा उलटा फिर अपने दलमें आया और
माधवके आगे उसके मरनेकी खबर कही. सुनतेही एक आहके
साथ उसकी भी जान निकल गई, यह देखकर राजा अपने
जीमें पछताया. विचार करने लगा कि जिसके वास्ते इतनी
सेना साजके साथ परभूमिमें आया और इसे इस तरह खो दिया.
यह हत्या मेरेपर हुई. अब अपना भी प्राण रखना उचित नही
यह बात जीमें ला बहुतसा चंदन मंगवा चिता बनाय राजा

( १४० ) सिंहासनबत्तीसी.
जीताही जलनेको तैयार हुआ. दीवान और प्रधानने कितना
मना किया पर न माना जो चाहे कि उस चितामे बैठकर
आग लगावे कि बैतालने आ हाथ पकड़ लिया और कहा कि-
हे राजा ! तू अपना जी क्यों देता है ? तब इसने कहा कि-दो
की जान मैंने जानके खोई अब मेरा भी जीना संसारमें उचित
नहीं इस बदनामीके जीनेसे मरनाही उत्तम है, तब बैतालने
कहा कि-राजा मैं अमृत लाकर देताहूं- तू दोनोंको जिलादे
यह कह जल्द बैताल पातालमें जाकर अमृत लेकर आया
और उस ब्राह्मणपर छिड़काया तब वह उठा फिर ले जाकर
कामकंदलापर छिड़का वह जी उठी और माधव माधव पुकारने
लगी. राजाकी सूरत देखकर कहा कि महाराज ! तुम कौन हो
और कहाँसे आये सो मुझसे कहो तब राजाने कहा-हम बीर
विक्रमादित्य हैं और माधवका बिरह दूर करनेके लिये उज्जैन
नगरीसे यहां आये हैं तुम अपने मनमें खातिर जमा रक्खो
कि तुम्हें हम माधवसे मिला देंगे. यह बात राजाके मुखसे सुनते
ही वह उठ राजाके पांवपर गिरपड़ी और बोली कि-महाराज !
यह तुम जीवदान दोगे. और जैसा तुम्हारा यश सुनतीथी वैसा
ही दृष्टिमें आया इतनी बात कह राजा वहांसे फिर अपने
लश्करको आय मिला. दूसरे दिन अपनी फौज ले कामनगरी
पर चढ़ धाये वहांके राजासे युद्ध कर उसको जीता. तब उस