पराशर स्मृति (माधवाचार्य भाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Parashara Smriti with Madhavacharya Bhashya & Hindi Translation
महर्षि पराशर द्वारा
स्रोत: ठाकुरप्रसाद एण्ड संस वाराणसी · ठाकुरप्रसाद एण्ड संस वाराणसी (उद्गम)
२ पराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
न चाहं सर्वतत्त्वज्ञः कथं धर्मं वदाम्यहम् ।
अस्मत्पितैव प्रष्टव्य इति व्यासःसुतोऽवदत् ॥ ४ ॥
हे महर्षियो ! मैं कलि के सम्पूर्ण धर्म-कर्मों का तत्त्व जाननेवाला
नहीं हूँ। यद्यपि मुझे कलि के धर्म सामान्य पितृ-प्रसाद से ज्ञात है,
अतः हम लोगों को पिता पराशर के पास ही चलकर यह प्रश्न
करना उचित है, ऐसा पराशरसुत व्यासजी ने कहा ॥ ४ ॥
ततस्ते ऋषयः सर्वे धर्मतत्त्वार्थकांक्षिणः ।
ऋषिं व्यासं पुरस्कृत्य गता बदरिकाश्रमम् ॥ ५ ॥
व्यासजी के इस प्रकार कहने पर कलि के सभी धर्मतत्त्वों की
जिज्ञासा से महर्षि वेदव्यास को आगे कर, बदरिकाश्रम गये ॥ ५ ॥
नानापुष्प-लताकीर्णं फल-पुष्पैरलङ्कृतम् ।
नदी-प्रस्रवणोपेतं पुण्यतीर्थोपशोभितम् ॥ ६ ॥
बदरिकाश्रम, अनेक प्रकार की पुष्पवाली लताओं से, फल एवं
पुष्पों से समन्वित है, अनेक नदियाँ तथा झरने जिसमें बह रहे हैं,
तथा जिसका जल तीर्थों से अत्यन्त पवित्र है, ॥ ६ ॥
मृगपक्षि-निनादाढ्यं देवतायतनावृतम् ।
यक्ष-गन्धर्व-सिद्धैश्च नृत्य-गीतैरलंक्रतम् ॥ ७ ॥
जिसमें अनेक प्रकार के जंगली जीव मृग और पक्षिगण निर्भीक
होकर मनोहर शब्द कर रहे हैं, जो अनेक देव-मन्दिरों से अलंकृत है
तथा यक्ष, गन्धर्व और सिद्धों के नाच-गान जहाँ परमात्मा की प्राप्ति के
लिए हो रहे हैं ॥ ७ ॥
तस्मिन्नृपिसभामध्ये शक्तिपुत्रं पराशरम् ।
सुखासीनं महातेजा मुनिमुख्यगणावृतम् ॥ ८ ॥
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ३
उस बदरीवन में ऋषि-सभा के बीच शक्ति के पुत्र महर्षि
पराशर१ बैठे हुए थे, वे उस समय प्रधान-प्रधान मुनियों से घिरे
हुए थे ॥ ८ ॥
कृताञ्जलिपुटो भूत्वा व्यासस्तु ऋषिभिः सह ।
प्रदक्षिणाऽभिवादैश्च स्तुतिभिः समपूजयत् ॥ ९ ॥
उनको देखकर महर्षि वेदव्यास ने ऋषियों के सहित हाथ जोड़-
कर, उनकी प्रदक्षिणा की, पश्चात् अभिवादन और स्तुति कर उनकी
पूजा की ॥ ९ ॥
अथ सन्तुष्टहृदयः पराशरमहामुनिः ।
आह सुस्वागतं ब्रूहीत्यासीनो मुनिपुङ्गवः ॥ १० ॥
महर्षि वेदव्यास के इस प्रकार विनय, प्रदक्षिणा, अभिवादन एवं
स्तुति से सभा के मध्य में बैठे हुए महर्षि पराशर अत्यन्त प्रसन्न हुए
और उन्होंने व्यासजी का सुस्वागत एवं कुशल पूछा ॥ १० ॥
कुशलं सम्यगित्युक्त्वा व्यासः पृच्छत्यनन्तरम् ।
यदि जानासि मे भक्तिं स्नेहाद् वा भक्तवत्सल ! ॥११॥
१. 'पराशूताः शरा यस्मात् राक्षसानां वधार्थिनाम् ।
अतः पराशरो नाम ऋषिश्छक्तो मनीषिभिः ।'
अन्यच्च —
'परस्य कामदेवस्य शराः सम्मोहनादयः ।
न विद्यन्ते यतस्तेन ऋषिश्छक्तः पराशरः ॥'
अन्यत्रापि—
'परेषु पापचित्तेषु नादत्त कोपलक्षणम् ।
शरं यस्मात्ततः प्रोक्तः ऋषिरेव पराशरः ॥
परं मातुर्निजाया यदुदरं तदयं गतः ।
ऋचमुच्चार्य निर्भद्य निरगात् स पराशरः ॥'
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
४ पाराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
व्यासजी ने भी अपने पिता से कुशलादि कहकर उनसे पूछा—
हे भक्तवत्सल ! यदि आप मेरी भक्ति से प्रसन्न हैं अथवा मुझमें
पुत्रवत्सलता के कारण अधिक स्नेह रखते हैं, तो ॥ ११ ॥
धर्मं कथय मे तात ! अनुग्राह्यो ह्यहं तव ।
श्रुता मे मानवा धर्मा वासिष्ठाः काश्यपास्तथा ॥१२॥
हे महर्षे ! मुझे आप धर्म का लक्षण बताइए, क्योंकि मैं आपका
शिष्य तथा पुत्र होने के कारण अनुग्रह का पात्र हूँ। मैंने मनु, वसिष्ठ,
कश्यप, ॥ १२ ॥
गार्गीया गौतमीयाश्च तथा चौशनसाः स्मृताः ।
अत्रेर्विष्णोश्च संवर्ताद् दक्षादङ्गिरसस्तथा ॥ १३ ॥
गर्ग, गौतम, उशनस (शुक्र), अत्रि, विष्णु, संवर्त्त, दक्ष,
अंगिरस, ॥ १३ ॥
शातातपाच्च हारीताद् याज्ञवल्क्यात्तथैव च ।
आपस्तम्बकृता धर्माः शङ्खस्य लिखितस्य च ॥१४॥
शतातप, हारीत, याज्ञवल्क्य, आपस्तम्ब, शंख लिखित, ॥ १४ ॥
कात्यायनकृताश्चैव तथा प्राचेतसान्मुनेः ।
श्रुत्वा ह्येते भवत्प्रोक्ताःश्रौतार्था मे न विस्मृताः ॥ १५॥
कात्यायन तथा प्राचेतस् से निर्मित धर्मशास्त्रों को आपसे सुन
लिया है, वे सभी श्रुतिसम्मत धर्मशास्त्र हैं, अभी वे मुझे विस्मृत
नहीं हुए हैं ॥ १५ ॥
अस्मिन् मन्वन्तरे धर्माः कृत-त्रेतादिके युगे ।
सर्वे धर्माः कृते जाताः सर्वे नष्टाः कलौ युगे ॥१६॥
उनको इसी मन्वन्तर के सतयुग, त्रेता तथा द्वापरादि युगों के लिए
महर्षियों ने निर्माण किया है, यद्यपि देश-धर्म, कुल-धर्म, जाति-धर्म,
वयधर्म, गुणधर्म, शरीरधर्म, कालधर्म, आपद्-धर्म से धर्म के अनेक
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
तीन, द्वापर में दो तथा कलि में एक पाद ही अवशिष्ट रहता है।
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ५
भेद हैं और वे कृतयुग में उत्पन्न हुए हैं, पर अब वे सभी धर्म इन
कलिकाल में नष्ट हो गये हैं, क्योंकि कृत में धर्म के चार चरण, त्रेता में
तीन, द्वापर में दो तथा कलि में एक पाद ही अवशिष्ट रहता है।
इसलिए अधिकांश नष्ट हो चुके हैं ॥ १६ ॥
चातुर्वर्ण्यसमाचारं किञ्चित् साधारणं वद ।
चतुर्णामपि वर्णानां कर्त्तव्यं धर्मकोविदैः ॥ १७ ॥
अतः कलि में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र के सदाचार और
उनकी शक्ति से होनेवाले साधारण धर्म को आप कहिए ॥ १७ ॥
ब्रूहि धर्मस्वरूपज्ञ सूक्ष्मं स्थूलं च विस्तरात् ।
व्यास-वाक्यावसानेषु मुनिमुख्यः पराशरः ॥ १८ ॥
यद्यपि धर्म के अनेक लक्षण हैं, जैसे नैयायिक के मत में ‘विहित-
कर्मजन्यो धर्मः’, ‘यतोऽभ्युदयनिःश्रेयससिद्धिः स धर्मः’, ‘चोदनालक्षणो
धर्मः,’ ‘विद्वद्भिः सेवितः पन्था नित्यमद्वेषरागिभिः’, हृदयेनाभ्यनुज्ञातः
यो धर्मः’ इस प्रकार धर्म के अनेक लक्षण होते हुए भी हे महर्षे, आप
वास्तविक धर्म के स्वरूप को साक्षात् करनेवाले हैं, अतः हे धर्म-
स्वरूपज्ञ ! चारों वर्णों के मध्य में धर्मज्ञों के द्वारा किये जानेवाले स्थूल
और सूक्ष्म धर्म को सविस्तर आप मुझसे कहिए (धर्म का स्थूल रूप जिसे
मन्दमति भी कर सकते हैं, जैसे सन्ध्या-वन्दनादि, सूक्ष्म रूप जिसे सब
न समझ पायें, जैसे ‘द्रौपदी-विवाहादि’ यह धर्म लोक और वेद से
विरुद्ध होने के कारण केवल पण्डित ही समझ पाते हैं) ॥ १८ ॥
धर्मस्य निर्णयं प्राह सूक्ष्मं स्थूलं च विस्तरात् ।
वक्ष्यमाण-धर्मतत्त्व-ग्रहणाय श्रोतृसावधानतां विधत्ते—
शृणु पुत्र ! प्रवक्ष्यामि शृण्वन्तु मुनयस्तथा ॥ १९ ॥
इस प्रकार व्यास के कहने पर महर्षि पराशर ने धर्म के स्थूल
तथा सूक्ष्म रूपों का निर्णय कर, विस्तारपूर्वक अपने पुत्र तथा महर्षियों
से कहा कि हे पुत्र तथा हे महामुनियो ! सुनो ॥ १९ ॥
६ पराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
कल्पे कल्पे क्षये सत्या ब्रह्म-विष्णु-महेश्वराः ।
श्रुति-स्मृति सदाचार-निर्णेतारश्च सर्वदा ॥२०॥
कल्प-कल्प में जब सृष्टि का क्षय हो जाता है, उस समय धर्म
विनष्ट होने पर भी बीजरूप से अवस्थित रहता है । अतः प्रलय के
बाद जब सृष्टि होती है तो ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश्वर ही सदैव धर्म का
निर्णय किया करते हैं । ( कल्प दो प्रकार का होता है—प्रथम कल्प,
दूसरा महाकल्प । प्रथम कल्प ब्रह्मा का एक दिन का होता है, उस समय
सृष्टि के निमित्तभूत महदादि का विनाश हो जाता है । दूसरा
महाकल्प है, जिसमें ब्रह्मदेव की आयु समाप्त हो जाती है, उस महाकल्प
में ब्रह्मदेव का भी नाश हो जाता है । पुराणों में चार प्रकार का
प्रलय कहा है : १. नित्य प्रलय, २. नैमित्तिक प्रलय, ३. प्राकृत प्रलय,
४. आत्यन्तिक प्रलय । इनमें नैमित्तिक और प्राकृतिक प्रलय ऊपर कल्प
और महाकल्प के रूप में कहा जा चुका है । जीवों का नित्य विनाश ही
नित्य प्रलय कहा जाता है और जब जीव ज्ञान के द्वारा परमात्मा में
विलीन हो जाता है, तो उसे आत्यन्तिक लय कहते हैं । इस प्रकार
चार प्रकार के प्रलयों का वर्णन कूर्म पुराण में वर्णित है ) ॥ २० ॥
न कश्चिद् वेदकर्ता च वेदं स्मृत्वा चतुर्मुखः ।
तथैव धर्मान् स्मरति मनुः कल्पान्तरेऽन्तरे ॥२१॥
धर्म का उद्गम स्थान वेद है, सृष्टि के प्रलय के अनन्तर जिस
प्रकार वेद का अनादित्व है उसी प्रकार प्रवाह-परम्परा से धर्म भी
अनादि है । वेद की अनादिता से धर्म की अनादिता सिद्ध होती है ।
वेद का कोई कर्त्ता नहीं है, सृष्टि के आदि में ब्रह्मा-परमेश्वर वेद पढ़-
कर धर्म का स्मरण करते हैं और प्रत्येक कल्प के मनुओं को उसका
उपदेश करते हैं । पश्चात् प्रत्येक मन्वन्तर में मनु सर्व-साधारण के
लिए धर्मोपदेश करते है । प्रति युग में धर्म की विभिन्नता होने के
कारण धर्मान् यह बहुवचन निर्देश है ॥ २१ ॥
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ७
अन्ये कृतयुगे धर्मास्त्रेतायां द्वापरे युगे ।
अन्ये कलियुगे नॄणां युगरूपाऽनुसारतः ॥२२॥
कृतयुग में धर्म का प्रकार दूसरा है। इसी प्रकार त्रेता तथा
द्वापर में भी धर्म के अन्य-अन्य प्रकार हैं। कलि में धर्म का प्रकार
अन्य है। युगभेद होने से मनुष्यों की शक्ति का उपचय तथा ह्रास
होने के कारण भिन्न-भिन्न युगों के मनुष्यों के धर्म भी भिन्न-भिन्न हैं।
युग-युग में सामर्थ्य-भेद होने के कारण धर्म भी भिन्न हो गये हैं ॥२२॥
तपः परं कृतयुगे त्रेतायां ज्ञानमुच्यते ।
द्वापरे यज्ञमेवाऽऽहुर्दानमेव कलौ युगे ॥२३॥
कृतयुग में तपःप्रधान धर्म, त्रेता में ज्ञान-प्रधान धर्म, द्वापर में
यज्ञप्रधान धर्म तथा कलि में दानप्रधान धर्म का लक्षण कहा
गया है ॥ २३ ॥
कृते तु मानवा धर्मास्त्रेतायां गौतमाः स्मृताः ।
द्वापरे शंखलिखिताः कलौ पाराशराः स्मृताः॥२४॥
सत्युग में मनुस्मृति, त्रेता में गौतमस्मृति, द्वापर में शंख-द्वारा
लिखित स्मृति और कलि में तो पराशर स्मृति ही प्रधान मानी
गयी है ॥ २४ ॥
त्यजेद् देशं कृतयुगे त्रेतायां ग्राममुत्सृजेत् ।
द्वापरे कुलमेकं तु कर्त्ता तु कलौ युगे ॥२५॥
सतयुग में अधर्म होने पर देश का त्याग, त्रेता में अधर्म होने
पर उस गाँव का त्याग, द्वापर में केवल उस कुल का त्याग तथा
कलि में केवल अधर्म करनेवाले का ही त्याग किया जाता है।
युगभेद से धर्म-भिन्न हो जाता है ॥ २५ ॥
कृते सम्भाषणादेव त्रेतायां स्पर्शनेन च ।
द्वापरे त्वन्नमादाय कलौ पतति कर्मणा ॥२६॥
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
८ पराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
सत्युग में पतित से संभाषण करने से, त्रेता में पतित का स्पर्श
करने से, द्वापर में पतित का अन्न खाने से पुरुष पतित होता है, किन्तु
कलि में पतित से सम्भाषणादि व्यवहार करने पर भी पतित नहीं
होता, कलि में वह तभी पतित होता है जब पतित होने के योग्य
बधादि पाप स्वयं करे ॥ २६ ॥
कृते तात्क्षणिकः शापस्त्रेतायां दशभिर्दिनैः ।
द्वापरे चैकमासेन कलौ संवत्सरेण तु ॥२७॥
सत्युग में शाप उसी क्षण फल देता है, त्रेता में दश दिन, द्वापर
में एक महीना तथा कलि में एक वर्ष के भीतर शाप का फल
होता है ॥ २७ ॥
अभिगम्य कृते दानं त्रेतास्त्राहूय दीयते ।
द्वापरे याचमानाय सेवया दीयते कलौ ॥२८॥
सत्युग में गुरु आदि के पास जाकर दान किया जाता था । त्रेता
में प्रतिग्रहीता को स्वयं बुलाकर, द्वापर में माँगने पर दान दिया जाता
था, किन्तु कलियुग में तो माँगने पर भी कोई उसे दान नहीं देता ।
कलि में उसीको दान दिया जाता है, जो दाता की सेवा करे ॥ २८ ॥
अभिगम्योत्तमं दानमाहूयैव मध्यमम् ।
अधमं याचमानाय सेवादानं तु निष्फलम् ॥२९॥
उपर्युक्त दान के निमित्त भेद होने से क्रमानुसार फलभेद भी होता
है, जैसे जो दान सत्पात्र के घर स्वयं जाकर दिया जाता है वह दान
'उत्तम', है। पात्र को अपने घर बुलाकर जो दान दिया जाता है वह
'मध्यम', माँगने पर जो दान दिया जाये वह 'अधमदान' है, किन्तु जो
दान सेवा की दृष्टि से दिया जाता है उस दान का कोई फल नहीं
होता ॥ २९ ॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ९
जितो धर्मो ह्यधर्मेण सत्यं चैवानृतेन च ।
जिताश्चौरैश्च राजानः स्त्रीभिश्च पुरुषा जिताः ॥३०॥
कलि की यह विशेषता है कि इस युग में अधर्म, धर्म को जीत
लेता है। झूठ सत्य पर विजयी होता है। चोर लोग राजा को अपने
वश में कर लेते हैं तथा स्त्रियां पुरुषों को जीत लेती हैं। कलि में धर्म
का एक ही पाद रह जाता है, तीन पाद नष्ट हो जाते हैं—यही धर्म की
पराजय है, और अधर्म की विजय है ॥ ३० ॥
सीदन्ति चाऽग्निहोत्राणि गुरूपूजा प्रणश्यति ।
कुमार्य्यश्च प्रसूयन्ते तस्मिन् कलियुगे सदा ॥३१॥
इस युग में अधर्म के बढ़ने से कोई अग्निहोत्र न करेगा । गुरुपूजा
भी श्रद्धा न होने से विनष्ट हो जाती है, इस कलियुग में बिना ब्याही
( ७ या ८ वर्ष की ) कन्याओं के द्वारा सन्तान की उत्पत्ति होगी ॥३१॥
कृते त्वस्थिगताः प्राणास्त्रेतायां मांसमाश्रिताः ।
द्वापरे रुधिरं चैव कलौ त्वन्नादिषु स्थिताः ॥३२॥
सत्युग में प्राण अस्थिगत रहते हैं, त्रेता में मांस में, द्वापर
में रुधिर में तथा कलि में प्राण अन्नादि में अवस्थित रहते हैं। अतः
कलि में सत्युग, त्रेता एवं द्वापर का धर्मानुष्ठान असम्भव है ॥ ३२ ॥
युगे युगे च ये धर्मास्तत्र तत्र च ये द्विजाः ।
तेषां निन्दा न कर्त्तव्या युगरूपा हि ते द्विजाः॥३३॥
युग-युग में जो धर्म हैं, तथा युग-युग में जो ब्राह्मण हैं उनकी
निन्दा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि धर्म तथा ब्राह्मण युग के
प्रतीक हैं ॥ ३३ ॥
युगे युगे तु सामर्थ्यं शेषं मुनिविभाषितम् ।
पराशरेण चाऽप्युक्तं प्रायश्चित्तं विधीयते ॥३४॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
१० पाराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
युग-युग में महर्षियों ने तथा महर्षि पराशर ने पापों का प्रायश्चित्त
सामर्थ्यानुसार ही कहा है ॥ ३४ ॥
अहमद्यैव तत्सर्वमनुस्मृत्य ब्रवीमि वः ।
चातुर्वर्ण्यसमाचारं शृण्वन्तु ऋषिपूङ्गवाः ॥३५॥
पराशरजी ने महर्षियों से कहा—हे महर्षियो ! युगानुसार होने-
वाले चारों वर्णों के आचार तथा धर्म को स्मरण कर कह रहा हूँ,
आप लोग उसे सुनें ॥ ३५ ॥
पराशरमतं पुण्यं पवित्रं पापनाशनम् ।
चिन्तितं ब्राह्मणार्थाय धर्मसंस्थापनाय च ॥३६॥
महर्षि पराशर के द्वारा वेदार्थ को विचारकर कहा गया यह
वर्णाश्रमाचार अत्यन्त पुण्य, पवित्र तथा पाप का नाशक है। यह
विशेषकर धर्म के संस्थापन तथा ब्राह्मणों के हित की दृष्टि से कहा
गया है ॥ ३६ ॥
चतुर्णामपि वर्णानामाचारो धर्मपालकः ।
आचारभ्रष्टदेहानां भवेद्धर्मः पराङ्मुखः ॥३७॥
सदाचार चारों वर्णों के धर्म का पालक है। इसलिए जो सदाचार
का पालन नहीं करते, उनसे धर्म विमुख हो जाता है ॥ ३७ ॥
षट्कर्माभिरतो नित्यं देवताऽतिथि पूजकः ।
हुतशेषं तु भुञ्जानो ब्राह्मणो नावसीदति ॥३८॥
यजन-याजन, अध्ययन-अध्यापन, दान एवं प्रतिग्रह इन छह
कर्मों में लगा रहनेवाला, देवता तथा अतिथि की पूजा करने-
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ११
वाला तथा पाकयज्ञ ( बलिवैश्वदेव, होम तथा गोग्रासादि ) से शेष
भोजन करनेवाला¹ ब्राह्मण कभी दुःखी नहीं होता ॥ ३८ ॥
सन्ध्या स्नानं जपो होमो देवतानां च पूजनम् ।
आतिथ्यं वैश्वदेवं च षट्कर्माणि दिने दिने ॥३९॥
ब्राह्मण का साधारण धर्म कहकर उसका आह्निक धर्म कहते हैं।
सन्ध्या, स्नान, जप, होम, देवपूजन, अतिथि-सत्कार तथा वैश्वदेव- ये
छह धर्म ब्राह्मण को नित्य करना चाहिये ॥ ३९ ॥
इष्टो वा यदि वा द्वेष्यो मूर्खः पण्डित एव वा ।
सम्प्राप्तो वैश्वदेवान्ते सोऽतिथिः स्वर्गसंक्रमः ॥४०॥
बलिवैश्वदेव कर लेने पर भोजन के पूर्व यदि गृहस्थ के घर
इष्ट ( सखा, सम्बन्धी, बान्धव ), द्वेष्य (शत्रु), मूर्ख अथवा पण्डित आ
जाय तो उसका स्वागत-सत्कार करने से स्वर्ग प्राप्त होता है ॥ ४० ॥
दूराच्चोपगतं श्रान्तं वैश्वदेव उपस्थितम् ।
अतिथिं तं विजानीयान्नाऽतिथिः पूर्वमागतः ॥४१॥
१. ब्राह्मण-लक्षण—
सत्यं दानं तपः शौचमानृशंस्यं दामो घृणा ।
दृश्यन्ते यत्र विप्रेन्द्र ! स ब्राह्मण इति स्मृतः ॥
जितेन्द्रियो धर्मपरः स्वाध्यायनिरतः शुचिः ।
काम क्रोधौ वशी यस्य तं देवा ब्राह्मणं विदुः ॥
यस्य चात्मसमो लोको धर्मज्ञस्य मनस्विनः ।
स्वय धर्मेण चरति तं देवा ब्राह्मणं विदुः ॥
योऽध्यापयेदधीते वा याजयेद् वा यजेत वा ।
दद्याद् वा यथाशक्ति तं देवा ब्राह्मणं विदुः ॥
क्षमा दया च विज्ञानं सत्य चैव दमः शमः ।
अध्यात्मनिरतिर्ज्ञानमेतद् ब्राह्मणलक्षणम् ॥
१२ पाराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
रास्ते में दूर से चलकर थका हुआ भूखा-प्यासा व्यक्ति यदि
वैश्वदेव काल में गृहस्थ के घर उपस्थित हो जाये तो उसे ही अतिथि
कहते हैं। प्रातःकाल वैश्वदेव के पूर्व घर पर आनेवाला व्यक्ति अतिथि
नहीं कहा जाता ॥ ४१ ॥
नैकग्रामीणमतिथिं संगृह्णीत कदाचन ।
अनित्यमागतो यस्मात्तस्मादतिथिरुच्यते ॥४२॥
तिथि-विशेष तथा लाभ-विशेष की अपेक्षा न रखकर भूख और
प्यास से पीड़ित व्यक्ति यदि वैश्वदेव के अन्त में गृहस्थ के घर आ जाय
तो उसे ही आतथि कहते हैं। उसके आने का कोई क्रम निश्चित न होने
से ही वह अतिथि है। पर जिसमें गृहस्थ रहता हो, उसी गांव का भूख-
प्यास से पीड़ित व्यक्ति वैश्वदेव के अन्त में उपस्थित होने पर भी
अतिथि नहीं है ॥ ४२ ॥
अतिथिं तत्र सम्प्राप्तं पूजयेत् स्वागतादिना ।
तथाऽऽसनप्रदानेन पादप्रक्षालनेन च ॥४३॥
रास्ते में थके हुए भूखे-प्यासे अतिथि को वैश्वदेवकाल में घर आने
पर गृहस्थ उससे सुस्वागत पूछे। तत्पश्चात् उसकी पूजा करे, फिर
अर्घ्य, आसन देकर उसका पादप्रक्षालन करे ॥ ४३ ॥
श्रद्धया चाऽन्नदानेन प्रियप्रश्नोत्तरेण च ।
गच्छतश्चाऽनुयानेन प्रीतिमुत्पादयेद् गृही ॥४४॥
फिर श्रद्धा से भोजन कराकर प्रेमपूर्वक उससे कुशल-मंगल पूछे। जब
वह जाने लगे तो उसके पीछे-पीछे कुछ दूर तक अनुगमन करे (जाये)।
इस प्रकार तथा अन्य प्रकार के उपचारों से उसे प्रसन्न करे ॥४४॥
अतिथिर्यस्य भग्नाशो गृहाद् प्रतिनिवर्तते ।
पितरस्तस्य नाऽश्नन्ति दशवर्षाणि पञ्च च ॥४५॥
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता १३
जिसके घर पर आया हुआ अतिथि अन्नादि सत्क्रिया के अभाव से
निराश होकर लौट जाता है, उस गृहस्थ के पितर १५ वर्षों तक उसका
अन्न ग्रहण नहीं करते ॥ ४५ ॥
काष्ठभारसहस्रेण घृतकुम्भशतेन च ।
अतिथैर्यस्य भग्नाशस्तस्य होमा निरर्थकः ॥४६॥
जिस गृहस्थ के घर से अतिथि निराश होकर लौट जाता है,
उसका हजारों मन काष्ठ एवं सैकड़ों घड़े घृत से किया गया होम भी
व्यर्थ ही है ॥४६॥
सुक्षेत्रे वापयेद् बीजं सुपात्रे निक्षिपेद्धनम् ।
सुक्षेत्रे च सुपात्रे च ह्युप्तं दत्तं न नश्यति ॥४७॥
जिस प्रकार उत्तम खेत में बीज बोने से विनष्ट नहीं होता, प्रत्युत
उत्तम फल देता है अथवा सुपात्र में धन को धरोहर रखने से जिस
प्रकार वह सुरक्षित रहता है। उसी प्रकार गृहस्थ को सत्पात्र में
अन्नादि दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है ॥ ४७ ॥
न पृच्छेद् गोत्रचरणे न स्वाध्यायं श्रुतं तथा ।
हृदये कल्पयेद् देवं सर्वदेवमयो हि सः ॥४८॥
गृहस्थ अपने घर पर वैश्वदेव के अन्त में आये हुए उस अतिथि का
गोत्र तथा शाखा न पूछे। उसका स्वाध्याय तथा श्रुत (शास्त्रश्रवण)
भी न पूछे। उसे अपने हृदय में देवता ही समझे, क्योंकि अतिथि
सर्वदेवमय होता है ॥ ४८ ॥
अपूर्वः सुव्रती विप्रो ह्यपूर्वश्चाऽतिथिस्तथा ।
वेदाभ्यासरतो नित्यं त्रयोऽपूर्वे दिने दिने ॥४९॥
उत्तम व्रत करनेवाला यति, वेदाभ्यास में निरत ब्रह्मचारी तथा
अतिथि ये तीनों अपूर्व हैं - इनका गृहस्थ प्रतिदिन स्वागत, अर्घ्यादि-
दान से पूजन करे ॥ ४९ ॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
१४ पाराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
वैश्वदेवे तु सम्प्राप्ते भिक्षुके गृहमागते ।
उद्धृत्य वैश्वदेवार्थं भिक्षां दत्त्वा विसर्जयेत् ॥५०॥
वैश्वदेव काल में यदि भिक्षुक (संन्यासी) घर पर आ जाय तो
पाक में से वैश्वदेव के लिये अलग अन्न निकालकर संन्यासी को भिक्षा
देकर बिदा कर देना चाहिये। पश्चात् वैश्वदेव आदि क्रिया कर
भोजन करे ॥ ५० ॥
यतिश्च ब्रह्मचारी च पक्वान्न-स्वामिनावुभौ ।
तयोरन्नमदत्त्वा च भुक्त्वा चान्द्रायणं चरेत् ॥५१॥
संन्यासी और ब्रह्मचारी दोनों पक्वान्न के अधिकारी हैं। इन दोनों
को बिना अन्न दिये ही जो भोजन कर लेता है, उसे चान्द्रायण व्रत
करना चाहिये ॥ ५१ ॥
दद्याच्च भिक्षात्रितयं परिव्राड् ब्रह्मचारिणाम् ।
इच्छया च ततो दद्याद् विभवे सत्यवारितम् ॥५२॥
ब्रह्मचारी एवं संन्यासी को भिक्षा का तिगुना देना चाहिये।
(ग्रासमात्र तु भिक्षा स्यात्) इसके बाद यदि ऐश्वर्य अधिक हो तो
अधिक भी दिया जा सकता है। उसमें कोई रोक नहीं है ॥ ५२ ॥
यतिहस्ते जलं दद्याद् भैक्ष्यं दद्यात् पुनर्जलंम् ।
तद् भैक्ष्यं मेरुणा तुल्यं तज्जलं सागरोपमम् ॥५३॥
संन्यासी के घर आ जाने पर प्रथम जल, पश्चात् भिक्षा तथा
तदुपरान्त जल देना चाहिए। इस प्रकार दी गयी भिक्षा सुमेरु के तुल्य
तथा समुद्र के समान हो जाती है ॥ ५३ ॥
यस्यच्छत्रं हयश्चैव कुञ्जरारोहमृद्धिमत् ।
ऐन्द्रस्थानमुपासीत तस्मात् तं न विचारयेत् ॥५४॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता १५
जिस संन्यासी को छत्र, घोड़ा तथा हाथी आदि उत्तम वाहन हों
तथा इन्द्रासन के समान शुभ स्थान हो उस संन्यासी की पूजा करनी
चाहिए। इसमें कोई विचार न करे ॥ ५४ ॥
वैश्वदेवकृतं पापं शक्तो भिक्षुर्व्यपोहितुम् ।
न हि भिक्षुकृतं दोषं वैश्वदेवो व्यपोहति ॥ ५५ ॥
बलिवैश्वदेव की क्रिया में यदि कोई त्रुटि रह जाय तो उस त्रुटि
को भिक्षु-सम्मान दूर कर सकता है। किन्तु यदि भिक्षु के सम्मान में
कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसे बलिवैश्वदेव भी दूर नहीं कर
सकते ॥ ५५ ॥
अकृत्वा वैश्वदेवं तु ये भुञ्जन्ते द्विजातयः ।
तेषामन्नं न भुञ्जीत काकयोनिं व्रजन्ति ते ॥ ५६ ॥
जो द्विजाति ( ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य ) बिना बलिवैश्वदेव
किये ही भोजन कर लेते हैं, उनका अन्न कदापि भोजन करने योग्य
नहीं होता, और वे काकयोनि में जन्म लेते हैं ॥ ५६ ॥
अकृत्वा वैश्वदेवं तु भुञ्जन्ते ये द्विजाधमाः ।
सर्वे ते निष्फला ज्ञेयाः पतन्ति नरकेऽशुचौ ॥ ५७ ॥
जो पतित ब्राह्मण बिना बलिवैश्वदेव किये ही भोजन कर लेते
हैं, उनके किये गये किसी भी सत्कर्म का फल नहीं होता। वे अशुचि
( अपवित्र ) नरक में जाते हैं ॥ ५७ ॥
वैश्वदेवविहीना ये आतिथ्येन बहिष्कृताः ।
सर्वे ते नरकं यान्ति काकयोनिं व्रजन्ति च ॥ ५८ ॥
जो बलिवैश्वदेव नहीं करते और न अतिथि-सम्मान ही
करते हैं, वे सभी नरक के भागी होते हैं और उन्हें कौवे की योनि
मिलती है ॥ ५८ ॥
वामपादकरः स्थित्वा तद् वै रक्षांसि भुञ्जते ॥५९॥
१६ पराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
शिरो वेष्ट्य तु यो भुङ्क्ते दक्षिणाभिमुखस्तु यः।
वामपादकरः स्थित्वा तद् वै रक्षांसि भुञ्जते ॥५९॥
जो मनुष्य शिर पर पगड़ी या टोपी रखकर अथवा बायें पैर पर
हाथ रखकर दक्षिणाभिमुख हो भोजन करता है, सह भोजन राक्षस
लोग खा जाते हैं ॥ ५९ ॥
यतये काञ्चनं दत्त्वा ताम्बूलं ब्रह्मचारिणे ।
चोरेभ्योऽप्यभयं दत्त्वा दाताऽपि नरकं व्रजेत् ॥६०॥
संन्यासी को सोना आदि देनेवाला, ब्रह्मचारी को ताम्बूल देने-
वाला तथा चोर को अभय देनेवाला-ये तीनों प्रकार के दाता नरक-
गामी होते हैं अर्थात् इनको नरक प्राप्त होता है ॥ ६० ॥
शुक्लवस्त्रं च यानं च ताम्बूलं धातुमेव च ।
प्रतिगृह्य कुलं हन्यात् प्रतिगृह्णाति यस्य च ॥६१॥
जो संन्यासी श्वेत वस्त्र, सवारी, ताम्बूल तथा धातु आदि का
प्रतिग्रह लेते हैं वे अपने कुल का तथा उस देनेवाले के भी कुल का
नाश करते हैं ॥ ६१ ॥
चोरो वा यदि चाण्डालः शत्रुव पितृघातकः ।
वैश्वदेवे तु सम्प्राप्ते सोऽतिथिः स्वर्गसङ्क्रमः ॥६२॥
चोर, चाण्डाल, शत्रु अथवा स्वयं पिता का वध करनेवाला यदि
वैश्वदेव काल में घर पर उपस्थित हो जाये, तो उस अतिथि को स्वर्ग-
प्राप्ति का साधन मानना चाहिए ॥ ६२ ॥
न गृह्णाति तु यो विप्रो ह्यतिथिं वेदपारगम् ।
अदत्तं चाऽन्नपात्रं तु भुक्त्वा भुङ्क्ते तु किल्विषम् ॥६३॥
जो ब्राह्मण वेदपारंगत अतिथि के घर आने पर सत्कार नहीं
करता तथा उसे अन्नादि बिना दिये ही स्वयं भोजन कर लेता है, वह
पाप का भोजन करता है ॥ ६३ ॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता १७
ब्राह्मणस्य मुखं क्षेत्रं निरुपममकण्टकम् ।
वापयेत् सर्वबीजानि सा कृषिः सर्वकामिका ॥६४॥
ब्राह्मण का मुख सुन्दर क्षेत्र-खेत के समान है, जिसमें कंटक नहीं
रहत। उस ब्राह्मण के मुखरूपी क्षेत्र में बीजों को बोने से सम्पूर्ण
कामनाओं की सिद्धि होती है। अतः ब्राह्मण को भोजन आदि से सन्तुष्ट
करना चाहिए। ६४॥
सुक्षेत्रे वापयेद् बीजं सुपात्रे निक्षिपेद्धनम् ।
सुक्षेत्रे च सुपात्रे च ह्युप्तं तन्न विनश्यति ॥६५॥
बुद्धिमान् पुरुष, सुन्दर ब्राह्मण के मुखरूपी क्षेत्र में बीज बोये और
सुपात्र में धन का धरोहर रखे। क्योंकि सुन्दर खेत में बोये गये बीज
और सत्पात्र मे रखा गया निक्षेप (धरोहर) का नाश नहीं
होता ॥६५॥
अव्रता ह्यनधीयाना यत्र भैक्ष्यचरा द्विजाः ।
तं ग्रामं दण्डयेद् राजा चोरभयप्रदो हि सः ॥६६॥
अध्ययन-शून्य ब्रह्मचर्यादि व्रत का अनुष्ठान न करनेवाले ब्राह्मण
जिस गाँव से भिक्षा से अपनी जीविका करते हों। राजा को उचित है
कि वह उस गाँव को दण्ड दे, क्योंकि वह गाँव चोरों को आश्रय देने-
वाला है ॥६६॥
क्षत्रियो हि प्रजा रक्षन् शस्त्रपाणिः प्रदण्डयान् ।
निर्जित्य परसैन्यानि क्षितिं धर्मेण पालयेत् ॥६७॥
क्षत्रिय हाथ में शस्त्र लेकर दुष्टों को दंड देता हुआ प्रजा की रक्षा
करे। अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करे तथा धर्मपूर्वक पृथ्वी का
पालन करे ॥६७॥
न श्रीः कुलक्रमायाता भूषणोल्लिखिताऽपि वा ।
खड्गेनाक्रम्य भुञ्जीत वीरभोग्यां वसुन्धराम् ॥६८॥
२ Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
१८ पाराशरस्मृतिः [ प्रथमो-
कुलपरम्परा से समागत लक्ष्मी भी, बिना पराक्रम के स्थिर नहीं
रहती और न भूषणादि धारण से ही लक्ष्मी की शोभा होती है। इस-
लिए पराक्रमपूर्वक तलवार से जीतकर लक्ष्मी का उपभोग करना
चाहिए। यह पृथ्वी वीरों से ही भोगने योग्य है ॥६८॥
पुष्पं पुष्पं विचिनुयान् मूलच्छेदं न कारयेत् ।
मालाकार इवारामे न यथाऽङ्गारकारकः ॥६९॥
बुद्धिमान् पुरुष माली की तरह वृक्षरूपी प्रजा से धीरे-धीरे पुष्पों
का संचय करे, उसका मूलच्छेदन न करे। जिस प्रकार आग लगा देने-
वाला, वृक्ष की जड़ जला देता है, फिर उसे पुष्प-प्राप्ति की सम्भावना
नहीं रहती ॥६९॥
लाभकर्म तथा रत्नं गवां च परिपालनम् ।
कृषिकर्म च वाणिज्यं वैश्यवृत्तिरुदाहृता ॥७०॥
ब्याज लेना, रत्नों का क्रय-विक्रय, गो-पालन, खेती तथा व्यापार-
ये वैश्य की जीविका कही गयी हैं ॥७०॥
शूद्रस्य द्विज-शुश्रूषा परमो धर्म उच्यते ।
अन्यथा कुरुते किञ्चित् तद् भवेदस्य निष्फलम् ॥७१॥
द्विजाति की सेवा ही शूद्र का सबसे बड़ा धर्म है। जो शूद्र द्विज-
शुश्रूषा को छोड़कर अन्य कार्य करता है, उसका किया गया सभी कर्म
निष्फल है ॥७१।
लवणं मधु तैलं च दधि तक्रं घृतं पयः ।
न दुष्येच्छूद्रजातीनां कुर्यात् सर्वेषु विक्रयम् ॥७२॥
नमक, मधु, तेल, दही, मठ्ठा, घी तथा दूध शूद्र के हाथ से भी
दूषित नहीं होता । इसलिए शूद्र इन सभी वस्तुओं का विक्रय सबके
लिए कर सकता है ॥७२॥
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता १९
विक्रीणन् मद्य-मांसानि ह्यभक्ष्यस्य च भक्षणम् ।
कुर्वन्नगम्यागमनं शूद्रः पतति तत्क्षणात् ॥७३॥
मद्य तथा मांस का विक्रय करने से, अभक्ष्य वस्तु का भक्षण करने
से तथा अगम्या स्त्री से गमन करने पर शूद्र तत्क्षण ही पतित हो जाता
है । इसलिए इन कर्मों को शूद्र त्याग दे ॥७३॥
कपिलाक्षीरपानेन ब्राह्मणीगमनेन च ।
वेदाक्षरविचारेण शूद्रस्य नरकं ध्रुवम् ॥७४॥
इति पराशरीय-धर्मशास्त्रे चातुर्वर्ण्यचारो नाम प्रथमोऽध्यायः ॥१॥
कपिला गौ का दूध पीने से, ब्राह्मणी के साथ संगम करने से तथा
वेद के अक्षर का विचार करने ( अर्थात् वेद पढ़ने ) से शूद्र को निश्चय
ही नरक होता है ॥७४॥
इस प्रकार 'शिवदत्ती' भाषाटीका में पाराशरप्रोक्त धर्मशास्त्र में
चारों वर्णों के धर्माचार नामक प्रथम अध्याय समाप्त ॥१॥
२. द्वितीयोऽध्यायः
अतः परं गृहस्थस्य कर्माचारं कलौ युगे ।
धर्मं साधारणं शक्त्या चातुर्वर्ण्यश्रियागतम्¹ ॥ १ ॥
तं प्रवक्ष्याम्यहं पूर्वं पराशरवचो यथा ।
प्रथमाध्याय में विशेष एवं साधारण धर्म कहकर ग्रन्थकार इस द्वितीय
अध्याय में कहते हैं कि अब इसके अनन्तर गृहस्थ के कर्म एवं आचार
तथा उनसे शक्ति के अनुसार किये जानेवाले साधारण धर्म को मैं
कहूँगा । यह कर्म आचार तथा सामान्य धर्म, कलि में चारों वर्णों का
क्रमपूर्वक चला आया है, ऐसा पराशर का मत है ॥१॥
षट्कर्मनिरतो विप्रः कृषिकर्म च कारयेत् ॥ २ ॥
१. '-सहितो' इत्यपि पाठः ।
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
२० पराशरस्मृतिः [ द्वितीयो-
अध्ययन, अध्यापन, यजन, याजन, दान तथा प्रतिग्रह इन छः
कर्मों में लगा हुआ ब्राह्मण कृषि-कर्म ( खेती ) भी करावे ॥२॥
क्षुधितं तृषितं श्रान्तं बलीवर्दं न योजयेत् ।
हीनाङ्गं व्याधितं क्लीवं वृषं विप्रो न वाहयेत् ॥ ३ ॥
भूखे, प्यासे, थके हुए, अंगहीन, रोगी तथा बधिया ( क्लीब ) बैल
को ब्राह्मण हल में न जोते ॥३॥
स्थिराङ्गं नीरुजं दृप्तं सुनर्दं षण्ढवर्जितम् ।
वाहयेद् दिवसस्याऽर्द्धं पश्चात् स्नानं समाचरेत् ॥ ४ ॥
जिस बैल का अंग पुष्ट हो तथा जो नीरोग हो, ऐसे अहंकार से
भरे हुए तथा सुन्दर हँडकनेवाले बैल को, जो बधिया न हो, ब्राह्मण
आधा दिन जोतकर अनन्तर स्नान करे ॥४॥
जप्यं देवार्चनं होमं स्वाध्यायं चैवमभ्यसेत् ।
एक-द्वि-त्रि-चतुर्विप्रान् भोजयेत् स्नातकान् द्विजाः ॥५॥
ब्राह्मण को प्रतिदिन जप, देव पूजन, होम तथा वेदों का स्वाध्याय
करना चाहिए । और एक, दो, तीन अथवा चार स्नातक ब्रह्मचारी को
प्रतिदिन भोजन भी कराना चाहिए ॥५॥
स्वयं कृष्टे तथा क्षेत्रे धान्यैश्च स्वयमर्जितैः ।
निर्वपेत् पञ्चयज्ञांश्च¹ क्रतुदीक्षां च कारयेत् ॥ ६ ॥
अपने खेत में अपनी कमाई के द्वारा उत्पन्न किये गये धान्य से
गृहस्थ ब्राह्मण प्रतिदिन पंचयज्ञ (बलिवैश्वदेवादि) तथा यज्ञ-दीक्षादि
भी करावे ॥६॥
१. '-यज्ञानि' इति पा० ।
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
[Header]
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता २१
तिला रसा न विक्रेया विक्रेया धान्यतः समाः ।
विप्रस्यैवंविधा वृत्तिस्तृण-काष्ठादि-विक्रयः ॥ ७ ॥
कलि में भूम्यादि के अभाव में यदि ब्राह्मण कृषि न कर सके, तो
उसे वाणिज्य करना चाहिए, परन्तु तिल और रस (नमक, गुड़ आदि)
का विक्रय कदापि नहीं करना चाहिए। यदि तिल और रस का
विक्रय (बेचना) आवश्यक हो तो उसका नकद विक्रय न कर अन्न से
बदला करे। उसे तृण (भूसा आदि) तथा काष्ठ (लकड़ी) आदि
का विक्रय कर अपनी जीविका चलानी चाहिए ॥७॥
ब्राह्मणश्चेत् कृषिं कुर्यात्तन्महादोषमाप्नुयात् ।
अष्टगव्यं धर्महलं षड्गवं वृत्तिलक्षणम् ॥ ८ ॥
ब्राह्मण को कृषि कर्म करने से बहुत बड़ा पाप लगता है। यदि
कृषि के बिना निर्वाह न हो सके, तो धर्महल से खेती करे, जो दो-दो
बैलों को एक-एक प्रहर जुते रहने के कारण आठ बैलों से सम्पन्न होता
है। तथा धर्महल (आठ बैलों) के अभाव में अपनी वृत्ति के लिए छः
बैलों की भी खेती कर सकता है। इसे वृत्तिहल भी कहते हैं ॥८॥
चतुर्गवं नृशंसानां द्विगवं गोजिघांसुवत् ।
द्विगवं वाहयेत् पादं मध्याह्ने तु चतुर्गवम् ॥ ९ ॥
निर्दयी पुरुष ही चार बैलों को आठ पहर तक तथा गोहत्यारा
दो बैलों को आठ पहर तक जोतता है। इसलिए चार तथा दो बैलों को
पूरे दिन जोतकर ब्राह्मण कृषि कर्म न करे। दो बैलों को एक प्रहर
तक, फिर दो बैलों (इस प्रकार कुल चार बैलों) को मध्याह्न (दूसरे
प्रहर) तक ॥९॥
षड्गवं तु त्रियामाहेऽष्टभिः पूर्णं तु वाहयेत् ।
नाऽऽप्नोति¹ नरकेष्वेवं वर्त्तमानस्तु वै द्विजः ॥१०॥
१. 'याति' इति पाठान्तरम् ।