सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ

६१० महोपनिषद् [ अध्याय ४

पृष्ठ 658 स्कैन

६१० * महोपनिषद् * [ अध्याय ४
ज्ञानके समान सह्य हो जाता है, अँगारोंपर लोटना चन्दनके
लेपके समान शीतल लगता है, निरन्तर वाणोंके समूहका शरीरपर
गिरना गर्मीको शान्त करनेवाले धारागृह (फव्वारे) के जलकणों-
की वर्षाके समान मनोरञ्जक बन जाता है, अपने सिरका काटा
जाना सुखप्रद निद्राके समान, (जीभ आदि काटकर) गूँगा कर
दिया जाना मुखके मूँद दिये जानेके समान तथा बधिरता महान्
उन्नतिके समान लगती है; पर यह अवस्था उपेक्षासे नहीं प्राप्त
होती । दृढ वैराग्यजन्य आत्मज्ञानसे यह प्राप्त होती है । गुरुके
उपदेशानुसार स्वानुभूति आदिके द्वारा जो अन्तःकरणकी
शुद्धि होती है, उसके अभ्यासद्वारा निरन्तर आत्मसाक्षात्कार
किया जाता है। जिस प्रकार दिग्भ्रमके नष्ट हो जानेपर पहलेके
समान ही दिशाका बोध होने लगता है, उसी प्रकार विज्ञानके
द्वारा विध्वस्त हो जानेपर जगत् नहीं रहता—इस प्रकारकी
भावना करनी चाहिये । न धनसे पुरुषका उपकार होता है,
न मित्रोंसे और न बान्धवोंसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ४ ] - महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६११

पृष्ठ 659 स्कैन

अध्याय ४ ] *- महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६११
है, अतएव जो सङ्कल्प है, वही मन है—यह जान लेना चाहिये ।
किसीने कभी सङ्कल्प और मनको पृथक् नहीं किया, सारे
सङ्कल्पोंके गल जानेपर केवल आत्मस्वरूप ही अवशिष्ट रहता
है । म, तू और जगत् इत्यादि दृश्य-प्रपञ्चके प्रशान्त
हो जानेपर, दृश्य उस सत्ताको (परतत्त्वको) प्राप्त होता है,
तभी वैसा कैवल्य प्राप्त होता है। जब महाप्रलयके समय समस्त
दृश्य सत्ताहीन हो जाता है, उस समय सृष्टिके पूर्वकालम
केवल शान्त आत्मा ही अवशिष्ट रहता है। जो आत्मसूर्य कभी
अस्त नहीं होते, जो जन्मरहित तथा सर्वदोषविवर्जित देव हैं,
सर्वदा सर्वकर्ता तथा सर्वस्वरूप हैं, जहाँ वाणी जाकर लौट
आती है, जिन्हें मुक्त पुरुष ही जानते हैं, तथा जिनकी आत्मा
आदि सञ्ज्ञाएँ कल्पित हैं स्वाभाविक नहीं, वे ही परमात्मा
कहलाते हैं ॥ ४२-५७ ॥
'चित्ताकाश, चिदाकाश और तीसरा (भौतिक) आकाश
है। हे मुनि ! आकाश और चित्ताकाशमे भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

[ अध्याय ४

पृष्ठ 660 स्कैन

६१२

  • महोपनिषद् *
    [ अध्याय ४
    सूर्यनारायण नहीं दीखते । वह ब्रह्म प्रज्ञानस्वरूप ही है, सत्य
    ही प्रज्ञानका लक्षण है । अतएव ब्रह्मके परिज्ञानसे ही मर्त्य
    जीव अमरत्वको प्राप्त होता है । उस कार्य-कारणरूप ब्रह्मका
    साक्षात्कार हो जानेपर पुरुषके हृदयकी गाँठें खुल जाती
    हैं, सारे संशय दूर हो जाते हैं और सारे कर्म क्षीण हो
    जाते हैं ॥ ६९-८२ ॥
    'अनात्माको त्यागकर, जागतिक स्थितिमें निर्विकार
    होकर, अनन्यनिष्ठासे अन्त.स्थ सवितृ अर्थात् आत्मचैतन्यमें ही
    लीन रहो । मरुभूमिमें भ्रमसे दीखनेवाला सारा जल जैसे मरुस्थल
    मात्र ही रहता है, उसी प्रकार जाग्रत्-स्वप्न-सुषुप्तिरूप यह समस्त
    जगत् आत्मविचारसे चिन्मय ही है । जो लक्ष्य बुद्धि तथा
    अलक्ष्य-बुद्धिका त्याग करके केवल आत्मनिष्ठ होकर रहता है,
    वह श्रेष्ठ ब्रह्मज्ञानी स्वयं साक्षात् शिव है । जगत्‌का अधिष्ठान
    अनुपम है, वाणी और मनकी पहुँचके परे है, नित्य, विभु,
    सर्वगत, सूक्ष्मसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ४ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६१३

पृष्ठ 661 स्कैन

अध्याय ४ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६१३

है। सम्यक् प्रज्ञावान् पुरुष नाममात्रके लिये भी कहीं अविद्या-
को अङ्गीकार नहीं करते। इस दुःख-कण्टकसे आकीर्ण
संसाररूपी भ्रमजालमें तभीतक अविद्या अपने साथ शरीरीको
निरन्तर भ्रमाती है, जबतक इसको नष्ट करनेवाली मोहनाशिनी
आत्मसाक्षात्कारकी इच्छा स्वयं उत्पन्न नहीं होती। अविद्या
जब परतत्त्वकी ओर अवलोकन करती है, तब इसका अपने-
आप विनाश हो जाता है। सर्वात्मबोध दृष्टिगत होनेपर अविद्या
स्वयं ही विलीन हो जाती है। इच्छामात्र अविद्याका स्वरूप
है, इच्छाके पूर्णतः नाशको ही मोक्ष कहते हैं और
मुनि ! इच्छाका नाश सङ्कल्परहित होनेपर ही सिद्ध होता
है ॥ १०३-११६ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

पञ्चम अध्याय

पृष्ठ 662 स्कैन

ॐ
पञ्चम अध्याय
ऋभुका उपदेश चालू
अज्ञान एवं ज्ञानकी सात भूमिकाएँ
महर्षि ऋभु बोले—'तात ! इसके आगे मैं जो कुछ
कहता हूँ, उसे ठीक-ठीक सुनो । अज्ञानकी सात भूमिकाएँ
होती हैं, और ज्ञानकी भी सात भूमिकाएँ होती हैं। इनके
बीच असख्य दूसरी भूमिकाएँ उत्पन्न होती हैं। स्वरूपमें
अवस्थित होना मुक्ति है। अहम्भावना ही स्वरूपसे च्युत
होना है। शुद्ध सत्तामात्र संवित् ही आत्माका स्वरूप
है, उससे जो विचलित नहीं होते, उनमें अज्ञानसे उत्पन्न
राग-द्वेष आदि दूषित भाव नहीं होते । स्वरूपसे च्युत
होकर वासनार्थ जो चित्तमें डूबना है, उससे बढकर कोई
दूसरा मोह न हुआ है और न होगा । एक विषयसे दूसरे
विषयको जाते समय जो मध्यमे स्थिति होती है, वह
ध्वस्तमननके आकारवाली स्वरूपस्थिति कहलाती है। सारे
सङ्कल्पोंकी सम्यक्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ५ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६१५

पृष्ठ 663 स्कैन

अध्याय ५ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६१५
से पूर्व जो इच्छा होती है, उसे ज्ञानीजन शुभेच्छा कहते हैं। शास्त्र
तथा सज्जनोंके सम्पर्कके कारण अभ्यास और वैराग्यके साथ-
साथ जो सदाचरणकी प्रवृत्ति है, वह विचारणा कहलाती है।
विचारणा और शुभेच्छाके द्वारा इन्द्रियोंके विषयोंमें अनुरक्ति
जब क्षीणताको प्राप्त होती है, तब वह तनुमानसी अवस्था कहलाती
है। इन तीनों भूमियोंके अभ्याससे वैराग्यके वशीभूत हो जब
चित्त शुद्ध सत्त्वस्वरूपमें स्थित होता है, तब उसे सत्त्वापत्ति
कहते हैं। इन चारों भूमियोंके अभ्याससे सत्त्वारूढ होकर
चमकनेवाली जो असंगहीन कला है, वह असंसक्ति कहलाती
है। इन पाँचों भूमियोंके अभ्यासके फलस्वरूप दृढ़तापूर्वक अपने
आत्मामें ही रमण करते रहनेसे तथा आन्तर और बाह्य पदार्थोंकी
भावना नष्ट हो जानेसे जिसमें दूसरोंके द्वारा चिरकालतक प्रयत्न
करानेपर बाह्यभान होता है, वह पदार्थाभावना नामकी षष्ठ भूमिका
है। इन छ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६१६ महोपनिषद् [ अध्याय ५

पृष्ठ 664 स्कैन

६१६ * महोपनिषद् * [ अध्याय ५
थका सा विश्रामको प्राप्त हुआ । चिन्मात्रके अतिरिक्त और कुछ
है नहीं, इस प्रकार समझो । इस समस्त जागतिक लीलासे
विरत होकर तथा असन्दिग्ध भावसे चिन्मात्रको
देखो ॥ ४८-५९ ॥
'जिन्होंने सङ्कल्प-जालको निरस्त कर दिया है, जो चित्तत्व-
हीन परम पदको प्राप्त है, वे ही समस्त दोषोंसे निवृत्त हो ब्रह्म-
को प्राप्त करते हैं, जो विमनस्कताको प्राप्त हो चुके हैं, वे
शान्त चित्तवाले महाबुद्धिमान् हैं। वेदान्तविचारशील प्राणी,
जिनके चित्तकी वृत्तियाँ क्षीण हो गयी हैं, मनश्चिन्तनके
त्यागका अभ्यास करते-करते जिनका मन कुछ परिपक्व हो गया
है, जो मोक्षका उपाय खोजनेवाले पुरुष हेय तथा उपादेय-
दोनों प्रकारके दृश्योंका त्याग कर रहे हैं, जो नित्य द्रष्टा अर्थात्
आत्मतत्त्वके साक्षात्कारमे लगे हैं तथा अद्रष्टा अर्थात्
प्रपञ्चको नहीं देखते, जो विशेषरूपसे ज्ञातव्य परम तत्त्वमें
जागरूक होकर जीवन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 665 स्कैन

५] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६१७


उन्मूलन करनेके लिये आती है। जीव चाहे धीर हो, अत्यन्त बहुश्रुत हो, कुलीन हो, महान् हो, फिर भी वह तृष्णासे उसी प्रकार बँध जाता है, जैसे शृङ्खलासे सिंह बँध जाता है। परम पुरुषार्थका आश्रय लेकर और भलीभाँति उद्यम करते हुए शास्त्रानुसार शान्तिपूर्वक आचरण करता हुआ कौन पुरुष सिद्धिको नहीं प्राप्त करता । 'मैं ही अखिल विश्वरूप हूँ, मैं अच्युत परमात्मस्वरूप हूँ, मेरे सिवा और कुछ नहीं है'—इस प्रकारके ज्ञानद्वारा होनेवाला अहम्भाव ही श्रेष्ठ है। 'मैं समस्त प्रपञ्चसे अतीत हूँ, बालके अग्रभागसे भी सूक्ष्म हूँ'—ब्रह्मन् ! इस प्रकारके ज्ञानसे जो अहङ्कार होता है, वह दूसरा शुभप्रद अहम्भाव है और वह मोक्षका कारण बनता है, बन्धनका नहीं । ऐसा अहम्भाव जीवन्मुक्त पुरुषोंको ही होता है । 'हाथ-पैर आदिसे युक्त यह शरीरमात्र मैं हूँ'—इस प्रकारका निश्चय तीसरा लौकिक अहङ्कार है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६१८ महोपनिषद् [ अध्याय ५

पृष्ठ 666 स्कैन

६१८ * महोपनिषद् * [ अध्याय ५

उपायका विचार करते हुए, इस रोगके घर अर्थात् अविद्याकी
चिकित्साके लिये पूरा प्रयत्न करो, जिससे यह जन्म अर्थात्
आवागमनके कष्टोंमें तुम्हें बारवार न डाले, और चित्‌रूपी
समुद्र अपने-आपमें स्वच्छ आत्मपरिस्पन्दनके द्वारा विभासित
हो उठे। 'वह चित्-सत्ता एक अखण्ड स्वरूपवाली है'—
इस प्रकार अपने भीतर दृढ भावना करनी चाहिये। वह
चित्-शक्ति चिन्मय समुद्रमें किञ्चित् क्षुभित हो रही है।
समुद्रमें लहरोंके समान वहाँ स्वच्छ चिन्मय तरङ्ग ही उठ
रहे हैं। अपने-आप आकाश-सरोवरमें जैसे वायु लहराता है,
उसी प्रकार स्वात्मामें ही आत्मशक्तिसे आत्मा तरङ्गायमान
होता है। सर्व-शक्तिमत्ताके कारण इस प्रकारकी दैवी स्फुरणा
क्षणमात्रके लिये होती है। देश, काल और क्रियाकी शक्ति
जिसको चलायमान करनेमें समर्थ नहीं होती, वह आत्मशक्ति
अपने स्वभावको जानकर उच्च अनन्त पदमें स्थित है ।
यह चित् शक्ति जाननेमें न आनेके कारण परिमित-सी होकर
रूपकी भावना करती है। उस परम आकर्षक-शक्तिके द्वारा जब
इस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 667 स्कैन

अध्याय ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६१९

वही अहङ्कारकी कलाओंसे युक्त और बुद्धि-बीजसे समन्वित
पुर्यष्टक कहलाता है, जो प्राणियोंके हृत्कमलमें मँडरानेवाले
षट्पदके समान है। उसमें तीव्र संवेगके द्वारा तेजस्वी शरीरकी
भावना करता हुआ मन उसी प्रकार स्थूलताको प्राप्त होता है,
जैसे पाकके द्वारा विल्वफल। स्वच्छ आकाशमे, मूषा (सोना
गलानेके पात्र) में पिघले सोनेके समान स्फुरित होकर वह
तेज अपने स्वभावके द्वारा ही गठित होने लगता है। उसका
ऊपरी भाग सिरके पिण्डके समान तथा अधोभाग पैरके
समान हो जाता है तथा दोनों पाश्र्वोंमें बाहुकी आकृतियाँ
एव मध्यमें उदरका आकार समयानुसार व्यक्त होकर शुद्ध
शरीररूप धारण करते हैं। वे ही बुद्धि, वीर्य, बल, उत्साह,
विज्ञान और ऐश्वर्यसे युक्त होकर सब लोकोंके पितामह
भगवान् ब्रह्मा बनते हैं ॥ १३४-१५७ ॥
'भूत, भविष्य और वर्तमानको स्पष्ट देखनेवाले भगवान्
ब्रह्माजी अपने उत्तम और सुन्दर शरीरको देखकर सोचने लगे
कि इस चिन्मात्र आत्मस्वरूपी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

षष्ठ अध्याय

पृष्ठ 668 स्कैन

ॐ
षष्ठ अध्याय
ऋभुका उपदेश चालू
'अन्तरकी आकाररूप एव भावनामय भावोकी सम्पत्तिका
त्याग करके, हे निष्पाप ! तुम जो हो, उसी स्थितिमें इस जगत्में
सुखसे विचरण करो । 'मै सर्वत्र अकर्ता हूँ'—इस
भावनाकी दृढतासे वह परम अमृता नामकी समता ही शेष
रहती है । खेद तथा उल्लासके विलास अपने ही किये हुए
हैं—इस भावनामे अपने सङ्कल्पके क्षीण होनेपर समता ही
अवशिष्ट रह जाती है। समस्त पदार्थोंमें समताकी जो सत्यनिष्ठ
स्थिति है, उसमें चित्तके भलीभाँति स्थित होनेपर वह पुनः
आवागमनका कारण नहीं बनता। अथवा मुनि ! समस्त कर्तृत्व
तथा अकर्तृत्वका त्याग करके, मनको पीकर, तुम जो हो, उसी
स्थितिमें स्थिर हो जाओ। अन्तमें समाधिस्थ होकर जिससे तुम
त्याग करते हो, उसका भी त्याग कर दो । चेतनने ही
मन. सकल्पका आकार धारण कर रक्खा है तथा यही प्रकाश
एव अन्धकार बना हुआ है। अतः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय ६ ]

पृष्ठ 669 स्कैन

अध्याय ६ ]
महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति :-
६२१

समता, अभिन्नता, निष्कामता, निष्क्रियता, सौम्यता,
निर्विकल्पता, धृति, मैत्री, सन्तोष, मृदुता तथा मृदुभाषिता प्रभृति
गुण वासनासे विहीन तथा हेयोपादेयसे मुक्त ज्ञानी पुरुषमें रहते
हैं । तृष्णारूपी भीलनीके फैलाये हुए वासनारूपी जालमे तुम
फँस गये हो, चिन्तारूपी रश्मियोंके द्वारा समाररूपी मृगजाल
चारों ओर फैला हुआ है । तात ! जिस प्रकार बवंडरसे
मेघजाल छिन्न भिन्न हो जाते हैं, उसी प्रकार इम ज्ञानरूपी
तेज बर्छीसे उसे काटकर अपने व्यापक स्वरूपमें स्थित हो
जाओ ॥ २२-३२ ॥

'कुल्हाड़ीके द्वारा वृक्षके समान, मनसे ही मनको काटकर
'पावन पदको शीघ्र ही प्राप्तकर स्थिर हो जाओ । खड़े रहते,
चलते, सोते, जागते, निवास करते, उठते और गिरते समय
भी 'ये सब असत् ही ह' ऐसा निश्चय करके हृद्यमें
आस्थाको छोड़ दो। यदि इम दृश्यका आश्रय लेते हो तो
चित्तयुक्त होकर बन्धनमें पड़ते हो, और यदि इस दृश्यका
सम्यक् त्याग करते हो तो चित्तशून्य होकर मोक्षके भागी बनते
हो । न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६२२ महोपनिषद् [ अध्याय ६

पृष्ठ 670 स्कैन

६२२ * महोपनिषद् * [ अध्याय ६

[बायाँ स्तम्भ]

नहीं प्राप्त होते । जो नित्य प्राप्त कर्मको करता है, शत्रु मित्रको समान दृष्टिसे देखता है तथा इच्छा और अनिच्छासे मुक्त है, न शोक करता है न किसी वस्तुकी इच्छा करता है, सबसे प्रिय बोलता है, पूछे जानेपर मृदु भाषण करता है, और प्राणियोके आशयको जानता है, वह संसारमे शोकको नहीं प्राप्त होता । ध्येय वस्तुके त्यागसे विलसित होनेवाली पूर्व दृष्टिका अवलम्बनकर, संसार-तापसे रहित एव आत्मस्थ होकर जीवन्मुक्तकी भाँति जगत्में विचरण करो । सारी आशाओको हृदयसे त्यागकर, वीतराग एव वासनाशून्य होकर, बाहरसे समस्त जागतिक व्यवहारोंको भलीभाँति करते हुए ससारमे ताप-रहित होकर विचरण करो । बाहरसे कृत्रिम क्रोधका नाट्य करते हुए तथा हृदयसे क्रोधशून्य, बाहरसे कर्ता तथा हृदयसे अकर्ता बनकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 671 स्कैन

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥
शुक्लयजुर्वेदीय
मुक्तिकोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्ति. !!!
प्रथम अध्याय
श्रीराम और हनुमान्‌का संवाद, वेदान्तकी महिमा, मुक्तिके भेद, १०८ उपनिषदोंकी नामावली तथा वेदोंके
अनुसार विभाग; उपनिषदोंके पाठका माहात्म्य तथा उनके श्रवणके अधिकारी
ॐश्रीरामचन्द्रजी अयोध्यापुरीमे रमणीय रत्नमण्डपके बीच
सीता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न आदिसे समन्वित होकर
रत्नसिंहासनपर आसीन थे । सनक-सनन्दनादि मुनिगण,
वशिष्ठ आदि गुरुजन तथा शुकादि अन्यान्य भागवत रात-
दिन उनका स्तवन करते रहते थे । सर्वान्तर्यामी एव
निर्विकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६२४ मुक्तिकोपनिषद् [ अध्याय १

पृष्ठ 672 स्कैन

६२४ * मुक्तिकोपनिषद् * [ अध्याय १
लोकोंमे नहीं जाता । जिसकी काशीक्षेत्रमें ब्रह्मनाल नामक
प्रदेशके अन्तर्गत मृत्यु होती है, वह मेरे तारक-मन्त्रको प्राप्त
करता है, और उसे वह मुक्ति मिलती है, जिससे उसे
आवागमनमें नहीं आना पड़ता । काशीक्षेत्रमे चाहे कहीं भी
मृत्यु हो, शङ्करजी प्राणीके दाहिने कानमे मेरे तारक-मन्त्रका
उपदेश करते हैं, जिससे उसके सारे पापोंके समूह झड़ जाते
हैं, तथा वह मेरे सारूप्यको—समान रूपको प्राप्त हो जाता
है। वही सालोक्य-सारूप्य मुक्ति कहलाती है। जो द्विज
सदाचार-रत होकर नित्य एकमात्र मेरा ध्यान करता है और
मुझे सर्वात्मस्वरूप चिन्तन करता है, वह मेरे सामीप्यको प्राप्त
होता है—सदा मेरे समीप निवास करता है। वही सालोक्य-
सारूप्य सामीप्य मुक्ति कहलाती है। जब गुरुके द्वारा उपदिष्ट
मार्गसे मेरे अव्यय, निर्विकार स्वरूपका ध्यान करता है, तब
वह द्विज भ्रमरकीटके समान सम्यक् रूपसे मेरे सायुज्यको
प्राप्त करता है। वही कल्याणमयी, ब्रह्मानन्दको प्रदान करने-
वाली सायुज्य-मुक्ति है। मेरी उपासनासे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय १ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६२५

पृष्ठ 673 स्कैन

अध्याय १ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६२५
को प्रदान करना चाहिये । इस प्रकारका जो व्यक्ति इन
उपनिषदोंको पढता या सुनता है, वह मुझको प्राप्त होता
है—इसमें कुछ भी सदेह नहीं है ॥ ४७-४७ ॥
यही बात ऋचामें भी कही गयी है । कहते हैं, वेद-विद्या—
उपनिषद् ब्राह्मणके पास गयी और बोली—'मेरी रक्षा करो,
मैं तुम्हारी निधि हूँ । याद रहे—मुझे निन्दकों, मिथ्याचारी
और दुष्ट प्रकृतिवालोंको मत सुनाना, कभी मत सुनाना, तभी मैं
वीर्यवती—सामर्थ्ययुक्त अथवा सफल होऊँगी ।' जिसे गुरु
श्रुतशील (शास्त्राभ्यासी), प्रमादरहित, मेधावी और ब्रह्मचर्यसे
युक्त समझे, उसीके समीप आनेपर उसकी सम्यक् परीक्षा करके
इस आत्मविषयक वैष्णवी विद्याको प्रदान करे ॥ ४८-४९ ॥
पश्चात् श्रीरामचन्द्रजीसे श्रीहनूमान्‌जीने पूछा—भगवन् !
ऋग्वेदादिके अनुसार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

द्वितीय अध्याय

पृष्ठ 674 स्कैन

ॐ
द्वितीय अध्याय
जीवन्मुक्ति एवं विदेहमुक्तिका स्वरूप, उनके होनेमें प्रमाण, उनकी सिद्धिका उपाय तथा प्रयोजन
तत्पश्चात् श्रीहनुमान्जीने श्रीरामजीसे पूछा-
'भगवन् ! जीवन्मुक्ति क्या है, विदेह-मुक्ति क्या है और इनके
होनेमें प्रमाण क्या है ? तथा उनकी सिद्धि कैसे होती है और
उस सिद्धिका प्रयोजन क्या है ?' ॥ १ ॥
श्रीरामचन्द्रजीने कहा-'हनुमान् ! जीवको 'मे भोक्ता
हूँ, मे कर्ता हूँ, मे सुखी हूँ और मे दुखी हूँ' - इत्यादि जो
ज्ञान होता है, वह चित्तका धर्म है। यही ज्ञान क्लेशरूप होनेके
कारण उसके लिये बन्धनका कारण हो जाता है। इस प्रकार-
के ज्ञानका निरोध ही जीवन्मुक्ति है। घटरूप उपाधिसे मुक्त
घटाकाशकी भाँति प्रारब्धरूप उपाधिके नष्ट होनेपर यह जीव
विदेहमुक्त हो जाता है। जीवन्मुक्ति और विदेहमुक्तिके होनेमे
अक्षोत्तरशत-उपनिषद् ही प्रमाण हैं। कर्तापन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय २] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ६२७

पृष्ठ 675 स्कैन

अध्याय २] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६२७
करके मुझ चैतन्यस्वरूपमें जो निवात दीपशिखाके समान
निश्चल होकर स्थित रहता है, वह मुझ सच्चिदानन्दस्वरूपको
एकीभावसे प्राप्त होता है। समाधि अथवा कर्मानुष्ठान वह
करे या न करे। जिसके हृदयमें वासनाका सर्वथा अभाव हो
गया है, वही मुक्त है, वही उत्तमाशय है ॥ १७-२० ॥
"जिसके मनसे वासनाएँ दूर हो गयी हैं, उसे न नैष्कर्म्य-
से—कर्मोंके त्यागसे मतलब है और न कर्मानुष्ठानसे । उसे
समाधान अर्थात् षट्सम्पत्ति और जपकी भी आवश्यकता
नहीं है। सारी वासनाओंका त्याग करके मनका मौन धारण
करनेके अतिरिक्त कोई दूसरा परम पद नहीं है। किसी
प्रकारकी प्रत्यक्ष वासना न होनेपर भी चक्षु आदि इन्द्रियाँ जो
स्वतः अपने-अपने बाह्य विषयोंमें प्रवृत्त होती हैं, इसमें
कोई-न-कोई सूक्ष्म वासना ही कारण है। अनायास सामने
आये हुए दृश्य विषयोंमें जैसे चक्षु-इन्द्रियकी वारंवार
प्रवृत्ति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६२८ मुक्तिकोपनिषद् [ अध्याय २

पृष्ठ 676 स्कैन

६२८ * मुक्तिकोपनिषद् * [ अध्याय २

तथा प्राणवायुका निरोध अर्थात् प्राणायाम-ये प्रवल उपाय
हैं। इन श्रेष्ठ युक्तियोके रहते हुए जो हठपूर्वक चित्तको
निरुद्ध करनेकी चेष्टा करते हैं, वे दीपकको छोड़कर अन्धकारमें
भटकते हैं। जो मूढ पुरुष हठसे चित्तको वशमें करनेका
उद्योग करते हैं, वे उन्मत्त हाथीको कमल नालके तन्तुओंसे
बाँधनेकी चेष्टा करते हैं । वृत्तिरूप लताओंके आश्रयभूत
चित्तरूपी वृक्षके दो बीज हैं-एक है प्राणोंका स्पन्दन
(गति), दूसरी दृढ भावना। प्राण वायुके सञ्चालनसे घट-
घट व्यापक संवित्-समष्टि-चेतना चलायमान हो उठती है।
चित्तकी एकाग्रतासे ज्ञानकी प्राप्ति होती है और उससे मुक्ति-
लाभ होता है। अतएव चित्तकी एकाग्रताके साधनोंमें ध्यान-
की यथोचित विधि बतलायी जाती है-॥४२-४७॥

"चित्त सर्वथा विकारहीन न हो, तो भी यशके आविर्भाव
और अरिष्टके तिरोभावके क्रमसे केवल चैतन्य-चिदानन्द
स्वरूप परब्रह्मका चिन्तन करो।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय २ ] ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕ ६२९

पृष्ठ 677 स्कैन

अध्याय २ ] ⁕ महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ⁕ ६२९
इसके बाद उनको भी छोड़कर, अथवा उन भव्य वासनाओं-
को व्यवहारमें रखते हुए भी भीतरसे शान्त अर्थात् सब
प्रकारकी वासनाओंसे मुक्त रहकर सबके प्रति समान स्नेह
रखते हुए एकमात्र चित्स्वरूपमें अपनी वासना लगाओ ।
'मारुति ! फिर उस चिद्वासनाको भी मन और बुद्धिके साथ
परित्याग करके अन्ततोगत्वा तुम मुझमे पूर्णतया समाहित हो
जाओ । जो शब्दरहित, स्पर्श्वरहित, रूपरहित, रसरहित
और गन्धरहित है, जो कभी विकारको नहीं प्राप्त होता,
जिसका न कोई नाम है और न कोई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें