सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ
पृष्ठ 260 स्कैन

२३६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—महर्षि पिप्पलादकी आज्ञा पाकर वे लोग श्रद्धापूर्वक ब्रह्मचर्यका पालन करते हुए वहीं तपश्चर्या
करने लगे। महर्षिकी देखरेखमें संयमपूर्वक रहकर एक वर्षतक उन्होंने त्यागमय जीवन बिताया। उसके बाद वे सब पुनः
पिप्पलाद ऋषिके पास गये तथा उनमेंसे सर्वप्रथम कत्यऋषिके प्रपौत्र कबन्धीने श्रद्धा और विनयपूर्वक पूछा—'भगवन् !
जिससे ये सम्पूर्ण चराचर जीव नाना रूपोंमें उत्पन्न होते हैं, जो इनका सुनिश्चित परम कारण है, वह कौन है ?' ॥ ३ ॥
तस्मै स होवाच प्रजाकामो वै प्रजापतिः स तपोऽतप्यत स तपस्तप्त्वा स मिथुनमुत्पाद॑यते ।
रयिं च प्राणं चेत्येतौ मे बहुधा प्रजाः करिष्यत इति ॥ ४ ॥
तस्मै सः ह उवाच=उससे वे प्रसिद्ध महर्षि बोले—; वै प्रजाकामः = निश्चय ही प्रजा उत्पन्न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 261 स्कैन
  • प्रश्नोपनिषद् * २३७
    अथ=रात्रिके अनन्तर; उदयन्=उदय होता हुआ; आदित्यः=सूर्य; यत् प्राचीम् दिशम्=जो पूर्व दिशामें;
    प्रविशति=प्रवेश करता है; तेन प्राच्यान् प्राणान्=उससे पूर्व दिशाके प्राणोंको; रश्मिषु=अपनी किरणोंमें; संनिधत्ते=
    धारण करता है (उसी प्रकार); यत् दक्षिणाम्=जो दक्षिण दिशाको; यत् प्रतीचीम्=जो पश्चिम दिशाको; यत्
    उदीचीम्=जो उत्तर दिशाको; यत् अधः=जो नीचेके लोकोंको; यत् ऊर्ध्वम्=जो ऊपरके लोकोंको; यत् अन्तरा दिशः=
    जो दिशाओंके बीचके भागों (कोणों) को (और); यत् सर्वम्=जो अन्य सबको; प्रकाशयति=प्रकाशित करता है;
    तेन सर्वान् प्राणान्=उससे समस्त प्राणोंको अर्थात् सम्पूर्ण जगत्के प्राणोंको; रश्मिषु संनिधत्ते=अपनी किरणोंमें धारण
    करता है ॥ ६ ॥
    व्याख्या—इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 262 स्कैन

२३८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
संवत्सरो वै प्रजापतिस्तस्यायने दक्षिणं चोत्तरं च। तद्ये ह वै तदिष्टापूर्ते कृतमित्युपासते ते
चान्द्रमसमेव लोकमभिजयन्ते । त एव पुनरावर्तन्ते तस्मादेत ऋषयः प्रजाकामा दक्षिणं प्रतिपद्यन्ते । एष
ह वै रयिर्यः पितृयाणः ॥ ९ ॥
संवत्सरः वै=संवत्सर (बारह महीनोंवाला काल) ही; प्रजापतिः=प्रजापति है; तस्य अयने=उसके दो अयन
हैं-, दक्षिणम् च=एक दक्षिण और; उत्तरम् च=दूसरा उत्तर, तत् ये ह=वहाँ मनुष्योंमें जो लोग निश्चयपूर्वक; तत्
इष्टापूर्ते वै= (केवल) उन इष्ट और पूर्त कर्मोंको ही, कृतम् इति=करने योग्य कर्म मानकर (सकाम भावसे), उपासते=
उनकी उपासना करते हैं (उन्हींके अनुष्ठानमें लगे रहते हैं), ते चान्द्रमसम् = वे चन्द्रमाके; लोकम् एव=लोकको ही;
अभिजयन्ते=जीतते हैं अर्थात् प्राप्त होते हैं (और); ते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 263 स्कैन

परब्रह्म परमेश्वरको प्राप्त हो जाते हैं। यह सूर्य ही समस्त जगत्‌के प्राणोंका केन्द्र है। यही अमृत—अविनाशी और निर्भय
पद है। यही परम गति है। इसे प्राप्त हुए महापुरुष फिर लौटकर नहीं आते। यह निरोध अर्थात् पुनर्जन्मको रोकनेवाला-
आत्यन्तिक प्रलय है। इस मन्त्रमें सूर्यको परमेश्वरका स्वरूप मानकर ही सब बातें कही गयी हैं। इसी बातको अगले मन्त्रमे
स्पष्ट किया गया है ॥ १० ॥
पञ्चपादं पितरं द्वादशाकृतिं दिव आहुः परे अर्धे पुरीषिणम् । अथेमे अन्य उ परे विचक्षणं
सप्तचक्रे षडर आहुरर्पितमिति ॥ ११ ॥
(कितने ही लोग तो इस सूर्यको)—पञ्चपादम् = पाँच चरणोंवाला; पितरम् = सबका पिता; द्वादशाकृतिम् = बारह
आकृतियोंवाला; पुरीषिणम् = जलका उत्पादक; दिवः परे अर्धे = (और) स्वर्गलोकसे भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 264 स्कैन

२४० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अहोरात्रो वै प्रजापतिस्तस्याहरेव प्राणो रात्रिरेव रयिः प्राणं वा एते प्रस्कन्दन्ति ये दिवा रत्या
संयुज्यन्ते ब्रह्मचर्यमेव तद्यद्रात्रौ रत्या संयुज्यन्ते ॥ १३ ॥
अहोरात्रः वै=दिन और रातका जोड़ा ही, प्रजापतिः = प्रजापति है; तस्य = उसका; अहः एव= दिन ही; प्राणः =
प्राण है (और); रात्रिः एव = रात्रि ही; रयिः = रयि है; ये दिवा = ( अतः ) जो दिनमे; रत्या संयुज्यन्ते = स्त्री-
सहवास करते हैं; एते= ये लोग; वै प्राणम् = सचमुच अपने प्राणोको ही; प्रस्कन्दन्ति = क्षीण करते हैं तथा (मनुष्य);
यत् रात्रौ = जो रात्रिमें; रत्या संयुज्यन्ते = स्त्री-सहवास करते हैं; तत् ब्रह्मचर्यम् एव = वह ब्रह्मचर्य ही है ॥ १३ ॥
व्याख्या - इस मन्त्रमें दिन और रात्रिरूप चौबीस घंटेके कालरूपमे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 265 स्कैन

~ प्रश्नोपनिषद् * २४१
जिनका जीवन सत्यमय है तथा जो सत्यस्वरूप परमेश्वरको अपने हृदयमे नित्य स्थित देखते हे, उन्हींको वह ब्रह्मलोक ( परम
पद, परमगति ) मिलता है, दूसरोंको नहीं ॥ १५ ॥
तेषामसौ विरजो ब्रह्मलोको न येषु जिह्ममनृतं न माया चेति ॥ १६ ॥
येषु न=जिनमें न तो, जिह्मम्=कुटिलता ( और ), अनृतम्=झूठ है; च न=तथा न, माया=माया ( कपट )
ही है, तेषाम्=उन्हींको; असौ=वह, विरजः=विशुद्ध, विकाररहित, ब्रह्मलोकः इति=ब्रह्मलोक ( मिलता है ) ॥ १६ ॥
व्याख्या-जिनमे कुटिलताका लेश भी नहीं है, जो स्वप्ने भी मिथ्या-भाषण नहीं करते और असत्यमय आचरणसे
सदा दूर रहते हैं, जिनमे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 266 स्कैन

२८२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तान्वरिष्ठः प्राण उवाच । मा मोहमापद्यथाहमेवैतत्पञ्चधाऽऽत्मानं प्रविभज्यैतद्वाणमवष्टभ्य
विधारयामीति तेऽश्रद्दधाना बभूवुः ॥ ३ ॥
तान् वरिष्ठः प्राणः = उनसे सर्वश्रेष्ठ प्राण उवाच = बोला, मोहम् = (तुमलोग) मोहमें; मा आपद्यथ =
न पड़ो अहम् एव = मै ही एतत् आत्मानम् = अपने इस स्वरूपको पञ्चधा प्रविभज्य = पाँच भागोंमें विभक्त करके,
एतत् वाणम् = इस शरीरको अवष्टभ्य = आश्रय देकर, विधारयामि = धारण करता हूँ, इति ते = यह (सुनकर भी) वे;
अश्रद्दधानाः = अविश्वासी ही बभूवुः = बने रहे ॥ ३ ॥
व्याख्या—इस प्रकार जब सम्पूर्ण महाभूत इन्द्रियाँ और अन्तःकरणरूप देवता परस्पर विवाद करने लगे, तब सर्वश्रेष्ठ
प्राणने उनसे कहा—'तुमलोग अज्ञानवश आपसमें विवाद मत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 267 स्कैन

व्याख्या— वे वाणी आदि सब देवता स्तुति करते हुए बोले—'यह प्राण ही अग्निरूप धारण करके तपता है और
यही सूर्य है । यही मेघ, इन्द्र और वायु है । यही देव पृथ्वी और रयि (भूतसमुदाय) है । तथा सत् और असत् एव उससे
भी श्रेष्ठ जो अमृतस्वरूप परमात्मा है, वह भी यह प्राण ही है ॥ ५ ॥

अरा इव रथनाभौ प्राणे सर्वं प्रतिष्ठितम् ।
ऋचो यजूंषि सामानि यज्ञः क्षत्रं ब्रह्म च ॥ ६ ॥

रथनाभौ = रथके पहियेकी नाभिमें लगे हुए; अराः इव = अरोंकी भाँति, ऋचः यजूंषि = ऋग्वेदकी सम्पूर्ण ऋचाएँ,
यजुर्वेदके मन्त्र (तथा), सामानि = सामवेदके मन्त्र, यज्ञः च = यज्ञ और; ब्रह्म, क्षत्रम् =

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 268 स्कैन

२४४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—हे प्राण ! तू सब प्रकारके तेज ( शक्तियों) से सम्पन्न, तीनों लोकों का स्वामी इन्द्र है । तू ही
प्रलयकालमें सबका सहार करनेवाला रुद्र है और तू ही सबकी भलीभाँति यथायोग्य रक्षा करनेवाला है। तू ही अन्तरिक्षमें
(पृथ्वी और स्वर्गके बीचमें) विचरनेवाला वायु है तथा तू ही अग्नि, चन्द्र, तारे आदि समस्त ज्योतिर्गणोंका स्वामी सूर्य है ॥९॥
यदा त्वमभिवर्षस्यथेमाः प्राण ते प्रजाः।
आनन्दरूपास्तिष्ठन्ति कामायान्नं भविष्यतीति ॥१०॥
प्राण=हे प्राण, यदा त्वम्=जब तू, अभिवर्षसि=भलीभाँति वर्षा करता है; अथ=उस समय, ते इमाः प्रजाः=
तेरी यह सम्पूर्ण प्रजा,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 269 स्कैन
  • प्रश्नोपनिषद् * २४५
    व्याख्या—प्रत्यक्ष दीखनेवाले इस लोकमें जितने भी पदार्थ हैं और जो कुछ स्वर्गमें स्थित हैं, वे सब-के-सब
    इस प्राणके ही अधीन हैं। यह सोचकर वे इन्द्रियादि देवगण अन्तमें प्राणसे प्रार्थना करते हैं—'हे प्राण ! जिस प्रकार माता
    अपने पुत्रोंकी रक्षा करती है, उसी प्रकार तू हमारी रक्षा कर तथा तू हमलोगोंको श्री अर्थात् कार्य करनेकी शक्ति और
    प्रज्ञा (ज्ञान) प्रदान कर।'
    इस प्रकार इस प्रकरणमें भार्गव ऋषिद्वारा पूछे हुए तीन प्रश्नोंका उत्तर देते हुए महर्षि पिप्पलादने यह बात
    समझायी कि समस्त प्राणियोंके शरीरोंको अवकाश देकर बाहर और भीतरसे धारण करनेवाला आकाश-तत्त्व है। साथ ही
    इस शरीरके अवयवोंकी पूर्ति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 270 स्कैन

२४६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तर्कशीलताकी प्रशंसा की है और साथ ही यह भाव भी दिखलाया है कि 'तू जिस ढगसे पूछ रहा है, उसे देखते हुए तो
मुझे तेरे प्रश्नोंका उत्तर नहीं देना चाहिये । परतु मै जानता हूँ कि तू तर्कबुद्धिसे नहीं पूछ रहा है, तू श्रद्धालु है, वेदोंमें
निष्णात है, अतः मैं तेरे प्रश्नोंका उत्तर दे रहा हूँ' ॥ २ ॥
आत्मन एष प्राणो जायते यथैषा पुरुषे छायैतस्मिन्नेतदाततं मनोकृतेनायात्यस्मिञ्छरीरे ॥ ३ ॥
एषः प्राणः = यह प्राण, आत्मनः=परमात्मासे; जायते = उत्पन्न होता है, यथा=जिस प्रकार; एषा छाया= यह
छाया, पुरुषे=पुरुषके होनेपर ( ही होती है ), [ तथा =उसी प्रकार; ] एतत् = यह ( प्राण ); एतस्मिन् = इम ( परमात्मा )
के ही;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 271 स्कैन

उपस्थमें अपानको स्थापित करता है । उसका काम मल-मूत्रको शरीरके बाहर निकाल देना है, रज-वीर्य और गर्भको बाहर
करना भी इसीका काम है । शरीरके मध्य भाग-नाभिमें समानको रखता है । यह समान वायु ही प्राणरूप अग्निमें हवन किये
-हुए- उदरमें डाले हुए अन्नको अर्थात् उसके सारको सम्पूर्ण शरीरके अङ्ग-प्रत्यङ्गोंमें यथायोग्य समभावसे पहुँचाता है ।
उस अन्नके सारभूत रससे ही इस शरीरमें ये सात ज्वालाएँ अर्थात् समस्त विषयोंको प्रकाशित करनेवाले दो नेत्र, दो कान,
दो नासिकाएँ और एक मुख ( रसना )-ये सात द्वार उत्पन्न होते हैं, उस रससे पुष्ट होकर ही ये अपना-अपना कार्य
करनेमें समर्थ होते हैं ॥ ५ ॥
सम्बन्ध-अब व्यानकी गतिका वर्णन किया जाता है-
हृदि ह्येष आत्मा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 272 स्कैन

२४८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
आदित्यो ह वै बाह्यः प्राण उदयत्येष ह्येनं चाक्षुषं प्राणमनुगृह्णानः । पृथिव्यां या देवता सैषा
पुरुषस्यापानमवष्टभ्यान्तरा यदाकाशः स समानो वायुर्व्यानः ॥ ८ ॥
ह=यह निश्चय है कि, आदित्यः वै=सूर्य ही, बाह्यः प्राणः=बाह्य प्राण है, एष हि=यही; एनम् चाक्षुषम्=
इस नेत्रसम्बन्धी, प्राणम्=प्राणपर, अनुगृह्णानः=अनुग्रह करता हुआ, उदयति=उदित होता है, पृथिव्याम्=
पृथ्वीमें, या देवता=जो (अपान वायुकी शक्तिरूप) देवता है, सा एषा=वही यह, पुरुषस्य=मनुष्यके, अपानम्=
अपान वायुको, अवष्टभ्य=स्थिर किये; [ वर्तते=रहता है, ] अन्तरा=पृथ्वी और स्वर्गके बीच, यत् आकाशः=जो
आकाश (अन्तरिक्षलोक) है, सः समानः=वह समान है, वायु व्यानः=वायु ही व्यान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 273 स्कैन
  • प्रश्नोपनिषद् * २४९
    संकल्प न आने दे। क्योंकि जीवन अल्प और अनित्य है; न जाने कब अचानक इस शरीरका अन्त हो जाय। यदि उस समय
    भगवान्‌का चिन्तन न होकर कोई दूसरा सङ्कल्प आ गया तो सदाकी भाँति पुनः चौरासी लाख योनियोंमें भटकना पड़ेगा ॥ १० ॥
    सम्बन्ध—अब प्राणविषयक ज्ञानका सांसारिक और पारलौकिक फल बतलाते हैं—
    य एवं विद्वाञ्प्राणं वेद न हास्य प्रजा हीयतेऽमृतो भवति तदेष श्लोकः ॥ ११ ॥
    यः विद्वान् = जो कोई विद्वान्; एवम् प्राणम् = इस प्रकार प्राण (के रहस्य) को; वेद = जानता है; अस्य = उसकी;
    प्रजा = सन्तानपरम्परा; न ह हीयते = कदापि नष्ट नहीं होती; अमृतः = (वह) अमर; भवति = हो जाता है; तत् एषः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 274 स्कैन

२५० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या—यहाँ गार्ग्य मुनिने महात्मा पिप्पलादसे पाँच बातें पूछी हैं—(१) गाढ निद्राके समय इस मनुष्य शरीर-
में रहनेवाले पूर्वोक्त देवताओंमेंसे कौन-कौन सोते हैं? (२) कौन-कौन जागते रहते हैं? (३) स्वप्न-अवस्थामें इनमेंसे
कौन देवता स्वप्नकी घटनाओंको देखता रहता है? (४) निद्रा-अवस्थामे सुखका अनुभव किसको होता है? और (५) ये
सब के-सब देवता सर्वभावसे किसमे स्थित हैं अर्थात् किसके आश्रित हैं? इस प्रकार इस प्रश्नमें गार्ग्य मुनिने जीवात्मा और
परमात्माका पूरा पूरा तत्त्व पूछ लिया ॥ १ ॥
तस्मै स होवाच यथा गार्ग्य मरीचयोऽर्कस्यास्तं गच्छतः सर्वा एतस्मिंस्तेजोमण्डल एकीभवन्ति ।
ताः पुनः पुनरुदयतः प्रचरन्त्येवं ह वै तत्सर्वं परे देवे मनस्येकीभवति । तेन तर्ह्येष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 275 स्कैन
  • प्रश्नोपनिषद् * २५१
    एषः अपानः वै=यह प्रसिद्ध अपान ही, गार्हपत्यः=गार्हपत्य अग्नि है, व्यानः=व्यान, अन्वाहार्यपचनः=अन्वाहार्य पचन-
    नामक अग्नि (दक्षिणाग्नि) है, गार्हपत्यात् यत् प्रणीयते=गार्हपत्य अग्निसे जो उठाकर ले जायी जाती है (वह),
    आहवनीयः=आहवनीय अग्नि, प्रणयनात्=प्रणयन (उठाकर ले जाये जाने) के कारण ही, प्राणः=प्राणरूप है ॥ ३ ॥
    व्याख्या-उस समय इस मनुष्य-शरीररूप नगरमें पाँच प्राणरूप अग्नियों ही जागती रहती हैं। यह गार्ग्यद्वारा
    पूछे हुए दूसरे प्रश्नका संक्षेपमें उत्तर है। यहाँ निद्राको यज्ञका रूप देनेके लिये पाँचों प्राणोंको अग्निरूप बतलाया है। यज्ञमें
    अग्निकी प्रधानता होती है, इसलिये यहाँ संक्षेपतः प्राणमात्रको अग्निके नामसे कह दिया। परंतु आगे इस यज्ञके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 276 स्कैन

यहाँ प्रस्तुत पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति लिप्यंतरण है:

२५२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अनुभव करता है: यत् दृष्टम् दृष्टम्=जो बार-बार देखा हुआ है; अनुपश्यति=उसीको बार-बार देखता है; श्रुतम् श्रुतम्
एव अर्थम् अनुश्रृणोति=बार-बार सुनी हुई बातोंको ही पुनः-पुनः सुनता है; देशदिगन्तरैः च=नाना देश और
दिशाओंमें प्रत्यनुभूतम्=बार-बार अनुभव किये हुए विषयोंको पुनः पुनः=पुनः-पुनः प्रत्यनुभवति=अनुभव करता है
(इतना ही नहीं), दृष्टम् च अदृष्टम् च=देखे हुए और न देखे हुएको भी; श्रुतम् च अश्रुतम् च=सुने हुए और
न सुने हुएको भी, अनुभूतम् च=अनुभव किये हुए और अननुभूतम् च=अनुभव न किये हुएको भी; सत् च असत् ,
च=विद्यमान और अविद्यमानको भी ( इस प्रकार ) • सर्वम् पश्यति=सारी घटनाओंको देखता है, (तथा) सर्वः (सन्)=

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 277 स्कैन
  • प्रश्नोपनिषद् * २५३
    स्थित हैं—किसके आश्रित हैं ?' उसका उत्तर महर्षि इस प्रकार देते हैं—'प्यारे गार्ग्य ! आकाशमें उड़नेवाले पक्षिगण जिस
    प्रकार सायकालमें लौटकर अपने निवासभूत वृक्षपर आरामसे बसेरा लेते हैं, ठीक उसी प्रकार आगे बतलाये जानेवाले पृथ्वीसे
    लेकर प्राणतक जितने तत्त्व हैं, वे सब-के-सब परब्रह्म पुरुषोत्तममे, जो कि सबके आत्मा हैं, आश्रय लेते हैं, क्योंकि वही इन
    सबके परम आश्रय हैं ॥ ७ ॥
    पृथिवी च पृथिवीमात्रा चापश्चापोमात्रा च तेजश्च तेजोमात्रा च वायुश्च वायुमात्रा चाकाशश्चा-
    काशमात्रा च चक्षुश्च द्रष्टव्यं च श्रोत्रं च श्रोतव्यं च घ्राणं च घ्रातव्यं च रसश्च रसयितव्यं च त्वक्च
    स्पर्शयितव्यं च वाक्च वक्तव्यं च हस्तौ चादातव्यं चोपस्थश्चानन्दयितव्यं च पायुश्च विसर्जयितव्यं च
    पादौ च गन्तव्यं च मनश्च

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 278 स्कैन

२५४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
एषः=यह जो; द्रष्टा स्प्रष्टा=देखनेवाला, स्पर्श करनेवाला; श्रोता घ्राता=सुननेवाला, सूँघनेवाला; रसयिता
मन्ता=स्वाद लेनेवाला, मनन करनेवाला; बोद्धा कर्ता=जाननेवाला तथा कर्म करनेवाला; विज्ञानात्मा=विज्ञानस्वरूप;
पुरुषः=पुरुष (जीवात्मा) है, सः हि=वह भी, अक्षरे=अविनाशी, परे आत्मनि=परमात्मामें; संप्रतिष्ठते=भलीभाँति
स्थित है ॥ ९ ॥
व्याख्या—देखनेवाला, स्पर्श करनेवाला, सुननेवाला, सूँघनेवाला, स्वाद लेनेवाला, मनन करनेवाला, जाननेवाला तथा
सम्पूर्ण इन्द्रियों और मनके द्वारा समस्त कर्म करनेवाला जो यह विज्ञानस्वरूप पुरुष—जीवात्मा है, यह भी उन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 279 स्कैन

उस ओंकारका, अभिध्यायीत=भलीभाँति ध्यान करता है; सः तेन=वह उस उपासनाके बलसे, कतमम्=किस, लोकम्=
लोकको; वाव जयति=निस्सन्देह जीत लेता है, इति=यह (मेरा प्रश्न है) ॥ १ ॥
व्याख्या—इस मन्त्रमें सत्यकामने ओंकारकी उपासनाके विषयमें प्रश्न किया है। उसने यही जिज्ञासा की है कि जो
मनुष्य आजीवन ओंकारकी भलीभाँति उपासना करता है, उसे उस उपासनाके द्वारा कौन-से लोककी प्राप्ति होती है, अर्थात्
उसका क्या फल मिलता है ॥ १ ॥
तस्मै स होवाच एतद्वै सत्यकाम परं चापरं च ब्रह्म यदोङ्कारः । तस्माद्विद्वानेतेनैवायतनेनैकतर-
मन्वेति ॥ २ ॥
तस्मै सः ह उवाच=उससे उन प्रसिद्ध महर्षिने कहा; सत्यकाम=हे सत्यकाम; एतत् वै=निश्चय ही यह; यत्
ओंकारः=जो ओंकार है, परम् ब्रह्म च अपरम्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें