कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
२१६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या-जो बाह्य (भगवद्-विमुख) विषयोंकी चमक दमक और आपात रमणीयताको देखकर उनमें आसक्त हुए रहते
हैं और उनके पाने तथा भोगनेमें ही दुर्लभ एव अमूल्य मनुष्यजीवनको खो देते हैं, वे मूर्ख हैं। निश्चय ही वे सर्वकालव्यापी
मृत्युके पाशमें बँध जाते हैं, दीर्घकालतक नाना प्रकारकी योनियोंमें जन्म धारण करके बार-बार जन्मते मरते रहते हैं; परंतु जो
बुद्धिमान् हैं वे इस विषयपर गहराईसे यों विचार करते हैं कि 'ये इन्द्रियोंके भोग तो जीवको दूसरी योनियोंमें भी पर्याप्त मिल
सकते हैं। मनुष्य शरीर उन सबसे विलक्षण है। इसका वास्तविक उद्देश्य विषयोपभोग कभी नहीं हो सकता।' इस प्रकार
विचार करनेपर जब यह बात उनकी समझमें आ जाती है कि इसका उद्देश्य अमृतस्वरूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंAn accurate line-by-line Devanagari transcription of the provided image:
- कठोपनिषद् * २१७
य इमं मध्वदं वेद आत्मानं जीवमन्तिकात् ।
ईशानं भूतभव्यस्य न ततो विजुगुप्सते । एतद्वै तत् ॥ ५ ॥
यः=जो मनुष्य; मध्वदम्=कर्मफलदाता, जीवम्*=सबको जीवन प्रदान करनेवाले; (तथा) भूतभव्यस्य=भूत,
वर्तमान और भविष्यका, ईशानम्=शासन करनेवाले, इमम्=इस, आत्मानम्=परमात्माको, अन्तिकात् वेद=(अपने)
समीप जानता है, ततः(=उसके बाद वह, न विजुगुप्सते=(कभी) किसीकी निन्दा नहीं करता; एतत् वै=यह
ही (है); तत्=वह (परमात्मा, जिसके विषयमे तुमने पूछा था) ॥ ५ ॥
व्याख्या—जो साधक सबको जीवन प्रदान करनेवाले, जीवोंके परम जीवन और उन्हे उनके कर्मोंका फल
भुगतानेवाले तथा भूत, वर्तमान और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२१८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
या=जो; देवतामयी=देवतामयी; अदितिः=अदिति; प्राणेन=प्राणोंके सहित; संभवति=उत्पन्न होती है; या=जो;
भूतेभिः=प्राणियोंके सहित; व्यजायत=उत्पन्न हुई है, (तथा जो) गुहाम्=हृदयरूपी गुफामें; प्रविश्य=प्रवेश करके;
तिष्ठन्तीम्=वहीं रहती है, (उसे जो पुरुष देखता है, वही यथार्थ देखता है, ) एतत् वै=यही है; तत्=वह (परमात्मा,
जिसके विषयमें तुमने पूछा था) ॥ ७ ॥
व्याख्या—जो सर्वदेवतामयी भगवती अदितिदेवी पहले पहल उस परब्रह्मके सङ्कल्पसे सब जगत्की जीवनी-शक्तिके
सहित उत्पन्न होती है, तथा जो सम्पूर्ण प्राणियोंको बीजरूपसे अपने साथ लेकर प्रकट हुई थी, हृदयरूपी गुहामें प्रविष्ट होकर
वहीं रहनेवाली वह भगवती—भगवान्की अचिन्त्यमहाशक्ति भगवान्से सर्वथा अभिन्न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २१९
यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह ।
मृत्योः स मृत्युमाप्नोति य इह नानेव पश्यति ॥१०॥
यत् इह=जो परब्रह्म यहाँ (है); तत् एव अमुत्र=वही वहाँ (परलोकमें भी है); यत् अमुत्र=जो वहाँ (है); तत् अनु
इह=वही यहाँ ( इस लोकमें) भी है; सः मृत्योः=वह मनुष्य मृत्युसे; मृत्युम्=मृत्युको (अर्थात् बारंबार जन्म-मरणको);
आप्नोति=प्राप्त होता है; यः=जो, इह=इस जगत्में; नाना इव=(उस परमात्माको) अनेककी भाँति, पश्यति=देखता है ॥१०॥
व्याख्या - जो सर्वशक्तिमान्, सर्वान्तर्यामी, सर्वरूप, सबके परम कारण, परब्रह्म पुरुषोत्तम यहाँ इस पृथ्वीलोकमे
हैं, वही वहाँ परलोकमें अर्थात् देव-गन्धर्वादि विभिन्न अनन्त लोकोंमे भी हैं; तथा जो वहाँ हैं, वही यहाँ भी हैं। एक ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अङ्गुष्ठमात्रः=अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; पुरुषः=परमपुरूष परमात्मा; अधूमकः=धूमरहित, ज्योतिः इव=ज्योतिकी
भाँति है; भूतभव्यस्य=भूत, (वर्तमान और) भविष्यपर; ईशानः=शासन करनेवाला; सः एव अद्य=वह परमात्मा ही
आज है; उ=और; सः (एव) श्वः=वही कल भी है (अर्थात् वह नित्य, सनातन है), एतत् वै=यही है; तत्=वह
(परमात्मा, जिसके विषयमें तुमने पूछा था) ॥ १३ ॥
व्याख्या—मनुष्यकी हृदय-गुफामें स्थित ये अङ्गुष्ठमात्र पुरुष भूत, भविष्य और वर्तमानका नियन्त्रण करनेवाले
स्वतन्त्र शासक हैं। ये ज्योतिर्मय हैं। सूर्य, अग्निकी भाँति उष्ण प्रकाशवाले नहीं; परंतु दिव्य, निर्मल और शान्त प्रकाशस्वरूप
हैं। लौकिक ज्योतियोंमें धूमरूप दोष होता है;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २२१
द्वितीय वल्ली
पुरमेकादशद्वारमजस्यावक्रचेतसः ।
अनुष्ठाय न शोचति विमुक्तश्च विमुच्यते ॥ एतद्वै तत् ॥ १ ॥
अवक्रचेतसः = सरल, विशुद्ध ज्ञानस्वरूप, अजस्य = अजन्मा परमेश्वरका; एकादशद्वारम् = ग्यारह द्वारोंवाला (मनुष्य-
शरीररूप), पुरम् = पुर (नगर), (अस्ति) = है (इसके रहते हुए ही), अनुष्ठाय = (परमेश्वरका ध्यान आदि) साधन
करके; न शोचति = (मनुष्य) कभी शोक नहीं करता; च = अपि तु, विमुक्तः = जीवन्मुक्त होकर; विमुच्यते = (मरनेके बाद)
विदेहमुक्त हो जाता है; एतत् वै = यही है; तत् = वह (परमात्मा, जिसके विषयमें तुमने पूछा था) ॥ १ ॥
व्याख्या—यह मनुष्य-शरीररूपी पुर दो आँख, दो कान, दो नासिकाके छिद्र, एक मुख, ब्रह्मरन्ध्र, नाभि, गुदा
और शिश्न—इन ग्यारह द्वारोंवाला है। यह सर्वव्यापी,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
अङ्गुष्ठमात्रः=अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला, पुरुषः = परमपुरुष परमात्मा, अधूमकः = धूमरहित; ज्योतिः इव = ज्योतिकी
भाँति है; भूतभव्यस्य = भूत, (वर्तमान और) भविष्यपर; ईशानः = शासन करनेवाला; सः एव अद्य = वह परमात्मा ही
आज है; उ=और, सः (एव) श्वः = वही कल भी है (अर्थात् वह नित्य, सनातन है), एतत् वै = यही है; तत् = वह
(परमात्मा, जिसके विषयमें तुमने पूछा था) ॥ १३ ॥
व्याख्या—मनुष्यकी हृदय-गुफामें स्थित ये अङ्गुष्ठमात्र पुरुष भूत, भविष्य और वर्तमानका नियन्त्रण करनेवाले
स्वतन्त्र शासक हैं। ये ज्योतिर्मय है। सूर्य, अग्निकी भाँति उष्ण प्रकाशवाले नहीं, परंतु दिव्य, निर्मल और शान्त प्रकाशस्वरूप
हैं। लौकिक ज्योतियोंमें धूम्ररूप दोष होता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीय वल्ली
- कठोपनिषद् * २२१
द्वितीय वल्ली
पुरमेकादशद्वारमजस्यावक्रचेतसः ।
अनुष्ठाय न शोचति विमुक्तश्च विमुच्यते ॥ एतद्वै तत् ॥ १ ॥
अवक्रचेतसः =सरल, विशुद्ध ज्ञानस्वरूप, अजस्य =अजन्मा परमेश्वरका, एकादशद्वारम् =ग्यारह द्वारोंवाला (मनुष्य-
शरीररूप ), पुरम् =पुर ( नगर ); (अस्ति )=है ( इसके रहते हुए ही ), अनुष्ठाय = ( परमेश्वरका ध्यान आदि ) साधन
करके; न शोचति = ( मनुष्य ) कभी शोक नहीं करता, च =अपि तु, विमुक्तः =जीवन्मुक्त होकर; विमुच्यते = ( मरनेके बाद )
विदेहमुक्त हो जाता है; एतत् वै =यही है, तत् =वह ( परमात्मा, जिसके विषयमे तुमने पूछा था ) ॥ १ ॥
व्याख्या-यह मनुष्य-शरीररूपी पुर दो आँख, दो कान, दो नासिकाके छिद्र, एक मुख, ब्रह्मरन्ध्र, नाभि, गुदा
और शिश्न-इन ग्यारह द्वारोंवाला है। यह सर्वव्यापी,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
ऊर्ध्वं प्राणमुन्नयत्यपानं प्रत्यगस्यति ।
मध्ये वामनमासीनं विश्वे देवा उपासते ॥ ३ ॥
प्राणम् = (जो) प्राणको, ऊर्ध्वम् = ऊपरकी ओर, उन्नयति = उठाता है (और); अपानम् = अपानको, प्रत्यक्
अस्यति = नीचे ढकेलता है, मध्ये = शरीरके मध्य (हृदय) में, आसीनम् = बैठे हुए (उस), वामनम् = सर्वश्रेष्ठ
भजनेयोग्य परमात्माकी, विश्वे देवाः = सभी देवता, उपासते = उपासना करते हैं ॥ ३ ॥
व्याख्या—शरीरमें नियमितरूपसे अनवरत प्राण-अपानादिकी क्रिया हो रही है; इन जड पदार्थोंमें जो क्रियाशीलता आ
रही है, वह उन परमात्माकी शक्ति और प्रेरणासे ही आ रही है। वे ही मानव हृदयमें राजाकी भाँति विराजित रहकर
प्राणको ऊपरकी ओर चढा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २२३
सनातनः ब्रह्म=ब्रह्म (जैसा है), च=और; आत्मा=जीवात्मा, मरणम् प्राप्य=मरकर, यथा=जिस प्रकारसे; भवति=रहता है;
इदम् ते=यह बात तुम्हें; हन्त प्रवक्ष्यामि=मैं अब फिरसे बतलाऊँगा ॥ ५-६ ॥
व्याख्या—यमराज कहते हैं—नचिकेता ! एक दिन निश्चय ही मृत्युके मुखमें जानेवाले ये मनुष्यादि प्राणी न तो
प्राणकी शक्तिसे जीवित रहते हैं और न अपानकी शक्तिसे ही। इन्हें जीवित रखनेवाला तो कोई दूसरा ही चेतन तत्त्व है और
वह है जीवात्मा । ये प्राण-अपान दोनों उस जीवात्माके ही आश्रित हैं। जीवात्माके बिना एक क्षण भी ये नहीं रह सकते;
जब जीवात्मा जाता है, तब केवल ये ही नहीं, इन्द्रींके साथ इन्द्रियादि सभी उसका अनुसरण करते हुए चले जाते हैं। अब
मैं तुमको यह बतलाऊँगा कि मनुष्यके मरनेके बाद इस जीवात्माका क्या
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२४ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
सम्बन्ध—अब अग्निके दृष्टान्तसे उस परब्रह्म परमेश्वरकी व्यापकता और निर्लेपताका वर्णन करते हैं—
अग्निर्यथैको भुवनं प्रविष्टो रूपं रूपं प्रतिरूपो बभूव।
एकस्तथा सर्वभूतान्तरात्मा रूपं रूपं प्रतिरूपो बहिश्च ॥ ९॥
यथा=जिस प्रकार; भुवनम्=समस्त ब्रह्माण्डमे; प्रविष्टः=प्रविष्ट; एकः अग्निः=एक ही अग्नि; रूपम् रूपम्=नाना
रूपोंमें; प्रतिरूपः=उनके समान रूपवाला ही; बभूव=हो रहा है; तथा=वैसे (ही); सर्वभूतान्तरात्मा=समस्त प्राणियोंका
अन्तरात्मा परब्रह्म; एकः (सन्) =एक होते हुए भी; रूपम् रूपम्=नाना रूपोंमे; प्रतिरूपः=उन्हींके-जैसे रूपवाला (हो
रहा है); च बहिः=और उनके बाहर भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २२५
जानेवाले नाना प्रकारके बाह्य कर्मरूप दोषोंसे तनिक भी लिप्त नहीं होता । इसी प्रकार सबके अन्तर्यामी भगवान् परब्रह्म
पुरुषोत्तम एक हैं, उन्हींकी शक्तिसे शक्तियुक्त होकर मन, बुद्धि और इन्द्रियोंद्वारा मनुष्य नाना प्रकारके शुभाशुभ कर्म करते
हैं तथा उनका फलरूप सुख-दुःखादि भोगते हैं। परंतु वे परमेश्वर उनके कर्म और दुःखोंसे लिप्त नहीं होते, क्योंकि वे
सबमें रहते हुए भी सबसे पृथक् और सर्वथा असङ्ग हैं ॥ ११ ॥
एको वशी सर्वभूतान्तरात्मा एकं रूपं बहुधा यः करोति ।
तमात्मस्थं येऽनुपश्यन्ति धीरास्तेषां सुखं शाश्वतं नेतरेषाम् ॥१२॥
यः=जो; सर्वभूतान्तरात्मा=सब प्राणियोंका अन्तर्यामी, एकः वशी=अद्वितीय एव सबको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२३६ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
तत्=वह, अनिर्देश्यम्=अनिर्वचनीय, परमम्=परम, सुखम्=सुख, एतत्=यह (परमात्मा ही है), इति=यों;
मन्यन्ते=(ज्ञानीजन) मानते हैं, तत्=उसको, कथम् नु=किस प्रकारसे; विजानीयाम्=मैं भलीभाँति समझूँ, किमु=
क्या वह, भाति=प्रकाशित होता है, वा=या, विभाति=अनुभवमें आता है ॥ १४ ॥
व्याख्या—उस सनातन परम आनन्द और परम शान्तिको प्राप्त ज्ञानी महात्माजन ऐसा मानते हैं कि परब्रह्म
पुरुषोत्तम ही वह अलौकिक सर्वोपरि आनन्द है, जिसका निर्देश मन-वाणीसे नहीं किया जा सकता । उस परमानन्दस्वरूप
परमेश्वरको मैं अपरोक्षरूपसे किस प्रकार जानूँ ? क्या वह प्रत्यक्ष प्रकट
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २२७
सनातन है । इसका जो मूल कारण है, जिससे यह उत्पन्न होता है, जिससे सुरक्षित है और जिसमें विलीन होता है, वही
विशुद्ध दिव्य तत्त्व है, वही ब्रह्म है, उसीको अमृत कहते हैं, तथा सब लोक उसीके आश्रित हैं। कोई भी उसका अतिक्रमण
करनेमें समर्थ नहीं है। नचिकेता ! यही है वह तत्त्व, जिसके सम्बन्धमें तुमने पूछा था ॥ १ ॥
यदिदं किं च जगत्सर्वं प्राण एजति निःसृतम् ।
महद्भयं वज्रमुद्यतं य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥ २ ॥
निःसृतम्=(परब्रह्म परमेश्वरसे) निकला हुआ, इदम् यत् किं च=यह जो कुछ भी, सर्वम् जगत्=सम्पूर्ण जगत् है;
प्राणे एजति=उस प्राणस्वरूप परमेश्वरमें ही चेष्टा करता है, एतत्=इस; उद्यतम् वज्रम्=उठे हुए वज्रके समान; महत्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२८ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
लिये बाध्य होना पड़ता है । अतएव मनुष्यको मृत्युसे पहले पहले ही परमात्माको जान लेना चाहिये* ॥४॥
यथाऽऽदर्शे तथात्मनि यथा स्वप्ने तथा पितृलोके ।
यथाप्सु परीव ददृशे तथा गन्धर्वलोके छायातपयोरिव ब्रह्मलोके ॥ ५ ॥
यथा आदर्शों=जैसे दर्पणमें (सामने आयी हुई वस्तु दीखती है); तथा आत्मनि=वैसे ही शुद्ध अन्तःकरणमें (ब्रह्मके
दर्शन होते हैं), यथा स्वप्ने=जैसे स्वप्नमें (वस्तु अस्पष्ट दिखलायी देती है), तथा पितृलोके=उसी प्रकार पितृलोकमें (परमेश्वर
दीखता है); यथा अप्सु=जैसे जलमें (वस्तुके रूपकी झलक पड़ती है); तथा गन्धर्वलोके=उसी प्रकार गन्धर्वलोकमें, परि
ददृशे इव=परमात्माकी झलक सी पड़ती है (और); ब्रह्मलोके=ब्रह्मलोकमें (तो), छायातपयोः इव=छाया और धूपकी भाँति
(आत्मा और परमात्मा दोनोंका स्वरूप पृथक् पृथक् स्पष्ट
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २२९
इन्द्रियाणां पृथग्भावमुदयास्तमयौ च यत् ।
पृथगुत्पद्यमानानां मत्वा धीरो न शोचति ॥ ६ ॥
पृथक् = ( अपने-अपने कारणसे ) भिन्न-भिन्न रूपोंमें; उत्पद्यमानानाम् = उत्पन्न हुई; इन्द्रियाणाम् = इन्द्रियोंकी; यत् =
जो; पृथक् भावम् = पृथक्-पृथक् सत्ता है; च = और, [ यत् = जो उनका, ] उदयास्तमयौ = उदय हो जाना और लय हो जाना-
रूप स्वभाव है, [ तत् = उसे ]; मत्वा = जानकर, धीरः = ( आत्माका स्वरूप उनसे विलक्षण समझनेवाला ) धीर पुरुष, न
शोचति = शोक नहीं करता ॥ ६ ॥
व्याख्या-शब्द-स्पर्शादि विषयोंके अनुभवरूप पृथक्-पृथक् कार्य करनेके लिये भिन्न-भिन्न रूपमें उत्पन्न हुई इन्द्रियोंके
जो पृथक्-पृथक् भाव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२३० * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *-
एनम्=इसको; कश्चन = कोई भी; चक्षुषा = चर्मचक्षुओंद्वारा; न पश्यति = नहीं देख पाता; मनसा = मनसे; अभिक्लृप्तः =
बारंबार चिन्तन करके ध्यानमें लाया हुआ (वह परमात्मा); हृदा = निर्मल और निश्चल हृदयसे; मनीषा = (और) विशुद्ध बुद्धिके
द्वारा; [ दृश्यते = देखनेमें आता है; ] ये एतत् विदुः = जो इसको जानते हैं; ते अमृताः भवन्ति = वे अमृत (आनन्द)
स्वरूप हो जाते हैं ॥ ९ ॥
व्याख्या-इन परब्रह्म परमेश्वरका दिव्य स्वरूप प्रत्यक्ष विषयके रूपमें अपने सामने नहीं ठहरता; परमात्माके दिव्य-
रूपको कोई भी मनुष्य प्राकृत चर्मचक्षुओंके द्वारा नहीं देख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २३१
भी प्राप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह इन सबकी पहुँचसे परे है। परंतु वह है अवश्य और उसे प्राप्त करनेकी तीव्र
इच्छा रखनेवालेको वह अवश्य मिलता है—इस बातको जो नहीं कहता, नहीं स्वीकार करता अर्थात् इसपर जिसका दृढ
विश्वास नहीं है, उसको वह कैसे मिल सकता है ? अतः पूर्व मन्त्रोंमें बतलायी हुई रीतिके अनुसार इन्द्रिय-मन आदि सबको
योगाभ्यासके द्वारा रोककर 'वह अवश्य है और साधकको मिलता है' ऐसे दृढतम निश्चयसे निरन्तर उसकी प्राप्तिके लिये
परम उत्कण्ठाके साथ प्रयत्नशील रहना चाहिये ॥ १२ ॥
अस्तीत्येवोपलब्धव्यस्तत्त्वभावेन चोभयोः।
अस्तीत्येवोपलब्धस्य तत्त्वभावः प्रसीदति ॥१३॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२३२ * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
व्याख्या-जब साधकके हृदयकी अहन्ता-ममतारूप समस्त अज्ञान ग्रन्थियाँ भलीभाँति कट जाती हैं, उसके सब प्रकार-
के संशय सर्वथा नष्ट हो जाते हैं और उपर्युक्त उपदेशके अनुसार उसे यह दृढ निश्चय हो जाता है कि 'परब्रह्म परमेश्वर अवश्य
हैं और वे निश्चय ही मिलते हैं,' तब वह इस शरीरमें रहते हुए ही परमात्माका साक्षात् करके अमर हो जाता है। बस,
इतना ही वेदान्तका सनातन उपदेश है ॥ १५ ॥
सम्बन्ध-अब मरनेके बाद होनेवाली जीवात्माकी गतिका वर्णन करते हैं-
शतं चैका च हृदयस्य नाड्यस्तासां मूर्धानमभिनिःसृतैका ।
तयोर्ध्वमायन्नमृतत्वमेति विष्वङ्डन्या उत्क्रमणे भवन्ति ॥१६॥
हृदयस्य=हृदयकी; शतम् च एका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें- कठोपनिषद् * २३३
मृत्युप्रोक्तां नचिकेतोऽथ लब्ध्वा विद्यामेतां योगविधिं च कृत्स्नम् ।
ब्रह्मप्राप्तो विरजोऽभूद्विमृत्युरन्योऽप्येवं यो विदध्यात्ममेव ॥१८॥
अथ=इस प्रकार उपदेश सुननेके अनन्तर; नचिकेता=नचिकेता; मृत्युप्रोक्ताम्=यमराजद्वारा बतलायी हुई;
एताम्=इस; विद्याम् च=विद्याको और;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें