कल्याण: उपनिषद् अङ्क
Kalyan Upanishad Ank
गीताप्रेस द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
७०४ - जाबालदर्शनोपनिषद् % [ खण्ड ४
[वाम स्तम्भ]
ही हैं। पयस्विनीके देवता प्रजापति हैं। विश्वोदरा नाड़ीके
अधिदेवता भगवान् अग्निदेव है ॥ ३५-३८॥
'वेदवेत्ताओंमे श्रेष्ठ मुनीश्वर ! इड़ा नामकी नाड़ीमे नित्य
ही चन्द्रमा सञ्चार करते हैं और पिङ्गला नाडीमे सूर्यदेव
सञ्चरण करते है । पिङ्गला नाडीसे इड़ा नाडीमे जो संवत्सरा-
त्मक प्राणमय सूर्यका सङ्क्रमण होता है, उसे वेदान्ततत्त्वके
ज्ञाता महर्षियोंने उत्तरायण कहा है। इसी प्रकार इड़ासे
पिङ्गलामें जो प्राणात्मक सूर्यका सङ्क्रमण होता है, वह दक्षिणायन
कहा गया है। जब प्राण इड़ा और पिङ्गलाकी संधिमे आता
है, उस समय, हे पुरुषश्रेष्ठ ! इस शरीरके भीतर अमावस्या
कही जाती है। जब प्राण मूलाधारमे प्रवेश करता है, उस
समय हे तापसोमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७०५
पञ्चम खण्ड
नाड़ी-शोधन एवं आत्मशोधनकी विधियाँ
माङ्कृतिने पूछा—'ब्रह्मन् ! नाडीकी शुद्धि कैसे होती
है, यह मुझे ठीक ठीक और संक्षेपमे बताइये जिससे कि नाड़ी-
शुद्धिपूर्वक सदा परमात्माका चिन्तन करते हुए मे जीवन्मुक्त
हो जाऊँ' ॥ १ ॥
भगवान् दत्तात्रेयने कहा—'साङ्कृते ! सुनो; म संक्षेप-
ने नाड़ी शुद्धिका वर्णन करता हूँ । शास्त्रोंके विधिवाक्यो-
द्वारा जो कर्म बतलाये गये हैं, उनमें कर्तव्यबुद्धिमे मलग्र रहे।
कामना और फलप्राप्तिके सङ्कल्पको त्याग दे । योगके यम
आदि आठों अङ्गोंका सेवन करते हुए शान्त एव सत्यपरायण
रहे। अपने आत्माके चिन्तनमे ही स्थित रहे और ज्ञानी
महापुरुषोंकी सेवामें उपस्थित हो उनसे भलीभाँति शिक्षा
ले। तत्पश्चात्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७०६ * जावालदर्शनोपनिषद् * [ खण्ड ६
भरते हुए षोडश मात्रासे विशिष्ट अकारस्वरूप प्रणवका
एकाग्रचित्त होकर चिन्तन करे। जब वायु भर जाय तब
विद्वान् पुरुष मन और इन्द्रियोंको वशमे रखते हुए चौसठ
मात्राओसे विशिष्ट उकारके स्वरूपका कुछ कालतक चिन्तन
करे और प्रणवका जप करते हुए वायुको धारण किये रहे ।
इसके बाद बत्तीस मात्राओंसे विशिष्ट मकारका चिन्तन करते
हुए इडा नाड़ीके द्वारा धीरे-धीरे वायुको निकाल दे। बुद्धिमान्
पुरुष इसी प्रकार इडा नाड़ीके द्वारा वायुको भरते हुए पुनः
अभ्यास करे। मुनीश्वर ! इस प्रकार प्रतिदिन प्राणायामका अभ्यास
करना चाहिये । नित्य ऐसा अभ्यास करनेसे मनुष्य छः
महीनोंमें ज्ञानवान् हो जाता है। एक वर्षतक पूर्वोक्त प्रकारसे
प्राणायाम करनेसे साधकको ब्रह्मका साक्षात्कार हो जाता है।
इसलिये प्राणायामका नित्य अभ्यास करना चाहिये । जो
मनुष्य योगाभ्यासमें संलग्न और सदा अपने धर्मके पालनमें
तत्पर है, वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ७] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७०७
और कान आदि इन्द्रियोंको दोनों हाथोंसे भलीभाँति दबाये
रक्खे—दोनों अँगूठोंसे दोनों कानोंको ढक ले, दोनों तर्जनी
अँगुलियोंसे दोनों नेत्र आच्छादित कर ले तथा अन्य दो-दो
अँगुलियोंसे नासिकाके दोनों छिद्रोंको बंद कर ले, इस प्रकार
ऊपरकी सब इन्द्रियोंको आच्छादित करके उस वायुको तबतक
मस्तकमें धारण किये रहे, जबतक आनन्दमय अमृतका आविर्भाव
न हो जाय। महामुने ! यों करनेसे ही प्राण ब्रह्मरन्ध्रमें प्रवेश
करता है। हे निष्पाप सांकृति ! जब वायु ब्रह्मरन्ध्रमे प्रवेश कर जाय
तब पहले शङ्खध्वनिके समान एक गम्भीर नाद होने लगता
है। बीचमे वह नाद मेघकी गर्जनाके समान हो जाता है।
जब वायु मस्तकके मध्य भलीभाँति स्थित हो जाती है, उस
समय पर्वतसे गिरते हुए झरनेकी कलकल ध्वनिके समान
शब्द होने लगता है। महामते ! ऐसा होनेके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७०८ जाबालदर्शनोपनिषद् * [ खण्ड ९
स्थापित करे, तदनन्तर अपानवायुके स्थानसे उस वायुको तकके स्थानोमे पूर्ण कर दे । दोनो पैरोंमें, मूलाधारमे, नाभि-
हटाकर कटिके दोनों भागोंमे ले जाय और वहाँसे जाँघोंके कन्दमे, हृदयके मध्यभागमे, कण्ठके मूलभागमे, तालुमे, भौंहों-
मध्यभागमे ले जाय । जाँघोंमे दोनों घुटनोंमे, घुटनोंमे के मध्यभागमे, ललाटमे तथा मस्तकमे वायुको धारण करे ।
पिंडलियोंमे और पिंडलियोंसे पैरके अँगूठेमे ले जाकर उस यह वायु धारणात्मक प्रत्याहार है ॥ १०--१२ ॥
वायुको रोके । प्रत्याहार परायण महात्माओंने प्राचीन कालसे 'विद्वान् पुरुष एकाग्रचित्त हो देहसे आत्मबुद्धिको हटाकर
इसीको प्रत्याहार कहा है ॥ १-९ ॥ उसे स्वय ही निर्द्वन्द्व एव निर्विकल्पस्वरूप अपने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड १०] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७०९
सर्वथा परे है, आकाशसे भिन्न है, स्पर्शमें आने योग्य वायुसे
भी विलक्षण है, नेत्रोंसे दीख पड़नेवाले अग्नितत्त्वसे भी
सर्वथा भिन्न है, रसस्वरूप जल और गन्धस्वरूप पृथिवीसे भी
सर्वथा विलक्षण है, जिसे प्रत्यक्षादि प्रमाणोंद्वारा नहीं जाना
जा सकता, जो अनुपम है, देहसे अतीत है, उस सच्चिदानन्द-
स्वरूप एव अन्तररहित परब्रह्मका अपने आत्माके रूपमें
ध्यान करे, बुद्धिके द्वारा यह निश्चय करे कि वह परब्रह्म
परमात्मा मैं ही हूँ। इस प्रकार किया हुआ निर्विशेषका
ध्यान मोक्षका साधक होता है ॥ ३-५ ॥
'इस तरह ध्यानके अभ्यासमें लगे हुए महात्मा पुरुषको
क्रमशः वेदान्तवर्णित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
कृष्णयजुर्वेदीय
शुकरहस्योपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै ।
तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः ! शान्तिः .!! शान्तिः. !!!
प्रथम खण्ड
भगवान् शंकरका शुकदेवजीको उपदेश 'तत्त्वमसि' आदि महावाक्योंके षडङ्गन्यास
अब हम रहस्योपनिषद्की व्याख्या करते हैं। एक समय
देवर्षिगणोंने पितामह ब्रह्माजीकी पूजा की और प्रणाम करके
उनसे पूछा-‘भगवन् ! हमें गूढ उपनिषत्तत्त्व बतलायें।' तब
ब्रह्माजीने कहा—पहले एक समय महातेजस्वी, समस्त वेदोंके
ज्ञाता तपोनिधि वेदव्यासने पार्वतीके साथ भगवान्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७११
पनिषद् शिरःस्थानीय ( सर्वोत्तम ) है। जिस विचारवान्ने रहस्योपनिषद्में उपदिष्ट ब्रह्मका ध्यान किया है, उसे पुण्यके हेतुभूत तीर्थ-स्नान, मन्त्रजप, वेद-पाठ तथा जपादिसे क्या प्रयोजन है। महावाक्योंके अर्थको सौ वर्षोंतक विचार करनेसे जो फल प्राप्त होता है, वह उनके ऋष्यादि-स्मरण तथा ध्यानपूर्वक एक बारके जपसे ही प्राप्त हो जाता है ॥ १२-१७॥
[ ऋष्यादि षडङ्गका पाठ करके पुनः उनका मस्तकादिमे न्यास करना चाहिये। वह इस प्रकार है — ]
ॐ अस्य श्रीमहावाक्यमहामन्त्रस्य हस ऋषि । अव्यक्तगायत्री छन्दः। परमहंसो देवता । हं बीजम् । स शक्तिः । सोऽह कीलकम्। मम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७१२ * शुकरहस्योपनिषद् * [ खण्ड ३
[ उसी 'तत्त्वमसि' महावाक्यके 'त्वम्' पदके ऋषि [ अन्तमें महावाक्यके अन्तिम तीसरे 'असि' पदके ऋषि
आदिका जप निम्न प्रकारसे करके उसका न्यास करना चाहिये ।] आदिका एव न्यास-मन्त्रोंका उल्लेख किया जाता है ।]
त्वंपदमहामन्त्रस्य विष्णुर्ऋषि । गायत्री छन्द । 'असि'पदमहामन्त्रस्य मन ऋषि' । गायत्री छन्द. ।
परमात्मा देवता । ऐं बीजम् । क्लीं शक्ति । सौ. कीलकम् । अर्धनारीश्वरो देवता । अव्यक्तादिर्बीजम् । नृसिंह. शक्तिः ।
मम मुक्त्यर्थे जपे विनियोग. । परमात्मा कीलकम् । जीवब्रह्मैक्यार्थे जपे विनियोगः ।
'वासुदेवाय' अङ्गुष्ठाभ्या नम. । 'पृथ्विद्व्यणुकाय' अङ्गुष्ठाभ्या नम. ।
'सङ्कर्षणाय' तर्जनीभ्या स्वाहा ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंखण्ड ३ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७१३
'असि' पदके द्वारा उन 'तत्' एव 'त्वम्' पदोंके बोध्य ब्रह्म
और जीवकी एकताका ग्रहण कराया गया है । उस एकत्वका
अनुभव करो ।
[ 'अयमात्मा ब्रह्म' इस महावाक्यमें ] 'अयम्' पदके
द्वारा स्वतःप्रकाश अपरोक्ष—नित्य प्रत्यक्ष स्वरूपका वर्णन
हुआ है । अहंकारसे लेकर शरीरपर्यन्तको प्रत्यगात्मा
बताया गया है । दिखायी पड़नेवाले सम्पूर्ण जगत्में
जो व्यापक तत्त्व है, वही 'ब्रह्म' शब्दसे वर्णित है । वह ब्रह्म
स्वतःप्रकाश, आत्मस्वरूप है ॥ ५-८ ॥
"अनात्मामें आत्मदृष्टि करनेसे मैं अज्ञानकी निद्रामें पड़कर
'मैं' और 'मेरे' की प्रतीति करानेवाली स्वप्नावस्थामें आ
पहुँचा था। श्रीगुरुदेवके द्वारा महावाक्यके पदोंका स्पष्ट उपदेश
दिये जानेपर स्वरूपरूपी सूर्यके उदित होनेसे मैं जग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥
अथर्ववेदीय
त्रिपाद्विभूतिमहा नारायणोपनिषद्
शान्तिपाठ
ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः ।
स्वस्ति नस्ताक्ष्यो॑ अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!
पूर्वकाण्ड
प्रथम अध्याय
पाद-चतुष्टयके स्वरूपका निर्णय
परमतत्त्वके रहस्यको जाननेकी इच्छासे श्रीब्रह्माजीने
देवताओंके वर्षोसे सहस्र वर्षांतक तपस्या की । सहस्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय १ ] \
अध्याय १ ]
* महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति *
७१५
[बायाँ स्तम्भ]
करते हुए (साधुवाद देते हुए) अत्यन्त प्रसन्न होकर
ब्रह्माजीसे बोले—"सम्पूर्ण परमतत्त्वका रहस्य तुम्हें बतलाता हूँ।
सावधान होकर सुनो। ब्रह्माजी ! अथर्ववेदकी देवदर्शी
नामक शाखामें परमतत्त्वरहस्य नामक अथर्ववेदीय
महानारायणोपनिषद्में प्राचीन कालसे गुरु-शिष्य-संवाद अत्यन्त
सुप्रसिद्ध होनेसे सर्वज्ञात है। पहले (अतीत कल्पमें) उसके
स्वरूपको जाननेसे सभी महत्तम पुरुष ब्रह्मभावको प्राप्त हुए
हैं। जिसके सुननेसे सभी बन्धन समूल नष्ट हो जाते हैं,
जिसके जानने सभी रहस्य ज्ञात हो जाते हैं, उसका स्वरूप
कैसा है, यह बतलाते हैं—॥ २-३ ॥
"शान्त, अप्रमत्त, अत्यन्त विरक्त, अत्यन्त पवित्र, गुरु-
भक्त, तपस्वी शिष्यने ब्रह्मनिष्ठ गुरुको प्राप्तकर, उनकी
प्रदक्षिणा की, भूमिपर लेटकर उन्हें साष्टाङ्ग प्रणाम किया और
दोनों हाथोंकी अञ्जलि बाँधकर, विनयपूर्वक समीप जाकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७१६ त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [ अध्याय २
७१६ * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [ अध्याय २
शब्दोंके वाच्य, अद्वैत परमानन्दरूप, विभु (सर्वव्यापक), प्रकार जानता है, वह पुरुष उन (श्रीनारायणभगवान्) की
नित्य, निष्कलङ्क, निर्विकल्प, निरञ्जन, संङ्गारहित, शुद्ध उपासनासे उनके सायुज्यको प्राप्त करता है—यह संशयरहित
देवता एकमात्र नारायण ही हैं; दूसरा कोई नहीं है। जो इस बात है' ॥ ६-११ ॥
॥ प्रथम अध्याय समाप्त ॥ १ ॥
द्वितीय अध्याय
साकार-निराकार परब्रह्मके स्वरूपका निरूपण
तत्र (प्रथमाध्यायके उपदेशको सुनकर) शिष्यने अपने और मुक्तसाकार। नित्यसाकार तो आदि-अन्तहीन सनातन
भगवत्स्वरूप गुरुदेवसे कहा—'भगवन् ! वैकुण्ठ एवं (शाश्वत) है। जो उपासनाद्वारा मुक्तिपदको प्राप्त हुए हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय २ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७१७
अध्याय २ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७१७
उनके उस व्यापक रूपसे विलक्षण किंतु उस (व्यापक रूप) से
अभिन्न, तथा अपरिच्छिन्न होते हुए भी अपनी मूर्तिके आकारके,
देवता सर्वत्र सुने जाते हैं—अर्थात् जैसे पृथिवी आदिके
अधिष्ठाता देवता अपने पृथिवीरूपी भौतिक शरीर एव देव-
शरीर दोनोंसे युक्त हैं, वैसे ही सर्वात्मक परब्रह्ममें साकार
एवं निराकारका भेद होनेपर भी विरोध नहीं है। विविध
प्रकारकी अनन्त विचित्र शक्तियोंसे सम्पन्न परब्रह्मके स्वरूपका
ज्ञान हो जानेपर विरोध नहीं रह जाता। अर्थात् जब जान
लिया जाता है कि परब्रह्ममें विविध प्रकारकी अनन्त विचित्र
शक्तियाँ हैं, तब विरोधी धर्मोंका विरोध असङ्गत नहीं
लगता। इस (ज्ञान) के अभावमें ही अनन्त विरोध प्रतीत
होते हैं ॥ ११-१२ ॥
'और जब श्रीराम-श्रीकृष्णादि अवतारस्वरूपोंमें अद्वैत
परमानन्दस्वरूप परब्रह्मके परमतत्त्व एव परमेश्वरत्वकी
स्मृति सर्वत्र स्वाभाविक रूपसे ही विद्यमान सुनी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७१८ - त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [ अध्याय
७१८ - त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [ अध्याय
कार्य) से विलक्षण भी नारायण ही हैं। परमज्योति, स्वयं-
प्रकाशमय, ब्रह्मानन्दमय, नित्य, निर्विकल्प, निरञ्जन, अवर्ण-
नीय, शुद्ध एकमात्र देवता नारायण ही हैं; दूसरा कोई नहीं
है। न वे (किसीके) समान हैं और न (किसीसे) अधिक
हैं (उनके सिवा कोई दूसरा है ही नहीं)।
'संशयरहित होकर परमार्थतः जो इस प्रकार जानता है, वह
सम्पूर्ण बन्धनोंको छेदन करके, मृत्युको पार करके मुक्त हो
जाता है, मुक्त हो जाता है। जो इस प्रकार जानकर सर्वदा उन
(श्रीनारायण) की उपासना करता है, वह पुरुष नारायण-
स्वरूप हो जाता है; वह नारायणस्वरूप हो जाता है' ॥ १६ ॥
॥ द्वितीय अध्याय समाप्त ॥ २ ॥
तृतीय अध्याय
मूलाविद्या और प्रलयके स्वरूपका निरूपण
शिष्यने 'ठीक है' कहकर फिर पूछा- 'भगवन् ! परम-
तत्त्वज्ञ गुरुदेव ! आपने विलासके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ४] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७१९
अध्याय ४] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७१९
दिवस-रात्रिका एक दिन होता है। इसी प्रकार दिन, पक्ष,
मास, सम्वत्सर आदि भेदसे उनके कालमानके सौ करोड़ (एक
अरब) वर्षपर्यन्त उनकी स्थिति कही जाती है। स्थितिके
अन्तमें आदिविराट् पुरुष अपने अशी मायोपाधिक नारायणको
प्राप्त होता है, अर्थात् उनमें लीन हो जाता है। उस विराट्-
पुरुषका जितना स्थितिकाल हैं, उतना ही प्रलयकाल भी होता
है। प्रलयके समय सब शून्य हो जाता है ॥ ६ ॥
'विराट्की स्थिति एव प्रलय मूल-अविद्याण्ड परिपालक
आदि नारायणके दिवस-रात्रि कहे जाते हैं। उन दिवस-रात्रि-
का एक दिन होता है। इसी प्रकार दिन, पक्ष, मास, सवत्सर
आदि भेदसे उनके कालमानके सौ करोड़ बगके समयतक
उनकी स्थिति कही जाती है। स्थितिके अन्तमे त्रिपाद्विभूति-
नारायणकी इच्छासे उनका निमेष होता है (उनकी पलकें
गिरती हैं)। इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२० * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [ ४
तमस् शब्दके द्वारा अविद्या कही जाती है ॥ ३-८॥ भेद भी दिखायी देने लगता है। यह जीव कार्यरूप उपाधिसे
'समस्त भूत इन (ब्रह्म) का एक पाद (भाग) हैं। युक्त है और ईश्वर कारणरूप उपाधिसे युक्त हैं। ईश्वरकी
इनके शेष तीन पाद अमृतरूप (नित्य) हैं, जो परम महामाया उन्हींकी आज्ञाके अधीन रहती हैं। वे (महामाया)
व्योममें प्रतिष्ठित हैं। तीन पादोंवाला पुरुष सबसे ऊपर प्रकाशित उन (ईश्वर) के सङ्कल्पके अनुसार कार्य करनेवाली, विविध
है और इसका अवशिष्ट एक पाद सम्पूर्ण जीवोंके रूपमे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ५ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७२१
अध्याय ५ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७२१
उत्तरकाण्ड
पञ्चम अध्याय
संसारसे तरनेका उपाय और मोक्षमार्गका निरूपण
श्रीगुरुभगवान्को नमस्कार करके फिर शिष्य पूछता है—
‘भगवन् ! सम्पूर्णतः नष्ट हुई अविद्याका फिर उदय कैसे होता है ?’ ॥ १ ॥
‘यह सत्य है’ यों कहकर गुरु बोले—‘वर्षा ऋतुके प्रारम्भमें जैसे मेढक आदिका फिरसे प्रादुर्भाव होता है, उसी प्रकार पूर्णतः नष्ट हुई अविद्याका उन्मेषकालमे (भगवान्के पलक खोलनेपर ) फिर उदय हो जाता है ॥ २ ॥
( शिष्यने फिर पूछा— ) ‘भगवन् ! जीवोंका अनादि ससाररूप भ्रम किस प्रकार है ? और उसकी निवृत्ति कैसे होती है ? मोक्षके मार्गका स्वरूप कैसा है? मोक्षका साधन कैसा है ? अथवा मोक्षका उपाय क्या है ? मोक्षका स्वरूप कैसा है ? सायुज्य मुक्ति क्या है ? यह सब तत्त्वत. वर्णन करें।’ ॥ ३ ॥
अत्यन्त आदरपूर्वक, बड़े हर्षसे शिष्यकी बहुत प्रशंसा करके गुरु कहते हैं—‘सावधान होकर सुनो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७२२ त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् [ अध्याय ५
७२२ * त्रिपाद्विभूतिमहानारायणोपनिषद् * [ अध्याय ५
अवस्थाओंमें प्रकाशित होते हैं। समस्त संसार नारायणमय
प्रतीत होता है। नारायणसे भिन्न कुछ नहीं है, इस बुद्धिसे
उपासक सर्वत्र विहार करता है॥ १० ॥
'(इस प्रकार) निरन्तर (भाव-) समाधिकी परम्परासे सब
कहीं, सभी अवस्थाओमे जगदीश्वरका रूप ही प्रतीत होता है।
ऐसे महापुरुषको कभी कभी ईश्वर साक्षात्कार भी होता है॥११॥
'इस (महापुरुष) को जब शरीर छोड़नेकी इच्छा होती
है, तब भगवान् विष्णुके सब पार्षद उसके पास आते हैं।
तब भगवान्का ध्यान करता हुआ हृदय-कमलमे स्थित आत्म-
तत्त्वका अपने अन्तरात्माके रूपमें चिन्तन करके भली प्रकार
(मानसिक) उपचारोसे (उसकी) अर्चा करता है। फिर
हस मन्त्र 'सोऽहम्' का उच्चारण करता हुआ, सभी (इन्द्रिय-)
द्वारोंका सयम करके, मनका भली प्रकार निरोध करता है
और प्रणव (के उच्चारण) से प्रणव (के अर्थ) का अनुसन्धान
(विचार) करता हुआ ऊपरकी ओर गमन करनेवाले वायु
(प्राण) के साथ धीरे-धीरे ब्रह्मरन्ध्रमे बाहर चला जाता है।
वहाँ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय ६ ] महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति ७२३
अध्याय ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७२३
षष्ठ अध्याय
मोक्षमार्गके स्वरूपका निरूपण
'तब परमानन्दकी प्राप्ति होनेपर उपासक आवरणसहित
ब्रह्माण्डका भेदन करके, चारों ओर देखकर ब्रह्माण्डके स्वरूप-
का निरीक्षण करता है तथा परमार्थतः उनके स्वरूपको ब्रह्मज्ञान
के द्वारा जानकर ( समझ जाता है कि) समस्त वेद, शास्त्र,
इतिहास, पुराण, समस्त विद्या-समूह, ब्रह्मादि सब देवता और
सभी परमर्षि भी ब्रह्माण्डके भीतर स्थित प्रपञ्चके एक देश
(एक अङ्ग) का ही वर्णन करते हैं। (वे सब) ब्रह्माण्डके
स्वरूपको नहीं जानते। ब्रह्माण्डसे बाहर स्थित प्रपञ्चके रहस्यको
तो जानते ही नहीं। फिर ब्रह्माण्डके भीतर एव बाहरके प्रपञ्च-
ज्ञानसे दूर मोक्षप्रपञ्च (स्वरूप) ज्ञान तथा अविद्या प्रपञ्च-
ज्ञानको तो जान ही कैसे सकते हैं? ॥ १ ॥
'ब्रह्माण्डका स्वरूप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें