सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)

Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation

महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा

स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished592 पृष्ठ

३७२ [छठी पञ्चिका
इनमें 'अभितृण्ण' वाले मंत्र हैं। इन्द्र ने पहले प्रातःसवन में
विजय पाई थी। परन्तु इन मंत्रों द्वारा मध्यसवन में भेदन
किया (अभितृण्यात्) इस लिये 'अभितृण्ण' वाले मंत्र बोले जाते
हैं। (३)
१२-तृतीय सवन में सोम के उठाने पर होता यह मंत्र
बोलता है:--
इहोप यात शवसो नपातः (ऋ० ४।३५।१)
इनमें वृषन्, पीत, सुत, मद् शब्द आये हैं। इस लिये इनमें
रूपसमृद्धता है। यह इन्द्र के मंत्र हैं और ऋभुओं के हैं।
इस पर प्रश्न है कि जब ऋभुओं की स्तुति नहीं की जाती
तो यह तीसरे सवन के पवमान मंत्र ऋभुओं के क्यों कहलाते
हैं ? (इसका उत्तर यह है) कि पिता प्रजापति ने मर्त्य ऋभुओं
को अमर्त्य करके तीसरे सवन में भाग दिया। इसलिये ऋभुओं
के मन्त्र तो नहीं बोलते किन्तु पवमान स्तोत्रों को आर्भव
कहते हैं।
एक ऋषि का प्रश्न है कि तीसरे सवन में त्रिष्टुप् छन्द
क्यों लाते हैं ? प्रातः सवन का छन्द गायत्री है। मध्य सवन
का त्रिष्टुभ और तीसरे सवन का जगती। इसका उत्तर यह
देना चाहिये कि तीसरे सवन में सोमरस समाप्त हो जाता है
(धीतरसं)। अगर तीसरे सवन में ऐसा छन्द बोला जाय
जिसका रस अभी समाप्त नहीं हुआ (अधीतरस) जैसे त्रिष्टुम््
तो ऐसा करने से तृतीय सवन रस वाला हो जाता है।
इस सवन में इन्द्र को भी भाग मिलता है।
इस पर प्रश्न यह होता है कि जब तीसरा सवन इन्द्र और
ऋभुओं का है, और उपस्थित सोम के लिये होता इन्द्र और
ऋभुओं का ही याज्य मन्त्र बोलता है तो फिर इतर ऋत्विज
नाना देवतों के याज्य क्यों बोलते हैं ?

ब्राह्मणाच्छंसी का मंत्र यह है :—

तीसरा अध्याय ] ३७३
होता के याज्य में :—
ऋतुभिर्वाजवद्भिः समुक्षितम् ।
ऋभुओं का स्पष्ट लेख है। लेकिन दूसरों में स्पष्ट लेख
नहीं।
मैत्रावरुण का याज्य यह है :—
इन्द्रावरुणा सुतपाविमं सुतम् । ( ऋ० ६।६८।१० )
इसमें एक पद है :—युवोरथो अध्वरं देववीतये । इसमें
बहुवचन है । यह ऋभुओं का रूप है ।
ब्राह्मणाच्छंसी का मंत्र यह है :—
इन्द्रश्च सोमं पिबतं बृहस्पते...( ऋ० ४।५०।१० )
इसमें 'विशंत्विंदवः स्वाभुवः' पद आया है । यह बहुवचन
है । बहुवचन ऋभुओं का रूप है ।
पोता का याज्य मंत्र है :—
आ वो वहंतु सप्तयो रघुष्यदो...( ऋ० १।८५।६ )
इसमें "रघु पत्वानः प्रजिगात बाहुभिः' आया है । यह बहु-
वचन है । बहुवचन ऋभुओं का रूप है ।
नेष्टा का याज्य मंत्र यह है :—
अमेव नः सुहवा आ हि गंतन...( ऋ० २।३६।३ )
इसमें 'गंतन' बहुवचन है । यह बहुवचन ऋभुओं का रूप
है ।
अच्छावाक् का याज्य यह है :—
इन्द्राविष्णू पिबतं मध्वोऽस्य...( ऋ० ६।६९।७ )
इसमें "आवामंधांसि मदिराय्यग्मन्"...बहुवचन है । बहु-
वचन ऋभुओं का रूप है ।
अग्नीध्र का याज्य यह है :—
इमं स्तोममहं ते जातवेदसे ( ऋ० १।९४।१ )

३७४ [ छठी पञ्चिका
इसमें 'रथमिव संमहेम' आया है। यह बहुवचन है। बहु-
वचन ऋतुओं का रूप है।
इस प्रकार यह सब मंत्र ऐन्द्र-आर्भव हो जाते हैं।
दूसरे देवतों के मंत्रों से उन उन देवतों को भी प्रसन्न करता
है। वह जगत् के विजेता हैं। इसलिये जगती छन्द की आव-
श्यकता होती है। तीसरे सवन की समृद्धि के लिये। (४)
१३—इस पर प्रश्न होता है कि कुछ होत्रों में उक्थ्य
(शस्त्र) होता है। कुछ में नहीं होता। फिर सब होत्र बराबर
और उक्थ्य वाले कैसे हो जाते हैं ? इसका उत्तर यह है कि
ये उक्थ्य वाले और अनुक्थ्य वाले साथ-साथ पाठ करते हैं।
इसलिये वे सब समान कहलाते हैं। और उनकी विषमता दूर
हो जाती है।
अब प्रश्न होता है कि होत्रक लोग प्रातः सवन और मध्य
सवन में ही शस्त्र पढ़ते हैं। फिर यह तीसरे सवन में पढ़े के
बराबर कैसे हो जाता है ? इसका उत्तर यह है कि वे मध्य सवन
में दो दो सूक्त पढ़ते हैं।
इस पर प्रश्न होता है कि होत्रक होता के बराबर दो सूक्त
क्यों पढ़ते हैं ? इसका उत्तर यह है कि वे दो देवतों के लिये
होते हैं। (५)
१४—शंका होती है कि जब तीन होत्रक ही उक्थ्य वाले
हैं अन्य नहीं। तो वे उक्थ्य वाले कैसे समझे जा सकते हैं?
इसका उत्तर यह है कि अग्नीध्र का उक्थ्य आज्य है। पोता
के याज्य का मरुत्वतीय। नेष्टा का वैश्वदेव। इस प्रकार यह
याज्य उक्थ्य वाले हो जाते हैं।
प्रश्न यह है कि अन्य होत्रकों को तो एक बार ही आदेश
दिया जाता है तो पोर्ता को और नेष्टा को क्यों दो बार आदेश
दिया जाता है ? (इसके लिये गाथा है) :—

तीसरा अध्याय ] ३७५
जब गायत्री ने सुपर्ण होकर सोम को निकाला तो इन्द्र ने
इन दोनों के उक्थ काट कर होता को दे दिये और कहा,
"तुम न बुलाना। तुम योग्य नहीं हो।" देवों ने कहा, "इन
दोनों को वाणां से प्रभावित कर दें।" (अर्थात् दो बार आदेश
देकर उसका बदला चुका दें) इसलिये इन (पोता और नेष्टा)
को दो बार आदेश दिये जाने लगे।
अग्नीध्र के याज्य में एक ऋचा वढ़ा दी। इसलिये उसके
याज्य में एक ऋचा अधिक होती है।
कुछ लोग पूछते हैं कि जब मैत्रावरुण आदेश देता है "होता
यक्षत्" "होता यक्षत्" (होता याज्य पढ़े) तो यह आदेश
केवल होता को ही क्यों नहीं देता। उनको क्यों देता है जो
होता नहीं होते, केवल होता के मंत्रों को उच्चारते मात्र हैं?
इसका उत्तर यह है कि होता प्राण है। सब ऋत्विज् भी प्राण
हैं। इस आदेश का प्रयोजन यह है कि "प्राण याज्य पढ़े",
"प्राण याज्य पढ़े।"
क्या यह आदेश उद्गाताओं के लिये भी हैं? हाँ, हैं।
क्योंकि मैत्रावरुण मंत्र जप कर के कहता है "तुम स्तुति करो।"
क्या अच्छावाक् का कुछ प्रवर (विशेषता) होता है?
हाँ होता है। क्योंकि अध्वर्यु उससे कहता है, "अच्छावाक्,
कह जो कुछ तुझे कहना है।"
जब मैत्रावरुण तीसरे सवन में इन्द्र-वरुण का शस्त्र कहता
हैं तो अग्नि के लिए स्तोत्रिय और अनुरूप क्यों पढ़े जाते हैं?
देवों ने अग्नि को मुख बना के ही असुरों को उक्थों से निकाल
दिया। इसलिये स्तोत्रिय और अनुरूप अग्नि के होते हैं।
अब प्रश्न है कि जब तीसरे सवन में ब्राह्मणाच्छंसी इन्द्र
और बृहस्पति के लिये शस्त्र बोलता है और अच्छावाक् इन्द्र
और विष्णु के लिये, तो तीसरे सवन में स्तोत्रिय और अनुरूप

ब्राह्मणाच्छंसी और अच्छावाक् नाना देवतों के लिये मन्त्र

३७६ [छठी पञ्चिका
इन्द्र के कैसे होते हैं ? ( उत्तर यह है कि ) इन्द्र ने असुरों को
उक्थ्यों से निकाल कर पराजित कर दिया और उसने देवों से
कहा, "मेरा साथ कौन देगा ?" देवों ने कहा, "मैं, मैं।" और
उन्होंने उसका साथ दिया। लेकिन चूँकि इन्द्र ने पहले विजय
पाई, इसलिये स्तोत्रिय और अनुरूप इन्द्र के होते हैं। और
चूँकि देवों ने कहा, "मैं साथ दूंगा" और दिया भी। इसलिये
ब्राह्मणाच्छंसी और अच्छावाक् नाना देवतों के लिये मन्त्र
पढ़ता है। (६)
१५-फिर प्रश्न यह है कि जब तीसरा सवन वैश्वदेव का
है तो तीसरे सवन के आरम्भ में इन्द्र के और जगती छन्द
वाले मंत्र क्यों बोले जाते हैं ? उत्तर यह है कि इन्द्र से आरम्भ
करके ही चलते हैं। जगती छन्द इसलिये है कि तीसरा सवन
जगती से सम्बन्ध रखता है। जगत् की इच्छा के लिये। और
जो कोई छन्द पीछे पढ़ा जाता है वह भी जगती से सम्बन्धित
हो जाता है। जब तृतीय सवन के आरम्भ में इन्द्र के और
जगती छन्द वाले सूक्त पढ़े जाते हैं।
शस्त्रों के अन्त में अच्छावाक् त्रिष्टुभ् छन्द का सूक्त बोलता
है :- स वां कर्मणा... ( ऋ० ६।६९।१) यह 'कर्म' से तात्पर्य
'सोमपान' की प्रशंसा है। इसमें 'समिषा' पद है। यहाँ 'इष'
का अर्थ है अन्न। अन्न की प्राप्ति के लिये। "अरिष्टैर्नः पथिभिः
पारयंत" इस पद के पढ़ने का तात्पर्य यह है कि वह प्रत्येक दिन
कल्याण के लिये स्तुति करता है।
यहाँ प्रश्न होता है कि जब तीसरा सवन जगती छन्द वाला
है तो तीसरे सवन के अन्त में त्रिष्टुभ् छन्द क्यों पढ़ते हैं ?
इसका उत्तर यह है कि त्रिष्टुभ् वीर्य है। अन्त में वीर्य की
प्रतिष्ठा हो जाती है।

ब्राह्मणाच्छंसी का :---

तीसरा अध्याय ] ३७७
मैत्रावरुण का अन्त का मंत्र यह है :—
इयमिन्द्रं वरु॑णमष्ट मे॒ गीः ( ऋ० ७।८४।५ )
ब्राह्मणाच्छंसी का :---
वृहस्पतिर्नः परि॑ पातु प॒श्चात् (ऋ० १०।४२।११)
अच्छावाक् का :—
उभा जिग्यथुः (ऋ० ६।६९।८)
वे दोनों ही जीते थे । कोई पराजित नहीं हुआ । अर्थात्
उन्होंने हार नहीं मानी । उनमें से कोई नहीं हारा ।
“इंद्रश्च विष्णो यद॑ पस्पृधेथां त्रे॑धा सह॑स्रं वितदै॑रयेथाम्”
से तात्पर्य है कि इन्द्र और विष्णु दोनों ही असुरों से लड़े । और
उनको जीत कर कहा, “लाओ, बाँट लें ।” असुरों ने कहा,
“अच्छा” । इन्द्र ने कहा, “यह विष्णु तीन पैर में जितना नाप
ले वह हमारा, शेष तुम्हारा” । वह इन लोकों में चला, फिर
वेदों में, फिर वाणी में ।
इस पर शंका करते हैं कि सहस्र का क्या अर्थ है । इसका
उत्तर देना चाहिये कि “यह लोक, वेद और वाक्” ।
अच्छावाक उक्थ्य के अन्त में कहता है:—
“ऐरयेथां, ऐरयेथां” ( तुम दोनों ने जीता ) ।
अच्छावाक् का काम अन्त का है । अग्निष्टोम और अति-
रात्र में होता अन्त के भाग को पढ़ता है । ‘षोडशी’ में सन्देह
है कि अन्त के चार अक्षर पढ़े जायें या न पढ़े जायें । कुछ
कहते हैं कि अवश्य पढ़े जायें । जब अन्य कृत्यों में पढ़े जाते हैं
तो इसमें क्यों न पढ़ा जाय ।” (७)
१६—अब प्रश्न है कि जब तीसरा सवन नाराशंसी का है
तो अच्छावाक् शिल्पों में उन मंत्रों को क्यों पढ़ता है जो नारा-
शंसी के नहीं होते ? इसका उत्तर यह है कि नाराशंसी विकार

३७८ [ छठी पञ्चिका
का सूचक है। वीर्य थोड़ा थोड़ा विकृत होता जाता है। तब
पूर्ण विकार के बाद पैदा होता है। नाराशंस छन्द मृदु और
शिथिल है। अच्छावाक् सबसे पिछला बोलने वाला है। इस
लिये ऐसा है। पिछले भाग को भली भाँति स्थापित कर देना
चाहिये। इसलिये अच्छावाक् शिल्पों में नाराशंसी के मन्त्र
नहीं बोलता। जिससे अन्त मजबूत हो जाय। (८)
ऐतरेय ब्राह्मण की छठी पञ्चिका का तीसरा अध्याय समाप्त हुआ।

चौथा अध्याय
१७-प्रातः सवन में अहीन संतति के लिये (अर्थात् वह
सोम यज्ञ जिनमें कई दिन लगते हैं और एक दिन और दूसरे
दिनों में सिलसिला जारी रखना पड़ता है) जो अगले दिन के
स्तोत्रिय को पहले दिन का अनुरूप करते हैं वह उसी प्रकार
होता है जैसे एकाह् में (जिस सोम यज्ञ में एक ही दिन
लगता है उसे 'एकाह्' कहते हैं)। जैसे 'एकाह्' के सवनों में
सिलसिला होता है उसी प्रकार 'अहीन' के दिनों में भी। प्रातः
सवन में अगले दिन के स्तोत्रिय को पहले दिन का अनुरूप
इसलिये करते हैं कि 'अहीन' के दिनों में सिलसिला हो जाय।
इस प्रकार सिलसिला हो जाता है।
देवों और ऋषियों ने सोचा कि यज्ञ में सिलसिला क़ायम
करें दिनों को समान करके। तब उन्होंने यह समानता सोची
कि प्रगाथ एक ही हों, प्रतिपद् एक ही हों और सूक्त एक ही
हों। इन्द्र घर का व्यापी सा है। वह यज्ञ में पहले भी चलता
है और अगले दिनों में भी। (अर्थात् इन्द्र यज्ञ में सर्वत्र
( ७९ )

३८० [ छठी पञ्चिका
विचरता है ) । इस प्रकार यज्ञ के सब दिनों में इन्द्र के विचरने
से समानता या सिलसिला हो जाता है । ( १ )
१८—इन संपात सूक्तों का सबसे पहला ऋषि ( दृष्टा )
विश्वामित्र हुआ । विश्वामित्र के देखे हुये उन मंत्रों को वाम-
देव ने फैलाया ( असृजत ) । यह सूक्त यह हैं :--
एवा त्वामिन्द्र वज्रिन्......( ऋ० ४।१६ )
यन्न इन्द्रो जुजुषेयच्च वष्टि......( ऋ० ४ । २२ )
कथा महामवृधत् कस्य होतुः ( ऋ० ४।२३ )
उसने झट उनका पीछा किया ( समपतत् ) और अपने
शिष्यों को पढ़ाया । इसलिये उनका संपात सूक्त नाम पड़ गया ।
( समपतत् का अर्थ है मंत्रों को देखकर शिष्यों को पढ़ाना ) ।
विश्वामित्र ने इन संपात सूक्तों को देखा और कहा कि मेरे
देखे हुये मंत्रों को वामदेव ने फैला दिया । मैं इन सूक्तों के
प्रतिमान के लिये ऐसे ही अन्य सूक्त बना दूँ । इसलिये उसने
यह सूक्त प्रतिमान रूप बना दिये :—
सद्यो ह जातो वृषभः ( ऋ० ३।४८ )
इन्द्रः पूर्भिदातिरत् ( ऋ० ३।३४ )
इमामु षु प्रभृतिम् ( ऋ० ३।३६ )
इच्छन्ति त्वा सोम्यासः सखायः ( ऋ० ३।३० )
शासद् वह्नि र्दुहितुः ( ऋ० ३।३१ )
अभितष्टेव दीधया मनीषा ( ऋ० ३।३८ )
दूसरे संपात सूक्त यह हैं :—
भरद्वाज का सूक्त—य एक इद्धव्यः ( ऋ० ६।२२ )
वशिष्ठ के दो सूक्त अर्थात्
यस्तिग्मशृङ्गो वृषभो न भीम ( ऋ० ७।१९ )
उदु ब्रह्माण्यैरत......( ऋ० ७।२३ )
नोधा का सूक्त :—

ब्राह्मणाच्छंसी पढ़ता है :—

चौथा अध्याय ] ३८१
अस्मा इदु प्रतवसे तुराय... ऋ० १।६१ )
यह लोग ( मैत्रावरुण, ब्राह्मणाच्छंसी और अच्छावाक )
षडह के प्रातःसवन में स्तोत्रियों के पढ़ने के बाद मध्य सवन
में अहीन सूक्तों को पढ़ते हैं । यह सूक्त यह हैं :—
आसत्यो यातुमथवाँ ऋजीषी...( ऋ० ४।१६ )
क्योंकि मित्रावरुण सत्य वाला है ।
ब्राह्मणाच्छंसी पढ़ता है :—
अस्मा इदु प्र तवसे तुराय...( ऋ० १।६१ )
इस सूक्त में "इन्द्राय ब्रह्मणा राततम" शब्द आये हैं ।
और
"इंद्र ब्रह्माणि गोतमासो अक्रन्..."
इसमें 'ब्रह्म' शब्द आया है ।
अच्छावाक यह सूक्त पढ़ता है :—
शासद् वह्निर्जन यंत वह्निम् ।
इसमें "वह्नि" ( नेता ) शब्द आया है ।
इस पर प्रश्न होता है :—कि अच्छावाक "वह्नि" वाले
इस सूक्त को दोनों प्रकार के दिनों में क्यों पढ़ता है । 'परांचि'
दिनों में भी और 'अभ्यावर्त्ति' दिनों में भी । ( एक सत्र में दो
प्रकार के दिन होते हैं । एक तो अकेले दिन जिनको 'परांचि'
कहते हैं । दूसरे 'षडह' आदि जो बारबार आते हैं । इनको
'अभ्यावर्त्ति' कहते हैं) । इसका उत्तर यह है कि वह वृ च ऋत्विज
वीर्यवान होता है । यह सूक्त 'वह्नि' वाला है । 'वह्नि' वह है
जो अगुआ हो ( वहति ) । 'वह्नि' उस घोड़े को भी कहते हैं
जो धुरे को खींचता है जिसमें वह जुता होता है । इसलिये
अच्छावाक इन सूक्तों को दोनों प्रकार के दिनों में पढ़ता है
अर्थात् 'परांचि' दिनों में भी और 'अभ्यावर्त्ति' दिनों में भी ।

ब्राह्मणाच्छंसी तीन संपात सूक्तों को एक करके एक-एक

३८२ [ छठी पञ्चिका
यह पाँच दिनों में पढ़े जाते हैं :—चतुर्विंश, अभिजित् ,
विषुवत्, विश्वजित् और महाव्रत । यह दिन 'अहीन' हैं । क्योंकि
इनमें कुछ छूटता नहीं ( न हि एषु किंचन हीयते ) । यह दिन
'परांचि' हैं । अभ्यावर्त्ति नहीं । अर्थात् यह बार बार नहीं
आते । इस लिये इन दिनों अहीन सूक्त पढ़े जाते हैं । इनको
पढ़ते हुये वह समझते हैं "हम स्वर्ग लोक को पूर्ण रूप से और
समृद्धता से प्राप्त होवें" । जब यह इनका पाठ करते हैं तो इंद्र
को बुलाते हैं जैसे गाय के पास बैल को बुलाते हैं । यह पाठ
सिलसिले को क़ायम रखने के लिये करते हैं । इससे सिलसिला
कायम रहता है ॥(२)
१९—इसलिये मैत्रावरुण षडह के पहले तीन दिनों में से
हर दिन इन तीन संपातों को विपर्यास अर्थात् उल्टे क्रम से
पढ़ता है । पहले दिन "एवा त्वामिन्द्र वज्रिन्", दूसरे दिन
"यन्न इन्द्रो जुजुषे यच्च वष्टी", तीसरे दिन "कथा महामवृधत्
कस्य होतुः" ।
ब्राह्मणाच्छंसी तीन संपात सूक्तों को एक करके एक-एक
दिन ( दूसरे तीन दिनों में ) विपर्यास अर्थात् उलटे क्रम से
पढ़ता है :—पहले दिन, "इन्द्रः पूर्भिदातिरद् दासमर्कैः"; दूसरे
दिन, "एक इदद्व्योश्चर्षणीनाम", तीसरे दिन, "यस्तिग्मशृङ्गो
वृषभो न भीम" ।
अच्छावाक तीन संपात सूक्तों को एक एक करके विपर्यास
( उलटे क्रम ) से एक एक दिन पढ़ता है :--
पहले दिन, "इमामूषु प्रभृति सातयेधा"; दूसरे दिन
"इच्छन्ति त्वा सोम्यासः सखायः"; तीसरे दिन, "शासद् वह्नि-
र्दुहितुर्नप्त्यंगात्" ।
यह नौ और तीन सूक्त जो प्रतिदिन पढ़े जाते हैं बारह हो
जाते हैं । बारह मासों का संवत्सर होता है । संवत्सर प्रजा-

ब्राह्मणाच्छंसी इसको :—"वने न वा यो न्यधायि चाकन्"

चौथा अध्याय ] ३८३
पति है। प्रजापति यज्ञ है। इस प्रकार संवत्सर प्रजापति यज्ञ
को प्राप्त होते हैं और हर दिन के कृत्य को संवत्सर प्रजापति
यज्ञ में प्रतिष्ठित कर देते हैं।
इन सूक्तों के बीच-बीच में 'विमद' ऋषि के विराज मंत्रों
को चौथे दिन बिना 'न्यूङ्ख' के पढ़ना चाहिये। पंक्ति मंत्रों को
पाँचवें दिन, परुच्छेप मंत्रों को छठे दिन।
जो दिन महास्तोम के हों उनमें मैत्रावरुण इस मंत्र को
पढ़े :—को अद्य नर्यो देवकामः ( ४।२५।१ )
ब्राह्मणाच्छंसी इसको :—"वने न वा यो न्यधायि चाकन्"
( १०।२९।१ )
अच्छावाक इस मंत्र को :—"आ याह्यर्वाङ् उप बंधुरेष्ठा"
( ३।४३।१ )
यह आवपन मंत्र हैं। इन्हीं 'आवपन' मंत्रों से देवों और
ऋषियों ने स्वर्गलोक को जीता और इन्हीं के द्वारा यजमान
स्वर्गलोक को प्राप्त करता है (३)।
२०—उन अहीन सूक्तों के पहले हर दिन मैत्रावरुण इस
सूक्त का पाठ करता है :—
"सद्यो ह जातो वृषभः कनीनः" ( ऋ० ३।४८ )
यह सूक्त स्वर्ग से संबंध रखता है। इसी से देवों ने स्वर्ग
जीता। इसी से ऋषियों ने। इसी से यजमान भी स्वर्ग जीत
सकते हैं।
यह विश्वामित्र का सूक्त है। क्योंकि विश्वामित्र सब का
मित्र था। इसलिये जो इस रहस्य को समझता है उसके सभी
मित्र हो जाते हैं अगर मैत्रावरुण इसको समझकर अहीन सूक्तों
से पूर्व रोज़ इसका पाठ करता है।
इसमें 'वृषभ' और पशुमत्' शब्द आये हैं। पशुओं की वृद्धि
के लिये।

ब्राह्मणाच्छंसी प्रति दिन इस ब्रह्मासूक्त को पढ़ता है :-

३८४ [ छठी पञ्चिका
इसमें पाँच ऋचायें हैं। पंक्ति में पाँच पद होते हैं, पंक्ति
अन्न हैं। अन्न की प्राप्ति के लिये।
ब्राह्मणाच्छंसी प्रति दिन इस ब्रह्मासूक्त को पढ़ता है :-
उदु ब्रह्माण्यैरत श्रवस्य (७।२३) इसमें 'ब्रह्मन्' शब्द आने से रूप
समृद्धता प्राप्त होती है। यह स्वर्ग का सूक्त है। इससे देवों ने
स्वर्ग जीता, ऋषियों ने स्वर्ग जीता और यजमान भी स्वर्ग जीत
सकते हैं।
यह वशिष्ठ का सूक्त है। इससे वशिष्ठ इन्द्र के प्रिय धाम
को गया। और परम लोक को जीता। जो इस रहस्य को
समझता है वह इन्द्र के प्रिय धाम को पाता है और परम लोक
को जीतता है। इसमें छः ऋचायें हैं। छः ऋतुयें हैं। ऋतुओं
की प्राप्ति के लिये। संपात सूक्तों के पीछे इनका पाठ करता है।
इस प्रकार यजमान स्वर्ग लोक में जाने के लिए इस लोक में
प्रतिष्ठित हो जाते हैं।
अच्छावाक हर रोज़ यह सूक्त पढ़ता है :-
अभि तष्टेव दीधया मनीषाम्... (ऋ० ३.३८ )
इसमें 'अभि' शब्द है। इसलिये यह इस लोक और परलोक
के सिलसिले के लिये उपयुक्त है। इस सूक्त में "अभिप्रयाणि
मर्मृशत् पराणि" शब्द आये हैं। इससे तात्पर्य है कि जो
परलोक में आने वाले दिन हैं वह प्रिय हैं। इन्हीं को वह
प्राप्त करता है। 'पर' का अर्थ है स्वर्गलोक जो इस लोक से
परे हैं।
"कवींऽरिच्छामि संदृशे सुमेधा" इन शब्दों से तात्पर्य है
उन ऋषियों से जो गुज़र चुके। वे कवि हैं। इन्हीं के विषय में
यह मंत्र है। यह विश्वामित्र का है। विश्वामित्र सब का मित्र
था। जो इस रहस्य को समझता है उसके सभी मित्र हो
जाते हैं!

चौथा अध्याय ] ३८५
वह अब प्रजापति के अनिरुक्त सूक्त को पढ़ता है (अर्थात्
इसमें प्रजापति का स्पष्ट नाम नहीं)। प्रजापति अनिरुक्त है।
प्रजापति की प्राप्ति के लिये। इसमें एक बार 'इन्द्र' आया है।
वह इसलिये कि यज्ञ का इन्द्र-पन न चला जाय। इसमें दस
ऋचायें हैं। विराट् में १० अक्षर होते हैं। विराट् अन्न हैं।
अन्न की प्राप्ति के लिये। दस ऋचाओं के विषय में यह भी है
कि प्राण दस हैं। इससे यजमान प्राणों को प्राप्त करता है और
प्राणों को आत्मा में धारण करता है।
अच्छावाक संपात सूक्तों के बाद इस सूक्त को इसलिये
पढ़ता है कि यजमानों के लिये स्वर्ग की प्राप्ति हो जाय जब
यजमान इसी लोक में प्रतिष्ठित हैं। (४)
२१—प्रतिदिन के आरम्भ के प्रगाथ "कद्वत्" मन्त्र हैं।
(जिन मंत्रों में प्रश्नवाचक 'कः' या उसका कोई रूप आता है
उनको "कद्वत्" मंत्र कहते हैं)। वह यह हैं :—
कस्तमिन्द्र त्वावसुमा मर्त्यो दधर्षति। श्रद्धा इत्ते मघवन् पार्ये
दिवि वाजी वाजं सिषासति ॥
मघोनः स्म वृत्रहत्येषु चोदय ये ददति प्रिया वसु । तव प्रणीती
ह्य॑श्व सूरिभिर्विश्वा तरेम दुरिता ॥ ( ऋ० ७।३२।१४-१५ )
कश्चव्यो अतसीनां तुरो गृणीत मर्त्यः। नही न्वस्य महिमानमिन्द्रियं
स्वर्गन्त आनशुः ॥
कदु स्तुवन्त ऋतयन्त देवत ऋषिः को विप्र ओहते। कदा हवं
मघवन्निन्द्र सुन्वतः कदु स्तुवत आ गमः ॥ ( ऋ० ८।३३।१३-१४ )
कदू न्वस्याकृतमिन्द्रस्यास्ति पौंस्यम्। केनो नु कं श्रोमतेन न
शुश्रुवे जनुषः परि वृत्रहा ॥
कदू महीरधृष्टा अस्य तविषीः कदु वृत्रघ्नो अस्तृतम्। इन्द्रो
विश्वान् वेकनाटाँ अहर्दृश उत क्रत्वा पर्णीँ रभि ॥
( ऋ० ८।६६।९-१० )
२५

३८६ [ छठी पञ्चिका
'कः' नाम है प्रजापति का। यह 'कद्वन्त' मंत्र प्रजापति की
प्राप्ति के लिये हैं। 'कं' नाम है अन्न का। यह 'कद्वन्त' अन्न की
प्राप्ति के लिये हैं। ये यजमान प्रतिदिन शांत अहीन सूक्तों
से जुड़े रहते हैं। उनको 'कद्वत्' प्रगाथों के द्वारा शांत करते
हैं। इस प्रकार यह अहीन सूक्त शांत हो जाते हैं और शांत
होकर स्वर्ग को ले जाते हैं।
अहीन सूक्तों का आरम्भ त्रिष्टुभ् से करना चाहिये।
कुछ लोग प्रगाथों से पहले इन (त्रिष्टुभों) को पढ़ते हैं
और इनको 'धाय्या' कहते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिये।
होता राजा (शासक) है और होत्रक लोग प्रजा (रय्यत)
हैं। (धाय्या को होता ही पढ़ता है। यदि होत्रक भी पढ़ने
लगेंगे तो इसका अर्थ यह होगा कि) प्रजा ने राजा का विरोध
किया। और यह पाप है।
उसको जानना चाहिये कि ये त्रिष्टुभ् मेरे 'प्रतिपद' हैं।
जिनसे समुद्र को तरते हैं। ('प्रतिपद' में यहाँ श्लेष है। प्रतिपद
का अर्थ है आरम्भ और प्रतिपद का अर्थ है नाव का पतवार)
जो द्वादशाह या संवत्सर यज्ञ करते हैं वह समुद्र पर तैरने
वालों के समान हैं। जैसे समुद्र के उस पार पहुँचने के लिए
जहाज पर सब सामान इकट्ठा करके तब बैठते हैं। इसी प्रकार
यजमानों को त्रिष्टुभों से आरम्भ करना चाहिये।
यह वीर्यवान् छन्द यजमान को स्वर्ग में ले जाकर फिर
लौटाता नहीं।
लेकिन इनमें 'आहाव' (शोंसावोम्) नहीं कहना चाहिये।
छन्द समान गति से चलना चाहिये।
होता को सोचना चाहिये कि मैं धाय्या न पढूँगा। जब
इन सूक्तों को पढ़ें। प्रसिद्ध सूक्तों के आरम्भ से सूक्तों का
समारोह करना चाहिये। (अर्थात् सूक्तों को त्रिष्टुभ् से शुरू

ब्राह्मणाच्छंसी प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—

चौथा अध्याय ] ३८७
करना चाहिये ) । इन मंत्रों को पढ़ कर इन्द्र को बुलाता है जैसे
गाय के पास बैल को। यह पाठ यज्ञ के सिलसिले को कायम
रखने के लिये है। इससे सिलसिला कायम रहता है। (५)
२२—मैत्रावरुण सूक्तों से पहले हर दिन यह मंत्र बोलता
है :—
अप प्राच इन्द्र विश्वाँ अमित्रानपाचो अभिभूते नुदस्व ।
अपोदीचो अप शूराधराच उरौ यथा तव शर्मन् मदेम ॥
( ऋ० १०।१३१।१ )
“हे इन्द्र सब अमित्रों को दूर कर दो। हे विजयी, उनको
भगा दो। चाहे वे दक्षिण में हों या उत्तर में। जिससे कि हम
तेरी विस्तृत शरण से लाभ उठा सकें।”
इसमें अभय की बात है। वह अभय चाहता है।
ब्राह्मणाच्छंसी प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—
ब्रह्मणा ते ब्रह्मयुजा युनज्मि...( ऋ० ३।३५।४ )
'युनज्मि' में 'जोड़' का भाव है। 'अहीन यज्ञों का यही
रूप है।
अच्छावाक प्रतिदिन यह मंत्र पढ़ता है :—
उरुं नो लोकमनु नेषि विद्वान्...( ऋ० ६।४७।८ )
'अनु' अहीन यज्ञों का रूप है। और 'नेषि' सत्र का रूप
है।
इन मंत्रों को रोज पढ़े। अन्त के मंत्र एक से हैं। इन्द्र
यजमान के घर में व्यापक है। वह यज्ञ में है। जैसे बैल गाय
के पास जाता है और गाय प्रसिद्ध गोशाला में जाती है। इसी
प्रकार इन्द्र यज्ञ में जाता है।
अहीन यज्ञ को “शुनं हुवेम” ( ऋ० ३।३०।२२ ) से समाप्त
न करें। क्योंकि जो क्षत्रिय उसको अपने राज्य में आने देता

३८८ [छठी पञ्चिका
है जो उसका शत्रु हो चुका है तो उसका राष्ट्र क्षीण हो
जाता है। (६)
२३—अहीन 'यज्ञ की युक्ति भी है और विमुक्ति भी।
( जोड़ना और अलग करना )।
अहीन इन ब्राह्मणाच्छंसीय मंत्रों से युक्त होता है ;—
व्यंतरिक्षमतिरद्...( ऋ० ८।१४।७-६ )
और इन मंत्रों से विमुक्त होता है:—
एवेदिंद्रम्...( ऋ० ७।२३।६ )
अच्छावाक् के इस मंत्र से युक्त होता है :—
आहं सरस्वती वतोः...( ऋ० ८।३८।१० )
इस मंत्र से विमुक्त होता है :—
नूनं सा ते...( ऋ० २।११।२१ )
मैत्रावरुण इस मंत्र से जोड़ता है :—
ते स्याम देववरुण...( ऋ० ७।६६।६ )
और इससे विमुक्त करता है :—
नू ष्टुत... ऋ० ४।१६।२१ )
जो अहीनों को युक्त करना और विमुक्त करना जानता
है। वह अहीन यज्ञ के सिलसिले को कायम रख सकता है।
चौबीसवें दिन जोड़ते हैं वह युक्ति है और अन्तिम अति-
रात्र के दिन अलग करते हैं यह विमुक्ति है।
अगर एकाह के मंत्रों से समाप्त करते हैं तो अहीन यज्ञ का
कृत्य नहीं हो सकता। अगर अहीन का कृत्य करके समाप्त
करते हैं तो जैसे थके बैल को अलग कर देते हैं, ऐसे ही यज-
मान भी यज्ञ से अलग हो जाता है। इसलिये एकाह और अहीन
कृत्यों से समाप्त करना चाहिये जैसे दूर की यात्रा करने वाले
मंजिल पर बैल बदल देते हैं। इस प्रकार यज्ञ सिलसिलेवार हो
जाता है और यजमान विश्राम ले लेते हैं।

चौथा अध्याय ] ३८९
दोनों सवनों में स्तोमों में नियत मंत्रों से एक या दो से
अधिक न बोले। अधिक बोलने से बड़े वन के समान हो जाता
है, तीसरे सवन में अपरिमित बोले क्योंकि स्वर्ग अपरिमित
है। स्वर्ग लोक की प्राप्ति के लिये।
जो इस रहस्य को समझता है उसका अहीन यज्ञ आरंभ
होकर विना विघ्न के समाप्त होता है। (७)
२४—देवों ने वल ( कन्दरा ) में गायों को देखा। उन्होंने
यज्ञ के द्वारा उनको लेना चाहा। छठे दिन के द्वारा उन्होंने
इनको पा लिया। पहले सवन में नभाक ( खोदने का कुदाल )
द्वारा वल खोदा। फिर जब छिद्र हो गया तो पत्थरों को हटाया
और तीसरे सवन में वालखिल्य मंत्रों रूपी वज्र द्वारा 'वाचः
कूट' नामी एक पद से वल को तोड़ लिया और गायों को
निकाल लिया।
इस प्रकार यजमान प्रातः सवन में नभाक द्वारा वल को
तोड़ते हैं और उसके पत्थरों को ढीला कर लेते हैं। इसी लिये
होत्रक लोग प्रातः सवन में नाभाक तृचों को पढ़ते हैं। मैत्रा-
वरुण “यः ककुभो निधारयः” ( ८।४१।४-६ ) को, ब्राह्मणाच्छंसी
“पूर्वीष्ट इंद्रोपमातयः” ( ८।४०।६-११ ) को अच्छावाक “ताहि
मध्यं भराणा” ( ८।४०।३-५ ) को। तीसरे सवन में वालखिल्य
वज्र से और “वाचः कूट” एक पद द्वारा वल को खोद कर
गायों को पालते हैं। वालखिल्य सूक्त छः हैं। उनको तीन बारी
में पढ़ते हैं। पहले यह पद करके, फिर आधी आधी ऋचा
करके, फिर ऋचा वार ।
जब पद पद करके पढ़ता है तो हर प्रगाथ में एक पद
रखे। इस प्रकार के एक पद पाँच हैं। चार दशाह से लिये हैं
और एक महाव्रत से ।

३९० [ छठी पञ्चिका
महानामन पदों से आठ अक्षरों को जब जब आवश्यकता
हो पूरा कर लें। इतरों की परवाह नहीं।
जब आधे आधे मंत्र पढ़ें तो उन पाँच एकपदों को पढ़ें।
और महानाम्नी से आठ अक्षर पूरा कर लें।
जब ऋचावार बालखिल्यों को पढ़ें तो उन पाँच एकपदों
को पढ़ें और महानाम्नी मंत्रों से आठ अक्षर लेकर पूरा
कर लें।
जब छः बालखिल्यों को पहली बार पढ़ता है तो प्राण और
वाणी का विहार कर देता है। जब दूसरी बार पढ़ता है तो
आँख और मन को मिला देता है। जब तीसरी बार पढ़ता है
तो कानों और आत्मा को मिला देता है।
इस प्रकार विहार का सब काम समाप्त हो जाता है । और
बालखिल्य रूपी वज्र, तथा एक पद वाचःकूट और प्राणों का
निर्माण इन सब के सम्बन्ध का कार्य्य समाप्त हो जाता है।
बालखिल्य प्रगाथों को बिना विहार के (बिना दो सूक्तों
को मिलाये हुये चौथी बार पढ़ता है। प्रगाथ पशु हैं। पशुओं
की प्राप्ति के लिये। यहाँ बीच में एक पद नहीं मिलाना चाहिये।
अगर बीच में एक पद मिलायेगा तो 'वाचः कूट' के द्वारा
यजमान को पशुओं से अलग कर देगा उनको मारकर। यदि
किसी होत्रक को ऐसा करते देखे तो उससे कहे कि तुम ने
यजमान से पशुओं को मार कर अलग कर दिया। तुमने
उसको पशुओं से वंचित कर दिया। ऐसा हो ही जाता
है। इसलिये ऐसे अवसर पर एकपाद को मिलाना नहीं
चाहिये।
बालखिल्य के पिछले दो सूक्तों (७वां, ८वां) को पर्यास
के तौर पर जोड़ता है (मानों किसी बर्तन पर ढक्कन रख दिया)
इन दोनों को मिला देता है। वत्स के पुत्र सर्पि ने सुबल नामी

ब्राह्मण कही जा चुकी (४।२०)। जिसको पशु की कामना हो

चौथा अध्याय ] ३९१
यजमान के लिये इनको इसी प्रकार पढ़ा था। उसने कहा था,
'मैंने यजमान के लिये बहुत पशु पकड़ लिये। बहुत अच्छे
मुझे मिलेंगे।' उसने उसको इतनी ही दक्षिणा दी जितनी
बड़े २ ऋत्विजों को दी गई। इस शस्त्र से पशु और स्वर्ग की
प्राप्ति होती है। इसलिये इसका पाठ किया जाता है ।(८)
२५-अब दुरोहण का पाठ करता है। इसके लिये एक
ब्राह्मण कही जा चुकी (४।२०)। जिसको पशु की कामना हो
वह इन्द्र का सूक्त पढ़े। क्योंकि पशु इन्द्र के हैं। यह जगती
छन्द में हो, क्योंकि पशु जागत (चलने वाले) हैं। यह महा-
सूक्त होना चाहिये जिससे यजमान को बहुत से पशु मिल
जायें। वरु ऋषि का सूक्त पढ़े (१०।९६ प्रतेमहे)। यह महा
सूक्त भी है और जगती छन्द में भी है।
प्रतिष्ठा की कामना हो तो इन्द्र वरुण का सूक्त पढ़े।
क्योंकि यह होत्र उसी देवता का है। यह इन्द्र वरुण की
प्रतिष्ठा है। यह जो इन्द्र-वरुण का याज्य है वह उसी अपनी
ही प्रतिष्ठा में स्थित है। यह इन्द्र-वरुण का सूक्त निविद् के
समान है इससे कामनायें पूरी हो जाती हैं। जब इन्द्र-वरुण
का सूक्त दुरोहण के लिये चुने तो सुपर्ण ऋषि का चुने
(८।३९ इमानि वां भागधेयानि...)। इससे इन्द्र-वरुण तथा
सुपर्ण सम्बन्धी कामना एक साथ पूरी हो सकती है ।(९)
२६-प्रश्न होता है कि दुरोहण के साथ छठे दिन के
अहीन सूक्त पढ़े या न पढ़े ? इसका उत्तर यह है कि अवश्य
पढ़े। जब और दिन पढ़ता है तो आज क्यों न पढ़े !
कुछ लोग कहते हैं कि न पढ़े। छठा दिन स्वर्ग लोक है।
स्वर्ग लोक असमायी है अर्थात् सब इस को प्राप्त नहीं कर
सकते (inaccessible)। स्वर्ग लोक में कोई विरला ही
पहुँचता है। अगर दुरोहण के साथ में और सूक्त भी पढ़े