सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वैशेषिक दर्शन (कणाद सूत्र व हिन्दी भाष्य सहित)

Vaisheshika Darshana with Hindi Bhashya

महर्षि कणाद द्वारा

स्रोत: स्वामीमेशिन यन्त्रालय · स्वामीमेशिन यन्त्रालय (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished160 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

वैशेषिक दर्शन महर्षि कणाद का सूत्र-ग्रन्थ है और भारतीय षड्दर्शनों में से एक है। यह जगत् को द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, विशेष और समवाय जैसे पदार्थों में बाँटकर समझाता है, और परमाणु-सिद्धान्त के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। सूत्र दस अध्यायों में हैं और प्रत्येक अध्याय दो आह्निकों में विभक्त है।

यह संस्करण आर्य समाज के विद्वान पं० तुलसीराम स्वामी का है, जिन्होंने सूत्रों के साथ सरल हिन्दी अनुवाद दिया और इसे मेरठ में अपने स्वामी मेशीन यन्त्रालय से छापा। भूमिका में वे 'वैशेषिक' नाम की व्युत्पत्ति 'विशेष' पदार्थ से जोड़ते हैं और तर्क देते हैं कि भेद को मानने वाला यह शास्त्र मायावादी अद्वैत के प्रतिकूल है; इस प्रसंग में वे मधुसूदन सरस्वती की अद्वैतसिद्धि की आलोचना भी करते हैं।

अनुवाद आह्निक-क्रम से चलता है, और कुछ स्थानों पर अनुवादक ने प्रशस्तपाद भाष्य तथा वेदान्त सूत्रों का भी उल्लेख किया है। स्कैन की गई प्रति पाणिनि कन्या महाविद्यालय संग्रह की है, जिसे ई-गंगोत्री ने डिजिटल रूप दिया। उन्नीसवीं-बीसवीं शताब्दी के आर्य समाजी शास्त्र-अध्ययन को समझने के लिए भी यह संस्करण उपयोगी है।

पृष्ठ 46 स्कैन

४२ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
पूर्व जो संशय कहा था वह दृष्ट अदृष्ट यथादृष्ट अयथादृष्ट में था, यह
दूसरा संशय केवल जानने न जानने से वा विपरीत जानने से होता है ॥
आगे संशय के उदाहरणार्थ शब्दविषयक संशय दिखाने को लक्षणपूर्वक
शब्द का निरूपण करते हैं:-
१००-श्रोत्रग्रहणोयोऽर्थः स शब्दः ॥ २१ ॥
(यः) जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 47 स्कैन

द्वितीयाऽध्याय' २ आन्हिक ४३
शब्द कर्म भी नहीं है, क्योंकि आंख से नहीं दीख पड़ता । यदि कर्म
होता तो आंख से दीखता ॥
यदि कहो कि जैसे कर्म शीघ्र नष्ट हो जाता है, वैसे ही शब्द भी शीघ्र
नष्ट हो जाता है, तब शब्द को कर्म क्यों न मान लें ? तो उत्तरः-
१०४-गुणस्य सतोऽपवर्गः कर्मभिःसाधर्म्यम् ॥ २५ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 48 स्कैन

शब्द अनित्य है, कारण वाला होने से, जैसे घट अनित्य है, कारण
वाला होने से ॥
यदि कहो कि शब्द का कारणवान् होना ही कहां सिद्ध है ? तो उत्तर
१०८-नच्चाऽसिद्धं विकारात् ॥ २९ ॥
(विकारात्) विकार से (असिद्धं) शब्द का कारणवान् होना असिद्ध
(च) भी (न) नहीं ॥
क्योंकि शब्द विकारयुक्त है, कार्य है, अतएव उस का कारणवत्त्व असिद्ध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 49 स्कैन

द्वितीयाऽध्याय २ आन्हिक ४५

पूर्व अभ्यास किये वर्णों की स्मृति की अपेक्षा से आत्मा और मन के संयोग
से पहले वर्णोच्चारण की इच्छा होती है, फिर प्रयत्न. उस प्रयत्न की अपेक्षा
करते हुये मन और वायु के संयोग से उदरस्थ वायु में कर्म होता है, उस
से ऊपर को चलता हुवा वायु फिर कण्ठादि में चोट करता है, उस चोट से
कण्ठादि आकाश से संयोग करते हैं, तब अक्षर (आकाश कारण से) उत्पन्न
होते हैं । यह क्रम है ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 50 स्कैन

५६ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
१११-लिङ्गाच्चाऽनित्यः शब्दः ॥ ३२ ॥
( लिङ्गात् ) लिङ्ग से ( च ) भी ( शब्दः ) शब्द (अनित्यः) अनित्य है।
उत्पत्तिमान् होना शब्द का लिङ्ग है, उस से भी शब्द की अनित्यता
सिद्ध है ॥ आगे पूर्व पक्ष करते हैं:-
११२-द्वयोस्तु प्रवृत्त्योरभावात् ॥ ३३ ॥
( द्वयोः ) दोनों ( तु ) ही (

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 51 स्कैन

सकता। करता है, इस से जाना जाता है कि शब्द अनित्य नहीं, नित्य=स्थिर है ॥
आगे उत्तर पक्ष करते हैं और तीनों पूर्वपक्षस्थ हेतु ओं का खण्डन करते हैंः-
११५-संदिग्धाः ॥ ३६ ॥
संदेह वाले हैं ॥
पूर्वपक्ष में दिये हुये तीनों हेतु संदिग्ध हैं, इस लिये उन से शब्द की
अनित्यता नहीं सिद्ध होती । देवदत्त ने यज्ञदत्त को गाना वा नाचना
सिखाया । जब यज्ञदत्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 52 स्कैन

५८ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
९ स्वर गिनते हैं, वे ५२ अक्षरों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 53 स्कैन

ओ३म्
अथ तृतीयोऽध्यायः
पृथिवी आदि 9 सात बाह्य द्रव्यों की परीक्षा द्वितीयाऽध्याय में हो चुकी।
अब शेष रहे आत्मा और मन; इन में से उद्देशक्रमानुसार प्रथम आत्मा की
परीक्षा करेंगे । उस में प्रथम आत्मसिद्धि के लिये हेतु दिखलाने को भूमिका
बांधते हैं किः-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 54 स्कैन

५० वैशेषिकदर्शन - भाषानुवाद
हम देखते हैं कि घट पटादि पदार्थों के जानने में यद्यपि दीपक वा सूर्यादि
का प्रकाश भी कारण है तथापि कोई नहीं कह सकता कि सूर्यादि का
प्रकाश द्रष्टा है, किन्तु साधन मात्र है। इसी प्रकार रूपादि ज्ञान का आश्रय
शरीर होने पर भी ज्ञान का समवायि कारण शरीर नहीं, किन्तु उस से
भिन्न आत्मा है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 55 स्कैन

तृतीयाध्याय १ आन्हिक ५१
जिस विषय को हम आंख से देखते हैं, उसी को त्वचा से स्पर्श भी
करते हैं । नींबू को देखकर रसना में पानी भर जाता है । यदि इन्द्रिय ही
चेतन होते तो ऐसा कदापि नहीं हो सकता था, क्योंकि "अन्यदृष्टमन्यो न
स्मरति" देवदत्त के देखे हुवे अर्थ का यज्ञदत्त को कभी स्मरण नहीं होता ।
फिर आंख के देखे हुवे विषय का जिह्वा से वा त्वचा से क्योंकर अनुभव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 56 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
५२ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
ज्ञाता चेतन आत्मा जो इन्द्रियों से अपने २ विषयों को ही ग्रहण कराता है,
उन से भिन्न है ॥
इन्द्रियचैतन्यवादियों के मत का खण्डन करके, अब देहात्मवादियों का
खण्डन करते हैं:-
शरीरदाहे पातकाभावात् ॥ ४ ॥
उ०-शरीर को जलाने में पाप न होने से (आत्मा शरीर से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

तृतीयाऽध्याय १ आह्निक ५३

पृष्ठ 57 स्कैन

तृतीयाऽध्याय १ आह्निक ५३
उ०-शरीर और इन्द्रियों के उपघात होने से ( पूर्वपक्ष ) ठीक नहीं ॥
इस सूत्र में गोतम मुनि अपना अन्तिम सिद्धान्त कहते हैं । हम नित्य
आत्मा के वध को हिंसा नहीं कहते किन्तु कार्याश्रय शरीर और विषयोप-
लब्धि के कारण इन्द्रियों के उपघात ( जिस से आत्मा में विकलता उत्पन्न
होती है ) को हिंसा कहते हैं । सुख दुःखरूप कार्य हैं, उन का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 58 स्कैन

५४ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
उ०-एक के नाश होने पर दूसरी का नाश न होने से एकता नहीं हो सकती॥
यदि चक्षु इन्द्रिय एक ही होता तो एक आंख के नष्ट होने पर दूसरी
भी नहीं रहती, परन्तु यह प्रत्यक्ष सिद्ध है कि एक आंख के फूट जाने पर
दूसरी शेष रहती है और उस से आंख का काम लिया जाता है। इस लिये
चक्षु एक नहीं॥ पुनः पूर्वपक्षी इस पर आक्षेप करता है:-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 59 स्कैन

तृतीयाऽध्याय १ आन्हिक ५५
उ०-(किसी इन्द्रिय से उस के विषय को ग्रहण करने पर) अन्य इन्द्रिय
में विकार उत्पन्न होने से (आत्मा देहादि से पृथक् है) ॥
किसी अम्ल द्रव्य को चक्षु से देखने अथवा घ्राण से उस का गन्ध ग्रहण
करने पर रसना में विकार उत्पन्न होता है, अर्थात् मुंह में पानी भर आता
है। यदि इन्द्रियों को ही चेतन माना जावै तो यह बात हो नहीं सकती
कि अन्य के देखे को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 60 स्कैन

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
५६ वैशेषिकदर्शन भाषानुवाद
पुनः उसी की पुष्टि करते हैं:—
अपरिसंख्यानाच्च स्मृतिविषयस्य ॥ १५ ॥
उ०-स्मृतिविषय का परिगणन न करने से भी (यह शङ्का उत्पन्न हुई है) ॥
स्मृतिविषय के विस्तार और सत्व पर ध्यान न देकर प्रतिवादी ने
यह आक्षेप किया है कि "स्मर्त्तव्य विषयों को स्मरण करना स्मृति का काम
है" वास्तव में स्मृति का विषय बड़ा लम्बा और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 61 स्कैन

तृतीयाऽध्याय १ आन्हिक ५१
(हेतुः) हेतु (अन्यत्) साध्य से भिन्न (एव) ही होता है (इति) इस
से (अनपदेशः) यह हेतु नहीं ॥
यद्यपि सौगतादि मत के लोग मानते हैं कि जिस का जिस से तादात्म्य
सम्बन्ध हो, वा जिस की जिस से उत्पत्ति हो वही उस का हेतु होता है,
परन्तु हम (वैशेषिकाचार्य) इतनी बात तो मानते हैं कि जिस की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 62 स्कैन

५८ वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद
उसी में दूसरा कार्य गुण 'स्पर्श' भी वर्त्तमान देखा जाता है। इसी प्रकार
'रस' का लिङ्ग 'गन्ध' भी होता है ॥ १० ॥ विरोधी लिङ्ग, जैसे:-
१२७-विरोध्यभूतं भूतस्य ॥ ११ ॥
(अभूतम्) अवर्त्तमान [वर्षा] (भूतस्य) वर्त्तमान वर्षा का (विरोधी)
विरोधी [लिङ्ग है] ॥
वर्षा का अभाव, हुई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 63 स्कैन

संस्कृत की षष्ठी विभक्ति का अर्थ "का, के, की" होता है। उदाहरण-
देवदत्त का शिर, यज्ञदत्त के हाथ, विष्णुमित्र की जङ्घा इत्यादि । इस से
पाया जाता है कि देवदत्त और शिर एक ही होते तो 'देवदत्त का शिर'
यह षष्ठी ( का ) प्रयोग में न आती । आती है, इस से पाया जाता है
कि शिर, हाथ, जङ्घा आदि से देवदत्त यज्ञदत्तादि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 64 स्कैन

६० वैशेषिकदर्शन-भाषानुवाद

व्याप्ति है। उस व्याप्तिज्ञान को या तो व्यभिचाररहित बहुधा साहचर्य से
वा एक बार साहचर्य से, जिस का जिस के साथ ग्रहण हो उस को उस
का अनुमान कराने वाला लिङ्ग समझना चाहिये ॥
जैसा कि रसोई घर आदि बहुत स्थानों में साधन धर्म धूमादि को
अग्नि आदि से साहचर्य देखते हैं, इस से यह निश्चित ज्ञान होता है कि
जहां २ धुवा है, वहां २ अग्नि का अनुमान करना चाहिये ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 65 स्कैन

तृतीयाऽध्याय १ आन्हिक ६१
वा समव्याप्ति कहते हैं । जो वर्त्ताव सब देशों और सब कालों में पाया जावे,
वह ' व्याप्यवृत्ति' कहाता है, तथा जो एक देश या एक काल में वर्त्तता है
उस को 'अव्याप्यवृत्ति' कहते हैं ॥
जो देश विशेष के कारण से हो उस को ' देशकृताऽव्याप्यवृत्ति ' और
जो काल विशेष के कारण से हो उस को ' कालकृताऽव्याप्यवृत्ति ' कहते
हैं । अधिक बात यह है कि अव्याप्यवृत्ति पदार्थ की भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें