साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)
Samba Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा
स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
साम्बपुराण एक उपपुराण है जो सूर्य-उपासना को समर्पित है। इसकी कथा श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब पर केन्द्रित है: पिता के शाप से साम्ब कुष्ठ रोग से ग्रस्त हो जाते हैं और विधिपूर्वक सूर्य की आराधना करके रोग से मुक्त होते हैं। इसी प्रसंग के सहारे पुराण भगवान् भास्कर के स्वरूप, महिमा और उपासना के विविध रूपों का वर्णन करता है। भारत में सूर्य-मन्दिरों की परम्परा और शाकद्वीपी (मग) ब्राह्मणों के सूर्य-पूजक पुरोहितों के रूप में आगमन की कथा के लिए भी इतिहासकार इस ग्रन्थ को देखते हैं।
पुस्तक-परिचय के अनुसार साम्बपुराण चौरासी अध्यायों में है। इसमें सृष्टि और सूर्य के बारह रूपों का वर्णन, सूर्य के परिवार और गणों की कथा, सूर्य-प्रतिमा और मन्दिर की स्थापना, पूजा-विधि, व्रत और स्तोत्र आते हैं। परिचय यह भी बताता है कि उपपुराणों का मुख्य विषय किसी विशेष देवता की महिमा का प्रतिपादन होता है, और साम्बपुराण के अनुसार सूर्य की उपासना से कुष्ठ रोग का नाश होता है।
यह चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन, वाराणसी का संस्करण है, जिसमें मूल संस्कृत श्लोकों के साथ श्री एस. एन. खण्डेलवाल की हिन्दी व्याख्या है। ४२४ पृष्ठों का यह ग्रन्थ पुराण-साहित्य और सौर सम्प्रदाय के अध्येताओं के लिए उपयोगी है।
चतुर्थेऽहनि कर्तव्यं ततो विश्रमणं रवेः।
| १७६ | श्रीसाम्बपुराणम् |
|---|
चतुर्थेऽहनि कर्तव्यं ततो विश्रमणं रवेः।
धूपमाल्योपहारैश्च पूजयेन्मण्डले पुनः॥६६॥
तत्पश्चात् परिक्रमा करके देवालय में (अर्थात् रथयात्रा समाप्ति के पश्चात् का कृत्य कहा जा रहा है) जाकर देवता को रथ से उतार कर (जहाँ से उन्हें यात्रार्थ ले गये थे) उस मण्डल में उसी प्रकार स्थापित करना चाहिये। चौथे दिन सूर्यदेव को विश्राम कराना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चत्रिंशोऽध्यायः
(यात्राविधिः)
वशिष्ठ उवाच
पुनर्यात्राविधिं चेमं समासात् कथयामि ते।
नारदेनैव कथितं साम्बोऽनुग्रहकारणम् ॥१॥
वर्तमाने तु भावे वै रथे देवगणे स्थिते।
यस्य यश्च नियोगः स्याद् देवस्य कथितो मया ॥२॥
वशिष्ठदेव कहते हैं—पुनः संक्षेप में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१७८ श्रीसाम्बपुराणम्
पंक्तिश्च बृहती चैव उष्णिगेव च सप्तमी।
अतो वेदमयत्वाच्च छन्दसां चैव कल्पनात् ॥८॥
मण्डल को ऋक् मय समझे। ऐसे ही छन्दों को भी समझे अर्थात् गायत्री, त्रिष्टुप्, जगती, अनुष्टुप्, पंक्ति, बृहती तथा अनुष्टुप्—इन्हें वेदमय मानकर छन्दों की कल्पना की गयी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चत्रिंशोऽध्यायः १७९
महत्त्वं च तिथेः पुण्यं यथाशास्त्रेषु भाषितम्।
कार्त्तिक्यां च विशेषेण महाकीर्त्तिरुदाहृता ॥१६॥
जैसे शास्त्रों में तिथि के महत्त्व तथा पुण्य की कथा अंकित है, वह विशेष करके कार्तिक हेतु है। इसलिये कार्तिक मास की अमावस्या तथा पूर्णिमा को महाकार्त्तिकी कहा है।।१६।।
एवं कालसमायोगाच्चात्र काले विशिष्यते।
दर्शनाच्च महत्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः
(अग्निधूपविधिः)
बृहद्वल उवाच
श्रुतं मयेदं विप्रेन्द्र यात्रायाः करणं शुभम्।
अग्ने धूपस्य च तथा विधिमाचक्ष्व सुव्रत ॥१॥
महाराज बृहद्वल कहते हैं—हे ब्राह्मणश्रेष्ठ! मैंने शुभ यात्रा का विधान सुना। हे सुव्रत! अब अग्नि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः १८१
पवित्र स्थान में संयतभाव से पूर्व अथवा उत्तरमुख बैठकर पादद्वय, हस्तद्वय तथा जानुदेश को धोकर आचमन करना चाहिये। प्रसन्न तथा संयत्त चित्त से सुसमाहित होकर तीन बार आचमनार्थ जलपान करना चाहिये। दो बार अपमार्जन करना चाहिये एवं तीन बार अभ्युक्षण करना (मस्तक पर जल छिड़कना) चाहिये॥६-७॥
मूर्द्धानखानि चात्मानमुपस्पृश्यानुपूर्वशः।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८२ श्रीसाम्बपुराणम्
अंगुलियों को एकत्र करके जप करना चाहिये। तत्पश्चात् अग्नि के लिये धूपदान करना चाहिये। प्रथमतः गुग्गुलु की आहुति प्रदान करनी चाहिये। तदनन्तर पुष्पाञ्जलि लेकर उस शिला को प्रधूमित करके सूर्यदेव के मस्तक पर उस पुष्पाञ्जलि को देते समय नीचे लिखे मन्त्र का पाठ करना चाहिये।।१४-१५।।
ॐ व्रतनयं व्रतिनो वर्द्धयन्ति देवा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः १८३
रक्तचन्दन-मिश्रित, गंगाजलयुक्त, पद्म, कनेर, रक्तपद्म, कुङ्कुम जल-मिश्रित, कुरुंटक (झिन्टीवृक्ष) एवं अन्यान्य गन्धादि द्रव्य को ताम्रपात्र में रखकर अर्घ्य देना चाहिये। धूप देकर मन्त्र के साथ गुग्गुलु की आहुति प्रदान करनी चाहिये। तदनन्तर अर्घ्यपात्र लेकर नीचे लिखे मन्त्र द्वारा सूर्य का आवाहन किया जाता है।।२१-२३।।
एहि सूर्य! सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८४ श्रीसाम्बपुराणम्
हे सूर्यदेव! एकमात्र आप रुद्रगण तथा वसुओं में पुरातन हैं। आप द्युलोक में नित्य देवगण द्वारा स्तुत हैं। यह धूपदान मन्त्र है॥३२॥
पूर्वाह्णेऽनेन मन्त्रेण मध्याह्ने चाप्यनेन तु॥३३॥
ॐ नमो ज्वालामालाय
तद्विष्णोः परमं पदं सदा पश्यन्ति सूरयः।
दिवीव चक्षुराततं सायाह्ने चाप्यनेन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः १८५
दण्डिने च ततो दद्याद्रैवन्तानुचराय च।
पूर्वेण नम इन्द्राय दक्षिणेन यमाय च॥४०॥
पश्चिमेन जलेशाय कुबेरायोत्तरेण च।
उत्तरेणैव सोमाय दद्याद्धूपं विचक्षणः॥४१॥
तदनन्तर दण्डी तथा रैवन्त के अनुचर गण को निवेदन करना चाहिये। 'नमः इन्द्राय' मन्त्र से पूर्व की ओर इन्द्र को, दक्षिण में यम को, पश्चिम में वरुण को, उत्तर में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८६ श्रीसाम्बपुराणम्
एवं त्रिषवणस्नातो योऽर्चयेत् प्रयतः सदा।
विधिना तु यथोक्तेन सोऽश्वमेधफलं लभेत्॥४७॥
इस प्रकार से जो प्रातः, मध्याह्न एवं सायंकाल (तीन बार) स्नान करके संयत होकर सर्वदा यथोक्त विधानानुसार सूर्यदेव की अर्चना करते हैं, वे अश्वमेध यज्ञ का फललाभ करते हैं॥४७॥
यश्चैवं कुरुते नित्यं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः
(अग्निविधानम्)
वसिष्ठ उवाच
अतोऽग्रे संप्रवक्ष्यामि विधानमनुपूर्वशः ।
धूपो निवेद्यते येन आदित्यस्याग्निना सदा ॥१॥
वशिष्ठदेव कहते हैं—इसके पश्चात् मैं तुमसे पहले आनुपूर्वीक विधान का वर्णन करता हूँ, जिसमें अग्नि के साथ सूर्यदेव को धूप निवेदन करना होगा ॥१॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८८ श्रीसाम्बपुराणम्
तदनन्तर स्रुच, स्रुवा, प्रणीता, घृतपात्र की मार्जना करके अग्नि का स्पर्श कराये। इसके पश्चात् कुश के द्वारा अग्नि का स्पर्श कराना चाहिये। दोनों हाथों में कुश लेकर प्रथमतः घृत-दान करना चाहिये। अग्नि को मुँह से नहीं फूँकना चाहिये। पैर आगे करके अग्नि का ताप नहीं लेना चाहिये। अग्नि का कभी लङ्घन नहीं करना चाहिये। अग्नि को सम्यक् रूप से प्रज्ज्वलित करके ही अग्नि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः १८९
ततो भूमौ निषण्णेन जानुना सुसमाहितः ।
पाणी तु पुटकौ कृत्वा प्रणमेज्जातवेदसम् ॥१८॥
आह्वानं तु ततः कृत्वा रवेस्तत्र समाहितः ।
पुराणोक्तेन मन्त्रेण ह्यनेनाथ कृताञ्जलिः ॥१९॥
तदनन्तर कुश की अंगूठी तैयार करके (पवित्री तैयार करके) अग्नि के दक्षिण पार्श्व में (कुश द्वारा) ब्रह्मा के शरीर की कल्पना करनी चाहिये। सुच, स्रुवा, प्रणीता, घृतपात्र का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१९० श्रीसाम्बपुराणम्
ततः परमग्निहोत्रमन्त्रेण मार्गमुच्चरन् परमाहुतिं दद्यादादाय स्वाहा ॥२५॥
तत्पश्चात् अग्निहोत्र मन्त्र का उच्चारण करके स्वाहा शब्द लगाकर पुण्याहुति प्रदान करनी चाहिये॥२५॥
तथैव च यत्र आत्मीये म त्विषासहिताय च।
ततः प्रादेशमात्राभिः पलाशोभिर्यथाविधि ॥२६॥
देवदारुमयीभिश्च शमीमयीभिरेव च।
समिद्भिश्च घृताक्ताभिर्होमयेज्जातवेदसम् ॥२७॥
रत्निमात्रं स्रुवं गृह्य घृतेनैव तु होमयेत्।
ततः क्षीरेण गव्येन ततोऽन्नेन च होमयेत् ॥२८॥
इस प्रकार से यज्ञ में त्विषा के साथ आधा हाथ माप के पलाश, देवदारु, शमी काष्ठ से घृत से अग्नि में होम करे॥२६-२८॥
नवाभिरोषधीभिश्च तिल-व्रीहि-यवैस्तथा।
शालीफलकश्यामाकैर्गोधूमैश्चैव होमयेत् ॥२९॥
नव औषधि, तिल, व्रीहि, जौ, शालीफलक, श्यामाक तथा गोधूम द्वारा होम करे॥२९॥
पौर्णमास्याममायां वा होमयेच्च विशेषतः।
चैत्र्यां तथाऽश्वयुज्यां च कुर्यादग्निं तथा क्रियाम् ॥३०॥
पूर्णिमा तथा अमावस्या को विशेष रूप से होम करे। विशेषतः चैत्र तथा अश्विन मास की पूर्णिमा एवं अमावस्या को होम करे॥३०॥
बहुहव्येन्धनैश्चाग्नौ सुसमिद्धे विशेषतः।
विधूमे लेलिहाने च होमये कर्मसिद्धये ॥३१॥
अनेक द्रव्य तथा काष्ठ से अग्नि प्रदीप्त हो, उससे धुआँ न उठे। लोहित वर्ण प्रज्वलित अग्निशिखा में कर्मसिद्धि के लिये होम करना चाहिये॥३१॥
अप्रबुद्धे सधूमे वा जुहुयान्न हुताशने।
यजमानो भवेद्न्यो ह्यपुत्र इति च श्रुतिः ॥३२॥
जब तक अग्नि सम्यक् रूप से प्रज्वलित न हो अथवा धूम्र से रहित न हो तब तक आहुति नहीं देनी चाहिये। ऐसा करने पर यजमान अन्धा तथा पुत्रहीन हो जाता है। यह श्रुतिवाक्य है॥३२॥
अर्चिष्मान् पीडितशिखस्तप्तकाञ्चनसन्निभः।
स्निग्धः प्रदक्षिणावर्त्तो वह्निः स्यात्कार्यसिद्धये ॥३३॥
सप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः । १९१
नैवाकल्याणी युवतिर्नाल्पविद्यो न बालिशः।
होता स्यादग्निहोत्रस्य नार्त्तो नासंस्कृतस्तथा॥३४॥
नरकन्तु पतन्त्येते जुह्वतश्च धनक्षयः।
तस्माद्विज्ञानकुशलो होता स्याद्वेदपारगः॥३५॥
प्रदीप्त उज्ज्वल शिखायुक्त काञ्चन तुल्य स्निग्ध दक्षिणावर्त्त अग्नि से कार्यसिद्धि होती है। अग्निहोत्र का होता कभी भी अकल्याणी युवती, अल्पविद्य, मूर्ख, आर्त्त अथवा असंस्कृत न हो। होता व्यक्ति के पूर्वोक्त प्रकार की अग्नि से अतिरिक्त अग्नि में आहुति देने से नरकगामी हो जाता है। यजमान का धनक्षय होता है। अतः ज्ञानकुशल, वेदवित् होता होना चाहिये॥३३-३५॥
यत्फलं कर्मणस्तस्य ततो निगदितं शृणु।
अध्यक्षः सर्वकामोऽयं सोऽश्वमेधफलं लभेत्॥३६॥
इति श्रीसाम्बपुराणे अग्निविधानं नाम सप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः
यज्ञादि कर्म का जो फल है, उसे सुनो। समस्त कामना के अध्यक्ष (यज्ञकर्त्ता) अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त करते हैं॥३६॥
श्री साम्बपुराणोक्त अग्निविधान नामक सैंतीसवाँ अध्याय समाप्त
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः
(देवपूजादिफलम्)
वसिष्ठ उवाच
तत्तेहं वर्णयिष्यामि साम्बेन च यथा पुनः।
नारदः परमोदारः पृष्टोऽभूत् संशयो महान् ॥१॥
वशिष्ठ ऋषि कहते हैं—अब मैं तुमसे जो वर्णन करूँगा, उसे साम्ब ने उदार प्रकृति वाले नारद से पूछा था॥१॥
साम्ब उवाच
श्रुता दारुपरीक्षा मे प्रतिमालक्षणं तथा।
देवयात्राविधानं च ह्यग्निकार्यविधिं तथा ॥२॥
अतः परं तु विप्रेन्द्र! प्रब्रूहि मम पृच्छतः।
देवपूजाफलं यच्च यच्च दानफलं भवेत् ॥३॥
प्रणिपाते नमस्कारे तथा चैव प्रदक्षिणे।
धूपदीपप्रदाने च सम्मार्जनविधौ च यत् ॥४॥
उपवासे च यत्प्रोक्तं तत्फलं नक्तभोजनम्।
अर्घ्यश्च कीदृशः प्रोक्तः कुत्र वा सम्प्रदीयते।
कथं च क्रियते भक्तिः कथं देवः प्रसीदति ॥५॥
भक्तिं श्रद्धां समाधिं च कथ्यमानां निबोध मे ॥६॥
साम्ब नारद से पूछते हैं—मैंने आपसे दारुपरीक्षा, प्रतिमालक्षण, देवयात्रा विधान तथा अग्निकार्य की बातें सुनी। हे विप्रश्रेष्ठ! अब मेरी जिज्ञासा है कि देवपूजा का फल तथा दानकार्य का फल, प्रणिपात, नमस्कार, प्रदक्षिणा, धूप-दीप दान, मन्दिर में मार्जन विधि का फल, उपवास, रात्रिभोजन (दिन में केवल एक बार भोजन) का जो फल है, उसे कहिये। अर्घ्य किसे कहते हैं, कहाँ वस्त्र चढ़ाना पड़ता है, भक्ति कैसे की जाती है तथा देवता कैसे प्रसन्न होते हैं? साथ ही भक्ति-श्रद्धा तथा समाधि के भी सम्बन्ध में कहने की कृपा कीजिये॥२-६॥
नारद उवाच
मनसो भावना भक्तिरिच्छा श्रद्धा च कथ्यते।
ध्यानं समाधिरित्युक्तं शृणु भक्तिविकल्पनाम् ॥७॥
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९३
तत् कथायां रमेद्यस्तु स वै भक्तः सनातनः ।
नित्यं तु तन्मनाश्चैव देवपूजारतः सदा ॥८॥
तत्कर्मकृद् भवेद्यस्तु स वै भक्तः सनातनः ।
देवार्थं क्रियमाणानि यः कर्माण्यनुमन्यते ॥९॥
कीर्त्तनाद्वाष्परोमाञ्चीः स वै भक्ततरो नरः ।
नाभ्यसूयेच्च तद्भक्तं न वन्द्या चान्यदेवता ॥१०॥
नारद कहते हैं—भक्ति, श्रद्धा तथा समाधि का प्रसङ्ग कहता हूँ, सुनो। मन की भावना ही भक्ति है, इच्छा ही श्रद्धा है तथा ध्यान को समाधि कहते हैं। अब भक्त की बात कहता हूँ। सूर्यदेव भगवान् की बात से जो आनन्द लाभ करते हैं, वे ही सत्य भक्त हैं। वे नित्य भगवान् को मन अर्पित करते हैं तथा सर्वदा देवपूजा में रत रहते हैं। जो निरन्तर भगवान् का कर्म करते हैं, वे हैं सनातन भक्त। वे देवता के निमित्त क्रियमाण कर्मों का अनुमोदन करते हैं। भगवान् का कीर्तन करने में जिन्हें रोमाञ्च होता है तथा शरीर से वाष्प-जैसा निकलने लगता है, वे हैं भक्ततर व्यक्ति। वे अन्य भक्तों से कोई असूया नहीं करते। अन्य देवों की आराधना भी नहीं करते॥७-१०॥
आदित्यव्रतधारी च स वै भक्ततरो नरः ।
एवंविधा क्रिया भक्तिः सदा कार्या विजानता ॥११॥
गच्छंस्तिष्ठन् स्वपन् जिघ्रन्नश्नंश्च निमिषंस्तथा ।
यः स्मरेद् भास्करं नित्यं स वै भक्ततरो नरः ॥१२॥
भक्त्या समाधिना चैव शुद्धेन मनसा तथा ।
क्रियते नियमो यस्तु दानं वा यत्प्रदीयते ॥१३॥
प्रतिगृह्णन्ति तद्देवा मनुष्याः पितरस्तथा ।
पत्रं पुष्पं फलं तोयं भक्त्या यत्समुपाहृतम् ॥१४॥
जो आदित्य का व्रतधारण करते हैं, वे ही हैं भक्तश्रेष्ठ! ऐसा जानकर भक्ति-विधान करना उचित है। चलते-फिरते, बैठे हुये, निद्रा के समय, निःश्वास लेते हुये, भोजन करते-करते, पलके झपकाते जो नित्य भास्कर का स्मरण करते हैं, वे हैं श्रेष्ठ भक्त। भक्ति से, समाधि से, शुद्ध मन से जो नियमपालन तथा दान करते हैं, उसे देवगण-मनुष्यगण तथा पितृगण ग्रहण करते हैं। पत्र-पुष्प-फल-जल जो कुछ भी श्रद्धा से दिया जाय, वे उसे स्वीकार करते हैं॥११-१४॥
प्रतिगृह्णन्ति तद्देवा नास्तिकान् वर्ज्जयन्ति च ।
भावशुद्धिः प्रयोक्तव्या नियमाचारसंयुता ॥१५॥
भावशुद्ध्या कृतं यच्च तत्सर्वं सफलं भवेत् ।
स्तुतिजाप्योपहारेण पूजया च विवस्वतः ॥१६॥
साम्ब०—१३
१९४ श्रीसाम्बपुराणम्
देवगण भक्त द्वारा प्रदत्त सब कुछ स्वीकार कर लेते हैं; परन्तु नास्तिक द्वारा प्रदत्त वस्तु स्वीकार नहीं करते। नियम तथा आचारयुक्त भावशुद्धि प्रयोजनीय है। शुद्ध भावपूर्वक जो कुछ किया जाता है, वह स्तुति, जप, उपहार तथा पूजा सफल होती है।।१५-१६।।
उपवासेन षष्ठ्यां च सर्वपापैः प्रमुच्यते।
प्रणिधाय शिरो भूम्यां नमस्कारं करोति यः ॥१७॥
तत्क्षणात् सर्वपापेभ्यो मुच्यते नात्र संशयः।
सूर्यषष्ठी को उपवास करने से सभी पाप से मुक्ति मिलती है। जो भूमि पर मस्तक झुकाकर नमस्कार करते हैं, वे तत्क्षण सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं; इसमें सन्देह नहीं करना चाहिये।।१७।।
भक्तियुक्तो नरो यस्तु रवेः कुर्यात् प्रदक्षिणम् ॥१८॥
प्रदक्षिणीकृता तेन सप्तद्वीपा वसुन्धरा।
सूर्यं मनसि यः कृत्वा कुर्याद्वा च प्रदक्षिणम् ॥१९॥
प्रदक्षिणीकृतास्तेन सर्वे देवा भवन्ति हि।
जो भक्तिपूर्वक सूर्यप्रदक्षिणा करता है, मानों उसने सप्तद्वीपा पृथिवी की परिक्रमा कर ली है अथवा जो उनकी मन ही मन प्रदक्षिण करता है, उसने तो सभी देवों की प्रदक्षिण कर ली है।।१८-१९।।
एकहारपरो भूत्वा षष्ठ्यां योऽर्चयते रविम् ॥२०॥
नियमव्रतधारी च रवेर्भक्तसमन्वितः।
सप्तम्यां च महाप्राज्ञः सोऽश्वमेधफलं भवेत् ॥२१॥
अहोरात्रोपवासेन पूजयेद्यस्तु भास्करम्।
सप्तम्यामथ षष्ठ्यां च सूर्यलोकं स गच्छति ॥२२॥
जो षष्ठी के दिन मात्र १ बार आहार ग्रहण करके सूर्यार्चन करते हैं, साथ ही सप्तमी को भक्तियुक्त होकर नियम एवं व्रतपालन करते हैं, उन्हें अश्वमेध का फल प्राप्त होता है। जो सप्तमी अथवा षष्ठी को अहोरात्र उपवास करके सूर्योपासना करते हैं, वे मृत्यु के पश्चात् सूर्यलोक प्राप्त करते हैं।।२०-२२।।
शुक्लपक्षस्य सप्तम्यामुपवासपरो नरः।
सर्वरक्तोपहारेण पूजयेद्यस्तु भास्करम् ॥२३॥
सर्वपापविनिर्मुक्तः सूर्यलोकं स गच्छति।
जो शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को उपवास द्वारा सूर्यपूजन करते हैं तथा रक्तवर्ण के समस्त उपहार से सूर्य की पूजा करते हैं, वे समस्त पापों से रहित होकर सूर्यलोक गमन करते हैं।।२३।।
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९५
अर्कसंपुटं संयोज्य मुदकप्रसृतिं पिवेत् ॥२४॥
क्रमवृद्ध्या चतुर्विंशदेकैकं जपयेत् पुनः।
द्वाभ्यां संवत्सराभ्यां तु समाप्तनियमो भवेत् ॥२५॥
सर्वकामप्रदा ह्येषा प्रसिद्धार्कस्य सप्तमी।
जो अर्क सम्पुट करके जल पीते हैं तथा एक-एक करके क्रमशः बढ़ाते हुये २४ बार तक पान करते हैं, उनकी सभी कामना सूर्यसप्तमी को पूर्ण हो जाती है॥२४-२५॥
माघशुक्लस्य सप्तम्यां सदाऽऽदित्यदिनं भवेत् ॥२६॥
सप्तमी विजया नाम तत्र दत्तं महत् फलम्।
स्नानं दानं जपो होम उपवासस्तथैव च ॥२७॥
सर्व-विजय-सप्तम्यां महापातकनाशनम् ॥२८॥
माघ मास की शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य का दिन कहा जाता है। इसका नाम है—विजया। इस दिन स्नान, दान, जप, होम तथा उपासना का महान् फल मिलता है। यह सप्तमी सभी पापों का नाश करने वाली होती है॥२६-२८॥
ये त्वादित्यदिने प्राप्ते श्राद्धं कुर्वन्ति मानवाः।
जपन्ति च महाश्वेतां ते लभन्ते यथेप्सितम् ॥२९॥
येषां धर्मक्रियाः सर्वाः सदैवोद्दिश्य भास्करम्।
न कुले जायते तेषां दरिद्रो व्याधितोऽपि वा ॥३०॥
आदित्य के दिन (रविवार को) जो मानव श्राद्ध करता है तथा महाश्वेता का जप करता है, वह अभिलषित वस्तु का लाभ करता है। सूर्य के उद्देश्य से (सूर्य के लिये) जो सर्वदा धर्मक्रिया करता है, उसके वंश में कोई दरिद्र अथवा रोगी होकर जन्म नहीं लेता॥२९-३०॥
श्वेतया रक्तया वापि पिबन्ति मृत्तिकयापि वा।
उपलेपनकर्त्ता च चिन्तितं लभते फलम् ॥३१॥
श्वेत-रक्त अथवा पीली मिट्टी का शरीर में लेप करते हैं, वे वांछित फल प्राप्त करते हैं॥३१॥
चित्रभानुर्विचित्रैश्च कुसुमैस्तु सुगन्धिभिः।
पूजयेत् सोपवासो यः स कामानीप्सितांल्लभेतू ॥३२॥
उपवास रखकर विचित्र सुगन्धि पुष्प द्वारा जो सूर्य का पूजन करते हैं, वे ईप्सित कामना प्राप्त करते हैं॥३२॥
घृतेन दीपं प्रज्वाल्य तिलतैलेन वा पुनः।
दीर्घायुर्वपुषा युक्तश्चक्षुषा न च हीयते।