Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)

Samba Purana Hindi

by महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल)

Source: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (origin)

Report a copyright issue

DevanagariHindipublished424 pages

About this granth

The Samba Purana (साम्ब पुराण) is an upapurana devoted to the worship of the Sun. Its story centres on Samba, son of Krishna, who is struck by leprosy through his father's curse and is cured by worshipping Surya according to rule. Around this story the Purana describes the Sun's nature and glory and the many forms of his worship. Historians also turn to it for the tradition of Sun temples in India and for the account of the Maga (Shakadvipi) Brahmins brought to serve as priests of the Sun.

The publisher's introduction says the Purana has eighty-four chapters. They include creation and the twelve forms of the Sun, the stories of his family and attendants, the installation of Sun images and temples, rites of worship, vows and hymns. The introduction also notes that each upapurana sets out the glory of a particular deity, and that according to the Samba Purana worship of the Sun destroys leprosy.

This is the Chaukhamba Surbharati Prakashan, Varanasi edition, with the Sanskrit verses and a Hindi commentary by S. N. Khandelwal, in 424 pages.

Page 206
Page 206 scan

१९६ श्रीसाम्बपुराणम्

दीपदानान्नरो नित्यं ज्ञानदीपेन दीप्यते।
स च बुद्धीन्द्रियैश्चापि न कदाचिद्विमुह्यति ॥३३॥

जो घृत द्वारा अथवा तिलतैल से प्रदीप (सूर्य हेतु) जलाते हैं, वे दीर्घायु होते हैं। एवं सुन्दर शरीर तथा चक्षु प्राप्त करते हैं। इस दीपदान के फलस्वरूप वे इस लोक में ज्ञानालोक से दीप्त हो जाते हैं। वे कभी भी बुद्धि इन्द्रिय से वियुक्त नहीं होते ॥३३॥

तिलाः पवित्रं परमं तिलदानमनुत्तमम् ॥३४॥
अग्निकार्ये च दीपे च महापातकनाशनम्।
दीपं ददाति यो नित्यं देवस्यायतनेषु च ॥३५॥
चतुष्पथेषु रथ्यासु रूपवान् सुभगो भवेत्।

तिल पवित्र वस्तु है। तिलदान उत्तम दान है। अग्नि कार्य तथा दीपदान से महापातक नष्ट हो जाता है। जो नित्य देवालय में दीप प्रदान करते है अथवा चतुष्पथ या चत्वर पर दीपदान करते हैं, वे रूपयुक्त तथा सौभाग्य-युक्त होते हैं॥३४-३५॥

हविषा प्रथमो कल्पो द्वितीयस्त्वौषधीरसः ॥३६॥
वसामेदोऽस्थिनिर्यासैर्न तु देयः कथञ्चन।
भवत्यूर्ध्वगतिर्दीपो न कदाचिदधोगतिः ॥३७॥

घृत द्वारा दीप प्रदान करना उत्तम कल्प है। दूसरा है—तिल-तैलादि से दीप प्रदान करना। लेकिन कभी भी वसा-मेद तथा अस्थि का प्रदीप नहीं जलाना चाहिये। दीप की ज्वाला ऊर्ध्व होनी चाहिये, कभी भी अधोमुखी नहीं होनी चाहिये ॥३६-३७॥

दानं दीपस्य चाप्येवं न तिर्यग्गतिमाप्नुयात्।
ज्वलन्तं तु सदा दीपं न हरेन्नापि नाशयेत् ॥३८॥

ऐसे दीपदान से कभी भी तिर्यक् गति का लाभ नहीं होता। कभी भी प्रज्वलित दीप का हरण नहीं करना चाहिये, न ही उसे बुझाना चाहिये ॥३८॥

दीपहर्त्ता भवेदन्धस्तमोगतिरसुप्रभः।
दीपदाता स्वर्गलोके दीपमालेव राजते ॥३९॥

दीपहरणकर्त्ता अन्धा होता है और तमोगति प्राप्त करके अनुज्ज्वल हो जाता है। दीप-दाता स्वर्गलोक में दीपमाला के समान विराजित हो जाता है॥३९॥

यः सदाऽर्चयते सूर्यं चन्दनागुरुकुङ्कुमैः।
स पूज्यते नरो नित्यं धनेन यशसा श्रिया ॥४०॥

चन्दन, अगुरु एवं कुमकुम से जो सदा सूर्य का पूजन करता है, वह पुरुष प्रतिदिन धन, यश एवं लक्ष्मी से पूजित होता है॥४०॥

Page 207
Page 207 scan

अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९७

रक्तचन्दनमिश्रैस्तु रक्तपुष्पैः शुचिर्नरः।
उदयेऽर्घ्यं सदा दत्त्वा सिद्धिं संवत्सराल्लभेत् ॥४१॥

जो नर पवित्र होकर रक्त-चन्दन मिले रक्तपुष्प से सूर्योदय काल में अर्घ्य देते हैं, उन्हें १ वर्ष में सिद्धि मिल जाती है॥४१॥

उदयात् परिवर्त्तस्तु यावदस्तमनस्थितः।
जपन्नभिमुखः किंचिन्मन्त्रं स्तोत्रमथापि वा।
आदित्यस्य व्रतं यत्तन्महापातकनाशनम् ॥४२॥

सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त अथवा पर्यन्त सूर्य की ओर मुख करके जो मन्त्र-जप करते हैं अथवा किसी स्तोत्र का पाठ करते हैं अथवा इसी प्रकार आदित्य व्रत भी करते हैं, उनका महापातक नष्ट हो जाता है॥४२॥

अर्घेण सहितां चैव सवत्सां गां प्रदापयेत्।
उदये श्रद्धया युक्तः सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥४३॥
सुवर्णधेन्वनड्वाहं वसुधां वस्त्रसंयुताम्।
अर्घ्यं प्रदाय लभते सदा जन्मानुगं फलम् ॥४४॥

उदयकाल में श्रद्धायुक्त होकर जो अर्घ्य के साथ सवत्सा गौ दान करता है, वह सभी पाप से मुक्त हो जाता है। स्वर्ण, धेनु, वृष, भूमि तथा वस्त्र के साथ अर्घ्य देकर इनका दान करने से व्यक्ति सर्वपापविनिर्मुक्त हो जाता है॥४३-४४॥

अग्नौ तोये चान्तरिक्षे शुचौ भूम्यां तथैव च।
प्रतिमायां तथा पिण्ड्यां दद्यादर्घ्यं प्रयत्नतः ॥४५॥

अग्नि में, जल में, अन्तरिक्ष अथवा पवित्र भूमि में किंवा प्रतिमा तथा पिण्डी में सयत्न अर्घ्यदान दिया जाय॥४५॥

नापसव्यं न वा सव्यं दद्यादभिमुखः सदा।
तत्क्षणात् सर्वपापेभ्यो मुच्यते नात्र संशयः।
सघृतं गुग्गुलं दग्ध्वा रवेर्भक्तिसमन्वितः ॥४६॥

बाँयीं ओर अथवा दाँयीं ओर नहीं, अपितु सर्वदा सूर्य के सम्मुख मुख करके घृत के साथ गुग्गुलु जलाये। यह कार्य भक्ति के साथ करना चाहिये। इससे वह सभी पापों से तत्क्षण मुक्त हो जाता है; इसमें सन्देह नहीं है॥४६॥

श्रीवासकतुरुष्काणां देवदारोस्तथैव च।
कर्पूरागुरुधूपानां दातारः स्वर्गगामिनः ॥४७॥

बिल्व (वासक) अडूसा, तुरुष्क तथा देवदारु, कपूर, अगरु तथा धूप जो देव को प्रदान करते हैं, वे स्वर्गगामी होते हैं॥४७॥

Page 208
Page 208 scan

१९८ || श्रीसाम्बपुराणम्

अयने ह्युत्तरे सूर्यमथवा दक्षिणायने ।
पूजयित्वा विशेषेण सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥४८॥

उत्तरायण अथवा दक्षिणायन में सूर्य की विशेष पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है॥४८॥

विषुवेषूपरागेषु षडशीतिमुखेषु च ।
पूजयित्वा रविं भक्त्या नात्मानं शोचयेत् पुनः ॥४९॥
एवं वेलासु सर्वासु त्ववेलासु च मानवः ।
भक्त्या पूजयते योऽर्कं सोऽर्कलोके महीयते ॥५०॥

विषुव के समय, सूर्य-चन्द्र ग्रहण में तथा षड़शीतिमुख संक्रान्ति में मिथुन, कन्या, धनु तथा मीन राशि में सूर्य के संक्रमण काल में भक्तियुक्त हो पूजा करने पर आत्मा को शोक नहीं होता। ऐसी सभी वेला में अथवा वेला न होने पर भी जो भक्ति से सूर्यदेव का पूजन करता है, वह सूर्यलोक में पूजित होता है॥४९-५०॥

कृसरैः पायसापूपैः पललोन्मिश्रितौदनैः ।
बलिं दत्वा तु सूर्याय सर्वकाममवाप्नुयात् ॥५१॥

कृसर (तिलमिश्रित अन्न अथवा द्विदलान्न, खिचड़ी), पायस, अपूप, मांसमिश्रित अन्न सूर्य को प्रदान करने से सभी कामनायें सिद्ध हो जाती हैं॥५१॥

घृतेन तर्पणं कृत्वा कार्यसिद्धिं लभेन्नरः ।
क्षीरेण तर्पणं कृत्वा मनस्तापैर्न युज्यते ॥५२॥

सूर्य को घृतदान देने पर लोक में कार्यसिद्धि होती है। क्षीर से तर्पण करने पर व्यक्ति मनःसंताप से पीड़ित नहीं होता॥५२॥

दध्ना तु तर्पणं कृत्वा कार्यसिद्धिं लभेन्नरः ।
मधुना तर्पणं कृत्वा सिद्धिं संवत्सराल्लभेत ॥५३॥

दही से तर्पण करने पर कार्यसिद्धि होती है। मधु से तर्पण द्वारा एक वत्सर में सिद्धि प्राप्त होती है॥५३॥

स्नानार्थमाहरेद्यस्तु जलं भानोः समाहितः ।
तीर्थाद्वा शुचि वार्यन्यत् स याति परमां गतिम् ॥५४॥

सूर्य के स्नानार्थ जो समाहित चित्त से तीर्थ से अथवा अन्य स्थान से पवित्र जल लाता है, वह परम गति प्राप्त करता है॥५४॥

छत्रं ध्वजां वितानं च पताकां चाम्बराणि च ।
श्रद्धया भानवे दत्वा गतिमिष्टामवाप्नुयात् ॥५५॥

Page 209
Page 209 scan

अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९९

छत्र, ध्वजा, वितान, पताका, चामर सूर्य को श्रद्धापूर्वक प्रदान करने से अभीष्ट गति प्राप्त होती है॥५५॥

यच्च द्रव्यं नरो भक्त्या आदित्याय प्रयच्छति।
तत्तस्माच्छतसाहस्रमुत्पादयति भास्करः॥५६॥

जो व्यक्ति भक्ति के साथ सूर्य के निमित्त दान करता है, सूर्यदेव उसका शत सहस्र गुणा प्रदान करते हैं॥५६॥

मानसं वाचिकं चापि कायिकं यच्च दुष्कृतम्।
सर्वं सूर्यप्रणामेन तत्क्षणादेव नश्यति॥५७॥

मानसिक, वाचिक तथा कायिक जो कुछ दुष्कृत्य है, वह सूर्यकृपा से, सूर्य को प्रणाम करने से तत्क्षण नष्ट हो जाता है॥५७॥

एकाहेनापि यद् भानोः पूजया प्राप्यते फलम्।
यथोक्तदक्षिणैरिष्टैर्न तु क्रतुशतैरपि॥५८॥

इति श्रीसाम्बपुराणे देवपूजादिफलवर्णनं नाम अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः

•

यथोक्त दक्षिणा तथा यज्ञ के साथ एक दिन की ही सूर्यपूजा से जो फल मिलता है, शत-शत यज्ञ से भी वह नहीं मिलता॥५८॥

श्री साम्बपुराणोक्त देवपूजादि-फलवर्णन नामक अष्टत्रिंश अध्याय समाप्त

•

Page 210
Page 210 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

(दीक्षामण्डलम्)

बृहद्बल उवाच
समासव्यासयोगेन पुराणमिदमव्ययम्।
श्रावितोऽहं त्वया ब्रह्मन् गुरो निःश्रेयसं परम् ॥१॥
तथापि संशयोऽस्माकं नाद्यापि विगतः प्रभो।
साम्बं प्रति महाभाग तन्मे ब्रूहि महात्मनम् ॥२॥
कथं स दीक्षितस्तेन

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 211
Page 211 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०१

यथानिर्दिष्ट स्थान से मृत्तिका लाकर शोधन करे। यथाक्रमेण याम्य (दक्षिण), माहेन्द्र (पूर्व), वारुण्य (पश्चिम) तथा कौवेर (उत्तर) दिशा की मिट्टी लाई जाती है॥७॥

माहेन्द्रं विजयो नित्यमर्थप्राप्तिश्च निश्चला।
शत्रूणां निधने चैव मित्रलाभश्च दक्षिणे ॥८॥
प्रतिपक्षोन्नतिर्व्याधिर्नियमेन जलाधिपे।
सम्यक् शान्तिः

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 212
Page 212 scan

२०२ || श्रीसाम्बपुराणम्

गूलर की लकड़ी में स्वर्ण का फाल लगाकर उससे भूमि को खोदना एवं समतल बनाना चाहिये। तदनन्तर तलदेश को समान करके भूमि को सुधालेप से लिप्त करे तथा पञ्चगव्य एवं रक्त चन्दन तथा जल से उस स्थान को सिञ्चित करे।।१४-१५।।

चन्दनेन पुनर्लेपो रक्तेन तु विधीयते।
यथा न स्फुटते भूमिस्तथा कुर्यात् प्रयत्नतः ॥१६॥
स्फुटिता दूषिता भूमिः क्वचिन्निम्ना

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 213
Page 213 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०३

महामण्डलवेत्ता तु ह्याचार्यो यत्र तिष्ठति।
तत्र तिष्ठति देवोऽसौ लोकनाथो जगत्पतिः॥२५॥

शिष्य को भी गुरु के समान ही गुणयुक्त होना चाहिये। वह गुरु के कार्य में सर्वदा नियुक्त हो तथा धर्म-प्राप्तिरूप फल-लाभार्थ भक्ति से प्रेरित हो। हीन जाति, नास्तिक, अशुचि व्यक्ति का (गुरु को) त्याग कर देना चाहिये। साथ ही उनका भी त्याग कर देना चाहिये, जो सर्वदा देवता, द्विज एवं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 214
Page 214 scan

२०४ श्रीसाम्बपुराणम्

धूपमेवं क्रमेणैव बलिं चापि सुसंस्कृतम्।
तिलांस्त्रिमधुरोपेतान् जुहुयात् कर्मसिद्धये ॥३२॥

इसी प्रकार से धूप तथा सुसंस्कृत बलि भी प्रदान करे। तदनन्तर घृत-मधु तथा शर्करायुक्त तिल की कर्मसिद्धि हेतु आहुति प्रदान करे॥३२॥

ॐ इन्द्राय परमात्मने स्वाहा। ॐ अग्नये शुचिष्मते ठः ठः। ॐ यमाय धर्मात्मने ठः ठः। ॐ निर्ऋतये कालात्मने ठः ठः। ॐ वरुणाय

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 215
Page 215 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०५

पद्म के ही तुल्य द्वार होगा। प्रकोष्ठ भी द्वार के तुल्य माप का होगा। पथ (वीथी) भी प्रकोष्ठ के समान होगा। यह स्थिति कही गयी है। मन्त्र जपने वाला साधक शुभ्र, रक्त, पीत तथा हरित कृष्ण वर्ण मण्डल को गायत्री से शोधित करके अंकित करे। यह मण्डल चारो ओर से आठ हाथ होगा। बाहर मण्डलाकृति होगी। उसमें उससे आधे माप की वापी (पुष्करिणी) के समान पुर का

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 216
Page 216 scan

२०६ श्रीसाम्बपुराणम्

शुक्ल, जयन्त, विजय, नैककर्ण, हुताशन, हुतार्चि एवं व्यापक—ये सात अश्व कहे गये हैं।।४६।।

ॐ हारिण्यै स्वाहा इडा। ॐ विहारिण्यै स्वाहा सुषुम्ना। ॐ आनन्दायै स्वाहा विदुः। ॐ भाविन्यै स्वाहा संज्ञा। ॐ मोहिन्यै स्वाहा प्रमर्दिनी। ॐ ज्वालिन्यै स्वाहा प्रकर्षिणी। ॐ तापिन्यै स्वाहा महाकाली। ॐ कल्पायै स्वाहा कल्पिका। ॐ क्रुद्धायै

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 217
Page 217 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०७

निर्दिष्ट मन्त्र द्वारा सूत्रों की आहुति देनी चाहिये। होम के अन्त में आचमन करके गुरु तथा देवताओं का विशेष विधान से पूजन करना चाहिये॥५०॥

सह तेनैव विधिना प्राग्वंशे प्राग्समाहिते।
प्रभाते कृतपुण्याहौ द्वौ तौ व्रतपरायणौ ॥५१॥
मण्डलालिखनं कुर्याद्यत्पूर्वमभिचोदितम्।
वितानध्वजमालाभिः कलशैश्च विभूषितम् ॥५२॥

प्रभात काल में दो

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 218
Page 218 scan
२०८श्रीसाम्बपुराणम्

स्वाहा उत्तरतः, ॐ अव्यक्ताय स्वाहा आग्नेय्याम्, ॐ क्षयाय स्वाहा नैर्ऋत्याम्, ॐ अक्षयाय स्वाहा वायव्याम्, ॐ संघातिने स्वाहा ऐशान्याम्, अष्टमूर्त्तीनां चोदितैर्मन्त्रै रश्मिभिस्समुदाहृतम्। एवं कृतमन्त्रन्यासमभिषिक्तं दीक्षायोगेन योजयेत्, ॐ पावकाय शुचये स्वाहा यज्ञोपवीतम्, ॐ धर्मराजाय स्वाहा दण्डकाष्ठम्, ॐ दुरुक्तदुरितपरिघानि स्वाहा मेखलायज्ञोपवीतम्'। काल्यमाविकत्वचोद्भवम् दण्डकाष्ठं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 219
Page 219 scan

एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०९

मेखला यज्ञोपवीत—ॐ दुरुक्तदुरितपरिधानि स्वाहा।

काल्य आविक् त्वक् से बनाया गया दण्डकाष्ठ होगा। पलाश, गूलर तथा खदिर से बना दण्ड होगा। मेखला होगी दूब एवं मूँज से निर्मित तथा मौर्वी होगी बिल्व

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 220
Page 220 scan

चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः

(यज्ञस्थानविधिः)

अतः परं प्रवक्ष्यामि यज्ञस्थानविधिं शुभम्।
अधियज्ञोऽस्ति यज्ञानां यज्ञाङ्गो यज्ञसम्भवः ॥१॥
यज्ञमूर्त्तिं नमस्कृत्य त्वां यज्ञेन यजामहे।

अब शुद्ध यज्ञस्थान-विधि का वर्णन किया जाता है। हे सूर्यदेव! आप यज्ञों में अधियज्ञ हैं। आप यज्ञ के अंगस्वरूप हैं।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 221
Page 221 scan

चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २११

चकारे पितरो नित्यं छकारे देवदानवाः।
जकारे च जगत् सर्वं झकारे बन्धनक्रिया ॥८८॥

'क' तथा 'ख' वर्ण को रवि का प्रसिद्ध रथ कहा गया है। 'ग' तथा 'घ' को उनका मण्डल कहते हैं। धीमान् देवदेव सूर्य का साक्षात् सारथी है—'ङ'। 'च'कार में नित्यपितृगण तथा 'छ'कार में देवता तथा दानवगण अवस्थान करते हैं। 'ज'कार में समस्त जगत् है तथा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 222
Page 222 scan

२१२ श्रीसाम्बपुराणम्

यत्तदेकाक्षरं ज्ञानं शान्तं सम्यक् प्रतिष्ठितम्।
क्षकारेण क्षयं याति जगत्स्थावरजंगमम्॥१६॥
अक्षयश्चाव्ययश्चैव क्षकारः परिपठ्यते।
शुभा ह्येते तव प्रोक्ता बीजाः सूर्यस्य नित्यशः॥१७॥

'स'कार को छन्दों का जन्मस्थल तथा 'ह'कार को शाश्वत ब्रह्म का अवस्थान कहा गया है। उसे क्षत्र अर्थात् विपद से उद्धारकारक, परमनिर्वाण स्थान,

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 223
Page 223 scan

चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २१३

रुद्रमाग्नेयवायव्ये पद्म एतत् प्रकीर्तितम्।
चमत्कारकरं मन्त्रमुद्धतं साम्बकारणम्॥२३॥
'ॐ अं ॐ हूं जूं दुं दूं ओं ॐ'।
एतत्तु परमं गुह्यमेतत्तु परमं पदम्।
एतत्तु परमं ज्ञानमेतत्तु परमं पदम्॥२४॥
अग्नि तथा वायुकोण में रुद्र रहते हैं। इस प्रकार पद्म का वर्णन किया गया। साम्ब के लिये कहा गया चमत्कारी महामन्त्र है—'ॐ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 224
Page 224 scan

२१४ श्रीसाम्बपुराणम्

कवचाय हुम्। नेत्र—ॐ हूं ॐ क्षूं नेत्रे। इसे ब्रह्मरुद्र तथा विष्णुरुद्र कहा गया है। यह देवाधिदेव भास्कर का हृदय है॥२९॥

स्वयम्भूव्यापको देवश्चान्ते चैव व्यवस्थितः।
त्रैलोक्यस्य सदा पूज्यं शिरो देवस्य कीर्तितम्॥३०॥

‘आ’ में स्थित स्वयम्भु व्यापक देव त्रैलोक्य में सदा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 225
Page 225 scan

चत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २१५

युक्त करके अग्नि में होम करना चाहिये। सन्ध्या के समय भास्कर अस्त्र के द्वारा होम करना चाहिये।।३६-३७।।

होमावसाने च पुनर्होमभागो विधीयते।
ततः कृतार्थतामेति साधको देवदर्शनात् ॥३८॥

होम के अन्त में होम का भाग करे। तदनन्तर साधक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in