विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)
Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha
विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा
The image provided is completely blank and contains no text to transcribe.
आनन्द
मन्दिर
तीसरा अध्याय
—:०:—
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.
विवाह विज्ञान-कामशास्त्र १०३
ऋतुचर्या
हेमन्त ऋतु का आहार विहार
( अगहन और पौष हेमन्त ऋतु )
स्त्री पुरुषो की आरोग्यता और दीर्घ जीवन, संभोग और
सौन्दर्य तथा दाम्पत्य प्रेम के लिये यहां आयुर्वेद के अनुसार
आहार विहार की ऋतुचर्या विधि लिखी जाती है ।
दीर्घप्रचार सुरता किल यत्र रात्रिः,
सुशीतलं वारि विना च यत्नात् ।
यः प्रेयसीकुचयुगं परिरभ्य शेते,
स्वर्गोऽपि तस्य हृदये तृणवद्विभाति ॥
जिस हेमन्तऋतु मे बहुत काल पर्यन्त संभोग करने योग्य
रात्रि और बिना यत्न के ठढा पानी रहता है ( बर्फ की जरूरत
नही ) ऐसे समय मे जो अपनी प्राण प्यारी पत्नी को आलिंगन
कर शयन कर रात्रि व्यतीत करता है वह पुरुष धन्य है। उस
पुरुष को स्वर्ग सुख भी तृण के समान प्रतीत होता है ।
इसके विरुद्ध जो पुरुष अपनी प्यारी पत्नी को छोड़ पर स्त्री
अथवा वेश्या से प्रेम करता है वह मूर्ख इस लोक और परलोक
दोनो में अपना जीवन नष्ट करता है। उसे कुछ दिन में इस कुकर्म
के फल निर्धनता, प्रमेह, गर्मी, सुजाक आदि के रूप मे अवश्य
१०४ आनन्द मन्दिर
मिलते है जिसके कारण वह इस जन्म में नर्क भोग से अधिक
कष्ट और दुःख भोगता है तथा परलोक मे इससे अधिक बुरी
गति को प्राप्त होता है।
पृथुजघनकुचाभिर्यौवनोन्मादिनीभि-
र्नवमृगमदमिश्रैः कुंकुमैश्चर्चिताभिः ।
भवति शिशिरशान्तिः स्त्रीभिरालिङ्गिताभि-
र्निशि निशि पुरुषाणां जन्मसाफल्यभाजाम् ॥
सौन्दर्य और रूप की मदमाती युवती पत्नी, जिसने कस्तूरी
मिली केशर शरीर मे लगा रक्खी है ऐसी अपनी प्यारी स्त्री को
इस शीतकाल मे आलिगन कर दाम्पत्य प्रेम का अनुभव करते है
अर्थात् सुख भोग करते हैं, आनन्द मे रात्रियों को व्यतीत करते
हैं उन्ही मनुष्यो का जन्म सफल होता है । वे पति पत्नी धन्य
हैं ऐसा आयुर्वेद कहता है।
जो अपनी प्यारी पत्नी से विरुद्ध पर स्त्री गमन अथवा
वेश्या-गमन करते हैं वे मूर्ख अपना बहुमूल्य जीवन नष्ट करते
हैं। जो पुरुष अपनी सुन्दर रूप वाली अथवा कुरूप पत्नी जो
विधाता ने अपने भाग्य से दे रक्खी है वह कैसी ही हो उसका
निरादर करके, उसको दु खी करके, उसके आत्मा को कष्ट देकर
आप पर स्त्री अथवा वेश्याओ से प्रेम करते हैं वे अपने पैरो मे
आप कुठाराघात करते हैं। उनका मनुष्य जन्म व्यर्थ है। उन्हें
परकाल में भी यम यातना का कष्ट भोगना पड़ता है।
१—प्रतिपदा को पैर के पँजे में
( काम विकार मूर्च्छित )
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.
विवाह विज्ञान-कामशास्त्र १०५
हेमन्ते दधिदुग्धसर्पिरशनामाजिष्ठवासोभृतः,
काश्मीरद्रवलिप्त चारुवपुषः खिन्ना विचित्रै रतैः।
वृत्तोरुस्तन कामिनी जनकृताश्लेषा गृहाभ्यन्तरे,
ताम्बूलीदलपूग पूरितमुखाधन्याः सुखंशेरते ॥
दही दूध तथा घी के नाना प्रकार के भोजन कर लाल रग
के वस्त्र धारण कर, केशर का लेप शरीर मे लगाए हुए, दाम्पत्य
प्रेम के आनन्द भोग और सभोग से थकित, युवती पत्नियो के
हाथ का बीडा और पान सुपारी आदि से जिनका मुख शोभाय-
मान है ऐसे वड भागी पुरुष इस हेमन्तऋतु मे सुख पूर्वक शयन
करते हैं ।
हेमन्त ऋतु का स्नान
इस ऋतु मे तैल की मालिस समस्त शरीर में कराकर गरम
जल से स्नान करना चाहिये, तैल की तमाम शरीर मे मालिस
करके स्नान करना शरीर को पुष्ट करता है और धातु न्योज तथा
तेज की वृद्धि करता है। कान और आँख की शक्ति को बढाता
है। परमात्मा
१०६ आनन्द मन्दिर
हेमन्त ऋतु का आहार
हेमन्त ऋतु मे शीत के कारण उपरी शरीर की गरमी
भीतर रहती है इस कारण जठराग्नि ( पेट की गरमी पाचन शक्ति )
प्रबल रहती है। यदि इस ऋतु मे समय पर भोजन रूपी ईंधन
न मिले तो यह प्रबल होकर रस रक्त आदि धातुओ को पचाने
लगती है जिससे मनुष्य शीघ्र ही निर्बल दुर्बल और शक्ति
हीन होजाता है। हेमन्त मे समय पर जिस समय भूख लगी हो
अवश्य भोजन करना चाहिये और भोजनों मे स्वादिष्ट खट्टे और
नमकीन पदार्थ अवश्य होने चाहिये।
हेमन्त मे जठराग्नि के प्रबल होने से तथा रात्रि बड़ी होने
से प्रात.काल ही भूख लगती है अतएव प्रात.काल शौच आदि
कुल्ला दातौन से अवकाश पाकर कुछ खाकर तब अपने प्रति दिन
के काम में लगना चाहिये।
वैद्यकशास्त्र बतलाता है कि भूखा मनुष्य यदि समय पर
भोजन, न करे और भूख लगी रहने पर भी परिश्रम मे लगजावे
तो उसकी जठराग्नि ( पेट की पाचन शक्ति ) नष्ट हो जाती है
जैसे विना ईंधन के आग वुझजाती है वैसे ही विना भोजन के
परिश्रम करने से अथवा भूखे रहने से पेट की अग्नि वुझजाती है।
इसलिये सामर्थ्य के अनुसार प्रातःकाल कुछ खा लेना चाहिये।
हेमन्त से आरोग्य रहने के लिये गुड़ मे मिला हुआ हर्ड का
३ से ६ मासे तक चूर्ण प्रति दिन सेवन करना चाहिये।
विवाह विज्ञान-कामशास्त्र १०७
बड़ी हर्र कूट पीस कपड़ छानकर तीन तीन या छै छै मासा
की पुड़िया बना रक्खे। प्रतिदिन रात को सोते समय एक एक
तोला गुड़ मिलाकर खालेवे ऊपर से पानी या गाय का दूध
पीलेवे। इससे प्रति दिन पाखाना साफ होता है और भूख खूब
लगती है शरीर आरोग्य और फुर्तीला रहता है।
अदरख, लौंग, सोंठ, कच्चे आम, अथवा आमला या कैथा
की चटनी, पीपर, सौंफ, मेथी, कमलगट्टा, चौलाई का शाक, धनियां,
कालीमिर्च, हींग, घी, दूध की खीर, परवल की तरकारी, अरहर
मूंग की दाल अथवा खड़ी मूंग, पुराने चावल, पुराने गेहूँ की
रोटी ये सब पदार्थ प्रति दिन हेर फेर कर सेवन करने चाहिये।
चीते की छाल, सेंधा नमक, इलायची, जायफल, चूके का
शाक, दही, मट्ठा, जिमीकंद, मुनक्का, जलेबी, हलुवा, आदि पदार्थों
का सेवन इस ऋतु मे अत्यन्त हितकारी है।
मूली की तरकारी, जभीरी, अनार, अंगूर, सेव, बादाम,
अखरोट आदि हेमन्त ऋतु मे हितकारी हैं। गेहूं का दलिया, सांठी
के पुराने चावल तथा लाल चावलों का भात नदी या कुए का
पानी यह सब हेमन्त ऋतु मे हितकारी है।
हेमन्त ऋतु के हानिकारक पदार्थ
सिंघाड़े, कसेरू, नाड़ी का शाक, केला की फली, उड़द,
आलू, घिया तोरई, भैंस का दूध, मट्ठा, दहीवड़ा ये सब हेमन्त
ऋतु में हानि कारक हैं। इस ऋतु मे इनका सेवन न करे।
१०८ आनन्द मन्दिर
दिन मे सोना, उपवास करना, शीतल जल से स्नान करना,
बहुत देरी का रक्खा हुआ अन्न भोजन करना, हवा में बैठना,
शीतल जल पीना, एक ही समय भोजन करना, सत्तू खाना ओर
कसैले, कडुए, तीक्ष्ण, रूखे तथा हलके पदार्थों का सेवन करना,
जहां सूर्य का प्रकाश न पहुँचना हो ऐसे स्थान में रहना, ये हे
ऋतु में हानिकारक हैं। इसलिये शरीर की आरोग्यता
वालो को यह सब छोड़ देना चाहिये ।
शिशिर ऋतु का आहार विहार
(माघ ओर फाल्गुन शिशिर ऋतु)
सर्वं हिमोक्तं शिशिरे प्रयोज्यं,
पथ्या कणा तुल्यतमा च सेव्या ।
आभुज्य सेवेत जलं सुवोष्णां,
कान्तायुतो वास गृहे वसेत्तु ॥
जो पदार्थ हेमन्त मे सेवन करने, आहार विहार आदि
करने बतलाये हैं वे ही शिशिर मे भी सेवन करने चाहिये, इस
ऋतु में पीपल का चूर्ण मिलाकर हर्ड सेवन करनी चाहिये अन्य
सब वस्तुएं हेमन्त की ही समान सेवन करना हितकारी है।
सार्द्रकार्द्रा ससंधाना सबाह्लीका ससैंधवा ।
सस्नेहा कामिनी चेयं कृशरा शिशिरेहिता ॥
२—द्वितीया को पैर के तलवे में
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.
विवाह विज्ञान-कामशास्त्र १०६
शिशिर मे पानी का अचार अदरक, आम, टेंटी, लहसोडा
छुहारा आदि का अचार और हींग तथा सेंधा नमक पडे हुए
तथा घी मे बनाए हुए पदार्थों का सेवन करना चाहिये और
अपनी भार्या (स्त्री) को प्रेम और स्नेह से सेवन कर दाम्पत्य
जीवन का आनन्द भोगना हितकारी है।
आयुर्वेद ऋतुचर्या के आनन्द भोग के लिये और दाम्पत्य
सुख का अनुभव तथा आरोग्यता के लिये बतलाता है:--
मत्तेभकुम्भ परिणाहिनि कुङ्कुसार्द्र-
कान्तापयोधरतटे रतिभारखिन्ने ।
वक्षो निधाय भुजपञ्जरमध्यवर्ती-
धन्यः क्षपां क्षपयति तृणवत्स धन्यः ॥
अर्थात्—मतवारे हाथी के कुम्भस्थल को लजाने वाले, केशर
आदि सुगन्धित पदार्थों से सुगन्धियुक्त, कान्ता के स्तनों को दोनों
भुज पंजरो के मध्य मे ले हृदय से हृदय लगाकर अपनी प्यारी स्त्री
के साथ दाम्पत्य सुख का भोग करते हुए जो पुरुष शिशिर
११० आनन्द मन्दिर
अर्थात्—कस्तूरी केशर चन्दन आदि सुगन्धित पदार्थों का
शरीर में लेप किये हो और अगर धूप आदि की सुगन्धि से
सुगन्धिन वस्त्र धारण किये हो ऐसी अपनी सुन्दर भार्या को इस
शिशिर मे स्नेह पूर्वक प्यार न किया उस पुरुष का जीवन व्यर्थ गया ।
मन्दं मन्दं दिनान्ते ज्वलति हुतवहः,
पृष्ठतः पार्श्वतो वा ।
धन्यो लोकस्तरुण्याः स्तनजघनपरी-
रंभसंभोगसंगी ॥
अर्थात्—सांयकाल मे मन्द मन्द अग्नि जल रही हो जिससे
आगे पीछे गरमाहट हो रही हो। ऐसे समय मे इस शिशिर मे जो
पुरुष अपनी प्यारी युवती पत्नी के साथ प्रेम और स्नेह से ऊंचे
ऊंचे रूई के गद्दो पर विलास और शयन करते हैं। वे पुरुष धन्य
हैं। उन्ही का दाम्पत्य जीवन प्रेम आनन्द और सुख से व्यतीत
होता है।
क्वापि तैलं सुगन्ध्यं ताम्बूलं तत्तभोज्यं ।
तरुणिविरचितं वासरे शैशिरेऽस्मिन् ॥
कभी तैल की मालिस कराना, कभी सुगन्धियो से शरीर को
तर बतर करना, पानो का चवाना और अपनी प्यारी स्त्री का प्रेम
पूर्वक स्नेह सहित बनाया हुआ गरमागरम भोजन करना इस
शिशिर मे अत्यन्त हितकारी है।
विवाह विज्ञान-कामशास्त्रः १११
किमिहि बहुभिरुक्तैर्युक्तिशून्यै प्रलापै-
र्द्वयमिह पुरुषाणां सर्वदा सेवनीयम् ।
अभिनवमदलीलालसत्सुन्दरीणां-
स्तनभरपरिखिन्नं यौवनं व वनं वा ॥
अर्थात्—कहते हैं कि व्यर्थ की बकवाद करने से क्या मत-
लव है। इसके विषय में 'अधिक कहना ही व्यर्थ है। इस ससार मे
आकर पुरुष के लिये दो ही वस्तुए सेवन करने योग्य हैं। सुन्दर
हावभाव युक्त अपनी प्यारी स्त्री का प्रेम पूर्वक सेवन करना और
यदि स्त्री न हो तो वनो मे जाकर ईश्वर भजन करके जीवन को
आनन्द पूर्वक व्यीत करना ।
इन शास्त्रकारो के कहे हुए वचनो का जो पालन करते हैं
उन्ही का जीवन सार्थक होता है। जो अपनी प्यारी स्त्री के न
होने पर अथवा होते हुए भी परस्त्री अथवा वेश्याओं से प्रेम करते
हैं उनका जीवन व्यर्थ है इसीलिये महाराजा भर्तृ हरि जी ने कहा है
कि यदि स्त्री से प्रेम न हो तो ईश्वर से प्रेम लगाकर जीवन को
आनन्द पूर्वक वन में रहकर व्यतीत करना चाहिये ।
यदि स्त्री से प्रेम न हो तो ईश्वर भजन मे आनन्द और
सुख ग्राम होता है क्योंकि वन मे रहने वाले ईश्वर भक्तों की भूमि
ही सुन्दर शैय्या है भुजाही सिरहाना तकिया है और विरक्तता
रूपी स्त्री के सग आनन्द से जोवन व्यतीत होता है ।
११२ आनन्द मन्दिर
जो मूर्ख कहते हैं कि—
अभी तो चैन से गुजरती है, आकबत की खुदा जाने।
उन अज्ञानियो को न इस जन्म का ही आनन्द मिलता हैं
न अगले जन्म का। क्योकि इस जन्म से व्यभिचार आदि से
उनके शरीर को आगे चल कर वडा कष्ट मिलता है। बड़े बड़े
राजा महाराजाओ तक को देखा गया है कि व्यभिचार के कारण
तबाह हो गये। सर्वस्व खो बैठे, मान मर्यादा धन सम्पत्ति सब नष्ट
होगई। शरीर का सत्यानाश हो गया। तात्पर्य यह् कि सब प्रकार
से यह् अमूल्य मनुष्य जीवन नष्ट हुआ। इसीप्रकार अगले जन्म
मे भी उन्हे कष्ट भोगना पड़ता है।
वसन्तऋतु का आहार विहार
(चैत और वैशाख वसन्त ऋतु)
कफश्चितोहि शिशिरे वसन्तेऽर्कांशुतापित ।
हत्वाग्निं कुरुते रोगानतस्तं त्वरया जयेत् ॥
अर्थात् शिशिर ऋतु मे संचित हुआ कफ वसन्त ऋतु मे
सूर्य की किरणो से तापित हो पानी के समान पतला होकर जठ-
B.K. Mitra
३—तृतीया को घुटनों मे ( सर्वाधिकार सुरक्षित )
The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.
विवाह विज्ञान-कामशास्त्र ११३
कफ नाशक उपाय
वैद्यक शास्त्र बतलाता है कि वसन्त में जुलाव लेकर तथा
वमन करके कफ को ठीक करे। भोजन व्यायाम और परिश्रम करे,
वायु सेवन करे। कपूर, केशर और अगर मिले चन्दन को शरीर
में लगावे, सोंठ डालकर औटाया हुआ जल का सेवन करे। खैर
सार चन्दन आदि डालकर औटाया जल तथा पानी मे शहद
मिला कर पीना अत्यन्त हितकारी है और नागर मोथा डालकर
औटाया हुआ पानी ये सब वसन्त में अत्यन्त हितकारी तथा
आरोग्यता को देने वाले हैं।
पुराने जौ गेहूं की रोटी, मूंग की दाल अथवा साबित मूग,
परवल की तरकारी, पुराने चावल का भात, बथुआ कचनार की
कली, चौलाई का शाक, भरभा करेला, घिया तोरई वसन्त मे
सेवन करना हितकारी है।
शहद मिलाकर चार से छै मासे तक बड़ी हर्ड का चूर्ण
प्रतिदिन प्रातःकाल और सोते समय सेवन करना अत्यन्त
हितकारी है। सरसों, चना, मटर सांठी के चावल, कोदो, अरहर,
मसूर की दाल, चूका का शाक, सहजन, बैंगन, सहजन के फूल
का शाक इनका सेवन वसन्त में आरोग्यता को देने वाला अत्यन्त
लाभदायक है।
बावडी या कुएं का पानी, गाय का गरम दूध मिश्री मिला
कर सेवन करना, परिश्रम करना, प्रातःकाल का वायु सेवन,
८