सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सांख्य दर्शन / सांख्यकारिका

Sankhya Darshan & Samkhyakarika

महर्षि कपिल / ईश्वरकृष्ण द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished192 पृष्ठ
पृष्ठ 14
स्थायी लिंक
पृष्ठ 14 स्कैन

( १३ )
कर्म वाला दृष्टांत ठीक नहीं । यह दृष्टांत एक स्थिर आत्मा
मानने वालों के मत में तो कुछ घट भी सकता है ।
प्र०—बन्धन भी ( क्षणिक ) एक क्षण भर रहनेवाला है,
इसलिये उसका कारण अर्थात् नियम नहीं, या अभाव ही उसका
कारण है, अथवा वह बिना कारण ही है ?
उ०—स्थिरकार्य्यासिद्धेः क्षणिकत्वम् ॥ ३४ ॥
अर्थ—यदि तुम बन्धन को ( क्षणिक ) एक क्षण रहनेवाला
मानो तो उसमें दीपशिखा अर्थात् दीपज्योति के समान दोनों
का कोई स्थिर कार्य उत्पन्न नहीं होगा। इस अगले सूत्र से
स्पष्ट करते हैं कि कार्य को क्षणिक मानने में क्या दोष होगा ।
न प्रत्यभिज्ञावाघात् ॥ ३५ ॥
अर्थ—लोक में कोई भी पदार्थ ( क्षणिक ) अर्थात् एकक्षण
रहनेवाला नहीं, क्योंकि यह ज्ञान के सर्वथा विरुद्ध है, क्योंकि
प्रत्येक मनुष्य यह कहता हुआ सुनाई देता है कि जिसको मैंने
देखा उसको स्पर्श किया। दृष्टांत यह है कि जैसे कि यदि एक
घोड़ा मोल लिया जावे तो क्षणिकवादी के मत में परीक्षा करके
मोल लेना असम्भव है ; क्योंकि जिस क्षण में घोड़े को देखा था
तब और घोड़ा था, जिस क्षण में हाथ लगाया तब और था,
दुबारा देखा तब और हुआ, इस कारण कोई कार्य हो ही नहीं
सकता। अतएव जिसके लिये दृष्टांत न हो वह ठीक नहीं ;
इसलिये बन्धनादि क्षणिक नहीं वरन् स्थिर हैं और प्रमाण
देते हैं—
श्रुतिन्यायविरोधाच्च ॥ ३६ ॥
अर्थ—यह कहना कि जगत् एकक्षण रहता है श्रुति अर्थात् वेद
और न्याय अर्थात् तर्क से सर्वथा विरुद्ध है, जैसा कि लिखा है—

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

( १४ )
‘सदेव सोम्येदमग्र आसीत्’
अर्थ—हे सौम्य ! इस जगत् से पहिले भी सत् था अर्थात्
जगत् का कारण था ।
‘तम एवेदमग्र आसीत्’
अर्थ—इस सृष्टि से पहिले यह जगत् तमोरूप अर्थात् नाम-
रूपज्ञान जो कार्य में है इनसे पृथक् सत्रूप था और न्याय से
इसलिये विरुद्ध है कि असत् से सत् किसी प्रकार हो नहीं सकता,
इस कारण यह बन्धनरूप दुःख न तो क्षणिक है, बिना कारण
ही है । और प्रमाण लीजिये—
दृष्टान्तासिद्धेश्च ॥ ३७ ॥
अर्थ—क्षणिक में जो दीपशिखा का दृष्टांत दिया वह अयुक्त
है, क्योंकि क्षण ऐसा सूक्ष्म काल है कि जिसकी इयत्ता
( अन्दाज़ा ) नहीं हो सकती और न उसकी कुछ इयत्ता ( तादाद् )
है और प्रत्यक्ष में दीपशिखा कई क्षण तक एक-सी बराबर
रहती है, यह कथन भी सर्वथा अयुक्त है और क्षणिकवादियों
के मत में एक दोष यह भी होगा कि कारण और कार्यभाव
नहीं हो सकेगा और जब कार्य्य कारण का नियम न रहा तो
किसी रोग की औषध जो निदान अर्थात् कारण के ज्ञान
को जानकर उसके विरुद्ध शक्ति से की जाती है नहीं हो सकेगी
और संसार में जो घट कारण मृत्तिका को माना जाता है
सर्वथा न कह सकेंगे ; क्योंकि जिस क्षण में मृत्तिका घट का
कारण है वह क्षण अब नष्ट हो गया और यह कहना सर्वथा
अयुक्त है कि मृत्तिका घट का कारण नहीं ; क्योंकि बिना कारण
जाने घट बनाने में कुलाल की प्रवृत्ति नहीं होती और यदि दोनों
की अर्थात् मृत्तिका और घट की उत्पत्ति एक ही क्षण में मानें
तो दोष होगा—

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

( १५ )
युगपज्जायमानयोर्न कार्य्यकारणभावः ॥ ३८ ॥
अर्थ—जो पदार्थ एक साथ उत्पन्न होते हैं उनमें कार्य्य-कारण
भाव नहीं हो सकता ; क्योंकि ऐसा कोई दृष्टांत लोक में नहीं है,
जिसमें कार्य्य-कारण की उत्पत्ति एक साथ ही हो। यदि क्षणिक-
वादी यह कहें कि मृत्तिका और घटक्रम से हैं, पहिले मृत्तिका
कारण फिर घट कार्य्य उत्पन्न हो गया तो इसमें भी दोष है।
पूर्वापाये उत्तरायोगात् ॥ ३६ ॥
अर्थ—इस पक्ष में यह दोष होगा कि पूर्व क्षण में मृत्तिका
उत्पन्न हुई, दूसरे क्षण में नष्ट हुई, तब पीछे उससे कार्य्यरूप घट
क्योंकर उत्पन्न होसकता है ? इसलिये जबतक उपादान कारण न
माना जाय तबतक कार्य्य की उत्पत्ति नहीं होसकती। अतएव
कार्य्य-कारण भाव क्षणिकवादियों के मत से सिद्ध नहीं हो सकता।
उ०—तद्भावे तद्योगादुभयव्यभिचारादपि
न ॥ ४० ॥
अर्थ—कारण की विद्यमानता से और कार्य्य के साथ उसका
सम्बन्ध न मानने से दोनों दशाओं में व्यभिचार दोष होने
से कारण-कार्य्य का सम्बन्ध नहीं रहता। जब कार्य्य बनता था
तब तो कारण नहीं था और कारण हुआ तब कार्य्य बनाने का
विचार नहीं, अतएव क्षणिकवादियों के मत में कार्य्य-कारण का
सम्बन्ध किसी प्रकार हो नहीं सकता।
प्र०—जिस प्रकार घट का निमित्त कारण कुलाल पहिले से
ही माना जाता है, यदि इसी भाँति उपादान कारण भी माना जावे
तो क्या शङ्का है ?
उ०—पूर्वभावमात्रे न नियमः ॥ ४१ ॥

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

( १६ )
अर्थ—यदि कारण को नियत न मानकर पूर्वभावमात्र ही माना
जावे तो यह नियम न रहेगा कि मृत्तिका ही से घट बनता है और
वायु से नहीं बनता; क्योंकि क्षणिकवादी किसी विशेष कारण को
भाव से तो मानते नहीं, किन्तु भाव ही मानेंगे। अतएव उपरोक्त
दोष बना रहेगा और निमित्त कारण और उपादान का अन्तर भी
मालूम नहीं होगा और लोक में उपादान कारण और निमित्त
कारण का भेद निश्चित है, इसलिये क्षणिकवाद ठीक नहीं।
प्र०—जो कुछ संसार में है, सब मिथ्या ही है, और संसार
में होने से बन्धन भी मिथ्या है, अतएव उसका कारण खोजने
की कोई आवश्यकता नहीं, वह स्वयम् नाशरूप है ?
उ०—न विज्ञानमात्रं बाह्यप्रतीतेः ॥ ४२ ॥
अर्थ—इस जगत् को केवल मिथ्याज्ञान या विज्ञानमात्र नहीं
कह सकते; क्योंकि ज्ञान आन्तरिक अर्थात् भीतर ही होता है
और जगत् बाहर और भीतर दोनों दशाओं में प्रकट है।
प्र०—जब हम बाहर किसी पदार्थ के भाव को मानते ही
नहीं केवल भीतर के विचार ही मनोराज्य का सृष्टि की भाँति
मालूम होते हैं ?
उ०—तद्भावे तद्भावाच्छून्यं तर्हि ॥ ४३ ॥
अर्थ—यदि तुम जगत् को बाह्य न मानो केवल भीतर ही
मानोगे तो इस दीखते हुए संसार में विज्ञान का भी अभाव
मानना पड़ेगा और जगत् को शून्य कहना पड़ेगा। इसका कारण
यह है कि प्रतीति विषय का साधन करने वाली होती है, इसलिये
यदि बाह्य प्रतीत जगत् का साधन न करे तो विज्ञान प्रतीत भी
विज्ञान को नहीं सिद्ध कर सकती, इस हेतु से विज्ञानवाद में
शून्यबाद होजायगा ।
प्र०—अब शून्यवादी नास्तिक अपनी दलील देता है?

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

( १७ )
शून्यं तत्वं, भावो विनश्यति वस्तुधर्मत्वाद्वि-
नाशस्य ॥ ४४ ॥
अर्थ—जितने पदार्थ हैं सब शून्य हैं, और जो कुछ भाव
हैं, वह सब नाशवान् हैं, और जो विनाशी है वह स्वप्न की
भांति मिथ्या है। इससे सम्पूर्ण वस्तुओं के आदि और अंत का
तो अभाव सिद्ध ही होगया। अब रहा केवल मध्यभाग सो यथार्थ
नहीं-तब कौन किस को बाँध सकता है ? और कौन छोड़ सकता
है ? इस हेतु से बन्ध मिथ्या ही प्रतीत होता है। विद्यमान
वस्तुओं का नाश इसलिये है कि नाश होना वस्तुमात्र का धर्म है।
इस शून्यवादी के पूर्वपक्ष का खण्डन करते हैं।
उ०—अपवादमात्रम बुद्धानाम् ॥ ४५ ॥
अर्थ—'जो कुछ भाव पदार्थ हैं वह सब नाशवान् हैं', यह
कथन मूर्खों का अपवादमात्र है; क्योंकि नाशमात्र वस्तु का
स्वभाव कहकर, नाश में कुछ कारण न बताने से जिन पदार्थों
का कुछ अवयव नहीं है उनका नहीं कह सकते। इसका हेतु
यह है कि कारण में लय हो जाने को ही नाश कहते हैं, और
जब निरवयव वस्तुओं का कुछ कारण न माना तो उनका लय
किसी में न होने से उनका नाश न हो सकेगा। इसके सिवाय
एक और भी दोष रहेगा कि हर एक कार्य का अभाव लोक में
नहीं कह सकते; जैसे—"घट टूट गया," इस कहने से यह ज्ञात
होगा, कि घट की दूसरी दशा हो गई; परन्तु घटरूपी कार्य तो
बना ही रहा। आकृति को इस हेतु से माना कि वह एक
घट के टूट जाने से दूसरे घटों में तो रहती है।
अब तीनों लक्षणों का खण्डन करते हैं, अर्थात्—विज्ञानवादी
क्षणिकवादी और शून्यवादी ।

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

( १८ )
उभयपक्षसमानक्षेमत्वादयमपि ॥ ४६ ॥
अर्थ—जिस प्रकार क्षणिकवादी और विज्ञानवादी का मत
प्रत्यभिज्ञादि दोष वाह्य प्रतीति से खण्डित हो जाता है, इसी प्रकार
शून्यवादी का मत भी खण्डित हो जाता है; क्योंकि उस दशा में
पुरुषार्थ का बिलकुल अभाव हो जाता है। यदि यह कहो कि
शून्यवाद करने पर भी पुरुषार्थ तो स्वीकार करते हैं, तो वह भी
मानना अयुक्त होगा।
अपुरुषार्थत्वमुभयथा ॥ ४७ ॥
अर्थ—शून्यवादी के मत में पुरुषार्थ अर्थात् मुक्ति नहीं हो
सकती, क्योंकि जब दुःख है ही नहीं केवल शून्य ही है तो
उसकी निवृत्ति का उपाय क्यों किया जावे और मुक्ति भी शून्य
हो होगी उसके लिये साधन भी शून्य ही होंगे, तो ऐसे शून्य
पदार्थ के लिये पुरुषार्थ भी शून्य ही होगा। अतएव शून्यवादी
का मत किसी प्रकार भी शान्तिदायक नहीं और न उससे मुक्ति
हो सकती है।
न गतिविशेषात् ॥ ४८ ॥
अर्थ—गति के ३ अर्थ हैं—ज्ञान, गमन, प्राप्ति। यह तीनों
बन्धन का हेतु नहीं होते। पहिले जब कहा जावे कि ज्ञान विशेष
से बन्धन होता है। ज्ञान तीन प्रकार का है—प्रातिभासिक, व्याव-
हारिक, पारमार्थिक। यदि कहा जावे कि प्रातिभासिक सत्ता के
ज्ञान से बन्धन होता है तो यह कहना ठीक नहीं, क्योंकि
प्रातिभाविक सत्ता का ज्ञान इन्द्रिय और संस्कार-दोष से उत्पन्न
होता है, परन्तु आत्मा में न इन्द्रिय है न संस्कार है; इसलिये
जिसका कारण है ही नहीं उसका कार्य कैसे हो सकता है। और
रहा व्यावहारिक ज्ञान, सो तो बद्ध अवस्था को छोड़ रहता ही

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

( १६ )
नहीं, वह बन्ध का कारण किस प्रकार हो सकता है । और
पारमार्थिक ज्ञान तो मुक्ति का हेतु है, वह बन्ध का कारण क्योंकर
हो सकता है, अतएव ज्ञानविशेष से बन्ध नहीं होता । दूसरा
गमन शरीरादि में होता है, वह जीव का स्वाभाविक धर्म होने से
बन्ध का हेतु नहीं हो सकता ।
तीसरा प्राप्ति, सो प्राप्त होने वाले दो पदार्थ हैं—एक ब्रह्म,
दूसरी प्रकृति, सो यह दोनों व्यापक होने से जीव को सर्वदा
प्राप्त, सदैव रहनेवाली वस्तु से सदैव सम्बन्ध, उससे भी बद्ध
नहीं हो सकता, अतएव गतिविशेष से बन्ध नहीं होता ।
निष्क्रयस्य तदसम्भवात् ॥ ४६ ॥
अर्थ—क्रिया से शून्य जड़ प्रकृति में भी गति असम्भव है
और व्यापक ब्रह्म में भी गति असम्भव है, और यदि जीव की
गति पर विचार किया जावे तो प्रश्न यह उपस्थित होगा, कि
जीव विभु है अथवा मध्यम परिणामवाला है अथवा अणु है ?
यदि विभु मानलें तो गति हो नहीं सकती । यदि मध्यम परिणाम-
वाला मानलें तो यह दोष होगा ।
प्र०—क्या आत्मा अंगुष्ठमात्र नहीं है ? यदि अंगुष्ठमात्र
है तो उसमें गति इत्यादि सम्भव है। यदि विभु है तो जाना हो
ही नहीं सकते ?
उ०—मूर्तत्वाद् घटादिवत् समानधर्मापत्ता-
वपसिद्धान्तः ॥ ५० ॥
अर्थ—आत्मा के मूर्त्तिमान् होने से घटादिकों की भाँति
सावयव इत्यादि दोष आजायेंगे और सावयव होने से संयोग
वियोग अर्थात् उत्पत्ति और नाश भी मानना पड़ेगा । जोकि
आत्मा नित्य है, इसलिये मूर्त्तिवाला नहीं हो सकता और जब

पृष्ठ 21 स्कैन

( २० )
मूर्त्तिवाला नहीं तो उसमें इस प्रकार की गति भी नहीं मानी
जा सकती। अतएव आत्मा को मूर्त्तिवाला मानना सिद्धान्त
का खण्डन करना है।
गतिश्रुति रप्युपाधियोगादाकाशवत् ॥ ५१ ॥
अर्थ—शरीर के सब अवयवों में जो गति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

( २१ )
है और शरीर होने से बन्धन भी है, उसके उत्पन्न होने की
आवश्यकता नहीं ।
अतिप्रसक्तिरन्यधर्म्मत्वे ॥ ५३ ॥
अर्थ—यदि और के धर्म्म से और का बन्धन मान लें तो
नियम टूट जायेंगे; क्योंकि उस अवस्था में बद्ध पुरुष के पाप
से मुक्त बन्धन में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

( २२ )
उ०—तद्योगोऽप्यविवेकान्न समानत्वम् ॥ ५५ ॥
अर्थ—प्रकृति का योग भी अविवेक से होता है, इस-
वास्ते यह काल और दशा के समान नहीं ।
प्र०—अविवेक किसे कहते हैं ?
उ०—यह जानना कि यह वस्तु हमारे वास्ते लाभदायक है
अथवा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

( २३ )
प्रधानाविवेकादन्याविवेकस्य तद्धाने हानम् ॥ ५७
अर्थ—जीव में प्रधान अर्थात् प्रकृति के अविवेक अर्थात्
पदार्थ ज्ञान के न होने से और कारण आदि से पदार्थों का
अज्ञान होता है। आशय यह कि बन्धन का कारण जीव की
अल्पज्ञता है, क्योंकि जीव अपनी स्वाभाविक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र में भी दिखलाया गया है, कि जब तक दिशा का प्रत्यक्ष

पृष्ठ 25 स्कैन

( २४ )
उत्तर दिशा का भली-भाँति ज्ञान न हो जावे, तब तक यह भ्रम
जा ही नहीं सकता ; इस कारण विवेक की आवश्यकता है, और
सूत्र में भी दिखलाया गया है, कि जब तक दिशा का प्रत्यक्ष
न हो जावे तब तक भ्रमन्निवृत्ति नहीं हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

( २५ )
अर्थ—सत्वगुण प्रकाश करनेवाला, रजोगुण न प्रकाश और
न आवरण करनेवाला, तमोगुण आवरण करनेवाला। जब यह
तीनों गुण समान रहते हैं, उस दशा का नाम प्रकृति है; क्योंकि
वर्तमान दशा में सत्वगुण, तमोगुण का परस्पर विरोध है। इस
समय जिस शरीर में सत्त्वगुण रहता है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

( २६ )
स्थूलात् पञ्चतन्मात्राय ॥ ६२ ॥
अर्थ—इन पांच प्रकाशवान् तत्त्वों से उन सूक्ष्म तन्मात्रों का
अनुमान होता है, जिस प्रकार कार्य्य को देखकर कारण का
अनुमान होता है ; जैसे लिखा है—
कारणगुणपूर्वकं कार्य्य गुणो दृष्टः ॥
अर्थ—कार्य्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

( २७ )
मानते हैं। जिस समय तक वस्तु की अस्तित्व का निश्चय न हो
तब तक उसमें अभिमान नहीं होता है, अर्थात् मैं हूँ, और यह
मेरा है, यह ज्ञान जबतक अपने-अपने और चीज़ की अस्तित्व
का ज्ञान न हो, किस तरह हो सकता है ?
ततः प्रकृतेः ॥ ६५ ॥
अर्थ—और उस मन से प्रकृति, जो मन का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

( २८ )
किन्तु आत्मा के उपयोगी होने से सब वस्तुएँ प्यारी प्रतीत
होती हैं ।
प्र०—क्या प्रकृति का कोई कारण नहीं है, ब्रह्म को कारण
सुना जाता है ?
उ०—ब्रह्म जगत् का निमित्त-कारण है ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

( २६ )
अधिकारित्रैविध्यान्ननियमः ॥ ७० ॥
यद्यपि प्रकृति सबका उपादान कारण है; परन्तु प्रत्येक
कार्य्य में जो तीन प्रकार के कारण माने जाते हैं अर्थात् ☸ १
उपादान, २ निमित्त, और ३ साधारण—इन की भी व्यवस्था न
रहेगी, क्योंकि जब कुम्हार मिट्टी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्रों से स्पष्ट करते हैं।

पृष्ठ 31 स्कैन

( ३० )
कहा जावे, तो केवल इन्हीं दो कार्यों का कहना अन्य कार्यों
का कारण महदादि को कहना चाहिये। इसी बात को अगले
सूत्रों से स्पष्ट करते हैं।
तत्कार्यत्वमुत्तरेषाम् ॥ ७३ ॥
अर्थ—महत् और अहङ्कार को छोड़ बाक़ी सब प्रकृति
के कार्य नहीं,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

( ३१ )
सम्बन्ध से प्रकृति द्वारा पुरुष में परिणाम मानें और दोनों को
कारण मानें तो वृथा गौरव होगा।
प्र०—कारण से उपादान-कारण का क्यों ग्रहण करते हो,
निमित्त को क्यों नहीं लेते ?
उ०—उपादान-कारण के गुण ही कार्य में रहा करते हैं।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

( ३२ )
अभाव से भाव की उत्पत्ति होती है ; जैसे—मनुष्य के सींग नहीं
तो उस सींग से कमान कैसे बन सकती है ।
प्र०—यह संसार भी अवस्तु है, इसवास्ते यह अविद्या से
बना है ?
अवाधाददुष्टकारणजन्यत्वाच्चनावस्तुत्वम् ॥ ७६
उ०—यदि कहो जगत् भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें