सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariBrajpublished359 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सूरसागर महाकवि सूरदास (सोलहवीं शताब्दी) का विशाल पद-संग्रह है, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का ब्रजभाषा में गान है। ग्रन्थ इतना बड़ा है और उसमें इतने स्तरों की सामग्री मिली हुई है कि सामान्य पाठक के लिए उसे पूरा पढ़ना कठिन होता है। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने यह 'सूरसागर सार' तैयार किया, जिसमें मुखपृष्ठ के अनुसार सूरसागर के लगभग ८३१ उत्कृष्ट पदों का संकलन है। सम्पादक के 'वक्तव्य' में बताया गया है कि नागरी प्रचारिणी सभा का दो खण्डों वाला संस्करण विद्यार्थियों के लिए बहुत महँगा था।

यह साहित्य भवन, इलाहाबाद का पंचम संस्करण (१९८६) है और इसमें पदों के साथ टीका दी गई है। पद विषय-क्रम से सजाए गए हैं:

  • विनय और गुरु-महिमा
  • बाल-लीला और माखन-चोरी
  • गोचारण, दान-लीला, मुरली-माधुरी और रास-लीला
  • मथुरा-गमन, विरह और भ्रमरगीत (उद्धव-गोपी संवाद)
  • द्वारका-लीला

लगभग ३५९ पृष्ठों का यह संकलन विश्वविद्यालयों में सूरदास के अध्ययन के लिए लम्बे समय से प्रयोग होता रहा है।

पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

३४४ सूरसागर सार सटीक
सुदामा चरित
कंत सिधारौ मधुसूदन पै, सुनियत हैं वे मीत तुम्हारे।
बाल-सखा अरु बिपति विभंजन, संकट हरन मुकुंद मुरारे।
और जु अतिसय प्रीति देखियै, निज तन मन की प्रीति बिसारे।
सरबस रीझि देत भक्तनि कौं, रंक नृपति काहूँ न विचारे।
जद्यपि तुम संतोष भजत हौ, दरसन सुख तैं होत जु न्यारे।
सूरदास प्रभु मिले सुदामा, सब सुख दै पुनि अटल न टारे ॥६॥
अर्थ-(सुदामा की स्त्री कहती है) हे पति ! मधुसूदन (कृष्ण) के पास जाओ,
सुनती हूँ वे तुम्हारे मित्र हैं ! (वे तुम्हारे) बाल मित्र हैं; मुकुंद मुरारी विपत्तियों के
भंजक (तथा) संकट हरने वाले है। और जो (जहां) अतिशय प्रेम देखते हैं तो (वहां)
अपने तन-मन की प्रीति (भी) भुला देते है। रीझ कर भक्तों को सर्वस्व देते हैं, (वे)
दरिद्र (और) नृपति किसी का विचार नही करते। यद्यपि तुम संतोष धारण करते
हो, (और) (वहां न जाकर) दर्शन सुख से वंचित होते हो (फिर भी) सूरदास
(कहते है) (कि) प्रभु (कृष्ण) से सुदामा मिलने पर सब सुख देकर (उससे) मिले,
फिर वह सुख अटल (होगा), नही टाला (सदैव प्राप्त हुआ) ॥६॥
सुदामा सोचत पंथ चले।
कैसैं करि मिलिहैं मोहिँ श्रीपति, भए तब सगुन भले।
पहुँचौ जाइ राजद्वारे पर, काहूँ नहिँ अटकायौ।
इत उत चितै धँस्यौ मंदिर मैं, हरि कौ दरसन पायौ।
मन मैं अति आनंद कियौ हरि, बाल-मीत पहिचान।
धाए मिलन नगन पग आतुर, सूरज प्रभु भगवान ॥१०॥
अर्थ-सुदामा रास्ते मे सोचते हुए चले (कि) श्रीपति (कृष्ण) हमसे कैसे
मिलेगे, तब (उस समय) अच्छे सगुन हुये। (सुदामा) राजद्वार पर जा पहुँचा, कही
भी रोक नही हुई। इधर-उधर देखकर मन्दिर (महल) मे प्रविष्ट हुआ। (और) हरि
(कृष्ण) का दर्शन पाया। बचपन के साथी को पहचान कर हरि ने मन मे अत्यधिक
आनंद माना (प्रसन्न हुए)। आतुर होकर नगे पांव (ही) मिलने के लिए सूरज के प्रभु
भगवान् दौड़े ॥१०॥
दूरहिँ तैं देख्यौ वलवीर।
अपने बालसखा जु सुदामा, मलिन बसन अरु छीन सरीर।
पौढ़े हे परजंक परम रुचि, रुकमिनी चाँर डुलावति तीर।
उठि अकुलाइ अगमने लीन्हें, मिलत नैन भरि आए नीर।
निज आसन बैठारि स्याम-घन, पूछी कुसल कह्यौ मति धीर।
ल्याए हौ सु देहु किन हमकौं, कहा दुरावन लागे चोर।

पृष्ठ 305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 305 स्कैन

दरस परस हम भए सभागे, रह्यो न मन मैं एकहु पोर ।
सूर सुमति तंदुल चाबत हौं, कर पकर्यो कमला भई धीर ॥११॥
अर्थ—बल राम के भाई (कृष्ण) ने दूर से ही मलिन वस्त्र तथा क्षीण शरीर
वाले अपने बाल मित्र सुदामा को देखा। परम रुचिकर पलंग पर लेटे थे, पास में
(बैठी) रुक्मिणी चमर डुला रही थीं ! (कृष्ण ने) आकुल होकर (तथा) उठकर (सुदामा
की) अगवानी की, मिलते ही (उनके) नेत्र जल से भर आये । (उसे) अपने आसन
पर बिठा कर कृष्ण ने कुशल पूछी; धीर मति (सुदामा ने) बताया । (कृष्ण ने कहा)
(कि) जो कुछ लाये हो उसे हमको क्यों नही देते, वस्त्र में क्या छिपाने लगे ? हम
दर्शन (तथा) स्पर्श से सौभाग्यशाली हो गये, मन में एक भी पीड़ा नही रही । सूरदास
(कहते हैं) (कि) सुमति (कृष्ण) को चावल चबाते देख कमला ने धीर (अधीर)
होकर हाथ पकड़ लिया ॥११॥

ऐसी प्रीति की बलि जाऊँ ।
सिंहासन तजि चले मिलन कौं, सुनत सुदामा नाउँ ।
कर जोरे हरि विप्र जानि कै, हित करि चरन पखारे ।
अंकमाल दै मिले सुदामा, अर्धासन बैठारे ।
अर्धांगी पूछति मोहन सौं, कैसे हितू तुम्हारे ।
तन अति छीन मलीन देखियत, पाउँ कहाँ तैं धारे ।
संदीपन कैं हमऽरु सुदामा, पढ़े एक चटसार ।
सूर स्याम की कौन चलावै, भक्तनि कृपा अपार ॥१२॥

अर्थ—ऐसी प्रीति की (मैं) बलि जाता हूँ। सुदामा का नाम सुनकर (कृष्ण)
सिंहासन छोड़कर मिलने चले । हरि ने (सुदामा को) ब्राह्मण जानकर हाथ जोड़े (उसे
प्रणाम किया), (तथा) स्नेहपूर्वक चरण धोये । गले लगाकर सुदामा से मिले तथा
अर्धासन (आधे आसन) पर (उसे) बिठाया । अर्द्धांगिनी ने कृष्ण से पूछा (कि) ये कैसे
तुम्हारे मित्र हुए ? (इनका) शरीर अत्यन्त क्षीण है, मलिन दिखाई देते हैं, ये कहाँ से
पधारे हैं ? (कृष्ण ने उत्तर दिया) हम और सुदामा संदीपन (ऋषि) के शिष्य हैं।
एक ही पाठशाला में पढ़ते थे । सूरदास (कहते है) (कि) कृष्ण की (बात) कौन चलाये
भक्तो पर (इनकी) अपार कृपा (रहती है) ॥१२॥

गुरु-गृह हम जब बन कौं जात ।
जोरत हमरे बदलैं लकरी, सहि सब दुख निज गात ।
एक दिवस बरषा भई बन मैं, रहि गए ताही ठौर ।
इनकी कृपा भयौ नहिं मोहिं श्रम, गुरु आए भए भोर ।
सो दिन मोहिं विसरत न सुदामा, जौ कीन्हौ उपकार ।
प्रति उपकार कहा करौं सूरजु, भाषत आप मुरार ॥१३॥

पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

३४६ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—गुरु के घर (से) जब हम वन जाते थे, (तब) हमारे बदले (ये) सब दुख
सहकर लकड़ी जोड़ते (एकत्र करते) थे । एक दिन वन में वर्षा हुई, (हम लोग) उसी
स्थान पर रह गये । इनकी कृपा से मुझे श्रम नही हुआ, प्रातः होने पर गुरु (के घर)
आये । उस दिन सुदामा ने जो उपकार किया वह मुझे भूलता नही ! मुरारि (कृष्ण)
स्वयं कहते हैं कि प्रत्युपकार (बदले) (के रूप) मे क्या करूँ ? ।।१३।।
सुदामा गृह कौँ गमन कियौ ।
प्रगट बिप्र कौँ कछु न जनायौ, मन मैं बहुत दियौ ।
वेई चीर कुचील वहै विधि, मोकौँ कहा भयौ ।
धरिहौँ कहा जाय तिय आगैँ, भरि भरि लेत हियौ ।
सो संतोष मानि मन हीँ मन, आदर बहुत लियौ ।
सूरदास कीन्हे करनी बिनु, को पतियाइ बियौ ।।१४।।
अर्थ—सुदामा ने घर के लिए प्रस्थान किया । प्रकट रुप मे विप्र को कुछ
नही बताया, (लेकिन) मन मे बहुत दिया । (सुदामा सोचते है) वही मैले वस्त्र, वही
विधि मुझे हुआ ही क्या (क्या मिला) ? पत्नी के आगे जाकर क्या रखूंगा; (सुदामा का)
हृदय (दुख) से भर-भर आता था । (सुदामा ने) मन-ही-मन इस (बात पर) संतोष
किया (कि) (कृष्ण ने) बहुत आदर से (मुझे) लिया (मेरा बहुत आदरपूर्वक स्वागत
किया) । सूरदास (कहते है) (कि) करणी किये बिना दूसरा कौन विश्वास करेगा ।
(सुदामा सोचते है कि कृष्ण के अतिरिक्त दूसरा ऐसा कौन है जो मुझे जैसे अकर्मण्य
का विश्वास कर इतना आदर देगा) ।।१४।।
सुदामा मंदिर देखि डरचौ ।
इहाँ हुती मेरी तनक मड़ैया, को नृप आनि छरचौ ।
सीस धुनै दोऊ कर मीँड़े, अंतर सोच परचौ ।
ठाढ़ी तिया जु मारग जोवै, ऊँचै चरन धरयौ ।
तोहिँ आदरचौ त्रिभुवन कौ नायक, अब क्यौँ जात फिरचौ ।
सूरदास प्रभु की यह लीला, दारिद दुःख हरचौ ।।१५।।
अर्थ—(घर लोटने पर) सुदामा मंदिर (अपना घर) देखकर डर गया ! यहां
मेरी छोटी सी मड़इया थी, किस नृप ने आकर छल किया (छीन लिया) । (वे) सिर
घुमाते हैं, दोनो हाथ मलते है, मन के भीतर सोचने लगे । चरणो को ऊँचा करके
(ऊंचे स्थान पर खड़ी होकर) स्त्री खडी हुई मार्ग जोह रही है । (उसने कहा) त्रिभुवन
के नायक ने आदर दिया अब (घर से) क्यो वापस जाते हो ! सूरदास (कहते हैं)
(कि) यह प्रभु (कृष्ण) की लीला है कि (उन्होंने) (समस्त) दुख-दरिद्रता को हर
लिया ।।१५।।
हौँ फिरि बहुरि द्वारिका आयौ ।
समुझि न परी मोहिँ मारग की, कोउ बूझौ न बतायौ ।

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन

द्वारिका चरित ३४७
कहिहैं स्याम सत्त इन छाँड्यौ, उतौ राँक ललचायौ ।
तृन की छहैं मिटी निधि मांगत, कौन दुखनि सौं छायौ ।
सागर नहीं समीप कुमति कैं, विधि कह अंत भ्रमायौ ।
चितवत चित्त विचारत मेरौ, मन सपनैं डर छायौ ।
सुरतरु, दासी, दास, अस्व, गज, बिभौ विनोद बनायौ ।
सूरज़ प्रभु नंद-सुवन मित्र व्है, भक्तनि लाड़ लड़ायौ ॥१६॥
अर्थ-(अपनी मड़ैया के स्थान पर सोने का आवास बना देखकर भौचक्का
सुदामा सोचता है।) क्या मैं लौटकर फिर द्वारिका आ गया ! (लगता है) मार्ग की
(स्थिति) मुझे समझ नही पड़ी । न किसी से (मैंने) पूछा, न किसी ने (स्वयमेव)
बताया । (मुझे पुनः आया देख) कृष्ण कहेंगे (कि) इन्होंने सत्य छोड़ दिया, वहाँ (यह)
दरिद्री था, (तभी तो) ललचा गया, (लौट आया) । ऐश्वर्य मांगने पर तृण की छाया
भी मिट गयी (कृष्ण के पास समृद्धि के लालच से गया, लौटा तो फूस का छप्पर भी
गायब) उसे कितनी कठिनाई से मैंने छाया था । (मुझ) कुमति के लिये समीप मे
सागर (भी) नही (कि जाकर डूब मरूँ), अन्त मे विधाता ने मुझे क्यो भरमाया ?
(कहाँ पहुँचा दिया) । (सोने का आवास) देखते हुए चित्त मे सोचता है; मन में स्वप्न
का (सा) डर छा गया ( मैं डरा, कही सपना तो नही देख रहा हूँ ! ) (यहाँ तो) वैभव
का कौतुक बना है- (जहां मड़ैया थी वहाँ अब) कल्पवृक्ष, दासी, घोडे, हाथी (हैं) सूरज़
(कहते हैं) (कि) नन्द के प्रभु (कृष्ण) मित्र होकर (अनुकूल होने पर), (इसी प्रकार)
भक्तों का लाड़ लड़ाया करते है (उन पर प्रेम का प्रदर्शन किया करते है) ॥१६॥
कहा भयौ मेरौ गृह माटी कौ ।
हौं तौ गयौ गुपालहिं भेंटन, और खरच तंदुल गाँठी कौ ।
विनु ग्रीवा कल सुभग न आन्यौ, हुतौ कमंडल दृढ़ काठी कौ ।
घुनौ बाँस जुत बुनौ खटोला, काहु कौ पलँग कनक पाटी कौ ।
नूतन छीरोदक जुवती पै, भूषन हुतौ न लोह माटी कौ ।
सूरदास प्रभु कहा निहोरौ, मानत रंक त्रास टाटी कौ ॥१७॥
अर्थ-मेरे मिट्टी के घर का क्या हुआ ? (वह कहाँ चला गया !) मैं तो गोपाल
से भेट करने गया था और (मैंने) गांठ के (अपने पास के) (चावल) भी खर्च किए
(गवाँ दिए) । विना गले का टूटा घडा (कलसु भगन ?) (मैं) लाया (था) कड़ी
लकड़ी (काठी) का कमंडल (मेरे पास ) था (तथा) घुने हुए बाँस का विना हुआ
खटोला (जहां) था (उसी घर मे अब) सोने की पारी वाला किसी का पलंग (पड़ा)
है । (जिस) युवती (पत्नी) के पास लोहे (अथवा) मिट्टी के आभूषण न थे (उसी के
पास अब) नयी रेशमी वस्त्र है । सूरदास के प्रभु से क्या प्रार्थना करूँ ? (जिस) दरिद्री

पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

३४८ सूरसागर सार सटीक
को झोपडी (टाटी) का कष्ट है (जिसके पास झोपड़ी भी नही है) उसे भी (प्रभु)
अंगीकार करते हैं (उसकी चिन्ता भी उन्हे रहती है) ॥१७॥
भूलौ द्विज देखत अपनौ घर ।
औरहिं भाँति रची रचना रुचि, देखतही उपज्यौ हिरदै डर ।
कै वह ठोर छुड़ाइ लियौ किहुँ, कोऊ आइ बस्यौ समरथ नर ।
कै हौं भूलि अनतहीँ आयौ, यह कैलास जहाँ सुनियत हर ।
बुध-जन कहत दुबल घातक बिधि, सो हम आज लही या पटतर ।
ज्यों नलिनी बन छाँड़ि वसै जल, दाहै हेम जहाँ पानी-सर ।
पाछै तैं तिय उतरि कह्यौ पति, चलिए द्वार गह्यौ कर सौं कर ।
सूरदास यह सब हित हरि कौ, द्वारैं आइ भयौ जु कलपतर ॥१८॥
अर्थ—ब्राह्मण (सुदामा) अपना घर देखकर भ्रमित हो गया (वहां तो) और
ही तरह की रुचिकर रचना रची थी, जिसे देखते ही (सुदामा के) हृदय मे डर उत्पन्न
हुआ । या तो किसी ने वह स्थान (उसका पुराना घर) छीन लिया (और) (वहाँ पर)
आकर कोई समर्थ व्यक्ति बस गया (किसी बलवान् ने कब्जा कर लिया) या तो मैं भूल
कर अन्यत्र (ही) आ गया (हूँ), यह (कही) कैलाश तो नही है जहाँ शिव (का निवास)
सुना जाता है । बुद्धिमान लोग कहते हैं कि विधाता दुर्बलो का घातक है उसका नमूना
आज पा लिया (देखा) । जैसे कमलिनी वन छोड़कर जल मे बसती है, (लेकिन) जहाँ
(वहाँ) पानी के तालाब मे (भी) उसे हिम दग्ध करता है ! पीछे से (सुदामा की) पत्नी
उतरकर आयी (और) हाथ-से-हाथ पकडकर पति से बोली (कि) दरवाजे (घर) के
(भीतर) चलिए । सूरदास (कहते है) (कि) यह सब हरि का स्नेह है (जिसके फलस्व-
रूप द्वार पर आकर कल्पवृक्ष लग गया है !) ॥१८॥
कैसैँ मिले पिय स्याम सँघाती ।
कहियै कत कौन बिधि परसे, बसन कुचील छीन अति गाती ।
उठिकै दौरि अंक भरि लीन्हौ, मिलि पूछी इत-उत कुसलाती ।
पटतैँ छोरि लिए कर तंदुल, हरि समीप रुकमिनी जहाँ ती ।
देखि सकल तिय स्याम-सुँदर गुन, पट दै ओट सबै मुसक्यातीँ ।
सूरदास प्रभु नवनिधि दीन्ही, देते और जो तिय न रिसातीँ ॥१९॥
अर्थ—हे प्रिय ! मित्र साथी श्याम कैसे मिले । हे पति ! कहिये, (कृष्ण ने)
मैले वस्त्रो वाले तुम्हारे अत्यन्त क्षीण शरीर को कैसे स्पर्श किया ? सुदामा ने कहा
(कृष्ण ने) उठकर-दौडकर (मुझे) गले लगाया, (तथा) मिलकर यहाँ-वहाँ की (सबकी)
कुशलता पूछी । वस्त्र से खोलकर हाथ मे चावल ले लिया, जहां (वहाँ) हरि के पास
(ही) रुक्मनि भी थी । (उस समय) सभी स्त्रियां श्याम सुन्दर (कृष्ण) के गुणो को
देखकर वस्त्र की ओट मे मुसकराती थी । सूरदास (कहते है) (कि) प्रभु (कृष्ण) ने

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन

द्वारिका चरित ३४६
नव-निधियां दी, (वे) और भी देते यदि (उनकी) पत्नी (रुक्मिणी) नाराज न
होती ॥१६॥
हरि बिनु कौन दरिद्र हरै ।
कहत सुदामा सुनि सुन्दरि, हरि मिलन न मन बिसरै ।
और मित्र ऐसी गति देखत, को पहिचान करै ।
विपत्ति परैं कुसलात न बूझै, बात नहीं बिचरै ।
उठि भेटे हरि तंदुल लीन्हे, मोहिं न वचन फुरै ।
सूरदास लछि दई कृपा करि, टारी निधि न टरै ॥२०॥
अर्थ—हरि के बिना दरिद्रता कौन दूर करे ? सुदामा कहते हैं (कि) हे सुन्दरी,
सुनो ! हरि का मिलना मन से भूलता नही । (मेरी) जैसी गति देखकर दूसरे मित्र
क्या मुझे पहचानते ? विपत्ति पड़ने पर (कोई) कुशलता (भी) नही पूँछते (तथा)
बातचीत (भी) नही करते । हरि (कृष्ण) ने उठकर भेट (और) चावल ले लिया
मुझसे (तो) वचन तक स्फुरित नही हुआ (मैं तो बोल भी न पाया) । सूरदास
(कहते हैं) (कि) (कृष्ण ने) कृपा करके (इतनी) लक्ष्मी (सम्पत्ति) दी, कि (वह)
निधि टाले नही टलती (खर्च करने पर भी समाप्त नही होती) ॥२०॥
व्रजनारी पथिक संवाद
तब तैं बहुरि न कोऊ आयौ ।
वहै जु एक बेर ऊधौ सौं, कछु संदेसौ पायौ ।
छिन-छिन सुरति करत जदुपति की, परत न मन समुझायौ ।
गोकुलनाथ हमारैं हित लगि, लिखि हूँ क्यौं न पठायौ ।
यहै विचार करौं धौं सजनी, इती गहरु क्यौं लायौ ।
सूर स्याम अब वेगि न मिलहू, मेघनि अम्बर छायौ ॥२१॥
अर्थ—(जब से कृष्ण गए) तब से (वहां से) लौटकर कोई नही आया । वहीं
एक बार ऊधो से (हमने) कुछ संदेश पाया था । हर क्षण यदुपति (कृष्ण) की स्मृति
करती हूँ; मन समझाते नही बनता । गोकुलपति (कृष्ण) ने हमारे हित के लिए
लिखकर भी (पत्र) नही भेजा । हे सखी ! यही विचार करती (रहती) हूँ (कि)
इतना विलंब क्यों किया । सूर के स्याम (कृष्ण) अब शीघ्र (ही) (क्यों) नही मिलते,
(अब तो) आकाश मे बादल छा गये हैं ॥२१॥
बहुरौ हो ब्रज बात न चाली ।
वहै सु एक बेर ऊधौ कर, कमल नयन पाती दै घाली ।
पथिक तिहारे पा लागति हौं, मथुरा जाहु जहाँ बनमाली ।
कहियौ प्रगट पुकारि द्वार ह्वै, कालिंदी फिरि आयौ काली ।
तब वह कृपा हुती नंदनंदन, रुचि रुचि रसिक प्रीति प्रतिपाली ।
माँगत कुसुम देखि ऊँचे द्रुम, लेत उछंग गोद करि आली ।

पृष्ठ 310 स्कैन

३५० सूरसागर सार सटीक
जब वह सुरति होति उर अंतर, लागत काम वान की भाली।
सूरदास प्रभु प्रीति पुरातन, सुमिरत दुसह सूर उर साली ॥२२॥
अर्थ-हे (पथिक) ! फिर (कृष्ण) ब्रज की बात नही चलायी। वही एक वार
कमल नेत्र (कृष्ण) ने उद्धव के हाथ पत्रिका देकर भेजी थी। हे पथिक ! तुम्हारे पैर
लगती हूँ; मथुरा जाओ जहां वनमाली (कृष्ण) हैं। द्वार पर से प्रत्यक्ष पुकार कर
कहना (कि) यमुना में (कालीदह मे) पुनः काली (नाग) आ गया ! उस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 311 स्कैन

द्वारिका चरितं ३५३
मिलेंगे। (जब वे) निकट बसते थे तो मिलने की (कुछ) आशा थी, (किन्तु) अब तो
(उन्होंने) दूर प्रस्थान कर दिया। कृष्ण की कृपा के बिना सूर अब कोई दूसरा उपाय
नही ॥२४॥
नैना भए अनाथ हमारे ।
मदनगुपाल उहाँ तैं सजनी, सुनियत दूरि सिधारे ।
वै समुद्र हम मीन बापुरी, कैसेँ जीवैँ न्यारे ।
हम चातक वै जलद-स्याम-घन, पियतिँ सुधा-रस प्यारे ।
मधुरा बसत आस दरसन की, जोइ नैन मग हारे ।
सूरदास हमकौँ उलटी बिधि, मृतकहूँ,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 312 स्कैन

३५२ सूरसागर सार सटीक
हों कैसौँ के दरसन पाऊँ ।
सुनहु पथिक उहिँ देस द्वारिका, जौ तुम्हरैं सँग जाऊँ ।
बाहर भीर बहुत भूपनि की, बूझत वदन दुराऊँ ।
भीतर भीर भोग भामिनि की, तिहिँ ठाँ काहि पठाऊँ ।
बुधि बल जुक्ति जतन करि उहिं पुर, हरि पिय पै पहुँचाऊँ ।
अब वन वसि निसि कुंज रसिक बिनु, कौनैं दसा सुनाऊँ ।
श्रम कै सूर जाउँ प्रभु पासहिं, मन मैं भलैं मनाऊँ ।
नव-किसोर मुख मुरलि बिना, इन नैननि कहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 313 स्कैन

निकट बसत मतिहीन भईं हम, मिलिहुँ न आईँ सुत्यागि भवन ।
सूरदास तरसत मन निसि दिन, जदुपति लौं लै जाइ कवन ॥२९॥
अर्थ—हे सखी ! हरि का ब्रज लौटना कैसे संभव हो ? सखी, (लोग) कहते
हैं (कि) मधुबन से स्याम ने कही अन्यत्र गमन किया है। जो (जहाँ का) रास्ता अगम
(है), (जो) दूर दक्षिण दिशा मे (स्थित है), सखी ! सुनते हैं वहां लवण का समुद्र
है। अब हरि वहां परिवार सहित चले गये, (और) (वहां जाते समय) मार्ग मे
(उन्होने) काल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 314 स्कैन

३५४ सूरसागर सार सटीक
आशीर्वाद देती हैं (कि) बहुत जुगो तक जियो । सूरदास कहते हैं (गोपियां कहती हैं)
(कि) (हे पथिक!) हमारी तरफ से नद के पुत्र (कृष्ण) के पैर पड़ना (प्रणाम
करना) ॥३१॥
रुक्मिणी कृष्ण संवाद
रुकमिनी बूझति हैं गोपालहिं ।
कहौ बात अपने गोकुल की, कितिक प्रीति ब्रजबालहिं ।
तब तुम गाइ चरावन जाते, उर धरते बनमालहिं ।
कहा देखि रीझे राधा सौं, सुंदर नैन विसालहिं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 315 स्कैन

द्वारका चरित ३५५
जद्यपि सुख निधान द्वारावति, गोकुल कें सम नाहीं ।
सूरदास घनस्याम मनोहर, सुमिरि-सुमिरि पछिताहीं ॥३४॥
अर्थ-हे रुक्मिणी ! मुझे ब्रज भूलता नही। वह क्रीडा, यमुना तट की वह
केलि, (तथा) सघन कदंब (के नीचे) की (वह) छाया (हम कैसे भूल जायें)। गोप-
बन्धुओं की भुजाएँ कंधो पर रखकर कुंजों (के बीच) विहार करना-और विनोद
कहां तक वर्णित करूँ, वर्णन करने पर (भो) वर्णित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 316 स्कैन

३५६ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—ब्रजवासियो के स्नेह को हृदय मे रखकर मुरारी ने सभा के मध्य बैठकर
सभी यादवों से कहा (कि) सूर्य-ग्रहण का बड़ा पर्व (है), उसकी बड़ाई मैं कहां तक
करूँ । सब लोग कुरुक्षेत्र चलो, वहां मिलकर नहाया जाय । हरि जी, पिता-माता,
अपनी पत्नी (तथा) सब (लोगो) के साथ (चले), घोडे सजाकर नगर के लोग (भी)
चल पडे । कुरुक्षेत्र आकर (कृष्ण ने) एक दूत भेज दिया । (सूरदास कहते हैं उन्होने)
नंद-यशोदा, गोपी, ग्वालो (तथा) सभी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 317 स्कैन

द्वारका चरित ३५७
से पुलकित (हुई) (तथा) उसकी चोली के बंद टूट गये । सूरदास (कहते हैं कि) नंद के
पुत्र (से मिलने की) अभिलाषा से सुन्दर अनमोल स्त्री (राधा) हर्षित हो गयी ॥३८॥
राधा नैन नीर भरि आए ।
कब धौँ मिलैँ स्याम सुंदर सखि, जदपि निकट हैं आए ।
कहा करौँ किहिँ भाँति जाहुँ अब, पंख नहीं तन पाए ।
सूर स्याम सुन्दर घन दरसैँ, तन के ताप नसाए ॥३६॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 318 स्कैन

३५८ सुरसागर सार सटीक
जासों जैसी भाँति चाहिये, ताहि मिले त्यों धाइ ।
देस-देस के नृपति देखि यह, प्रीति रहे थरगाइ ।
उमँग्यौ प्रेम समुद्र दुहूँ दिसि, परिमिति कही न जाइ ।
सूरदास यह सुख सो जानैँ, जाकैँ हृदय समाइ ॥४२॥
अर्थ—नंद, यशोदा और सब ब्रजवासी अपनी-अपनी गाड़ियां सजाकर अविनाशी
(कृष्ण) से मिलने चल पडे । कोई गाता है, कोई वंशी बजाता है (तथा) कोई उतावला
(मस्त) होकर दौडता है। हरि दर्शन की आशा के लिए सभी प्रसन्न (होकर) आते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 319 स्कैन

द्वारका चरित ३५८

हूँ । (कृष्ण के) रोम पुलकित (हो गये), शरीर गदगद (हो गया) तथा नेत्रों से जल
की तेज (तीक्ष्ण) धारा बरस पडी । (वे) पिता-माता, तथा सभी बंधुओं से मिले (तथा)
(सब से) कुशल प्रश्न की (चर्चा) की (सब से अलग अलग कुशलता की बात पूछी) ।
(उन्हे) आसन देकर (बिठाकर) (कृष्ण ने) बहुत विनती की (और कहा) उस समय-
जब हम (ब्रज में थे) तब पुत्र के भ्रम मे (अर्थात् मुझे पुत्र मान लेने के कारण)
(तुम्हारी)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 320 स्कैन

सूर सोच सुख करि भरि लोचन, अंतर प्रीति न थोरी।
सिथिल गात मुख बचन फुरत नहिं, ह्वै जु गई मति भोरी ॥४५॥
अर्थ—हरि से रुक्मिणी पूछती हैं (कि) इनमें वृषभानु की पुत्री (राधा) कौन
है ? एक बार (तो) जरा हमे अपने बचपन की जोड़ी (संगिनी) दिखाओ; जिस (राधा)
के प्रेम को लिए (प्रेम में मग्न) (तुम) निरन्तर ब्रज की गलियो मे डोला करते थे।
दूसरों के घर चोरी (करने) (तथा) बहुत आतुर होकर (ग्वालों की) गाय दुहाने जाते
थे।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

७. द्वारका लीला एवं पद संग्रह

पृष्ठ 321 स्कैन

द्वारका चरित ३६१
अर्थ—हरि जी ने इतना समय कहाँ लगा दिया ! उस समय (जब कृष्ण मथुरा
गए थे कि) अवधि बताने पर मैं समझी नही; गिनते-गिनते (अब अवधि का हिसाब
लगा रही थी कि) अचानक (हरि) आ गये । अच्छा ही किया जो (हरि ने) इन नेत्रों
को (अपने) सुन्दर दर्शन दिये । (हमने आपकी) कृपा जान ली, राज-काज में (राज-
काज करते हुए) भी क्षण-मात्र के लिए (भी) हमे (आपने) नही भुलाया । विरहिणी
को विकल देखकर सूर के प्रभु (कृष्ण ने)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 322 स्कैन

३६२ सूरसागर सार सटीक
राधा माधव, भेंट भई ।
राधा माधव, माधव राधा, कीट भृङ्ग गति ह्रै जु गई ।
माधव राधा के रँग रांचे, राधा माधव रंग रई ।
माधव राधा प्रीति निरन्तर, रसना करि जो कहि न गई ।
बिहंसि कह्यो हम तुम नहिं अन्तर, यह कहिकै उन ब्रज पठई ।
सूरदास प्रभु राधा माधव, ब्रज-बिहार नित नई नई ॥५०॥
अर्थ - राधा और माधव से भेट हुई। राधा-माधव और माधव-राधा हो गये;
भृङ्ग (नामक)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 323 स्कैन

द्वारिका चरित ३६३
अर्थ—सभी लोगो से मेरा स्नेह है। हे सुवल, सुदामा ! सुनो जन्म-जन्म तक
इस प्रण के बेड़े (मर्यादा) का निर्वाह करता हूँ। (वे) ब्रह्मादि (तथा) इन्द्रादि (भी है),
मैं (उन) सभी का बल जानता हूँ। (वे) (मेरी) एक ही साँस या उच्छ्वास के भय से
अपने गांव को छोड़कर भाग जाते है, जो (मैने) दूर देश द्वारिका मे निवास किया
(तो) (इससे) क्या हुआ ? इस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें