साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)
Samba Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा
स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
साम्बपुराण एक उपपुराण है जो सूर्य-उपासना को समर्पित है। इसकी कथा श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब पर केन्द्रित है: पिता के शाप से साम्ब कुष्ठ रोग से ग्रस्त हो जाते हैं और विधिपूर्वक सूर्य की आराधना करके रोग से मुक्त होते हैं। इसी प्रसंग के सहारे पुराण भगवान् भास्कर के स्वरूप, महिमा और उपासना के विविध रूपों का वर्णन करता है। भारत में सूर्य-मन्दिरों की परम्परा और शाकद्वीपी (मग) ब्राह्मणों के सूर्य-पूजक पुरोहितों के रूप में आगमन की कथा के लिए भी इतिहासकार इस ग्रन्थ को देखते हैं।
पुस्तक-परिचय के अनुसार साम्बपुराण चौरासी अध्यायों में है। इसमें सृष्टि और सूर्य के बारह रूपों का वर्णन, सूर्य के परिवार और गणों की कथा, सूर्य-प्रतिमा और मन्दिर की स्थापना, पूजा-विधि, व्रत और स्तोत्र आते हैं। परिचय यह भी बताता है कि उपपुराणों का मुख्य विषय किसी विशेष देवता की महिमा का प्रतिपादन होता है, और साम्बपुराण के अनुसार सूर्य की उपासना से कुष्ठ रोग का नाश होता है।
यह चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन, वाराणसी का संस्करण है, जिसमें मूल संस्कृत श्लोकों के साथ श्री एस. एन. खण्डेलवाल की हिन्दी व्याख्या है। ४२४ पृष्ठों का यह ग्रन्थ पुराण-साहित्य और सौर सम्प्रदाय के अध्येताओं के लिए उपयोगी है।
२९२
श्रीसाम्बपुराणम्
सर्वभूतशरीराणि यस्मादावृत्य तिष्ठति।
अरुणः कीर्तितस्तेन देवोऽसौ सर्वलोकधृक् ॥१६२॥
शश्वच्च जायते यस्माच्छश्वत् संतिष्ठते च यत्।
यस्मात् स वै स्मृतः सूर्यो निगमज्ञैर्मनीषिभिः ॥१६३॥
अंशवः किरणाः प्रोक्ताः स्मृतस्तेनांशुमानिति।
ऐश्वर्यं परमं तस्य वशगाश्च सुरासुराः ॥१६४॥
वे समस्त प्राणिगण के शरीर को आवृत्त करके अवस्थान करते हैं। अतएव वे अरुण कहे जाते हैं। वे देव समस्त लोकों को धारण करते हैं। वे निरन्तर उत्पन्न होते हैं तथा निरन्तर अवस्थित रहते हैं। इसीलिये उन्हें सूर्य कहा गया है। उनके अंश को किरण कहा जाता है। अतएव सूर्य को अंशुमान कहते हैं। उनका परम ऐश्वर्य है। इसीलिये देवता तथा असुरगण सब उनके वश में हैं।।१६२-१६४।।
इदीति परमैश्वर्ये धातुरिन्द्रस्ततः स्मृतः।
अवतीमांस्तु लोकांस्त्रीन् यस्मादेष परिभ्रमन् ॥१६५॥
अवेति रक्षणे धातुस्तस्मात् स च रविः स्मृतः।
गभस्तिभिः समायोगाद् गभस्तिदेव उच्यते ॥१६६॥
‘इदि’ धातु परम ऐश्वर्य के अर्थ में प्रयुक्त होती है। इसीलिये उनको इन्द्र कहा गया है। ये परिभ्रमण करके तीनों लोकों का पालन करते हैं। ‘अव्’ धातु का प्रयोग रक्षा के अर्थ में किया जाता है। इसलिये इनको रवि कहते हैं। किरणों (गभास्ति) के समायॊग के कारण ये ‘गभस्तिदेव’ कहे गये हैं।।१६५-१६६।।
संयच्छते यतः सर्वान् यमस्तेन स उच्यते।
प्रजाः संसृजतो रेतः स्वर्णमस्याद्रवत् पुरा।
सुवर्णरेतास्ततो देवैः कीर्तितोऽसौ दिवाकरः ॥१६७॥
सृजत्येष प्रजास्त्वष्टो यस्मात्त्वष्टा ततः स्मृतः।
त्वष्टृत्वेनापि यत्सर्वमौषधीष्वेव यः स्थितः ॥१६८॥
सबको संयत करने के कारण ये ‘यम’ हैं। पूर्व में प्रजागण की सृष्टि के समय इनका सुवर्णमय रेत स्खलित हुआ। अतः इनको सुवर्णरेता कहा जाता है। विश्वकर्मारूपेण प्रजागण की ये सृष्टि करते हैं; अतः इन्हें त्वष्टा कहा जाता है। त्वष्टृत्वरूप से (सूत्रधारण रूप से) सभी औषधियों में ये ही अवस्थित हैं।।१६७-१६८।।
स्नेहेन सर्वभूतानि यस्माद् भजति भास्करः।
बन्धुभूतो हि जगतो मित्रस्तेन स कीर्तितः ॥१६९॥
एकपञ्चाशत्तमोऽध्यायः २९३
यस्माज्जातमिदं सर्वमादित्येनेह रश्मिभिः।
प्रवेशनात्पालनाच्च विष्णुस्तेन स कीर्तितः॥१७०॥
प्रणवेन समायुक्तः सप्तबीजः स्मृतस्तु सः।
मूलमन्त्रं खखोल्कस्य देवस्यामिततेजसः॥१७१॥
भास्कर स्नेहवशात् समस्त प्राणियों का भजन करते हैं। समस्त जगत् के बन्धु-स्वरूप हैं। अतः इनको मित्र कहा गया है। आदित्य रश्मियों द्वारा इस जगत् के सब कुछ को उत्पन्न करते हैं। उनके प्रवेश तथा पालन के कारण वे 'विष्णु' नाम से प्रसिद्ध हैं। प्रणवयुक्त सप्तबीज अमित तेजस्वी खखोल्क का मूल मन्त्र कहा गया है—ॐ खखोल्काय स्वाहा॥१६९-१७१॥
प्रणवो दीपकस्तस्य मकारः साम्प्रदायिकः।
स्वाहाकारनमस्कारौ कुर्यात्पूजा पदे स्थितौ॥१७२॥
वर्णत्रयं तु यच्छेषं खखोल्क इति संज्ञितम्।
तन्महाभूतभेदैस्तु भिद्यते पञ्चधा पुनः॥१७३॥
खकारः खं विनिर्दिष्टं सूर्यत्वात् पार्थयोगतः।
अनादिनिधनं शुद्धं तस्य शब्दं गुणं विदुः॥१७४॥
प्रणव उनका दीपक है। मकार साम्प्रदायिक है। स्वाहा एवं नमः शब्द पूजनकाल में व्यवहृत होता है। शेष तीन वर्ण 'खखोल्क'—यह सूर्य का नाम है। वह महाभूत के भेद से पुनः पाँच प्रकार का हो जाता है। खकार शब्द आकाश का निर्देश करने वाला है। पार्थयोग से सूर्य अनादि निधन, शुद्ध हैं। शब्द उनका गुण कहा गया है॥१७२-१७४॥
सज्जनात्सर्जनाच्चैव ककारो वायुरुच्यते।
स्पर्शस्तस्य गुणो ज्ञेयः पूर्वश्वासविकारतः॥१७५॥
ओरस्तेजो विज्ञेयं तच्च रूपगुणं स्मृतम्।
विकारात्पूर्वयोगश्च तद्गुणाभ्यां च संशयः॥१७६॥
लपनात्प्रलयाच्चैव लकारो वरुणः स्मृतः।
रसेन पूर्वैश्च गुणैरप्युक्तत्वाच्चतुर्गुणः॥१७७॥
ककारा संस्मृता पृथ्वी पित्र्यागम्यगुणा तु सा।
पूर्वैश्चतुर्भिश्श्च गुणैर्युक्ता पञ्चगुणा भवेत्॥१७८॥
सज्जन (सुजात) तथा सर्जन (सृष्टि) के कारण 'क' शब्द को वायु कहा गया है। उसका गुण है—स्पर्श। पूर्वश्वास विकार से उसे समझा जाता है (?)। ओकार को तेज जानना चाहिये। वह रूप का गुण है। विकार-हेतु को पूर्वयोग और उसके गुण द्वारा जाना जाता है (?)। लपन (मुख) तथा प्रलय हेतु 'ल'कार शब्द से वरुण को कहा जाता है।
२९४ श्रीसाम्बपुराणम्
रस तथा पूर्वगुणों के द्वारा इसे चतुर्गुण कहते हैं। ककार शब्द पृथ्वी का वाचक है। वह पृथिवी पिता का गुण (गन्ध) प्राप्त करती है तथा पूर्व के चार गुण (शब्द-स्पर्श रूप-रस) से युक्त होकर पञ्चगुण-विशिष्ट हो जाती है॥१७५-१७८॥
खखोल्क इति यत्प्रोक्तं महाभूतानि पञ्च तत्।
प्राणाद्या वायवः पञ्च तथा बुद्धीन्द्रियाणि च॥१७९॥
कर्मेन्द्रियाणि पञ्चैव सत्त्वाद्यास्तद्गुणास्त्रयः।
मनोबुद्धिरहङ्कार इत्येतदपरत्रयम्॥१८०॥
खखोल्कानीति बीजानि चोक्तान्येकोनविंशतिः।
षड्विंशकेतनासञ्च सर्वव्याप्तमनेन तु॥१८१॥
खखोल्क = पञ्चमहाभूत, प्राणादि पञ्चवायु तथा बुद्धि, इन्द्रियाँ एवं पाँच कर्मेन्द्रिय तथा उनके सत्त्वादि तीन गुण, मन-बुद्धि-अहंकार। इस प्रकार खखोल्क एवं १९ बीज कहे गये। २६ चिह्नों द्वारा सब कुछ इसी से व्याप्त है॥१७९-१८१॥
स एव देव उत्पाद्यानुष्ठाद्यात्मानमात्मना।
सर्वं करोति जगतः पालनं प्रलयं तथा॥१८२॥
आदित्यः सततं नाम तपत्येष मरीचिभिः।
वह्निः सहस्रकिरणवृत्तं कुम्भनिभं स्मृतम्॥१८३॥
नदीनदसमुद्रेभ्यः सर्वेभ्यः सलिलं ह्यसौ।
किरणानां सहस्रेण समादत्ते सदा रविः॥१८४॥
वे देव स्वयं ही स्वयं को उत्पन्न करके तथा अनुष्ठान करके जगत् का पालन-प्रलयादि सब कुछ करते हैं। आदित्य निरन्तर अपनी किरणों से ताप प्रदान करते हैं। अग्नि को सहस्र किरण वृत्त कुम्भतुल्य कहा गया है। सभी नद-नदी तथा समुद्र से रवि अपनी किरणों से जल खींचते रहते हैं, संग्रह करते रहते हैं॥१८२-१८४॥
अस्तकाले खखोल्कस्य प्रभापादेन पावकम्।
समाविशति सूर्यं च दिवा तच्चापि पावकः॥१८५॥
एवमेतद्भवेद्धेतुः परस्परनिवेशनात्।
प्राकाश्यमौष्णवृत्तिं च कुरुते हि दिवानिशि॥१८६॥
एष ब्रह्मा च विष्णुश्च एष देवो महेश्वरः।
ऋचो यजूंषि सामानि एष एव न संशयः॥१८७॥
अस्तगमन काल में खखोल्क की प्रभा का एक पाद अग्नि में प्रविष्ट हो जाता है। दिन में अग्नि उसे सूर्य को प्रदान करते हैं। परस्पर निवेशन के फल का यही कारण है।
एकपञ्चाशत्तमोऽध्यायः २९५
ये दिन-रात प्रकाश तथा उष्णता देते हैं। ये ही ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश्वर हैं। ये ही हैं—
ऋक्, यजुः तथा साम। इस विषय में कोई सन्देह नहीं है॥१८५-१८७॥
उद्यन् स दीप्यते ऋग्भिर्मध्याह्ने यजुभिस्तथा।
सामभिश्चैव सायाह्ने भास्करः प्रतपत्यसौ ॥१८८॥
त्रीणि रश्मीनि तस्यैव भूलोकन्द्योतयन्त्यधः।
चत्वारि तु पितॄंस्तिर्यक् त्रीण्येवोर्ध्वसुरालयम् ॥१८९॥
उदयकाल में सूर्य ऋक् समूह द्वारा दीप्ति प्राप्त करते हैं। मध्याह्न में यजुःसमूह द्वारा
तथा सन्ध्याकाल में सामसमूह द्वारा भास्कर ताप प्रदान करते हैं। उनकी तीन रश्मि भूलोक
तथा अधःलोक को प्रकाशित करती है। चार रश्मि पितृलोक को तथा तीन तिर्यक् रश्मि
ऊर्ध्व देवलोक को आलोकित करती है॥१८८-१८९॥
सुषुम्नो हरिवेशश्च विश्वकर्मा तथैव च।
विश्वव्यचा पुनश्चान्यः संयद्वसुरथापरः ॥१९०॥
उदावसुः पुनश्चान्यः पुरोऽन्यः परिकीर्तितः।
रवेः करसहस्राद्धि सप्तश्रेष्ठास्तु रश्मयः ॥१९१॥
एवं हि रश्मिभिर्देवो जगत्सर्वं प्रकाशते।
तथा वर्द्धयति क्षीणं क्रमतोऽयं निशाकरम् ॥१९२॥
एवं हि स्वल्प उद्दिष्टः सर्वव्यापी दिवाकरः।
अध्वरैर्विविधैः पुण्यैरीज्योऽसौ पापनाशनः ॥१९३॥
सुषुम्न, हरिकेश, विश्वकर्मा, विश्वव्यचा, संयद्वसु, उदावसु तथा पुर—ये सूर्यकिरणों
में से सात श्रेष्ठ रश्मियाँ हैं। सूर्यदेव इन रश्मियों द्वारा समस्त जगत् को प्रकाशित करते
हैं तथा क्रमश क्षीण चन्द्र को वर्द्धित करते हैं। यहाँ कुछ सामान्य रूप से कहा गया
दिवाकर विश्वव्यापी है। पापनाशक दिवाकर पुण्यरूप विविध यज्ञों द्वारा पूजित होते
हैं॥१९०-१९३॥
तस्य तावत्खखोल्कस्य महाध्वरविधिं शुभम्।
शृणुष्वाख्यायमानं वै पश्चाच्छ्रोष्यथ निष्कलम् ॥१९४॥
नमः सवित्रे देवाय समीहितफलप्रदः।
अदीक्षितस्तु यः कश्चिदिदन्तन्त्रं विचारयेत् ॥१९५॥
स कुष्ठी भवति क्षिप्रं प्रेत्येह नरकं व्रजेत्।
इन खखोल्क के मंगलकारी महायज्ञों की विविध कथा कहता हूँ, सुनो। तदनन्तर
निष्कल की बात सुनना। देव सविता को नमस्कार है, जो सम्यक् रूप से पूजित होकर
२९६ | श्रीसाम्बपुराणम्
फल देते हैं। अदीक्षित व्यक्ति इस तन्त्र का विचार (कर्म) करने पर कुष्ठरोगी होता है तथा शीघ्र मृत्यु को प्राप्त होता है; साथ ही नरकगामी भी होता है॥१९४-१९५॥
आर्जवे कुलसम्पन्ने शीलधर्मरते सदा ॥
दातव्यं सूर्यभक्ताय प्रज्ञावति जितेन्द्रिये ॥१९६॥
इति श्रीसाम्बपुराणे ग्रहादिदेवपूजनं नामैकपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
सरल, सत् कुलोत्पन्न, सर्वदा धर्मरत, प्राज्ञ, जितेन्द्रिय सूर्यभक्त को ही यह विद्या प्रदान करनी चाहिये॥१९६॥
श्री साम्बपुराणोक्त ग्रहादि देवपूजा नामक इक्यावनवाँ अध्याय समाप्त
प्रथमं शोधयेद् भूमिं स्थानानि च यथाविधि।
द्विपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(साधनरहस्यम्)
अहं चेदं प्रवक्ष्यामि रहस्यं ज्ञानमुत्तमम्।
उक्तं भगवता भानो रहस्यं च प्रकाशकम् ॥१॥
प्रथमं शोधयेद् भूमिं स्थानानि च यथाविधि।
वर्णांश्चानुक्रमं कृत्वा वसुधां च विशोधयेत् ॥२॥
ततोऽधिवासयेद् देवं न्यासेन सकलीकृतम्।
मण्डलं च समालिख्य आचार्यः सुसमाहितः ॥३॥
अब मैं गोपनीय उत्तम ज्ञान का वर्णन करता हूँ, जिसे भगवान् (सूर्यदेव) द्वारा कहा गया है और जो सूर्यरहस्य-विषयक तथा प्रकाशक है। प्रथमतः भूमि तथा स्थान का यथाविधि शोधन करना चाहिये। अनुक्रम में वर्णों का विन्यास करके भूमि-शोधन करना चाहिये। तदनन्तर न्यास के द्वारा सकलीकृत देवता का अधिवास करके आचार्य को सुसमाहित होकर मण्डल अंकित करना चाहिये॥१-३॥
एकान्ते स नदीतीरे तीर्थेष्वायतनेषु च।
उद्यानकुसुमाकीर्णे चित्रप्रासादसङ्कुले ॥४॥
आकाशतलके चापि यत्र वा रोचते मनः।
पूर्वात्मावेशने चैव भूदेशे दोषवर्जिते ॥५॥
विप्रस्य वसुधा शुक्ला लोहिता क्षत्रियस्य तु।
पीता वैश्यस्य विज्ञेया कृष्णा शूद्रस्य कीर्तिता ॥६॥
निर्जन में, नदीतीर में, तीर्थ स्थान, गृह, उद्यान के कुसुम से भरे स्थान में, विचित्र प्रासाद समूह में, आकाश के नीचे अथवा जहाँ मन की प्रेरणा हो, पूर्व आवेशन में (सूर्यादि की परिधि स्थान में) तथा दोषवर्जित भूप्रदेश में मण्डल अंकित करना चाहिये। ब्राह्मण की भूमि शुभ्र, क्षत्रिय की रक्तवर्ण, वैश्य की पीतवर्ण तथा शूद्र की कृष्णवर्ण कही गयी है॥४-६॥
चतुर्णामपि वर्णानां यथावदनुपूर्वशः।
ततः शब्दं निरीक्ष्येह माङ्गल्यांश्चापि वाचकान् ॥७॥
प्रशस्तं वचनं ग्राह्यमप्रशस्तं विवर्जयेत्।
आज्यमध्ववलिप्तेन हन्याज्जतुफलेन तु ॥८॥
२९८ श्रीसाम्बपुराणम्
यथावत् आनुपूर्वीक चार वर्ण की शब्दपरीक्षा करके माङ्गल्यवाचक प्रशस्त वचन ग्रहणीय है तथा अप्रशस्त वर्जनीय है। घृत तथा मधु से लिप्त अतुफल (जिसके फल से दलबद्ध पतङ्गसमूह आविर्भूत होते हैं, ऐसे गूलर के फल) से आहुति प्रदान करनी चाहिये॥७-८॥
ततः सूत्रान्यसेन् मन्त्री यथावदनुपूर्वशः।
सिन्दूरिकानसुचनग्रन्थिस्त्येन विवर्जितान्॥९॥
कार्पासिकान् बल्कल्यान्क्षौमान् कौशिकपट्टकान्।
यथाहस्तविभागेन पातयन्मन्त्रवत्समम्॥१०॥
ऐन्द्रे च प्रथमं सूत्रं हृदयेनाभिमन्त्रितम्।
ततश्चाष्टदले पद्ममध्ये तस्य नियोजयेत्॥११॥
तदनन्तर मन्त्री यथावत् आनुपूर्वीक सूत्र का विन्यास करे। सिन्दूर वर्ण के तथा सिले वस्त्र का वर्जन करके कपास का वस्त्र, वल्कलवस्त्र, सिल्क या कौशिकवस्त्र—इनमें से किसी एक का एक हाथ वस्त्र मन्त्रज्ञ साधक पूर्व की ओर प्रथम सूत्र को हृदय द्वारा अभिमन्त्रित करे। तदनन्तर अष्टदल पद्म से उसे युक्त करे॥९-११॥
गायत्र्या लब्धहस्तं तु चिन्तयित्वा दिवाकरम्।
याति चित्तरजाः प्राज्ञो जपेच्चैव षडक्षरम्॥१२॥
सत्वं रजस्तमश्चेति हितं राजसलक्षणम्।
अङ्गुष्ठपर्वविपुलं रजः सर्वत्र कथ्यते॥१३॥
अतिक्षीणं तथा स्थूलं कृशं बिन्दुविवर्जितम्।
आलिखेन्मण्डलं दिव्यं चतुर्द्वारं सुशोभनम्॥१४॥
गायत्री द्वारा अपने हस्त में प्राप्त दिव्य हाथ का चिन्तन करे। चित्त का मालिन्य हट जाने पर प्राज्ञ व्यक्ति (षडक्षर) सूर्यमन्त्र का जप करे। सत्व-रज तथा तम हैं—राजस चिह्न। अंगुष्ठपर्व के बराबर स्थूल रजःगुण सर्वत्र रहता है। अति तीक्ष्ण, स्थूल, कृशबिन्दु, चतुर्द्वारयुक्त सुशोभन दिव्य मण्डल अंकित करे॥१२-१४॥
आयुधानि तथा चाष्टौ दिशासु विदिशासु च।
पूर्वपत्रे तथोङ्कारे पश्चिमे तु खकारकम्॥१५॥
खोकारं दक्षिणे पत्रे ल्काकारं चोत्तरे तथा।
यकारः वायुभागे तु स्वाकारं वह्निसंस्थितम्॥१६॥
हकारं नैऋते योज्यं क्षेमेशान्यां तथा दिशि।
कर्णिकायां तथा देवं महातेजो द्विरक्षरम्॥१७॥
इस प्रकार दिक् तथा विदिक् में आठ आयुध अंकित करे। पूर्वपत्र में ओंकार, पश्चिम में 'ख'कार, दक्षिण में 'खो'कार तथा उत्तर में 'ल्का'कार अंकित करे। इसी प्रकार
द्विपञ्चाशतमोऽध्यायः २९९
वायुकोण में (पश्चिम उत्तर कोण में) 'य'कार, अग्निकोण में (पूर्व-पश्चिम कोण में) 'स्वा', नैर्ऋत्य-ईशान कोण में 'हा' अंकित करे (अर्थात् ॐ खखोल्काय स्वाहा)। कर्णिका में महातेजा दो अक्षर विशिष्ट देवता का (?) अङ्कन करे।।१५-१७।।
तस्य वै हृद्गतां देवीं विन्यसेच्छुतसंस्थिताम्।
अष्टौ वर्ज्या निशा देव्या दिशासु विदिशासु च ।।१८।।
पूर्णप्राकारमध्ये कवर्गः पञ्चभूतमहानि च।
दक्षिणे षकारवर्गः पञ्चबुद्धीन्द्रियाणि च ।।१९।।
पश्चिमे टकारवर्गः पञ्च कर्मेन्द्रियाणि च।
उत्तरे तकारवर्गः पञ्चतन्मात्राणि च।
ऐशान्यां पकारवर्गमव्यक्तं च तथाहितम् ।।२०।।
उसके हृद्गत श्वेत संस्थित देवी का अङ्कन करे (यहाँ श्वेत संस्थित का तात्पर्य श्वेत पद्मसंस्थित प्रतीत होता है) तथा निशा देवी को छोड़कर दिक्-विदिकू में आठ जन को स्थापित करे। पूर्व प्राकार के मध्य में 'क'वर्ग तथा पञ्चभूत महत्तत्त्व, दक्षिण में 'ष'कार वर्ग तथा पञ्चज्ञानेन्द्रिय, पश्चिम में 'ट'कार वर्ग तथा पञ्च कर्मेन्द्रियगण, उत्तर में 'स'कार वर्ग एवं पञ्चतन्मात्रा एवं ईशानकोण में अव्यक्त 'प'कार वर्ग का विन्यास करे।।१८-२०।।
आग्नेय्यां चकारवर्गं बुद्धिं च। नैर्ऋत्यां वकारवर्गमहं च। वायव्यां कोऽहं कोऽहं क्षौंमनश्चेति। द्वितीये प्राकारे—सुरेन्द्रं पूर्वे आग्नेय्यां अग्निम्। याम्ये यमम्। नैर्ऋत्ये निर्ऋत्याधिपम्। पश्चिमे वरुणम्। वायव्ये वायुम्। सौम्ये सोमम्। ऐशान्यामीशानम्। मुद्रालक्षणं घटेत इति। तृतीये प्राकारे—चाशनि तथा शक्तिदण्डं खड्गं चक्रं गदां परशुं च पुनर्लिखेत्। तथापरं चैव महामुद्रा दातव्या दिशि विदिशि। पूर्वादारभ्य लोकपालानावाहयेत्। चतुर्थे त्वावरणे—व्योमपुष्पं बलिमुपहारांश्च गृह्णीतवति। ॐङ्कारादि स्वाहान्ताः। ततोऽग्निस्थापनं कृत्वा। आर्य उष्णिफ् कृतभूषणः। भूमिं उल्लिख्यालिख्य धृतदर्भमवकीर्य ब्राह्मणं दक्षिणतः स्थाप्य स्रुवपात्रं विशोध्य आज्यं प्रदक्षिणीकृत्य दक्षिणं जानुभूभौ निपात्य स्रुवमुपागृह्य अभुक्तपात्रः षड़ाहुतीर्जुहुयात्। सान्निध्यकरणं सम्भवति एतादृशलक्षणमग्निं सञ्चिन्त्य छागारूढं प्रादेशमात्रं सप्तार्चिः कुण्डाक्षधरं पिङ्गलश्मश्रुलोचनम् स्वमन्त्रेणाह्वयेत्। ततः शिष्यस्य गर्भाधानाद्याः पञ्चपञ्चाहुतीर्जुहुयात्। ततो दण्डं मेखलां स्थापयेत्। पूर्वतोमुखं प्रवेशयेत्सूर्यभक्तान् हृदये नाभिमन्त्रितान्।
अग्निकोण में 'च'कार वर्ग एवं बुद्धि, नैर्ऋत्य में 'व'कार वर्ग तथा अहंतत्त्व, वायुकोण में कोहं कोहं क्षौं तथा मन। द्वितीय प्राकार में—पूर्व में इन्द्र, अग्निकोण में अग्नि, दक्षिण में यम, नैर्ऋत्य में नैर्ऋत्य के अधिपति, पश्चिम में वरुण, वायुकोण में वायु, उत्तर में सोम, ईशानकोण में ईशान इस प्रकार से मुद्रालक्षण होगा।
३०० | श्रीसाम्बपुराणम्
तृतीय प्राकार में—वज्र, शक्ति, दण्ड, खड्ग, शङ्ख, चक्र, गदा तथा परशु बनाये। ऐसे ही ऊपर पुर में पूर्व की ओर महामुद्रा लिखे। पूर्व से आवाहन प्रारम्भ करके लोकपालगण का आवाहन करे। चतुर्थ प्राकार (आवरण) में व्योमपुष्प, बलि तथा पूजोपहार ग्रहण करे। आदि में ॐकार, अन्त में स्वाहा का योग करना चाहिये। तदनन्तर अग्नि-स्थापना करे। आचार्य मस्तक पर पगड़ी पहने। भूमि रेखाङ्कित करके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम् ।
त्रिपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(पूजाविधिनिरूपणम्)
नारद उवाच
प्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम् ।
तन्मध्ये चिन्तयेद्देवं भास्करं रश्मिविग्रहम् ॥१॥
सहस्रदिनसंस्कारं सूर्यकोटिसमप्रभम् ।
महातेजोमयं ध्यात्वा आदित्यं पूजयेद् बुधः ॥२॥
योऽयं हरितवर्णाभं रथे तिष्ठति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०० || श्रीसाम्बपुराणम्
तृतीय प्राकार में—वज्र, शक्ति, दण्ड, खड्ग, शङ्ख, चक्र, गदा तथा परशु बनाये। ऐसे ही ऊपर पुर में पूर्व की ओर महामुद्रा लिखे। पूर्व से आवाहन प्रारम्भ करके लोकपालगण का आवाहन करे। चतुर्थ प्राकार (आवरण) में व्योमपुष्प, बलि तथा पूजोपहार ग्रहण करे। आदि में ॐकार, अन्त में स्वाहा का योग करना चाहिये। तदनन्तर अग्नि-स्थापना करे। आचार्य मस्तक पर पगड़ी पहने। भूमि रेखाङ्कित करके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम्।
त्रिपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(पूजाविधिनिरूपणम्)
नारद उवाच
प्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम्।
तन्मध्ये चिन्तयेद्देवं भास्करं रश्मिविग्रहम् ॥१॥
सहस्रदिनसंस्कारं सूर्यकोटिसमप्रभम्।
महातेजोमयं ध्यात्वा आदित्यं पूजयेद् बुधः ॥२॥
योऽयं हरितवर्णाभं रथे तिष्ठति वाजिनम्।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०० श्रीसाम्बपुराणम्
तृतीय प्राकार में—वज्र, शक्ति, दण्ड, खड्ग, शङ्ख, चक्र, गदा तथा परशु बनाये। ऐसे ही ऊपर पुर में पूर्व की ओर महामुद्रा लिखे। पूर्व से आवाहन प्रारम्भ करके लोकपालगण का आवाहन करे। चतुर्थ प्राकार (आवरण) में व्योमपुष्प, बलि तथा पूजोपहार ग्रहण करे। आदि में ॐकार, अन्त में स्वाहा का योग करना चाहिये। तदनन्तर अग्नि-स्थापना करे। आचार्य मस्तक पर पगड़ी पहने। भूमि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम्।
त्रिपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(पूजाविधिनिरूपणम्)
नारद उवाच
प्रथमं चिन्तयेत् पद्ममष्टपत्रं सकर्णिकम्।
तन्मध्ये चिन्तयेद्देवं भास्करं रश्मिविग्रहम् ॥१॥
सहस्रदिनसंस्कारं सूर्यकोटिसमप्रभम्।
महातेजोमयं ध्यात्वा आदित्यं पूजयेद् बुधः ॥२॥
योऽयं हरितवर्णाभं रथे तिष्ठति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०२ श्रीसाम्बपुराणम्
वनस्पतिरसो से लेकर नमः-पर्यन्त मूल श्लोक छः से धूप तथा दीप प्रदान करे। मन्त्रार्थ है—वनस्पति के निर्यास से उत्पन्न दिव्य गन्धयुक्त उत्तम गन्ध, जो समस्त प्राणियों के आघ्राण-योग्य है, उस धूप को ग्रहण करिये। आपको नमस्कार-नमस्कार। तदनन्तर स्वाहा कहे। तत्पश्चात् ‘धूपः गन्धगन्धादि स्वाहा' से गन्ध प्रदान करे और ‘दीपपञ्चलिनि स्वाहा' से दीपदान करे।।६।।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचतुःपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(अष्टपुष्पिका)
देव उवाच
संक्षेपेण तु देवेश कथयस्वाष्टपुष्पिकाम् ॥१॥
देवगण कहते हैं—हे देवेश! संक्षेप में अष्टपुष्पिका कहिये।।१।।
देव उवाच
खखोल्काय स्वाहा ठः ठः।
ॐकारं स्थापयेत्पूर्वं खकारं वह्निसंयुतम्।
खोकारं दक्षिणे भागे ल्काकारं नैऋते तथा ॥२॥
यकारं पश्चिमे भागे स्वाकारं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
(मण्डलकथनम्)
यद्यत्स्वर्गापवर्गार्थं यच्च सर्वार्थसाधनम्।
संवत्सराख्यमतुलं मण्डलं कथयामि ते ॥१॥
आचार्यः संयतो धीमानर्कशास्त्रविशारदः।
क्रोधलोभपरित्यक्तो द्विजः शस्तो निरामयः ॥२॥
प्राप्ताभिषेकनिपुणः शास्त्रभक्तो निरामयः।
गुरोर्विधिसमाख्याता ईष्यन्ते परिचारकाः ॥३॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ३०५
दन्दशूकाखुकेशास्थिकाष्ठभस्मतुषादिकम् ।
खखोल्कं च गुरुं चैव प्रणम्य शिरसाः ततः ॥९॥
भूम्यादि भ्रामयेच्छिष्यः स्वपेत्संयतमानसः ।
पूर्वनिर्दिष्ट सुविस्तीर्ण शुभ्र, शुचि भूमिभाग गोगण (गौओं) का आवास स्थान बनाये तथा वह होगा—ब्राह्मणों से अभिनन्दित। चैत्य (श्मशान का वृक्ष अथवा बौद्ध मन्दिर), कण्टक, दीमक की बांबी तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०६ श्रीसाम्बपुराणम्
पद्मपत्र के वनयुक्त, केला के वृक्षों से शोभित हो, छत्र में मयूर का पंख लगा हो तथा चंदोवा द्वारा विभूषित हो। वह नानाविध रत्नों से समाकीर्ण हो, मालाओं के तोरण से शोभित किया गया हो। ग्रन्थिरहित त्रिवृत, क्षौम, कपास तथा रोयें से बने सूत्र से खखोल्क (सूर्य) के सामने (सजाना) प्रशस्त है। पूर्व की ओर सावित्री के साथ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ३०७
अब निष्क्रमण करके उभय दिक् विलग्न होगा। पद्मगर्भ से विनिष्क्रान्त पश्चिम दिशा की ओर पद्मपत्र के समान विस्तृत यष्टि रथ की कर्णिका के समान बनवाये। यह होगा यष्टि के आगे सात संलग्न अश्व के दोनों ओर॥२४-२५॥
तदधस्तावती यष्टेर्मूलादूर्ध्वस्मृतोऽरुणः।
क्षोणी च पीठमित्युक्ता तथान्तः शेषपन्नगाः ॥२६॥
कर्णिका तेजसः पिण्डो भूताद्या बीजसंज्ञिता।
खपरं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें