साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)
Samba Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा
स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
साम्बपुराण एक उपपुराण है जो सूर्य-उपासना को समर्पित है। इसकी कथा श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब पर केन्द्रित है: पिता के शाप से साम्ब कुष्ठ रोग से ग्रस्त हो जाते हैं और विधिपूर्वक सूर्य की आराधना करके रोग से मुक्त होते हैं। इसी प्रसंग के सहारे पुराण भगवान् भास्कर के स्वरूप, महिमा और उपासना के विविध रूपों का वर्णन करता है। भारत में सूर्य-मन्दिरों की परम्परा और शाकद्वीपी (मग) ब्राह्मणों के सूर्य-पूजक पुरोहितों के रूप में आगमन की कथा के लिए भी इतिहासकार इस ग्रन्थ को देखते हैं।
पुस्तक-परिचय के अनुसार साम्बपुराण चौरासी अध्यायों में है। इसमें सृष्टि और सूर्य के बारह रूपों का वर्णन, सूर्य के परिवार और गणों की कथा, सूर्य-प्रतिमा और मन्दिर की स्थापना, पूजा-विधि, व्रत और स्तोत्र आते हैं। परिचय यह भी बताता है कि उपपुराणों का मुख्य विषय किसी विशेष देवता की महिमा का प्रतिपादन होता है, और साम्बपुराण के अनुसार सूर्य की उपासना से कुष्ठ रोग का नाश होता है।
यह चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन, वाराणसी का संस्करण है, जिसमें मूल संस्कृत श्लोकों के साथ श्री एस. एन. खण्डेलवाल की हिन्दी व्याख्या है। ४२४ पृष्ठों का यह ग्रन्थ पुराण-साहित्य और सौर सम्प्रदाय के अध्येताओं के लिए उपयोगी है।
षट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः १८३
रक्तचन्दन-मिश्रित, गंगाजलयुक्त, पद्म, कनेर, रक्तपद्म, कुङ्कुम जल-मिश्रित, कुरुंटक (झिन्टीवृक्ष) एवं अन्यान्य गन्धादि द्रव्य को ताम्रपात्र में रखकर अर्घ्य देना चाहिये। धूप देकर मन्त्र के साथ गुग्गुलु की आहुति प्रदान करनी चाहिये। तदनन्तर अर्घ्यपात्र लेकर नीचे लिखे मन्त्र द्वारा सूर्य का आवाहन किया जाता है।।२१-२३।।
एहि सूर्य! सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८४ श्रीसाम्बपुराणम्
हे सूर्यदेव! एकमात्र आप रुद्रगण तथा वसुओं में पुरातन हैं। आप द्युलोक में नित्य देवगण द्वारा स्तुत हैं। यह धूपदान मन्त्र है॥३२॥
पूर्वाह्णेऽनेन मन्त्रेण मध्याह्ने चाप्यनेन तु॥३३॥
ॐ नमो ज्वालामालाय
तद्विष्णोः परमं पदं सदा पश्यन्ति सूरयः।
दिवीव चक्षुराततं सायाह्ने चाप्यनेन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंषट्त्रिंशत्तमोऽध्यायः १८५
दण्डिने च ततो दद्याद्रैवन्तानुचराय च।
पूर्वेण नम इन्द्राय दक्षिणेन यमाय च॥४०॥
पश्चिमेन जलेशाय कुबेरायोत्तरेण च।
उत्तरेणैव सोमाय दद्याद्धूपं विचक्षणः॥४१॥
तदनन्तर दण्डी तथा रैवन्त के अनुचर गण को निवेदन करना चाहिये। 'नमः इन्द्राय' मन्त्र से पूर्व की ओर इन्द्र को, दक्षिण में यम को, पश्चिम में वरुण को, उत्तर में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८६ श्रीसाम्बपुराणम्
एवं त्रिषवणस्नातो योऽर्चयेत् प्रयतः सदा।
विधिना तु यथोक्तेन सोऽश्वमेधफलं लभेत्॥४७॥
इस प्रकार से जो प्रातः, मध्याह्न एवं सायंकाल (तीन बार) स्नान करके संयत होकर सर्वदा यथोक्त विधानानुसार सूर्यदेव की अर्चना करते हैं, वे अश्वमेध यज्ञ का फललाभ करते हैं॥४७॥
यश्चैवं कुरुते नित्यं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः
(अग्निविधानम्)
वसिष्ठ उवाच
अतोऽग्रे संप्रवक्ष्यामि विधानमनुपूर्वशः ।
धूपो निवेद्यते येन आदित्यस्याग्निना सदा ॥१॥
वशिष्ठदेव कहते हैं—इसके पश्चात् मैं तुमसे पहले आनुपूर्वीक विधान का वर्णन करता हूँ, जिसमें अग्नि के साथ सूर्यदेव को धूप निवेदन करना होगा ॥१॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८८ श्रीसाम्बपुराणम्
तदनन्तर स्रुच, स्रुवा, प्रणीता, घृतपात्र की मार्जना करके अग्नि का स्पर्श कराये। इसके पश्चात् कुश के द्वारा अग्नि का स्पर्श कराना चाहिये। दोनों हाथों में कुश लेकर प्रथमतः घृत-दान करना चाहिये। अग्नि को मुँह से नहीं फूँकना चाहिये। पैर आगे करके अग्नि का ताप नहीं लेना चाहिये। अग्नि का कभी लङ्घन नहीं करना चाहिये। अग्नि को सम्यक् रूप से प्रज्ज्वलित करके ही अग्नि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः १८९
ततो भूमौ निषण्णेन जानुना सुसमाहितः ।
पाणी तु पुटकौ कृत्वा प्रणमेज्जातवेदसम् ॥१८॥
आह्वानं तु ततः कृत्वा रवेस्तत्र समाहितः ।
पुराणोक्तेन मन्त्रेण ह्यनेनाथ कृताञ्जलिः ॥१९॥
तदनन्तर कुश की अंगूठी तैयार करके (पवित्री तैयार करके) अग्नि के दक्षिण पार्श्व में (कुश द्वारा) ब्रह्मा के शरीर की कल्पना करनी चाहिये। सुच, स्रुवा, प्रणीता, घृतपात्र का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१९० श्रीसाम्बपुराणम्
ततः परमग्निहोत्रमन्त्रेण मार्गमुच्चरन् परमाहुतिं दद्यादादाय स्वाहा ॥२५॥
तत्पश्चात् अग्निहोत्र मन्त्र का उच्चारण करके स्वाहा शब्द लगाकर पुण्याहुति प्रदान करनी चाहिये॥२५॥
तथैव च यत्र आत्मीये म त्विषासहिताय च।
ततः प्रादेशमात्राभिः पलाशोभिर्यथाविधि ॥२६॥
देवदारुमयीभिश्च शमीमयीभिरेव च।
समिद्भिश्च घृताक्ताभिर्होमयेज्जातवेदसम् ॥२७॥
रत्निमात्रं स्रुवं गृह्य घृतेनैव तु होमयेत्।
ततः क्षीरेण गव्येन ततोऽन्नेन च होमयेत् ॥२८॥
इस प्रकार से यज्ञ में त्विषा के साथ आधा हाथ माप के पलाश, देवदारु, शमी काष्ठ से घृत से अग्नि में होम करे॥२६-२८॥
नवाभिरोषधीभिश्च तिल-व्रीहि-यवैस्तथा।
शालीफलकश्यामाकैर्गोधूमैश्चैव होमयेत् ॥२९॥
नव औषधि, तिल, व्रीहि, जौ, शालीफलक, श्यामाक तथा गोधूम द्वारा होम करे॥२९॥
पौर्णमास्याममायां वा होमयेच्च विशेषतः।
चैत्र्यां तथाऽश्वयुज्यां च कुर्यादग्निं तथा क्रियाम् ॥३०॥
पूर्णिमा तथा अमावस्या को विशेष रूप से होम करे। विशेषतः चैत्र तथा अश्विन मास की पूर्णिमा एवं अमावस्या को होम करे॥३०॥
बहुहव्येन्धनैश्चाग्नौ सुसमिद्धे विशेषतः।
विधूमे लेलिहाने च होमये कर्मसिद्धये ॥३१॥
अनेक द्रव्य तथा काष्ठ से अग्नि प्रदीप्त हो, उससे धुआँ न उठे। लोहित वर्ण प्रज्वलित अग्निशिखा में कर्मसिद्धि के लिये होम करना चाहिये॥३१॥
अप्रबुद्धे सधूमे वा जुहुयान्न हुताशने।
यजमानो भवेद्न्यो ह्यपुत्र इति च श्रुतिः ॥३२॥
जब तक अग्नि सम्यक् रूप से प्रज्वलित न हो अथवा धूम्र से रहित न हो तब तक आहुति नहीं देनी चाहिये। ऐसा करने पर यजमान अन्धा तथा पुत्रहीन हो जाता है। यह श्रुतिवाक्य है॥३२॥
अर्चिष्मान् पीडितशिखस्तप्तकाञ्चनसन्निभः।
स्निग्धः प्रदक्षिणावर्त्तो वह्निः स्यात्कार्यसिद्धये ॥३३॥
सप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः । १९१
नैवाकल्याणी युवतिर्नाल्पविद्यो न बालिशः।
होता स्यादग्निहोत्रस्य नार्त्तो नासंस्कृतस्तथा॥३४॥
नरकन्तु पतन्त्येते जुह्वतश्च धनक्षयः।
तस्माद्विज्ञानकुशलो होता स्याद्वेदपारगः॥३५॥
प्रदीप्त उज्ज्वल शिखायुक्त काञ्चन तुल्य स्निग्ध दक्षिणावर्त्त अग्नि से कार्यसिद्धि होती है। अग्निहोत्र का होता कभी भी अकल्याणी युवती, अल्पविद्य, मूर्ख, आर्त्त अथवा असंस्कृत न हो। होता व्यक्ति के पूर्वोक्त प्रकार की अग्नि से अतिरिक्त अग्नि में आहुति देने से नरकगामी हो जाता है। यजमान का धनक्षय होता है। अतः ज्ञानकुशल, वेदवित् होता होना चाहिये॥३३-३५॥
यत्फलं कर्मणस्तस्य ततो निगदितं शृणु।
अध्यक्षः सर्वकामोऽयं सोऽश्वमेधफलं लभेत्॥३६॥
इति श्रीसाम्बपुराणे अग्निविधानं नाम सप्तत्रिंशत्तमोऽध्यायः
यज्ञादि कर्म का जो फल है, उसे सुनो। समस्त कामना के अध्यक्ष (यज्ञकर्त्ता) अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त करते हैं॥३६॥
श्री साम्बपुराणोक्त अग्निविधान नामक सैंतीसवाँ अध्याय समाप्त
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः
(देवपूजादिफलम्)
वसिष्ठ उवाच
तत्तेहं वर्णयिष्यामि साम्बेन च यथा पुनः।
नारदः परमोदारः पृष्टोऽभूत् संशयो महान् ॥१॥
वशिष्ठ ऋषि कहते हैं—अब मैं तुमसे जो वर्णन करूँगा, उसे साम्ब ने उदार प्रकृति वाले नारद से पूछा था॥१॥
साम्ब उवाच
श्रुता दारुपरीक्षा मे प्रतिमालक्षणं तथा।
देवयात्राविधानं च ह्यग्निकार्यविधिं तथा ॥२॥
अतः परं तु विप्रेन्द्र! प्रब्रूहि मम पृच्छतः।
देवपूजाफलं यच्च यच्च दानफलं भवेत् ॥३॥
प्रणिपाते नमस्कारे तथा चैव प्रदक्षिणे।
धूपदीपप्रदाने च सम्मार्जनविधौ च यत् ॥४॥
उपवासे च यत्प्रोक्तं तत्फलं नक्तभोजनम्।
अर्घ्यश्च कीदृशः प्रोक्तः कुत्र वा सम्प्रदीयते।
कथं च क्रियते भक्तिः कथं देवः प्रसीदति ॥५॥
भक्तिं श्रद्धां समाधिं च कथ्यमानां निबोध मे ॥६॥
साम्ब नारद से पूछते हैं—मैंने आपसे दारुपरीक्षा, प्रतिमालक्षण, देवयात्रा विधान तथा अग्निकार्य की बातें सुनी। हे विप्रश्रेष्ठ! अब मेरी जिज्ञासा है कि देवपूजा का फल तथा दानकार्य का फल, प्रणिपात, नमस्कार, प्रदक्षिणा, धूप-दीप दान, मन्दिर में मार्जन विधि का फल, उपवास, रात्रिभोजन (दिन में केवल एक बार भोजन) का जो फल है, उसे कहिये। अर्घ्य किसे कहते हैं, कहाँ वस्त्र चढ़ाना पड़ता है, भक्ति कैसे की जाती है तथा देवता कैसे प्रसन्न होते हैं? साथ ही भक्ति-श्रद्धा तथा समाधि के भी सम्बन्ध में कहने की कृपा कीजिये॥२-६॥
नारद उवाच
मनसो भावना भक्तिरिच्छा श्रद्धा च कथ्यते।
ध्यानं समाधिरित्युक्तं शृणु भक्तिविकल्पनाम् ॥७॥
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९३
तत् कथायां रमेद्यस्तु स वै भक्तः सनातनः ।
नित्यं तु तन्मनाश्चैव देवपूजारतः सदा ॥८॥
तत्कर्मकृद् भवेद्यस्तु स वै भक्तः सनातनः ।
देवार्थं क्रियमाणानि यः कर्माण्यनुमन्यते ॥९॥
कीर्त्तनाद्वाष्परोमाञ्चीः स वै भक्ततरो नरः ।
नाभ्यसूयेच्च तद्भक्तं न वन्द्या चान्यदेवता ॥१०॥
नारद कहते हैं—भक्ति, श्रद्धा तथा समाधि का प्रसङ्ग कहता हूँ, सुनो। मन की भावना ही भक्ति है, इच्छा ही श्रद्धा है तथा ध्यान को समाधि कहते हैं। अब भक्त की बात कहता हूँ। सूर्यदेव भगवान् की बात से जो आनन्द लाभ करते हैं, वे ही सत्य भक्त हैं। वे नित्य भगवान् को मन अर्पित करते हैं तथा सर्वदा देवपूजा में रत रहते हैं। जो निरन्तर भगवान् का कर्म करते हैं, वे हैं सनातन भक्त। वे देवता के निमित्त क्रियमाण कर्मों का अनुमोदन करते हैं। भगवान् का कीर्तन करने में जिन्हें रोमाञ्च होता है तथा शरीर से वाष्प-जैसा निकलने लगता है, वे हैं भक्ततर व्यक्ति। वे अन्य भक्तों से कोई असूया नहीं करते। अन्य देवों की आराधना भी नहीं करते॥७-१०॥
आदित्यव्रतधारी च स वै भक्ततरो नरः ।
एवंविधा क्रिया भक्तिः सदा कार्या विजानता ॥११॥
गच्छंस्तिष्ठन् स्वपन् जिघ्रन्नश्नंश्च निमिषंस्तथा ।
यः स्मरेद् भास्करं नित्यं स वै भक्ततरो नरः ॥१२॥
भक्त्या समाधिना चैव शुद्धेन मनसा तथा ।
क्रियते नियमो यस्तु दानं वा यत्प्रदीयते ॥१३॥
प्रतिगृह्णन्ति तद्देवा मनुष्याः पितरस्तथा ।
पत्रं पुष्पं फलं तोयं भक्त्या यत्समुपाहृतम् ॥१४॥
जो आदित्य का व्रतधारण करते हैं, वे ही हैं भक्तश्रेष्ठ! ऐसा जानकर भक्ति-विधान करना उचित है। चलते-फिरते, बैठे हुये, निद्रा के समय, निःश्वास लेते हुये, भोजन करते-करते, पलके झपकाते जो नित्य भास्कर का स्मरण करते हैं, वे हैं श्रेष्ठ भक्त। भक्ति से, समाधि से, शुद्ध मन से जो नियमपालन तथा दान करते हैं, उसे देवगण-मनुष्यगण तथा पितृगण ग्रहण करते हैं। पत्र-पुष्प-फल-जल जो कुछ भी श्रद्धा से दिया जाय, वे उसे स्वीकार करते हैं॥११-१४॥
प्रतिगृह्णन्ति तद्देवा नास्तिकान् वर्ज्जयन्ति च ।
भावशुद्धिः प्रयोक्तव्या नियमाचारसंयुता ॥१५॥
भावशुद्ध्या कृतं यच्च तत्सर्वं सफलं भवेत् ।
स्तुतिजाप्योपहारेण पूजया च विवस्वतः ॥१६॥
साम्ब०—१३
१९४ श्रीसाम्बपुराणम्
देवगण भक्त द्वारा प्रदत्त सब कुछ स्वीकार कर लेते हैं; परन्तु नास्तिक द्वारा प्रदत्त वस्तु स्वीकार नहीं करते। नियम तथा आचारयुक्त भावशुद्धि प्रयोजनीय है। शुद्ध भावपूर्वक जो कुछ किया जाता है, वह स्तुति, जप, उपहार तथा पूजा सफल होती है।।१५-१६।।
उपवासेन षष्ठ्यां च सर्वपापैः प्रमुच्यते।
प्रणिधाय शिरो भूम्यां नमस्कारं करोति यः ॥१७॥
तत्क्षणात् सर्वपापेभ्यो मुच्यते नात्र संशयः।
सूर्यषष्ठी को उपवास करने से सभी पाप से मुक्ति मिलती है। जो भूमि पर मस्तक झुकाकर नमस्कार करते हैं, वे तत्क्षण सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं; इसमें सन्देह नहीं करना चाहिये।।१७।।
भक्तियुक्तो नरो यस्तु रवेः कुर्यात् प्रदक्षिणम् ॥१८॥
प्रदक्षिणीकृता तेन सप्तद्वीपा वसुन्धरा।
सूर्यं मनसि यः कृत्वा कुर्याद्वा च प्रदक्षिणम् ॥१९॥
प्रदक्षिणीकृतास्तेन सर्वे देवा भवन्ति हि।
जो भक्तिपूर्वक सूर्यप्रदक्षिणा करता है, मानों उसने सप्तद्वीपा पृथिवी की परिक्रमा कर ली है अथवा जो उनकी मन ही मन प्रदक्षिण करता है, उसने तो सभी देवों की प्रदक्षिण कर ली है।।१८-१९।।
एकहारपरो भूत्वा षष्ठ्यां योऽर्चयते रविम् ॥२०॥
नियमव्रतधारी च रवेर्भक्तसमन्वितः।
सप्तम्यां च महाप्राज्ञः सोऽश्वमेधफलं भवेत् ॥२१॥
अहोरात्रोपवासेन पूजयेद्यस्तु भास्करम्।
सप्तम्यामथ षष्ठ्यां च सूर्यलोकं स गच्छति ॥२२॥
जो षष्ठी के दिन मात्र १ बार आहार ग्रहण करके सूर्यार्चन करते हैं, साथ ही सप्तमी को भक्तियुक्त होकर नियम एवं व्रतपालन करते हैं, उन्हें अश्वमेध का फल प्राप्त होता है। जो सप्तमी अथवा षष्ठी को अहोरात्र उपवास करके सूर्योपासना करते हैं, वे मृत्यु के पश्चात् सूर्यलोक प्राप्त करते हैं।।२०-२२।।
शुक्लपक्षस्य सप्तम्यामुपवासपरो नरः।
सर्वरक्तोपहारेण पूजयेद्यस्तु भास्करम् ॥२३॥
सर्वपापविनिर्मुक्तः सूर्यलोकं स गच्छति।
जो शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को उपवास द्वारा सूर्यपूजन करते हैं तथा रक्तवर्ण के समस्त उपहार से सूर्य की पूजा करते हैं, वे समस्त पापों से रहित होकर सूर्यलोक गमन करते हैं।।२३।।
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९५
अर्कसंपुटं संयोज्य मुदकप्रसृतिं पिवेत् ॥२४॥
क्रमवृद्ध्या चतुर्विंशदेकैकं जपयेत् पुनः।
द्वाभ्यां संवत्सराभ्यां तु समाप्तनियमो भवेत् ॥२५॥
सर्वकामप्रदा ह्येषा प्रसिद्धार्कस्य सप्तमी।
जो अर्क सम्पुट करके जल पीते हैं तथा एक-एक करके क्रमशः बढ़ाते हुये २४ बार तक पान करते हैं, उनकी सभी कामना सूर्यसप्तमी को पूर्ण हो जाती है॥२४-२५॥
माघशुक्लस्य सप्तम्यां सदाऽऽदित्यदिनं भवेत् ॥२६॥
सप्तमी विजया नाम तत्र दत्तं महत् फलम्।
स्नानं दानं जपो होम उपवासस्तथैव च ॥२७॥
सर्व-विजय-सप्तम्यां महापातकनाशनम् ॥२८॥
माघ मास की शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्य का दिन कहा जाता है। इसका नाम है—विजया। इस दिन स्नान, दान, जप, होम तथा उपासना का महान् फल मिलता है। यह सप्तमी सभी पापों का नाश करने वाली होती है॥२६-२८॥
ये त्वादित्यदिने प्राप्ते श्राद्धं कुर्वन्ति मानवाः।
जपन्ति च महाश्वेतां ते लभन्ते यथेप्सितम् ॥२९॥
येषां धर्मक्रियाः सर्वाः सदैवोद्दिश्य भास्करम्।
न कुले जायते तेषां दरिद्रो व्याधितोऽपि वा ॥३०॥
आदित्य के दिन (रविवार को) जो मानव श्राद्ध करता है तथा महाश्वेता का जप करता है, वह अभिलषित वस्तु का लाभ करता है। सूर्य के उद्देश्य से (सूर्य के लिये) जो सर्वदा धर्मक्रिया करता है, उसके वंश में कोई दरिद्र अथवा रोगी होकर जन्म नहीं लेता॥२९-३०॥
श्वेतया रक्तया वापि पिबन्ति मृत्तिकयापि वा।
उपलेपनकर्त्ता च चिन्तितं लभते फलम् ॥३१॥
श्वेत-रक्त अथवा पीली मिट्टी का शरीर में लेप करते हैं, वे वांछित फल प्राप्त करते हैं॥३१॥
चित्रभानुर्विचित्रैश्च कुसुमैस्तु सुगन्धिभिः।
पूजयेत् सोपवासो यः स कामानीप्सितांल्लभेतू ॥३२॥
उपवास रखकर विचित्र सुगन्धि पुष्प द्वारा जो सूर्य का पूजन करते हैं, वे ईप्सित कामना प्राप्त करते हैं॥३२॥
घृतेन दीपं प्रज्वाल्य तिलतैलेन वा पुनः।
दीर्घायुर्वपुषा युक्तश्चक्षुषा न च हीयते।
१९६ श्रीसाम्बपुराणम्
दीपदानान्नरो नित्यं ज्ञानदीपेन दीप्यते।
स च बुद्धीन्द्रियैश्चापि न कदाचिद्विमुह्यति ॥३३॥
जो घृत द्वारा अथवा तिलतैल से प्रदीप (सूर्य हेतु) जलाते हैं, वे दीर्घायु होते हैं। एवं सुन्दर शरीर तथा चक्षु प्राप्त करते हैं। इस दीपदान के फलस्वरूप वे इस लोक में ज्ञानालोक से दीप्त हो जाते हैं। वे कभी भी बुद्धि इन्द्रिय से वियुक्त नहीं होते ॥३३॥
तिलाः पवित्रं परमं तिलदानमनुत्तमम् ॥३४॥
अग्निकार्ये च दीपे च महापातकनाशनम्।
दीपं ददाति यो नित्यं देवस्यायतनेषु च ॥३५॥
चतुष्पथेषु रथ्यासु रूपवान् सुभगो भवेत्।
तिल पवित्र वस्तु है। तिलदान उत्तम दान है। अग्नि कार्य तथा दीपदान से महापातक नष्ट हो जाता है। जो नित्य देवालय में दीप प्रदान करते है अथवा चतुष्पथ या चत्वर पर दीपदान करते हैं, वे रूपयुक्त तथा सौभाग्य-युक्त होते हैं॥३४-३५॥
हविषा प्रथमो कल्पो द्वितीयस्त्वौषधीरसः ॥३६॥
वसामेदोऽस्थिनिर्यासैर्न तु देयः कथञ्चन।
भवत्यूर्ध्वगतिर्दीपो न कदाचिदधोगतिः ॥३७॥
घृत द्वारा दीप प्रदान करना उत्तम कल्प है। दूसरा है—तिल-तैलादि से दीप प्रदान करना। लेकिन कभी भी वसा-मेद तथा अस्थि का प्रदीप नहीं जलाना चाहिये। दीप की ज्वाला ऊर्ध्व होनी चाहिये, कभी भी अधोमुखी नहीं होनी चाहिये ॥३६-३७॥
दानं दीपस्य चाप्येवं न तिर्यग्गतिमाप्नुयात्।
ज्वलन्तं तु सदा दीपं न हरेन्नापि नाशयेत् ॥३८॥
ऐसे दीपदान से कभी भी तिर्यक् गति का लाभ नहीं होता। कभी भी प्रज्वलित दीप का हरण नहीं करना चाहिये, न ही उसे बुझाना चाहिये ॥३८॥
दीपहर्त्ता भवेदन्धस्तमोगतिरसुप्रभः।
दीपदाता स्वर्गलोके दीपमालेव राजते ॥३९॥
दीपहरणकर्त्ता अन्धा होता है और तमोगति प्राप्त करके अनुज्ज्वल हो जाता है। दीप-दाता स्वर्गलोक में दीपमाला के समान विराजित हो जाता है॥३९॥
यः सदाऽर्चयते सूर्यं चन्दनागुरुकुङ्कुमैः।
स पूज्यते नरो नित्यं धनेन यशसा श्रिया ॥४०॥
चन्दन, अगुरु एवं कुमकुम से जो सदा सूर्य का पूजन करता है, वह पुरुष प्रतिदिन धन, यश एवं लक्ष्मी से पूजित होता है॥४०॥
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९७
रक्तचन्दनमिश्रैस्तु रक्तपुष्पैः शुचिर्नरः।
उदयेऽर्घ्यं सदा दत्त्वा सिद्धिं संवत्सराल्लभेत् ॥४१॥
जो नर पवित्र होकर रक्त-चन्दन मिले रक्तपुष्प से सूर्योदय काल में अर्घ्य देते हैं, उन्हें १ वर्ष में सिद्धि मिल जाती है॥४१॥
उदयात् परिवर्त्तस्तु यावदस्तमनस्थितः।
जपन्नभिमुखः किंचिन्मन्त्रं स्तोत्रमथापि वा।
आदित्यस्य व्रतं यत्तन्महापातकनाशनम् ॥४२॥
सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त अथवा पर्यन्त सूर्य की ओर मुख करके जो मन्त्र-जप करते हैं अथवा किसी स्तोत्र का पाठ करते हैं अथवा इसी प्रकार आदित्य व्रत भी करते हैं, उनका महापातक नष्ट हो जाता है॥४२॥
अर्घेण सहितां चैव सवत्सां गां प्रदापयेत्।
उदये श्रद्धया युक्तः सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥४३॥
सुवर्णधेन्वनड्वाहं वसुधां वस्त्रसंयुताम्।
अर्घ्यं प्रदाय लभते सदा जन्मानुगं फलम् ॥४४॥
उदयकाल में श्रद्धायुक्त होकर जो अर्घ्य के साथ सवत्सा गौ दान करता है, वह सभी पाप से मुक्त हो जाता है। स्वर्ण, धेनु, वृष, भूमि तथा वस्त्र के साथ अर्घ्य देकर इनका दान करने से व्यक्ति सर्वपापविनिर्मुक्त हो जाता है॥४३-४४॥
अग्नौ तोये चान्तरिक्षे शुचौ भूम्यां तथैव च।
प्रतिमायां तथा पिण्ड्यां दद्यादर्घ्यं प्रयत्नतः ॥४५॥
अग्नि में, जल में, अन्तरिक्ष अथवा पवित्र भूमि में किंवा प्रतिमा तथा पिण्डी में सयत्न अर्घ्यदान दिया जाय॥४५॥
नापसव्यं न वा सव्यं दद्यादभिमुखः सदा।
तत्क्षणात् सर्वपापेभ्यो मुच्यते नात्र संशयः।
सघृतं गुग्गुलं दग्ध्वा रवेर्भक्तिसमन्वितः ॥४६॥
बाँयीं ओर अथवा दाँयीं ओर नहीं, अपितु सर्वदा सूर्य के सम्मुख मुख करके घृत के साथ गुग्गुलु जलाये। यह कार्य भक्ति के साथ करना चाहिये। इससे वह सभी पापों से तत्क्षण मुक्त हो जाता है; इसमें सन्देह नहीं है॥४६॥
श्रीवासकतुरुष्काणां देवदारोस्तथैव च।
कर्पूरागुरुधूपानां दातारः स्वर्गगामिनः ॥४७॥
बिल्व (वासक) अडूसा, तुरुष्क तथा देवदारु, कपूर, अगरु तथा धूप जो देव को प्रदान करते हैं, वे स्वर्गगामी होते हैं॥४७॥
१९८ || श्रीसाम्बपुराणम्
अयने ह्युत्तरे सूर्यमथवा दक्षिणायने ।
पूजयित्वा विशेषेण सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥४८॥
उत्तरायण अथवा दक्षिणायन में सूर्य की विशेष पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है॥४८॥
विषुवेषूपरागेषु षडशीतिमुखेषु च ।
पूजयित्वा रविं भक्त्या नात्मानं शोचयेत् पुनः ॥४९॥
एवं वेलासु सर्वासु त्ववेलासु च मानवः ।
भक्त्या पूजयते योऽर्कं सोऽर्कलोके महीयते ॥५०॥
विषुव के समय, सूर्य-चन्द्र ग्रहण में तथा षड़शीतिमुख संक्रान्ति में मिथुन, कन्या, धनु तथा मीन राशि में सूर्य के संक्रमण काल में भक्तियुक्त हो पूजा करने पर आत्मा को शोक नहीं होता। ऐसी सभी वेला में अथवा वेला न होने पर भी जो भक्ति से सूर्यदेव का पूजन करता है, वह सूर्यलोक में पूजित होता है॥४९-५०॥
कृसरैः पायसापूपैः पललोन्मिश्रितौदनैः ।
बलिं दत्वा तु सूर्याय सर्वकाममवाप्नुयात् ॥५१॥
कृसर (तिलमिश्रित अन्न अथवा द्विदलान्न, खिचड़ी), पायस, अपूप, मांसमिश्रित अन्न सूर्य को प्रदान करने से सभी कामनायें सिद्ध हो जाती हैं॥५१॥
घृतेन तर्पणं कृत्वा कार्यसिद्धिं लभेन्नरः ।
क्षीरेण तर्पणं कृत्वा मनस्तापैर्न युज्यते ॥५२॥
सूर्य को घृतदान देने पर लोक में कार्यसिद्धि होती है। क्षीर से तर्पण करने पर व्यक्ति मनःसंताप से पीड़ित नहीं होता॥५२॥
दध्ना तु तर्पणं कृत्वा कार्यसिद्धिं लभेन्नरः ।
मधुना तर्पणं कृत्वा सिद्धिं संवत्सराल्लभेत ॥५३॥
दही से तर्पण करने पर कार्यसिद्धि होती है। मधु से तर्पण द्वारा एक वत्सर में सिद्धि प्राप्त होती है॥५३॥
स्नानार्थमाहरेद्यस्तु जलं भानोः समाहितः ।
तीर्थाद्वा शुचि वार्यन्यत् स याति परमां गतिम् ॥५४॥
सूर्य के स्नानार्थ जो समाहित चित्त से तीर्थ से अथवा अन्य स्थान से पवित्र जल लाता है, वह परम गति प्राप्त करता है॥५४॥
छत्रं ध्वजां वितानं च पताकां चाम्बराणि च ।
श्रद्धया भानवे दत्वा गतिमिष्टामवाप्नुयात् ॥५५॥
अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः १९९
छत्र, ध्वजा, वितान, पताका, चामर सूर्य को श्रद्धापूर्वक प्रदान करने से अभीष्ट गति प्राप्त होती है॥५५॥
यच्च द्रव्यं नरो भक्त्या आदित्याय प्रयच्छति।
तत्तस्माच्छतसाहस्रमुत्पादयति भास्करः॥५६॥
जो व्यक्ति भक्ति के साथ सूर्य के निमित्त दान करता है, सूर्यदेव उसका शत सहस्र गुणा प्रदान करते हैं॥५६॥
मानसं वाचिकं चापि कायिकं यच्च दुष्कृतम्।
सर्वं सूर्यप्रणामेन तत्क्षणादेव नश्यति॥५७॥
मानसिक, वाचिक तथा कायिक जो कुछ दुष्कृत्य है, वह सूर्यकृपा से, सूर्य को प्रणाम करने से तत्क्षण नष्ट हो जाता है॥५७॥
एकाहेनापि यद् भानोः पूजया प्राप्यते फलम्।
यथोक्तदक्षिणैरिष्टैर्न तु क्रतुशतैरपि॥५८॥
इति श्रीसाम्बपुराणे देवपूजादिफलवर्णनं नाम अष्टत्रिंशत्तमोऽध्यायः
•
यथोक्त दक्षिणा तथा यज्ञ के साथ एक दिन की ही सूर्यपूजा से जो फल मिलता है, शत-शत यज्ञ से भी वह नहीं मिलता॥५८॥
श्री साम्बपुराणोक्त देवपूजादि-फलवर्णन नामक अष्टत्रिंश अध्याय समाप्त
•
एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः
(दीक्षामण्डलम्)
बृहद्बल उवाच
समासव्यासयोगेन पुराणमिदमव्ययम्।
श्रावितोऽहं त्वया ब्रह्मन् गुरो निःश्रेयसं परम् ॥१॥
तथापि संशयोऽस्माकं नाद्यापि विगतः प्रभो।
साम्बं प्रति महाभाग तन्मे ब्रूहि महात्मनम् ॥२॥
कथं स दीक्षितस्तेन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः २०१
यथानिर्दिष्ट स्थान से मृत्तिका लाकर शोधन करे। यथाक्रमेण याम्य (दक्षिण), माहेन्द्र (पूर्व), वारुण्य (पश्चिम) तथा कौवेर (उत्तर) दिशा की मिट्टी लाई जाती है॥७॥
माहेन्द्रं विजयो नित्यमर्थप्राप्तिश्च निश्चला।
शत्रूणां निधने चैव मित्रलाभश्च दक्षिणे ॥८॥
प्रतिपक्षोन्नतिर्व्याधिर्नियमेन जलाधिपे।
सम्यक् शान्तिः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२०२ || श्रीसाम्बपुराणम्
गूलर की लकड़ी में स्वर्ण का फाल लगाकर उससे भूमि को खोदना एवं समतल बनाना चाहिये। तदनन्तर तलदेश को समान करके भूमि को सुधालेप से लिप्त करे तथा पञ्चगव्य एवं रक्त चन्दन तथा जल से उस स्थान को सिञ्चित करे।।१४-१५।।
चन्दनेन पुनर्लेपो रक्तेन तु विधीयते।
यथा न स्फुटते भूमिस्तथा कुर्यात् प्रयत्नतः ॥१६॥
स्फुटिता दूषिता भूमिः क्वचिन्निम्ना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें