पराशर स्मृति (माधवाचार्य भाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Parashara Smriti with Madhavacharya Bhashya & Hindi Translation
महर्षि पराशर द्वारा
स्रोत: ठाकुरप्रसाद एण्ड संस वाराणसी · ठाकुरप्रसाद एण्ड संस वाराणसी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
पराशर स्मृति धर्मशास्त्र का वह ग्रन्थ है जिसे परम्परा विशेष रूप से कलियुग के लिए प्रमाण मानती है; प्रसिद्ध उक्ति है 'कलौ पाराशराः स्मृताः'। इसकी रचना महर्षि पराशर के नाम से जुड़ी है। ग्रन्थ के आरम्भ में युग-धर्म का विवेचन है, जिसमें बताया गया है कि धर्म के चार पाद सत्ययुग में पूरे रहते हैं और क्रमशः घटते हुए कलियुग में एक ही पाद बचता है।
इसके अध्यायों में आचार, गृहस्थ के कर्तव्य, अशौच, शुद्धि और विभिन्न दोषों के प्रायश्चित्त का विस्तार से वर्णन है, जैसे पशु को चोट पहुँचाने पर प्रायश्चित्त और कृच्छ्र आदि व्रतों की विधि। स्त्रियों के पुनर्विवाह से सम्बन्धित इसका एक श्लोक उन्नीसवीं शताब्दी के समाज-सुधार की बहसों में भी बहुत उद्धृत हुआ। पुस्तक के अन्त में श्लोकों की अकारादि-सूची भी है।
यह 'शिव' ग्रन्थमाला का बीसवाँ ग्रन्थ है, जिसमें विस्तृत भूमिका, अनुक्रमणिका, हिन्दी टीका और पाठान्तर दिए गए हैं। इसके व्याख्याकार और सम्पादक व्याकरणाचार्य, साहित्यवारिधि आचार्य पं. शिवदत्त मिश्र शास्त्री हैं, जो भारतीय ज्ञानपीठ, वाराणसी के सम्पादकीय विभाग से जुड़े थे। प्रकाशक ठाकुरप्रसाद एण्ड सन्स, राजादरवाज़ा, वाराणसी हैं और मुखपृष्ठ पर वर्ष 1981 अंकित है। पुस्तक लगभग 170 पृष्ठों की है।
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहित। ७३
प्रथमेऽहनि चाण्डाली द्वितीये ब्रह्मघातिनी।
तृतीये रजकी प्रोक्ता चतुर्थेऽहनि शुद्ध्यति ॥२०॥
स्त्री रजोधर्म के प्रथम दिन चाण्डाली, दूसरे दिन ब्रह्मघातिनी
तथा तीसरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४ पराशरस्मृतिः [सप्तमो-
भस्मना शुद्ध्यते कांस्यं सुरया यन्न लिप्यते ।
सुरामात्रेण संस्पृष्टं शुद्ध्यतेऽग्न्युपलेखनैः१ ॥२४॥
जो काँस पात्र में मद्य का स्पर्श न हुआ हो, तो वह भस्म से मलने
पर शुद्ध हो जाता है । किन्तु मद्य के स्पर्श हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ७५
मणि के पात्र तथा शंख ये जल के प्रक्षालन मात्र से ही शुद्ध हो
जाते हैं। परन्तु पत्थर का बना हुआ पात्र पत्थर से रगड़ने से ही शुद्ध
होता है ॥२८॥
मृण्मये दहनाच्छुद्धिर्धान्यानां मार्जनादपि ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७६ पाराशरस्मृतिः [ सप्तमो-
मेध्याऽमेध्यं स्पृशन्तोऽपि नोच्छिष्टं मनुरब्रवीत् ।
महीं स्पृष्ट्वाऽऽगतं तोयं याश्चाप्यस्याऽऽस्यविप्रुषः ॥३३॥
ये पवित्र अथवा अपवित्र वस्तु को छूते रहते हैं। इसलिए इनके
स्पर्श से कोई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ७७,
स्त्रियो वृद्धास्तथा बालाः न दुष्यन्ति कदाचन ।
क्षुते निष्ठीवने चैव दन्तोच्छिष्टे तथाऽनृते ॥३७॥
इसी प्रकार स्त्री, बालक तथा वृद्ध ये भी कभी दूषित नहीं होते ।
छींकने पर, थूकने पर, दाँत
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७४ पराशरस्मृतिः [ अष्टमो-
उद्धरेद् दीनमात्मानं समर्थो धर्ममाचरेत् ।
आपत्काले तु निस्तीर्णे १शौचाऽऽ चारंविचिन्तयेत् ।
शुद्धिं समुद्धरेत् पश्चात् स्वस्थो२ धर्मं समाचरेत् ॥४२॥
इति पाराशरीये धर्मशास्त्रे द्रव्यशुद्धिर्नाम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ८९
अत ऊर्ध्वं प्रवक्ष्यामि उपस्थानस्य लक्षणम् ।
उपस्थितो हि न्यायेन १व्रतादेशनमर्हति ॥ ३ ॥
इसके अनन्तर उस मनुष्य को किस प्रकार उन ब्राह्मणों के पास
जाना चाहिए, यह मैं कहता हूँ । पुरुष को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८० पराशरस्मृतिः [अष्टमो-
¹ते हि पापे कृते वैद्या हन्तारश्चैव पाप्मनाम् ।
व्याधितस्य यथा वैद्या बुद्धिमन्तो रुजापहाः ॥ ७ ॥
क्योंकि धर्मशास्त्रवेत्ता ब्राह्मण पाप के वैद्य हैं ! वे पापों को नष्ट
करने में उसी प्रकार समर्थ हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ८१
ग्रन्थकार परिषद् का लक्षण कहते हैं—जो ब्राह्मण अज्ञान से गायत्री
और सावित्री नहीं जानते, न संध्योपासन एवं अग्निहोत्र ही करते हैं,
केवल खेती से जीविका करते हैं वे नाममात्र के ब्राह्मण हैं। ऐसे ब्राह्मणों
की परिषद् नहीं होती ॥११॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४२ पाराशरस्मृतिः [ अष्टमो-
शास्त्रीय प्रमाणों को अनुसंधान कर धर्मज्ञ लोग जो व्यवस्था देते
हैं वही व्यवस्था माननीय है। क्योंकि ऐसे ही प्रमाणज्ञ धर्मवेत्ताओं से
पाप डरता है ॥१६॥
यथाऽश्मनि स्थितं तोयं मारुतार्केण शुद्धयति ।
एवं परिषदादेशान्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंCC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ४३
मुनीनामात्मविद्यानां द्विजानां यज्ञयाजिनाम् ।
वेदव्रतेषु स्नातानामेकाऽपि परिषद् भवेत् ॥२१॥
आत्मविद्या के जाननेवाले मुनि, यज्ञ करानेवाले ब्राह्मण तथा
वेदज्ञ स्नातक इनमें से किसी एक को भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८४ पाराशरस्मृतिः [ अष्टमो-
जिस प्रकार निर्जन (सूना) ग्राम, जलरहित कूप तथा अग्नि के बिना
होम व्यर्थ है उसी प्रकार मन्त्ररहित ब्राह्मण भी व्यर्थ ही है ॥२५॥
यथा षण्ढोऽफलः स्त्रीषु यथा गौरूषराऽफला ।
यथा चाऽज्ञेऽफलं दानं तथा विप्रोऽनृचोऽफलः ॥२६॥
जिस प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें[Header]
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ८५
जिस प्रकार श्मशान में भी जलती हुई अग्नि समस्त वस्तुओं को
जला देने में समर्थ होती है तथा उसके देवत्व का नाश नहीं होता
उसी प्रकार वेदज्ञ ब्राह्मण सर्वभक्षी होते हुए भी देवता ही है ॥३०॥
अमेध्यानि तु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचारों वेदों को जाननेवाले अविकल्पी अर्थात् शास्त्र में सन्देह न
करनेवाले, वेदांग एवं धर्मशास्त्र के पढ़ने-पढ़ानेवाले, इनके एक की
भी परिषद् कही जाती है। मुख्य रूप से क्रमशः तीनों आश्रमों में
निवास करनेवाले दश अथवा उससे अधिक संख्या की भी परिषद् हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ८७
गौशाला में शयन करे, फिर दिन में गौओं के पीछे-पीछे चले ॥३९॥
उष्णे वर्षति शीते वा मारुते वाति वा भृशम् ।
न कुर्वीताऽऽत्मनस्त्राणं गोरकृत्वा तु शक्तितः ॥४०॥
गरमी, वर्षा, शीत अथवा वेग से वायु के बहने पर भी शक्ति के
अनुसार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंCC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
८८ पराशरस्मृतिः [ अष्टमो-
गोवधस्याऽनुरूपेण प्राजापत्यं विनिर्दिशेत् ।
प्राजापत्यं ततः कृच्छ्रं १विभजेत् तच्चतुर्विधम् ॥४४॥
गोवध के अनुरूप ही प्राजापत्य व्रत की व्यवस्था देनी चाहिए। इस
प्रकार प्राजापत्य तथा कृच्छ्र का चार भाग करना चाहिए ॥४४॥
एकाहमेकभक्ताशी एकाहं नक्तभोजनः ।
अयाचितस्यैकमहरेकाहं मारुताशनः ॥४५॥
एक दिन एक समय केवल दिन में, दूसरे दिन केवल रात्रि में
भोजन करे। तीसरे दिन अयाचित ( बिना मांगे हुए, जो स्वयं अपने
पास आ जाये ) अन्न एक बार खाये, पुनः चौथे दिन केवल वायु पीकर
रहे। यह प्राजापत्य कृच्छ्र का प्रथम पाद कहा जाता है ॥४५॥
दिनद्वयं चैकभक्तो द्विदिनं नक्तभोजनः ।
दिनद्वयमयाची स्याद् द्विदिनं मारुताशनः ॥४६॥
दो दिन तक केवल दिन में एक बार, फिर दो दिन तक केवल
रात्रि में एक बार, फिर दो दिन तक अयाचित अर्थात् एक बार भोजन
करे। तदनन्तर दो दिन तक केवल वायु के सहारे रहे। यह प्राजापत्य
का दो पाद कहा जाता है ॥४६॥
त्रिदिनं चैकभक्ताशी त्रिदिनं नक्तभोजनः ।
दिनत्रयमयाची स्यात् त्रिदिनं मारुताशनः ॥४७॥
तीन दिन तक केवल दिन में एक बार, फिर तीन दिन तक केवल
रात्रि में एक बार, फिर तीन दिन तक अयाचित अन्न केवल एक बार
भोजन करे, फिर तीन दिन तक केवल वायु के सहारे रहे। यह प्राजा-
पत्य कृच्छ्र का तीन पाद कहा जाता है ॥४७॥
चतुरहं त्वेकभक्ताशी चतुरहं नक्तभोजनः ।
चतुर्दिनमयाची स्याच्चतुरहं मारुताशनः ॥४८॥
१. 'विभजेत चतुर्विधम्' इति ।
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
कृच्छ्र का चारों पाद (सम्पूर्ण रूप) कहा जाता है ॥४८॥
ऽध्यायः ] भाषाटीकासहिता ८९
चार दिन केवल दिन में एक बार, फिर चार दिन तक रात्रि में
केवल एक बार, फिर चार दिन तक अयाचित अन्न केवल एक बार
भोजन करे। फिर चार दिन तक वायु के सहारे रहे। यह प्राजापत्य
कृच्छ्र का चारों पाद (सम्पूर्ण रूप) कहा जाता है ॥४८॥
प्रायश्चित्ते ततश्चीर्णे कुर्याद् ब्राह्मणभोजनम् ।
विप्राणां दक्षिणां दद्यात् पवित्राणि जपेद् द्विजः ॥४९॥
प्रायश्चित्त कर लेने पर, ब्राह्मणों को भोजन करावे। उन्हें दक्षिणा
देवे, फिर पवित्र मन्त्रों एवं पवमान सूक्तों का जप करे ॥४९॥
ब्राह्मणान् भोजयित्वा तु गोघ्नः १शुद्धो न संशयः ॥५०॥
इति पाराशरीये धर्मशास्त्रेऽष्टमोऽध्यायः ॥८॥
ब्राह्मणों को भोजन कराने मात्र से ही गोहत्या करनेवाला व्यक्ति
शुद्ध हो जाता है, इसमें सन्देह नहीं ॥५०॥
इस प्रकार पण्डित शिवदत्तमिश्रशास्त्रिकृत 'शिवदत्ती' भाषाटीकासहित पाराशरीय
धर्मशास्त्र में अष्टम अध्याय समाप्त ॥ ८ ॥
*
९. नवमोऽध्यायः
गवां संरक्षणार्थाय न दुष्येद् रोध-बन्धयोः ।
तद्वधं तु न तं विद्यात् कामाऽकामकृतं तथा ॥ १ ॥
यदि गायों की रक्षा के उद्देश्य से कोई व्यक्ति उसे किसी घेरे या
अहाते में रोककर बांध ले और इस कारण गाय की मृत्यु हो
जाय तो वह मनुष्य गोवध का भागी नहीं होता। इसके अतिरिक्त
कामाकामकृत अर्थात् भूलवश या धोखे से होनेवाली हत्या को वध
कहते हैं ॥१॥
१. 'शुद्ध्येन्न' इति ।
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
९० पाराशरस्मृतिः [ नवमो-
दण्डादूर्ध्वं यदन्येन प्रहाराद् यदि पातयेत् ।
प्रायश्चित्तं तदा प्रोक्तं द्विगुणं गोवधे चरेत् ॥ २ ॥
हाथ के अँगूठे-जैसे मोटे दण्ड या लाठी आदि के आघात से गोवध
हो जाने पर दुगुना प्रायश्चित्त करना चाहिए ॥२॥
रोध-बन्धन-योक्त्राणि घातश्चेति चतुर्विधम् ।
एकपादं चरेद् रोधे द्वौ पादौ बन्धने चरेत् ॥ ३ ॥
किसी गाय को रोक रखने, बाँध लेने, जोतने और मारने से गोवध
होता है। रोक लेने मात्र से ही यदि गाय की मृत्यु हो जाय तो चौथाई
व्रत करने का विधान है और बन्धन के कारण होनेवाले गोवध में
आधा व्रत करना उचित है ॥३॥
योक्त्रेषु तु त्रिपादं स्याच्चरेत् सर्वं निपातने ।
१गोव्राटे वा गृहे वाऽपि दुर्गे वाऽप्यसमस्थले ॥ ४ ॥
जोतने के समय गोवध होने से तीन चौथाई और मार डालने पर
सम्पूर्ण रूप से प्रायश्चित्त करना चाहिए। गोशाला, घर, किला और
असमतल भूमि, ॥४॥
नदीष्वथ समुद्रेषु त्वन्येषु च नदीमुखे ।
दग्धदेशे मृता गावः स्तम्भनाद्रोध उच्यते ॥ ५ ॥
नदी, समुद्र, नदियों के उद्गम स्थल या अग्नि से घिरे हुए स्थान
में रोक लेने से गाय की मृत्यु हो जाय तो उसे 'रोध' की संज्ञा दी
जाती है ॥५॥
योक्त्र-दामक-दोरैश्च कण्ठाभरण-भूषणैः ।
गृहे वाऽपि वने वाऽपि बद्धा स्याद् गौर्मृता यदि ॥६॥
हल जोतने की लकड़ी, गाड़ी के जुए, रस्सी, गले में पड़े हुए
आभूषण अर्थात् कण्ठी, माला आदि से बँधी हुई गौ का मरण हो जाय
१. 'गोचरे' इति पा० ।
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
९ध्यायः ] भाषाटीकासहिता ९१
तो वह स्थान घर में हो या घर के बाहर वनादि में हो ॥६॥
तदेव बन्धनं विद्यात् कामाऽकामंकृतं च यत् ।
हले वा शकटे पंक्तौ पृष्ठे वा पीडितो नरैः ॥ ७ ॥
तो इसी को 'बन्धन' और 'कामाकामकृत' कहते हैं। हल, सग्गड़,
गाड़ी और कतार में बँधे अथवा पीठ पर लदे हुए भार के कारण मनुष्य
से पीड़ित होकर, ॥७॥
गोपतिर्मृत्युमाप्नोति योक्त्रो भवति तद्वधः ।
मत्तः प्रमत्त उन्मत्तश्चेतनो वाऽप्यचेतनः ॥ ८ ॥
बैल की मृत्यु हो जाय तो उस बन्धन को शास्त्रों में 'योक्त्र' कहा
गया है। मत्त (धन से), प्रमत्त (सुरापान आदि से) और उन्मत्त
(भूत-प्रेतादि की बाधा), यदि चेतन या अचेतन अवस्था में, ॥८॥
कामाऽकामकृतक्रोधो दण्डैर्हन्यादथोपलैः ।
प्रहृता वा मृता वाऽपि तद्धि हेतुर्निपातने ॥ ९ ॥
इच्छा अथवा अनिच्छापूर्वक, क्रोध के वशीभूत होकर, दण्डे या
पत्थर से मार डाले तो इसी को 'निपातन' और वध करना
कहते हैं ॥९॥
अङ्गुष्ठमात्रस्थूलस्तु बाहुमात्रः प्रमाणतः ।
आर्द्रस्तु स-पलाशश्च दण्ड इत्यभिधीयते ॥१०॥
अँगूठे के बराबर मोटी, हाथ के बराबर लम्बी, पत्तीदार गीली
लकड़ी को 'दण्ड' कहते हैं ॥१०॥
मूर्च्छितः पतितो वाऽपि दण्डेनाऽभिहतः स तु ।
उत्थितस्तु यदा गच्छेत् पञ्च सप्त दशैव वा ॥११॥
दण्ड के प्रहार से आहत पशु मूर्च्छित हो जाय अथवा भूमि पर गिर
पड़े या फिर से उठकर पाँच, सात या दस पग चल पड़े ॥११॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal
CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri
९२ पराशरस्मृतिः [ नवमो-
ग्रासं वा यदि गृह्णीयात्तोयं वाऽपि पिबेद् यदि ।
पूर्वं व्याध्युपसृष्टश्चेत् प्रायश्चित्तं न विद्यते ॥१२॥
अथवा तृणादि का भक्षण कर ले या पानी पी ले और पहले से ही
रोगग्रस्त हो तो उस पशु के मरने पर किसी प्रकार का प्रायश्चित्त नहीं
करना पड़ता है ॥१२॥
पिण्डस्थे पादमेकं तु द्वौ पादौ गर्भसम्मते ।
पादोनं व्रतमुद्दिष्टं हत्वा गर्भमचेतनम् ॥१३॥
गाय का पन्द्रह दिन का गर्भपात हो जाने से सम्पूर्ण व्रत का
चतुर्थांश, एक मास का गर्भ गिराने में आधा और सात मास से पूर्व
का गर्भ गिराने पर तीन चौथाई व्रत करने का विधान है ॥१३॥
पादेऽङ्गरोमवपनं द्विपादे श्मश्रुणोऽपि च ।
त्रिपादे तु शिखावर्जं स-शिखं तु निपातने ॥१४॥
चौथाई व्रत करने में शरीर के रोम, अर्ध व्रत में रोम, मूँछ और
दाढ़ी, तीन चौथाई में शिखा के अतिरिक्त सम्पूर्ण शरीर का मुण्डन
और निपातन अर्थात् वध करने पर शिखा के सहित समस्त शरीर का
मुण्डन कराना चाहिए ॥१४॥
पादे वस्त्रयुगं चैव द्विपादे कांस्यभाजनम् ।
त्रिपादे गोवृषं दद्याच्चतुर्थे गोद्वयं स्मृतम् ॥१५॥
चतुर्थांश व्रत करने पर ब्राह्मण को दक्षिणा-स्वरूप जोड़ा वस्त्र,
आधा व्रत करने पर काँसे को धातु का निर्मित पात्र, तीन चौथाई व्रत
में बैल और सम्पूर्ण व्रत में दो गौ का दान करना चाहिए ॥१५॥
निष्पन्नसर्वगात्रस्तु दृश्यते वा स-चेतनः ।
अङ्ग-प्रत्यङ्ग-सम्पूर्णो द्विगुणं गोव्रतं चरेत् ॥१६॥
जब गर्भस्थ पशु में प्राण का संचार हो गया हो और उसके सम्पूर्ण
अंगों का गठन हो गया हो तो उस समय गौ का घात करने से दुगुनी
गोहत्या का व्रत करना उचित है ॥१६॥
Prof. Madhav Prasad Lamichhane Collection, Kathmandu, Nepal