सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कवितावली (सटीक - गीताप्रेस)

Kavitavali with Commentary - Gita Press

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariBrajpublished228 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

कवितावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा में रची रामकथा है, जो कवित्त, सवैया, घनाक्षरी और छप्पय जैसे छन्दों में लिखी गई है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसमें कथा का क्रमबद्ध वर्णन कम और चुने हुए प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक हैं। बालकाण्ड में राम के बालरूप की झाँकी और धनुर्यज्ञ, अयोध्याकाण्ड में वन-गमन, लंकाकाण्ड में लंका-दहन और युद्ध के ओजस्वी वर्णन हैं। उत्तरकाण्ड सबसे विस्तृत है, जिसमें तुलसीदास अपने जीवन, कलियुग की दशा, काशी की महामारी और राम-भक्ति पर व्यक्तिगत स्वर में लिखते हैं।

गीताप्रेस, गोरखपुर का यह संस्करण हिन्दी अनुवाद सहित है। अनुवाद श्री इन्द्रदेवनारायण का है, जिसका संशोधन श्री मुनिलालजी और कल्याण-कल्पतरु के सम्पादक पं. चिम्मनलाल गोस्वामी ने किया। प्रत्येक छन्द के नीचे उसका सरल गद्य-अर्थ दिया गया है, जैसे धनुष-भंग के समय ब्रह्मा, शंकर, कच्छप और शेषनाग के विचलित होने वाले छप्पय का अर्थ।

प्रकाशन-विवरण के अनुसार संवत् १९९४ से २००४ तक इसकी २४,२५० प्रतियाँ छपीं और यह संवत् २००७ का आठवाँ संस्करण है। विषय-सूची में बालरूप की झाँकी, बाललीला, धनुर्यज्ञ से लेकर लक्ष्मण-मूर्च्छा और युद्ध के अन्त तक के शीर्षक हैं।

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

कवितावली १२
चौंके विरंचि संकर सहित, कोलु कमठु अहि कलमल्यौ।
ब्रह्मांड खंड कियो चंड धुनि जबहिं राम सिव धनु दल्यौ ॥११॥
जिस समय श्रीरामचन्द्रजीने शिवजीका धनुष तोड़ा उस समय
उसका प्रचण्ड शब्द ब्रह्माण्डको पार कर गया और उसके आघातसे
सारे पर्वत, समुद्र और तालाबोंके सहित अत्यन्त भारी पृथ्वी
डगमगाने लगी, सर्प बहिरे हो गये, सम्पूर्ण चराचर एवं इन्द्रादि
दिक्पालगण व्याकुल हो उठे, दिग्गज लड़खड़ाने लगे, रावण मुँहके
बल गिरने लगा, देवताओंके विमान, चन्द्रमा और सूर्य आकाशमें
परस्पर टकराने लगे, महादेवजीसहित ब्रह्माजी चौंक पड़े और
वाराह, कच्छप तथा शेषजी भी कलमला उठे।
लोचनाभिराम घनस्याम रामरूप सिसु,
सखी कहै सखीसों तूँ प्रेमपय पालि, री !
बालक नृपालजूकें ख्याल ही पिनाकु तोरयो,
मंडलीक-मंडली-प्रताप-दापु दालि री ॥
जनकको, सियाको, हमारो, तेरो, तुलसीको,
सबको भावतो हैंहै, मैं जो कह्यो कालि, री ।
कौसिलाकी कोखिपर तोषि तन वारिये, री,
राय दसरथकी बलैया लीजै आलि री ॥१२॥
कोई सखी दूसरी सखीसे कहने लगी—अरी सखि !
रामचन्द्रजीके इस नयनसुखदायक मेघश्यामरूपरूपी शिशुका तू
प्रेमरूपी दूधसे पालन कर । यहाँ एकत्रित हुए मण्डलेश्वरोंको जो
अपने प्रतापका अभिमान था उसे चूर्णकर इस राजकुमारने संकल्प-
मात्रसे ही धनुष तोड़ डाला । मैंने जो तुझसे कल कहा था, अब

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

१३ बालकाण्ड
महाराज जनकका, सीताका, हमारा, तेरा और तुलसीका सभीका
मनमाना होगा । अरी आली ! अब सन्तुष्ट होकर रानी कौसल्याकी
कोखपर अपना शरीर न्यौछावर कर दो और महाराज दशरथकी
भी बलैयाँ लो ।
दूब दधि रोचनु कनक थार भरि भरि
आरति सँवारि बर नारि चलीं गावतीं ।
लीन्हें जयमाल करकंज सोहैं जानकीके
पहिरावो राघोजूको सखियाँ सिखावतीं ॥
तुलसी मुदित मन जनकनगर-जन
झाँकतीं झरोखें लागीं सोभा रानीं पावतीं ।
मनहुँ चकोरीं चारु बैठीं निज निज नीड
चंदकी किरिन पीवैं पलकौ न लावतीं ॥१३॥
सौभाग्यवती स्त्रियाँ सुवर्णके थालोंमें दूब, दही और रोली भर-
भरकर आरती सजा गाती हुई चलीं । श्रीजानकीजीके करकमल
जयमाला लिये सुशोभित हो रहे हैं । उन्हें सखियाँ सिखाती हैं कि
श्रीरामचन्द्रजीको जयमाला पहना दो । तुलसीदासजी कहते हैं-
जनकपुरके सभी लोग मनमें प्रसन्न हैं । झरोखोंमें आकर झाँकती
हुईं रानियाँ भी बड़ी ही शोभा पा रही हैं, मानो अपने-अपने
घोंसलोंमें बैठी हुई मनोहर चकोरियाँ चन्द्रमाकी किरणोंका अनिमेष
नेत्रोंसे पान कर रही हैं ।
नगर निसान बर बाजैं ब्योम दुंदुभीं
बिमान चढ़ि गान कैके सुरनारि नाचहीं ।
जयति जय तिहुँ पुर जयमाल रामउर
बरषै सुमन सुर रूरे - रूप राचहीं ॥

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

कवितावली १४
जनकको पनु जयो, सबको भावतो भयो
तुलसी मुदित रोम-रोम मोद् माचहीं।
साँवरो किसोर गोरी सोभापर तृन तोरी
जोरी जियो जुग-जुग जुवती-जन जाचहीं ॥१४॥
नगरमें मनोहर नगाड़े और आकाशमें दुन्दुभियाँ बज रही हैं।
देवाङ्गनाएँ विमानोंपर चढ़ गा-गाकर नृत्य कर रही हैं। तीनों
लोकोंमें जय-जयकार छाया हुआ है। भगवान् रामके गलेमें जयमाला
सुशोभित है। देवतालोग भगवान्‌के सुन्दर रूपपर मुग्ध होकर
पुष्पोंकी वर्षा कर रहे हैं। तुलसीदासजी कहते हैं—महाराज
जनककी प्रतिज्ञा पूर्ण हुई, सब लोगोंकी अभिलाषा पूरी हो गयी;
अतः आनन्दके कारण उनके रोम-रोममें हर्ष भर गया है। युवतियाँ
उस श्यामसुन्दर कुमार और गौरवर्ण कुमारीकी शोभापर तृण तोड़कर
मनाती हैं कि यह जोड़ी युग-युग जीवित रहे।
भले भूप कहत भलें भदेस भूपनि सों,
लोक लखि बोलिये पुनीत रीति भाखी।
जगदंबा जानकी जगतपितु रामचंद्र,
जानि जियँ जोहौ जो न लागै मुहँ कारिखी ॥
देखे हैं अनेक ब्याह, सुने हैं पुरान-वेद,
बूझे हैं सुजान साधु नर-नारि पारिखी।
ऐसे सम समधी समाज न विराजमान,
रामु से न बर दुलही न सिय-सारिखी ॥१५॥
अच्छे राजालोग नीच राजाओंको भली प्रकार समझाकर कहते
हैं कि समाजको देखकर आर्योचित पवित्र ढंगसे बात कीजिये।

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

बालकाण्ड
श्रीजानकीजीको जगत्की माता और कल्याणस्वरूप श्रीरामचन्द्रको
जगत्के पिता जानकर मनमें ऐसे विचारकर देखो जिससे मुँहमें
कालिमा न लगे । अनेकों विवाह देखे हैं, वेद-पुराण भी सुने और
श्रेष्ठ साधु पुरुषोंसे तथा जो अन्य स्त्री-पुरुष परीक्षा कर सकते हैं,
उनसे भी पूछा है; परन्तु ऐसे समान समधी और समाजकी जोड़ी
कहीं नहीं है, और न श्रीरामचन्द्रजीके समान दुलहा तथा
श्रीजानकीजी-जैसी दुलहिन ही हैं।
बानी बिधि गौरी हर सेसहूँ गनेस कही,
सही भरी लोमस भुसुंडि बहुबारिषो ।
चारिदस भुअन निहारि नर-नारि सब
नारदसों परदा न नारदु सो पारिखो ॥
तिन्ह कही जगमें जगमगनि जोरी एक
दूजो को कहैया औ सुनैया चप चारिखो ।
रमा रमारमन सुजान हनुमान कही
सीय-सी न तीय न पुरुष राम-सारिखो ॥१६॥
सरस्वती, ब्रह्मा, पार्वती, शिव, शेष और गणेशने कहा है
और चिरञ्जीवी लोमश तथा काकभुशुण्डिजीने साक्षी दी है; जिन
नारदजीसे कहीं पर्दा नहीं है और जिनके समान दूसरा कोई स्त्री-
पुरुषोंके लक्षणोंका जानकार नहीं है, उन्होंने भी चौदहों भुवनोंके
समस्त स्त्री-पुरुषोंको देखकर यही कहा है कि संसारमें एक श्रीराम-
जानकीजीकी [ ही ] जोड़ी जगमगा रही है। उनसे बढ़कर और
कौन चार आँखोंवाला बतलाने और सुननेवाला है । स्वयं लक्ष्मी

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

कवितावली १६
और श्रीमन्नारायण तथा तत्त्वज्ञ हनुमान्जीने कहा है कि जानकीजीके
समान स्त्री और श्रीरामजीके समान पुरुष नहीं है ।
दूलह श्रीरघुनाथु बने दुलही सिय सुंदर मंदिर माहीं ।
गावति गीत सबै मिलि सुंदरि वेद जुवा जुरि विप्र पढ़ाहीं ॥
रामको रूपु निहारति जानकी कंकनके नगकी परछाहीं ।
यातें सबै सुधि भूलि गई कर टेकि रही पल टारत नाहीं ॥१७॥
सुन्दर राजमहलमें श्रीरामचन्द्रजी दुलहा और श्रीजानकीजी
दुलहिन बनी हुई हैं । समस्त सुन्दरी स्त्रियाँ मिलकर गीत गा रही
हैं और युवक ब्राह्मणलोग जुटकर वेदपाठ कर रहे हैं । उस
अवसरमें श्रीजानकीजी हाथके कंकणके नगमें पड़ी हुई श्रीरामचन्द्रजी-
की परछाहीं निहार रही हैं, इससे वे सारी सुधि भूल गयी हैं अर्थात्
रूपकी शोभामें मन लीन हो गया है । उनके हाथ जहाँ-के-तहाँ
रुक गये हैं और वे पलकें भी नहीं हिलाती हैं ।
परशुराम-लक्ष्मण-संवाद
भूपमंडली प्रचंड चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,
चंड बाहुदंडु जाको ताहीसों कहतु हौं ।
कठिन कुठार-धार धरिबेको धीर ताहि,
बीरता बिदित ताको देखिए चहतु हौं ॥
तुलसी समाजु राज तजि सो बिराजै आजु,
गाज्यौ मृगराजु गजराजु ज्यौं गहतु हौं ।
छोनीमें न छाड्यौ छप्यौ छौनिपको छोना छोटो,
छौनिप-छपन बाँको बिरुद बहुतु हौं ॥१८॥

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

१७ बालकाण्ड
[ परशुरामजीने गरजकर कहा-- ] राजाओंकी मण्डलीमें
जिसने शिवजीका प्रचण्ड धनुष तोड़ा है और जिसके भुजदण्ड बड़े
प्रचण्ड हैं, मैं उसीसे कहता हूँ--मैं अपने कठिन कुठारकी धारको
धारण करनेकी उसकी धीरता और प्रसिद्ध वीरता देखना चाहता
हूँ । वह राजसमाजको छोड़कर आज अलग विराजमान हो जाय
अर्थात् राज-समाजसे बाहर निकल आवे । जैसे हाथीको सिंह
पकड़ता है वैसे ही मैं उसे पकड़ूँगा । मैंने पृथ्वीपर राजाओंके छिपे
हुए छोटे बालकको भी नहीं छोड़ा; मैं राजाओंको मारनेकी उत्कृष्ट
कीर्ति धारण किये हुए हूँ ।
निपट निदरि बोले बचन कुठारपानि,
मानी त्रास औनिपनि मानो मौनता गही ।
रोष माखे लखनु अकनि अनखोही बातें,
तुलसी विनीत बानी विहसि ऐसी कही ॥
सुजस तिहारें भरे भुअन भृगुतिलक,
प्रगट प्रतापु आपु कह्यो सो सबै सही ।
टूट्यौ सो न जुरैगो सरासनु महेसजूको,
रावरी पिनाकमें सरीकता कहाँ रही ॥१९॥
जब परशुरामजीने अत्यन्त निरादरपूर्ण वचन कहे तब सब
राजा लोग भयभीत हो ऐसे चुप हो गये, मानो मौन ग्रहण कर
लिया हो । किन्तु ऐसे अनखावने वचन सुनकर लक्ष्मणजी
रोषमें भर गये और हँसकर इस प्रकार नम्र वचन बोले--'हे
भृगुकुलतिलक ! तुम्हारे सुयशसे [ चौदहों ] भुवन भरे हुए हैं ।
आपने जो अपना प्रसिद्ध प्रताप बखान किया है सो सब सही है;
क० २--

पृष्ठ 21
स्थायी लिंक
पृष्ठ 21 स्कैन

कवितावली १८
परन्तु शिवजीका जो धनुष टूट गया वह तो अब जुड़ नहीं
सकेगा । इस धनुषमें तो आपका कोई हिस्सा भी नहीं था [ जो
आप इतना क्रोध करते हैं ] ।
गर्भके अर्भक काटनकौं पटु धार कुठारु कराल है जाको ।
सोई हौं बूझत राजसभा 'धनु को दल्यौ' हौं दलिहौं बलु ताको ॥
लघु आनन उत्तर देत बड़े लरिहैं मरिहै करिहै कछु साको ।
गोरो गरूर गुमान भर्यौ कहौ कौसिक छोटो-सो ढोटो है काको ॥
[ तब परशुरामजी बोले--] जिसके भयङ्कर कुठारकी धार
गर्भके बालकोंको भी काटनेमें कुशल है वही मैं इस राजसभामें
पूछता हूँ कि किसने इस धनुषको तोड़ा है ? उसके बलको मैं
नष्ट करूँगा । छोटे मुँहसे बड़े-बड़े उत्तर देता है ! क्या लड़-मरकर
कुछ नाम करेगा ? हे कौशिक ! यह गोरा और घमण्ड-गुमानसे भरा
हुआ छोटा-सा लड़का किसका है ?
मखु राखिबेके काज राजा मेरे संग दए,
दले जातुधान जे जितैया बिबुधेसके ।
गौतमकी तीय तारी, मेटे अघ भूरि भार,
लोचन-अतिथि भए जनक जनेसके ॥
चंड बाहुदंड-बल चंडीस-कोदंडु खंड्यौ,
ब्याही जानकी, जीते नरेस देस-देसके ।
साँवरे-गोरे सरीर धीर महाबीर दोऊ,
नाम रामु लखनु कुमार कोसलेसके ॥२१॥

पृष्ठ 22
स्थायी लिंक
पृष्ठ 22 स्कैन

१९ बालकाण्ड
[ तब विश्वामित्रजीने कहा-] मेरे यज्ञकी रक्षाके लिये महाराज
दशरथने इन्हें मेरे सङ्ग कर दिया था और इन्होंने ऐसे-ऐसे राक्षसोंका
नाश किया है जो इन्द्रको भी जीतनेवाले थे । गौतमकी स्त्री
अहल्याके बड़े भारी पापको नष्ट कर उसे तार दिया है । अब
नरनाथ जनकके नेत्रोंके अतिथि हुए हैं । इन्होंने अपने प्रचण्ड
भुजदण्डके बलसे शिवजीके धनुषको तोड़ डाला है और देश-देशके
राजाओंको जीतकर जानकीजीको विवाह लिया है । इन साँवले
और गोरे शरीरवाले बड़े वीर और धीर दोनों बालकोंका
नाम राम और लक्ष्मण है । ये कोशलदेशपति महाराज दशरथके
राजकुमार हैं ।
काल कराल नृपालनके धनुभंगु सुनै फरसा लिएँ धाए ।
लखनहु रामु बिलोकि सप्रेम महारिसतें फिरि आँखि दिखाए ॥
धीरसिरोमनि वीर बड़े बिनयी बिजयी रघुनाथु सुहाए ।
लायक हे भृगुनायकु, से धनु-सायक सौंपि सुभायँ सिधाए ॥
धनुष-भङ्ग सुनकर राजाओंके कराल कालरूप श्रीपरशुरामजी
अपना कुठार लेकर दौड़े । मोहिनी मूर्ति श्रीरामचन्द्रजी और
लक्ष्मणजीको पहले प्रेमपूर्वक देखा, फिर महाक्रोधमें आ आँखें
दिखाने लगे । श्रीरामचन्द्रजी स्वभावसे ही धीरशिरोमणि, महावीर,
परमविनयी और विजयशील हैं । यद्यपि भृगुनायक परशुरामजी बड़े
सुयोग्य वीर थे, तो भी उन्हें अपने धनुषबाण सौंपकर चले गये ।
इति बालकाण्ड

पृष्ठ 23
स्थायी लिंक
पृष्ठ 23 स्कैन

ॐ
श्रीसीतारामभ्यां नमः
कवितावली
अयोध्याकाण्ड
वन-गमन
कीरके कागर ज्यों नृपचीर, बिभूषन उप्पम अंगनि पाई ।
औध तजी मगबासके रूख ज्यों, पंथके साथ ज्यों लोग-लोगाई ॥
संग सुबंधु, पुनीत प्रिया, मनो धर्मु क्रिया धरि देह सुहाई ।
राजिवलोचन रामु चले तजि बापको राजु बटाउ कीं नाई ॥
श्रीरामके अङ्गोंने राजोचित वस्त्रों और अलंकारोंका त्याग कर
वही शोभा पायी जो सुग्गा अपने पंखोंको त्याग कर पाता है ।
अयोध्याको मार्गनिवास (चट्टी) के वृक्षों और वहाँके स्त्री-पुरुषोंको
रास्तेके साथियोंके समान त्याग दिया । साथमें सुन्दर भाई और
पवित्र प्रिया ऐसे मालूम होते हैं मानो धर्म और क्रिया सुन्दर देह
धारण किये हुए हों। कमलनयन श्रीरामचन्द्रजी अपने पिताका
राज्य बटोहीकी तरह छोड़कर चल दिये ।
[ जैसे सुग्गा वसन्त-ऋतुमें पुराने पंखोंको त्यागकर
आनन्दित होता है वैसे ही श्रीरामचन्द्रजीने राजवस्त्र और
अलंकारोंको आनन्दसे त्याग दिया । जैसे रास्तेमें निवासस्थानके
वृक्षको त्यागनेमें कुछ भी खेद नहीं होता, वैसे ही उन्होंने

पृष्ठ 24 स्कैन

२१ अयोध्याकाण्ड
अयोध्याको सहर्ष त्याग दिया और रास्तेके संगी-साथियोंको त्यागनेमें
जैसे मोह नहीं सताता वैसे ही पुरवासी नर-नारियोंको त्यागनेमें
उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। तात्पर्य यह कि जैसे बटोही
मार्गकी सब वस्तुओंको बिना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

बाम बिधि मेरो सुखु सिरिस-सुमन-सम,
ताको छल-छुरी कोह-कुलिस लै टेई है ॥ ३॥
कौसल्याजी प्रेमसे विह्वल होकर सुमित्राजीसे कहती हैं-
"हे सखि ! मैंने कैकेयीको कभी सौत नहीं समझा, सदा
अपनी बहिनके समान उसका पालन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

२३ अयोध्याकाण्ड
जाना जाता है, परन्तु भरतकी माताको क्या ऐसा करना उचित था ?
तुमने राजाके घरमें जन्म लिया, राजाके घर ही ब्याही गयीं,
राज्याधिकारी ( सर्वज्येष्ठ ) पुत्र भी पाया; पर तो भी तुम सुखलाभ
न कर सकीं । देखो, चन्द्रमाका शरीर अमृतका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

कवितावली २४
[ केवट कहता है—] इस घाटसे थोड़ी ही दूरपर केवल
कमरभर जल है । चलिये, मैं थाह दिखला दूँगा । [ मैं नावपर
तो आपको ले नहीं जाऊँगा, क्योंकि यदि अहल्याके समान ]
आपकी चरण-रजका स्पर्शकर मेरी नावका भी उद्धार हो गया तो
मैं घरकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

२५ अयोध्याकाण्ड
पात भरी सहरी, सकल सुत वारे-बारे,
केवटकी जाति, कछु वेद न पढ़ाइहौं।
सबु परिवारु मेरो याहि लागि, राजा जू,
हौं दीन बित्तहीन, कैसें दूसरी गढ़ाइहौं ॥
गौतमकी घरनी ज्यों तरनी तरेगी मेरी,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

· कवितावली २६
तेई पाय पाइकै चढ़ाइ नाव धोए बिनु,
खवैहौं न पठावनी कै ह्वैहौं न हँसाइ कै ॥९॥
जिन चरणोंके (धोवनरूप) पवित्र जल—श्रीगङ्गाजीको शिवजी
अपने सिरपर धारण करते हैं, जिन (गङ्गाजी) के यशका वेद
भी गा-गाकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

२७ अयोध्याकाण्ड
गोसाईंजी कहते हैं कि देवतालोग केवटके भाग्यकी बड़ाई कर प्रेम-
सहित फूल बरसाने और पुकार-पुकारकर जय-जयकार करने लगे ।
(केवटपरिवारकी) नाना प्रकारकी प्रेमभरी भोली-भाली बातोंको
सुनकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

कवितावली २८
जानकीं नाहको नेहु लख्यो,
पुलको तनु, बारि बिलोचन बाढ़े ॥१२॥
श्रीजानकीजी कहती हैं, 'प्रियतम ! लक्ष्मणजी बालक हैं, वे
जल लाने गये हैं सो कहीं छाँहमें एक घड़ी खड़े होकर उनकी
प्रतीक्षा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

२९ अयोध्याकाण्ड
कहते हैं—रे जड़ ! ऐसी मूर्तिको प्राण निछावर करके भी
हृदयमें बसा।
जलजनयन, जलजानन, जटा है सिर,
जौबन-उमंग अंग उदित उदार हैं।
साँवरे-गोरेके बीच भामिनी सुदामिनी-सी,
मुनिपट धारैं, उर फूलनिके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

कवितावली ३०
बान-बिसिखासन, बसन बनही के कटि
कसे हैं बनाइ, नीके राजत निषंग हैं ॥
साथ निसिनाथमुखी पाथनाथनंदिनी-सी,
तुलसी बिलोकें चितु लाइ लेत संग हैं।
आनँद उमंग मन, जौवन-उमंग तन,
रूपकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

३१ अयोध्याकाण्ड
उनका सुन्दर मुख है, कमलके समान सुहावने नेत्र हैं और
मस्तकपर जटाओंके मुकुट हैं जिनमें सुन्दर फूल खोंसे हुए हैं।
कन्धोंपर धनुष, हाथोंमें सुन्दर बाण, कमरमें तरकस और वस्त्रोंकी
शोभाको लूटनेवाले मुनिवस्त्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें