जगजीवन साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सतनामी सम्प्रदाय)
Jagjivan Sahib Ki Bani: Belvedere Press Allahabad
सन्त जगजीवन साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
कर्म भर्म निषेध । ६७
॥ शब्द २८ ॥
अरे मन अंतै कतहूँ न धाव ।
रहै अंतर प्रीत लागी, जगत सब बिसराव ॥ १ ॥
तीन चौथ बनाय दीन्ह्यौ, नाहिं जान्यौ भाव ।
पाय औसर चूक नाहीं, इहै आहै दाव ॥ २ ॥
तीर्थ ब्रत और दान पुन्यं, एह न मन में लाव ।
एह सब अहैं गुलाम भक्त के, सीस नाहीं नाव ॥ ३ ॥
त्यागु सर्वस आस मन तें, गगन गाँव बसाव ।
जगजिवनदास निहारि मूरति, नयन दरसन पाव ॥ ४ ॥
॥ शब्द २९ ॥
जो कोइ यहि बिधि तीरथ न्हाय ॥ टेक ॥
मन का मैल लेइ मिसाय१, तब तिरबेनी घाट अन्हाय ॥ १ ॥
माया मोह दाल दै डारि, काम क्रोध मद देइ लुटाय ॥ २ ॥
काहे क कासी गंगहिं जाय, नाम तें मैलहिं डार छुड़ाय ॥ ३ ॥
जगजीवन दास कहै गोहराय,
बिन सतगुरु कोउ पार न जाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३० ॥
ऐसी डोरि लगावहु पोढ़ि ।
टूटै डोरि लेहु फिरि जोरि ॥ १ ॥
जब लगि मुख तें कहिये बात ।
तब लगि नाम बिसरि मन जात ॥ २ ॥
जग प्रपंच संगति नहिं करिये ।
हिये नाम की रटना धरिये ॥ ३ ॥
चित माँ चित जो राखै लाय ।
ता पर काल कि कछु न बसाय ॥ ४ ॥
( १ ) उबटन लगा कर साफ करना ।
२३
६८ | जगजीवन साहब की वानी
जगजीवन के चरन अधार ।
सतगुरु संत उतारहिं पार ॥ ५ ॥
॥ शब्द ३१ ॥
बिन वहि नाम तरै कोउ नाहीं ।
देखहु समुझि बूझि मन माहीं ॥ १ ॥
तीरथ ब्रत बहु भाँति कराय ।
जो पै अन्तर देखि न पाय ॥ २ ॥
जल तन धोय मैलि गा धोय ।
मन यहु नाम तें निर्मल होय ॥ ३ ॥
भूले करि षट कर्म अचार ।
याही तें भूला संसार ॥ ४ ॥
सहज डोरि जो राखै लाय ।
अंतर भजि तब भक्त कहाय ॥ ५ ॥
झूंठ साँच बहुत नहिं बोलै ।
रहि जग अपने मारग डोलै ॥ ६ ॥
रहै छिपित नहिं देइ जनाय ।
तब भजि अंतर भक्त कहाय ॥ ७ ॥
गर्ब गुमान त्यागि चलै चालू ।
दुख तेहिं देह न कबहुँ कालू ॥ ८ ॥
जगजीवन निर्मल निर्बान ।
सतगुरु चरन रहै धरि ध्यान ॥ ९ ॥
॥ शब्द ३२ ॥
मनुवाँ रहहु जिकिरि लगाय ।
और आस न राखु एकौ, देहु सब बिसराय ॥ १ ॥
कथा ग्रंथ पुकारि भाषैं, देत संत सिखाय ।
नाहिं एहि तें कछु उत्तम, त्यागि दे अमताय ॥ २ ॥
तीन त्यागहु चलौ चौथे, सहर अजब बनाय ।
राति नहिं तहँ दिवस नाहीं, अजब दिस सुहाय ॥ ३ ॥
बैठि गुरु सत तखत पर, तहँ रहो सीस नवाय ।
जगजीवन तहँ निरखि निर्मल, वरनि नाहीं जाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३३ ॥
सच नामं तत्त निर्मल, सुमिरहु मन लाइ ।
करै जाय अनेक कोइ कछु, अवर नहिं समताइ ॥ १ ॥
दान पुन्यं जज्ञ व्रत तप, तिरथ कोटि अन्हाइ ।
पार नहिं वहि नाम बिनु, सत सब्द आपत गाइ ॥ २ ॥
पढ़ै कोउ पुरान पाठं, ज्ञान कथि कविताइ ।
कीरति परगट कहन कहिये, नाहिं यह भगताइ ॥ ३ ॥
जानि छानि जिन नाम रसना अनत ना चित जाइ ।
जगजिवन दास ते भक्त मे गुरु चरन रहे लिपटाइ ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३४ ॥
ए मन जोगी बैठि मढ़ी जपु राम ।
करता की गति काहु न पाई ।
नौ खिरकी दस दियो बनाई ॥ १ ॥
तीरथ व्रत कहँ कतहूँ न धाव ।
नेम अचार विचार बहाव ॥ २ ॥
पचीस जोगिनी चेला पाँच ।
तिन पर रहै आपनी आँच ॥ ३ ॥
जगन्नाथ तैं अपनै जानु ।
काया कासी और न थानु ॥ ४ ॥
प्राग प्रान तिरबेंनी वास ।
और न दूजी राखहु आस ॥ ५ ॥
१०० जगजीवन साहब की बानी
अजबै मढ़ी बनी चौगान ।
दृढ़ आसन निरखहु निर्बान ॥ ६ ॥
अमी नीर ले नैन तें पाइ ।
कर्म धर्म अघ सब मिटि जाइ ॥ ७ ॥
जगजीवन यह मति अनुरागु ।
आदि अंत गुरु चरनन लागु ॥ ८ ॥
॥ शब्द ३५ ॥
सुमिरहु मन राम नाम चित लाइ ।
बिन वहि नाम नाहिं कोउ तरिहै, कहत अहौं गोहराइ ॥ १ ॥
जज्ञ दान ब्रत तीर्थ तपस्या, जगत भ्रम सब आइ१ ।
बाहर ढूंढ़े नहिं कछु मिलिहै, रहु अंतर ठहराइ ॥ २ ॥
धावहु ना कहुँ आवहु थिर है, बाहर फिकिर बहाइ ।
कर परतीत रीत संतन की, मिलिहैं तबहीं साँइँ ॥ ३ ॥
कहे सुने नहिं भटकसि कबहूँ, जगत बदी अधिकाइ ।
सिखि पढ़ि सुनि कै बातें बहुती, भजन मनहिं बिसराइ ॥ ४ ॥
रहु जानत मन नाहिं जनावहु, रहहु अभेष छिपाइ ।
जगजीवन सतगुरु काँ निरखहु, चरन रहहु लिपटाइ ॥ ५ ॥
॥ शब्द ३६ ॥
सतगुरु तुम मोहिं सिखायो ।
सो सिखि मैं सोई गायो ॥ १ ॥
अब मोहिं आपन करि लीन्हा ।
मैं सीस चरन तर दीन्हा ॥ २ ॥
मैं आदि अंत का आऊँ२ ।
अब सुमिरत आहूँ नाऊँ ॥ ३ ॥
(१) है। (२) हूँ।
कर्म भर्म निषेध । १०१
एहि कठिन नदी है धारा ।
तुम अब कि उतारहु पारा ॥ ४ ॥
जगजीवन दास तुम्हारा ।
मैं सीस चरन पर वारा ॥ ५ ॥
॥ शब्द ३७ ॥
साधौ का कहि सब्द सुनावै ।
सब्द है साँच माँच१ कहि भाषै,
काहु के मन नहिं आवै ॥ १ ॥
जग सब अंध कुमारग डोलहि,
चेत हेत नहिं लावै ।
हिय कठोर पाषान अहै बहु,
नाहीं सब्द समावै ॥ २ ॥
भेख अलेख२ बहुत है दुनियाँ,
करि कै स्वाँग दिखावै ।
आसा झूठ लाय सब बाँधा,
नाहिं निरंतर गावै ॥ ३ ॥
कोई तीरथ बरत तपस्या,
जहाँ तहाँ कहँ धावै ।
जल पषान की आहै पूजा,
भ्रमि भ्रमि जन्म गँवावै ॥ ४ ॥
अजपा जपत रहै बिन जिभ्या,
कबहूँ नाहिं बिसरावै ।
जगजीवन पहुँचा चौथे पद,
गुरु कहँ सीस नवावै ॥ ५ ॥
(१) सच मुच । (२) बेहिसाब ।
१०२ जगजीवन साहिब की बानी
॥ शब्द ३८ ॥
नाम मंत्र सम नाहीं कोय ।
प्रगट पुकारि कहत हौं सोय ॥ १ ॥
अंतर डोरी राखहु लाय ।
सोवत जागत बिसरि न जाय ॥ २ ॥
बोलहु नाहिं बहुत बतलाहु ।
अंतर भजि ले याहै लाहु१ ॥ ३ ॥
जो पै कोटिउ तिरथ अन्हाय ।
मन का मैल तबहुँ नहिं जाय ॥ ४ ॥
करै तपस्या तन काँ जारी ।
नाम बिना गै सबै बिगारी ॥ ५ ॥
दूध पियहि तस मूरिहि खाय ।
भावै घर माँ खाय अघाय ॥ ६ ॥
जगजीवन बिस्वास बस राम ।
तेहि कौ सुफल सिद्ध भा काम ॥ ७ ॥
॥ शब्द ३६ ॥
राम क भजन करहु मन माहीं ।
जीवन जन्म सुफल जग माहीं ॥ १ ॥
भूलहु नाम न तब सुख पाय ।
राम मंत्र सुमिरहु मन लाय ॥ २ ॥
बिनु सुमिरन गति मुक्ति न होय ।
सब्द सत्य कहि भाखत सोय ॥ ३ ॥
सुमिरत ब्रह्मा सुमिरत सेस ।
सुमिरत गौरी और गनेस ॥ ४ ॥
(१) लाभ ।
कर्म भर्म निषेध । १०३
सुमिरत, निस्तु जोति मन जानी ।
निर्गुन निर्मल सो पहिचानी ॥ ५ ॥
जगजीवन सतगुरु कौ ध्यान ।
निसु दिन रहौं चरन लिपटान ॥ ६ ॥
॥ शब्द ४० ॥
सत मत कहत अहौं सुनाइ ।
तत्त सार बिचार कीन्ह्यौ नाम रटना लाइ ॥ १ ॥
बेद ग्रंथन छानि लीन्ह्यो भर्म नाहिं भुलाइ ।
बैठि दृढ़ ह्वै जुक्ति माहीं आस सब बिसराइ ॥ २ ॥
नाम की गति कहौं कहँ लौं सेस संभू गाइ ।
करत बरनन ब्रह्म मन महँ बेद परगट गाइ ॥ ३ ॥
तीनि त्यागै साध जन कोइ चौथ का घर पाइ ।
जगजीवन गुरु चरन गहि कै बैठु थिर ह्वै जाइ ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४१ ॥
मन महँ जाइ फकीरी करना ।
रहै एकांत तंत तें लागा, राग निर्त नहिं सुनना ॥ १ ॥
कथा चारचा पढ़ै सुनै नहिं, नाहिं बहुत बक बोलना ।
ना थिर रहै जहाँ तहँ धावै, यह मन अहै हिंडोलना ॥ २ ॥
मैं तैं गर्ब गुमान बिबादहिं, सबै दूर यह करना ।
सीतल दीन रहै मरि अंतर, गहै नाम की सरना ॥ ३ ॥
जल पषान की करै आस नहिं, आहै सकल भरमना ।
जगजीवन दास निहारि निरखि कै,
गहि रहु गुरु की सरना ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४२ ॥
साधो सुमिरहु नाम रसाला ।
१०४ जगजीवन साहब की बानी
बकबादी बेबादी१ निंदक । *
तेहि का मुँह करु काला ॥ १ ॥
साखी सब्द जोरि कै लीन्ह ।
जहाँ तहाँ लै झगरा कीन्ह ॥ २ ॥
भजहीं नाहिं बकहिं अधिकार ।
बाझि रहे माया के जार ॥ ३ ॥
सूकर स्वान बुद्धि तेहिं आइ२ ।
नहिं उद्धार नर्क परै जाइ ॥ ४ ॥
करहीं बहुत गरब अभिमान ।
ता तें बिसरि गयो वह ज्ञान ॥ ५ ॥
भेष अलेख अंत कछु नाहीं ।
तिन तो गर्व करैं मन माहीं ॥ ६ ॥
करि दिनताय नवै सिर नाइ ।
तबहिं सुमति कछु उपजै आइ ॥ ७ ॥
जगजीवन दास देत उपदेस ।
नाम भजहु तब मिटै अँदेस ॥ ८ ॥
॥ शब्द ४३ ॥
अन्तर सुमिरहु नामहीं बिसरावहु नाहीं ।
मूल मंत्र ईहै अहै बसि रहु तेहिं माहीं ॥ १ ॥
देखहु दृष्टि पसारि कै कोऊ थिर नाहीं ।
नीरहिं तें पैदा भये फिर खाक मिलाहीं ॥ २ ॥
कर्म फाँस सब जग पर्यो कोउ छूटत नाहीं ।
छूटे कोउ कोउ दास जन जुक्ती जिन माहीं ॥ ३ ॥
(१) बिवादी । (२) है ।
कर्म भर्म निषेध । ५८५
डोरी पोढ़ि लगाइ कै सतगुरुहिं मिलाहीं ।
जगजीवन अस निरखि कै चरनन लिपटाहीं ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४४ ॥
ए मन नामहिं सुमिरत रहौ ।
परगट भेद न काहू कहौ ॥ १ ॥
परगट कहे नाहिं भल होइ ।
सुमिरन मन तें जाइह खोइ ॥ २ ॥
परपंची निंदक तें दूरी ।
तब सुभ भजन होइ भरपूरी ॥ ३ ॥
बकवादी बीबादी त्यागू ।
सत्त सुकृत नामहिं में लागू ॥ ४ ॥
यहि तें सुख नाहीं अधिकारा ।
कहै पुरान औ ज्ञान बिचारा ॥ ५ ॥
सबहिन कहा पिया सो जिया ।
जिन केहु भक्ति माँगि कै लिया ॥ ६ ॥
सतगुरु के चरनन लिपटाना ।
साधू सोई भे निरबाना ॥ ७ ॥
जगजीवन करि प्रगट बखान ।
गुरु के चरन तजि भजहु न आन ॥ ८ ॥
॥ शब्द ४५ ॥
इत उत आसा देहु त्यागि ।
सत्त सुकृत तें रहहु लागि ॥ १ ॥
मन तुम नाम रटहु रट लाइ ।
रहु सचेत नहिं बिसरि जाइ ॥ २ ॥
१४
१०६ जगजीवन साहब की बानी
काया भीतर तीरथ कोटि।
जानि परत नहिं मन की खोटि ॥ ३ ॥
ठाढ़े बैठे पग चलाइ।
तस पौढ़े¹ चित अनत न जाइ ॥ ४ ॥
रात दिवस धुनि छूटै नाहिं।
ऐसे जपत रहहु मन माहिं ॥ ५ ॥
गगन पवन गहि करहु पयान।
तहवाँ बैठि रहहु निरबान ॥ ६ ॥
गुरु के चरन गहहु लिपटाइ।
निरखहु सूरति सीस उठाइ ॥ ७ ॥
या है ब्यापि रहे सब माहिं।
देखत न्यारा कतहूँ नाहिं ॥ ८ ॥
जगजीवन कहि मथि पुरान।
यहि तैं सत मत और न आन ॥ ९ ॥
॥ समाप्त ॥
(१) लेटे।
The provided image is completely blank (contains no text or visible content).