हिन्दुत्व: हिन्दू कौन है? (स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर - रत्नागिरि जेल में रचित वैचारिक ग्रन्थ)
Hindutva: Who is a Hindu? by Veer Savarkar
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वारा
हिन्दूजातिकी शक्ति १४३
देशकी नहीं है। इसलिये हम हिन्दुओंमें वह प्रेम-बन्धन है—
मातृभूमिका प्रेम ही हमारा सबसे पहला धर्म है और इससे वह
प्रेमबन्धन इतना दृढ़ है कि वह राष्ट्रको संघटित और सुदृढ़ रख-
कर उसे अधिकाधिक पराक्रम करनेका उत्साह और सामर्थ्य
प्रदान करता है।
हिन्दुत्वका जो दूसरा लक्षण है वह हमारे राष्ट्र-संघटन और
गौरवकी प्रच्छन्न शक्तियोंको जगानेमें और भी अधिक समर्थ होता
है। चीनको छोड़ संसारमें कोई ऐसा देश नहीं है जहां लोग इतने
एक जातीय और साथ ही इतने प्राचीन, और संख्याबल तथा
जीवनी शक्तिदोनोंके विचारसे इतने शक्तिमान हों जितने कि हिन्दु-
स्थानमें हम हिन्दू हैं। अमेरिकन लोग, जिन्हें हम देखते हैं कि राष्ट्री-
यताके देशिक आधारमें हमारे समान ही सौभाग्यवान हैं, तौभी
वे इस बातमें हमसे पीछे ही रह जाते हैं। मुसलमान तो कोई
जाति ही नहीं हैं और न ईसाई ही। इनका तो साम्प्रदायिक
संघ है—जातीय या राष्ट्रीय संघ नहीं। पर हम हिन्दू जातीय
संघ हैं, साथ ही साम्प्रदायिक और राष्ट्रीय संघ भी, और हम
रहते भी हैं उसी एक ही प्राचीन हिन्दू-देश हिन्दुस्थानमें ही।
हमारा संख्याबल भी कम नहीं है।
और संस्कृति? अंगरेज और; अमेरिकन दोनों अपनेको
एक जातिके समझते हैं, क्योंकि शेक्सपियरपर दोनोंका एकसा
अधिकार है। परंतु हम हिन्दुओंके लिये अकेले कालिदास या
भास ही नहीं हैं, रामायण और महाभारत भी हम सब हिन्दुओं-
१४४ हिन्दुत्व
की समान संपत्ति हैं! और वेद? वेदोंकी बात ही क्या कहें?
अमेरिकामें अमेरिकन बालकोंको एक राष्ट्रगीत सिखाया जाता
है जिसमें उनके हृदयमें आत्मगौरवका भाव जगानेके लिये यह
कहा गया है कि, "अमेरिकनो, तुम्हारे पीछे चार सौ वर्षका
इतिहास खड़ा है!" हम हिन्दुओंका इतिहास सदियोंके इस छोटेसे
पैमानेसे नहीं नापा जाता, बल्कि यहां युगों और कल्पोंसे गिनती
करनी पड़ती है और आश्चर्यके साथ यह पूछना पड़ता है कि
"रघुपतेः क्व गतोत्तरकोशला। यदुपतेः क्व गता मथुरापुरी !!"
हिन्दू आत्मगौरवका भाव जगानेका इतना प्रयत्न नहीं करता
जितना सत्यको जगानेका प्रयत्न करता है। और शायद इसी
कारणसे रामसेस और नेबुचडनजरकी अपेक्षा हिन्दू अधिक आयु-
ष्मान् है। जिस राष्ट्रको कोई भूतकाल नहीं, उसका कोई भविष्य-
काल भी नहीं। यदि यह सच है तो जिस हिन्दू-जातिने भूतकालमें
अनंत वीरोंको जन्म दिया और जिसको यह स्मरण है कि हमने
यूनान और रोम, फारोहा और इनकस जैसे राष्ट्रोंका ध्वंस
करनेवाली शक्तियोंको भी नष्ट कर डाला, उस हिन्दू-जातिके
इतिहासमें निश्चय ही यह इसके भविष्यका भी अन्य किसी
भी जातिसे अधिक विश्वसनीय आश्वासन है।
परंतु संस्कृतिके अतिरिक्त पुण्यभूमिका एक होना ऐसा
बन्धन है जो कभी कभी मातृभूके बन्धनसे भी अधिक बल-
शाली होता है। मुसलमानोंको देखिये। दिल्ली और आगरेकी
अपेक्षा मक्केकी ओर ही उनका ध्यान अधिक जाता है। कुछ
हिन्दू-जातिकी शक्ति १४५
मुसलमान तो यह साफ साफ कह भी देते हैं कि यदि इस्लामके
गौरवके लिये या मक्केकी रक्षाके लिये आवश्यक हो तो हिन्दु-
स्थानकी सब बातोंका बलिदान कर सकते हैं। यहूदियोंको
देखिये। जिन देशोंमें ये लोग रहे, जहां इन्होंने पनाह पायी, जहां
रहे और फले-फूले उन देशोंसे इनका अपनी पुण्यभूमिसे अधिक
क्या, उतना भी प्रेम नहीं हुआ। इनका प्रेम सदा ही अपनी पुण्य-
भूमि और मातृ-भूमि इन दोनोंमें बँटा हुआ ही रहेगा। यदि यहूदि-
योंका स्वप्न कभी सत्य हुआ—फिलस्तीन यदि कभी यहूदी राष्ट्र
बना तो ये अपनी पुण्यभूमिका स्वार्थ पहले देखेंगे और पीछे
अपनी अमेरिका और यूरोपकी मातृभूमिका; और यदि इस यहूदी
राज्य और इनकी मातृभूमिके बीच युद्ध छिड़ा तो इनकी सहानु-
भूति यहूदी राज्यकी तरफ ही होगी, चाहे तनसे वे उस तरफ जा-
कर न मिलें। इतिहासमें इस प्रकारके उदाहरण भरे पड़े हैं।
यूरोपमें क्रूसेडकी जो लड़ाइयाँ हुईं उनमें भिन्न-भिन्न जातियों,
राष्ट्रों और भाषाओंके लोग एक होकर अपनी पुण्यभूके लिये लड़े।
इससे भी पुण्यभूका प्रभाव कितना बलवान होता है यह स्पष्ट
मालूम हो जाता है।
इसलिये किसी राष्ट्रके पूर्ण संघटित और अखंड होनेके लिये
जो सबसे उत्तम अवस्था हो सकती है वह यही है कि मातृभू
और पुण्यभू एक ही हो—वही पूर्वपुरुषोंकी भूमि हो, वही देव-
ताओं और आचार्योंकी भूमि हो; वही अपने इतिहासकी घटना-
ओंकी भूमि हो, वही ईश्वरी लीलाके दृश्योंकी भूमि हो।
१०
१४६ हिंदुत्व
हिन्दू ही एक ऐसी जाति है जिसे यह आदर्श स्थिति प्राप्त
है। चीनियोंको भी यह अवस्था नसीब नहीं हुई। केवल अरब
और फिलस्तीन—यदि कभी यहूदी वहां अपना राज कायम कर
सके तो—इस अवस्थाको प्राप्त कर सकते हैं। परंतु किसी जाति-
को गौरवान्वित करनेवाली जो प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहा-
सिक तथा ऐसी ही अन्य बातें हैं, उनका तो अरबमें प्रायः
अकाल ही है और यदि कभी फिलस्तीनमें यहूदियोंका राज्य
हुआ जिसका कि वे स्वप्न देख रहे हैं और जिसमें उनके साथ
हमारी सहानुभूति है, तौभी वहां इन बातोंका तो अभाव ही
रहेगा।
इंग्लैंड, फ्रान्स, जर्मनी, इटली, तुर्की, ईरान, जापान,
अफगानिस्तान, वर्त्तमान, मिस्र (वर्त्तमान इसलिये कि “पंटो” की
पुरानी संतति और उनका मिस्र तो बहुत पहले ही नष्ट हो चुके
हैं), और अन्य राज्य, मेक्सिको, पेरू, चिली और कहां तक
गिनावें, ये सब देश जातिके नाते कुछ या बहुत कुछ एक होने-
पर भी दैशिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और संख्याबलके
विचारसे, हम हिन्दुओंके मुकाबले बहुत ही क्षुद्र हैं। उसमें भी
यह तो उन्हें नसीब ही नहीं कि उनकी मातृभू और पुण्यभू एक
ही हो। अब रहे-सहे देशोंमें एक रूस और दूसरा अमेरिकाका
राज्यसंघ ये दो देश भौगोलिक दृष्टिसे हमारे देशके समान होने-
पर भी राष्ट्रीयताकी अन्य बातोंमें हमसे बहुत ही हीन हैं ।
अभी जो राष्ट्र जीवित हैं उनमें एक चीन राष्ट्र ही ऐसा है जो
देश, जाति, संस्कृति और संख्या, इन सब बातोंमें प्रायः हमारा
समभाग्य है परंतु राष्ट्रीयत्वकी दो बातोंमें चीनी भी हमसे घट-
कर हैं। वे दो बातें हैं-पूर्ण विकासको प्राप्त संस्कृत भाषा
और यह पावन जन्म-भूमि ।
इस प्रकार हिन्दुत्वके आधारभूत जो लक्षण हैं वे राष्ट्रीयताके
भी आधारभूत तत्व हैं। यदि हम चाहें तो हिन्दुत्वकी इस
आधारभूमिपर अपना वह भविष्य निर्माण कर सकते हैं जिसे
आजतक संसारके अन्य किसी राष्ट्रने स्वप्नमें भी न देखा हो--
वह भविष्य जो हमारे प्राचीन गौरवसे भी अधिक महान् हो ।
शर्त यह है कि हम इन बातोंका उपयोग करनेमें समर्थ हों । लोग
यह स्मरण रखें कि यह समय संघका है--चारों ओर बड़े बड़े
संघ बन रहे हैं। राष्ट्रोंका संघ, मित्रराष्ट्रोंका संघ, अखिल-
इस्लाम-संघ, स्लाव जातियोंका संघ, ये सब क्या हैं ? यह सब
छोटे छोटे जीवोंका संघटनद्वारा बड़े होनेका उद्योग है जिसमें
इस जीवनसंग्राममें विजयी होकर रहनेकी शक्ति प्राप्त हो । जो
लोग संख्या-बलमें कम हैं, जिनकी देशिक स्थिति दुर्बल है, जो
प्राकृतिक और ऐतिहासिक बलसे संपन्न नहीं हैं, वे औरोंके साथ
मिलकर प्रबल होना चाहते हैं। धिक्कार है उनको जिन्हें जन्मतः
ये सब बल प्राप्त हैं पर जिन्हें उनका पता नहीं या पता होकर
भी जो उनका तिरस्कार करते हैं ! संसारका प्रत्येक राष्ट्र किसी
न किसी संघमें स्थान प्राप्त करनेके लिये बेचैन होकर चेष्टा कर
रहा है । परन्तु हिन्दुओ ! आप चाहे जैन हों, समाजी]
१३८ हिन्दुत्व
हों, सिख हों, सनातनी हों, कोई भी हों; क्या इस महासंघसे
अलग होकर इसे नष्ट करना क्या आपके लिये लाभकारी होगा ?
और आपका यह संघ भी कैसा संघ है—सन्धियोंके कागजोंसे
जुटा हुआ कोई कृत्रिम संघ नहीं, संकट विशेषके भयसे बना
हुआ संघ नहीं, बल्कि यह ऐसा संघ है जो एक रक्त और एक
संस्कृतिके अखंडनीय बन्धनोंसे संघटित हुआ है। यदि कुछ
सामर्थ्य हो तो इस संघको और बलशाली बनाओ। अल्पसंख्यक
समाज यह ध्यानमें रखें कि वे अखिल हिन्दू जातिसे अलग होकर
जिस डारपर बैठे हैं उसी डारको काटनेका काम करेंगे। जिस
किसी संबंधसे तुम अखिल हिन्दू जातिके साथ संबद्ध हो चाहे
वह संबंध रक्तका हो, भाषाका हो, पर्व और त्योहारोंका हो,
संस्कृति और मातृ-भूमिका प्रेम हो, उसे और भी मजबूत करो।
हिन्दू रक्तकी यह प्राचीन पुनीत धारा अटकसे कटकतक नस-
नसमें प्रवाहित हो और समग्र हिन्दू-जाति एक, अखंड, अभेद्य और
फौलादकी तरह तीक्ष्णण हो।
एक बार पीछे फिरकर देखो, और फिर वर्तमानको देखो।
क्या दिखायी देता है?—एशियामें अखिल-इस्लाम-संघ, यूरोपमें
राजनीतिक संघ, अफ्रीका और अमेरिकामें नीग्रो जातिका संघ,
इन दृश्योंको देखकर सोचो कि तुम्हारा भविष्य इस हिन्दू देशके
भविष्यमें ही मिला हुआ है या नहीं; और यह हिन्दू-देशका
भविष्य आखिर तुम हिन्दुओंकी ही शक्तिपर निर्भर करता है या
नहीं। हम लोग अपने भरसक ऐसा उद्योग कर रहे हैं और ऐसा
हिन्दू-जातिकी शक्ति १४६
करना हमारा कर्तव्य ही है कि जिससे इस देशके सब लोग हिन्दू,
मुसलमान, पारसी, ईसाई और यहूदियोंके अन्दर यह भाव जाग
उठे कि हम सब पहले हिन्दुस्थानी-भारतवासी हैं और फिर और
कुछ। पर इस ओर हिन्दुस्थानकी जहांतक भी प्रगति हुई हो,
एक बात ऐसी है जिसे भुलानेसे काम न चलेगा। वह बात यही
है कि क्या हिन्दुस्थानमें और क्या संसारके किसी भी देशमें,
किसी राष्ट्रके खड़े होने और ठहरनेके लिये कोई आधारभूमि
होनी चाहिये। यह आधारभूमि क्या है? किसी राष्ट्रका
जीवन उस राष्ट्रके उन नागरिकोंके ही जीवनपर निर्भर करता
है जिनका स्वार्थ, जिनका इतिहास और जिनकी सदभिलाषाएं
उस राष्ट्रके देशके साथ मिली हुई हों। ये ही लोग हैं जिन्हें
हम राष्ट्रकी आधारभूमि कह सकते हैं। उदाहरणार्थ, तुर्कोंको
देखिये। राज्यक्रांति होनेके पश्चात् तरुण तुर्कोंको अपनी
पार्लमेंट और सामरिक संस्थाओंके द्वार आर्मेनियनों और
ईसाइयोंके लिये खोल देने पड़े इस नाते कि ये भी राष्ट्रके
अङ्ग हैं चाहे इनका धर्म-संप्रदाय कुछ भी हो। पर जब सर्विया-
के साथ युद्ध छिड़ा तब ईसाइयों और आर्मेनियनोंके मन
पहले तो चंचल हुए और पीछे उनकी कितनी ही पलटनें शत्रु-
पक्षमें जा मिलीं, क्योंकि राजकीय, जातीय और धार्मिक दृष्टिसे
सर्वियनोंके साथ इनका अधिक सम्बन्ध था। अमेरिकाका उदा-
हरण लीजिये। जब जर्मन महायुद्ध छिड़ा तब जर्मन-वंशके अमे-
रिकन अमेरिका छोड़कर जाने लगे और अमेरिकापर यह एक
१५० हिन्दुत्व
बड़ा संकट उपस्थित हुआ। अमेरिकाके नीग्रो भी अपने अफ्रिका-
वासी नीग्रो भाइयोंसे जितना प्रेम करते हैं उतना अपने अमेरिका-
वासी यूरोपियनोंसे नहीं। इसलिये अमेरिकाका भाग्य वहांके
ऐंग्लो-सैकसन लोगोंके भाग्यसे ही बंधा हुआ है। यही बात
हिन्दुओंकी है। इनका भूत, भविष्य, वर्तमान तीनों काल
हिन्दुस्थानके साथ दृढ़बद्ध होनेसे यही देश उनकी “पितृभू'
और “पुण्यभू है। इसलिये हिन्दुस्थानी या भारतीय राष्ट्रकी
आधारभूमि हिन्दू ही हैं। इसलिये भारतीय राष्ट्रके नाते भी,
हिन्दू भाइयो, अपनी हिन्दू राष्ट्रीयताको सुदृढ़ और संघटित
करो; अपने अहिन्दु भाइयोंको या संसारके किसी भी प्राणीको
किसी प्रकारका कष्ट पहुंचानेके लिये नहीं बल्कि इसलिये
कि संसारमें चारों ओर जो गुट कायम हुए हैं उनमेंसे
किसीके लिये भी यह संभव न हो कि वह हमारे ऊपर आक्रमण
कर सके। जब हिन्दुस्थानके अन्य समाज हिन्दुस्थानके ही हितको
अपना सबसे श्रेष्ठ हित और धर्म माननेको तैयार नहीं हैं और
जबतक संसारके सभी देश मानव-जातिके हितको अपना व्यव-
हार्य लक्ष्य बनानेको तैयार नहीं हैं, बल्कि ये सब लोग जाति या
धर्म-संप्रदयदाय या राष्ट्रके नाते संकुचित स्वार्थों की बुनियादपर
आक्रमण और संरक्षणके लिये, गुटबंदियां कायम कर रहे हैं, तब-
तक, कमसे कम तबतक तो हिन्दुओ, अपने उन सूक्ष्म बंधनोंको
दृढ़ करो जो तुम्हारे एकीभूत विराट शरीरके ही स्नायु हैं। जो
लोग इन बन्धनोंको तोड़ डालनेकी आत्मघात:करनेवाली चेष्टा
हिन्दू-जातिकी शक्ति १५१
करते या “हिन्दू”नामको ही अस्वीकार करते हैं उन्हें पीछे अनुताप
होगा और यह दिखायी देगा कि हिन्दू-जातिसे अलग होकर
उन्होंने अपने जातीय जीवन और शक्तिके स्रोतसे अपने आपको
अलग कर लिया ।
“हिन्दुत्व” की व्याख्यामें राष्ट्रीयताके जिन लक्षणोंकी मीमां-
सा की गयी उनमेंसे कुछ ही लक्षणोंके होनेसे स्पेन और पुर्तगाल
जैसे राष्ट्र संसारमें सिंह जैसे पराक्रम कर सके । तब, जिस
हिन्दू-जातिमें राष्ट्रीयताके सभी लक्षण मौजूद हैं उसके लिये
संसारमें कौनसी ऐसी बात है जो दुष्प्राप्य हो ?
२२ करोड़ हिन्दू जिनकी कर्मभूमि, पितृभूमि और पुण्यभूमि
हिन्दुस्थान है, जिनका ऐसा दिव्य इतिहास है, जो रक्तसंबंध और
संस्कृतिके बंधनोंसे एक हैं, उनकी तरफ आंख उठाकर कौन देख
सकता है ? सारे संसारको सिर झुकाकर उनकी बात माननी
पड़ेगी । एक दिन वह आनेवाला है जब मानव-जातिको इस
महा-शक्तिका परिचय मिलेगा ।
और यह भी निश्चित है कि जब कभी हिन्दू उस अवस्थाको
प्राप्त करेंगे जब संसारको उनका आदेश सुनना पड़े तब हिन्दू
जातिका वह आदेश गीताके और बुद्धके उपदेशसे भिन्न नहीं
होगा । जब कोई हिन्दू हिन्दुत्वातीत होता है तब उसका हिन्दुत्व
अथाह हो जाता है और भगवान् शङ्कराचार्यकी तरह “वाराणसी
मेदिनी” कहकर समग्र भूमण्डलमें वह अपनी काशीका विस्तार
देखने लगता है, अथवा तुकारामके साथ यह गाने लगता है कि
“आमुचा स्वदेश । भुवनत्रयामध्यें वास । मेरा स्वदेश समग्र
पृथिवीकी चतुःसीमामें व्याप्त है—वही मेरे देशकी चतुः-
सीमा है !”
॥ इति ॥