सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
अव्वल आखिर एक तूँ ही, जिन्द है कुरबान ।
आशिकां दीदार दादू, नूर का नीशान ॥ 4 ॥
422. (फारसी) विरह विनती। (राग काफी) वर्ण भिन्न ताल
अल्लह तेरा ज़िकर फ़िकर करते हैं,
आशिकां मुश्ताक तेरे, तर्स तर्स मरते हैं ॥ टेक ॥
खलक खेश दिगर नेस्त, बैठे दिन भरते हैं।
दायम दरबार तेरे, गैर महल डरते हैं ॥ 1 ॥
तन शहीद मन शहीद, रात दिवस लड़ते हैं।
ज्ञान तेरा ध्यान तेरा, इश्क आग जलते हैं ॥ 2 ॥
जान तेरा जिन्द तेरा, पाँवों सिर धरते हैं।
दादू दीवान तेरा, जर खरीद घर के हैं ॥ 3 ॥
423. गज ताल
मुख बोल स्वामी तूँ अन्तर्यामी, तेरा शब्द सुहावै राम जी ॥ टेक ॥
धेनु चरावन बेनु बजावन, दर्श दिखावन कामिनी ॥ 1 ॥
विरह उपावन तम बुझावन, अंगि लगावन भामिनी ॥ 2 ॥
संग खिलावन रास बनावन, गोपी भावन भूधरा ॥ 3 ॥
दादू तारन दुरित निवारण, संत सुधारण राम जी ॥ 4 ॥
424. केवल विनती। गज ताल
हाथ दे हो रामा, तुम सब पूरण कामा, हौं तो उरझ रह्यो संसार ॥ टेक ॥
अंध कूप गृह में पर्यो, मेरी करहु सँभाल।
तुम बिन दूजा को नहीं, मेरे दीनानाथ दयाल ॥ 1 ॥
मारग को सूझै नहीं, दह दिशि माया जाल।
काल पाश कसि बाँधियो, मेरे कोई न छुड़ावनहार ॥ 2 ॥
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
राम बिना छूटै नहीं, कीजै बहुत उपाइ ।
कोटि किया सुलझै नहीं, अधिक अलूझत जाइ ॥ ३ ॥
दीन दुखी तुम देखताँ, भौ दुख भंजन राम ।
दादू कहै कर हाथ दे हो, तुम सब पूरण काम ॥ ४ ॥
425. करुणा विनती । त्रिताल
जनि छाड़ै राम जनि छाड़ै, हमहिं विसार जनि छाड़ै ।
जीव जात न लागै बार, जनि छाड़ै ॥ टेक ॥
माता क्यों बालक तजै, सुत अपराधी होइ ।
कबहुँ न छाड़े जीव तैं, जनि दुःख पावै सोइ ॥ १ ॥
ठाकुर दीनदयाल है, सेवक सदा अचेत ।
गुण औगुण हरि ना गिणै, अंतर तासौं हेत ॥ २ ॥
अपराधी सुत सेवका, तुम हो दीन दयाल ।
हमतैं औगुण होत हैं, तुम पूरण प्रतिपाल ॥ ३ ॥
जब मोहन प्राणहि चलै, तब देही किहि काम ।
तुम जानत दादू का कहै, अब जनि छाड़ै राम ॥ ४ ॥
426. चौताल
विषम बार हरि अधार, करुणा बहु नामी ।
भक्ति भाव बेग आइ, भीड़ भंजन स्वामी ॥ टेक ॥
अंत अधार संत सुधार, सुन्दर सुखदाई ।
काम क्रोध काल ग्रसत,प्रकटो हरि आई ॥ १ ॥
पूरण प्रतिपाल कहिये, सुमिऱ्यां तैं आवै ।
भरम कर्म मोह लागे, काहे न छुड़ावै ॥ २ ॥
दीनदयालु होहु कृपालु, अंतरयामी कहिये ।
एक जीव अनेक लागे, कैसे दुख सहिये ॥ ३ ॥
- 490 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
पावन पीव चरण शरण,युग युग तैं तारे ।
अनाथ नाथ दादू के, हरि जी हमारे ॥ 4 ॥
427. विनती त्रिताल
साजनियां ! नेह न तोरी रे,
जे हम तोरैं महा अपराधी, तो तूँ जोरी रे ॥ टेक ॥
प्रेम बिना रस फीका लागै, मीठा मधुर न होई ।
सकल शिरोमणि सब तैं नीका, कड़वा लागै सोई ॥ 1 ॥
जब लग प्रीति प्रेम रस नाँहीं, तृषा बिना जल ऐसा ।
सब तैं सुन्दर एक अमीरस, होइ हलाहल जैसा ॥ 2 ॥
सुन्दरि सांई खरा पियारा, नेह नवा नित होवै ।
दादू मेरा तब मन मानै, सेज सदा सुख सोवै ॥ 3 ॥
428. कर्ता कीर्ति । त्रिताल
काइमां कीर्ति करूंली रे, तूँ मोटो दातार ।
सब तैं सिरजीला साहिबजी, तूँ मोटो कर्तार ॥ टेक ॥
चौदह भुवन भानै घड़ै, घड़त न लागै बार ।
थापै उथपै तूँ धणी, धनि धनि सिरजनहार ॥ 1 ॥
धरती अंबर तैं धन्या, पाणी पवन अपार ।
चंद सूर दीपक रचया, रैणि दिवस विस्तार ॥ 2 ॥
ब्रह्मा शंकर तैं किया, विष्णु दिया अवतार ।
सुर नर साधू सिरजिया, कर ले जीव विचार ॥ 3 ॥
आप निरंजन ह्वै रह्या, काइमां कौतिकहार ।
दादू निर्गुण गुण कहै, जाऊँली हौं बलिहार ॥ 4 ॥
429. उपदेश चेतावनी । प्रति ताल
जियरा! राम भजन कर लीजे ।
- 491 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
साहिब लेखा माँगेगा रे, उत्तर कैसे दीजे ॥ टेक ॥
आगे जाइ पछतावन लागो, पल पल यहु तन छीजे ।
तातैं जिय समझाइ कहूँ रे, सुकृत अब तैं कीजे ॥ 1 ॥
राम जपत जम काल न लागे, संग रहै जन जीजे ।
दादू दास भजन कर लीजे, हरि जी की रास रमीजे ॥ 2 ॥
५30. (गुजराती) काल चेतावनी। प्रति ताल
काल काया गढ़ भेलसी, छीजे दशों दुवारो रे ।
देखतड़ां ते लूटिये, होसी हाहाकारो रे ॥ टेक ॥
नाइक नगर नें मेल्हसी, एकलड़ो ते जाये रे ।
संग न साथी कोइ न आसी, तहँ को जाणे किम थाये रे ॥ 1 ॥
सत जत साधो माहरा भाईड़ा, कांई सुकृत लीजे सारो रे ।
मारग विषम चालिबो, कांई लीजे प्राण अधारो रे ॥ 2 ॥
जिमि नीर निवाणा ठाहरे, तिमि साजी बांधो पालो रे ।
समर्थ सोई सेविये, तो काया न लागे कालो रे ॥ 3 ॥
दादू मन घर आणिये, तो निहचल थिर थाये रे ।
प्राणी नें पूरो मिलै, तो काया न मेल्ही जाये रे ॥ 4 ॥
५31. भयभीत भयानक । दीपचन्दी
डरिये रे डरिये, परमेश्वर तैं डरिये रे ।
लेखा लेवै, भर भर देवै, ताथैं बुरा न करिये रे, डरिये ॥ टेक ॥
सांचा लीजी, सांचा दीजी, सांचा सौदा कीजी रे ।
सांचा राखी, झूठा नाखी, विष ना पीजी रे ॥ 1 ॥
निर्मल गहिये, निर्मल रहिये, निर्मल कहिये रे ।
निर्मल लीजी, निर्मल दीजी, अनत न बहिये रे ॥ 2 ॥
साहि पठाया, बनिजन आया, जनि डहकावै रे ।
- 492 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
झूठ न भावै, फेरि पठावै, कीया पावै रे ॥ ३ ॥
पंथ दुहेला, जाइ अकेला, भार न लीजी रे ।
दादू मेला, होइ सुहेला, सो कुछ कीजी रे ॥ ४ ॥
५३२. दीप चन्दी
डरिये रे डरिये, देख देख पग धरिये ।
तारे तरिये, मारे मरिये, तातैं गर्व न करिये रे, डरिये ॥ टेक ॥
देवै लेवै, समर्थ दाता, सब कुछ छाजै रे ।
तारै मारै, गर्व निवारै, बैठा गाजै रे ॥ १ ॥
राखैं रहिये, बाहैं बहिये, अनत न लहिये रे ।
भानै घड़ै, संवारै आपै, ऐसा कहिये रे ॥ २ ॥
निकट बुलावै, दूर पठावै, सब बन आवै रे ।
पाके काचे, काचे पाके, ज्यूं मन भावै रे ॥ ३ ॥
पावक पाणी, पाणी पावक, कर दिखलावै रे ।
लोहा कंचन, कंचन लोहा, कहि समझावै रे ॥ ४ ॥
शशहर सूर, सूर तैं शशहर, परगट खेलै रे ।
धरती अंबर, अंबर धरती, दादू मेलै रे ॥ ५ ॥
५३३. हित उपदेश। चौताल
मनसा मन शब्द सुरति, पाँचों थिर कीजे ।
एक अंग सदा संग, सहजैं रस पीजे ॥ टेक ॥
सकल रहित मूल गहित, आपा नहिं जानें ।
अन्तर गति निर्मल रति, ऐकै मन मानैं ॥ १ ॥
हिरदै सुधि विमल बुधि, पूरण परकासै ।
रसना निज नाम निरख, अन्तर गति वासै ॥ २ ॥
आत्म मति पूरण गति, प्रेम भगति राता ।
- 493 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
मगन गलित अरस परस, दादू रस माता ॥ 3 ॥
434. विनती । त्रिताल
गोविन्द के चरणों ही ल्यौ लाऊँ।
जैसे चातक बन में बोलै, पीव पीव कर ध्याऊँ ॥ टेक ॥
सुरजन मेरी सुनहु वीनती, मैं बलि तेरे जाऊँ।
विपति हमारी तोहि सुनाऊँ, दे दर्शन क्यों हि पाऊँ ॥ 1 ॥
जात दुख, सुख उपजत तन को, तुम शरणागति आऊँ।
दादू को दया कर दीजे, नाँव तुम्हारो गाऊँ ॥ 2 ॥
435. त्रिताल
ए ! प्रेम भक्ति बिन रह्यो न जाई, परगट दरसन देहु अघाई ॥ टेक ॥
तालाबेली तलफै माँही, तुम बिन राम जियरे जक नांही।
निशिवासर मन रहै उदासा, मैं जन व्याकुल श्वासों श्वासा ॥ 1 ॥
एकमेक रस होइ न आवै, तातैं प्राण बहुत दुख पावै।
अंग संग मिल यहु सुख दीजे, दादू राम रसायन पीजे ॥ 2 ॥
436. परिचय उपदेश । पंजाबी त्रिताल
तिस घरि जाना वे, जहाँ वे अकल स्वरूप,
सोइ इब ध्याइये रे, सब देवन का भूप ॥ टेक ॥
अकल स्वरूप पीव का, बान बरन न पाइये।
अखंड मंडल माँहि रहै, सोई प्रीतम गाइये ॥
गावहु मन विचारा वे, मन विचारा सोई सारा, प्रकट पीव ते पाइये।
सांई सेती संग साचा, जीवित तिस घर जाइये ॥ 1 ॥
अकल स्वरूप पीव का, कैसे करि आलेखिये।
शून्य मंडल माँहि साचा, नैन भर सो देखिये ॥
- 494 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
देखो लोचन सार वे, देखो लोचन सार,
सोई प्रकट होई, यह अचम्भा पेखिये ।
दयावंत दयालु ऐसो, बरण अति विशेखिये ॥ 2 ॥
अकल स्वरूप पीव का, प्राण जीव का, सोई जन जे पावही ।
दयावंत दयालु ऐसो, सहजैं आप लखावही ॥
लखै सु लखणहार वे, लखै सोई संग होई, अगम बैन सुनावही ।
सब दुःख भागा रंग लागा, काहे न मंगल गावही ॥ 3 ॥
अकल स्वरूप पीव का, कर कैसे करि आणिये ।
निरन्तर निर्धार आपै, अन्तर सोई जाणिये ॥
जाणहु मन विचारा वे, मन विचारा सोई सारा, सुमिर सोई बखानिये ।
श्री रंग सेती रंग लागा, दादू तो सुख मानिये ॥ 4 ॥
-
दीपचन्दी
राम तहाँ प्रगट रहे भरपूर, आत्मा कमल जहाँ,
परम पुरुष तहाँ, झिलमिल झिलमिल नूर ॥ टेक ॥
चन्द सूर मध्य भाइ, तहाँ बसै राम राइ, गंग जमुन के तीर ।
त्रिवेणी संगम जहाँ, निर्मल विमल तहाँ, निरख निरख निज नीर ॥ 1 ॥
आत्मा उलटि जहाँ, तेज पुंज रहै तहाँ, सहज समाइ ।
अगम निगम अति, जहाँ बसै प्राणपति, परसि परसि निज आइ ॥ 2 ॥
कोमल कुसम दल, निराकार ज्योति जल, वार न पार ।
शून्य सरोवर जहाँ, दादू हंसा रहै तहाँ, विलसि-विलसि निज सार ॥ 3 ॥ -
फरोदस्त ताल
गोविन्द पाया मन भाया, अमर कीये संग लीये ।
अक्षय अभय दान दीये, छाया नहीं माया ॥ टेक ॥
अगम गगन अगम तूर, अगम चन्द अगम सूर ।
- 495 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
काल झाल रहे दूर, जीव नहीं काया ॥ 1 ॥
आदि अंत नहीं कोइ, रात दिवस नहीं होइ।
उदय अस्त नहीं दोइ, मन ही मन लाया ॥ 2 ॥
अमर गुरु अमर ज्ञान, अमर पुरुष अमर ध्यान।
अमर ब्रह्म अमर थान, सहज शून्य आया ॥ 3 ॥
अमर नूर अमर वास, अमर तेज सुख निवास।
अमर ज्योति दादू दास, सकल भुवन राया ॥ 4 ॥
५३९. फरोदस्त ताल
राम की राती भई माती, लोक वेद विधि निषेध।
भागे सब भ्रम भेद, अमृत रस पीवै ॥ टेक ॥
भागे सब काल झाल, छूटे सब जग जंजाल।
विसरे सब हाल चाल, हरि की सुधि पाई ॥ 1 ॥
प्राण पवन जहाँ जाइ, अगम निगम मिले आइ।
प्रेम मगन रहे समाइ, विलसै वपु नाँहीं ॥ 2 ॥
परम नूर परम तेज, परम पुंज परम सेज।
परम ज्योति परम हेज, सुन्दरि सुख पावै ॥ 3 ॥
परम पुरुष परम रास, परम लाल सुख विलास।
परम मंगल दादू दास, पीव सौं मिल खेलै ॥ 4 ॥
५४० आरती। त्रिताल
इहि विधि आरती राम की कीजे, आत्मा अंतर वारणा लीजे ॥ टेक ॥
तन मन चन्दन प्रेम की माला, अनहद घंटा दीन दयाला।
ज्ञान का दीपक पवन की बाती, देव निरंजन पाँचों पाती।
आनन्द मंगल भाव की सेवा, मनसा मन्दिर आतम देवा।
भक्ति निरन्तर मैं बलिहारी, दादू न जानै सेव तुम्हारी।
- 496 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
४४१. उदीक्षण ताल
आरती जगजीवन तेरी, तेरे चरण कँवल पर वारी फेरी ॥ टेक ॥
चित चाँवर हेत हरि ढारे, दीपक ज्ञान हरि ज्योति विचारे ॥ 1 ॥
घंटा शब्द अनाहद बाजे, आनन्द आरती गगन गाजे ॥ 2 ॥
धूप ध्यान हरि सेती कीजे, पुहुप प्रीति हरि भाँवरि लीजे ॥ 3 ॥
सेवा सार आत्मा पूजा, देव निरंजन और न दूजा ॥ 4 ॥
भाव भक्ति सौं आरती कीजे, इहि विधि दादू जुग जुग जीजे ॥ 4 ॥
४४२. उदीक्षण ताल
अविचल आरती देव तुम्हारी, जुग जुग जीवन राम हमारी ॥ टेक ॥
मरण मीच जम काल न लागे, आवागमन सकल भ्रम भागे ॥ 1 ॥
जोनी जीव जनम नहिं आवे, निर्भय नाँव अमर पद पावे ॥ 2 ॥
कलिविष कसमल बँधन कापे, पार पहुँचे थिर कर थापे ॥ 3 ॥
अनेक उधारे तैं जन तारे, दादू आरती नरक निवारे ॥ 4 ॥
४४३. भंगताल
निराकार तेरी आरती,
बलि जाऊँ, अनन्त भवन के राइ ॥ टेक ॥
सुर नर सब सेवा करैं, ब्रह्मा विष्णु महेश ।
देव तुम्हारा भेव न जानैं, पार न पावै शेष ॥ 1 ॥
चन्द सूर आरती करैं, नमो निरंजन देव ।
धरणि पवन आकाश आराधैं, सबै तुम्हारी सेव ॥ 2 ॥
सकल भवन सेवा करैं, मुनियर सिद्ध समाधि ।
दीन लीन ह्वै रहे संतजन, अविगत के आराधि ॥ 3 ॥
जै जै जीवनि राम हमारी, भक्ति करैं ल्यौ लाइ ।
निराकार की आरती कीजै, दादू बलि बलि जाइ ॥ 4 ॥
- 497 -
श्री दादूवाणी-राग धना श्री 27
५५५. दीपचन्दी
तेरी आरती ए, जुग जुग जै जै कार ॥ टेक ॥
जुग जुग आत्म राम, जुग जुग सेवा कीजिये ॥ 1 ॥
जुग जुग लंघे पार, जुग जुग जगपति को मिले ॥ 2 ॥
जुग जुग तारणहार, जुग जुग दरसन देखिये ॥ 3 ॥
जुग जुग मंगलचार, जुग जुग दादू गाइये ॥ 4 ॥
इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम
तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा
धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं
मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य सम्पूर्ण
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः
- 498 -
परिशिष्ट
श्री दादूवाणी जी की आरती
ॐ जय दादूदयालु गिरा, मां जय दादूदयालु गिरा ।
माधव के मन भावनी, भव भय सततः हरा ॥ 1 ॥
जो गावे, सुख पावे, क्लेश मिटै हिय का ।
शम दमादि मन आवे, क्षौभ मिटे जिय का ॥ 2 ॥
काम क्रोध मद भंजनि, लोभ मोह हननी ।
साधक जन मन रंजनी, शांति क्षमा जननी ॥ 3 ॥
संशय शोक नशावनी, कहती हरि गाथा ।
श्रुति सिद्धांत सुनावति,तारति भव पाथा ॥ 4 ॥
भेद विवाद मिटावनि, समता सुखकारी ।
पक्ष विपक्ष नशावनि, विषयाशाहारी ॥ 5 ॥
- 499 -
श्री दादूवाणी-उपदेश अष्टक
अखिल विकार विभंजति, मंजति मन नीका ।
निगमागम नवनीत सौं, गिर प्राकृत टीका ॥ 6 ॥
बम्ह विचार प्रदायिनी, पर वैराग्य प्रदा ।
सफल करत नर तन को, सोचत सरति सदा ॥ 7 ॥
धारण करत बुद्धि को, बम्हनिष्ठ करती ।
नारायण निश्चय ही, मुक्ति महल धरती ॥ 8 ॥
उपदेश अष्टक
दादू सद्गुरु शीश पर, उरमें जिनको नांव ।
सुन्दर आये शरण तकि, जिन पायो निज धाम ॥
बहे जात संसार में, सद्गुरु पकरें केश ।
सुन्दर काढें डूबते, दे अद्भुत उपदेश ॥
उपदेश श्रवण सुनाय अद्भुत, हृदय ज्ञान प्रकाशियो ।
चिरकाल को अज्ञान पूरण, सकल भ्रम तम नाशियो ॥
आनन्ददायक पुनि सहायक, करत जन निष्काम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 1 ॥
सुन्दर सद्गुरु हाथ में, करडी लई कमान ।
मार्यो खैंच कसीस कर, बचन लगाया बाण ॥
जिनि बचन बाण लगाय उर में, मृतक फेर जिवाइया ।
मुख द्वार होय उचार कर, निज सार अमृत पाइया ॥
अत्यन्त कर आनन्द में, हम रहत आठों याम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 2 ॥
सुन्दर सद्गुरु जगत में, पर उपकारी होय ।
नीच ऊंच सब ऊबरैं, शरणे आवै कोय ॥
- 500 -
श्री दादूवाणी-उपदेश अष्टक
जो आय शरण होय प्रापति, ताप तिन तन के हरें ।
पुनि फेरि बदले घाट उनको, जीव थैं ब्रह्म ही करें ॥
कछू ऊंच नीच न द्रिष्टि जिनके, सकल को विश्राम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ३ ॥
सुन्दर सद्गुरु सहज में, कीये पैली पार ।
और उपाय न तिर सके, भव सागर संसार ॥
संसार सागर महा दूस्तर, ताहि कहि अब को तिरे ।
जे कोटि साधन करे कोउ, वृथा ही पच पच मरें ॥
जिनि बिना परिश्रम पार कीये, प्रकट सुख के धाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ४ ॥
सुन्दर सद्गुरु यों कहें, याही निश्चय आनि ।
जो कुछ सुनिये देखिये, सर्व स्वप्न कर जानि ॥
जिनि स्वप्न तुल्य दिखाय दीयो, स्वर्ग नर्क उभय कहैं ।
सुख दुख हर्ष विषाद पुनि, मान अपमान सम गहैं ॥
जिनि जाति कुल अरु वर्ण आश्रम, कहत मिथ्या नाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ५ ॥
सुन्दर सद्गुरु यों कहें, सत्य कछु नहिं रंच ।
मिथ्या माया विस्तरी, जे कछु सकल प्रपंच ॥
उपज्यो प्रपंच अनादिको, यह महामाया विस्तरी ।
नानात्व ह्रै करि जगत भास्यो, बुद्धि सबहिन की हरी ॥
जिनि भ्रम मिटाय दिखाय दीयो, सर्व व्यापक राम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ ६ ॥
सुन्दर सद्गुरु यों कहें, भ्रम ते भासे और ।
सीपि मांहि रूपौ द्रसे, सर्प रज्जु की ठौर ॥
- 501 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
रज्जु मांहि जैसे सर्प भासे,सीपी में रूपौ यथा ।
मृग तृष्णा का जल बुद्धि देखे, विश्व मिथ्या है तथा ॥
जिनि लह्यो ब्रह्म अखंड पद, अद्वैत सब ही ठाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 7 ॥
सुन्दर सद्गुरु यों कहें, मुक्त सहज ही होय ।
या अष्टक तैं भ्रम मिटे, नित्य पढे जे कोय ॥
जो पढे नित्य प्रति ज्ञान अष्टक, मुक्त होय सु सहज ही ।
संशय न कोउ रहे ताके, दास सुन्दर यों कही ॥
जिनि ह्वै कृपालु अनेक तारे, सकल विधि उद्दाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 8 ॥
सुन्दर अष्टक सब सरस, तुम जिनि जानऊ आन ।
अष्टक याही कहे सुने, ताके उपजे ज्ञान ॥
परमेश्वर और परम गुरु, दोऊ एक समान ।
सुन्दर क हत विशेष यह, गुरु थैं पावे ज्ञान ॥
दादू सद्गुरु के चरण, वंदत सुन्दरदास ।
जिनकी महिमा कहत हैं, जिनते ज्ञान प्रकाश ॥
श्री जैमल जी का रामरक्षा-मंत्र
ॐ राम बिना इस जीव को, कोइ न राखणहार ।
जैमल सतगुरु आपणा, राखे बारम्बार ॥ 1 ॥
ॐ आकाशे-रक्षा करै, पातालै -प्रतिपाल ।
घट माँही रक्षा करै, जैमल दीनदयाल ॥ 2 ॥
शीश रक्षा-सांई करै, श्रवणों सिरजनहार ।
नैन-रक्षा नरहरि करै, नासा अपरम्पार ॥ 3 ॥
- 502 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
मुख रक्षा माधो करे, कंठ रक्षा करतार ।
हृदय रक्षा हरि करे, भुज रक्षा भव तार ॥ 4 ॥
पेट रक्षा पुरषोत्तमा, नाभी त्रिभुवन सार ।
जंघ रक्षा जगदीशजी, पिण्डी परम उदार ॥ 5 ॥
गिर रक्षा गोविन्द करै, पगथली प्राणअधार ।
जहां-तहां रक्षा करैं, सांचा सिरजनहार ॥ 6 ॥
आगै राखै रामजी, पीछे राखणहार ।
बायें दाहिन राखिले, कर गहि तूं करतार ॥ 7 ॥
जम डंका लागे नहीं, विघ्न-काल भय दूर ।
राम रक्षा जिन की करैं, बाजें अनहद तूर ॥ 8 ॥
भेजी राखै भूधरा, जिह्वा को जगदीश ।
कलेजा राखै केशवा, अस्थि राखै सब ईश ॥ 9 ॥
मींजी राखै माधवा, मन को मोहन राय ।
मनसा की रक्षा करै, कबहुँ दूरि न जाय ॥ 10 ॥
आत्मा को अकला राखे, जीव को जोति सरूप ।
सुरति को राखै साइयां, चित को अमर अनूप ॥ 11 ॥
दिन को राखै रामजी, सूतां राम सहाय ।
सुपनां ही में संग रहै, जैमल एकै भाय ॥ 12 ॥
सर्प सिंह व्यापैं नहीं, डायन नजर मशाण ।
अंत काल रक्षा करै, काल न झंपै प्राण ॥ 13 ॥
राख राख शरणागता, हमको अबकी बार ।
जैमल की रक्षा करो, साचा सिरजनहार ॥ 14 ॥
हरिजी तुम बिन को नहीं, हमको राखणहार ।
यह जैमल की बीनती, सुनियो बारंबार ॥ 15 ॥
- 503 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
जीव हमारा एक है, बैरी लाख अनंत ।
इनसे हमको राखिये, श्रीजयमल गुरु भगवन्त ॥ 16 ॥
बस्ती में रक्षा करें, अरु बन में प्रतिपाल ।
घट मांहि रक्षा करें, श्री स्वामी दीनदयाल ॥ 17 ॥
दिन को राखे चन्द्रमाँ, रात को राखे सूर ।
पूर्णब्रह्म रक्षा करे, बाजे अनहद तूर ॥ 18 ॥
बोलो श्री स्वामी दादूदयालजी महाराज की जय
निरंजन देव की जय
सत्यराम
दादूराम
- 504 -