ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)
Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation
महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा
स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
ऐतरेय ब्राह्मण ऋग्वेद का प्रमुख ब्राह्मण-ग्रन्थ है, जिसका सम्बन्ध परम्परा से महिदास ऐतरेय से जोड़ा जाता है। इसमें मुख्य रूप से सोमयाग और उससे जुड़े अनुष्ठानों का वर्णन है, विशेषकर होता और उसके सहायक ऋत्विजों (जैसे ब्राह्मणाच्छंसी और अच्छावाक्) के कर्तव्य और उनके द्वारा पढ़े जाने वाले मन्त्र। अनुष्ठानों की व्याख्या के बीच कई कथाएँ भी आती हैं, जैसे शुनःशेप की कथा और राजाओं के ऐन्द्र महाभिषेक का प्रसंग।
यह संस्करण पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय (१८८१–१९६८) का हिन्दी अनुवाद है। उपाध्यायजी आर्यसमाज के प्रसिद्ध विद्वान् और लेखक थे; पुस्तक में दिए परिचय के अनुसार उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य और दर्शनशास्त्र में एम.ए. किया था और उनकी पुस्तक 'आस्तिकवाद' हिन्दी साहित्य सम्मेलन से सम्मानित हुई थी। अनुवाद के साथ भूमिका है, जिसमें ब्राह्मण-ग्रन्थों के स्वरूप और उनके वेद होने या न होने के प्रश्न पर विचार किया गया है। अनुवाद में ऋग्वेद के मन्त्रों के सन्दर्भ भी दिए गए हैं।
पुस्तक का प्रथम संस्करण हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग से संवत् २००६ में प्रकाशित हुआ। यह प्रति पाणिनि कन्या महाविद्यालय के संग्रह से है और ५९२ पृष्ठों की है।
पाँचवाँ अध्याय
सोम क्रय तथा अग्नि प्रणयन
२७—सोम राजा गन्धर्वों के पास था। देवों और ऋषियों
ने विचारा कि यह सोम राजा हम तक कैसे आवे । वाणी बोली
कि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंब्राह्मण हो तो गायत्री छन्द बोले क्योंकि ब्राह्मण गायत्री
७४ [ प्रथम पञ्चिका
२८—(अग्नि प्रणयन* कृत्य का वर्णन आगे है)। अध्वर्यु
होता को आदेश करता है कि (जब अग्नि को उत्तरवेदी में ले
जाना हो तो) अग्नि प्रणयन के उचित मंत्र बोलो। (वह पढ़ता
है :—)
'प्रदेवं देव्या धिया भरता जातवेदसम् । हव्या नो वक्षदानुषक् ॥
(ऋ०
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाँचवाँ अध्याय ] ७५
होता है। अग्नि बुढ़ापे तक निरन्तर उसके घर में रहती है।
यदि वैश्य हो तो नीचे का जगती ❊ छन्द वाला मन्त्र
बोले :-
अय॑मि॒ह प्र॑थ॒मो धा॑यि धा॒तृभि॒र्होता॒ यजि॑ष्ठो अध्व॒रेष्वीड्य॑: ।
यमप्न॑वानो॒ भृग॑वो विरुरुचुर्वने॑षु चि॒त्रं वि॒भवं॑
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७६ [ प्रथम पञ्चिका
अब होता पढ़ता है :-
इला यास्त्वा पदे वयं नाभा पृथिव्या अधि। जातवेदो निधीमह्यग्ने
हव्याय वोह्लवे ॥ (ऋ० ३।२६।४)
(हे जातवेद अग्नि हम तुझको पृथिवी की नाभि में इला के
स्थान में हवि के ले जाने के लिये रखते हैं)। "इला के पद"
का अर्थ है उत्तरवेदी की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाँचवाँ अध्याय ] ७७
अग्नि देवों का होता है। उत्तरवेदी की नाभि ही उसका
अपना लोक है। 'साद्या यज्ञं सुकृतस्य योनौ' में यजमान ही यज्ञ
है। इसलिये यजमान के लिये आशीर्वाद है। "देवावीर्देवान् हविषा
यजात्याग्ने बृहद् यजमाने वयो धा' में प्राण ही वयः है। ऐसा
कह कर यजमान में प्राण धारण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें७८ [ प्रथम पञ्चिका
अग्नि देवों का गोप या ग्वाला है। जो इस रहस्य को समझ
कर अग्नि-प्रणयन के कृत्य को इस मंत्र से समाप्त करता है वह
अपने और यजमान के लिये अग्नि को हर स्थान पर अपना
गोप या रक्षक पाता है और साल भर तक कल्याण लाभ
करता है।
वह इन आठ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाँचवाँ अध्याय ] ७९
द्यावा नः पृथिवी इमं सिध्रमद्य दिविस्पृशम् । यज्ञं देवेषु यच्छताम् ॥
( ऋ० २।४१।२० )
आ वामुपस्थमद्रुहा देवाः सीदन्तु यज्ञियाः । इहाद्य सोम पीतये ॥
( ऋ० २।४१।२१ )
यह द्यावा-पृथिवी के मंत्र हैं ।
यहां प्रश्न होता है कि जब हविर्धानों के ले जाने का
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८० [ प्रथम पञ्चिक
है “भद्रा शक्तिः” इत्यादि से यजमान के लिये आशीर्वाद देता है।
अब वह विश्वरूपी ऋचा पढ़ता है
विश्वा रूपाणि प्रति मुञ्चते कविः प्रासावीद् भद्रं द्विपदे चतुष्पदे ।
वि नाकमख्यत् सविता वरेण्योऽनु प्रयाणमुषसो विराजति ॥
( ऋ० ५।८१।२ )
इस मंत्र को रराटी की ओर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथम पञ्चिका ] ८१
को तीन बार बोलते हैं जिससे बारह हो जायं। क्योंकि साल
में बारह महीने होते हैं। प्रजापति संवत्सर है। जो इस रहस्य
को समझता है वह प्रजापति सम्बन्धी इन ऋचाओं द्वारा समृद्धि
को पाता है।
पहली और पिछली ऋचा को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८२ [प्रथम पत्रिका
यजमान ब्रह्म से युक्त होकर हानि नहीं उठाता। 'प्रदे॒व्ये॑तु सूनृता'
से यज्ञ को 'सूनृत' या भद्र युक्त कर देता है। इसलिये ब्रह्मण-
स्पति का मंत्र पढ़ता है।
अब अग्नि की गायत्री छन्द की तीन ऋचाओं को पढ़ता है:-
होता॑ दे॒वो अम॑र्त्यः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाँचवाँ अध्याय ] ८३
भिन्नता कर देता है और उनको उन उन के स्थान में पहुँचा देता
है, बिना स्वयं अपने को या यजमान को हानि पहुँचाये हुये ।
आहुति देते हुये इस मंत्र को बोलता है :—
अग्ने जुषस्व प्रति हर्य तद्वचो मन्द्र स्वधाव ऋतजात सुक्रतो॑ ।
यो विश्वतः प्रत्यङ्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें८४ [ प्रथम पञ्चिका
( उस मरुतों के राजा विष्णु की बुद्धि का वरुण और दोनों
अश्विन अनुकरण करते हैं। विष्णु अपने मित्रों सहित अन्धकार
के स्थान को खोल कर दिन को उत्पन्न करता है।)
विष्णु देवों का द्वारपाल है। इस लिये वह सोम के लिये
द्वार खोल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपाँचवाँ अध्याय ] ८५
सोम जब तक बंधा हुआ है तब तक वरुण के अधीन है ।
यह जब तक चल रहा है। इसको इसी के देवता और इसी के
छन्द से समृद्ध करते हैं ।
यदि कोई यजमान का आश्रय चाहे या उसकी रक्षा का
मांगने वाला हो तो होता इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंDigitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
CC-0.Panini Kanya Maha Vidyalaya Collection.
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
दूसरी पञ्चिका
CC-0.Panini Kanya Maha Vidyalaya Collection.
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
CC-0 Panini Kanya Maha Vidyalaya Collection.
पहला अध्याय
१—यज्ञ द्वारा ही देव ऊँचे स्वर्ग लोक को गये। उनको भय
हुआ कि हमारे इस ( यज्ञ ' को देखकर मनुष्य और ऋषि लोग
पीछें से जिज्ञासा करेंगे। उन्होंने यूप ( यज्ञ शाला का खंभा
जिसमें पशु बांधते हैं ) द्वारा उनको रोक दिया। ( आयोपयन् )
इसीलिये इसका नाम यूप पड़ा। ( यूप का अर्थ हुआ वह
जिसके द्वारा रोका जाय )। उन ( देवों ) ने स्वर्ग जाते हुये यूप
को भूमि में इस प्रकार गाड़ा कि सिरा नीचे को रहे। तब मनुष्य
और ऋषि भी देवों के यज्ञ करने के स्थान पर आकर सोचने
लगे कि हमको भी यज्ञ के विषय में कुछ ज्ञान हो जाय। उन्होंने
केवल यूप को पृथ्वी में नीचे की ओर सिरा किये हुये गढ़ा
पाया। उन्होंने जाना कि इसी से देवों ने यज्ञ के रहस्य को छिपा
दिया। उन्होंने यूप को उखाड़ दिया और उसका सिरा ऊपर को
कर दिया। इससे उन्होंने यज्ञ को मालूम किया और स्वर्ग को
देख लिया। यही प्रयोजन है कि यूप का सिरा ऊपर को करके
गाड़ते हैं कि यज्ञ को जानें और स्वर्ग को देखें।
( ८९ )
९० [ दूसरी पञ्चिका
यह यूप वज्र है। इसमें आठ धारें होनी चाहियें। वज्र में
आठ धारें होती हैं। जब कोई वज्र को अपने शत्रु या वैरी पर
मारता है वह मर जाता है। जो वध करने के योग्य है उसका
वध करने के लिये। यूप वज्र है जो शत्रु के मारने के लिये खड़ा
किया जाता है। इसलिये जो यजमान से द्वेष करता है वह यह
देखकर कि यह अमुक पुरुष का यूप है हानि को प्राप्त हो
जाता है।
स्वर्ग की कामना वाला खदिर का यूप बनावे। क्योंकि
खदिर का यूप बना कर ही देवों ने स्वर्ग को प्राप्त किया। इसी
प्रकार खदिर का यूप बना कर ही यजमान स्वर्ग लोक को प्राप्त
करता है।
जो अन्न और पुष्टि की इच्छा करे वह बिल्व का यूप
बनावे। बिल्व पर हर साल फल आता है। वह अन्न आदि का
रूप है। वह मूल से शाखा तक बढ़ता है और पुष्टि का द्योतक
है। जो इस रहस्य को समझ कर बिल्व का यूप बनाता है वह
अपने बच्चों और पशुओं को पुष्ट करता है।
बिल्व के यूप के विषय में यह बात है कि बिल्व ज्योति है।
जो इस रहस्य को समझता है वह अपने जाति वालों में ज्योति
होता है श्रेष्ठ होता है।
जिस को तेज और ब्रह्मज्ञान की इच्छा हो वह पलाश का
यूप बनावे। वनस्पतियों में पलाश तेज और ब्रह्मवर्चस है। जो
इस रहस्य को समझ कर पलाश का यूप बनाता है वह तेजस्वी
और ब्रह्मवर्चस्वी होता है।
पलाश के यूप के विषय में यह है कि पलाश सब वनस्पतियों
की योनि है। इसीलिये पलाश वृक्ष के पलाशों अर्थात् पत्तों का
अनुकरण करके ही हर वृक्ष के पत्तों को पलाश कहते हैं। जो
प्रथम अध्याय ] ९१
इस रहस्य को समझता है वह सब वृक्षों के सम्बन्ध में जो
कामनायें होती हैं उनको पूरा कर लेता है । (१)
२-अध्वर्यु होता से कहता है, "हम यूप को चुपड़ते हैं ।
उपयुक्त मंत्र बोलिये ।"
होता पढ़ता है :-
अञ्जन्ति त्वामध्वरे देवयन्तो वनस्पते मधुना दैव्येन । यदूर्ध्वस्तिष्ठा
द्रविणेह धत्ताद् यद्वा क्षयो मातुरस्या उपस्थे । ( ऋ० ३।८।१ )
( हे वनस्पति ! तुझ को ऋत्विज लोग यज्ञ में दिव्य मधु से
चुपड़ते हैं । जो तू सीधा खड़ा है या इस माता ( भूमि ) की
गोद में पड़ा है हमको धन दे ) ।
यह जो घी है वही दिव्य मधु है । अगले टुकड़े से यह
तात्पर्य है कि चाहे खड़ा हो चाहे पड़ा हो मुझे धन दे ।
अब होता नीचे का मंत्र पढ़ता है :-
उच्छ्र यस्व वनस्पते वर्ष्मन् पृथिव्या अधि । सुमिती मीयमानो वर्चो
धा यज्ञ वाहसे । ( ऋ० ३।८।३ )
( हे वनस्पति पृथिवी के ऊपर उठ । तू जो अच्छी तरह
पड़ा हुआ है। यज्ञ के वाहक या ले जाने वाले के लिये तेज
धारण करा ) ।
यह मंत्र यूप के उठाने के लिये रूप-समृद्ध है । जिस में
रूपसमृद्धता होती है वही सफल होता है ।
'वर्ष्मन् पृथिव्या अधि' से तात्पर्य है उस स्थान का जहाँ
यूप गाड़ते हैं । "सुमितीमीयमानो वर्चोधा यज्ञ वाहसे" से
तात्पर्य है कि यूप से आशीर्वाद चाहता है ।
अब होता नीचे का मंत्र पढ़ता है :-
समिद्धस्य श्रयमाणः पुरस्ताद् ब्रह्म वन्वानो अजरं सुवीरम् । आरे
अस्मदमतिं बाधमान उच्छ्रयस्व महते सौभगाय । ( ऋ० ३।८।२ )
( प्रज्वलित अग्नि के सामने खड़ा हुआ तू नाश न होने वाले
९२ [ दूसरी पञ्चिका
और वीरता युक्त ब्रह्म तेज को देता है हमारे शत्रुओं को रोकता
हुआ हमारे बड़े भाग्य के लिये खड़ा हो ) 'समिद्धस्य श्रयमाणः
पुरस्तात्' का अर्थ है प्रज्वलित हुई अग्नि के सामने । 'ब्रह्म चन्वानो
अजरं सुवीर्यम्' से आशीर्वाद से तात्पर्य है 'आरे अस्मदमतिं
बाधमानः' का अर्थ है कि 'अमति' अर्थात् पाप या भूख है।
इस से वह यज्ञ और यजमान को भूख से और पाप से मुक्त
कर देता है । 'उच्छ्रयस्व' ( खड़ा हो ) आशीर्वाद है ।
अब होता नीचे के मंत्र को पढ़ता है:-
ऊर्ध्व ऊ षु ण ऊतये तिष्ठा देवो न सविता । ऊर्ध्वो वाजस्य सनिता
यदञ्जिभिर्वाघद्भिर्विह्वयामहे । ( ऋ० १।३६ १३ )
( सीधा खड़ा हो ! सविता के समान ! हमारी रक्षा के
लिये । खड़ा होकर अन्न दे । जब हम तुझ को बुलाते हैं उस
समय जब कि ऋत्विज तुझ को चुपड़ते हैं ) 'देवो न सविता'
में 'न' का अर्थ है 'इव' या 'समान' । 'ऊर्ध्वो वाजस्य सनिता'
का अर्थ है अन्न का बांटने वाला । 'अंजिभिर्वाघद्भिर्विह्वयामहे'
का तात्पर्य है छन्दों से जिनके द्वारा देवों को बुलाते हैं । जब
कई यज्ञों में देवों को बुलाते हैं कि 'मेरे यज्ञ में आइये' । 'मेरे यज्ञ
में आइये' तो देवता उसके यज्ञ में जाते हैं जहाँ इस रहस्य को
समझने वाला होता मंत्र पढ़ कर आवाहन करता है ।
अब नीचे का मंत्र पढ़ता है :-
ऊर्ध्वो नः पाह्यंहसो नि केतुना विश्वं समत्रिणं दह । कृधी न
ऊर्ध्वाञ्चरथाय जीवसे विदा देवेषु नो दुवः । ( ऋ० १।३६।१४ )
( सीधे खड़ा होकर पाप से बचा । अपनी आग से सब
मांसाहारियों के जला । हमको सीधा कर कि हम खड़े हो सकें
और जी सकें । हमार हवि को देवों तक ले जा ) ।
'अत्रिणं' यां खाने वाले राक्षस हैं । इसके द्वारा यूप से पापी
राक्षसों को मरवाता है । 'चरथाय' का अर्थ है 'चरणाय' ( चलने