सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariBrajpublished359 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सूरसागर महाकवि सूरदास (सोलहवीं शताब्दी) का विशाल पद-संग्रह है, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का ब्रजभाषा में गान है। ग्रन्थ इतना बड़ा है और उसमें इतने स्तरों की सामग्री मिली हुई है कि सामान्य पाठक के लिए उसे पूरा पढ़ना कठिन होता है। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने यह 'सूरसागर सार' तैयार किया, जिसमें मुखपृष्ठ के अनुसार सूरसागर के लगभग ८३१ उत्कृष्ट पदों का संकलन है। सम्पादक के 'वक्तव्य' में बताया गया है कि नागरी प्रचारिणी सभा का दो खण्डों वाला संस्करण विद्यार्थियों के लिए बहुत महँगा था।

यह साहित्य भवन, इलाहाबाद का पंचम संस्करण (१९८६) है और इसमें पदों के साथ टीका दी गई है। पद विषय-क्रम से सजाए गए हैं:

  • विनय और गुरु-महिमा
  • बाल-लीला और माखन-चोरी
  • गोचारण, दान-लीला, मुरली-माधुरी और रास-लीला
  • मथुरा-गमन, विरह और भ्रमरगीत (उद्धव-गोपी संवाद)
  • द्वारका-लीला

लगभग ३५९ पृष्ठों का यह संकलन विश्वविद्यालयों में सूरदास के अध्ययन के लिए लम्बे समय से प्रयोग होता रहा है।

पृष्ठ 126 स्कैन

वृन्दावन लीला १२५
एक तो तुम स्त्री. हो, दूसरे मूर्खा भी भली भांति हो भला संसार मे इनके समान कौन
है। सूरदास कहते है अभी सब छुड़ा लेंगे तो दौड़ी-दौड़ी फिरोगी ॥११४॥
हँसत सखनि यह कहत कन्हाई ।
जाइ चढ़ी तुम सघन द्रुमनि पर, जहँ तहँ रहौ छपाई ।
तब लौँ बैठि रहौ मुख मूंदे, जब जानहु सब आई ।
कूदि परौ तब द्रुमनि-द्रुमनि तैं, दै दै नंद दुहाई ।
चकित होहिं जैसैं जुवती-गन, डरनि जाहिं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

१२६ सूरसागर सार सटीक
सब दिन की भरि लेउँ आजुहीं, तब छाड़ी, मैं तुमकौ।
उघटति हो तुम मातु-पिता लौं, नहिं जानत हो हमकौ।
हम जानति हैं तुमकौ मोहन, लै-लै गोद खिलाए।
सूर स्याम अब भये जगाती, वै दिन सब विसराए ॥११७॥
अर्थ—कृष्ण कहते हैं कि (यदि) तुम दही का दान नहीं दोगी तो दूध, दही,
मक्खन छीन लूंगा (तुम) देखती ही रह जाओगी। सब दिन (की कमी) आज ही पूरी
कर लूंगा तब मैं तुमको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

[वृन्दावन लीला ५२७
यह जानति तुम नंदमहर-सुत ।
धेनु दुहत तुमकौं हम देखतिं, जबहिं जाति खरिकहिं उत ।
चोरी करत यहौ पुनि जानति, घर-घर ढूँढ़त भाँड़े।
मारग रोकि भए अब दानी, वे ढँग कब तैं छाँड़े।
और सुनौ जसुमति जब बांधे, हम कियौ सहाइ ।
सूरदास-प्रभु यह जानति हम, तुम ब्रज रहत कन्हाइ ॥१२०॥
अर्थ—यह जानती है कि तुम नन्द महर के पुत्र हो। तुमको गाय दुहते हुए
हम देखते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

५२८ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—(कृष्ण कहते हैं) भक्त के लिए अवतार धरता हूँ । धर्म-कर्म के वश में
नही रहता हूँ । योग और यज्ञ को मन में (धारण) नही करता । दीन की पुकार को
कान भर के सुनता हूँ । गर्व के वचन सुनकर हृदय से जल जाता हूँ । सब के (भक्ति)
भाव के अधीन रहता हूँ, और किसी से तनिक भी नही डरता । ब्रह्मा से लेकर कीट
तक व्याप्त हूँ, सब को सुख देकर दुःख को हरता हूँ । सूरदास कहते हैं तब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 130 स्कैन

वृन्दावन लीला १५५
अर्थ-कृष्ण राधा से मक्खन मांगते है। और कहा कि औरों की मटकी का
(मक्खन) खाया । (देखूं) तुम्हारा कैसा लगता है। वृषभानु की पुत्री (मक्खन) ले आयी
और हँस कर (बोली) मेरा मक्खन ताजा है। (राधा ने मक्खन) लेकर अपने हाथ से
हरि के मुंह में दिया, और खाते हुए थोड़ा हँस कर देखा। कृष्ण ने कहा सबसे अधिक
मीठा दही है, यह मीठी बात कहकर (कृष्ण ने) सुनायो । सूरदास कहते हैं कि कृष्ण ने
ब्रज की स्त्री (राधा) के मन को अच्छा लगने वाले सुख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 131 स्कैन

१३० सूरसागर सार सटीक
गन गंधर्व देखि सिहात ।
धन्य ब्रज-ललनानि कर तें, ब्रह्म माखन खात ।
नहीं रेख, न रूप, नहिं तनु, बरन नहिं अनुहारि ।
मातु-पितु नहिं दोउ जाकैं, हरत-मरत न जारि ।
आपु कर्त्ता आपु हर्त्ता, आपु त्रिभुवन नाथ ।
आपुहीँ सब घट कौ व्यापी, निगम गावत गाथ ।
अंग प्रति-प्रति रोम जाकै, कोटि-कोटि ब्रह्मांड ।
कीट ब्रह्म प्रजंत जल-थल, इनहिं तैं यह मंड ।
येइ विस्वंभरन नायक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 132 स्कैन

वृन्दावन लीला १३१
आपुहिं करता, आपुहिं हरता, आपु बनावत, आपुहिँ भाने ।
ऐसे सूरदास के स्वामी, ते गोपिनि कैँ हाथ बिकाने ॥१३०॥
अर्थ-यह महिमा ये ही जानते हैं। योग, यज्ञ, तप, ध्यान में जो नही आते
वे ही (कृष्ण) दही का दान लेते सुख मानते हैं। आपस मे ग्वालों के साथ (दही)
खाते हैं और मीठा कह कहकर स्वयं बखान करते है। (जो) जगदीश विश्व का भरण
करने वाले कहाते हैं वही दोना भर दही से अघा जाते हैं। स्वयं कर्त्ता है, स्वयं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 133 स्कैन

१३२ सूरसागर सार सटीक
जिनमें आपका रूप नहीं । सूरदास कहते है कि कृष्ण तुम्हारे बिना घर वैसे ही है जैसे
वन के भीतर कुँआ (निरर्थक) हो ॥१३२॥
रीती मटुकी सीस धरैं ।
वन की घर की सुरति न काहूँ, लेहु दही या कहति फिरैं ।
कवहूँक जाति कुंज भीतर कीँ, तहाँ स्याम की सुरति करैं ।
चौँकि परतिं, कछु तन सुधि आवति, जहाँ तहां मुख सुनति ररैं ।
तब यह कहतिं कहीं मैं इनसौँ, भ्रमि भ्रमि वन में वृथा मरैं ।
सूर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 134 स्कैन

नन्दलाल में (ही) लगा है। (वह) हंसती है, नाराज होती है, बुलाती है और रोकती
हुई कहती है कि इनकी चाल देखो। सूरदास कहते हैं कि इस व्याकुल विरहिणी को
कृष्ण के बिना कुछ अच्छा नही लगता ॥१३५॥
गोपिका अनुराग
लोक-सकुच कुल-कानि तजो।
जैसेँ नदी सिंधु कौं धावै, वैसेहिं स्याम भजी।
मातु-पिता बहु त्रास दिखायौ, नैकुँ न डरी, लजी।
हारि मानि बैठे, नहिँ लागति, बहुतै बुद्धि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 135 स्कैन

१३४ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—(गोपी कहती है) मेरे बहने मे कोई नही है । क्या कहूँ, कुछ कहा नही
जाता, ये (इन्द्रियाँ) तनिक भी नही डरती । ये आंखे कृष्ण के दर्शन की लालची हैं,
कान रसयुक्त शब्दो के (लालची हैं) । मन पहले ही शरीर को छोड़कर चला गया तब
मैं बेहाल हो गयी । इन्द्रियो का राजा मन है (उसने) सब को बुला लिया । सूरदास
कहते है कि (गोपी कहती है) ये सब जाकर कृष्ण से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 136 स्कैन

वृन्दावन लीला १३५
अर्थ—(गोपी कहती है) कृष्ण पर मेरा मन रीझ गया है (अब) कोई क्या
करेगा। मैं तो चरण रूपी कमल से लिपट गयी जो होना हो सो हो। (चाहे) पिता
नाराज हो जायें, घर में माता मारे, तथा पराये लोग हँसी करे। अब तो कृष्ण से प्रेम
बढ गया है। ब्रह्मा ने यह संयोग रचा है। मेरी जाति की प्रतिष्ठा तथा लाज (भले
ही) न रहे तथा मेरा परलोक नष्ट हो जाय (फिर भी) मैं (पति) कृष्ण को तनिक भी
छोड़ नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 137 स्कैन

१३६ सूरसागर सार सटीक
हौं संग साँवरे के जैहौँ ।
होनी होइ होइ सो अबहीँ, जस अपजस काहूँ न डरैहौँ ।
कहा रिसाइ करे कोउ मेरौ, कछु जो कहै प्रान तिहिँ दैहौँ ।
दैहौँ त्यागि राखिहौँ यह व्रत, हरि-रति बीज बहुरि कब वैहौँ ।
का यह ब्रज-बापी क्रीड़ा जल, भजि नंद-नंद सबै सुख लैहौँ ॥१४४॥
अर्थ—मैं कृष्ण के साथ जाऊँगी । जो होना हो अभी हो जाय । यश-अपयश
किसी को नही डरूँगी । कोई नाराज होकर मेरा क्या कर सकता है ? अगर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 138 स्कैन

वृन्दावन लीला १३७
स्याम भुजनि की सुन्दरताई ।
चन्दन खौरि अनूपम राजति, सो छवि कही न जाई ।
बड़े बिसाल जानु लौं परसत, इक उपमा मन आई ।
मनौ भुजंग गगन तैं उतरत, अधमुख रह्यौ झुलाई ।
रत्न-जटित पहुँची कर राजति, अँगुरी सुन्दर भारी ।
सूर मनौ फनि-सिर मनि सोभित, फन-फन की छबि न्यारी ॥१४६॥
अर्थ-कृष्ण की भुजाओ की सुन्दरता तथा मस्तक पर लगे हुए चन्दन के
तिलक की शोभा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 139 स्कैन

१३८ सूरसागर सार सटीक
मैँ बलि जाउँ ललित ठोड़ी पर, वलि मोतिन की माल ।
सूर निरखि तन-मन बलिहारौँ, बलि बलि जसुमति-लाल ॥१४८॥
अर्थ - मैं कृष्ण के मुख की शोभा पर वलि जाती हूँ। विखरे हुए कुटिल बालों
पर वलि जाती हूँ। भौह तथा मस्तक पर न्यौछावर होती हूँ। सुन्दर चितवन पर
बलि जाती हूँ। कुंडल के प्रकाश पर बलि जाती हूँ। सुन्दर नासिका पर न्यौछावर
होती हूँ। उसकी छवि की बलिहारी है। मूँगा और बिम्बाफल को लज्जित करने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 140 स्कैन

वृन्दावन लीला १३६
पर वन माला, हाथ में लाठी और गायों से उड़ायी गयी धूल शोभित है। कमर में
पहनी गयी कछनी और उस पर किंकिणि की ध्वनि बजती है। चलते समय चरणो से
नूपुर की ध्वनि होती है। ग्वालों की मंडली के बीच कृष्ण अपने पीताम्बर से बिजली
को लजाते है। गोप मिल कर गुण गाते हुए आते हैं। बीच में बलभद्र और कृष्ण की
शोभा छायी है। सूरदास कहते हैं कि कृष्ण ने असुरों का संहार किया और मन के
हर्ष को बढ़ाते हुए ब्रज आते हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 141 स्कैन

१४० सूरसागर सार सटीक
सूरदास कहते हैं कृष्ण सुख के धाम तथा इच्छा को पूरा करने वाले, कमर में पीतांबर
और मुँह में मुरली धारण करने वाले हैं ॥१५२॥
स्याम-कमल-पद-नख की सोभा ।
जे नख-चंद्र इन्द्र-सर परसे, सिव विरंचि मन लोभा ।
जे नख-चंद्र सनक मुनि ध्यावत, नहिं पावत भरमाहीं ।
ते नख-चंद्र प्रकट ब्रज-जुवती, निरखि निरखि हरषाहीं ।
जे नख-चंद्र फनिंद-हृदय तैं, एकौ निमिष न टारत ।
जे नख-चंद्र महामुनि नारद,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 142 स्कैन

वृन्दावन लीला १४१
मुख पर चंद डारौँ वारि।
कुटिल कच पर भौँर वारौँ, भौंह पर धनु वारि।
भाल-केसरि-तिलक छवि पर, मदन-सर सत वारि।
मनु चली बहि सुधा-धारा, निरखि मन द्यौँ वारि।
नैन सुरसति-जमुन-गंगा, उपम डारौँ वारि।
मीन खंजन मृगज वारौँ, कमल के कुल वारि।
निरखि कुंडल तरनि वारौँ, कूप स्रवननि वारि।
झलक ललित कपोल-छवि पर, मुकुट सत-सत वारि।
नासिका पर कीर वारौँ, अधर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 143 स्कैन

१४२ सूरसागर सार सटीक
इसका कोई वार-पार नहीं है । इन (कृष्ण) की शोभा की भी कोई सीमा नहीं है ।
सूरदास कहते हैं कि (गोपियों के) नेत्र त्रिवेणी होकर अपार समुद्र (रूपी कृष्ण) से
मिल गये ॥१५६॥
इन नैननि मोहिं बहुत सतायाँ ।
अब लौं कानि करी मैं सजनी, बहुते मूँढ़ चढ़ायाँ ।
निदरे रहत गहे रिस मोसों, मोहिं दोष लगायी ।
लूटत आपुन श्री-अँग-सोभा, ज्यों निधनी धन पायाँ ।
निसिहूँ दिन ये करत अचगरी, मनहिँ कहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 144 स्कैन

सदा अधिकारी नहीं रहेंगे जो (चाहें तो) नाम रख लें। सूरदास कहते हैं कि औरो
को भी देते हुए स्वयं सुख लूटे ॥१५८॥
नैन भए बस मोहन तैं।
ज्यौँ कुरंग बस होत नाद के, टरत नहीं ता गोहन तैं।
ज्यौँ मधुकर बस कमल-कोस के, ज्यौँ बस चंद चकोर ।
तैसेहि ये बस भए स्याम के, गुड़ी-वस्य ज्यौँ डोर ।
ज्यौँ बस स्वाँति-बूँद कै चातक, ज्यौँ बस जल के मीन ।
सूरज-प्रभु के बस्य भए ये, छिनु-छिनु प्रीति नवीन ॥१६०॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 145 स्कैन

१४४ सूरसागर सार सटीक
अपना हिस्सा धरा लूंगी। एक ही माता पिता तथा एक ही भवन में निवास रहा
(इसलिए) मैं उन (नेत्रो) को क्यों डरूँगी। सूरदास कहते हैं कि मुझ (गोपी) को यदि
हिस्सा नही देगे तो उनके रंग में मैं ढल जाऊँगी ॥१६२॥
कपटी नैननि तैँ कोउ नाहीँ।
घर कौ भेद और के आगैँ, क्यों कहिवे कौँ जाहीँ।
आपु गए निधरक ह्वै हमतेँ, वरजि-वरजि पचिहारी।
मनकाँमना भई परिपूरन, ढरि रीझे गिरिधारी।
इनहिँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें